logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

जिला रायबरेली विकासखंड लालगंज थाना सरेनी ग्राम पोस्ट गहरौली किया घटना है जहां बच्चे पढ़ना चाहिए वहां राशन बांटा जा रहा राशन के लिए अलग होना चाहिए बच्चे 8 से 10 पढ़ते हैं वह भी जो सबसे गरीब हैं वहां में आज राशन बांटा जा रहा है प्रशासन इतना ढीला है

1 day ago
user_भ्रष्टाचार की शिकायत
भ्रष्टाचार की शिकायत
सलोन, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
1 day ago

जिला रायबरेली विकासखंड लालगंज थाना सरेनी ग्राम पोस्ट गहरौली किया घटना है जहां बच्चे पढ़ना चाहिए वहां राशन बांटा जा रहा राशन के लिए अलग होना चाहिए बच्चे 8 से 10 पढ़ते हैं वह भी जो सबसे गरीब हैं वहां में आज राशन बांटा जा रहा है प्रशासन इतना ढीला है

More news from Uttar Pradesh and nearby areas
  • हज़ारों करोड़ का इस्तेहार और प्रचार - पर चरमराता infrastructure, जनता लाचार। मोदी सरकार ने अपनी छवि बनाने और बचाने के चक्कर में मासूम जनता को मौत के मुंह मे झोंक दिया है। पराग प्रसाद रावत राष्ट्रीय महासचिव अखिल भारतीय राजीव गांधी विचार मंच
    1
    हज़ारों करोड़ का इस्तेहार और प्रचार - पर चरमराता infrastructure, जनता लाचार।
मोदी सरकार ने अपनी छवि बनाने और बचाने के चक्कर में मासूम जनता को मौत के मुंह मे झोंक दिया है।
पराग प्रसाद रावत
राष्ट्रीय महासचिव
अखिल भारतीय राजीव गांधी
विचार मंच
    user_Parag Prasad Rawat
    Parag Prasad Rawat
    Political party office Rae Bareli, Uttar Pradesh•
    17 hrs ago
  • Post by Dhirendra Shukla
    1
    Post by Dhirendra Shukla
    user_Dhirendra Shukla
    Dhirendra Shukla
    Unchahar, Rae Bareli•
    54 min ago
  • रीवा, मध्य प्रदेश के एक प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थान से गुरु-शिष्य की मर्यादा को तार-तार करने वाला मामला सामने आया है। यहाँ के पीएमश्री मॉडल साइंस कॉलेज में एक शिक्षक द्वारा छात्रा को आधी रात को आपत्तिजनक मैसेज भेजकर प्रताड़ित करने का आरोप लगा है। ​आधी रात को अनैतिक मांग ​मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी शिक्षक ने छात्रा को देर रात मैसेज कर लिखा, "तुम अच्छी लगती हो, रूम पर आ जाओ।" जब छात्रा ने इस अनुचित मांग को ठुकरा दिया, तो शिक्षक अपनी मर्यादा भूल गया और धमकी भरी भाषा पर उतर आया। उसने छात्रा को डराते हुए मैसेज किया, "मैं नहीं चाहता तुम्हें कोई परेशानी हो... सोच लो तुम।" ​छात्रों ने सिखाया सबक ​शिक्षक की इस हरकत से डरी छात्रा ने जब यह बात अपने सहपाठियों को बताई, तो छात्रों का गुस्सा फूट पड़ा। बड़ी संख्या में छात्र एकजुट होकर प्रोफेसर के पास पहुँचे और उसे उसके ही भेजे गए मैसेज दिखाए। सबूत सामने आते ही "धमकी" देने वाले शिक्षक की बोलती बंद हो गई और वह सफाई देने की स्थिति में भी नहीं रहा। ​गंभीर सवाल ​यह घटना शिक्षा के मंदिर में छात्राओं की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े करती है। वर्तमान में कॉलेज प्रशासन और संबंधित विभाग मामले की जांच कर रहे हैं। नाम न छापने की शर्त पर छात्रों ने मांग की है कि ऐसे शिक्षकों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए ताकि भविष्य में कोई और शिक्षक पद की गरिमा का दुरुपयोग न कर सके।
    1
    रीवा, मध्य प्रदेश के एक प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थान से गुरु-शिष्य की मर्यादा को तार-तार करने वाला मामला सामने आया है। यहाँ के पीएमश्री मॉडल साइंस कॉलेज में एक शिक्षक द्वारा छात्रा को आधी रात को आपत्तिजनक मैसेज भेजकर प्रताड़ित करने का आरोप लगा है।
​आधी रात को अनैतिक मांग
​मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी शिक्षक ने छात्रा को देर रात मैसेज कर लिखा, "तुम अच्छी लगती हो, रूम पर आ जाओ।" जब छात्रा ने इस अनुचित मांग को ठुकरा दिया, तो शिक्षक अपनी मर्यादा भूल गया और धमकी भरी भाषा पर उतर आया। उसने छात्रा को डराते हुए मैसेज किया, "मैं नहीं चाहता तुम्हें कोई परेशानी हो... सोच लो तुम।"
​छात्रों ने सिखाया सबक
​शिक्षक की इस हरकत से डरी छात्रा ने जब यह बात अपने सहपाठियों को बताई, तो छात्रों का गुस्सा फूट पड़ा। बड़ी संख्या में छात्र एकजुट होकर प्रोफेसर के पास पहुँचे और उसे उसके ही भेजे गए मैसेज दिखाए। सबूत सामने आते ही "धमकी" देने वाले शिक्षक की बोलती बंद हो गई और वह सफाई देने की स्थिति में भी नहीं रहा।
​गंभीर सवाल
​यह घटना शिक्षा के मंदिर में छात्राओं की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े करती है। वर्तमान में कॉलेज प्रशासन और संबंधित विभाग मामले की जांच कर रहे हैं। नाम न छापने की शर्त पर छात्रों ने मांग की है कि ऐसे शिक्षकों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए ताकि भविष्य में कोई और शिक्षक पद की गरिमा का दुरुपयोग न कर सके।
    user_Harinarayan Tiwari
    Harinarayan Tiwari
    Court reporter Unchahar, Rae Bareli•
    1 hr ago
  • जगतपुर, रायबरेली। थाना क्षेत्र के कूड गाँव के पास शनिवार की शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब खेतों के ऊपर से गुजरी हाईटेंशन लाइन से निकली चिंगारी ने गेहूं के खेत में भीषण आग लगा दी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और आसपास के खेतों को अपनी चपेट में लेने लगी। आग का गुबार उठता देख ग्रामीणों में हड़कंप मच गया और लोग बाल्टी, ड्रम व अन्य साधनों से आग बुझाने में जुट गए। ग्रामीणों की कड़ी मशक्कत और सामूहिक प्रयास से काफी देर बाद आग पर काबू पाया जा सका, लेकिन तब तक गाँव के बृजेश मिश्रा और उदयराज चौहान की लगभग 5 बीघे गेहूं की तैयार फसल जलकर पूरी तरह राख हो चुकी थी। घटना से पीड़ित किसानों का रो-रोकर बुरा हाल है। पीड़ितों ने प्रशासन से आर्थिक सहायता की गुहार लगाई है और बिजली विभाग की लापरवाही पर नाराजगी जताई है। ग्रामीणों ने मांग की है कि खेतों के ऊपर से गुजर रही जर्जर बिजली लाइनों की जल्द मरम्मत कराई जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।
    1
    जगतपुर, रायबरेली। थाना क्षेत्र के कूड गाँव के पास शनिवार की शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब खेतों के ऊपर से गुजरी हाईटेंशन लाइन से निकली चिंगारी ने गेहूं के खेत में भीषण आग लगा दी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और आसपास के खेतों को अपनी चपेट में लेने लगी। आग का गुबार उठता देख ग्रामीणों में हड़कंप मच गया और लोग बाल्टी, ड्रम व अन्य साधनों से आग बुझाने में जुट गए।
ग्रामीणों की कड़ी मशक्कत और सामूहिक प्रयास से काफी देर बाद आग पर काबू पाया जा सका, लेकिन तब तक गाँव के बृजेश मिश्रा और उदयराज चौहान की लगभग 5 बीघे गेहूं की तैयार फसल जलकर पूरी तरह राख हो चुकी थी। घटना से पीड़ित किसानों का रो-रोकर बुरा हाल है।
पीड़ितों ने प्रशासन से आर्थिक सहायता की गुहार लगाई है और बिजली विभाग की लापरवाही पर नाराजगी जताई है। ग्रामीणों ने मांग की है कि खेतों के ऊपर से गुजर रही जर्जर बिजली लाइनों की जल्द मरम्मत कराई जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।
    user_Deepak Kumar
    Deepak Kumar
    Local News Reporter ऊंचाहार, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • UNCHAHAR RAEBARELI News
    1
    UNCHAHAR RAEBARELI News
    user_ललित अपराध लाइव न्यूज़ चैनल उत्तर प्रदेश
    ललित अपराध लाइव न्यूज़ चैनल उत्तर प्रदेश
    पत्रकार ऊंचाहार, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • रायबरेली के रसूलपुर गांव में शनिवार सुबह एक 26 वर्षीय युवक का शव आम के पेड़ से संदिग्ध परिस्थितियों में लटका मिला। युवक की पहचान अर्पित कुमार पुत्र राम बहादुर के रूप में हुई है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। यह घटना थुलेडी चौकी क्षेत्र के अंतर्गत हुई। सुबह खेतों की ओर गए ग्रामीणों ने गांव के बाहर नहरिया किनारे स्थित आम के पेड़ से शव को लटका देखा। ग्रामीणों ने तुरंत मृतक के परिजनों और अन्य ग्रामीणों को इसकी सूचना दी, जिसके बाद घटनास्थल पर भीड़ जमा हो गई। परिजनों ने स्थानीय पुलिस को घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। पुलिस फिलहाल हत्या और आत्महत्या दोनों पहलुओं से मामले की जांच कर रही है। थाना प्रभारी श्याम कुमार पाल ने बताया कि उन्हें घटना की सूचना मिली है। उन्होंने पुष्टि की कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और आगे की जांच पड़ताल जारी है। उन्होंने कहा कि तहरीर और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। मृतक अर्पित के पिता रामबहादुर ने बताया कि शुक्रवार रात करीब 9 बजे अर्पित गेहूं काटकर घर आया था। इसके बाद उसके पास किसी का फोन आया और वह घर से चला गया। रात भर वह घर नहीं लौटा और उसका फोन भी नहीं लगा। सुबह ग्रामीणों ने उन्हें अर्पित का शव पेड़ से लटका होने की जानकारी दी। परिजन हत्या का आरोप लगा रहे हैं।
    1
    रायबरेली के रसूलपुर गांव में शनिवार सुबह एक 26 वर्षीय युवक का शव आम के पेड़ से संदिग्ध परिस्थितियों में लटका मिला। युवक की पहचान अर्पित कुमार पुत्र राम बहादुर के रूप में हुई है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
यह घटना थुलेडी चौकी क्षेत्र के अंतर्गत हुई। सुबह खेतों की ओर गए ग्रामीणों ने गांव के बाहर नहरिया किनारे स्थित आम के पेड़ से शव को लटका देखा। ग्रामीणों ने तुरंत मृतक के परिजनों और अन्य ग्रामीणों को इसकी सूचना दी, जिसके बाद घटनास्थल पर भीड़ जमा हो गई।
परिजनों ने स्थानीय पुलिस को घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। पुलिस फिलहाल हत्या और आत्महत्या दोनों पहलुओं से मामले की जांच कर रही है।
थाना प्रभारी श्याम कुमार पाल ने बताया कि उन्हें घटना की सूचना मिली है। उन्होंने पुष्टि की कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और आगे की जांच पड़ताल जारी है। उन्होंने कहा कि तहरीर और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
मृतक अर्पित के पिता रामबहादुर ने बताया कि शुक्रवार रात करीब 9 बजे अर्पित गेहूं काटकर घर आया था। इसके बाद उसके पास किसी का फोन आया और वह घर से चला गया। रात भर वह घर नहीं लौटा और उसका फोन भी नहीं लगा। सुबह ग्रामीणों ने उन्हें अर्पित का शव पेड़ से लटका होने की जानकारी दी। परिजन हत्या का आरोप लगा रहे हैं।
    user_Arvind Mishra
    Arvind Mishra
    Local News Reporter ऊंचाहार, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • Post by Rakesh Rawat
    1
    Post by Rakesh Rawat
    user_Rakesh Rawat
    Rakesh Rawat
    गौरीगंज, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • रायबरेली के ऊंचाहार क्षेत्र के अकोदिया गांव में जल मिशन योजना की जमीनी हकीकत आई सामने अप्रैल माह में गर्मी अपने चरम पर है, वहीं सरकार की प्रमुख योजना हर घर जल हर घर नल योजना की हकीकत आई सामने पाइप लाइन तो बिछाकर कहीं कहीं नल की टोंटी लगा दी गई ,लेकिन अभी तक पानी की बूंद भी नहीं आई है, पूरे गांव में जहां पानी सप्लाई दी ही नहीं गई है, जहां पर लगाई भी है,अभी तक पानी की एक बूंद भी नहीं आई तो जल मिशन योजना कागजों में दफन हो जाएगी। की ज़िम्मेदारों की मनमानी जारी रहेगी। इस भीषण गर्मी के मौसम के बाद पानी की सप्लाई संचालित की जाएगी । की लाखों करोड़ों की योजना भी केवल और केवल कागजों तक ही सीमित रह जाएगी । जल जीवन मिशन योजना 15 अगस्त 2019 को हुई शुरुआत वहीं स्थानीय निवासी मुकेश कुमार ने बताया कि इस गांव में सरकार की योजना तो आती है, लेकिन अधिकारियों और जिम्मेदारो की मिली भगत से कागजों तक ही सीमित रह जाती है। इससे पहले भी राजीव गांधी जल मिशन योजना से हर गांव में पानी टंकी लगवाई गई थी लेकिन इस गांव में पानी की टंकी कुछ दिन तक तो पड़ी थी धीरे धीरे गायब हो गई ठीहा तो बनवाया गया लेकिन आज तक टंकी लगवाई नहीं गई, सरकारी रुपए की बरबादी की गवाह बनी वह योजना धीरे-धीरे गायब हो गई, वहीं स्थानीय निवासी ने बताया कि इस योजना में भी महेज खाना पूर्ति की गई है। वहीं स्थानीय निवासी रंजीत, किशुन व अन्य ने भी यही बात कही है।
    1
    रायबरेली के ऊंचाहार क्षेत्र के अकोदिया गांव में जल मिशन योजना की जमीनी हकीकत आई सामने अप्रैल माह में गर्मी अपने चरम पर है, वहीं सरकार की प्रमुख योजना हर घर जल हर घर नल योजना की हकीकत आई सामने पाइप लाइन तो बिछाकर कहीं कहीं नल की टोंटी लगा दी गई ,लेकिन अभी तक पानी की बूंद भी  नहीं आई है, पूरे गांव में जहां पानी सप्लाई दी ही नहीं गई है, जहां पर लगाई भी है,अभी तक पानी की एक बूंद भी नहीं आई तो जल मिशन योजना  कागजों में दफन हो जाएगी। की ज़िम्मेदारों की मनमानी जारी रहेगी। इस भीषण गर्मी के मौसम के बाद पानी की सप्लाई संचालित की जाएगी । की लाखों करोड़ों की योजना भी केवल और केवल कागजों तक ही सीमित रह जाएगी । जल जीवन मिशन योजना 15 अगस्त 2019 को हुई शुरुआत वहीं स्थानीय निवासी मुकेश कुमार ने बताया कि इस गांव में सरकार की योजना तो आती है, लेकिन अधिकारियों और जिम्मेदारो की मिली भगत से कागजों तक ही सीमित रह जाती है। इससे पहले भी राजीव गांधी जल मिशन योजना से हर गांव में पानी टंकी लगवाई गई थी लेकिन इस गांव में पानी की टंकी कुछ दिन तक तो पड़ी थी धीरे धीरे गायब हो गई ठीहा तो बनवाया गया लेकिन आज तक टंकी लगवाई नहीं गई, सरकारी रुपए की बरबादी की गवाह बनी वह योजना  धीरे-धीरे गायब हो गई, वहीं स्थानीय निवासी ने बताया कि इस योजना में भी महेज खाना पूर्ति की गई है। वहीं स्थानीय निवासी रंजीत, किशुन व अन्य ने भी यही बात कही है।
    user_Dhirendra Shukla
    Dhirendra Shukla
    Unchahar, Rae Bareli•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.