logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

धनबाद नगर निगम के वार्ड नंबर 45 की पूर्व पार्षद अमला खातून द्वारा आज जनसंपर्क सह जुलूस निकालकर जनता से समर्थन एवं वोट की अपील की गई। धनबाद नगर निगम के वार्ड नंबर 45 की पूर्व पार्षद अमला खातून द्वारा आज जनसंपर्क सह जुलूस निकालकर जनता से समर्थन एवं वोट की अपील की गई। जुलूस के दौरान बड़ी संख्या में समर्थक मौजूद रहे। पूर्व पार्षद अमला खातून ने वार्ड की जनता से अपील करते हुए कहा कि उन्होंने अपने कार्यकाल में क्षेत्र के विकास के लिए लगातार कार्य किया है और आगे भी वार्ड नंबर 45 के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध रहेंगी। जुलूस वार्ड के विभिन्न मोहल्लों से होकर गुज़रा, जहां लोगों ने उनका स्वागत किया और अपनी समस्याएं भी रखीं।...

22 hrs ago
user_Nayan modak
Nayan modak
Media company Jharia-Cum-Jorapokhar-Cum-Sindri, Dhanbad•
22 hrs ago

धनबाद नगर निगम के वार्ड नंबर 45 की पूर्व पार्षद अमला खातून द्वारा आज जनसंपर्क सह जुलूस निकालकर जनता से समर्थन एवं वोट की अपील की गई। धनबाद नगर निगम के वार्ड नंबर 45 की पूर्व पार्षद अमला खातून द्वारा आज जनसंपर्क सह जुलूस निकालकर जनता से समर्थन एवं वोट की अपील की गई। जुलूस के दौरान बड़ी संख्या में समर्थक मौजूद रहे। पूर्व पार्षद अमला खातून ने वार्ड की जनता से अपील करते हुए कहा कि उन्होंने अपने कार्यकाल में क्षेत्र के विकास के लिए लगातार कार्य किया है और आगे भी वार्ड नंबर 45 के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध रहेंगी। जुलूस वार्ड के विभिन्न मोहल्लों से होकर गुज़रा, जहां लोगों ने उनका स्वागत किया और अपनी समस्याएं भी रखीं।...

More news from झारखंड and nearby areas
  • ईसीएल मुगमा एरिया में सुरक्षा कर्मियों का धरना, सेंट्रल पुल रेलवे साइडिंग का काम ठप... निरसा स्थित Eastern Coalfields Limited (ईसीएल) के मुगमा एरिया अंतर्गत खुदिया सेंट्रल पुल रेलवे साइडिंग में तैनात सुरक्षा कर्मियों ने कामकाज ठप कर दिया। सुरक्षा कर्मी BCKU के बैनर तले नेता रंजीत मोदी के नेतृत्व में सेंट्रल पुल रेलवे साइडिंग के मुख्य द्वार पर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए। क्या हैं प्रमुख मांगें? धरना दे रहे सुरक्षा कर्मियों ने आरोप लगाया किः आदेश के बावजूद उनकी संडे कटौती की जा रही है। महिला सुरक्षाकर्मियों के लिए शौचालय और शेड की व्यवस्था नहीं है। साइडिंग परिसर में पानी का छिड़काव नहीं किया जाता, जिससे भारी धूल और प्रदूषण फैलता है। कर्मियों का कहना है कि इन मुद्दों को कई बार प्रबंधन के समक्ष उठाया गया, लेकिन ईसीएल प्रबंधन की ओर से कोई ठोस पहल नहीं की गई। अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी प्रदर्शनकारियों ने स्पष्ट कहा कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक धरना जारी रहेगा। कामकाज ठप होने से साइडिंग पर कोयला लोडिंग और परिवहन प्रभावित हुआ है। धरने के कारण क्षेत्र में औद्योगिक गतिविधियों पर असर पड़ने की संभावना जताई जा रही है। अब सभी की नजर ईसीएल प्रबंधन की अगली कार्रवाई पर टिकी है।
    5
    ईसीएल मुगमा एरिया में सुरक्षा कर्मियों का धरना, सेंट्रल पुल रेलवे साइडिंग का काम ठप...
निरसा स्थित Eastern Coalfields Limited (ईसीएल) के मुगमा एरिया अंतर्गत खुदिया सेंट्रल पुल रेलवे साइडिंग में तैनात सुरक्षा कर्मियों ने कामकाज ठप कर दिया। सुरक्षा कर्मी BCKU के बैनर तले नेता रंजीत मोदी के नेतृत्व में सेंट्रल पुल रेलवे साइडिंग के मुख्य द्वार पर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए।
क्या हैं प्रमुख मांगें?
धरना दे रहे सुरक्षा कर्मियों ने आरोप लगाया किः
आदेश के बावजूद उनकी संडे कटौती की जा रही है।
महिला सुरक्षाकर्मियों के लिए शौचालय और शेड की व्यवस्था नहीं है।
साइडिंग परिसर में पानी का छिड़काव नहीं किया जाता, जिससे भारी धूल और प्रदूषण फैलता है।
कर्मियों का कहना है कि इन मुद्दों को कई बार प्रबंधन के समक्ष उठाया गया, लेकिन ईसीएल प्रबंधन की ओर से कोई ठोस पहल नहीं की गई।
अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी
प्रदर्शनकारियों ने स्पष्ट कहा कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक धरना जारी रहेगा। कामकाज ठप होने से साइडिंग पर कोयला लोडिंग और परिवहन प्रभावित हुआ है।
धरने के कारण क्षेत्र में औद्योगिक गतिविधियों पर असर पड़ने की संभावना जताई जा रही है। अब सभी की नजर ईसीएल प्रबंधन की अगली कार्रवाई पर टिकी है।
    user_Moloy Gope
    Moloy Gope
    Reporter निरसा-कम-चिरकुंडा, धनबाद, झारखंड•
    3 hrs ago
  • धनबाद नगर निगम के वार्ड नंबर 45 की पूर्व पार्षद अमला खातून द्वारा आज जनसंपर्क सह जुलूस निकालकर जनता से समर्थन एवं वोट की अपील की गई। जुलूस के दौरान बड़ी संख्या में समर्थक मौजूद रहे। पूर्व पार्षद अमला खातून ने वार्ड की जनता से अपील करते हुए कहा कि उन्होंने अपने कार्यकाल में क्षेत्र के विकास के लिए लगातार कार्य किया है और आगे भी वार्ड नंबर 45 के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध रहेंगी। जुलूस वार्ड के विभिन्न मोहल्लों से होकर गुज़रा, जहां लोगों ने उनका स्वागत किया और अपनी समस्याएं भी रखीं।...
    1
    धनबाद नगर निगम के वार्ड नंबर 45 की पूर्व पार्षद अमला खातून द्वारा आज जनसंपर्क सह जुलूस निकालकर जनता से समर्थन एवं वोट की अपील की गई। जुलूस के दौरान बड़ी संख्या में समर्थक मौजूद रहे।
पूर्व पार्षद अमला खातून ने वार्ड की जनता से अपील करते हुए कहा कि उन्होंने अपने कार्यकाल में क्षेत्र के विकास के लिए लगातार कार्य किया है और आगे भी वार्ड नंबर 45 के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध रहेंगी।
जुलूस वार्ड के विभिन्न मोहल्लों से होकर गुज़रा, जहां लोगों ने उनका स्वागत किया और अपनी समस्याएं भी रखीं।...
    user_Nayan modak
    Nayan modak
    Media company Jharia-Cum-Jorapokhar-Cum-Sindri, Dhanbad•
    22 hrs ago
  • संवाददाता/जामताड़ा जामताड़ा : गुरुवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा जिला कमेटी के द्वारा एक प्रेस वार्ता का आयोजन कर जामताड़ा में अध्यक्ष पद की भाजपा समर्थित प्रत्याशी रीना कुमारी और वीरेंद्र मंडल पर सरकार को बदनाम करने तथा आम जनता को दिगभ्रमित करने का आरोप लगाया। पार्टी के जिला अध्यक्ष नरेंद्र मुर्मू ने स्पष्ट रूप से कहा कि जिला प्रशासन चुनाव को लेकर बहुत बेहतर तरीके से कम कर रही है, परंतु विरोधी प्रत्याशी हमारी बढ़ती लोकप्रियता से घबराकर बेतूका बयान बाजी कर रहे हैं। जिला सचिव परेश चंद्र महतो ने कहा कि हम जामताड़ा जिला प्रशासन को धन्यवाद देना चाहते हैं जिन्होंने चुनाव के लिए एक भय मुक्त वातावरण तैयार किया है और काफी निष्पक्ष तरीके से कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि चुनाव संपन्न करना पूरी तरह से चुनाव आयोग की जवाबदेही है। इसमें राज्य सरकार का कोई योगदान नहीं होता है। इसके बावजूद भी राज्य सरकार को बदनाम करना, प्रशासन पर आरोप लगाना यह सब गिरते जनाधार के भय का परिणाम है। भाजपा समर्थित प्रत्याशी हमारे प्रत्याशी के बढ़ते जनाधार को देखकर बौखला गए हैं। हम प्रशासन से अपील करते हैं कि आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन यदि कोई हमारा कार्यकर्ता भी करता है तो उस पर उचित कार्रवाई की जाए। मौके पर उपस्थित झामुमो समर्थित प्रत्याशी पूर्व विधायक स्वर्गीय विष्णु प्रसाद भैया की पत्नी चमेली देवी ने कहा कि कौन जीतेगा कौन हारेगा इसका फैसला जनता करती है। चुनाव आयोग का काम है निष्पक्ष रूप से चुनाव संपन्न करना। परंतु भाजपा समर्थित प्रत्याशी रीना कुमारी और उनके भाई वीरेंद्र मंडल अपने हार के डर से बौखला गए हैं। यही वजह है कि प्रशासन से उलझ रहे हैं और सरकार पर बेतूका आरोप लगा रहे हैं साथ ही जनता को दिगभ्रमित करने का काम कर रहे हैं। इस मौके पर प्रत्याशी के द्वारा अपना चुनावी घोषणा पत्र जारी किया गया जिसमें शहर के विकास को लेकर भविष्य की रूपरेखा बताई गई है। एक्सप्रेस वार्ता वरिष्ठ झू होने का रविंद्र नाथ दुबे, आनंद टुडू, चंचल राय, अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष सागीर खान, साकेस सिंह, जिला कोषाध्यक्ष प्रदीप मंडल, अभिषेक तिवारी, राजीव माजी सहित अन्य उपस्थित थे।
    2
    संवाददाता/जामताड़ा 
जामताड़ा : गुरुवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा जिला कमेटी के द्वारा एक प्रेस वार्ता का आयोजन कर जामताड़ा में अध्यक्ष पद की भाजपा समर्थित प्रत्याशी रीना कुमारी और वीरेंद्र मंडल पर सरकार को बदनाम करने तथा आम जनता को दिगभ्रमित करने का आरोप लगाया। पार्टी के जिला अध्यक्ष नरेंद्र मुर्मू ने स्पष्ट रूप से कहा कि जिला प्रशासन चुनाव को लेकर बहुत बेहतर तरीके से कम कर रही है, परंतु विरोधी प्रत्याशी हमारी बढ़ती लोकप्रियता से घबराकर बेतूका बयान बाजी कर रहे हैं। जिला सचिव परेश चंद्र महतो ने कहा कि हम जामताड़ा जिला प्रशासन को धन्यवाद देना चाहते हैं जिन्होंने चुनाव के लिए एक भय मुक्त वातावरण तैयार किया है और काफी निष्पक्ष तरीके से कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि चुनाव संपन्न करना पूरी तरह से चुनाव आयोग की जवाबदेही है। इसमें राज्य सरकार का कोई योगदान नहीं होता है। इसके बावजूद भी राज्य सरकार को बदनाम करना, प्रशासन पर आरोप लगाना यह सब गिरते जनाधार के भय का  परिणाम है। भाजपा समर्थित प्रत्याशी हमारे प्रत्याशी के बढ़ते जनाधार को देखकर बौखला गए हैं। हम प्रशासन से अपील करते हैं कि आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन यदि कोई हमारा कार्यकर्ता भी करता है तो उस पर उचित कार्रवाई की जाए। मौके पर उपस्थित झामुमो समर्थित प्रत्याशी पूर्व विधायक स्वर्गीय विष्णु प्रसाद भैया की पत्नी चमेली देवी ने कहा कि कौन जीतेगा कौन हारेगा इसका फैसला जनता करती है। चुनाव आयोग का काम है निष्पक्ष रूप से  चुनाव संपन्न करना। परंतु भाजपा समर्थित प्रत्याशी रीना कुमारी और उनके भाई वीरेंद्र मंडल अपने हार के डर से बौखला गए हैं। यही वजह है कि प्रशासन से उलझ रहे हैं और सरकार पर बेतूका आरोप लगा रहे हैं साथ ही जनता को दिगभ्रमित करने का काम कर रहे हैं। इस मौके पर प्रत्याशी के द्वारा अपना चुनावी घोषणा पत्र जारी किया गया जिसमें शहर के विकास को लेकर भविष्य की रूपरेखा बताई गई है। एक्सप्रेस वार्ता वरिष्ठ झू होने का रविंद्र नाथ दुबे, आनंद टुडू, चंचल राय, अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष सागीर खान, साकेस सिंह, जिला कोषाध्यक्ष प्रदीप मंडल, अभिषेक तिवारी, राजीव माजी सहित अन्य उपस्थित थे।
    user_Yogesh Kumar
    Yogesh Kumar
    Local News Reporter जामताड़ा, जामताड़ा, झारखंड•
    22 hrs ago
  • भाजपा ने पार्टी समर्थित धनबाद के मेयर प्रत्याशी संजीव कुमार को जीताने में अपनी पूरी ताकत झोंक दी है. इस संबंध में संजीव कुमार के चुनाव प्रचार में भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह और राष्ट्रीय मंत्री ऋतुराज सिन्हा गुरुवार की दोपहर 2 बजे धनबाद के बैंक मोड़ पहुंचकर मिडिया से बातचीत की इस दौरान अरुण सिंह ने कहा कि भाजपा समर्थित मेयर प्रत्याशी एक मात्र संजीव कुमार ही हैं.उन्होंने कहा कि कॉंग्रेस जेएमएम की सरकार ने दलीय आधार पर नगर निकाय चुनाव नहीं कराया क्योंकि यह सरकार कमल फूल नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता से डरते हैं.वहीं कहा कि कांग्रेस जेएमएम प्रत्याशी को समर्थन देना लूट को छुट देना होगा. प्रदेश की सरकार को अगर जगाना है अगर विकास चाहिए तो जनता को भाजपा समर्थित मेयर प्रत्याशी को ही जीताना चाहिए. भाजपा समर्थित उम्मीदवार ज़ब मेयर होगा तो वह भाजपा शासित राज्यों में जाकर वहां के विकास कार्यों को देखेगी समझेगी और उसे अपने यहां लागू कराएगी.
    1
    भाजपा ने पार्टी समर्थित धनबाद के मेयर प्रत्याशी संजीव कुमार को जीताने में अपनी पूरी ताकत झोंक दी है. इस संबंध में संजीव कुमार के चुनाव प्रचार में भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह और राष्ट्रीय मंत्री ऋतुराज सिन्हा गुरुवार की दोपहर 2 बजे धनबाद के बैंक मोड़ पहुंचकर मिडिया से बातचीत की इस दौरान अरुण सिंह ने कहा कि भाजपा समर्थित मेयर प्रत्याशी एक मात्र संजीव कुमार ही हैं.उन्होंने कहा कि कॉंग्रेस जेएमएम की सरकार ने दलीय आधार पर नगर निकाय चुनाव नहीं कराया क्योंकि यह सरकार कमल फूल नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता से डरते हैं.वहीं कहा कि कांग्रेस जेएमएम प्रत्याशी को समर्थन देना लूट को छुट देना होगा. प्रदेश की सरकार को अगर जगाना है अगर विकास चाहिए तो जनता को भाजपा समर्थित मेयर प्रत्याशी को ही जीताना चाहिए. भाजपा समर्थित उम्मीदवार ज़ब मेयर होगा तो वह भाजपा शासित राज्यों में जाकर वहां के विकास कार्यों को देखेगी समझेगी और उसे अपने यहां लागू कराएगी.
    user_मो० फारुख (पत्रकार)
    मो० फारुख (पत्रकार)
    Newspaper publisher गोविंदपुर, धनबाद, झारखंड•
    22 hrs ago
  • धनबाद बैंक मोड़ में संदिग्ध युवक पकड़ा गया, बच्चा चोरी की अफवाह से मचा हड़कंप।
    1
    धनबाद बैंक मोड़ में संदिग्ध युवक पकड़ा गया, बच्चा चोरी की अफवाह से मचा हड़कंप।
    user_News Today Jharkhand
    News Today Jharkhand
    Dhanbad-Cum-Kenduadih-Cum-Jagata, Jharkhand•
    16 hrs ago
  • झरिया: महिलाओं ने थामा मेयर प्रत्याशी संजीव का हाथ, दिया समर्थन
    1
    झरिया: महिलाओं ने थामा मेयर प्रत्याशी संजीव का हाथ, दिया समर्थन
    user_Journalist - Roshan Gupta
    Journalist - Roshan Gupta
    पत्रकार Dhanbad-Cum-Kenduadih-Cum-Jagata, Jharkhand•
    1 day ago
  • कतरास. (रिपोर्ट प्रेम कुमार ). धनबाद से मेयर प्रत्याशी इंदु देवी ने शुक्रवार को कतरास के विभिन्न क्षेत्रों का धुआँ धार दौरा कर प्रचार प्रसार किया. इस मौके पर भारी संख्या में उनके समर्थक मौजूद थे. मौके पर मुख्य रूप से उनकी बहु आसनी सिंह एवं पुत्री उपस्थित थे. मौके पर धनबाद के सरवांगीन विकास के लिए उन्होंने लोगो से चुडिया छाप पर मुहर लगाने एवं मेयर पद पर भारी मतों से जिताने की अपील की. कतरास थाना चौंक उनके समर्थको ने आतिश बाज़ी कर उनका स्वागत किया. कतरास एल आई सी कार्यालय के समक्ष कार्यालय में महिलाओं ने इंदु देवी का भव्य ढंग से माला पहना कर स्वागत किया.
    2
    कतरास. (रिपोर्ट प्रेम कुमार ). धनबाद से मेयर प्रत्याशी इंदु देवी ने शुक्रवार को कतरास के विभिन्न क्षेत्रों का धुआँ धार दौरा कर प्रचार प्रसार किया. इस मौके पर भारी संख्या में उनके समर्थक मौजूद थे. मौके पर मुख्य रूप से उनकी बहु आसनी सिंह एवं पुत्री उपस्थित थे. मौके पर धनबाद के सरवांगीन विकास के लिए उन्होंने लोगो से चुडिया छाप पर मुहर लगाने एवं मेयर पद पर भारी मतों से जिताने की अपील की. कतरास थाना चौंक उनके समर्थको ने आतिश बाज़ी कर उनका स्वागत किया. कतरास एल आई सी कार्यालय के समक्ष कार्यालय में महिलाओं ने इंदु देवी का भव्य ढंग से माला पहना कर स्वागत किया.
    user_प्रेम कुमार साव
    प्रेम कुमार साव
    Local News Reporter बाघमारा-कम-कटरास, धनबाद, झारखंड•
    17 min ago
  • संवाददाता/जामताड़ा /योगेश कुमार। जामताड़ा। जामताड़ा जिले के यज्ञ मैदान स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में भगवान श्रीराम, लक्ष्मण, माता सीता एवं वीर बजरंगी की प्रतिमा का विधिवत प्राण प्रतिष्ठा समारोह श्रद्धा और भक्ति के वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर मंदिर परिसर में धार्मिक माहौल बना रहा और श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी।कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक विधि-विधान के साथ हुई। आचार्य पंडितों द्वारा मंत्रोच्चार कर पूजा-अर्चना संपन्न कराई गई। पूरे अनुष्ठान के दौरान श्रद्धालु भक्ति भाव से उपस्थित रहे और भगवान के जयकारों से वातावरण गूंज उठा। प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान में मुख्य यजमान के रूप में संजय परशुरामका अपनी धर्मपत्नी के साथ शामिल हुए। उन्होंने विधि-विधान से पूजा संपन्न कर मंदिर एवं क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की।इस अवसर पर दर्जनों श्रद्धालु मौजूद रहे। उपस्थित भक्तों ने पूजा-अर्चना कर परिवार की मंगलकामना की तथा क्षेत्र में शांति और सद्भाव बनाए रखने की प्रार्थना की। कार्यक्रम के समापन पर प्रसाद वितरण किया गया। मंदिर समिति के सदस्यों ने बताया कि इस धार्मिक आयोजन से क्षेत्र में आध्यात्मिक वातावरण और अधिक सुदृढ़ होगा तथा श्रद्धालुओं को नियमित रूप से पूजा-अर्चना का अवसर मिलेगा।
    4
    संवाददाता/जामताड़ा /योगेश कुमार।
जामताड़ा। जामताड़ा जिले के यज्ञ मैदान स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में भगवान श्रीराम, लक्ष्मण, माता सीता एवं वीर बजरंगी की प्रतिमा का विधिवत प्राण प्रतिष्ठा समारोह श्रद्धा और भक्ति के वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर मंदिर परिसर में धार्मिक माहौल बना रहा और श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी।कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक विधि-विधान के साथ हुई। आचार्य पंडितों द्वारा मंत्रोच्चार कर पूजा-अर्चना संपन्न कराई गई। पूरे अनुष्ठान के दौरान श्रद्धालु भक्ति भाव से उपस्थित रहे और भगवान के जयकारों से वातावरण गूंज उठा। प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान में मुख्य यजमान के रूप में संजय परशुरामका अपनी धर्मपत्नी के साथ शामिल हुए। उन्होंने विधि-विधान से पूजा संपन्न कर मंदिर एवं क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की।इस अवसर पर दर्जनों श्रद्धालु मौजूद रहे। उपस्थित भक्तों ने पूजा-अर्चना कर परिवार की मंगलकामना की तथा क्षेत्र में शांति और सद्भाव बनाए रखने की प्रार्थना की। कार्यक्रम के समापन पर प्रसाद वितरण किया गया। मंदिर समिति के सदस्यों ने बताया कि इस धार्मिक आयोजन से क्षेत्र में आध्यात्मिक वातावरण और अधिक सुदृढ़ होगा तथा श्रद्धालुओं को नियमित रूप से पूजा-अर्चना का अवसर मिलेगा।
    user_Yogesh Kumar
    Yogesh Kumar
    Local News Reporter जामताड़ा, जामताड़ा, झारखंड•
    22 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.