Shuru
Apke Nagar Ki App…
Mukesh Sharma
More news from राजस्थान and nearby areas
- Post by Mukesh Sharma1
- *सफलता की कहानी: पक्के घर का सपना हुआ साकार* ब्यावर उपखण्ड टॉडगढ़ की ग्राम पंचायत बराखन में आयोजित ग्राम रथ अभियान ने एक जरूरतमंद परिवार के जीवन में खुशियों की नई किरण जगाई। ग्राम बराखन निवासी श्रीमती लक्ष्मी देवी (पति श्री शक्ति सिंह, जाति रावत) का वर्षों पुराना सपना इस अभियान के माध्यम से साकार हुआ। पूर्व में कच्चे मकान में जीवन यापन कर रही लक्ष्मी देवी को हर बारिश में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। छत से पानी टपकना, दीवारों का कमजोर होना और परिवार की सुरक्षा को लेकर चिंता हमेशा बनी रहती थी। ऐसे में ग्राम रथ अभियान उनके लिए आशा की किरण बनकर आया। कार्यक्रम प्रभारी श्री पन्ना सिंह, नायब तहसीलदार, ब्यावर के मार्गदर्शन में लक्ष्मी देवी को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ मिला और उनके नए पक्के घर का गृह प्रवेश संपन्न कराया गया। अब उनका परिवार सुरक्षित और सम्मानजनक वातावरण में रह रहा है। भावुक होकर लक्ष्मी देवी कहती हैं— "पहले कच्चे मकान में बारिश के समय बहुत परेशानी होती थी। अब पक्का घर मिलने से जीवन आसान हो गया है। ग्राम रथ अभियान के माध्यम से मेरा कार्य हुआ, इसके लिए मैं राज्य सरकार को बहुत-बहुत धन्यवाद देती हूँ।" यह कहानी न केवल एक परिवार के जीवन में आए बदलाव को दर्शाती है, बल्कि यह भी बताती है कि सरकार की योजनाएं सही पात्र तक पहुंचकर कैसे वास्तविक परिवर्तन ला रही हैं।1
- जोधपुर री़ल के चक्कर में नेशनल हाइवे पर कर रहे हैं स्टंट वीडियो झालामंड से पाली जाने वाले मार्ग का बताया जा रहा है वीडियो में युवक स्कॉर्पियो गाड़ी में कर रहा है खतरनाक स्टंट स्टंट का वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा है जमकर वायरल इस हाइवे पर सबसे अत्यधिक रहता है ट्रैफिक भार युवकों की लापरवाही कहीं किसी के जान पर भारी न पड़ जाए हालांकि जी राजस्थान न्यूज नहीं करता वायरल वीडियो की पुष्टि1
- ब्यावर 29 अप्रैल। ग्राम रथ अभियान के तहत अनोखे और प्रभावी तरीके से ग्रामीण क्षेत्रों में जनजागरूकता फैलाई जा रही है। शायरी, मनोरंजन और प्रेरक कहानियों के जरिए आमजन को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी सहज और रोचक ढंग से दी जा रही है। सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी श्री सतीश सोनी ने बताया कि ग्राम रथ के दूसरे दिन हरराजपुरा में कला जत्था द्वारा मनोरंजन कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। जिले की तीनों विधानसभाओं में इस प्रकार के कार्यक्रमों के माध्यम से लगातार जागरूकता का विस्तार किया जा रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि ग्रामीण परिवेश में योजनाओं को सरल और समझने योग्य तरीके से प्रस्तुत करने से लोगों में जागरूकता तेजी से बढ़ती है। ग्राम रथ के माध्यम से आमजन सीधे लाभार्थियों से संवाद कर रहे हैं, आवेदन प्रक्रिया को समझ रहे हैं और अधिकारियों से व्यक्तिगत रूप से मिलकर अपनी समस्याओं का समाधान भी प्राप्त कर रहे हैं। यही कारण है कि ग्राम रथ कार्यक्रम ग्रामीणों के लिए अत्यंत प्रभावी साबित हो रहा है। सिर्फ बातें ही न हों, सुझाव और शिकायतें भी आगे तक पहुँचें” — इसी उद्देश्य के साथ यह प्रयास किया जा रहा है, ताकि ग्राम पंचायत स्तर की आवाज़ सीधे मुख्यालय तक पहुँच सके। उन्होंने मीडिया कर्मियों एवं आमजन से अपील की कि इस अभियान का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार करें, ताकि जनभागीदारी बढ़े और योजनाओं का लाभ हर पात्र व्यक्ति तक पहुँच सके। कार्यक्रम में कला जत्था के कलाकारों में विकास शर्मा, मोहित शर्मा, सूरज मीणा, अंकित जांगिड़ एवं जवाहर कला केंद्र की टीम ने अपनी प्रस्तुतियों से कार्यक्रम को प्रभावी बनाया। 👉 जागरूकता, सहभागिता और संवाद—यही है ग्राम रथ अभियान की पहचान।1
- *कला जत्था, ग्राम रथ, आज भी संदेश का प्रभावी माध्यम* *ग्राम रथ के साथ सूचना एवं जनसंपर्क विभाग: जागरूकता का नया अंदाज़* ब्यावर 29 अप्रैल। ग्राम रथ अभियान के तहत अनोखे और प्रभावी तरीके से ग्रामीण क्षेत्रों में जनजागरूकता फैलाई जा रही है। शायरी, मनोरंजन और प्रेरक कहानियों के जरिए आमजन को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी सहज और रोचक ढंग से दी जा रही है। सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी श्री सतीश सोनी ने बताया कि ग्राम रथ के दूसरे दिन हरराजपुरा में कला जत्था द्वारा मनोरंजन कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। जिले की तीनों विधानसभाओं में इस प्रकार के कार्यक्रमों के माध्यम से लगातार जागरूकता का विस्तार किया जा रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि ग्रामीण परिवेश में योजनाओं को सरल और समझने योग्य तरीके से प्रस्तुत करने से लोगों में जागरूकता तेजी से बढ़ती है। ग्राम रथ के माध्यम से आमजन सीधे लाभार्थियों से संवाद कर रहे हैं, आवेदन प्रक्रिया को समझ रहे हैं और अधिकारियों से व्यक्तिगत रूप से मिलकर अपनी समस्याओं का समाधान भी प्राप्त कर रहे हैं। यही कारण है कि ग्राम रथ कार्यक्रम ग्रामीणों के लिए अत्यंत प्रभावी साबित हो रहा है। सिर्फ बातें ही न हों, सुझाव और शिकायतें भी आगे तक पहुँचें” — इसी उद्देश्य के साथ यह प्रयास किया जा रहा है, ताकि ग्राम पंचायत स्तर की आवाज़ सीधे मुख्यालय तक पहुँच सके। उन्होंने मीडिया कर्मियों एवं आमजन से अपील की कि इस अभियान का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार करें, ताकि जनभागीदारी बढ़े और योजनाओं का लाभ हर पात्र व्यक्ति तक पहुँच सके। कार्यक्रम में कला जत्था के कलाकारों में विकास शर्मा, मोहित शर्मा, सूरज मीणा, अंकित जांगिड़ एवं जवाहर कला केंद्र की टीम ने अपनी प्रस्तुतियों से कार्यक्रम को प्रभावी बनाया। 👉 जागरूकता, सहभागिता और संवाद—यही है ग्राम रथ अभियान की पहचान।3
- *कोटा केजी एक मॉल में भीषण आग लगने की खबर सामने आई है। दमकल विभाग मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटा है। सुरक्षा के मद्देनज़र मॉल को खाली करा लिया गया है। प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है और राहत कार्य लगातार जारी हैं*1
- Post by Shahid hussain1
- Post by आपकी आवाज न्यूज़ राजस्थान1