कुशलगढ़ जनसुनवाई में कलेक्टर डॉ. इन्द्रजीत यादव सख्त, पेयजल सुधार व त्वरित समाधान के निर्देश बांसवाड़ा जिला कलेक्टर डॉ. इन्द्रजीत यादव ने गुरुवार को कुशलगढ़ पंचायत समिति में आयोजित उपखंड स्तरीय जनसुनवाई में ग्रामीणों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं और अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश दिए। जनसुनवाई में 10 से अधिक परिवाद दर्ज हुए, जिन पर मौके पर ही कार्रवाई सुनिश्चित कराई गई। इसके बाद कलेक्टर ने खेड़पुर, बगाचीया व सातलिया ग्राम पंचायत के गांवों का दौरा कर पेयजल व्यवस्था व अन्य मूलभूत सुविधाओं का निरीक्षण किया। सातलिया के हाथिया दिल्ली गांव में जल समस्या पर तुरंत समाधान के निर्देश दिए गए। उन्होंने खराब हैंडपंप व पाइपलाइन सुधार तथा नियमित जल आपूर्ति सुनिश्चित करने पर जोर दिया। कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि आमजन की समस्याओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। गर्मी को देखते हुए जल संकट न हो, इसके लिए निरंतर मॉनिटरिंग व वैकल्पिक व्यवस्था के निर्देश दिए। इस दौरान तहसीलदार शंकरलाल मईडा, विकास अधिकारी रामराज सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
कुशलगढ़ जनसुनवाई में कलेक्टर डॉ. इन्द्रजीत यादव सख्त, पेयजल सुधार व त्वरित समाधान के निर्देश बांसवाड़ा जिला कलेक्टर डॉ. इन्द्रजीत यादव ने गुरुवार को कुशलगढ़ पंचायत समिति में आयोजित उपखंड स्तरीय जनसुनवाई में ग्रामीणों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं और अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश दिए। जनसुनवाई में 10 से अधिक परिवाद दर्ज हुए, जिन पर मौके पर ही कार्रवाई सुनिश्चित कराई गई। इसके बाद कलेक्टर ने खेड़पुर, बगाचीया व सातलिया ग्राम पंचायत के गांवों का दौरा कर पेयजल व्यवस्था व अन्य मूलभूत सुविधाओं का निरीक्षण किया। सातलिया के हाथिया दिल्ली गांव में जल समस्या पर तुरंत समाधान के निर्देश दिए गए। उन्होंने खराब हैंडपंप व पाइपलाइन सुधार तथा नियमित जल आपूर्ति सुनिश्चित करने पर जोर दिया। कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि आमजन की समस्याओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। गर्मी को देखते हुए जल संकट न हो, इसके लिए निरंतर मॉनिटरिंग व वैकल्पिक व्यवस्था के निर्देश दिए। इस दौरान तहसीलदार शंकरलाल मईडा, विकास अधिकारी रामराज सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
- बांसवाड़ा जिला कलेक्टर डॉ. इन्द्रजीत यादव ने गुरुवार को कुशलगढ़ पंचायत समिति में आयोजित उपखंड स्तरीय जनसुनवाई में ग्रामीणों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं और अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश दिए। जनसुनवाई में 10 से अधिक परिवाद दर्ज हुए, जिन पर मौके पर ही कार्रवाई सुनिश्चित कराई गई। इसके बाद कलेक्टर ने खेड़पुर, बगाचीया व सातलिया ग्राम पंचायत के गांवों का दौरा कर पेयजल व्यवस्था व अन्य मूलभूत सुविधाओं का निरीक्षण किया। सातलिया के हाथिया दिल्ली गांव में जल समस्या पर तुरंत समाधान के निर्देश दिए गए। उन्होंने खराब हैंडपंप व पाइपलाइन सुधार तथा नियमित जल आपूर्ति सुनिश्चित करने पर जोर दिया। कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि आमजन की समस्याओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। गर्मी को देखते हुए जल संकट न हो, इसके लिए निरंतर मॉनिटरिंग व वैकल्पिक व्यवस्था के निर्देश दिए। इस दौरान तहसीलदार शंकरलाल मईडा, विकास अधिकारी रामराज सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।1
- Post by Alpesh Bhuriya1
- गनोड़ा। गढ़ी उपखण्ड की नई बनी ओडा ग्राम पंचायत के बस्सी चंदन सिंह गांव में पिछले 1 से 2 महीनो से एक बस्ती के लगभग 25 से 30 मकान में नलों में पानी की एक बूंद नसीब नहीं हुई। दरअसल पिछले 1 महीने से ज्यादा समय हो गया बस्सी चंदन सिंह गांव की एक बस्ती ऐसी है जहां पर जलापूर्ति ही नहीं हो पाई जिसके कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। नलों में पानी नहीं आने का कारण वाल खराब होना बताया गया। लेकिन ताज्जुब की बात यह है कि केवल एक वाल खराब होने से 1 महीने तक इतने घरों में रहने वाले लोगों के लिए पानी नहीं पहुंचाया गया जिससे अधिकारियों कर्मचारियों की लापरवाही सामने आई है। गर्मी की शुरुआत होते ही पानी नहीं मिलने से आमजन में काफी रोष व्याप्त हुआ तथा जनता परेशान हो रही थी। बस्सी चंदन सिंह में दूसरी बस्तियों में पानी पहुंच रहा था तथा ओड़ा गांव में भी पर्याप्त पानी मिल रहा था। लेकिन एक मोहल्ला ऐसा था जहां पर जलापूर्ति नहीं हुई थी जिसके कारण बच्चे महिलाएं पुरुष बुजुर्ग सभी परेशान थे। इस मामले में भास्कर ने अधिकारियों से बात की जिस पर तुरंत ही पानी की सप्लाई हुई लेकिन इतने दिनों तक विभाग के अधिकारियों कर्मचारियों के कान पर जूं तक नहीं रेंगी यह बड़ी बात है। दूर दराज हैंडपंप पर जाकर लाना पड़ा पानी गांव के सरपंच रामलाल दायमा ने बताया कि बस्सी चंदन सिंह गांव में एक महीने से ज्यादा समय हो गया पानी की सप्लाई नहीं हुई जिसके कारण दूर दराज के हैंडपंप पर पानी लेने महिलाओं को जाना पड़ा। गांव की महिलाओं जिनमें आशा देवी, कन्कु देवी, प्रेम कुंवर, केलाश कुंवर, हकरी, गटु, कचरी देवी, तुलसी आदि ने बताया कि रोजाना रोजमर्रा के काम में लेने के लिए तथा पीने के पानी के लिए महिलाओं को दूर-दूर तक दौड़ लगानी पड़ी। पानी नहीं आने के कारण गुरुवार को विरोध हुआ तथा विरोध के चलते विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों को भी समस्या से अवगत करवाया गया। सरपंच ने आरोप लगाया कि अधिकारी फोन नहीं उठाते तथा समस्या को नजर अंदाज कर देते हैं। सरपंच एवं ग्रामीणों के विरोध के बाद गुरुवार को वाल दुरुस्त किया गया तथा वाल के अंदर मिट्टी फंस जाने के कारण वाल खराब होना पाया गया। गुरुवार को दोपहर बाद पानी की सप्लाई की गई लेकिन इतने दिनों से गांव के ग्रामीण परेशान हुए तथा इस परेशानी के पीछे अधिकारियों कर्मचारियों की लापरवाही तथा गैर जिम्मेदाराना रवैया रहा।1
- कुशलगढ़ जिला बांसवाड़ा राजस्थान रिपोर्टर धर्मेन्द्र कुमार सोनी खबर राजस्थान से **नदबई में लगातार आपराधिक घटनाओं के विरोध में व्यापारियों का आक्रोश, बाजार पूर्णतः बंद** नदबई (भरतपुर)। नदबई कस्बे में देर रात सराफा व्यापारी की दुकान में हुई चोरी की वारदात के विरोध में आज नदबई सिंधी तिराहे पर व्यापार मंडल एवं कस्बे के समस्त व्यापारियों द्वारा जोरदार आंदोलन किया गया। इस दौरान पूरे नदबई बाजार को पूर्ण रूप से बंद रखा गया। ज्ञात हो कि गत 25 तारीख को सराफा व्यापारी योगेंद्र चोपड़ा की अज्ञात बदमाशों द्वारा गोली मारकर हत्या कर दी गई थी तथा लूटपाट की घटना को अंजाम दिया गया था। उक्त घटना को हुए 15 दिन बीत जाने के बावजूद पुलिस प्रशासन द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। इससे आमजन में भय और असुरक्षा का माहौल बना हुआ है। आज की घटना ने व्यापारियों और आम नागरिकों के आक्रोश को और बढ़ा दिया है। लोग सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन करने को मजबूर हैं। नदबई में लगातार बढ़ रही आपराधिक घटनाओं से जनता में गहरा रोष है और पुलिस प्रशासन की कार्यशैली पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। प्रदर्शन के दौरान यह मांग की गई कि मृतक के परिजनों को 50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाए तथा परिवार के एक सदस्य को तत्काल सरकारी नौकरी दी जाए। साथ ही दोषी अपराधियों को शीघ्र गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी सजा दी जाए। आंदोलन के दबाव में प्रशासन द्वारा संबंधित दोषी पुलिस अधिकारियों को निलंबित किए जाने की जानकारी भी सामने आई है, किंतु व्यापारियों का कहना है कि जब तक अपराधियों की गिरफ्तारी नहीं होती, उनका आंदोलन जारी रहेगा। इस अवसर पर रिक्की सिंह हंतरा ने पुरजोर तरीके से अपनी बात रखते हुए सरकार से मांग की है कि नदबई में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ किया जाए, दोषियों पर तुरंत कार्रवाई हो तथा भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए सभी दुकानों पर अनिवार्य रूप से सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं। राजस्थान के मुख्यमंत्री का गृह जिला तथा गृह राज्य मंत्री का जिला होने के बावजूद कानून-व्यवस्था की ऐसी स्थिति अत्यंत चिंताजनक है। सरकार को इस दिशा में तुरंत कठोर कदम उठाने चाहिए। **मांगें:** * मृतक के परिवार को 50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता * परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी * अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी और कड़ी सजा * दोषी पुलिस अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई * नदबई के सभी व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर सीसीटीवी कैमरे अनिवार्य किए जाएं **रिक्की सिंह हंतरा** महासचिव, राजस्थान प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी4
- सागवाड़ा में 13 वर्षीय बच्चा लापता, रुद्रप्रयाग सोसायटी से गायब होने पर मचा हड़कंप डूंगरपुर जिले के सागवाड़ा थाना क्षेत्र में एक 13 वर्षीय बच्चे के अचानक लापता हो जाने से इलाके में अफरातफरी का माहौल बन गया है। जानकारी के अनुसार रुद्रप्रयाग सोसायटी निवासी कल्पेश शर्मा का पुत्र पज्ञ शर्मा स्कूल से घर लौटने के बाद रहस्यमय तरीके से गायब हो गया। बताया जा रहा है कि बच्चा प्रतिदिन की तरह स्कूल से घर आया और सोसायटी के अंदर सीढ़ियों पर अपना बैग रखकर वापस गेट के बाहर चला गया, लेकिन इसके बाद वह वापस नहीं लौटा। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है और पूरे इलाके में चिंता का माहौल बना हुआ है। बच्चे के पिता ने बताया कि हाल ही में उसका एडमिशन महाराणा प्रताप स्कूल में करवाया गया था और वह रोजाना की तरह ही घर लौटा था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस सोसायटी और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि बच्चे का कोई सुराग मिल सके। पुलिस और परिजनों ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी को भी यह बच्चा कहीं दिखाई दे तो तुरंत नजदीकी पुलिस थाने में सूचना दें, ताकि बच्चे को सकुशल बरामद किया जा सके।1
- राहुवीर सिंह ने संभाला कुआं थाने का पदभार हर खबर वागड़ कुआ । डूंगरपुर जिला अंतर्गत चिखली ब्लॉक अनर्गत पुलिस थाना कुआं का पदभार रघुवीर सिंह ने संभाला। मिली जानकारी के अनुसार रघुवीर सिंह द्वारा कुआं थाने का पद भार ग्रहण किया । कुआं ग्राम पंचायत प्रशासक शर्मीला डामोर, भगवान लाल डामोर, महिपाल सिंह राठौड़। कानता राणा , शंकर लाल डिंडोर सहित ग्रामीणों ने कुआं थाने मे रघुवीर सिंह का फुल मालाये पहनाकर स्वागत किया।1
- विधायक थावरचंद डामोर ने आज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धरियावद का किया औचक निरीक्षण,दिए आवश्यक दिशा निर्देश जुबेर अहमद धरियावद धरियावद-आज क्षेत्रीय विधायक थावरचंद डामोर ने धरियावद स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का का आकस्मिक निरीक्षण किया है। क्षेत्र में फैल रही बीमारी की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए चिकित्सकों से विस्तृत चर्चा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए है। वही सभी क्षेत्रवासियों से अपील कि है कि यदि घर-परिवार में किसी को भी हल्की तबीयत खराब हो तो लापरवाही न बरते और तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुँचकर उपचार करवाएं। जनता की सेवा एवं स्वास्थ्य सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। हम हर परिस्थिति में आपके साथ खड़े हैं। निरीक्षण के दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धरियावद का समस्त स्टाफ एवं भारत आदिवासी पार्टी से जुड़े कार्यकर्ता रहे।1
- कुशलगढ़ नगर में दीक्षार्थी ब्रह्मचर्य संजय भैया परतापुर की गोदभराई कार्यक्रम श्रद्धा, उत्साह व भक्ति भाव के साथ सम्पन्न हुआ। बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे और दीक्षार्थी का आशीर्वाद लिया। आयोजन स्थल पर आध्यात्मिक वातावरण बना रहा। नवकार गार्डन के मालिक जितेंद्र कव्वालियां ने संजय भैया का बहुमान किया। संजय भैया ने बताया कि आचार्य तपस्वी प्रसन्न सागर जी महाराज के आशीर्वाद से 26 अप्रैल को परतापुर में दीक्षा लेकर संयम मार्ग पर अग्रसर होंगे। उन्होंने भगवान महावीर स्वामी के पथ पर चलने का संकल्प व्यक्त किया। संचालन शास्त्री अर्पित भैया ने किया। दिगंबर समाज अध्यक्ष जयंतीलाल सेठ, महामंत्री हसमुखलाल सेठ, स्थानकवासी श्री संघ अध्यक्ष रजनीकांत खाब्या, मूर्ति पूजक संघ अध्यक्ष कमलेश कावड़िया एवं तेरापंथी समाज सचिव मुकेश शाह ने इसे प्रेरणादायक निर्णय बताया। कार्यक्रम में प्रदीप सेठ, विजयलाल कोठारी, धर्मेंद्र कोठारी, मनोज सेठ, पंकज दोषी, मनोहरलाल कावड़िया, सीए प्रतीक मेहता, रमेश तलेश्वरा सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे। आयोजन ने धर्म, संयम व एकता का संदेश दिया।1