logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सागवाड़ा में 13 वर्षीय बच्चा लापता, रुद्रप्रयाग सोसायटी से गायब होने पर मचा हड़कंप सागवाड़ा में 13 वर्षीय बच्चा लापता, रुद्रप्रयाग सोसायटी से गायब होने पर मचा हड़कंप डूंगरपुर जिले के सागवाड़ा थाना क्षेत्र में एक 13 वर्षीय बच्चे के अचानक लापता हो जाने से इलाके में अफरातफरी का माहौल बन गया है। जानकारी के अनुसार रुद्रप्रयाग सोसायटी निवासी कल्पेश शर्मा का पुत्र पज्ञ शर्मा स्कूल से घर लौटने के बाद रहस्यमय तरीके से गायब हो गया। बताया जा रहा है कि बच्चा प्रतिदिन की तरह स्कूल से घर आया और सोसायटी के अंदर सीढ़ियों पर अपना बैग रखकर वापस गेट के बाहर चला गया, लेकिन इसके बाद वह वापस नहीं लौटा। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है और पूरे इलाके में चिंता का माहौल बना हुआ है। बच्चे के पिता ने बताया कि हाल ही में उसका एडमिशन महाराणा प्रताप स्कूल में करवाया गया था और वह रोजाना की तरह ही घर लौटा था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस सोसायटी और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि बच्चे का कोई सुराग मिल सके। पुलिस और परिजनों ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी को भी यह बच्चा कहीं दिखाई दे तो तुरंत नजदीकी पुलिस थाने में सूचना दें, ताकि बच्चे को सकुशल बरामद किया जा सके।

9 hrs ago
user_Sagwara live news
Sagwara live news
Local News Reporter सागवाड़ा, डूंगरपुर, राजस्थान•
9 hrs ago

सागवाड़ा में 13 वर्षीय बच्चा लापता, रुद्रप्रयाग सोसायटी से गायब होने पर मचा हड़कंप सागवाड़ा में 13 वर्षीय बच्चा लापता, रुद्रप्रयाग सोसायटी से गायब होने पर मचा हड़कंप डूंगरपुर जिले के सागवाड़ा थाना क्षेत्र में एक 13 वर्षीय बच्चे के अचानक लापता हो जाने से इलाके में अफरातफरी का माहौल बन गया है। जानकारी के अनुसार रुद्रप्रयाग सोसायटी निवासी कल्पेश शर्मा का पुत्र पज्ञ शर्मा स्कूल से घर लौटने के बाद रहस्यमय तरीके से गायब हो गया। बताया जा रहा है कि बच्चा प्रतिदिन की तरह स्कूल से घर आया और सोसायटी के अंदर सीढ़ियों पर अपना बैग रखकर वापस गेट के बाहर चला गया, लेकिन इसके बाद वह वापस नहीं लौटा। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है और पूरे इलाके में चिंता का माहौल बना हुआ है। बच्चे के पिता ने बताया कि हाल ही में उसका एडमिशन महाराणा प्रताप स्कूल में करवाया गया था और वह रोजाना की तरह ही घर लौटा था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस सोसायटी और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि बच्चे का कोई सुराग मिल सके। पुलिस और परिजनों ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी को भी यह बच्चा कहीं दिखाई दे तो तुरंत नजदीकी पुलिस थाने में सूचना दें, ताकि बच्चे को सकुशल बरामद किया जा सके।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • सागवाड़ा में 13 वर्षीय बच्चा लापता, रुद्रप्रयाग सोसायटी से गायब होने पर मचा हड़कंप डूंगरपुर जिले के सागवाड़ा थाना क्षेत्र में एक 13 वर्षीय बच्चे के अचानक लापता हो जाने से इलाके में अफरातफरी का माहौल बन गया है। जानकारी के अनुसार रुद्रप्रयाग सोसायटी निवासी कल्पेश शर्मा का पुत्र पज्ञ शर्मा स्कूल से घर लौटने के बाद रहस्यमय तरीके से गायब हो गया। बताया जा रहा है कि बच्चा प्रतिदिन की तरह स्कूल से घर आया और सोसायटी के अंदर सीढ़ियों पर अपना बैग रखकर वापस गेट के बाहर चला गया, लेकिन इसके बाद वह वापस नहीं लौटा। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है और पूरे इलाके में चिंता का माहौल बना हुआ है। बच्चे के पिता ने बताया कि हाल ही में उसका एडमिशन महाराणा प्रताप स्कूल में करवाया गया था और वह रोजाना की तरह ही घर लौटा था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस सोसायटी और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि बच्चे का कोई सुराग मिल सके। पुलिस और परिजनों ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी को भी यह बच्चा कहीं दिखाई दे तो तुरंत नजदीकी पुलिस थाने में सूचना दें, ताकि बच्चे को सकुशल बरामद किया जा सके।
    1
    सागवाड़ा में 13 वर्षीय बच्चा लापता, रुद्रप्रयाग सोसायटी से गायब होने पर मचा हड़कंप
डूंगरपुर जिले के सागवाड़ा थाना क्षेत्र में एक 13 वर्षीय बच्चे के अचानक लापता हो जाने से इलाके में अफरातफरी का माहौल बन गया है। जानकारी के अनुसार रुद्रप्रयाग सोसायटी निवासी कल्पेश शर्मा का पुत्र पज्ञ शर्मा स्कूल से घर लौटने के बाद रहस्यमय तरीके से गायब हो गया। बताया जा रहा है कि बच्चा प्रतिदिन की तरह स्कूल से घर आया और सोसायटी के अंदर सीढ़ियों पर अपना बैग रखकर वापस गेट के बाहर चला गया, लेकिन इसके बाद वह वापस नहीं लौटा।
परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है और पूरे इलाके में चिंता का माहौल बना हुआ है। बच्चे के पिता ने बताया कि हाल ही में उसका एडमिशन महाराणा प्रताप स्कूल में करवाया गया था और वह रोजाना की तरह ही घर लौटा था।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस सोसायटी और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि बच्चे का कोई सुराग मिल सके।
पुलिस और परिजनों ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी को भी यह बच्चा कहीं दिखाई दे तो तुरंत नजदीकी पुलिस थाने में सूचना दें, ताकि बच्चे को सकुशल बरामद किया जा सके।
    user_Sagwara live news
    Sagwara live news
    Local News Reporter सागवाड़ा, डूंगरपुर, राजस्थान•
    9 hrs ago
  • गनोड़ा। गढ़ी उपखण्ड की नई बनी ओडा ग्राम पंचायत के बस्सी चंदन सिंह गांव में पिछले 1 से 2 महीनो से एक बस्ती के लगभग 25 से 30 मकान में नलों में पानी की एक बूंद नसीब नहीं हुई। दरअसल पिछले 1 महीने से ज्यादा समय हो गया बस्सी चंदन सिंह गांव की एक बस्ती ऐसी है जहां पर जलापूर्ति ही नहीं हो पाई जिसके कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। नलों में पानी नहीं आने का कारण वाल खराब होना बताया गया। लेकिन ताज्जुब की बात यह है कि केवल एक वाल खराब होने से 1 महीने तक इतने घरों में रहने वाले लोगों के लिए पानी नहीं पहुंचाया गया जिससे अधिकारियों कर्मचारियों की लापरवाही सामने आई है। गर्मी की शुरुआत होते ही पानी नहीं मिलने से आमजन में काफी रोष व्याप्त हुआ तथा जनता परेशान हो रही थी। बस्सी चंदन सिंह में दूसरी बस्तियों में पानी पहुंच रहा था तथा ओड़ा गांव में भी पर्याप्त पानी मिल रहा था। लेकिन एक मोहल्ला ऐसा था जहां पर जलापूर्ति नहीं हुई थी जिसके कारण बच्चे महिलाएं पुरुष बुजुर्ग सभी परेशान थे। इस मामले में भास्कर ने अधिकारियों से बात की जिस पर तुरंत ही पानी की सप्लाई हुई लेकिन इतने दिनों तक विभाग के अधिकारियों कर्मचारियों के कान पर जूं तक नहीं रेंगी यह बड़ी बात है। दूर दराज हैंडपंप पर जाकर लाना पड़ा पानी गांव के सरपंच रामलाल दायमा ने बताया कि बस्सी चंदन सिंह गांव में एक महीने से ज्यादा समय हो गया पानी की सप्लाई नहीं हुई जिसके कारण दूर दराज के हैंडपंप पर पानी लेने महिलाओं को जाना पड़ा। गांव की महिलाओं जिनमें आशा देवी, कन्कु देवी, प्रेम कुंवर, केलाश कुंवर, हकरी, गटु, कचरी देवी, तुलसी आदि ने बताया कि रोजाना रोजमर्रा के काम में लेने के लिए तथा पीने के पानी के लिए महिलाओं को दूर-दूर तक दौड़ लगानी पड़ी। पानी नहीं आने के कारण गुरुवार को विरोध हुआ तथा विरोध के चलते विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों को भी समस्या से अवगत करवाया गया। सरपंच ने आरोप लगाया कि अधिकारी फोन नहीं उठाते तथा समस्या को नजर अंदाज कर देते हैं। सरपंच एवं ग्रामीणों के विरोध के बाद गुरुवार को वाल दुरुस्त किया गया तथा वाल के अंदर मिट्टी फंस जाने के कारण वाल खराब होना पाया गया। गुरुवार को दोपहर बाद पानी की सप्लाई की गई लेकिन इतने दिनों से गांव के ग्रामीण परेशान हुए तथा इस परेशानी के पीछे अधिकारियों कर्मचारियों की लापरवाही तथा गैर जिम्मेदाराना रवैया रहा।
    1
    गनोड़ा। गढ़ी उपखण्ड की नई बनी ओडा ग्राम पंचायत के बस्सी चंदन सिंह गांव में पिछले 1 से 2 महीनो से एक बस्ती के लगभग 25 से 30 मकान में नलों में पानी की एक बूंद नसीब नहीं हुई। दरअसल पिछले 1 महीने से ज्यादा समय हो गया बस्सी चंदन सिंह गांव की एक बस्ती ऐसी है जहां पर जलापूर्ति ही नहीं हो पाई जिसके कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। नलों में पानी नहीं आने का कारण वाल खराब होना बताया गया।  लेकिन ताज्जुब की बात यह है कि केवल एक वाल खराब होने से 1 महीने तक इतने  घरों में रहने वाले लोगों के लिए पानी नहीं पहुंचाया गया जिससे अधिकारियों कर्मचारियों की लापरवाही सामने आई है। गर्मी की शुरुआत होते ही पानी नहीं मिलने से आमजन में काफी रोष व्याप्त हुआ तथा जनता परेशान हो रही थी। बस्सी चंदन सिंह में दूसरी बस्तियों में पानी पहुंच रहा था तथा ओड़ा गांव में भी पर्याप्त पानी मिल रहा था। लेकिन एक मोहल्ला ऐसा था जहां पर जलापूर्ति नहीं हुई थी जिसके कारण बच्चे महिलाएं पुरुष बुजुर्ग सभी परेशान थे। इस मामले में भास्कर ने अधिकारियों से बात की जिस पर तुरंत ही पानी की सप्लाई हुई लेकिन इतने दिनों तक विभाग के अधिकारियों कर्मचारियों के कान पर जूं तक नहीं रेंगी यह बड़ी बात है।
दूर दराज हैंडपंप पर जाकर लाना पड़ा पानी 
गांव के सरपंच रामलाल दायमा ने बताया कि बस्सी चंदन सिंह गांव में एक महीने से ज्यादा समय हो गया पानी की सप्लाई नहीं हुई जिसके कारण दूर दराज के हैंडपंप पर पानी लेने महिलाओं को जाना पड़ा। गांव की महिलाओं जिनमें आशा देवी,  कन्कु देवी,  प्रेम कुंवर, केलाश कुंवर, हकरी, गटु, कचरी देवी, तुलसी आदि ने बताया कि रोजाना रोजमर्रा के काम में लेने के लिए तथा पीने के पानी के लिए महिलाओं को दूर-दूर तक दौड़ लगानी  पड़ी। पानी नहीं आने के कारण गुरुवार को विरोध हुआ तथा विरोध के चलते विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों को भी समस्या से अवगत करवाया गया। सरपंच ने आरोप लगाया कि अधिकारी फोन नहीं उठाते तथा समस्या को नजर अंदाज कर देते हैं। सरपंच एवं ग्रामीणों के विरोध के बाद गुरुवार को वाल दुरुस्त किया गया तथा वाल के अंदर मिट्टी फंस जाने के कारण वाल खराब होना पाया गया। गुरुवार को दोपहर बाद पानी की सप्लाई की गई लेकिन इतने दिनों से गांव के ग्रामीण परेशान हुए तथा इस परेशानी के पीछे अधिकारियों कर्मचारियों की लापरवाही तथा गैर जिम्मेदाराना रवैया रहा।
    user_Harendra Vyas
    Harendra Vyas
    गनोड़ा, बांसवाड़ा, राजस्थान•
    8 hrs ago
  • राहुवीर सिंह ने संभाला कुआं थाने का पदभार हर खबर वागड़ कुआ । डूंगरपुर जिला अंतर्गत चिखली ब्लॉक अनर्गत पुलिस थाना कुआं का पदभार रघुवीर सिंह ने संभाला। मिली जानकारी के अनुसार रघुवीर सिंह द्वारा कुआं थाने का पद भार ग्रहण किया । कुआं ग्राम पंचायत प्रशासक शर्मीला डामोर, भगवान लाल डामोर, महिपाल सिंह राठौड़। कानता राणा , शंकर लाल डिंडोर सहित ग्रामीणों ने कुआं थाने मे रघुवीर सिंह का फुल मालाये पहनाकर स्वागत किया।
    1
    राहुवीर सिंह ने संभाला कुआं थाने का पदभार
हर खबर वागड़ कुआ । डूंगरपुर जिला अंतर्गत चिखली ब्लॉक अनर्गत पुलिस थाना कुआं का पदभार रघुवीर सिंह ने संभाला। मिली जानकारी के अनुसार रघुवीर सिंह द्वारा कुआं थाने का पद भार ग्रहण किया । कुआं ग्राम पंचायत प्रशासक शर्मीला डामोर, भगवान लाल डामोर, महिपाल सिंह राठौड़। कानता राणा , शंकर लाल डिंडोर सहित ग्रामीणों ने कुआं थाने मे रघुवीर सिंह का फुल मालाये पहनाकर स्वागत किया।
    user_राकेश कलाल रिपोर्टर
    राकेश कलाल रिपोर्टर
    Local News Reporter चिखली, डूंगरपुर, राजस्थान•
    13 hrs ago
  • सीमलवाड़ा। जनजाति गर्जना एवं सांस्कृतिक समागम रैली के तहत प्रस्तावित “दिल्ली चलो” अभियान को सफल बनाने के उद्देश्य से गुरुवार को महादेव मंदिर कुआँ परिसर में एक विशेष बैठक आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्र के युवा, बुजुर्ग, माताएं-बहनें तथा बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। बैठक में जनजाति सुरक्षा मंच के पदाधिकारियों द्वारा उपस्थित लोगों को अभियान के उद्देश्य और महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। वक्ताओं ने समाज में बढ़ रही विभिन्न चुनौतियों पर चिंता जताते हुए जनजागरण की आवश्यकता पर बल दिया। साथ ही अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करते हुए दिल्ली में प्रस्तावित रैली में शामिल होने का आह्वान किया गया। इस दौरान प्रदेश कार्यसमिति के मनोनीत सदस्य एवं विधानसभा प्रत्याशी कारीलाल ननोमा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य दिनदयाल चौहान, जिला कार्यसमिति सदस्य महिपाल सिंह राठौड़, पूर्व सरपंच भगवती भाई डूंगरसारण, भूरालाल डूंगर, कांताजी राणा, गणेश बडगमा, वर्तमान सरपंच कुआँ शर्मिला देवी, ढूंढी सरपंच, भेकानाका अध्यक्ष भगवानलाल डामोर, बूथ अध्यक्ष पुनमचंद कलाल, लोकेश दरजी, धनपाल गोड़ा सहित कई जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक में विशेष रूप से समाज में धर्मांतरण के मुद्दे पर चर्चा करते हुए इसे रोकने के लिए सख्त कानून लागू करवाने की मांग उठाई गई। इस विषय को लेकर दिल्ली में अपनी आवाज बुलंद करने हेतु अधिकाधिक लोगों के शामिल होने पर जोर दिया गया। कार्यक्रम का संचालन नरपत सिंह ने किया, जबकि स्वागत भाषण महिपाल सिंह राठौड़ (कुआँ) द्वारा दिया गया। अंत में भूरालाल डुगर ने सभी का आभार व्यक्त किया। बैठक के अंत में “दिल्ली चलो” अभियान को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह दिखाई दिया और सभी ने अधिक से अधिक संख्या में भागीदारी का संकल्प लिया।
    4
    सीमलवाड़ा। जनजाति गर्जना एवं सांस्कृतिक समागम रैली के तहत प्रस्तावित “दिल्ली चलो” अभियान को सफल बनाने के उद्देश्य से गुरुवार को महादेव मंदिर कुआँ परिसर में एक विशेष बैठक आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्र के युवा, बुजुर्ग, माताएं-बहनें तथा बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
बैठक में जनजाति सुरक्षा मंच के पदाधिकारियों द्वारा उपस्थित लोगों को अभियान के उद्देश्य और महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। वक्ताओं ने समाज में बढ़ रही विभिन्न चुनौतियों पर चिंता जताते हुए जनजागरण की आवश्यकता पर बल दिया। साथ ही अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करते हुए दिल्ली में प्रस्तावित रैली में शामिल होने का आह्वान किया गया।
इस दौरान प्रदेश कार्यसमिति के मनोनीत सदस्य एवं विधानसभा प्रत्याशी कारीलाल ननोमा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य दिनदयाल चौहान, जिला कार्यसमिति सदस्य महिपाल सिंह राठौड़, पूर्व सरपंच भगवती भाई डूंगरसारण, भूरालाल डूंगर, कांताजी राणा, गणेश बडगमा, वर्तमान सरपंच कुआँ शर्मिला देवी, ढूंढी सरपंच, भेकानाका अध्यक्ष भगवानलाल डामोर, बूथ अध्यक्ष पुनमचंद कलाल, लोकेश दरजी, धनपाल गोड़ा सहित कई जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बैठक में विशेष रूप से समाज में धर्मांतरण के मुद्दे पर चर्चा करते हुए इसे रोकने के लिए सख्त कानून लागू करवाने की मांग उठाई गई। इस विषय को लेकर दिल्ली में अपनी आवाज बुलंद करने हेतु अधिकाधिक लोगों के शामिल होने पर जोर दिया गया।
कार्यक्रम का संचालन नरपत सिंह ने किया, जबकि स्वागत भाषण महिपाल सिंह राठौड़ (कुआँ) द्वारा दिया गया। अंत में भूरालाल डुगर ने सभी का आभार व्यक्त किया।
बैठक के अंत में “दिल्ली चलो” अभियान को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह दिखाई दिया और सभी ने अधिक से अधिक संख्या में भागीदारी का संकल्प लिया।
    user_Gunwant kalal
    Gunwant kalal
    Local News Reporter सीमलवाड़ा, डूंगरपुर, राजस्थान•
    13 hrs ago
  • डूंगरपुर। शहर में गुरुवार देर शाम कुत्ते का आतंक देखने को मिला, जहां एक आक्रामक कुत्ते ने 3 बच्चों और एक युवक को काटकर घायल कर दिया। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। जानकारी के अनुसार मालीवाड़ा, सुथारवाड़ा, जूना महल और सूरमा का चौक क्षेत्रों में घर के बाहर खेल रहे 8 वर्षीय वेदांश सिंह, हैरी सोमपुरा और 9 वर्षीय मोहम्मद मजहर कुरैशी पर कुत्ते ने अचानक हमला कर दिया। इसी दौरान बाइक से गुजर रहे मयंक सोमपुरा को भी कुत्ते ने काट लिया। हमले के बाद कुत्ता और अधिक आक्रामक हो गया और एक अन्य राहगीर युवक को भी अपना शिकार बना लिया। घायलों को परिजनों की मदद से तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश देखने को मिला। लोगों ने शहर में बढ़ते आवारा कुत्तों के हमलों पर नाराजगी जताते हुए नगर परिषद से जल्द कार्रवाई कर कुत्तों को पकड़ने की मांग की है।
    1
    डूंगरपुर। शहर में गुरुवार देर शाम कुत्ते का आतंक देखने को मिला, जहां एक आक्रामक कुत्ते ने 3 बच्चों और एक युवक को काटकर घायल कर दिया। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।
जानकारी के अनुसार मालीवाड़ा, सुथारवाड़ा, जूना महल और सूरमा का चौक क्षेत्रों में घर के बाहर खेल रहे 8 वर्षीय वेदांश सिंह, हैरी सोमपुरा और 9 वर्षीय मोहम्मद मजहर कुरैशी पर कुत्ते ने अचानक हमला कर दिया। इसी दौरान बाइक से गुजर रहे मयंक सोमपुरा को भी कुत्ते ने काट लिया।
हमले के बाद कुत्ता और अधिक आक्रामक हो गया और एक अन्य राहगीर युवक को भी अपना शिकार बना लिया। घायलों को परिजनों की मदद से तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया गया।
घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश देखने को मिला। लोगों ने शहर में बढ़ते आवारा कुत्तों के हमलों पर नाराजगी जताते हुए नगर परिषद से जल्द कार्रवाई कर कुत्तों को पकड़ने की मांग की है।
    user_Naresh Bhoi
    Naresh Bhoi
    पत्रकार डूंगरपुर, डूंगरपुर, राजस्थान•
    7 hrs ago
  • बांसवाड़ा जिला कलेक्टर डॉ. इन्द्रजीत यादव ने गुरुवार को कुशलगढ़ पंचायत समिति में आयोजित उपखंड स्तरीय जनसुनवाई में ग्रामीणों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं और अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश दिए। जनसुनवाई में 10 से अधिक परिवाद दर्ज हुए, जिन पर मौके पर ही कार्रवाई सुनिश्चित कराई गई। इसके बाद कलेक्टर ने खेड़पुर, बगाचीया व सातलिया ग्राम पंचायत के गांवों का दौरा कर पेयजल व्यवस्था व अन्य मूलभूत सुविधाओं का निरीक्षण किया। सातलिया के हाथिया दिल्ली गांव में जल समस्या पर तुरंत समाधान के निर्देश दिए गए। उन्होंने खराब हैंडपंप व पाइपलाइन सुधार तथा नियमित जल आपूर्ति सुनिश्चित करने पर जोर दिया। कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि आमजन की समस्याओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। गर्मी को देखते हुए जल संकट न हो, इसके लिए निरंतर मॉनिटरिंग व वैकल्पिक व्यवस्था के निर्देश दिए। इस दौरान तहसीलदार शंकरलाल मईडा, विकास अधिकारी रामराज सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
    1
    बांसवाड़ा जिला कलेक्टर डॉ. इन्द्रजीत यादव ने गुरुवार को कुशलगढ़ पंचायत समिति में आयोजित उपखंड स्तरीय जनसुनवाई में ग्रामीणों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं और अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश दिए। जनसुनवाई में 10 से अधिक परिवाद दर्ज हुए, जिन पर मौके पर ही कार्रवाई सुनिश्चित कराई गई।
इसके बाद कलेक्टर ने खेड़पुर, बगाचीया व सातलिया ग्राम पंचायत के गांवों का दौरा कर पेयजल व्यवस्था व अन्य मूलभूत सुविधाओं का निरीक्षण किया। सातलिया के हाथिया दिल्ली गांव में जल समस्या पर तुरंत समाधान के निर्देश दिए गए। उन्होंने खराब हैंडपंप व पाइपलाइन सुधार तथा नियमित जल आपूर्ति सुनिश्चित करने पर जोर दिया।
कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि आमजन की समस्याओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। गर्मी को देखते हुए जल संकट न हो, इसके लिए निरंतर मॉनिटरिंग व वैकल्पिक व्यवस्था के निर्देश दिए। इस दौरान तहसीलदार शंकरलाल मईडा, विकास अधिकारी रामराज सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
    user_गाण्डीव न्यूज नेटवर्क
    गाण्डीव न्यूज नेटवर्क
    बांसवाड़ा, बांसवाड़ा, राजस्थान•
    6 hrs ago
  • Post by Naresh keer saa
    1
    Post by Naresh keer saa
    user_Naresh keer saa
    Naresh keer saa
    Mechanic सेमारी, उदयपुर, राजस्थान•
    8 hrs ago
  • सीमलवाड़ा। डूंगरपुर जिले में अवैध शराब तस्करी के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार तेज हो रहा है। जिला पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार के निर्देशन में जिला विशेष टीम ओर धंबोला थाना पुलिस ने धम्बोला थाना क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। जिला पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार के सुपरविजन में गठित जिला विशेष टीम जिलेभर में अवैध गतिविधियों पर कड़ी नजर बनाए हुए है। इसी क्रम में टीम को सूचना मिली कि धम्बोला थाना सर्कल में अल सुबह एक कार में अवैध शराब का परिवहन किया जा रहा है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए टीम ने नया गांव हडमतिया तिराहा रास्तापाल के पास नाकाबंदी की। इस दौरान एक कार आती दिखाई दी, जिसे रुकने का इशारा किया गया, लेकिन चालक ने नाकाबंदी तोड़कर भागने की कोशिश की। टीम ने पीछा किया तो चालक अंधेरे का फायदा उठाकर वाहन छोड़कर फरार हो गया। जब वाहन की तलाशी ली गई तो उसमें विभिन्न ब्रांड की कुल 61 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुई। जब्त शराब की अनुमानित कीमत करीब तीन लाख रुपये बताई जा रही है। कार सहित शराब को जब्त कर आगे की कार्रवाई के लिए धम्बोला थाना पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया है। पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुटी हुई है। जिले में लगातार हो रही इस तरह की कार्रवाई से साफ है कि पुलिस अवैध शराब तस्करी पर पूरी तरह सख्त है और आगे भी ऐसे अभियान जारी रहेंगे। बाइट - देवेंद्र देवल थानाधिकारी धंबोला
    2
    सीमलवाड़ा। डूंगरपुर जिले में अवैध शराब तस्करी के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार तेज हो रहा है। जिला पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार के निर्देशन में जिला विशेष टीम ओर धंबोला थाना पुलिस ने धम्बोला थाना क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है।
जिला पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार के सुपरविजन में गठित जिला विशेष टीम जिलेभर में अवैध गतिविधियों पर कड़ी नजर बनाए हुए है। इसी क्रम में टीम को सूचना मिली कि धम्बोला थाना सर्कल में अल सुबह एक कार में अवैध शराब का परिवहन किया जा रहा है।
सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए टीम ने नया गांव हडमतिया तिराहा रास्तापाल के पास नाकाबंदी की। इस दौरान एक कार आती दिखाई दी, जिसे रुकने का इशारा किया गया, लेकिन चालक ने नाकाबंदी तोड़कर भागने की कोशिश की।
टीम ने पीछा किया तो चालक अंधेरे का फायदा उठाकर वाहन छोड़कर फरार हो गया। जब वाहन की तलाशी ली गई तो उसमें विभिन्न ब्रांड की कुल 61 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुई। जब्त शराब की अनुमानित कीमत करीब तीन लाख रुपये बताई जा रही है।
कार सहित शराब को जब्त कर आगे की कार्रवाई के लिए धम्बोला थाना पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया है। पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।
जिले में लगातार हो रही इस तरह की कार्रवाई से साफ है कि पुलिस अवैध शराब तस्करी पर पूरी तरह सख्त है और आगे भी ऐसे अभियान जारी रहेंगे।
बाइट - देवेंद्र देवल थानाधिकारी धंबोला
    user_Gunwant kalal
    Gunwant kalal
    Local News Reporter सीमलवाड़ा, डूंगरपुर, राजस्थान•
    13 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.