जायस में लापता महिला का महीनों बाद भी सुराग नहीं, विवेचना अधिकारी पर गंभीर आरोप* अमेठी के तिलोई विकासखंड के जायस क्षेत्र में एक महिला के गायब होने का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। पीड़ित पति मासूम बच्चों को साथ लेकर कई महीनों से हल्का दरोगा के चक्कर काटने को मजबूर है, लेकिन अब तक महिला का कोई ठोस सुराग नहीं लग सका है। परिजनों का आरोप है कि संबंधित विवेचना अधिकारी, हल्का दरोगा मिश्रा जी द्वारा मामले में अपेक्षित कार्रवाई नहीं की जा रही है, बल्कि विपक्षी पक्ष पर मेहरबानी दिखाई जा रही है। पीड़ित ने यह भी आरोप लगाया है कि दरोगा पर रिश्वत लेने जैसे गंभीर आरोप भी सामने आ रहे हैं। पीड़ित पति के अनुसार, कई बार संपर्क और गुहार लगाने के बावजूद जांच में तेजी नहीं आई। हैरानी की बात यह भी है कि महिला से बातचीत होने की जानकारी के बावजूद उसकी लोकेशन और स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी है। पीड़ित ने इस मामले को लेकर आक्रोश है और निष्पक्ष जांच की मांग तेज हो गई है। पीड़ित परिवार ने उच्च अधिकारियों से हस्तक्षेप कर जल्द से जल्द महिला को बरामद करने और मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। अब देखने वाली बात यह होगी कि पुलिस प्रशासन इस गंभीर मामले में क्या ठोस कदम उठाता है और पीड़ित परिवार को कब तक न्याय मिल पाता है।
जायस में लापता महिला का महीनों बाद भी सुराग नहीं, विवेचना अधिकारी पर गंभीर आरोप* अमेठी के तिलोई विकासखंड के जायस क्षेत्र में एक महिला के गायब होने का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। पीड़ित पति मासूम बच्चों को साथ लेकर कई महीनों से हल्का दरोगा के चक्कर काटने को मजबूर है, लेकिन अब तक महिला का कोई ठोस सुराग नहीं लग सका है। परिजनों का आरोप है कि संबंधित विवेचना अधिकारी, हल्का दरोगा मिश्रा जी द्वारा मामले में अपेक्षित कार्रवाई नहीं की जा रही है, बल्कि विपक्षी पक्ष पर मेहरबानी दिखाई जा रही है। पीड़ित ने यह भी आरोप लगाया है कि दरोगा पर रिश्वत लेने जैसे गंभीर आरोप भी सामने आ रहे हैं। पीड़ित पति के अनुसार, कई बार संपर्क और गुहार लगाने के बावजूद जांच में तेजी नहीं आई। हैरानी की बात यह भी है कि महिला से बातचीत होने की जानकारी के बावजूद उसकी लोकेशन और स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी है। पीड़ित ने इस मामले को लेकर आक्रोश है और निष्पक्ष जांच की मांग तेज हो गई है। पीड़ित परिवार ने उच्च अधिकारियों से हस्तक्षेप कर जल्द से जल्द महिला को बरामद करने और मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। अब देखने वाली बात यह होगी कि पुलिस प्रशासन इस गंभीर मामले में क्या ठोस कदम उठाता है और पीड़ित परिवार को कब तक न्याय मिल पाता है।
- Post by Rakesh Rawat1
- हज़ारों करोड़ का इस्तेहार और प्रचार - पर चरमराता infrastructure, जनता लाचार। मोदी सरकार ने अपनी छवि बनाने और बचाने के चक्कर में मासूम जनता को मौत के मुंह मे झोंक दिया है। पराग प्रसाद रावत राष्ट्रीय महासचिव अखिल भारतीय राजीव गांधी विचार मंच1
- मिल्कीपुर अयोध्या भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर हैरिंग्टनगंज ब्लॉक क्षेत्र के सेक्टर मलेथू बुजुर्ग अंतर्गत चिरंगी वीर बाबा स्थान पर “बस्ती चलो अभियान” के तहत रविवार को एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संयोजन जिला मंत्री डॉ. जय प्रकाश मौर्य द्वारा किया गया, जबकि अध्यक्षता भी उन्होंने ही की। कार्यक्रम की शुरुआत स्वच्छता अभियान से हुई। मुख्य अतिथि जिला उपाध्यक्ष सरजू दुबे एवं हैरिंग्टनगंज मंडल अध्यक्ष विजय प्रकाश चौरसिया ने स्वयं साफ-सफाई कर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। उन्होंने कहा कि स्वच्छता केवल व्यक्तिगत स्वास्थ्य ही नहीं, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी का भी महत्वपूर्ण हिस्सा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव जाकर जनसेवा एवं जनजागरूकता के कार्यों को आगे बढ़ाने की अपील की। कार्यक्रम के दौरान जिला उपाध्यक्ष सरजू दुबे ने कार्यकर्ताओं को पार्टी का पटका, पुस्तक एवं भाजपा टोपी पहनाकर सम्मानित किया। इस सम्मान से कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला। इस अवसर पर शक्ति केंद्र संयोजक फूलचंद तिवारी, विकास चौरसिया, मथुरा तिवारी, जगदंबा प्रसाद साईं, राम उजागरी शुक्ला सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और ग्रामीण मौजूद रहे। कार्यक्रम में पार्टी की नीतियों, उपलब्धियों एवं आगामी योजनाओं पर चर्चा करते हुए संगठन को मजबूत बनाने की रणनीति तैयार की गई। ग्रामीणों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए स्वच्छता अभियान में सहयोग किया। यह कार्यक्रम क्षेत्र में जनसंपर्क बढ़ाने और संगठन सुदृढ़ीकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।4
- अनियंत्रित डीसीएम से बड़ा हादसा से टला बाराबांकी।डीसीएम चालक की लापरवाही से बड़ी घटना होने से बची तीन लोगो के दुकान की बिडिंग सहित हजारों का नुकसान। राहगीरों की मदद से पीड़तो ने चालक को पकड़ कर पोलिस को दी सूचना। मामला असंद्रा थाना के नगर पंचायत सिद्धौर के मील चौराहे का है। तेज रफ़्तार डीसीएम यहां संचालित दीपक गुप्ता की दुकान का छज्जा और बाहर खड़ी स्कूटी और बाहर रखी टीन सेट को छतिग्रस्त कर दिया इससे आगे अवध गारमेंट व प्रियंका गारमेंट की दुकानों का छज्जा को नुकसान पहुंचाया।डीसीएम चालक मौके से गाड़ी लेकर भाग रहा था लोगों ने नाकाबंदी कर गाड़ी चालक मो निसार को पकड़कर पुलिस बुलाकर सुपुर्द कर दिया। स्थानीय लोगो की माने तो ड्रावर शराब के नसे में था।पीडतो ने घटना की तहरीर स्थानीय पुलिस चौकी सिद्धौर जाकर दी है।पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है1
- अमेठीI रामगंज थाना क्षेत्र के नरहरपुर गांव में सार्वजनिक भूमि पर आंबेडकर की प्रतिमा स्थापित करने को लेकर उपजा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। मजिस्ट्रेट की निगरानी में भारी पुलिस बल के साथ अतिक्रमण हटाए जाने के बावजूद, आक्रोशित ग्रामीणों ने एक बार फिर से चबूतरा बनाकर प्रतिमा स्थापित कर दी, जिससे स्थिति तनावपूर्ण हो गई। मिली जानकारी के अनुसार, नरहरपुर गांव में सार्वजनिक भूमि पर आंबेडकर की प्रतिमा स्थापित की गई थी, जिस पर स्थानीय प्रशासन ने अतिक्रमण मानते हुए कार्रवाई की। मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में, बड़ी संख्या में पुलिस बल ने मौके पर पहुंचकर प्रतिमा को हटवा दिया। इस कार्रवाई के दौरान ग्रामीणों, विशेषकर महिलाओं द्वारा विरोध प्रदर्शन किया गया। प्रशासन द्वारा अतिक्रमण हटाए जाने के बाद, ग्रामीणों का आक्रोश बढ़ गया। उन्होंने पुनः चबूतरा बनाकर आंबेडकर की प्रतिमा स्थापित कर दी। घटना की सूचना मिलते ही उप जिलाधिकारी (एसडीएम) भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों से वार्ता करने का प्रयास किया। प्रतिमा हटाने की कार्रवाई के दौरान, नाराज महिलाओं ने पुलिस पर पथराव किया, जिससे स्थिति और भी गंभीर हो गई। पुलिस को नियंत्रित करने के लिए लाठीचार्ज का भी सहारा लेना पड़ा। इस टकराव में कई ग्रामीण घायल हुए। पुलिस ने विवादित मूर्ति को सुरक्षित रूप से थाने में ले आई है। घटना के संबंध में, पुलिस वीडियो ग्राफी के माध्यम से उपद्रव में शामिल कुछ लोगों को हिरासत में लेने में सफल रही है, और अन्य लोगों की पहचान कर उन्हें चिन्हित करने की कार्रवाई जारी है। रामगंज थाना क्षेत्र के नरहरपुर गांव का यह मामला अब संवेदनशील हो गया है। प्रशासन स्थिति को नियंत्रित करने और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए हर संभव प्रयास कर रहा है। ग्रामीणों के आक्रोश और प्रतिमा की स्थापना के अधिकार को लेकर यह विवाद फिलहाल सुलझता हुआ नहीं दिख रहा है। आगे की कार्रवाई और बातचीत के परिणामों पर सबकी नजरें टिकी हुई हैं। फिलहाल उप जिलाधिकारी आशीष सिंह ने कहा कि शुक्रवार को खालनिकालने के लिए सुरक्षित भूमि पर पर कुछ लोगों द्वारा मिट्टी डालकर कब्ज का कब्जा की जाने का सूचना मिली थी जिस पर कुछ लोगों द्वारा शनिवार को आज चबूतरा बनाकर अंबेडकर की प्रतिमा रख दी गई जिसको राजस्व टीम अंबेडकर की प्रतिमा हटाकर अन्यत्र रखा गया जिसको लेकर विवाद उत्पन्न हुआ l मामला को गंभीर देखते हुए पुलिस बल का प्रयोग किया गयाl4
- अमेठी की मुसाफिरखाना पुलिस ने ऑपरेशन चक्रव्यूह अभियान के तहत 01 किलो 250 ग्राम स्मैक (अनुमानित कीमत 02 करोड़ रुपये) के साथ अन्तर्राज्यीय 02 तस्कर गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त 01 कार, 02 मोबाइल फोन, विभिन्न बैंकों के 12 एटीएम कार्ड व 4750/- रुपये नकद बरामद किया है। थाना मुसाफिरखाना पुलिस द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों, वस्तुओं एवं वाहनों की चेकिंग की जा रही थी तभी वाराणसी की तरफ से एक संदिग्ध कार आती हुई दिखाई दी जिसे रुकने का इशारा किया गया तो कार सवार भागने का प्रयास करने लगे जिन्हें पुलिस टीम द्वारा घेरकर पकड़ लिया गया । चालक ने अपना नाम अजीत गुप्ता पुत्र स्व0 नरेश गुप्ता निवासी ग्राम नावाडीह थाना पथलगड्डा जनपद चतरा राज्य झारखंड उम्र 27 वर्ष, तथा दूसरे ने अपना नाम सोनू कुमार साहू पुत्र राम चन्द्र निवासी ग्राम सजवी जोरी थाना वशिष्ठ नगर जनपद चतरा राज्य झारखण्ड उम्र करीब 30 वर्ष बताया। तलाशी से अजीत गुप्ता के कब्जे से 150 ग्राम स्मैक बरामद हुआ एवं कार की तलाशी से 1100 ग्राम स्मैक बरामद हुआ । स्विफ्ट कार सं0 JH 02 AV 4416 के कागजात मांगने पर दिखा न सके । पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि वे झारखण्ड से स्मैक खरीदकर उ0प्र0 के बरेली, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी में बेच देते हैं । आज उनकी बरेली की एक पार्टी से बात हुई थी जिसे स्मैक देने के लिये रायबरेली बुलाया था । भागने का कारण पूछने पर बताया कि उनके पास स्मैक होने के कारण मेन रोड न पकड़ कर सिंगल रोड से जा रहे थे । पुलिस की चेकिंग देखकर पकड़े जाने के डर से भाग रहे थे । स्मैक लाने व ले जाने के लिये बरामद इसी कार का प्रयोग करते है । पकड़े गये अभियुक्तों के आपराधिक इतिहास की जानकारी उनके मूल निवास के थाने से की जा रही है । गिरफ्तारी व बरामदगी के संबन्ध में थाना मुसाफिरखाना पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की जा रही है ।3
- Post by Dhirendra Shukla1
- मिल्कीपुर अयोध्या राजधानी लखनऊ के डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल से एक 65 वर्षीय व्यक्ति के लापता होने का मामला सामने आया है। अयोध्या जिले के थाना इनायत नगर क्षेत्र के ग्राम उरुवा वैश्य निवासी झिंगुरी अपनी पत्नी छोटका देवी का इलाज कराने अस्पताल आए थे, जो कार्डियोलॉजी विभाग में भर्ती हैं। परिजनों के मुताबिक 9 अप्रैल 2026 की सुबह करीब 9 बजे झिंगुरी अस्पताल के गेट नंबर 2 पर ओपीडी कार्ड बनवाने गए थे, तभी से उनका कोई पता नहीं चल पाया है। उनकी लंबाई करीब 5 फुट 2 इंच, रंग गेहूंआ है और वे ग्रीन रंग की शर्ट व हल्की फीकी पैंट पहने हुए थे। सूचना पर विभूति खंड थाना पुलिस जांच में जुटी है और सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। परिजनों ने अपील की है कि जानकारी मिलने पर 9454269686, 7398880914, 9415104535 पर संपर्क करें।2