Shuru
Apke Nagar Ki App…
हज़ारों करोड़ का इस्तेहार और प्रचार - पर चरमराता infrastructure, जनता लाचार। मोदी सरकार ने अपनी छवि बनाने और बचाने के चक्कर में मासूम जनता को मौत के मुंह मे झोंक दिया है। पराग प्रसाद रावत राष्ट्रीय महासचिव अखिल भारतीय राजीव गांधी विचार मंच
Parag Prasad Rawat
हज़ारों करोड़ का इस्तेहार और प्रचार - पर चरमराता infrastructure, जनता लाचार। मोदी सरकार ने अपनी छवि बनाने और बचाने के चक्कर में मासूम जनता को मौत के मुंह मे झोंक दिया है। पराग प्रसाद रावत राष्ट्रीय महासचिव अखिल भारतीय राजीव गांधी विचार मंच
More news from Uttar Pradesh and nearby areas
- हज़ारों करोड़ का इस्तेहार और प्रचार - पर चरमराता infrastructure, जनता लाचार। मोदी सरकार ने अपनी छवि बनाने और बचाने के चक्कर में मासूम जनता को मौत के मुंह मे झोंक दिया है। पराग प्रसाद रावत राष्ट्रीय महासचिव अखिल भारतीय राजीव गांधी विचार मंच1
- Post by Dhirendra Shukla1
- रीवा, मध्य प्रदेश के एक प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थान से गुरु-शिष्य की मर्यादा को तार-तार करने वाला मामला सामने आया है। यहाँ के पीएमश्री मॉडल साइंस कॉलेज में एक शिक्षक द्वारा छात्रा को आधी रात को आपत्तिजनक मैसेज भेजकर प्रताड़ित करने का आरोप लगा है। आधी रात को अनैतिक मांग मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी शिक्षक ने छात्रा को देर रात मैसेज कर लिखा, "तुम अच्छी लगती हो, रूम पर आ जाओ।" जब छात्रा ने इस अनुचित मांग को ठुकरा दिया, तो शिक्षक अपनी मर्यादा भूल गया और धमकी भरी भाषा पर उतर आया। उसने छात्रा को डराते हुए मैसेज किया, "मैं नहीं चाहता तुम्हें कोई परेशानी हो... सोच लो तुम।" छात्रों ने सिखाया सबक शिक्षक की इस हरकत से डरी छात्रा ने जब यह बात अपने सहपाठियों को बताई, तो छात्रों का गुस्सा फूट पड़ा। बड़ी संख्या में छात्र एकजुट होकर प्रोफेसर के पास पहुँचे और उसे उसके ही भेजे गए मैसेज दिखाए। सबूत सामने आते ही "धमकी" देने वाले शिक्षक की बोलती बंद हो गई और वह सफाई देने की स्थिति में भी नहीं रहा। गंभीर सवाल यह घटना शिक्षा के मंदिर में छात्राओं की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े करती है। वर्तमान में कॉलेज प्रशासन और संबंधित विभाग मामले की जांच कर रहे हैं। नाम न छापने की शर्त पर छात्रों ने मांग की है कि ऐसे शिक्षकों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए ताकि भविष्य में कोई और शिक्षक पद की गरिमा का दुरुपयोग न कर सके।1
- जगतपुर, रायबरेली। थाना क्षेत्र के कूड गाँव के पास शनिवार की शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब खेतों के ऊपर से गुजरी हाईटेंशन लाइन से निकली चिंगारी ने गेहूं के खेत में भीषण आग लगा दी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और आसपास के खेतों को अपनी चपेट में लेने लगी। आग का गुबार उठता देख ग्रामीणों में हड़कंप मच गया और लोग बाल्टी, ड्रम व अन्य साधनों से आग बुझाने में जुट गए। ग्रामीणों की कड़ी मशक्कत और सामूहिक प्रयास से काफी देर बाद आग पर काबू पाया जा सका, लेकिन तब तक गाँव के बृजेश मिश्रा और उदयराज चौहान की लगभग 5 बीघे गेहूं की तैयार फसल जलकर पूरी तरह राख हो चुकी थी। घटना से पीड़ित किसानों का रो-रोकर बुरा हाल है। पीड़ितों ने प्रशासन से आर्थिक सहायता की गुहार लगाई है और बिजली विभाग की लापरवाही पर नाराजगी जताई है। ग्रामीणों ने मांग की है कि खेतों के ऊपर से गुजर रही जर्जर बिजली लाइनों की जल्द मरम्मत कराई जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।1
- UNCHAHAR RAEBARELI News1
- रायबरेली के रसूलपुर गांव में शनिवार सुबह एक 26 वर्षीय युवक का शव आम के पेड़ से संदिग्ध परिस्थितियों में लटका मिला। युवक की पहचान अर्पित कुमार पुत्र राम बहादुर के रूप में हुई है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। यह घटना थुलेडी चौकी क्षेत्र के अंतर्गत हुई। सुबह खेतों की ओर गए ग्रामीणों ने गांव के बाहर नहरिया किनारे स्थित आम के पेड़ से शव को लटका देखा। ग्रामीणों ने तुरंत मृतक के परिजनों और अन्य ग्रामीणों को इसकी सूचना दी, जिसके बाद घटनास्थल पर भीड़ जमा हो गई। परिजनों ने स्थानीय पुलिस को घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। पुलिस फिलहाल हत्या और आत्महत्या दोनों पहलुओं से मामले की जांच कर रही है। थाना प्रभारी श्याम कुमार पाल ने बताया कि उन्हें घटना की सूचना मिली है। उन्होंने पुष्टि की कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और आगे की जांच पड़ताल जारी है। उन्होंने कहा कि तहरीर और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। मृतक अर्पित के पिता रामबहादुर ने बताया कि शुक्रवार रात करीब 9 बजे अर्पित गेहूं काटकर घर आया था। इसके बाद उसके पास किसी का फोन आया और वह घर से चला गया। रात भर वह घर नहीं लौटा और उसका फोन भी नहीं लगा। सुबह ग्रामीणों ने उन्हें अर्पित का शव पेड़ से लटका होने की जानकारी दी। परिजन हत्या का आरोप लगा रहे हैं।1
- Post by Rakesh Rawat1
- रायबरेली के ऊंचाहार क्षेत्र के अकोदिया गांव में जल मिशन योजना की जमीनी हकीकत आई सामने अप्रैल माह में गर्मी अपने चरम पर है, वहीं सरकार की प्रमुख योजना हर घर जल हर घर नल योजना की हकीकत आई सामने पाइप लाइन तो बिछाकर कहीं कहीं नल की टोंटी लगा दी गई ,लेकिन अभी तक पानी की बूंद भी नहीं आई है, पूरे गांव में जहां पानी सप्लाई दी ही नहीं गई है, जहां पर लगाई भी है,अभी तक पानी की एक बूंद भी नहीं आई तो जल मिशन योजना कागजों में दफन हो जाएगी। की ज़िम्मेदारों की मनमानी जारी रहेगी। इस भीषण गर्मी के मौसम के बाद पानी की सप्लाई संचालित की जाएगी । की लाखों करोड़ों की योजना भी केवल और केवल कागजों तक ही सीमित रह जाएगी । जल जीवन मिशन योजना 15 अगस्त 2019 को हुई शुरुआत वहीं स्थानीय निवासी मुकेश कुमार ने बताया कि इस गांव में सरकार की योजना तो आती है, लेकिन अधिकारियों और जिम्मेदारो की मिली भगत से कागजों तक ही सीमित रह जाती है। इससे पहले भी राजीव गांधी जल मिशन योजना से हर गांव में पानी टंकी लगवाई गई थी लेकिन इस गांव में पानी की टंकी कुछ दिन तक तो पड़ी थी धीरे धीरे गायब हो गई ठीहा तो बनवाया गया लेकिन आज तक टंकी लगवाई नहीं गई, सरकारी रुपए की बरबादी की गवाह बनी वह योजना धीरे-धीरे गायब हो गई, वहीं स्थानीय निवासी ने बताया कि इस योजना में भी महेज खाना पूर्ति की गई है। वहीं स्थानीय निवासी रंजीत, किशुन व अन्य ने भी यही बात कही है।1