logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

यज्ञ मैदान दुर्गा मंदिर परिसर में भगवान श्रीराम दरबार की प्रतिमा का हुआ प्राण प्रतिष्ठा समारोह । वैदिक मंत्रोच्चार के बीच संपन्न हुई पूजा-अर्चना, बड़ी संख्या में श्रद्धालु रहे उपस्थित। संवाददाता/जामताड़ा /योगेश कुमार। जामताड़ा। जामताड़ा जिले के यज्ञ मैदान स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में भगवान श्रीराम, लक्ष्मण, माता सीता एवं वीर बजरंगी की प्रतिमा का विधिवत प्राण प्रतिष्ठा समारोह श्रद्धा और भक्ति के वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर मंदिर परिसर में धार्मिक माहौल बना रहा और श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी।कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक विधि-विधान के साथ हुई। आचार्य पंडितों द्वारा मंत्रोच्चार कर पूजा-अर्चना संपन्न कराई गई। पूरे अनुष्ठान के दौरान श्रद्धालु भक्ति भाव से उपस्थित रहे और भगवान के जयकारों से वातावरण गूंज उठा। प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान में मुख्य यजमान के रूप में संजय परशुरामका अपनी धर्मपत्नी के साथ शामिल हुए। उन्होंने विधि-विधान से पूजा संपन्न कर मंदिर एवं क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की।इस अवसर पर दर्जनों श्रद्धालु मौजूद रहे। उपस्थित भक्तों ने पूजा-अर्चना कर परिवार की मंगलकामना की तथा क्षेत्र में शांति और सद्भाव बनाए रखने की प्रार्थना की। कार्यक्रम के समापन पर प्रसाद वितरण किया गया। मंदिर समिति के सदस्यों ने बताया कि इस धार्मिक आयोजन से क्षेत्र में आध्यात्मिक वातावरण और अधिक सुदृढ़ होगा तथा श्रद्धालुओं को नियमित रूप से पूजा-अर्चना का अवसर मिलेगा।

1 day ago
user_Yogesh Kumar
Yogesh Kumar
Local News Reporter जामताड़ा, जामताड़ा, झारखंड•
1 day ago

यज्ञ मैदान दुर्गा मंदिर परिसर में भगवान श्रीराम दरबार की प्रतिमा का हुआ प्राण प्रतिष्ठा समारोह । वैदिक मंत्रोच्चार के बीच संपन्न हुई पूजा-अर्चना, बड़ी संख्या में श्रद्धालु रहे उपस्थित। संवाददाता/जामताड़ा /योगेश कुमार। जामताड़ा। जामताड़ा जिले के यज्ञ मैदान स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में भगवान श्रीराम, लक्ष्मण, माता सीता एवं वीर बजरंगी की प्रतिमा

का विधिवत प्राण प्रतिष्ठा समारोह श्रद्धा और भक्ति के वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर मंदिर परिसर में धार्मिक माहौल बना रहा और श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी।कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक विधि-विधान के साथ हुई। आचार्य पंडितों द्वारा मंत्रोच्चार कर पूजा-अर्चना संपन्न कराई गई। पूरे अनुष्ठान के दौरान श्रद्धालु भक्ति भाव से

88353150-d23e-4e5a-bb64-4e63d43d4241

उपस्थित रहे और भगवान के जयकारों से वातावरण गूंज उठा। प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान में मुख्य यजमान के रूप में संजय परशुरामका अपनी धर्मपत्नी के साथ शामिल हुए। उन्होंने विधि-विधान से पूजा संपन्न कर मंदिर एवं क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की।इस अवसर पर दर्जनों श्रद्धालु मौजूद रहे। उपस्थित भक्तों ने पूजा-अर्चना कर

134ea3c4-8451-4a9e-b70c-6a032b35da29

परिवार की मंगलकामना की तथा क्षेत्र में शांति और सद्भाव बनाए रखने की प्रार्थना की। कार्यक्रम के समापन पर प्रसाद वितरण किया गया। मंदिर समिति के सदस्यों ने बताया कि इस धार्मिक आयोजन से क्षेत्र में आध्यात्मिक वातावरण और अधिक सुदृढ़ होगा तथा श्रद्धालुओं को नियमित रूप से पूजा-अर्चना का अवसर मिलेगा।

More news from झारखंड and nearby areas
  • संवाददाता/जामताड़ा जामताड़ा : गुरुवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा जिला कमेटी के द्वारा एक प्रेस वार्ता का आयोजन कर जामताड़ा में अध्यक्ष पद की भाजपा समर्थित प्रत्याशी रीना कुमारी और वीरेंद्र मंडल पर सरकार को बदनाम करने तथा आम जनता को दिगभ्रमित करने का आरोप लगाया। पार्टी के जिला अध्यक्ष नरेंद्र मुर्मू ने स्पष्ट रूप से कहा कि जिला प्रशासन चुनाव को लेकर बहुत बेहतर तरीके से कम कर रही है, परंतु विरोधी प्रत्याशी हमारी बढ़ती लोकप्रियता से घबराकर बेतूका बयान बाजी कर रहे हैं। जिला सचिव परेश चंद्र महतो ने कहा कि हम जामताड़ा जिला प्रशासन को धन्यवाद देना चाहते हैं जिन्होंने चुनाव के लिए एक भय मुक्त वातावरण तैयार किया है और काफी निष्पक्ष तरीके से कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि चुनाव संपन्न करना पूरी तरह से चुनाव आयोग की जवाबदेही है। इसमें राज्य सरकार का कोई योगदान नहीं होता है। इसके बावजूद भी राज्य सरकार को बदनाम करना, प्रशासन पर आरोप लगाना यह सब गिरते जनाधार के भय का परिणाम है। भाजपा समर्थित प्रत्याशी हमारे प्रत्याशी के बढ़ते जनाधार को देखकर बौखला गए हैं। हम प्रशासन से अपील करते हैं कि आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन यदि कोई हमारा कार्यकर्ता भी करता है तो उस पर उचित कार्रवाई की जाए। मौके पर उपस्थित झामुमो समर्थित प्रत्याशी पूर्व विधायक स्वर्गीय विष्णु प्रसाद भैया की पत्नी चमेली देवी ने कहा कि कौन जीतेगा कौन हारेगा इसका फैसला जनता करती है। चुनाव आयोग का काम है निष्पक्ष रूप से चुनाव संपन्न करना। परंतु भाजपा समर्थित प्रत्याशी रीना कुमारी और उनके भाई वीरेंद्र मंडल अपने हार के डर से बौखला गए हैं। यही वजह है कि प्रशासन से उलझ रहे हैं और सरकार पर बेतूका आरोप लगा रहे हैं साथ ही जनता को दिगभ्रमित करने का काम कर रहे हैं। इस मौके पर प्रत्याशी के द्वारा अपना चुनावी घोषणा पत्र जारी किया गया जिसमें शहर के विकास को लेकर भविष्य की रूपरेखा बताई गई है। एक्सप्रेस वार्ता वरिष्ठ झू होने का रविंद्र नाथ दुबे, आनंद टुडू, चंचल राय, अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष सागीर खान, साकेस सिंह, जिला कोषाध्यक्ष प्रदीप मंडल, अभिषेक तिवारी, राजीव माजी सहित अन्य उपस्थित थे।
    2
    संवाददाता/जामताड़ा 
जामताड़ा : गुरुवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा जिला कमेटी के द्वारा एक प्रेस वार्ता का आयोजन कर जामताड़ा में अध्यक्ष पद की भाजपा समर्थित प्रत्याशी रीना कुमारी और वीरेंद्र मंडल पर सरकार को बदनाम करने तथा आम जनता को दिगभ्रमित करने का आरोप लगाया। पार्टी के जिला अध्यक्ष नरेंद्र मुर्मू ने स्पष्ट रूप से कहा कि जिला प्रशासन चुनाव को लेकर बहुत बेहतर तरीके से कम कर रही है, परंतु विरोधी प्रत्याशी हमारी बढ़ती लोकप्रियता से घबराकर बेतूका बयान बाजी कर रहे हैं। जिला सचिव परेश चंद्र महतो ने कहा कि हम जामताड़ा जिला प्रशासन को धन्यवाद देना चाहते हैं जिन्होंने चुनाव के लिए एक भय मुक्त वातावरण तैयार किया है और काफी निष्पक्ष तरीके से कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि चुनाव संपन्न करना पूरी तरह से चुनाव आयोग की जवाबदेही है। इसमें राज्य सरकार का कोई योगदान नहीं होता है। इसके बावजूद भी राज्य सरकार को बदनाम करना, प्रशासन पर आरोप लगाना यह सब गिरते जनाधार के भय का  परिणाम है। भाजपा समर्थित प्रत्याशी हमारे प्रत्याशी के बढ़ते जनाधार को देखकर बौखला गए हैं। हम प्रशासन से अपील करते हैं कि आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन यदि कोई हमारा कार्यकर्ता भी करता है तो उस पर उचित कार्रवाई की जाए। मौके पर उपस्थित झामुमो समर्थित प्रत्याशी पूर्व विधायक स्वर्गीय विष्णु प्रसाद भैया की पत्नी चमेली देवी ने कहा कि कौन जीतेगा कौन हारेगा इसका फैसला जनता करती है। चुनाव आयोग का काम है निष्पक्ष रूप से  चुनाव संपन्न करना। परंतु भाजपा समर्थित प्रत्याशी रीना कुमारी और उनके भाई वीरेंद्र मंडल अपने हार के डर से बौखला गए हैं। यही वजह है कि प्रशासन से उलझ रहे हैं और सरकार पर बेतूका आरोप लगा रहे हैं साथ ही जनता को दिगभ्रमित करने का काम कर रहे हैं। इस मौके पर प्रत्याशी के द्वारा अपना चुनावी घोषणा पत्र जारी किया गया जिसमें शहर के विकास को लेकर भविष्य की रूपरेखा बताई गई है। एक्सप्रेस वार्ता वरिष्ठ झू होने का रविंद्र नाथ दुबे, आनंद टुडू, चंचल राय, अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष सागीर खान, साकेस सिंह, जिला कोषाध्यक्ष प्रदीप मंडल, अभिषेक तिवारी, राजीव माजी सहित अन्य उपस्थित थे।
    user_Yogesh Kumar
    Yogesh Kumar
    Local News Reporter जामताड़ा, जामताड़ा, झारखंड•
    1 day ago
  • ईसीएल मुगमा एरिया में सुरक्षा कर्मियों का धरना, सेंट्रल पुल रेलवे साइडिंग का काम ठप... निरसा स्थित Eastern Coalfields Limited (ईसीएल) के मुगमा एरिया अंतर्गत खुदिया सेंट्रल पुल रेलवे साइडिंग में तैनात सुरक्षा कर्मियों ने कामकाज ठप कर दिया। सुरक्षा कर्मी BCKU के बैनर तले नेता रंजीत मोदी के नेतृत्व में सेंट्रल पुल रेलवे साइडिंग के मुख्य द्वार पर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए। क्या हैं प्रमुख मांगें? धरना दे रहे सुरक्षा कर्मियों ने आरोप लगाया किः आदेश के बावजूद उनकी संडे कटौती की जा रही है। महिला सुरक्षाकर्मियों के लिए शौचालय और शेड की व्यवस्था नहीं है। साइडिंग परिसर में पानी का छिड़काव नहीं किया जाता, जिससे भारी धूल और प्रदूषण फैलता है। कर्मियों का कहना है कि इन मुद्दों को कई बार प्रबंधन के समक्ष उठाया गया, लेकिन ईसीएल प्रबंधन की ओर से कोई ठोस पहल नहीं की गई। अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी प्रदर्शनकारियों ने स्पष्ट कहा कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक धरना जारी रहेगा। कामकाज ठप होने से साइडिंग पर कोयला लोडिंग और परिवहन प्रभावित हुआ है। धरने के कारण क्षेत्र में औद्योगिक गतिविधियों पर असर पड़ने की संभावना जताई जा रही है। अब सभी की नजर ईसीएल प्रबंधन की अगली कार्रवाई पर टिकी है।
    5
    ईसीएल मुगमा एरिया में सुरक्षा कर्मियों का धरना, सेंट्रल पुल रेलवे साइडिंग का काम ठप...
निरसा स्थित Eastern Coalfields Limited (ईसीएल) के मुगमा एरिया अंतर्गत खुदिया सेंट्रल पुल रेलवे साइडिंग में तैनात सुरक्षा कर्मियों ने कामकाज ठप कर दिया। सुरक्षा कर्मी BCKU के बैनर तले नेता रंजीत मोदी के नेतृत्व में सेंट्रल पुल रेलवे साइडिंग के मुख्य द्वार पर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए।
क्या हैं प्रमुख मांगें?
धरना दे रहे सुरक्षा कर्मियों ने आरोप लगाया किः
आदेश के बावजूद उनकी संडे कटौती की जा रही है।
महिला सुरक्षाकर्मियों के लिए शौचालय और शेड की व्यवस्था नहीं है।
साइडिंग परिसर में पानी का छिड़काव नहीं किया जाता, जिससे भारी धूल और प्रदूषण फैलता है।
कर्मियों का कहना है कि इन मुद्दों को कई बार प्रबंधन के समक्ष उठाया गया, लेकिन ईसीएल प्रबंधन की ओर से कोई ठोस पहल नहीं की गई।
अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी
प्रदर्शनकारियों ने स्पष्ट कहा कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक धरना जारी रहेगा। कामकाज ठप होने से साइडिंग पर कोयला लोडिंग और परिवहन प्रभावित हुआ है।
धरने के कारण क्षेत्र में औद्योगिक गतिविधियों पर असर पड़ने की संभावना जताई जा रही है। अब सभी की नजर ईसीएल प्रबंधन की अगली कार्रवाई पर टिकी है।
    user_Moloy Gope
    Moloy Gope
    Reporter निरसा-कम-चिरकुंडा, धनबाद, झारखंड•
    5 hrs ago
  • धनबाद नगर निगम के वार्ड नंबर 45 की पूर्व पार्षद अमला खातून द्वारा आज जनसंपर्क सह जुलूस निकालकर जनता से समर्थन एवं वोट की अपील की गई। जुलूस के दौरान बड़ी संख्या में समर्थक मौजूद रहे। पूर्व पार्षद अमला खातून ने वार्ड की जनता से अपील करते हुए कहा कि उन्होंने अपने कार्यकाल में क्षेत्र के विकास के लिए लगातार कार्य किया है और आगे भी वार्ड नंबर 45 के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध रहेंगी। जुलूस वार्ड के विभिन्न मोहल्लों से होकर गुज़रा, जहां लोगों ने उनका स्वागत किया और अपनी समस्याएं भी रखीं।...
    1
    धनबाद नगर निगम के वार्ड नंबर 45 की पूर्व पार्षद अमला खातून द्वारा आज जनसंपर्क सह जुलूस निकालकर जनता से समर्थन एवं वोट की अपील की गई। जुलूस के दौरान बड़ी संख्या में समर्थक मौजूद रहे।
पूर्व पार्षद अमला खातून ने वार्ड की जनता से अपील करते हुए कहा कि उन्होंने अपने कार्यकाल में क्षेत्र के विकास के लिए लगातार कार्य किया है और आगे भी वार्ड नंबर 45 के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध रहेंगी।
जुलूस वार्ड के विभिन्न मोहल्लों से होकर गुज़रा, जहां लोगों ने उनका स्वागत किया और अपनी समस्याएं भी रखीं।...
    user_Nayan modak
    Nayan modak
    Media company Jharia-Cum-Jorapokhar-Cum-Sindri, Dhanbad•
    23 hrs ago
  • लकवा गारन्टी के साथ ठीक
    1
    लकवा गारन्टी के साथ ठीक
    user_Reporter Ravinder
    Reporter Ravinder
    Business management consultant Madhupur, Deoghar•
    31 min ago
  • शुक्रवार को बालाजी प्रखंड मुख्यालय के सभागार में आयोजित चार दिवस प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया वह इस दौरान प्रखंड के सभी पंचायत सहायकों को लेकर प्रखंड में चल रहे विभिन्न योजनाओं को योजनाओं का लेखा-जोखा एवं अन्य ग्राम सेवक बैठकों में मदद कार्यों की क्रिया एवं को लेकर प्रशिक्षण दी गई। वहीं इस मौके पर राकेश मंडल दिलीप मंडल अनजान रोज सरोज मंडल विकास दे एवं अन्य लोक मौजूद रहे
    1
    शुक्रवार को बालाजी प्रखंड मुख्यालय के सभागार में आयोजित चार दिवस प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया वह इस दौरान प्रखंड के सभी पंचायत सहायकों को लेकर प्रखंड में चल रहे विभिन्न योजनाओं को योजनाओं का लेखा-जोखा एवं अन्य ग्राम सेवक बैठकों में मदद कार्यों की क्रिया एवं को लेकर प्रशिक्षण दी गई। वहीं इस मौके पर राकेश मंडल दिलीप मंडल अनजान रोज सरोज मंडल विकास दे एवं अन्य लोक मौजूद रहे
    user_कृष्णा गोस्वामी पत्रकार
    कृष्णा गोस्वामी पत्रकार
    पालोजोरी, देवघर, झारखंड•
    1 hr ago
  • नगर निकाय चुनाव को लेकर डीसी ने किया डिस्पैच व रिसीविंग सेंटर में अंतिम चरण की तैयारियों का निरीक्षण Dhanbad .धनबाद डीसी सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी नगरपालिका आदित्य रंजन तथा वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने नगर निकाय चुनाव की अंतिम चरण की तैयारियों का जायजा लिया। सबसे पहले डीसी शहीद रणधीर प्रसाद वर्मा स्टेडियम स्थित वाहन कोषांग पहुंचे। उन्होंने चुनाव कार्य में प्रयोग के लिए लगभग 250 बस एवं लगभग 250 छोटे वाहनों को तय रूट के अनुसार समय पर डिस्पैच सेंटर भेजने का निर्देश दिया। इसके बाद डीसी व एसएसपी ने राजकीय पॉलिटेक्निक स्थित रिसीविंग सेंटर का निरीक्षण किया। जहां पदाधिकारियों को पोलिंग सामग्री मूवमेंट प्लान का पालन करने व रिसीविंग प्लान के अनुसार ध्यानपूर्वक सामग्री प्राप्त करने का निर्देश दिया। तत्पश्चात धनबाद नगर निगम तथा चिरकुंडा नगर परिषद के वार्ड बार बने रिसीविंग टेबल, बज्रगृह, काउंटिंग हॉल, मीडिया सेंटर का निरीक्षण किया। भ्रमण के अंतिम चरण में दोनों पदाधिकारी मेगा स्पोर्ट्स कांप्लेक्स स्थित डिस्पैच सेंटर पहुंचे। डिस्पैच सेंटर में सामग्री को समय पर रवाना करने का निर्देश दिया। इस दौरान उन्होंने धनबाद नगर निगम के 55 वार्ड एवं चिरकुंडा नगर परिषद के 21 वार्ड के लिए बने काउंटर, रिजर्व पोलिंग पार्टी के लिए बने शेड, कार्मिक कोषांग, पास कोषांग, मेडिकल कैंप, फुड सटॉल, कंट्रोल रुम और मीडिया कोषांग का भ्रमण कर अंतिम चरण की तैयारियों का जायजा लिया। डीसी ने कहा कि डिस्पैच के दिन सभी वाहन चालकों एवं पोलिंग पार्टी को कंट्रोल रुम से लगातार दिशा नर्देश जारी किए जाएंगे। उन्होंने सभी वाहनों को समय पर डिस्पैच करने, डिस्पैच सेंटर से सीधे अपने अपने गंतव्य तक पहुंचने, चुनाव संपन्न होने के बाद सीधे राजकीय पॉलिटेक्निक स्थित रिसीविंग सेंटर पहुंचने का निर्देश दिया।
    1
    नगर निकाय चुनाव को लेकर डीसी ने किया डिस्पैच व रिसीविंग सेंटर में अंतिम चरण की तैयारियों का निरीक्षण
Dhanbad .धनबाद डीसी सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी नगरपालिका आदित्य रंजन तथा वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने नगर निकाय चुनाव की अंतिम चरण की तैयारियों का जायजा लिया।
सबसे पहले डीसी शहीद रणधीर प्रसाद वर्मा स्टेडियम स्थित वाहन कोषांग पहुंचे। उन्होंने चुनाव कार्य में प्रयोग के लिए लगभग 250 बस एवं लगभग 250 छोटे वाहनों को तय रूट के अनुसार समय पर डिस्पैच सेंटर भेजने का निर्देश दिया।
इसके बाद डीसी व एसएसपी ने राजकीय पॉलिटेक्निक स्थित रिसीविंग सेंटर का निरीक्षण किया। जहां पदाधिकारियों को पोलिंग सामग्री मूवमेंट प्लान का पालन करने व रिसीविंग प्लान के अनुसार ध्यानपूर्वक सामग्री प्राप्त करने का निर्देश दिया। तत्पश्चात धनबाद नगर निगम तथा चिरकुंडा नगर परिषद के वार्ड बार बने रिसीविंग टेबल, बज्रगृह, काउंटिंग हॉल, मीडिया सेंटर का निरीक्षण किया।
भ्रमण के अंतिम चरण में दोनों पदाधिकारी मेगा स्पोर्ट्स कांप्लेक्स स्थित डिस्पैच सेंटर पहुंचे। डिस्पैच सेंटर में सामग्री को समय पर रवाना करने का निर्देश दिया। 
इस दौरान उन्होंने धनबाद नगर निगम के 55 वार्ड एवं चिरकुंडा नगर परिषद के 21 वार्ड के लिए बने काउंटर, रिजर्व पोलिंग पार्टी के लिए बने शेड, कार्मिक कोषांग, पास कोषांग, मेडिकल कैंप, फुड सटॉल, कंट्रोल रुम और मीडिया कोषांग का भ्रमण कर अंतिम चरण की तैयारियों का जायजा लिया।
डीसी ने कहा कि डिस्पैच के दिन सभी वाहन चालकों एवं पोलिंग पार्टी को कंट्रोल रुम से लगातार दिशा नर्देश जारी किए जाएंगे। उन्होंने सभी वाहनों को समय पर डिस्पैच करने, डिस्पैच सेंटर से सीधे अपने अपने गंतव्य तक पहुंचने, चुनाव संपन्न होने के बाद सीधे राजकीय पॉलिटेक्निक स्थित रिसीविंग सेंटर पहुंचने का निर्देश दिया।
    user_राम पाण्डेय पत्रकार कतरास
    राम पाण्डेय पत्रकार कतरास
    बाघमारा-कम-कटरास, धनबाद, झारखंड•
    26 min ago
  • कतरास में मेयर प्रत्याशी इंदु देवी का धुँआ धार प्रचार प्रसार किया *************************** धनबाद। धनबाद जिला के मेयर प्रत्याशी इंदु देवी ने शुक्रवार को कतरास के विभिन्न क्षेत्रों का धुआँ धार रोड शो कर प्रचार प्रसार किया. इस मौके पर भारी संख्या में उनके समर्थक मौजूद थे. मौके पर मुख्य रूप से उनकी बहु आसनी सिंह एवं पुत्री उपस्थित थे. मौके पर धनबाद के सरवांगीन विकास के लिए उन्होंने लोगो से चुडिया छाप पर मुहर लगाने एवं मेयर पद पर भारी मतों से जिताने की अपील की. कतरास थाना चौंक उनके समर्थको ने आतिश बाज़ी कर उनका स्वागत किया. कतरास एल आई सी कार्यालय के समक्ष कार्यालय में महिलाओं ने इंदु देवी का भव्य रूप से माला पहना कर स्वागत किया. बाद में इंदू सिंह कतरास स्थित भगत सिंह चौक पहुंची भगत सिंह के प्रतिमा पर माला पहनकर आगे के लिए रवाना हो गई
    1
    कतरास में मेयर प्रत्याशी इंदु देवी का धुँआ धार प्रचार प्रसार किया
***************************
धनबाद। धनबाद जिला के मेयर प्रत्याशी इंदु देवी ने शुक्रवार को कतरास के विभिन्न क्षेत्रों का धुआँ धार रोड शो कर प्रचार प्रसार किया. इस मौके पर भारी संख्या में उनके समर्थक मौजूद थे. मौके पर मुख्य रूप से उनकी बहु आसनी सिंह एवं पुत्री उपस्थित थे. मौके पर धनबाद के सरवांगीन विकास के लिए उन्होंने लोगो से चुडिया छाप पर मुहर लगाने एवं मेयर पद पर भारी मतों से जिताने की अपील की. कतरास थाना चौंक उनके समर्थको ने आतिश बाज़ी कर उनका स्वागत किया. कतरास एल आई सी कार्यालय के समक्ष कार्यालय में महिलाओं ने इंदु देवी का भव्य रूप से माला पहना कर स्वागत किया. बाद में इंदू सिंह कतरास स्थित भगत सिंह चौक पहुंची भगत सिंह के प्रतिमा पर माला पहनकर आगे के लिए रवाना हो गई
    user_संतोष कुमार दे
    संतोष कुमार दे
    रिपोर्टर Baghmara-Cum-Katras, Dhanbad•
    36 min ago
  • चॉकलेट कैंडी व सोनपापड़ी फेक्ट्री में लगी आग,आग में समान मशीन जलकर हुआ खाक,सूचना पर पहुँची दमकल कर्मी,पाया आग पर काबू,फेक्ट्री मालिक को 25 लाख से अधिक का हुआ नुकसान,शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगने की आशंका Dhanbad धनबाद के केंदुआडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत केंदुआ झरिया रोड पर स्थित चॉकलेट कैंडी व सोनपापड़ी बनाने वाली छोटी फैक्ट्री में बुधवार की रात अचानक आग लग गई।आगलगी की घटना में फैक्ट्री में लगे मशीनें सहित अन्य सामान जलकर खाक हो गई।जिससे फैक्ट्री मालिक को करीब 25 लाख से ज्यादा का नुकसान होने का अनुमान है। जानकारी के अनुसार बुधवार की देर रात केंदुआडीह थाना की पुलिस पेट्रोलिंग कर रही थी।इसी क्रम में केंदुआ झरिया रोड से गुजरते समय फैक्ट्री से आग की लपटे उठती नजर आई।जिसके बाद पुलिस टीम ने बिना देर किए फायर ब्रिगेड विभाग को सूचित किया व फैक्ट्री के बगल में रहनेवाले लोगो को जगाया।इसके बाद फैक्ट्री मालिक को बुलाया गया।इसी बीच अग्निशमन विभाग की टीम पहुंच गई और आग बुझाने का काम किया।फैक्ट्री के संचालक अर्जुन पांडे ने बताया कि फैक्ट्री में पेड़ा, लड्डू भी तैयार किया जाता है।अर्जुन पांडे ने बताया कि रात में पुलिस ने उठाया तो घटना की जानकारी मिली।संभवतः आग शॉट सर्किट के कारण लगी होगी।पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
    1
    चॉकलेट कैंडी व सोनपापड़ी फेक्ट्री में लगी आग,आग में समान मशीन जलकर हुआ खाक,सूचना पर पहुँची दमकल कर्मी,पाया आग पर काबू,फेक्ट्री मालिक को 25 लाख से अधिक का हुआ नुकसान,शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगने की आशंका
Dhanbad धनबाद के  केंदुआडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत केंदुआ झरिया रोड पर स्थित चॉकलेट कैंडी व सोनपापड़ी बनाने वाली छोटी फैक्ट्री में बुधवार की रात अचानक आग लग गई।आगलगी की घटना में  फैक्ट्री में लगे मशीनें सहित अन्य सामान जलकर खाक हो गई।जिससे फैक्ट्री मालिक को करीब 25 लाख से ज्यादा का नुकसान होने का अनुमान है। जानकारी के अनुसार बुधवार की देर रात केंदुआडीह थाना की पुलिस पेट्रोलिंग कर रही थी।इसी क्रम में केंदुआ झरिया रोड से गुजरते समय फैक्ट्री से आग की लपटे उठती नजर आई।जिसके बाद पुलिस टीम ने बिना देर किए फायर ब्रिगेड विभाग को सूचित किया व फैक्ट्री के बगल में रहनेवाले लोगो को जगाया।इसके बाद फैक्ट्री मालिक को बुलाया गया।इसी बीच अग्निशमन  विभाग की टीम पहुंच गई और आग बुझाने का काम किया।फैक्ट्री के संचालक अर्जुन पांडे ने बताया कि  फैक्ट्री में पेड़ा, लड्डू भी तैयार किया जाता है।अर्जुन पांडे ने बताया कि रात में पुलिस ने उठाया तो घटना की जानकारी मिली।संभवतः आग शॉट  सर्किट के कारण लगी होगी।पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
    user_राम पाण्डेय पत्रकार कतरास
    राम पाण्डेय पत्रकार कतरास
    बाघमारा-कम-कटरास, धनबाद, झारखंड•
    48 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.