Shuru
Apke Nagar Ki App…
अमेठी के तिलोई के नरायनपुर में जर्जर खड़ंजा बना ‘मौत का रास्ता’, व्यवस्था पर उठे अमेठी जिले के तिलोई तहसील के कूरा ग्राम सभा के नरायनपुर गांव का मुख्य खड़ंजा मार्ग वर्षों से बदहाल स्थिति में पड़ा है। तहसील मुख्यालय को जोड़ने वाला यह अहम रास्ता अब गड्ढों और टूटे खड़ंजे में तब्दील हो चुका है, जिससे आवागमन जोखिम भरा हो गया है। करीब 20 से अधिक गांवों के लोग इसी FC मार्ग पर निर्भर हैं, लेकिन इसके बावजूद हालात बद से बदतर बने हुए हैं। आए दिन राहगीर और दोपहिया वाहन सवार गिरकर चोटिल हो रहे हैं, जबकि बरसात में यह मार्ग दलदल में बदल जाता है। ऐसे में बड़ा सवाल यह है कि आखिर इस महत्वपूर्ण मार्ग की सुध कब ली जाएगी? क्या किसी बड़े हादसे का इंतजार किया जा रहा है, या फिर जिम्मेदारों की नींद यूं ही नहीं टूटेगी?
Adarsh pratap singh
अमेठी के तिलोई के नरायनपुर में जर्जर खड़ंजा बना ‘मौत का रास्ता’, व्यवस्था पर उठे अमेठी जिले के तिलोई तहसील के कूरा ग्राम सभा के नरायनपुर गांव का मुख्य खड़ंजा मार्ग वर्षों से बदहाल स्थिति में पड़ा है। तहसील मुख्यालय को जोड़ने वाला यह अहम रास्ता अब गड्ढों और टूटे खड़ंजे में तब्दील हो चुका है, जिससे आवागमन जोखिम भरा हो गया है। करीब 20 से अधिक गांवों के लोग इसी FC मार्ग पर निर्भर हैं, लेकिन इसके बावजूद हालात बद से बदतर बने हुए हैं। आए दिन राहगीर और दोपहिया वाहन सवार गिरकर चोटिल हो रहे हैं, जबकि बरसात में यह मार्ग दलदल में बदल जाता है। ऐसे में बड़ा सवाल यह है कि आखिर इस महत्वपूर्ण मार्ग की सुध कब ली जाएगी? क्या किसी बड़े हादसे का इंतजार किया जा रहा है, या फिर जिम्मेदारों की नींद यूं ही नहीं टूटेगी?
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- अमेठी के तिलोई विकासखंड के जायस क्षेत्र में एक महिला के गायब होने का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। पीड़ित पति मासूम बच्चों को साथ लेकर कई महीनों से हल्का दरोगा के चक्कर काटने को मजबूर है, लेकिन अब तक महिला का कोई ठोस सुराग नहीं लग सका है। परिजनों का आरोप है कि संबंधित विवेचना अधिकारी, हल्का दरोगा मिश्रा जी द्वारा मामले में अपेक्षित कार्रवाई नहीं की जा रही है, बल्कि विपक्षी पक्ष पर मेहरबानी दिखाई जा रही है। पीड़ित ने यह भी आरोप लगाया है कि दरोगा पर रिश्वत लेने जैसे गंभीर आरोप भी सामने आ रहे हैं। पीड़ित पति के अनुसार, कई बार संपर्क और गुहार लगाने के बावजूद जांच में तेजी नहीं आई। हैरानी की बात यह भी है कि महिला से बातचीत होने की जानकारी के बावजूद उसकी लोकेशन और स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी है। पीड़ित ने इस मामले को लेकर आक्रोश है और निष्पक्ष जांच की मांग तेज हो गई है। पीड़ित परिवार ने उच्च अधिकारियों से हस्तक्षेप कर जल्द से जल्द महिला को बरामद करने और मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। अब देखने वाली बात यह होगी कि पुलिस प्रशासन इस गंभीर मामले में क्या ठोस कदम उठाता है और पीड़ित परिवार को कब तक न्याय मिल पाता है।1
- Post by Rakesh Rawat1
- हज़ारों करोड़ का इस्तेहार और प्रचार - पर चरमराता infrastructure, जनता लाचार। मोदी सरकार ने अपनी छवि बनाने और बचाने के चक्कर में मासूम जनता को मौत के मुंह मे झोंक दिया है। पराग प्रसाद रावत राष्ट्रीय महासचिव अखिल भारतीय राजीव गांधी विचार मंच1
- Post by भ्रष्टाचार की शिकायत1
- अनियंत्रित डीसीएम से बड़ा हादसा से टला बाराबांकी।डीसीएम चालक की लापरवाही से बड़ी घटना होने से बची तीन लोगो के दुकान की बिडिंग सहित हजारों का नुकसान। राहगीरों की मदद से पीड़तो ने चालक को पकड़ कर पोलिस को दी सूचना। मामला असंद्रा थाना के नगर पंचायत सिद्धौर के मील चौराहे का है। तेज रफ़्तार डीसीएम यहां संचालित दीपक गुप्ता की दुकान का छज्जा और बाहर खड़ी स्कूटी और बाहर रखी टीन सेट को छतिग्रस्त कर दिया इससे आगे अवध गारमेंट व प्रियंका गारमेंट की दुकानों का छज्जा को नुकसान पहुंचाया।डीसीएम चालक मौके से गाड़ी लेकर भाग रहा था लोगों ने नाकाबंदी कर गाड़ी चालक मो निसार को पकड़कर पुलिस बुलाकर सुपुर्द कर दिया। स्थानीय लोगो की माने तो ड्रावर शराब के नसे में था।पीडतो ने घटना की तहरीर स्थानीय पुलिस चौकी सिद्धौर जाकर दी है।पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है1
- मिल्कीपुर अयोध्या राजधानी लखनऊ के डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल से एक 65 वर्षीय व्यक्ति के लापता होने का मामला सामने आया है। अयोध्या जिले के थाना इनायत नगर क्षेत्र के ग्राम उरुवा वैश्य निवासी झिंगुरी अपनी पत्नी छोटका देवी का इलाज कराने अस्पताल आए थे, जो कार्डियोलॉजी विभाग में भर्ती हैं। परिजनों के मुताबिक 9 अप्रैल 2026 की सुबह करीब 9 बजे झिंगुरी अस्पताल के गेट नंबर 2 पर ओपीडी कार्ड बनवाने गए थे, तभी से उनका कोई पता नहीं चल पाया है। उनकी लंबाई करीब 5 फुट 2 इंच, रंग गेहूंआ है और वे ग्रीन रंग की शर्ट व हल्की फीकी पैंट पहने हुए थे। सूचना पर विभूति खंड थाना पुलिस जांच में जुटी है और सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। परिजनों ने अपील की है कि जानकारी मिलने पर 9454269686, 7398880914, 9415104535 पर संपर्क करें।2
- अमेठीI रामगंज थाना क्षेत्र के नरहरपुर गांव में सार्वजनिक भूमि पर आंबेडकर की प्रतिमा स्थापित करने को लेकर उपजा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। मजिस्ट्रेट की निगरानी में भारी पुलिस बल के साथ अतिक्रमण हटाए जाने के बावजूद, आक्रोशित ग्रामीणों ने एक बार फिर से चबूतरा बनाकर प्रतिमा स्थापित कर दी, जिससे स्थिति तनावपूर्ण हो गई। मिली जानकारी के अनुसार, नरहरपुर गांव में सार्वजनिक भूमि पर आंबेडकर की प्रतिमा स्थापित की गई थी, जिस पर स्थानीय प्रशासन ने अतिक्रमण मानते हुए कार्रवाई की। मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में, बड़ी संख्या में पुलिस बल ने मौके पर पहुंचकर प्रतिमा को हटवा दिया। इस कार्रवाई के दौरान ग्रामीणों, विशेषकर महिलाओं द्वारा विरोध प्रदर्शन किया गया। प्रशासन द्वारा अतिक्रमण हटाए जाने के बाद, ग्रामीणों का आक्रोश बढ़ गया। उन्होंने पुनः चबूतरा बनाकर आंबेडकर की प्रतिमा स्थापित कर दी। घटना की सूचना मिलते ही उप जिलाधिकारी (एसडीएम) भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों से वार्ता करने का प्रयास किया। प्रतिमा हटाने की कार्रवाई के दौरान, नाराज महिलाओं ने पुलिस पर पथराव किया, जिससे स्थिति और भी गंभीर हो गई। पुलिस को नियंत्रित करने के लिए लाठीचार्ज का भी सहारा लेना पड़ा। इस टकराव में कई ग्रामीण घायल हुए। पुलिस ने विवादित मूर्ति को सुरक्षित रूप से थाने में ले आई है। घटना के संबंध में, पुलिस वीडियो ग्राफी के माध्यम से उपद्रव में शामिल कुछ लोगों को हिरासत में लेने में सफल रही है, और अन्य लोगों की पहचान कर उन्हें चिन्हित करने की कार्रवाई जारी है। रामगंज थाना क्षेत्र के नरहरपुर गांव का यह मामला अब संवेदनशील हो गया है। प्रशासन स्थिति को नियंत्रित करने और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए हर संभव प्रयास कर रहा है। ग्रामीणों के आक्रोश और प्रतिमा की स्थापना के अधिकार को लेकर यह विवाद फिलहाल सुलझता हुआ नहीं दिख रहा है। आगे की कार्रवाई और बातचीत के परिणामों पर सबकी नजरें टिकी हुई हैं। फिलहाल उप जिलाधिकारी आशीष सिंह ने कहा कि शुक्रवार को खालनिकालने के लिए सुरक्षित भूमि पर पर कुछ लोगों द्वारा मिट्टी डालकर कब्ज का कब्जा की जाने का सूचना मिली थी जिस पर कुछ लोगों द्वारा शनिवार को आज चबूतरा बनाकर अंबेडकर की प्रतिमा रख दी गई जिसको राजस्व टीम अंबेडकर की प्रतिमा हटाकर अन्यत्र रखा गया जिसको लेकर विवाद उत्पन्न हुआ l मामला को गंभीर देखते हुए पुलिस बल का प्रयोग किया गयाl4
- अमेठी जिले के तिलोई तहसील के कूरा ग्राम सभा के नरायनपुर गांव का मुख्य खड़ंजा मार्ग वर्षों से बदहाल स्थिति में पड़ा है। तहसील मुख्यालय को जोड़ने वाला यह अहम रास्ता अब गड्ढों और टूटे खड़ंजे में तब्दील हो चुका है, जिससे आवागमन जोखिम भरा हो गया है। करीब 20 से अधिक गांवों के लोग इसी FC मार्ग पर निर्भर हैं, लेकिन इसके बावजूद हालात बद से बदतर बने हुए हैं। आए दिन राहगीर और दोपहिया वाहन सवार गिरकर चोटिल हो रहे हैं, जबकि बरसात में यह मार्ग दलदल में बदल जाता है। ऐसे में बड़ा सवाल यह है कि आखिर इस महत्वपूर्ण मार्ग की सुध कब ली जाएगी? क्या किसी बड़े हादसे का इंतजार किया जा रहा है, या फिर जिम्मेदारों की नींद यूं ही नहीं टूटेगी?1