Shuru
Apke Nagar Ki App…
Pradhan.. Mantri.. जी.. ने... Vishkarma.. Jayyantipar.. Deshbashiyoko.. Badhai di... Md.. Anish.. Kuraishi.. Fattepur.. Mushangar.. Kanpur.. Dihat.. U. P
MD ANISH KURAISHI
Pradhan.. Mantri.. जी.. ने... Vishkarma.. Jayyantipar.. Deshbashiyoko.. Badhai di... Md.. Anish.. Kuraishi.. Fattepur.. Mushangar.. Kanpur.. Dihat.. U. P
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- Pradhan.. Mantri.. जी.. ने... Vishkarma.. Jayyantipar.. Deshbashiyoko.. Badhai di... Md.. Anish.. Kuraishi.. Fattepur.. Mushangar.. Kanpur.. Dihat.. U. P1
- भक्तों द्वारा गणेश विसर्जन डीजे की ध्वनि से निकाली यात्रा। कालपी जालौन 18 सितंबर कड़ी सुरक्षा के चलते शुक्रवार को लगभग 4:30 बजे टरननगंज स्थित श्याम पैलेस गेस्ट हाउस में स्थापित गणेश भगवान की प्रतिमा विद्वान पंडित द्वारा वेद मत्रों उच्चारण से पूजा अर्चना की तथा मौजूद भक्तों ने आरती गायन कर गणपति बप्पा मोरया उद्घोष के नारे लगाकर स्थल तथा नगर को चहुओर रोमांचित किया गणेश महोत्सव कार्यक्रम आयोजक संदीप गुप्ता सहायक आयोजक ज्ञानेंद्र मिश्रा शिवकुमार कनोडिया पालिका प्रधान लेखाकार हरिभूषण सिंह चौहान प्रेम कुमार गुप्ता संजय गुप्ता पारस पुरवार भोला पुरवार आदि साथियों ने 14 सितंबर से 18 सितंबर दिन शुक्रवार को बड़े धूमधाम से गणेश महोत्सव मनाया गया इसके उपरांत आयोजन सानिध्य मे भक्तगणों ने दो दर्जन बाहन रथ में भगवान गणेश प्रतिमा विराजमान एवं डीजे की ध्वनि से भक्तों की जनसैलाव की उपस्थिति में श्याम पैलेस गेस्ट हाउस महोत्सव उत्सव स्थल से विसर्जन यात्रा आलमपुर चौराहा से होती हुई विसर्जन यात्रा बाजार बताशा चौराहा से होती हुई टरननगंज चौराहा से राम जानकी मंदिर चौराहा से मुन्ना फुल पावर चौराहा हरीगंज चौराहा से राजघाट चौराहा से होती हुई विभिन्न सड़कों से यमुना तट समीप स्थापित सरोवर गड्ढे में जय जय कारों से पूजा अर्चना के उपरांत विसर्जन किया गया विभिन्न सड़कों में निकलने वाली विसर्जन यात्रा में भक्त जनों ने फूलों की वर्षा कर स्वागत किया मौजूद लोगों ने सर झुका कर स्वयं तथा परिवार खुशी हेतु माथा टेककर आशीर्वाद प्राप्त किया विसर्जन यात्रा में चलने वाले कार्यक्रम सभी जिम्मेदार सदस्य एवं आयोजक सहायक आयोजक पंडित योगेंद्र नारायण शुक्ला दीपक धवन भाजपा नगर अध्यक्ष सुबोध द्विवेदी अवध तिवारी नीतू गुप्ता व्यापार मंडल अध्यक्ष नमन अग्रवाल उपाध्यक्ष अमित गुप्ता कोषाध्यक्ष श्रवण कुमार गुप्ता राजकुमार गुप्ता पतारा शरद शुक्ला ब्राह्मण समाज अध्यक्ष राजू पाठक सर्राफा मंडल अध्यक्ष अरविंद उर्फ कल्लू सोनी सभासद सुनील पटवा कन्हैया मिश्रा रामदत्त मोनस अरविंद शर्मा हर्षित खन्ना आदि लोग मौजूद थे। फोटो भक्तगण भगवान गणेश की विसर्जन यात्रा।4
- कहानी में ट्विस्ट अभी बाकी है! पैथोलॉजी संचालक की मारपीट का वीडियो वायरल, मकान मालिक को पीटने का भी दावा दुकान खाली कराने को लेकर विवाद ने लिया मारपीट का रूप, ₹50 हजार छीनने की वायरल बात को पुलिस ने बताया भ्रामक उरई जेल रोड पर पैथोलॉजी संचालक हलीम शाह के साथ मारपीट के मामले में अब कहानी में नया ट्विस्ट सामने आया है। शुरुआती तौर पर दबंगों द्वारा पैथोलॉजी संचालक को लाठी-डंडों से पीटने और नुकीले हथियार से हमला करने जैसी बातें सामने आई थीं। इसके बाद घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया, जिसमें मारपीट होती दिखाई दे रही है। लेकिन अब पुलिस की जांच में मामला दुकान खाली कराने को लेकर हुए विवाद से जुड़ा बताया जा रहा है। पुलिस के अनुसार हलीम शाह ने गुलाम मोहम्मद की दुकान किराये पर ले रखी है। दुकान खाली कराने को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हुआ और इसके बाद मारपीट हो गई। कहानी में असली ट्विस्ट यहीं से शुरू! सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो को लेकर यह दावा भी किया जा रहा है कि मकान मालिक बताए जा रहे मु. गुलाम शाह के साथ भी मारपीट हुई, यानी मामला केवल एकतरफा हमले का नहीं बल्कि दोनों पक्षों के बीच हुए विवाद और मारपीट का हो सकता है। वायरल वीडियो में जो घटनाक्रम दिखाई दे रहा है, उसकी स्वतंत्र पुष्टि अभी नहीं हुई है। उधर, सोशल मीडिया पर ₹50 हजार रुपये छीनने की बात भी तेजी से वायरल हुई। मामले में क्षेत्राधिकारी नगर उरई ने स्पष्ट किया कि पुलिस जांच के दौरान दोनों पक्षों के बीच झगड़ा होना सामने आया है, लेकिन रुपये छीनने की बात असत्य, निराधार और भ्रामक पाई गई है। पुलिस के मुताबिक घटना में हलीम को चोटें आई हैं और मेडिकल रिपोर्ट में हार्ड एवं ब्लंट ऑब्जेक्ट से चोट लगने की बात सामने आई है। मामले में नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। वीडियो ने बढ़ाया सवाल—आखिर विवाद की शुरुआत कैसे हुई? अब वायरल मारपीट के वीडियो, CCTV फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर पुलिस जांच आगे बढ़ रही है। ऐसे में बड़ा सवाल यही है कि दुकान खाली कराने को लेकर शुरू हुआ विवाद आखिर किस हद तक पहुंचा और दोनों पक्षों के बीच क्या-क्या हुआ? मारपीट का वीडियो सामने है, ₹50 हजार की कहानी पर पुलिस का इनकार है और अब मकान मालिक के साथ मारपीट का दावा सामने आने से पूरे मामले ने नया मोड़ ले लिया है।1
- निन्हौरा गांव में कूड़ा डालने को लेकर दो पक्ष भिड़े, जमकर मारपीट का वीडियो आया सामने; पुलिस जांच में जुटी सिकंदरा थाना क्षेत्र के निन्हौरा गांव में कूड़ा डालने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। विवाद के दौरान मारपीट का वीडियो भी सामने आया है। मामले में एक पक्ष ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। निन्हौरा गांव निवासी मनोज कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शुक्रवार सुबह करीब 8:30 बजे उसकी मां कूड़ा डालने गई थीं। आरोप है कि इसी दौरान शिवम, पारुल समेत अन्य लोगों ने कूड़ा डालने से मना कर दिया। विरोध करने पर आरोपितों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी और उन्हें घर के अंदर खींचकर ले जाने का प्रयास किया। मनोज के अनुसार, उसकी पुत्री और कुछ अन्य लोग बचाने के लिए पहुंचे तो उनके साथ भी मारपीट की गई। आरोप है कि मारपीट के दौरान उसके कपड़े भी फाड़ दिए गए। घटना के बाद पीड़ित पक्ष सिकंदरा थाने पहुंचा और पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। सिकंदरा थाना प्रभारी निरीक्षक सुधाकर सिंह ने बताया कि दो पक्षों के बीच मारपीट की बात सामने आई है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है। जांच के आधार पर नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।1
- मंगलपुर पुलिस ने झींझक नहर के पास से चेकिंग के दौरान अवैध तमंचा और कारतूस के साथ युवक को किया गिरफ्तार, कार सीज मंगलपुर थाना क्षेत्र के झींझक नहर पुल पर गुरुवार रात वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक युवक को अवैध तमंचे और चार जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, मुखबिर की सूचना पर रूरा रोड बॉर्डर स्थित जेपी स्कूल के पास चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान कार सवार युवक पुलिस को देखकर भागने लगा, जिसे पीछा कर पकड़ लिया गया। पूछताछ में उसने अपना नाम परमवीर यादव निवासी शिवपुरी, जनपद मैनपुरी बताया। तलाशी में उसके पास से एक देशी तमंचा और चार जिंदा कारतूस बरामद हुए। पुलिस ने मंगलपुर थाने में धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर कार को एमवी एक्ट की धारा 207 में सीज कर दिया। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। झींझक चौकी प्रभारी अवनीश कुमार वर्मा ने शुक्रवार शाम करीब 3 बजे बताया कि पकड़े गए अभियुक्त पर नियमानुसार कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।1
- *➡️थाना मंगलपुर पुलिस टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए अवैध शस्त्र-कारतूस के साथ 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार।* जनपद कानपुर देहात में अपराध नियंत्रण एवं घटनाओं की रोकथाम तथा खुलासे हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, दिनांक 17.09.2026 को थाना मंगलपुर पुलिस द्वारा नहर पुल, झींझक पर वाहन चैकिंग की जा रही थी, उसी दौरान मुखबिर खास ने आकर सूचना दी कि झींझक की तरफ से ईको कार से एक व्यक्ति आ रहा है जिसके पास अवैध देशी तमंचा है। मुखबिर खास की सूचना पर पुलिसकर्मी सरकारी जीप से रूरा रोड बॉर्डर जेपी स्कूल के पास सतर्कता के साथ वाहन चैकिंग करने लगे। कुछ देर बाद एक इको गाड़ी तेजी से रूरा की तरफ आयी, पुलिसकर्मियों को चैकिंग करते देखकर अचानक ईको चालक ने गाड़ी से उतरकर भागने का प्रयास किया तो पुलिसकर्मियों ने आवश्यक बल प्रयोग कर व्यक्ति को मौके से हिरासत में ले लिया। पूछताछ में अभियुक्त ने अपना नाम परमवीर यादव पुत्र फौजदार सिंह उम्र 42 वर्ष निवासी ग्राम शिवपुरी अघार थाना एलाऊ जनपद मैनपुरी बताया जिसकी जामा तलाशी ली गयी तो 01 देशी तमंचा 32 बोर व 04 जिंदा कारतूस 32 बोर बरामद हुये। अभियुक्त की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के आधार पर थाना मंगलपुर पर मु0अ0सं0 308/2026 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट बनाम परमवीर यादव पुत्र फौजदार सिंह उपरोक्त पंजीकृत किया गया व ईको कार को धारा 207 एमवी एक्ट के तहत सीज किया गया। गिरफ्तारशुदा अभियुक्त को नियमानुसार माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है । *गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-* 1. परमवीर यादव पुत्र फौजदार सिंह उम्र 42 वर्ष निवासी ग्राम शिवपुरी अघार थाना एलाऊ जनपद मैनपुरी । *बरामदगी का विवरण-* 1. 01 देशी तमंचा 32 बोर व 04 अदद जिंदा 32 बोर। *अभियुक्त से पूछताछ का विवरण-* अभियुक्त परमवीर यादव उपरोक्त ने पूछताछ करने पर बताया कि मेरे थाना मंगलपुर क्षेत्र निवासी एक महिला से कई सालो से प्रेम सम्बन्ध है । मैं उससे मिलने जा रहा था। सुरक्षा हेतु तमंचा व कारतूस लेकर आया था कि मौके पर काम आयेगा कि पुलिस ने पकड़ लिया । *अभियुक्त का आपराधिक इतिहास-* 1. मु0अ0सं0 308/2026 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना मंगलपुर जनपद कानपुर देहात । 2. मु0अ0सं0 290/2018 धारा 366/376/506 भा0द0वि0 थाना एलाऊ जनपद मैंनपुरी। 3. मु0अ0सं0 229/2019 धारा 354/504/506 भा0द0वि0 थाना एलाऊ जनपद मैंनपुरी। 4. मु0अ0सं0 231/2019 धारा 3/25 आर्मस एक्ट थाना एलाऊ जनपद मैंनपुरी। 5. मु0अ0सं0 506/2016 धारा 323/325/504 भा0द0वि0 व 3 एससी/एसटी एक्ट थाना भौगांव जनपद मैंनपुरी। *गिरफ्तार करने वाली थाना मंगलपुर पुलिस टीम-* 1. उ0नि0 अवनीश कुमार वर्मा, चौकी प्रभारी झींझक 2. उ0नि0 अवधेश सिंह 3. का0 दिग्विजय सिंह 4. कां0 सुमित चौधरी 5. कां0 मधुर कुमार 6. कां0 रघुराज1
- निन्हौरा गांव में दो पक्षों में जमकर मारपीट, सीसीटीवी फुटेज में एक-दूसरे से भिड़ते दिखे लोग, दोनों ने दी तहरीर सिकंदरा थाना क्षेत्र के निन्हौरा गांव में शुक्रवार सुबह करीब 8 बजे दो पक्षों के बीच विवाद के बाद जमकर मारपीट हो गई। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें दोनों पक्ष एक-दूसरे के साथ मारपीट करते हुए दिखाई दे रहे हैं। मारपीट की घटना के बाद दोनों पक्ष सिकंदरा थाने पहुंचे और एक-दूसरे पर आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी। बताया गया कि एक पक्ष की ओर से मनोज कुमार और दूसरे पक्ष की ओर से पारुल ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और अन्य तथ्यों के आधार पर घटना की जांच कर रही है।1
- झींझक स्टेशन के अक्षयवट आश्रम के पास ट्रेन की चपेट में आने से अज्ञात व्यक्ति की मौत; शिनाख्त के प्रयास जारी झींझक स्टेशन के अक्षयवट आश्रम के पास ट्रेन की चपेट में आने से अज्ञात व्यक्ति की मौत; शिनाख्त के प्रयास जारी कानपुर देहात के दिल्ली-हावड़ा रेलमार्ग पर स्थित झींझक रेलवे स्टेशन के पश्चिमी छोर पर अक्षयवट आश्रम के समीप शुक्रवार शाम करीब छह बजे ट्रेन की चपेट में आने से एक अज्ञात युवक की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही स्टेशन मास्टर ने मेमो के माध्यम से मंगलपुर थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना पर झींझक चौकी प्रभारी अवनीश कुमार वर्मा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त के प्रयास शुरू किए। पुलिस के मुताबिक प्रथम दृष्टया युवक की किसी ट्रेन से गिरकर मौत होना प्रतीत हो रहा है। मृतक की उम्र करीब 28 वर्ष बताई जा रही है। उसके पास एक छोटा काले रंग का बैग मिला, जिसमें आधार कार्ड, पैन कार्ड, दिव्यांग आईडी कार्ड समेत अन्य कागजात बरामद हुए हैं। आधार कार्ड पर गौरव तथा पिता का नाम ओमप्रकाश दर्ज है। कागजात के आधार पर पुलिस मृतक की पहचान सुनिश्चित करने के प्रयास में जुटी है। मृतक के शरीर पर सफेद सैंडो बनियान, सफेद शर्ट और क्रीम रंग की पैंट थी। पुलिस ने शव का पंचायतनामा भरने की कार्रवाई शुरू कर दी है। झींझक चौकी प्रभारी अवनीश कुमार वर्मा ने शुक्रवार शाम सात बजे बताया कि शव को कब्जे में लिया गया है। मृतक के पास मिले कागजात के आधार पर शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। पहचान होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।1