logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

#अमेठी: सार्वजानिक भूमि पर अम्बेडकर प्रतिमा रखने का मामला, मजिस्ट्रेट की निगरानी में भारी पुलिस बल के साथ हटवाए गये अतिक्रमण के बाद, आक्रोशित लोगों ने एक बार फिर से चबूतरा बनाकर रखी अम्बेडकर की प्रतिमा। सूचना पर भारी पुलिस बल के साथ पहुंचे एसडीएम ने लोगों से की वार्ता,मूर्ति हटाने के दौरान नाराज़ महिलाओ ने की पत्थरबाजी, रामगंज थाना क्षेत्र के नरहरपुर गांव का है मामला

13 hrs ago
user_Rakesh Rawat
Rakesh Rawat
गौरीगंज, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
13 hrs ago

#अमेठी: सार्वजानिक भूमि पर अम्बेडकर प्रतिमा रखने का मामला, मजिस्ट्रेट की निगरानी में भारी पुलिस बल के साथ हटवाए गये अतिक्रमण के बाद, आक्रोशित लोगों ने एक बार फिर से चबूतरा बनाकर रखी अम्बेडकर की प्रतिमा। सूचना पर भारी पुलिस बल के साथ पहुंचे एसडीएम ने लोगों से की वार्ता,मूर्ति हटाने के दौरान नाराज़ महिलाओ ने की पत्थरबाजी, रामगंज थाना क्षेत्र के नरहरपुर गांव का है मामला

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • अमेठी जिले के तिलोई तहसील के कूरा ग्राम सभा के नरायनपुर गांव का मुख्य खड़ंजा मार्ग वर्षों से बदहाल स्थिति में पड़ा है। तहसील मुख्यालय को जोड़ने वाला यह अहम रास्ता अब गड्ढों और टूटे खड़ंजे में तब्दील हो चुका है, जिससे आवागमन जोखिम भरा हो गया है। करीब 20 से अधिक गांवों के लोग इसी FC मार्ग पर निर्भर हैं, लेकिन इसके बावजूद हालात बद से बदतर बने हुए हैं। आए दिन राहगीर और दोपहिया वाहन सवार गिरकर चोटिल हो रहे हैं, जबकि बरसात में यह मार्ग दलदल में बदल जाता है। ऐसे में बड़ा सवाल यह है कि आखिर इस महत्वपूर्ण मार्ग की सुध कब ली जाएगी? क्या किसी बड़े हादसे का इंतजार किया जा रहा है, या फिर जिम्मेदारों की नींद यूं ही नहीं टूटेगी?
    1
    अमेठी जिले के तिलोई तहसील के  कूरा ग्राम सभा के नरायनपुर गांव का मुख्य खड़ंजा मार्ग वर्षों से बदहाल स्थिति में पड़ा है। तहसील मुख्यालय को जोड़ने वाला यह अहम रास्ता अब गड्ढों और टूटे खड़ंजे में तब्दील हो चुका है, जिससे आवागमन जोखिम भरा हो गया है।
करीब 20 से अधिक गांवों के लोग इसी FC मार्ग पर निर्भर हैं, लेकिन इसके बावजूद हालात बद से बदतर बने हुए हैं। आए दिन राहगीर और दोपहिया वाहन सवार गिरकर चोटिल हो रहे हैं, जबकि बरसात में यह मार्ग दलदल में बदल जाता है। ऐसे में बड़ा सवाल यह है कि आखिर इस महत्वपूर्ण मार्ग की सुध कब ली जाएगी? क्या किसी बड़े हादसे का इंतजार किया जा रहा है, या फिर जिम्मेदारों की नींद यूं ही नहीं टूटेगी?
    user_Adarsh pratap singh
    Adarsh pratap singh
    Local News Reporter तिलोई, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • रायबरेली - ऑटो स्टैंड बना अखाड़ा, सवारी बैठाने को लेकर चले लात-घूंसे सवारी ने ई रिक्शा चालक को चप्पलों से पीटा। मारपीट शुरू होने पर मची 0अफरा-तफरी। स्थानीय लोगों का आरोप अवैध वसूली के चलते हुई मारपीट। मिल एरिया थाना क्षेत्र के सारस चौराहे की घटना।
    2
    रायबरेली - ऑटो स्टैंड बना अखाड़ा,
सवारी बैठाने को लेकर चले लात-घूंसे
सवारी ने ई रिक्शा चालक को चप्पलों से पीटा।  मारपीट शुरू होने पर मची 0अफरा-तफरी। स्थानीय लोगों का आरोप अवैध वसूली के चलते हुई मारपीट। मिल एरिया थाना क्षेत्र के सारस चौराहे की घटना।
    user_Sujeet kumar
    Sujeet kumar
    Lalganj, Rae Bareli•
    1 hr ago
  • प्रतापगढ़ पहुंचे एसपी जीआरपी रोहित मिश्र ने जीआरपी थाने का निरीक्षण किया। जहां थाने के सम्पत्ति अभिलेखों की गहनता से जांच की और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाने की नई बन रही बिल्डिंग व जवानों के लिए तैयार किए जा रहे बैरक का निरीक्षण कर कार्य की गुणवत्ता पर संतोष जताया।
    1
    प्रतापगढ़ पहुंचे एसपी जीआरपी रोहित मिश्र ने जीआरपी थाने का निरीक्षण किया। जहां थाने के सम्पत्ति अभिलेखों की गहनता से जांच की और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाने की नई बन रही बिल्डिंग व जवानों के लिए तैयार किए जा रहे बैरक का निरीक्षण कर कार्य की गुणवत्ता पर संतोष जताया।
    user_VBed Vyas
    VBed Vyas
    Lawyer प्रतापगढ़, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • Post by Raju.u.p.44
    1
    Post by Raju.u.p.44
    user_Raju.u.p.44
    Raju.u.p.44
    सुल्तानपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • राज्यसभा सांसद पंडित लक्ष्मीकांत वाजपेई ने अपने कार्यकाल के दौरान किए गए विकास कार्यों पर एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया उसमें उन्होंने अपने सभी कार्यों का विस्तार से वर्णन किया है इस वीडियो में आप देखेंगे कि लक्ष्मीकांत वाजपेई ने अपने विकास कार्यों के बारे में मीडिया को बताते हुए क्या कुछ कहा है।
    1
    राज्यसभा सांसद पंडित लक्ष्मीकांत वाजपेई ने अपने कार्यकाल के दौरान किए गए विकास कार्यों पर एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया उसमें उन्होंने अपने सभी कार्यों का विस्तार से वर्णन किया है इस वीडियो में आप देखेंगे कि लक्ष्मीकांत वाजपेई ने अपने विकास कार्यों के बारे में मीडिया को बताते हुए क्या कुछ कहा है।
    user_E RADIO INDIA
    E RADIO INDIA
    Media house सुल्तानपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • प्रतापगढ़। समाजवादी पार्टी कार्यालय मीराभवन में महात्मा ज्योतिराव गोविंद राव फुले की जयंती पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर गोष्ठी आयोजित की गई। जिला महासचिव अब्दुल कादिर जिलानी ने कहा कि फुले महान समाज सुधारक, विचारक और क्रांतिकारी थे। उन्होंने 1873 में सत्यशोधक समाज की स्थापना की और महिलाओं व दलितों की शिक्षा के उत्थान के लिए महत्वपूर्ण कार्य किए। उन्होंने 1848 में लड़कियों के लिए पहला स्कूल खोला और विधवा विवाह के समर्थक रहे। वक्ताओं ने कहा कि उनके बताए मार्ग पर चलकर ही सच्ची श्रद्धांजलि दी जा सकती है। इस अवसर पर राजकुमार पाल, जावेद अख्तर, निसार अहमद सहित कई नेता मौजूद रहे।
    1
    प्रतापगढ़। समाजवादी पार्टी कार्यालय मीराभवन में महात्मा ज्योतिराव गोविंद राव फुले की जयंती पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर गोष्ठी आयोजित की गई। जिला महासचिव अब्दुल कादिर जिलानी ने कहा कि फुले महान समाज सुधारक, विचारक और क्रांतिकारी थे। उन्होंने 1873 में सत्यशोधक समाज की स्थापना की और महिलाओं व दलितों की शिक्षा के उत्थान के लिए महत्वपूर्ण कार्य किए।
उन्होंने 1848 में लड़कियों के लिए पहला स्कूल खोला और विधवा विवाह के समर्थक रहे। वक्ताओं ने कहा कि उनके बताए मार्ग पर चलकर ही सच्ची श्रद्धांजलि दी जा सकती है। इस अवसर पर राजकुमार पाल, जावेद अख्तर, निसार अहमद सहित कई नेता मौजूद रहे।
    user_Salman Khan "Journalist"
    Salman Khan "Journalist"
    Local News Reporter प्रतापगढ़, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • Post by Raju.u.p.44
    1
    Post by Raju.u.p.44
    user_Raju.u.p.44
    Raju.u.p.44
    सुल्तानपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • प्रतापगढ़। केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार के कार्यकाल में देश और प्रदेश का प्रत्येक वर्ग जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित हुआ है। बगैर जाति धर्म देखे प्रत्येक पात्र व्यक्ति को सरकारी योजनाओं से आच्छादित किया जा रहा है। प्रत्येक क्षेत्र में चाहे वह सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा प्रत्येक क्षेत्र में आज प्रदेश और देश पूरी रफ्तार से आगे बढ़ रहा है। उक्त बातें भाजपा नेता एवं सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता आलोक कुमार पांडेय ने ग्राम संपर्क अभियान के दौरान ग्रामीणों से संवाद के दौरान कही। इस दौरान दर्जनों की संख्या में ग्रामीणों को भगवा गमछा पहनाकर सम्मानित किया गया। साथ ही सरकार की उपलब्धियों से संबन्धित पुस्तिका भी वितरित की गई। रानीगंज विधानसभा के श्रीनाथपुर, सरायगनई समेत आधा दर्जन गावों मे ग्राम संपर्क अभियान चलाया गया। बतौर संयोजक पहुंचे भाजपा नेता एवं सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता आलोक कुमार पांडेय ने ग्रामीणों को सरकार की उपलब्धियां बताईं। भाजपा नेता ने ग्रामीणों को आगामी विधानसभा चुनावों में फिर से योगी सरकार बनाने का संकल्प भी दिलाया। इस दौरान ग्रामीणों ने मोदी योगी जिंदाबाद के नारे भी लगाए। बूथ अध्यक्ष अभय प्रताप शर्मा ने बताया कि सरकार की नीतियों और रीतियों को आम जनता तक पहुंचाने के लिए प्रत्येक घर तक जाकर ग्राम संपर्क अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान शक्ति केंद्र संयोजक केके शर्मा, सराय गनई बूथ अध्यक्ष राज कुमार सिंह, विनोद कुमार शर्मा, कमलाकांत राय, लल्लू नागर, डा. दिनेश मौर्य, त्रिभुवन नाथ शर्मा, दूधनाथ गुप्ता, अजीत कुमार पांडेय, मनीष कुमार दूबे, राजेश कुमार पांडेय, रिशभ पाल, श्यामलाल गुप्ता, मिथुन पांडेय, चुंबक नाथ पांडेय, स्वामी नाथ शर्मा, मोने सिंह, संजय कुमार, कल्लू सिंह, अरुण सिंह, सुनील सरोज, विकास सिंह, दुर्गेश सिंह, बबलू सिंह समेत सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।
    4
    प्रतापगढ़। केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार के कार्यकाल में देश और प्रदेश का प्रत्येक वर्ग जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित हुआ है। बगैर जाति धर्म देखे प्रत्येक पात्र व्यक्ति को सरकारी योजनाओं से आच्छादित किया जा रहा है। प्रत्येक क्षेत्र में चाहे वह सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा प्रत्येक क्षेत्र में आज प्रदेश और देश पूरी रफ्तार से आगे बढ़ रहा है। उक्त बातें भाजपा नेता एवं सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता आलोक कुमार पांडेय ने ग्राम संपर्क अभियान के दौरान ग्रामीणों से संवाद के दौरान कही। इस दौरान दर्जनों की संख्या में ग्रामीणों को भगवा गमछा पहनाकर सम्मानित किया गया। साथ ही सरकार की उपलब्धियों से संबन्धित पुस्तिका भी वितरित की गई। 
रानीगंज विधानसभा के श्रीनाथपुर, सरायगनई समेत आधा दर्जन गावों मे ग्राम संपर्क अभियान चलाया गया। बतौर संयोजक पहुंचे भाजपा नेता एवं सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता आलोक कुमार पांडेय ने ग्रामीणों को सरकार की उपलब्धियां बताईं। भाजपा नेता ने ग्रामीणों को आगामी विधानसभा चुनावों में फिर से योगी सरकार बनाने का संकल्प भी दिलाया। इस दौरान ग्रामीणों ने मोदी योगी जिंदाबाद के नारे भी लगाए। बूथ अध्यक्ष अभय प्रताप शर्मा ने बताया कि सरकार की नीतियों और रीतियों को आम जनता तक पहुंचाने के लिए प्रत्येक घर तक जाकर ग्राम संपर्क अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान शक्ति केंद्र संयोजक केके शर्मा, सराय गनई बूथ अध्यक्ष राज कुमार सिंह, विनोद कुमार शर्मा, कमलाकांत राय, लल्लू नागर, डा. दिनेश मौर्य, त्रिभुवन नाथ शर्मा, दूधनाथ गुप्ता, अजीत कुमार पांडेय, मनीष कुमार दूबे, राजेश कुमार पांडेय, रिशभ पाल, श्यामलाल गुप्ता, मिथुन पांडेय, चुंबक नाथ पांडेय, स्वामी नाथ शर्मा, मोने सिंह, संजय कुमार, कल्लू सिंह, अरुण सिंह, सुनील सरोज, विकास सिंह, दुर्गेश सिंह, बबलू सिंह समेत सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।
    user_Salman Khan "Journalist"
    Salman Khan "Journalist"
    Local News Reporter प्रतापगढ़, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • लखनऊ चारबाग लखनऊ में स्वर्णकार समाज का ऐतिहासिक महा समागम, दिखी एकजुटता और जागरूकता की नई लहर । रवींद्रालय हॉल में शनिवार, 11 अप्रैल को स्वर्णकार (सोनार) समाज का भव्य महा समागम आयोजित किया गया। इस विशाल आयोजन में लखनऊ सहित पूरे उत्तर प्रदेश के 75 जिलों और अन्य राज्यों से आए स्वर्णकार समाज के हजारों लोगों ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई। कार्यक्रम के दौरान समाज के वक्ताओं ने एकजुटता का परिचय देते हुए स्पष्ट संदेश दिया कि अब स्वर्णकार समाज पूरी तरह जागरूक हो चुका है और अपने अधिकारों को लेकर सजग है। वक्ताओं ने कहा कि जो भी राजनीतिक दल स्वर्णकार समाज को सम्मान देगा, उन्हें चुनाव में उचित भागीदारी और टिकट प्रदान करेगा, समाज उसी दल का पूर्ण समर्थन करेगा। इस अवसर पर समाज के कई वरिष्ठ नेताओं और गणमान्य व्यक्तियों ने समाज के उत्थान, शिक्षा, रोजगार और राजनीतिक भागीदारी पर जोर दिया। कार्यक्रम में जोश, उत्साह और एकता की भावना स्पष्ट रूप से दिखाई दी, जिससे यह संदेश गया कि स्वर्णकार समाज अब संगठित होकर अपनी ताकत का अहसास करा रहा है। महा समागम ने न केवल समाज को एक मंच पर लाने का कार्य किया, बल्कि आने वाले समय में सामाजिक और राजनीतिक दिशा तय करने का भी संकेत दिया।
    1
    लखनऊ 
चारबाग लखनऊ में स्वर्णकार समाज का ऐतिहासिक महा समागम, दिखी एकजुटता और जागरूकता की नई लहर ।
रवींद्रालय हॉल में शनिवार, 11 अप्रैल को स्वर्णकार (सोनार) समाज का भव्य महा समागम आयोजित किया गया। इस विशाल आयोजन में लखनऊ सहित पूरे उत्तर प्रदेश के 75 जिलों और अन्य राज्यों से आए स्वर्णकार समाज के हजारों लोगों ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई।
कार्यक्रम के दौरान समाज के वक्ताओं ने एकजुटता का परिचय देते हुए स्पष्ट संदेश दिया कि अब स्वर्णकार समाज पूरी तरह जागरूक हो चुका है और अपने अधिकारों को लेकर सजग है। वक्ताओं ने कहा कि जो भी राजनीतिक दल स्वर्णकार समाज को सम्मान देगा, उन्हें चुनाव में उचित भागीदारी और टिकट प्रदान करेगा, समाज उसी दल का पूर्ण समर्थन करेगा।
इस अवसर पर समाज के कई वरिष्ठ नेताओं और गणमान्य व्यक्तियों ने समाज के उत्थान, शिक्षा, रोजगार और राजनीतिक भागीदारी पर जोर दिया। कार्यक्रम में जोश, उत्साह और एकता की भावना स्पष्ट रूप से दिखाई दी, जिससे यह संदेश गया कि स्वर्णकार समाज अब संगठित होकर अपनी ताकत का अहसास करा रहा है।
महा समागम ने न केवल समाज को एक मंच पर लाने का कार्य किया, बल्कि आने वाले समय में सामाजिक और राजनीतिक दिशा तय करने का भी संकेत दिया।
    user_Amarjeet Panday
    Amarjeet Panday
    Security Guard Sultanpur, Uttar Pradesh•
    16 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.