Shuru
Apke Nagar Ki App…
बुलन्दशहर: बीबीनगर तहसील क्षेत्र के मड़ोना जाफराबाद गाँव के ग्रामीण जलभराव और गंभीर बीमारियों से त्रस्त होकर जिलाधिकारी के दरबार पहुँचे। ग्रामीणों ने ज्ञापन सौंपकर दशकों से बदहाल रास्ते और नाले के निर्माण की गुहार लगाई है। ग्रामीणों का कहना है कि गंदे पानी के जमाव के कारण गाँव में चर्म रोग और हृदयघात जैसी घातक बीमारियां तेजी से फैल रही हैं, वहीं स्कूली बच्चों का निकलना भी मुश्किल हो गया है। प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से बार-बार गुहार लगाने के बाद भी समाधान न मिलने से आक्रोशित ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ, तो वे धरना देने को विवश होंगे। रिपोर्ट: अमित तोमर, बुलन्दशहर टाइम्स न्यूज (BTN24)
Bulandshahr Times News
बुलन्दशहर: बीबीनगर तहसील क्षेत्र के मड़ोना जाफराबाद गाँव के ग्रामीण जलभराव और गंभीर बीमारियों से त्रस्त होकर जिलाधिकारी के दरबार पहुँचे। ग्रामीणों ने ज्ञापन सौंपकर दशकों से बदहाल रास्ते और नाले के निर्माण की गुहार लगाई है। ग्रामीणों का कहना है कि गंदे पानी के जमाव के कारण गाँव में चर्म रोग और हृदयघात जैसी घातक बीमारियां तेजी से फैल रही हैं, वहीं स्कूली बच्चों का निकलना भी मुश्किल हो गया है। प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से बार-बार गुहार लगाने के बाद भी समाधान न मिलने से आक्रोशित ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ, तो वे धरना देने को विवश होंगे। रिपोर्ट: अमित तोमर, बुलन्दशहर टाइम्स न्यूज (BTN24)
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- ग्रामीणों के आक्रोश से घिरी पंचायत मानपुर में श्मशान-कब्रिस्तान की भूमि पर अवैध कब्जे को लेकर प्रधान और सेक्रेटरी के खिलाफ नारेबाजी वोट लेने के बाद झांका तक नहीं प्रधान सेक्रेटरी पर रिश्वत के आरोप विकास फंड के दुरुपयोग का गम्भीर आरोप अधिकारियों का टालमटोल रवैया शिकारपुर : तहसील क्षेत्र के अन्तर्गत आने वाले गांव मानपुर में विकास कार्यों की अनदेखी और सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे को लेकर ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा है ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान पति संजीव उर्फ भूरा और ग्राम सेक्रेटरी देवेन्द्र कुमार, के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया और प्रशासन के विरोध में जमकर नारेबाजी की सरकारी भूमि पर दबंगों का कब्जा कागजों तक सीमित श्मशान ग्रामीणों का आरोप है कि गांव मानपुर में श्मशान घाट की भूमि आज तक न तो चिन्हित की गई है और न ही उसकी बाउंड्रीवॉल कराई गई है इसके अलावा गांव में स्थित लगभग चार बीघा कब्रिस्तान की सरकारी भूमि पर भी गांव के कुछ दबंगों ने अपने खेतों चकों में मिलाकर अवैध कब्जा कर लिया है ग्रामीणों के अनुसार यह सब ग्राम प्रधान पति संजीव उर्फ भूरा की मिलीभगत से हो रहा है जिससे भू-माफिया बेखौफ होकर सरकारी जमीन का इस्तेमाल कर रहे है ग्रामीणों ने बेहद आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि चुनाव के समय वोट मांगने आए प्रतिनिधि अब गांव की तरफ देखना भी पसंद नहीं करते आरोप है कि ग्राम सेक्रेटरी देवेन्द्र कुमार, एक बार भी गांव मानपुर की स्थिति देखने नहीं आए ग्रामीणों ने तीखा सवाल उठाते हुए कहा क्या सेक्रेटरी साहब को मानपुर से गाड़ी में तेल डलवाने के लिए घूस नहीं मिलती जो वे गांव का दौरा तक नहीं करते बुनियादी सुविधाओं के अभाव में गांव मानपुर के लोग दर-दर की ठोकर खाने को मजबूर है गांव के निवासियों ने आरोप लगाया कि मानपुर के श्मशान घाट के विकास के लिए आए सरकारी फंड का दुरुपयोग किया गया है प्रधान पति ने इस फंड से मानपुर में काम कराने के बजाय अपने खुद के गांव में पहले से बने-बनाये श्मशान घाट को तुड़वाकर दोबारा बनवा दिया ताकि उनका व्यक्तिगत नाम चमके और लोग कहें कि श्मशान घाट भूरा प्रधान ने बनवाया है जब इस पूरे मामले को लेकर मीडिया ने ब्लॉक के सम्बन्धित अधिकारियों से जानकारी चाही तो कोई भी अधिकारी संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया वहीं जब ग्राम प्रधान पति संजीव उर्फ भूरा से फोन पर सम्पर्क कर स्थिति स्पष्ट करने को कहा गया तो उन्होंने भी कोई ठोस जवाब देने के बजाय बात को टाल दिया बड़ा सवाल क्या मिलेगा मानपुर को हक अब सबसे बड़ा सोचने का विषय और सवाल यह है कि क्या मानपुर के ग्रामीणों को उनके हक की श्मशान व कब्रिस्तान की भूमि चिन्हित होकर चारदीवारी मिलेगी या फिर उच्च अधिकारी गांव में पहुंचकर ग्रामीणों की समस्या सुनेंगे या मानपुर के लोग यूं ही प्रशासनिक अनदेखी का शिकार होते रहेंगे ।1
- धौलाना UPSIDC में फैक्ट्री में भीषण आग 🔥 | आसमान में छाया धुएं का गुबार | Hapur News हापुड़ के धौलाना स्थित UPSIDC औद्योगिक क्षेत्र में एक फैक्ट्री में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। आग के बाद उठता घना धुआं दूर तक दिखाई दिया। सूचना के बाद दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने की कार्रवाई शुरू की। आग लगने की वजह और नुकसान की विस्तृत जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है।1
- गौकश बदमाशों से चेकिंग के दौरान गढ़मुक्तेश्वर पुलिस की हुई मुठभेड़ मुठभेड़ मे घायल सहित 02 शातिर गौकश बदमाश गिरफ्तार हापुड़। गढ़मुक्तेश्वर बीती रात्रि थाना गढ़मुक्तेश्वर पुलिस की गस्त चेकिंग के दौरान गौकश बदमाशों से हुई मुठभेड़, आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग में एक घायल सहित 02 शातिर बदमाश गिरफ्तार। जिनके कब्जे से अवैध असलहा मय जिंदा व खोखा कारतूस एवं पशु कटान करने के उपकरण बरामद। गिरफ्तार बदमाशों द्वारा पूर्व में थाना गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के जंगल ग्राम खिलवाई व जंगल ग्राम अल्लाबख्शपुर में गौकशी की 02 घटनाएं कारित करना स्वीकार किया गया है, जिनके सम्बन्ध में थाना गढ़मुक्तेश्वर पर मु0अ0सं0 443/26 व मु0अ0सं0 465/26 धारा 3/5/8 गौवध निवारण अधिनियम पंजीकृत है। गिरफ्तार घायल बदमाश शातिर किस्म के अपराधी हैं, जिनके विरुद्ध जनपद अमरोहा व हापुड़ में गौकशी, चोरी, गैंगस्टर व आर्म्स एक्ट आदि के करीब 02 दर्जन अभियोग पंजीकृत हैं।1
- दूल्हे शादाब मियां की ‘धायें-धायें’! शादी में 6 सेकेंड में पिस्टल से 17 राउंड फायरिंग बुलंदशहर: दूल्हे बने शादाब मियां ने किया धायें-धायें ◆ महज़ 6 सैकेंड में पिस्टल से Back to Back 17 राउंड फायरिंग की ◆ पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामला बुलंदशहर के ख़ुर्जा का है वर्ष 2022 में अपनी शादी के दौरान की थी हर्षफायरिंग, किसी करीबी ने किया वीडियो वायरल, FIR दर्ज शादाब की तलाश मे लगी पुलिस1
- गाज़ियाबाद का मशहूर अद्भुत हांडी चिकन मटन रेस्टोरेंट मे एक बार जरूर आएं गोविंदपुरम सी ब्लॉक 38पीर के पास मैन रोड गाज़ियाबाद3
- कलेक्ट्रेट पर आजाद अधिकार सेना का जोरदार प्रदर्शन ,शमशान घोटाले की जांच की मांग हापुड़ में सोमवार को आजाद अधिकार सेना के कार्यकर्ताओं ने वार्ड नंबर 24, रामपुर रोड स्थित श्मशान घाट के वर्षों से खंडहर पड़े रहने और भ्रष्टाचार को लेकर हापुड़ कलेक्ट्रेट पर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष सचिन रावल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर नारेबाजी की। इसके बाद SDM महोदय को ज्ञापन सौंपा। अधिकारियों द्वारा निष्पक्ष जांच और जल्द समाधान का आश्वासन मिलने के बाद कार्यकर्ता शांत हुए। ज्ञापन में नगरवासियों के हवाले से गंभीर आरोप लगाए गए हैं - 1. शिलान्यास पर नाम की राजनीति: 2 वार्ड मेंबरों द्वारा अपना-अपना नाम लगवाने के विवाद के चलते श्मशान घाट का निर्माण कार्य लटका पड़ा है। 2. फैक्ट्री के दो नंबर के धंधे का संदेह: श्मशान घाट के पीछे चल रही फैक्ट्री की गतिविधियों को छिपाने के लिए जानबूझकर रास्ते पर पानी भर दिया जाता है ताकि पुलिस व अधिकारी वहां न पहुंच सकें। सेना ने मांग की है कि मामले की विशेष जांच टीम गठित कर दोषी अधिकारियों पर कानूनी कार्रवाई की जाए और श्मशान घाट की मरम्मत व जल निकासी का कार्य तत्काल कराया जाए। इस मौके पर वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष सुरेश कुमार, विधानसभा अध्यक्ष सूरज कुमार, कविता, रोहित, अनीता, नितिन सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे। हापुड़ कलेक्ट्रेट पर SDM को ज्ञापन सौंपते आजाद अधिकार सेना के जिलाध्यक्ष सचिन रावल व कार्यकर्ता।1
- बुलन्दशहर: बीबीनगर तहसील क्षेत्र के मड़ोना जाफराबाद गाँव के ग्रामीण जलभराव और गंभीर बीमारियों से त्रस्त होकर जिलाधिकारी के दरबार पहुँचे। ग्रामीणों ने ज्ञापन सौंपकर दशकों से बदहाल रास्ते और नाले के निर्माण की गुहार लगाई है। ग्रामीणों का कहना है कि गंदे पानी के जमाव के कारण गाँव में चर्म रोग और हृदयघात जैसी घातक बीमारियां तेजी से फैल रही हैं, वहीं स्कूली बच्चों का निकलना भी मुश्किल हो गया है। प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से बार-बार गुहार लगाने के बाद भी समाधान न मिलने से आक्रोशित ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ, तो वे धरना देने को विवश होंगे। रिपोर्ट: अमित तोमर, बुलन्दशहर टाइम्स न्यूज (BTN24)1
- साफ-सफाई ग्रेटर नोएडा: दादरी सब्जी मंडी के पास सड़कों पर लगा कचरे का अंबार, बीमारियों के डर से खौफ में स्थानीय निवासी, नपा सुस्त दादरी में सब्जी मंडी के पास मुख्य सड़क किनारे लंबे समय से पड़े कचरे के ढेर ने स्थानीय निवासियों और दुकानदारों का जीना दुश्वार कर दिया है। सड़ते कचरे से उठती बदबू और पनपते मक्खी-मच्छरों के कारण क्षेत्र में डेंगू, मलेरिया और अन्य गंभीर संक्रमणों का खतरा तेज़ी से बढ़ रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि नगर पालिका परिषद को कई बार अवगत कराने के बावजूद अब तक साफ-सफाई की कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। समस्या की मुख्य बिंदु: * स्वास्थ्य पर मंडराता खतरा: सब्जी मंडी जैसी व्यस्त जगह पर कचरा इकट्ठा होने से रोजाना खरीदारी करने आने वाले हजारों लोग और व्यापारी प्रभावित हो रहे हैं। * प्रशासनिक अनदेखी: स्थानीय निवासियों का कहना है कि बार-बार गुहार लगाने के बाद भी नगर पालिका प्रशासन इस गंभीर लापरवाही पर ध्यान नहीं दे रहा है। * संक्रमण की आशंका: खुले में सड़ रहे जैविक कचरे से आसपास के रिहाइशी इलाकों में गंदगी और बीमारियां फैलने का संकट गहरा गया है। जनता की मांग और शिकायत दर्ज कराने के तरीके: निवासियों ने जिला प्रशासन से मामले में हस्तक्षेप कर तुरंत सफाई अभियान चलाने और लापरवाह कर्मचारियों पर कार्रवाई करने की मांग की है। प्रभावित नागरिक अपनी आवाज बुलंद करने और अधिकारियों तक सीधी शिकायत पहुँचाने के लिए निम्नलिखित कदम उठा सकते3
- जलभराव की मार झेल रहे ग्रामीण, डीएम कार्यालय पहुंचकर सौंपा ज्ञापन बुलन्दशहरः स्याना विधानसभा क्षेत्र के मड़ोना जाफराबाद गाँव के ग्रामीण जलभराव और गंभीर बीमारियों से त्रस्त होकर जिलाधिकारी के दरबार पहुँचे। ग्रामीणों ने ज्ञापन सौंपकर दशकों से बदहाल रास्ते और नाले के निर्माण की गुहार लगाई है। ग्रामीणों का कहना है कि गंदे पानी के जमाव के कारण गाँव में चर्म रोग और हृदयघात जैसी घातक बीमारियां तेजी से फैल रही हैं, वहीं स्कूली बच्चों का निकलना भी मुश्किल हो गया है। प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से बार-बार गुहार लगाने के बाद भी समाधान न मिलने से आक्रोशित ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ, तो वे धरना देने BARAHBASTITV सच की आवाज़ आपके साथ CREDIT BY BTN24 #BulandshahrNews #siyananews #UpdateNews #myyogiadityanath #barahbastitv #BTN241