गढ़ी :- देहदाता दंपत्ति का बहुमान कर किया परिचय पत्र भेंट महावीर इंटरनेशनल गढ़ी परतापुर द्वारा रैयाना निवासी देहदान घोषणा करने वाली दंपत्ति विनोद पंचाल और उनकी धर्म पत्नी अनीता पंचाल को देहदान घोषणा परिचय पत्र भेंट कर बहुमान किया गया। महावीर इंटरनेशनल गढ़ी परतापुर के संरक्षक अजीत कोठिया इंटरनेशनल डायरेक्टर नॉलेज शेयरिंग एवं ई चौपाल ने इस अवसर पर पंचाल दंपत्ति की देहदान की घोषणा को सभी के लिए अनुकरणीय एवं प्रेरक बताते हुए सभी लोगों से इस पावन कार्य में सहयोग करने आग्रह किया। देहदान सबसे बड़ा दान है जिसके माध्यम से मेडिकल कॉलेज के माध्यम से योग्यतम चिकित्सक सृजन में सहयोग मिलता है जिससे गंभीर रोगों से पीड़ित कई रोगियों को नव जीवन देने का मार्ग प्रशस्त होता है। इस अवसर पर विनोद पंचाल ने कहा की इस नश्वर शरीर का उपयोग मरणोपरांत देहदान से बेहतर ओर कुछ भी नहीं हो सकता। हम दोनो पति पत्नी मरणोपरांत देहदान की घोषणा कर अति प्रसन्न है।
गढ़ी :- देहदाता दंपत्ति का बहुमान कर किया परिचय पत्र भेंट महावीर इंटरनेशनल गढ़ी परतापुर द्वारा रैयाना निवासी देहदान घोषणा करने वाली दंपत्ति विनोद पंचाल और उनकी धर्म पत्नी अनीता पंचाल को देहदान घोषणा परिचय पत्र भेंट कर बहुमान किया गया। महावीर इंटरनेशनल गढ़ी परतापुर के संरक्षक अजीत कोठिया इंटरनेशनल डायरेक्टर नॉलेज शेयरिंग एवं
ई चौपाल ने इस अवसर पर पंचाल दंपत्ति की देहदान की घोषणा को सभी के लिए अनुकरणीय एवं प्रेरक बताते हुए सभी लोगों से इस पावन कार्य में सहयोग करने आग्रह किया। देहदान सबसे बड़ा दान है जिसके माध्यम से मेडिकल कॉलेज के माध्यम से योग्यतम चिकित्सक सृजन में सहयोग मिलता है जिससे
गंभीर रोगों से पीड़ित कई रोगियों को नव जीवन देने का मार्ग प्रशस्त होता है। इस अवसर पर विनोद पंचाल ने कहा की इस नश्वर शरीर का उपयोग मरणोपरांत देहदान से बेहतर ओर कुछ भी नहीं हो सकता। हम दोनो पति पत्नी मरणोपरांत देहदान की घोषणा कर अति प्रसन्न है।
- कुशलगढ़ जिला बांसवाड़ा राजस्थान रिपोर्टर धर्मेन्द्र कुमार सोनी की क़लम से,,, (गो भक्तो के जज्बे को प्रणाम, कहीं हस्ताक्षर अभियान तो कहीं महिलाओं ने अपने हाथों में उकेरी मैहंदी,तो यज्ञ हवन अनुष्ठान व भजनों के माध्यम से गो सम्मान का हो रहा आव्हान इन दिनों गो माता के सम्मान में देश ही नहीं बल्कि गांव ढाणी मजरों कस्बों शहरों में गो माता को सम्मान दिलाने के आव्हान को जबरजस्त कामयाबी हासिल होती दिखाई देती नजर आ रही है गो भक्तो का कारवा इस बात का गवाह बनता जा रहा है इस बार केंद्र सरकार को गो माता को राष्ट माता व गो हत्या को पुरी तरह बंद कर कानून बना कर माता को इंसाफ दिलाने में कोई कसर बाकी नहीं रख रहे हैं वर्षों से गो हत्या पुर्ण रुप से बंद हो चुकी गाय हमारी माता है गो माता के शरीर के अंग अंग में 33कोटी देवी देवताओं का निवास है हमारे वैदो पुराणों ग्रंथों में भी गाय माता को माता का दर्जा दिया गया है लेकिन दुर्भाग्य की बात है कि वर्षों से गो माता की आए दिन हत्याएं होती है बुचड़ खानों में बड़ी बै रहमी से गो माता को काटा जाता है पर इस हेतु कोई ठोस कदम नहीं उठाता इसलिए गो हत्या जैसा जघन्य अपराध कर गो हत्यारे धर्म को नष्ट कर अपनी तिजोरियां भरने में लगे हुए हैं इस बार संतों सनातनियों,गो भक्तो पुरुषों, महिलाओं बच्चों ने ठान लिया है कि इस बार गो माता को सम्मान दिलाने के लिए गांव ढाणी से शहर तक इस मुहिम में जुड़ते जा रहे हैं हम आपको बतादे की राजस्थान के डुंगरपुर में, गो भक्तो ने दिनांक 12अप्रेल को विशाल कलश यात्रा का आयोजन किया जाएगा जिसमें कुल 5000हजार महिलाएं कलश यात्रा में भाग लेगी, वहीं सभी महिलाएं गो संकल्प पत्र भी भरेगी वहीं जगह जगह महिलाएं यज्ञ हवन अनुष्ठान व भजनों के माध्यम से इस पवित्र अभियान को सफल व साकार बनाने में गो भक्त दिन रात मैहनत कर रहे हैं वही बांसवाड़ा व डूंगरपुर जिले सहित सज्जनगढ़, कुशलगढ़,के गांव गांव में टोलीया जा कर अलख जगाने में अपना योगदान दे रहे हैं इस अभियान में विश्व हिन्दू परिषद के अंतराष्ट्रीय अध्यक्ष आलोक कुमार जी ने भारत वर्ष में चल रहे गो सम्मान आव्हान अभियान के निर्मीत गोआ के कलगुट में भारतीय संत दर्शन यात्रा पर संतों से चर्चा की, महिलाओं ने अपने हाथों में मेंहदी उकेर कर गो माता के सम्मान मे अपना योगदान दे रही है वहीं राजस्थान के बांसवाड़ा जिले के कुशलगढ़ उप खंड क्षेत्र के खेड़ा धरती घाटा क्षेत्र के छोटी सरवा के व्यापारी,व समाज सेवी दैवेन्द जोशी सहित सभी गो भक्त देश की सभी तहसीलों उपखंडों जिलों संभागों व देश के प्रत्येक राज्यों में यह अभियान एक किर्ति स्तंभ की तरह गो माता को अबकी बार जरूर इंसाफ दिलाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं 27अप्रेल का दिन गो भक्तो को याद रहेगा कहीं गो भक्तो की जायज मांग अगर मानली जाती है तो वो दिन दूर नहीं एक मिशाल बनकर एक एतिहासिक पल होगा वहीं इस अभियान को गीनीज बुक में भी दर्ज किया जाने से इंकार नहीं किया जा सकता है!4
- सागवाड़ा में दर्दनाक हादसा: स्कूल बस की टक्कर से पिता की मौत, मासूम बेटी गंभीर घायल राजस्थान के डूंगरपुर जिले के सागवाड़ा थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। आसपुर रोड पर पुराने चुंगी नाके के पास एक निजी स्कूल बस की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी 7 वर्षीय मासूम बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार कटारवाड़ा निवासी अशोक पुत्र शंकर मईडा (उम्र लगभग 38 वर्ष) अपनी बेटी निधि (7 वर्ष) के साथ बाइक लेकर चुंगी नाके के पास खड़े थे। इसी दौरान आसपुर की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार निजी स्कूल बस ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि अशोक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि बेटी निधि गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल बच्ची को तुरंत एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार जारी है। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई और इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना पर प्रशिक्षु पुलिस उप अधीक्षक पारसमल और पुलिस उप अधीक्षक रूप सिंह राठौड़ पुलिस जाप्ते के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को उठाकर राजकीय चिकित्सालय सागवाड़ा की मोर्चरी में रखवाया। इधर, मृतक के परिजनों ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। परिजनों का कहना है कि वे चाहते थे कि समाज के लोग इकट्ठा होने तक शव को मौके से न हटाया जाए, लेकिन पुलिस के एक कर्मचारी ने उनके साथ अभद्र व्यवहार करते हुए जबरन शव को वहां से हटवा दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।1
- ब्यूरो चीफ अनिल जटिया ईरान एंबेसेटर डॉ.फ़तेह अली साहब के साथ हुई खालिद नक़वी साहब की ख़ास मुलाक़ात मौजूदा हालात पर किये विचार विमश ! दिल्ली l ख़ालिद नकवी द्वारा ईरान कल्चर हाउस दिल्ली में ईरान के सुप्रीम लीडर हिंदुस्तान के प्रतिनिधि डॉक्टर अब्दुल माजिद हकीम इलाही साहब से मुलाकात की बाद मुलाकात अपनी खानकाह(दरगाह ) हुजूर सय्यद अली मीरा दातार (र, अ) उंझा गुजरात की तरफ से मोहतरम रहबर सैयद अली खामनाइ रहमतुल्लाह अलैहि की शहादत का पुरसा पेश किया नई दिल्ली स्थित ईरान एंबेसी में ईरान के राजदूत डॉक्टर फतेह अली साहब से भी मुलाकात की विचार विमर्श दौरान ईरान के राजदूत ने कहा ईरान कभी युद्ध नहीं चाहता था ईरान हमेशा शांति पसंद देश रहा है और हम हमेशा मजलूमों के साथ खड़े रहे है ओर कहा भारत हमारा हमेशा से एक अच्छा दोस्त रहा है ये दोस्ती आज भी कायम है ओर जिस तरह ईरान के इस मुश्किल दौर मे भारत के लोग हमारे खड़े रहे हम उन सब के शुक्रगुजार हैं इस सारे प्रोग्राम मे डॉक्टर सईद अल सादिक हुसैनी साहब और बाबर सफ़वी जी सूफी संत सैयद खालिद नकवी जी के साथ रहे। अपने भारतीय प्रेम के साथ ख़ालिद नकवी ने भारत और ईरान के रिस्तों पर अपनी प्रति किर्या दी ।1
- Post by Parmeshvar redash1
- _देशभक्त भारतियों वीडियो जरूर देखें,_ _गर्व महसूस करें और ज्यादा से ज्यादा शेयर करें._ _*अमेरिका मणिपुर को सम्मिलित करते हुए उत्तर पूर्वी भारत में एक पृथक ईसाई देश बनाना चाहता है*_ _*इस हेतु वह भारत शासन और स्थानीय हिंदू मैतेई आदिवासियों से लड़ने हेतु वहां के ईसाई कुकी उग्रवादियों को हुए हथियार और उन्हें चलाने की ट्रेनिंग भी दिलवा रहा है।*_ _CIA का मैथ्यू नामक जासूस अपने साथियों सहित इसी कार्य के लिए वहां आया था जैसे कि भारतीय एजेंसियों ने पकड़ लिया।_ _कहा तो यहां तक जा रहा है कि जब कभी मोदी जी मणिपुर जाते तो उनकी हत्या की भी योजना थी।_ _सोशल मीडिया पर पूछा तो यह भी जा रहा है कि,_ _*विपक्ष बार-बार यह सवाल क्यों उठता था कि, मोदी की मणिपुर क्यों नहीं जाते ?*_1
- संवाददाता - संतोष व्यास डूंगरपुर। शहर के खेल प्रेमियों के लिए क्रिकेट का नया रोमांच शुरू होने जा रहा है। स्थानीय प्रेम होटल रिसॉर्ट में मुस्लिम चैंपियंस ट्रॉफी 2026 (सीजन-1) के लिए खिलाड़ियों की नीलामी प्रक्रिया का भव्य आयोजन किया गया। क्रिकेट के इस आगामी महाकुंभ को लेकर जिले के युवाओं और खेल जगत में खासा उत्साह देखा जा रहा है। आठ टीमों के बीच होगा खिताबी मुकाबला :- आयोजन समिति से प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में कुल 08 टीमें मैदान में उतरेंगी। गुरुवार सुबह 10:00 बजे से शुरू हुए ऑक्शन में टीम मालिकों के बीच अपने पसंदीदा खिलाड़ियों को शामिल करने की होड़ दिखाई दी। ऑक्शन के दौरान टीम प्रबंधन ने भविष्य की रणनीति और खेल के समीकरणों को ध्यान में रखते हुए बेहतरीन तालमेल के साथ खिलाड़ियों का चयन किया। युवाओं को मंच देना मुख्य उद्देश्य :- आयोजकों ने बताया कि मुस्लिम चैंपियंस ट्रॉफी के आयोजन का मुख्य ध्येय समुदाय के प्रतिभाशाली युवाओं को एक प्रोफेशनल मंच प्रदान करना और उनमें खेल भावना को विकसित करना है। यह इस ट्रॉफी का पहला सीजन है, जिसके चलते डूंगरपुर सहित आसपास के क्षेत्रों में इसे लेकर काफी चर्चा और कौतूहल है। जल्द होगा तारीखों का ऐलान :- सफल ऑक्शन के बाद अब सभी टीमें मैदान पर पसीना बहाने को तैयार हैं। हालांकि, आयोजकों द्वारा टूर्नामेंट के मैचों की आधिकारिक तारीखों की घोषणा अभी नहीं की गई है, लेकिन बताया जा रहा है कि जल्द ही खेल प्रेमियों को मैदान पर चौके-छक्कों की बारिश देखने को मिलेगी। ऑक्शन के इस कार्यक्रम में शहर के कई गणमान्य लोग और खेल प्रेमी मौजूद रहे।1
- बांसवाड़ा जिला कलेक्टर डॉ. इन्द्रजीत यादव ने गुरुवार को कुशलगढ़ पंचायत समिति में आयोजित उपखंड स्तरीय जनसुनवाई में ग्रामीणों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं और अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश दिए। जनसुनवाई में 10 से अधिक परिवाद दर्ज हुए, जिन पर मौके पर ही कार्रवाई सुनिश्चित कराई गई। इसके बाद कलेक्टर ने खेड़पुर, बगाचीया व सातलिया ग्राम पंचायत के गांवों का दौरा कर पेयजल व्यवस्था व अन्य मूलभूत सुविधाओं का निरीक्षण किया। सातलिया के हाथिया दिल्ली गांव में जल समस्या पर तुरंत समाधान के निर्देश दिए गए। उन्होंने खराब हैंडपंप व पाइपलाइन सुधार तथा नियमित जल आपूर्ति सुनिश्चित करने पर जोर दिया। कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि आमजन की समस्याओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। गर्मी को देखते हुए जल संकट न हो, इसके लिए निरंतर मॉनिटरिंग व वैकल्पिक व्यवस्था के निर्देश दिए। इस दौरान तहसीलदार शंकरलाल मईडा, विकास अधिकारी रामराज सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।1
- Post by Parmeshvar redash1
- Post by Mangal Dev rathore1