logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

फैक्ट्री में 100 फीट ऊंचाई से गिरा फिटर, मौत, अस्पताल में मृत घोषित करने पर शव फैक्ट्री परिसर ले गए परिजन-ग्रामीण, विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन; पुलिस व प्रबंधन के बीच वार्ता जारी BNC, जोधपुर बोरुंदा पुलिस थाना क्षेत्र के घोडावट सीमेंट फैक्ट्री में मंगलवार दोपहर करीब 3:30 बजे फिटर का कार्य करने के दौरान करीब 100 फिट की ऊंचाई से नीचे गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे एम्बुलेंस से बोरुंदा अस्पताल लाया गया।जहाँ चिकित्सको ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृत घोषित करने के ग्रामीणों व परिजनो द्वारा शव को बोरुंदा अस्पताल से फैक्ट्री परिसर में ले जाया गया। जहाँ सैंकड़ो लोगों ने विभिन्न मांगो को लेकर शव रख कर प्रदर्शन किया। घटना की सूचना पर पुलिस अधिकारी समझाइस को लेकर फैक्ट्री पहुंचे। घोड़ावट स्थित मारवाड़ सीमेंट फैक्ट्री में मंगलवार दोपहर करीब 3:30 बजे फिटर का कार्य करते समय करीब 100 फीट की ऊंचाई से नीचे गिरने से एक श्रमिक गंभीर रूप से घायल हो गया। फैक्ट्री की एंबुलेंस से उसे बोरुंदा के सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सा अधिकारी डॉ. मोहम्मद मुजमिल व चिकित्सकों की टीम ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान खवासपुरा निवासी नूर मोहम्मद (48) पुत्र रमजान खान के रूप में हुई। हादसे की सूचना मिलते ही परिजन व ग्रामीण अस्पताल पहुंचे। नूर मोहम्मद की मौत की सूचना पर परिजनों और ग्रामीणों में नाराजगी फैल गई। इसके बाद वे शव को बोरुंदा अस्पताल से घोड़ावट स्थित सीमेंट फैक्ट्री परिसर ले गए। यहां शव रखकर सैकड़ों ग्रामीणों व मजदूरों ने विभिन्न मांगों को लेकर विरोध-प्रदर्शन शुरू कर दिया। पुलिस अधिकारियों का जाब्ता पहुंचा:- घटना की सूचना मिलने पर बिलाड़ा वृताधिकारी मनीष देव, भोपालगढ़ वृताधिकारी गुलाबाराम, बोरुंदा थानाधिकारी सुजानाराम, पीपाड़ थानाधिकारी सीताराम मय आरएसी जवान व जाब्ता तथा आसोप थानाधिकारी सुरेंद्र चौधरी मय जाब्ता फैक्ट्री परिसर पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों व परिजनों से समझाइश का प्रयास किया। प्रबंधन, परिजन व ग्रामीणों के बीच वार्ता:- फैक्ट्री परिसर में पुलिस अधिकारियों, फैक्ट्री प्रबंधन के अधिकारियों, गांव के मौजिज लोगों, मृतक के परिजनों व समाज के लोगों की मौजूदगी में विभिन्न मांगों को लेकर वार्ता चल रही है।

1 hr ago
user_BNC NEWS LIVE
BNC NEWS LIVE
पत्रकार जोधपुर, जोधपुर, राजस्थान•
1 hr ago

फैक्ट्री में 100 फीट ऊंचाई से गिरा फिटर, मौत, अस्पताल में मृत घोषित करने पर शव फैक्ट्री परिसर ले गए परिजन-ग्रामीण, विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन; पुलिस व प्रबंधन के बीच वार्ता जारी BNC, जोधपुर बोरुंदा पुलिस थाना क्षेत्र के घोडावट सीमेंट फैक्ट्री में मंगलवार दोपहर करीब 3:30 बजे फिटर का कार्य करने के दौरान करीब 100 फिट की ऊंचाई से नीचे गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे एम्बुलेंस से बोरुंदा अस्पताल लाया गया।जहाँ चिकित्सको ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृत घोषित करने के ग्रामीणों व परिजनो द्वारा शव को बोरुंदा अस्पताल से फैक्ट्री परिसर में ले जाया गया। जहाँ सैंकड़ो लोगों ने विभिन्न मांगो को लेकर शव रख कर प्रदर्शन किया। घटना की सूचना पर पुलिस अधिकारी समझाइस को लेकर फैक्ट्री पहुंचे। घोड़ावट स्थित मारवाड़ सीमेंट फैक्ट्री में मंगलवार दोपहर करीब 3:30 बजे फिटर का कार्य करते समय करीब 100 फीट की ऊंचाई से नीचे गिरने से एक श्रमिक गंभीर रूप से घायल हो गया। फैक्ट्री की एंबुलेंस से उसे बोरुंदा के सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सा अधिकारी डॉ. मोहम्मद मुजमिल व चिकित्सकों की टीम ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान खवासपुरा निवासी नूर मोहम्मद (48) पुत्र रमजान खान के रूप में हुई। हादसे की सूचना मिलते ही परिजन व ग्रामीण अस्पताल पहुंचे। नूर मोहम्मद की मौत की सूचना पर परिजनों और ग्रामीणों में नाराजगी फैल गई। इसके बाद वे शव को बोरुंदा अस्पताल से घोड़ावट स्थित सीमेंट फैक्ट्री परिसर ले गए। यहां शव रखकर सैकड़ों ग्रामीणों व मजदूरों ने विभिन्न मांगों को लेकर विरोध-प्रदर्शन शुरू कर दिया। पुलिस अधिकारियों का जाब्ता पहुंचा:- घटना की सूचना मिलने पर बिलाड़ा वृताधिकारी मनीष देव, भोपालगढ़ वृताधिकारी गुलाबाराम, बोरुंदा थानाधिकारी सुजानाराम, पीपाड़ थानाधिकारी सीताराम मय आरएसी जवान व जाब्ता तथा आसोप थानाधिकारी सुरेंद्र चौधरी मय जाब्ता फैक्ट्री परिसर पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों व परिजनों से समझाइश का प्रयास किया। प्रबंधन, परिजन व ग्रामीणों के बीच वार्ता:- फैक्ट्री परिसर में पुलिस अधिकारियों, फैक्ट्री प्रबंधन के अधिकारियों, गांव के मौजिज लोगों, मृतक के परिजनों व समाज के लोगों की मौजूदगी में विभिन्न मांगों को लेकर वार्ता चल रही है।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • पाली में महापौर के लिए त्रिकोणीय मुकाबला, 21 सितंबर को होगा फैसला पाली। नगर निगम पाली में महापौर पद को लेकर तस्वीर अब साफ हो गई है। नाम वापसी के बाद महापौर पद के लिए भाजपा से नमिता बुबकिया, कांग्रेस से सुमित्रा जैन और निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में राजबाला हिंगड मैदान में हैं। ऐसे में अब महापौर पद के लिए त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिलेगा। महापौर पद के लिए निर्दलीय प्रत्याशी कुसुम सोनी, पुष्पा सोमनानी और रसीदा बानो ने अपने नामांकन वापस ले लिए हैं। इसके बाद मुकाबला तीन प्रत्याशियों के बीच सिमट गया है। वहीं, कांग्रेस के करीब 24 पार्षदों के निर्दलीय प्रत्याशी राजबाला हिंगड के बाड़ाबंदी स्थल पर होने की जानकारी सामने आई है, जबकि भाजपा के 21 पार्षदों की भी बाड़ाबंदी की गई है। अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि 15 निर्दलीय पार्षद किस प्रत्याशी के पक्ष में जाते हैं। महापौर चुनाव में इन निर्दलीय पार्षदों की भूमिका महत्वपूर्ण मानी जा रही है। पाली नगर निगम के 65 वार्डों के चुनाव परिणाम में कांग्रेस ने 29, भाजपा ने 21 और निर्दलीय प्रत्याशियों ने 15 वार्डों में जीत दर्ज की थी। अब महापौर पद के लिए किसके पक्ष में बहुमत बनता है, इसका फैसला 21 सितंबर को होने वाले चुनाव में होगा।
    1
    पाली में महापौर के लिए त्रिकोणीय मुकाबला,
 21 सितंबर को होगा फैसला
पाली। नगर निगम पाली में महापौर पद को लेकर तस्वीर अब साफ हो गई है। नाम वापसी के बाद महापौर पद के लिए भाजपा से नमिता बुबकिया, कांग्रेस से सुमित्रा जैन और निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में राजबाला हिंगड मैदान में हैं। ऐसे में अब महापौर पद के लिए त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिलेगा।
महापौर पद के लिए निर्दलीय प्रत्याशी कुसुम सोनी, पुष्पा सोमनानी और रसीदा बानो ने अपने नामांकन वापस ले लिए हैं। इसके बाद मुकाबला तीन प्रत्याशियों के बीच सिमट गया है।
वहीं, कांग्रेस के करीब 24 पार्षदों के निर्दलीय प्रत्याशी राजबाला हिंगड के बाड़ाबंदी स्थल पर होने की जानकारी सामने आई है, जबकि भाजपा के 21 पार्षदों की भी बाड़ाबंदी की गई है। अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि 15 निर्दलीय पार्षद किस प्रत्याशी के पक्ष में जाते हैं। महापौर चुनाव में इन निर्दलीय पार्षदों की भूमिका महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
पाली नगर निगम के 65 वार्डों के चुनाव परिणाम में कांग्रेस ने 29, भाजपा ने 21 और निर्दलीय प्रत्याशियों ने 15 वार्डों में जीत दर्ज की थी। अब महापौर पद के लिए किसके पक्ष में बहुमत बनता है, इसका फैसला 21 सितंबर को होने वाले चुनाव में होगा।
    user_Hastpal singh
    Hastpal singh
    पाली, पाली, राजस्थान•
    18 hrs ago
  • सिरवी कंस्ट्रक्शन चांचौडी रानी पाली राजस्थान
    1
    सिरवी कंस्ट्रक्शन चांचौडी रानी पाली राजस्थान
    user_Naresh Sirvi
    Naresh Sirvi
    पाली, पाली, राजस्थान•
    22 hrs ago
  • बालोतरा में तेज बारिश के चलते मुंगरा रोड पर हुआ शॉर्ट सर्किट बालोतरा में तेज बारिश के चलते मुंगरा रोड पर हुआ शॉर्ट सर्किट
    1
    बालोतरा में तेज बारिश के चलते मुंगरा रोड पर हुआ शॉर्ट सर्किट
बालोतरा में तेज बारिश के चलते मुंगरा रोड पर हुआ शॉर्ट सर्किट
    user_Pukhraj soni
    Pukhraj soni
    Local News Reporter पचपदरा, बाड़मेर, राजस्थान•
    12 hrs ago
  • कुंडल शराब ठेके पर हुई लड़ाई का वीडियो हुआ वायरल,साथ में पी शराब फिर यह हुआ कुंडल शराब के बाहर लड़ाई का वीडियो वायरल
    1
    कुंडल शराब ठेके पर हुई लड़ाई का वीडियो हुआ वायरल,साथ में पी शराब फिर यह हुआ
कुंडल शराब के बाहर लड़ाई का वीडियो वायरल
    user_Dilip Singh Rajpurohit
    Dilip Singh Rajpurohit
    Local News Reporter सिवाना, बाड़मेर, राजस्थान•
    13 hrs ago
  • आहोर : छह किलोमीटर के सफर में आधा किमी तक बाबा रामसा पीर के भक्तों का रैला:रोडला से मिनी रूणिचा कवराडा पैदल यात्रा संघ में दिखा उत्साह रोडला से गुरूवार को समस्त ग्रामवासियों का पैदल यात्रा संघ गाजे-बाजे के साथ रवाना होकर जन जन के आराध्य लोक देवता रामसा पीर के दर्शनों के लिए कवराडा स्थित बाबा रामदेव मंदिर पहुंचा। जिसमें आस्था का ज्वार ऐसा उमड़ा कि रोडला से कवराडा करीब छह किलोमीटर के सफर में आधा किलोमीटर तक रामसा पीर के भक्तों का रैला ही लगा रहा।रोडला के रामदेव मंदिर से समस्त ग्रामवासियों का पैदल जत्था कवराडा स्थित बाबा रामदेव मंदिर के लिए गाजे-बाजे व धूमधाम के साथ रवाना हुआ । रामदेव मंदिर रोडला में भक्तराज गुलाबजी वावदरा के सानिध्य में रामदेव मंदिर रोडला में विधि-विधान से पूजा अर्चना व ध्वजा चढ़ाकर नौ नेजा बाबा रामदेव ध्वजा के साथ पैदल यात्रा संघ समस्त ग्रामवासियों की मौजूदगी में डीजे की धून पर नाचते गाते बाबा रामदेव की जयकारों के साथ रामदेव, फलां हनुमानजी मंदिर, ठाकुरजी मंदिर, मोमाजी मंदिर, बायोसा मंदिर, सहित विभिन्न देवी देवताओं के मंदिर में पूजा आराधना कर कवराडा के लिए रवाना हुआ। जगह-जगह ग्रामवासियों द्वारा पैदल जातरूओं का स्वागत किया।डीजे की धून पर नाचते गाते व रामसा पीर की जयकारों के साथ पैदल जत्था कवराडा।पैदल जत्था कवराडा में पहुंचने के बाद भक्तराज गुलाबचंद वावदरा की उपस्थिति में जातरूओं की ओर से कवराडा स्थित बाबा रामदेवजी मंदिर में पूजा-अर्चना कर खुशहाली एवं समृद्धि की कामना की गई ।जातरूओं ने मंहत लक्ष्मणगिरी महाराज का आर्शीवाद लिया।
    4
    आहोर : छह किलोमीटर के सफर में आधा किमी तक बाबा रामसा पीर के भक्तों का रैला:रोडला से मिनी रूणिचा कवराडा पैदल यात्रा संघ में दिखा उत्साह 

रोडला से गुरूवार को समस्त ग्रामवासियों का पैदल यात्रा संघ  गाजे-बाजे के साथ रवाना होकर जन जन के आराध्य लोक देवता रामसा पीर के दर्शनों के लिए कवराडा स्थित बाबा रामदेव मंदिर पहुंचा। जिसमें आस्था का ज्वार ऐसा उमड़ा कि रोडला से कवराडा करीब छह किलोमीटर के सफर में आधा किलोमीटर तक रामसा पीर के भक्तों का रैला ही लगा रहा।रोडला के रामदेव मंदिर से समस्त ग्रामवासियों का पैदल जत्था कवराडा स्थित बाबा रामदेव मंदिर के लिए गाजे-बाजे व धूमधाम के साथ रवाना हुआ । रामदेव मंदिर रोडला में भक्तराज गुलाबजी वावदरा के सानिध्य में रामदेव मंदिर रोडला में विधि-विधान से पूजा अर्चना व ध्वजा चढ़ाकर नौ नेजा बाबा रामदेव ध्वजा के साथ पैदल यात्रा संघ समस्त ग्रामवासियों की मौजूदगी में डीजे की धून पर नाचते गाते बाबा रामदेव की जयकारों के साथ रामदेव, फलां हनुमानजी मंदिर, ठाकुरजी मंदिर, मोमाजी मंदिर, बायोसा मंदिर, सहित विभिन्न देवी देवताओं के मंदिर में पूजा आराधना कर कवराडा के लिए रवाना हुआ। जगह-जगह ग्रामवासियों द्वारा पैदल जातरूओं का स्वागत किया।डीजे की धून पर नाचते गाते व रामसा पीर की जयकारों के साथ पैदल जत्था कवराडा।पैदल जत्था कवराडा में पहुंचने के बाद भक्तराज गुलाबचंद वावदरा की उपस्थिति में जातरूओं की ओर से कवराडा स्थित बाबा रामदेवजी मंदिर  में पूजा-अर्चना कर खुशहाली एवं समृद्धि की कामना की गई ।जातरूओं ने मंहत लक्ष्मणगिरी महाराज का आर्शीवाद लिया।
    user_सुरेश गर्ग
    सुरेश गर्ग
    Voice of people आहोर, जालोर, राजस्थान•
    14 hrs ago
  • भजन का कार्यक्रम प्रारंभ हो गया है कृपया अधिक से अधिक संख्या में दाधीच समाज छात्रावास जैतारण में पहुंचे भजन का कार्यक्रम प्रारंभ हो गया है कृपया जल्दी से पधारे जैतारण दाधीच छात्रावास में महर्षि दधीचि जयंती को लेकर शुक्रवार को आयोजित भजन संध्या मंगल पाठ कार्यक्रम शुरू हो चुका है शाम को सुंदरकांड पाठ का आयोजन होगा अधिक से अधिक दाधीच समाज के समस्त समाज बंधु पहुंचे अपने परिवारजनों सहित जैतारण से राधेश्याम दाधीच की रिपोर्ट
    1
    भजन का कार्यक्रम प्रारंभ हो गया है कृपया अधिक से अधिक संख्या में दाधीच समाज छात्रावास जैतारण में पहुंचे
भजन का कार्यक्रम प्रारंभ हो गया है कृपया जल्दी से पधारे जैतारण दाधीच छात्रावास में महर्षि दधीचि जयंती को लेकर शुक्रवार को आयोजित भजन संध्या मंगल पाठ कार्यक्रम शुरू हो चुका है शाम को सुंदरकांड पाठ का आयोजन होगा अधिक से अधिक दाधीच समाज के समस्त समाज बंधु पहुंचे अपने परिवारजनों सहित 
जैतारण से राधेश्याम दाधीच की रिपोर्ट
    user_Radheyshyam DADHICH BUMBO K(रा
    Radheyshyam DADHICH BUMBO K(रा
    जैतारण, पाली, राजस्थान•
    19 hrs ago
  • जैतारण उप जिला चिकित्सालय में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में 59 यूनिट रक्त संग्रह *उप जिला चिकित्सालय जैतारण में विकसित भारत जन सेवा अभियान के तहत स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में 59 यूनिट रक्त संग्रहित* *जैतारण (ब्यावर) राधे श्याम दाधीच, 17 सितंबर।* विकसित भारत जन सेवा अभियान के तहत चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग, जैतारण द्वारा सहायक संस्थाओं मानव सेवा संस्थान जैतारण, AGF फाउंडेशन, जूना बाबा लायंस क्लब तथा एक पहल फाउंडेशन के सहयोग से राजकीय उप जिला चिकित्सालय, जैतारण में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल *59 यूनिट रक्त* संग्रहित किया गया। इस अवसर पर अविनाश गहलोत, मंत्री सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, राजस्थान सरकार* ने भी शिविर में सहभागिता कर रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया एवं उनकी पूरी टीम ने भी इस सेवा कार्य में भाग लिया। इस दौरान मनोज कुमार मीणा, उपखंड अधिकारी एवं मजिस्ट्रेट जैतारण, डॉ. प्रदीप कुमार मुलेवा, प्रमुख चिकित्सा अधिकारी, डॉ. पुरुषोत्तम व्यास, ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी, विकास अधिकारी, कमलेश चौधरी, डॉ. देवेंद्र कुमार सोलंकी, मनान, जितेंद्र जोशी, प्रकाश सोलंकी (मानव सेवा संस्थान), AGF फाउंडेशन, जूना बाबा लायंस क्लब की टीम एवं चिकित्सालय स्टाफ* उपस्थित रहे। प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ. मुलेवा ने बताया कि रक्तदान महादान है और इस प्रकार के शिविर जनसेवा का सच्चा उदाहरण हैं। अंत में चिकित्सा विभाग एवं सहयोगी संस्थाओं ने सभी रक्तवीरों का आभार व्यक्त किया।
    1
    जैतारण उप जिला चिकित्सालय में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में 59 यूनिट रक्त संग्रह
*उप जिला चिकित्सालय जैतारण में विकसित भारत जन सेवा अभियान के तहत स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में 59 यूनिट रक्त संग्रहित*
*जैतारण (ब्यावर) राधे श्याम दाधीच, 17 सितंबर।* विकसित भारत जन सेवा अभियान के तहत चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग, जैतारण द्वारा सहायक संस्थाओं मानव सेवा संस्थान जैतारण, AGF फाउंडेशन, जूना बाबा लायंस क्लब तथा एक पहल फाउंडेशन के सहयोग से राजकीय उप जिला चिकित्सालय, जैतारण में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर में कुल *59 यूनिट रक्त* संग्रहित किया गया।
इस अवसर पर  अविनाश गहलोत, मंत्री सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, राजस्थान सरकार* ने भी शिविर में सहभागिता कर रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया एवं उनकी पूरी टीम ने भी इस सेवा कार्य में भाग लिया।
इस दौरान  मनोज कुमार मीणा, उपखंड अधिकारी एवं मजिस्ट्रेट जैतारण, डॉ. प्रदीप कुमार मुलेवा, प्रमुख चिकित्सा अधिकारी, डॉ. पुरुषोत्तम व्यास, ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी, विकास अधिकारी,  कमलेश चौधरी, डॉ. देवेंद्र कुमार सोलंकी,  मनान,  जितेंद्र जोशी, प्रकाश सोलंकी (मानव सेवा संस्थान), AGF फाउंडेशन, जूना बाबा लायंस क्लब की टीम एवं चिकित्सालय स्टाफ* उपस्थित रहे।
प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ. मुलेवा ने बताया कि रक्तदान महादान है और इस प्रकार के शिविर जनसेवा का सच्चा उदाहरण हैं।
अंत में चिकित्सा विभाग एवं सहयोगी संस्थाओं ने सभी रक्तवीरों का आभार व्यक्त किया।
    user_Radheyshyam DADHICH BUMBO K(रा
    Radheyshyam DADHICH BUMBO K(रा
    जैतारण, पाली, राजस्थान•
    21 hrs ago
  • सरवाड़ से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां शहर के वार्ड नंबर 13 स्थित पारीक मोहल्ले में बरसों पुरानी हवेलियां अब हादसे को न्योता देती नजर आ रही हैं। जगत शिरोमणि मंदिर के पास स्थित कक्कड़ परिवार के पुराने मकान जर्जर अवस्था में पहुंच चुके हैं सरवाड़ से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां शहर के वार्ड नंबर 13 स्थित पारीक मोहल्ले में बरसों पुरानी हवेलियां अब हादसे को न्योता देती नजर आ रही हैं। जगत शिरोमणि मंदिर के पास स्थित कक्कड़ परिवार के पुराने मकान जर्जर अवस्था में पहुंच चुके हैं। मकान की हालत ऐसी है कि बारिश के दौरान छज्जे और अन्य हिस्सों से मलबा गिरने का खतरा बना हुआ है। मोहल्लेवासियों के मुताबिक, गुरुवार को बारिश के दौरान अचानक एक मकान का छज्जा भरभराकर नीचे गिर गया। गनीमत रही कि उस वक्त वहां से कोई व्यक्ति नहीं गुजर रहा था, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। मामले की जानकारी मिलने के बाद शुक्रवार को नगर पालिका कर्मचारी रईस खान गौरी और जमादार मौके पर पहुंचे और जर्जर मकानों का निरीक्षण किया। इस दौरान आसपास के लोगों से मकान मालिकों के बारे में जानकारी भी ली गई। मोहल्लेवासियों का कहना है कि नगर पालिका प्रशासन को पहले भी इस समस्या से अवगत कराया जा चुका है, लेकिन अभी तक जर्जर मकानों को लेकर प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई है। खास बात यह है कि यह प्रमुख मार्ग है, जहां दिनभर लोगों की आवाजाही रहती है। वहीं आसपास बच्चे भी खेलते हैं। ऐसे में जर्जर मकानों से कभी भी कोई हिस्सा गिरने पर बड़ा हादसा हो सकता है। वहीं पड़ोस में लड्डा परिवार और कक्कड़ परिवार के अन्य मकान भी जर्जर बताए जा रहे हैं। लड्डा परिवार ने अपने स्तर पर जर्जर हिस्सा हटाने का काम शुरू कर दिया है। अब मोहल्लेवासियों की मांग है कि प्रशासन हादसा होने का इंतजार न करे और समय रहते जर्जर मकानों को लेकर आवश्यक कार्रवाई करे। देखना होगा कि नगर पालिका के निरीक्षण के बाद प्रशासन क्या कदम उठाता है और लोगों को इस खतरे से कब राहत मिलती है।
    1
    सरवाड़ से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां शहर के वार्ड नंबर 13 स्थित पारीक मोहल्ले में बरसों पुरानी हवेलियां अब हादसे को न्योता देती नजर आ रही हैं।
जगत शिरोमणि मंदिर के पास स्थित कक्कड़ परिवार के पुराने मकान जर्जर अवस्था में पहुंच चुके हैं
सरवाड़ से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां शहर के वार्ड नंबर 13 स्थित पारीक मोहल्ले में बरसों पुरानी हवेलियां अब हादसे को न्योता देती नजर आ रही हैं।
जगत शिरोमणि मंदिर के पास स्थित कक्कड़ परिवार के पुराने मकान जर्जर अवस्था में पहुंच चुके हैं। मकान की हालत ऐसी है कि बारिश के दौरान छज्जे और अन्य हिस्सों से मलबा गिरने का खतरा बना हुआ है।
मोहल्लेवासियों के मुताबिक, गुरुवार को बारिश के दौरान अचानक एक मकान का छज्जा भरभराकर नीचे गिर गया। गनीमत रही कि उस वक्त वहां से कोई व्यक्ति नहीं गुजर रहा था, वरना बड़ा हादसा हो सकता था।
मामले की जानकारी मिलने के बाद शुक्रवार को नगर पालिका कर्मचारी रईस खान गौरी और जमादार मौके पर पहुंचे और जर्जर मकानों का निरीक्षण किया। इस दौरान आसपास के लोगों से मकान मालिकों के बारे में जानकारी भी ली गई।
मोहल्लेवासियों का कहना है कि नगर पालिका प्रशासन को पहले भी इस समस्या से अवगत कराया जा चुका है, लेकिन अभी तक जर्जर मकानों को लेकर प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई है।
खास बात यह है कि यह प्रमुख मार्ग है, जहां दिनभर लोगों की आवाजाही रहती है। वहीं आसपास बच्चे भी खेलते हैं। ऐसे में जर्जर मकानों से कभी भी कोई हिस्सा गिरने पर बड़ा हादसा हो सकता है।
वहीं पड़ोस में लड्डा परिवार और कक्कड़ परिवार के अन्य मकान भी जर्जर बताए जा रहे हैं। लड्डा परिवार ने अपने स्तर पर जर्जर हिस्सा हटाने का काम शुरू कर दिया है।
अब मोहल्लेवासियों की मांग है कि प्रशासन हादसा होने का इंतजार न करे और समय रहते जर्जर मकानों को लेकर आवश्यक कार्रवाई करे।
देखना होगा कि नगर पालिका के निरीक्षण के बाद प्रशासन क्या कदम उठाता है और लोगों को इस खतरे से कब राहत मिलती है।
    user_Atma Ram Saini
    Atma Ram Saini
    Journalist Raipur, Pali•
    10 min ago
  • गणेश महोत्सव पर महिला मंडल ने गरबे की धुन पर थिरकते पाव घेनड़ी में हर वर्ष की भांति गणेश महोत्सव का आयोजन किया गया जिसमें स्वर्ग मुलाराम मालवीय लोहार के नेतृत्व प्रविण मालवीय लोहार ने घेनड़ी ढाणी पर गणेश महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है
    1
    गणेश महोत्सव पर महिला मंडल ने    गरबे की धुन पर थिरकते पाव
घेनड़ी में हर वर्ष की भांति गणेश महोत्सव का आयोजन किया गया जिसमें स्वर्ग मुलाराम मालवीय लोहार के नेतृत्व प्रविण मालवीय लोहार ने घेनड़ी ढाणी पर गणेश महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है
    user_Raju Prajapati
    Raju Prajapati
    Salesperson रानी, पाली, राजस्थान•
    12 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.