logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

जुआ खेलते छह लोग गिरफ्तार, 15,600 रुपये बरामद,जुआरियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान अमेठी। संग्रामपुर पुलिस ने जुआरियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत रविवार को छह लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से जुए में दांव पर लगाए गए 15,600 रुपये नकद बरामद किए हैं। सभी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक अमेठी सरवणन टी. और अपर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी अमेठी के पर्यवेक्षण में जुआरियों और अपराधियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में संग्रामपुर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि अम्मापुर गांव में खेतों के पास कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और जुआ खेल रहे छह लोगों को पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सुरेश कुमार (48) निवासी जोगापुर, थाना संग्रामपुर, अरुण कुमार वर्मा (42) निवासी अंबापुर, कल्पनाथ मिश्रा (52) निवासी जोगापुर, रामसुख वर्मा (60) निवासी भदानीपुर थाना अंतू, जनपद प्रतापगढ़, रज्जन सोनी (48) निवासी अंबापुर और रविमणि (58) निवासी अंबापुर के रूप में हुई है। पुलिस ने मौके से 15,600 रुपये नकद बरामद किए। गिरफ्तार सभी आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार करने वाली टीम में थानाध्यक्ष संजय सिंह, उपनिरीक्षक राजेश कुमार, हेड कांस्टेबल मो. आलम, कांस्टेबल चंदन यादव, कांस्टेबल प्रमोद कुमार शुक्ला और कांस्टेबल अनुज कुमार प्रथम शामिल रहे।

1 hr ago
user_Komal Gupta
Komal Gupta
Local News Reporter अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
1 hr ago

जुआ खेलते छह लोग गिरफ्तार, 15,600 रुपये बरामद,जुआरियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान अमेठी। संग्रामपुर पुलिस ने जुआरियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत रविवार को छह लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से जुए में दांव पर लगाए गए 15,600 रुपये नकद बरामद किए हैं। सभी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक अमेठी सरवणन टी. और अपर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी अमेठी के पर्यवेक्षण में जुआरियों और अपराधियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में संग्रामपुर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि अम्मापुर गांव में खेतों के पास कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और जुआ खेल रहे छह लोगों को पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सुरेश कुमार (48) निवासी जोगापुर, थाना संग्रामपुर, अरुण कुमार वर्मा (42) निवासी अंबापुर, कल्पनाथ मिश्रा (52) निवासी जोगापुर, रामसुख वर्मा (60) निवासी भदानीपुर थाना अंतू, जनपद प्रतापगढ़, रज्जन सोनी (48) निवासी अंबापुर और रविमणि (58) निवासी अंबापुर के रूप में हुई है। पुलिस ने मौके से 15,600 रुपये नकद बरामद किए। गिरफ्तार सभी आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार करने वाली टीम में थानाध्यक्ष संजय सिंह, उपनिरीक्षक राजेश कुमार, हेड कांस्टेबल मो. आलम, कांस्टेबल चंदन यादव, कांस्टेबल प्रमोद कुमार शुक्ला और कांस्टेबल अनुज कुमार प्रथम शामिल रहे।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • आज निकलेगी भव्य कांवड़ यात्रा। शुकुल बाजार के शिव पार्वती धर्मशाला स्थित चारो धाम मन्दिर से निकलेगी भव्य कांवड़ यात्रा। आज निकलेगी भव्य कांवड़ यात्रा। शुकुल बाजार के शिव पार्वती धर्मशाला स्थित चारो धाम मन्दिर से निकलेगी भव्य कांवड़ यात्रा। शुकुल बाजार, अमेठी।श्रावण मास के दूसरे सोमवार के उपलक्ष्य में श्रद्धालुओं द्वारा आज स्थानीय कस्बा के शिव पार्वती धर्मशाला स्थित चारो धाम मन्दिर परिसर से भव्य कांवड़ यात्रा निकाली जाएगी। भव्य कांवड़ यात्रा स्थानीय कस्बा के शिव पार्वती धर्मशाला स्थित चारो धाम मन्दिर से रीछ घाट घाट स्थित आदि गंगा गोमती नदी तक निकालकर वैदिक मंत्रोच्चार एवं पूजन अर्चन के साथ कलश में जल भरा जायेगा।उसके बाद कलश में जल भरकर स्थानीय कस्बा स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर परिसर पहुंचेगी जहां हनुमान मंदिर परिसर में स्थित भगवान भोलेनाथ के शिवलिंग पर जलाभिषेक किया जायेगा।कांवड़ यात्रा में बड़ी संख्या में क्षेत्र के शिव भक्त मौजूद रहेंगे।कांवड़ यात्रा को लेकर आयोजन समिति द्वारा सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। आयोजक मंडल के विश्व प्रकाश शुक्ला व पण्डित विपुल जी महराज ने उक्त आशय की जानकारी देते हुए बताया कि सोमवार को शिव पार्वती धर्मशाला स्थित चारो धाम मन्दिर से दर्शन कर श्रद्धालुओं द्वारा भव्य कांवड़ यात्रा निकाली जाएगी।
    1
    आज निकलेगी भव्य कांवड़ यात्रा।

शुकुल बाजार के शिव पार्वती धर्मशाला स्थित चारो धाम मन्दिर से निकलेगी भव्य कांवड़ यात्रा।
आज निकलेगी भव्य कांवड़ यात्रा।
शुकुल बाजार के शिव पार्वती धर्मशाला स्थित चारो धाम मन्दिर से निकलेगी भव्य कांवड़ यात्रा।
शुकुल बाजार, अमेठी।श्रावण मास के दूसरे सोमवार के उपलक्ष्य में श्रद्धालुओं द्वारा आज स्थानीय कस्बा के शिव पार्वती धर्मशाला स्थित चारो धाम मन्दिर परिसर से भव्य कांवड़ यात्रा निकाली जाएगी।
भव्य कांवड़ यात्रा स्थानीय कस्बा के शिव पार्वती धर्मशाला स्थित चारो धाम मन्दिर से रीछ घाट घाट स्थित आदि गंगा गोमती नदी तक निकालकर वैदिक मंत्रोच्चार एवं पूजन अर्चन के साथ कलश में जल भरा जायेगा।उसके बाद कलश में जल भरकर स्थानीय कस्बा स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर परिसर पहुंचेगी जहां हनुमान मंदिर परिसर में स्थित भगवान भोलेनाथ के शिवलिंग पर जलाभिषेक किया जायेगा।कांवड़ यात्रा में बड़ी संख्या में क्षेत्र के शिव भक्त मौजूद रहेंगे।कांवड़ यात्रा को लेकर आयोजन समिति द्वारा सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं।
आयोजक मंडल के विश्व प्रकाश शुक्ला व पण्डित विपुल जी महराज ने उक्त आशय की जानकारी देते हुए बताया कि सोमवार को शिव पार्वती धर्मशाला स्थित चारो धाम मन्दिर से दर्शन कर श्रद्धालुओं द्वारा भव्य कांवड़ यात्रा निकाली जाएगी।
    user_रामकृष्ण मिश्र
    रामकृष्ण मिश्र
    अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • अमेठी में आस्था से खिलवाड़ का आरोप, NHI की लापरवाही पर भडके लोग अमेठी में रायबरेली-अयोध्या राष्ट्रीय राजमार्ग NHI और संबंधित ठेकेदारों की कथित लापरवाही को लेकर स्थानीय लोगों में भारी नाराजगी देखने को मिली। टोल प्लाजा नसरतपुर के समीप वर्षों से सड़क किनारे और शौचालय के पास भगवान राम मंदिर की तस्वीर वाले सांकेतिक बोर्ड गंदगी के बीच पड़े होने का मामला सामने आया है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि जिन बोर्डों पर भगवान राम मंदिर की तस्वीरें लगी हैं, उनकी देखरेख तक नहीं की जा रही। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि समेत ग्रामीणों ने मौके की स्थिति देखकर कड़ी नाराजगी जताई और जिम्मेदार अधिकारियों व ठेकेदारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। लोगों का कहना है कि आस्था से जुड़े प्रतीकों के साथ इस तरह की लापरवाही किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अब देखना होगा कि जिम्मेदार विभाग इस मामले में क्या कार्रवाई करता है।
    1
    अमेठी में आस्था से खिलवाड़ का आरोप, NHI की लापरवाही पर भडके लोग
अमेठी में रायबरेली-अयोध्या राष्ट्रीय राजमार्ग NHI और संबंधित ठेकेदारों की कथित लापरवाही को लेकर स्थानीय लोगों में भारी नाराजगी देखने को मिली। टोल प्लाजा नसरतपुर के समीप वर्षों से सड़क किनारे और शौचालय के पास भगवान राम मंदिर की तस्वीर वाले सांकेतिक बोर्ड गंदगी के बीच पड़े होने का मामला सामने आया है।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि जिन बोर्डों पर भगवान राम मंदिर की तस्वीरें लगी हैं, उनकी देखरेख तक नहीं की जा रही। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि समेत ग्रामीणों ने मौके की स्थिति देखकर कड़ी नाराजगी जताई और जिम्मेदार अधिकारियों व ठेकेदारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
लोगों का कहना है कि आस्था से जुड़े प्रतीकों के साथ इस तरह की लापरवाही किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अब देखना होगा कि जिम्मेदार विभाग इस मामले में क्या कार्रवाई करता है।
    user_Arun kumar Gupta
    Arun kumar Gupta
    Local News Reporter अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • बसपा नेता शशिकांत तिवारी की कार पर हमला, नकाबपोश बदमाशों ने की तोड़फोड़ बसपा नेता शशिकांत तिवारी की कार पर हमला, नकाबपोश बदमाशों ने की तोड़फोड़ अमेठी में देर रात बसपा नेता शशिकांत तिवारी की कार पर नकाबपोश बदमाशों ने हमला कर दिया। बाइक सवार तीन बदमाशों ने लाठी-डंडों और ईंट-पत्थरों से कार में जमकर तोड़फोड़ की। शशिकांत तिवारी ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल निकाली तो हमलावर मौके से फरार हो गए। घटना के बाद उन्होंने गौरीगंज कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। मामला गौरीगंज कोतवाली क्षेत्र के जामो रोड का है। वार्ड नंबर 22 निवासी शशिकांत तिवारी रविवार रात करीब 10:30 बजे कार से घर लौट रहे थे। इसी दौरान बाइक सवार तीन नकाबपोश बदमाशों ने उनकी कार को घेर लिया और लाठी-डंडों व ईंट-पत्थरों से हमला कर दिया। हमले में कार क्षतिग्रस्त हो गई। बसपा नेता का आरोप है कि दो दिन पहले गौरीगंज के सपा विधायक राकेश प्रताप सिंह ने ब्राह्मणों को लेकर बयान दिया था। इसके विरोध में उन्होंने फेसबुक लाइव कर अपनी प्रतिक्रिया दी थी। उनका आरोप है कि इसी के बाद विधायक के करीबियों ने हमला करवाया। फिलहाल पुलिस तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर रही है। पुलिस हमलावरों की पहचान और घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी है।
    1
    बसपा नेता शशिकांत तिवारी की कार पर हमला, नकाबपोश बदमाशों ने की तोड़फोड़
बसपा नेता शशिकांत तिवारी की कार पर हमला, नकाबपोश बदमाशों ने की तोड़फोड़
अमेठी में देर रात बसपा नेता शशिकांत तिवारी की कार पर नकाबपोश बदमाशों ने हमला कर दिया। बाइक सवार तीन बदमाशों ने लाठी-डंडों और ईंट-पत्थरों से कार में जमकर तोड़फोड़ की। शशिकांत तिवारी ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल निकाली तो हमलावर मौके से फरार हो गए। घटना के बाद उन्होंने गौरीगंज कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
मामला गौरीगंज कोतवाली क्षेत्र के जामो रोड का है। वार्ड नंबर 22 निवासी शशिकांत तिवारी रविवार रात करीब 10:30 बजे कार से घर लौट रहे थे। इसी दौरान बाइक सवार तीन नकाबपोश बदमाशों ने उनकी कार को घेर लिया और लाठी-डंडों व ईंट-पत्थरों से हमला कर दिया। हमले में कार क्षतिग्रस्त हो गई।
बसपा नेता का आरोप है कि दो दिन पहले गौरीगंज के सपा विधायक राकेश प्रताप सिंह ने ब्राह्मणों को लेकर बयान दिया था। इसके विरोध में उन्होंने फेसबुक लाइव कर अपनी प्रतिक्रिया दी थी। उनका आरोप है कि इसी के बाद विधायक के करीबियों ने हमला करवाया।
फिलहाल पुलिस तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर रही है। पुलिस हमलावरों की पहचान और घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी है।
    user_A K Mishra
    A K Mishra
    अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • जुआ खेलते छह लोग गिरफ्तार, 15,600 रुपये बरामद,जुआरियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान अमेठी। संग्रामपुर पुलिस ने जुआरियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत रविवार को छह लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से जुए में दांव पर लगाए गए 15,600 रुपये नकद बरामद किए हैं। सभी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक अमेठी सरवणन टी. और अपर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी अमेठी के पर्यवेक्षण में जुआरियों और अपराधियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में संग्रामपुर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि अम्मापुर गांव में खेतों के पास कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और जुआ खेल रहे छह लोगों को पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सुरेश कुमार (48) निवासी जोगापुर, थाना संग्रामपुर, अरुण कुमार वर्मा (42) निवासी अंबापुर, कल्पनाथ मिश्रा (52) निवासी जोगापुर, रामसुख वर्मा (60) निवासी भदानीपुर थाना अंतू, जनपद प्रतापगढ़, रज्जन सोनी (48) निवासी अंबापुर और रविमणि (58) निवासी अंबापुर के रूप में हुई है। पुलिस ने मौके से 15,600 रुपये नकद बरामद किए। गिरफ्तार सभी आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार करने वाली टीम में थानाध्यक्ष संजय सिंह, उपनिरीक्षक राजेश कुमार, हेड कांस्टेबल मो. आलम, कांस्टेबल चंदन यादव, कांस्टेबल प्रमोद कुमार शुक्ला और कांस्टेबल अनुज कुमार प्रथम शामिल रहे।
    1
    जुआ खेलते छह लोग गिरफ्तार, 15,600 रुपये बरामद,जुआरियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान

अमेठी। संग्रामपुर पुलिस ने जुआरियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत रविवार को छह लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से जुए में दांव पर लगाए गए 15,600 रुपये नकद बरामद किए हैं। सभी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक अमेठी सरवणन टी. और अपर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी अमेठी के पर्यवेक्षण में जुआरियों और अपराधियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में संग्रामपुर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि अम्मापुर गांव में खेतों के पास कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं।
सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और जुआ खेल रहे छह लोगों को पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सुरेश कुमार (48) निवासी जोगापुर, थाना संग्रामपुर, अरुण कुमार वर्मा (42) निवासी अंबापुर, कल्पनाथ मिश्रा (52) निवासी जोगापुर, रामसुख वर्मा (60) निवासी भदानीपुर थाना अंतू, जनपद प्रतापगढ़, रज्जन सोनी (48) निवासी अंबापुर और रविमणि (58) निवासी अंबापुर के रूप में हुई है।
पुलिस ने मौके से 15,600 रुपये नकद बरामद किए। गिरफ्तार सभी आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तार करने वाली टीम में थानाध्यक्ष संजय सिंह, उपनिरीक्षक राजेश कुमार, हेड कांस्टेबल मो. आलम, कांस्टेबल चंदन यादव, कांस्टेबल प्रमोद कुमार शुक्ला और कांस्टेबल अनुज कुमार प्रथम शामिल रहे।
    user_Komal Gupta
    Komal Gupta
    Local News Reporter अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.