logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मोड़क में रेलवे स्टेशन के पास दर्दनाक हादसा, सुपरफास्ट ट्रेन की चपेट में आने से वृद्ध की मौत क्षेत्र के मोड़क में रेलवे स्टेशन के पास रविवार रात करीब 8:30 बजे एक दर्दनाक हादसा हो गया। रामगंजमंडी से कोटा की ओर जा रही तेज रफ्तार डॉ. अंबेडकर नगर-नई दिल्ली सुपरफास्ट एक्सप्रेस की चपेट में आने से एक वृद्ध व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान 65 वर्षीय राम साईं बैरवा निवासी आरामपुरा, जिला सवाईमाधोपुर के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार वे मोड़क में अपनी बेटी के घर आए हुए थे। हादसा इतना भीषण था कि शव बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गया। सूचना मिलते ही जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से शव के अंगों को एकत्रित किया गया। इसके बाद शव को ऑटो रिक्शा की मदद से पॉलिथीन में बांधकर रामगंजमंडी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया। सोमवार सुबह मृतक के परिजन मौके पर पहुंच गए। आवश्यक कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया।

11 hrs ago
user_Mangilal Charan
Mangilal Charan
Local News Reporter रामगंज मंडी, कोटा, राजस्थान•
11 hrs ago
c8544e09-fe3d-4b8e-a1ef-36f28bf90587

मोड़क में रेलवे स्टेशन के पास दर्दनाक हादसा, सुपरफास्ट ट्रेन की चपेट में आने से वृद्ध की मौत क्षेत्र के मोड़क में रेलवे स्टेशन के पास रविवार रात करीब 8:30 बजे एक दर्दनाक हादसा हो गया। रामगंजमंडी से कोटा की ओर जा रही तेज रफ्तार डॉ. अंबेडकर नगर-नई दिल्ली सुपरफास्ट एक्सप्रेस की चपेट में आने से एक वृद्ध व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान 65 वर्षीय राम साईं बैरवा निवासी आरामपुरा, जिला सवाईमाधोपुर के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार वे मोड़क में अपनी बेटी के घर आए हुए थे। हादसा इतना भीषण था कि शव बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गया। सूचना मिलते ही जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से शव के अंगों को एकत्रित किया गया। इसके बाद शव को ऑटो रिक्शा की मदद से पॉलिथीन में बांधकर रामगंजमंडी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया। सोमवार सुबह मृतक के परिजन मौके पर पहुंच गए। आवश्यक कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया।

More news from Kota and nearby areas
  • Post by Shyam pokra
    1
    Post by Shyam pokra
    user_Shyam pokra
    Shyam pokra
    Hindi sahitya writer. Ramganj Mandi, Kota•
    23 min ago
  • रामगंजमंडी क्षेत्र के खान कुम्भकोट गांव में अचानक हाईवोल्टेज बिजली लाइन टूटकर जमीन पर गिर गई। लाइन गिरते ही तेज चिंगारियां निकलने लगीं, जिससे आसपास अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने बताया कि घटना के समय पास ही कुछ युवक नहा रहे थे। जैसे ही लाइन गिरी और चिंगारियां उठीं, युवकों ने स्थिति को भांपते हुए तुरंत वहां से भागकर अपनी जान बचाई। घटना की सूचना तुरंत बिजली विभाग को दी गई, जिसके बाद सप्लाई बंद करवाई गई। कुछ समय बाद विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और लाइन को दुरुस्त किया। ग्रामीणों ने बताया कि इस हाईवोल्टेज लाइन से पहले भी कई हादसे हो चुके हैं। हाल ही में एक शादी समारोह के दौरान काम करते समय एक युवक बिजली लाइन की चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गया था। ग्रामीणों का आरोप है कि बार-बार हादसे होने के बावजूद विभाग इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है। उनका कहना है कि लाइन घरों के बिल्कुल पास और नीचे से गुजर रही है, जिससे हमेशा खतरा बना रहता है।
    1
    रामगंजमंडी क्षेत्र के खान कुम्भकोट गांव में अचानक हाईवोल्टेज बिजली लाइन टूटकर जमीन पर गिर गई। लाइन गिरते ही तेज चिंगारियां निकलने लगीं, जिससे आसपास अफरा-तफरी मच गई।  ग्रामीणों ने बताया कि घटना के समय पास ही कुछ युवक नहा रहे थे। जैसे ही लाइन गिरी और चिंगारियां उठीं, युवकों ने स्थिति को भांपते हुए तुरंत वहां से भागकर अपनी जान बचाई। घटना की सूचना तुरंत बिजली विभाग को दी गई, जिसके बाद सप्लाई बंद करवाई गई। कुछ समय बाद विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और लाइन को दुरुस्त किया। ग्रामीणों ने बताया कि इस हाईवोल्टेज लाइन से पहले भी कई हादसे हो चुके हैं। हाल ही में एक शादी समारोह के दौरान काम करते समय एक युवक बिजली लाइन की चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गया था। ग्रामीणों का आरोप है कि बार-बार हादसे होने के बावजूद विभाग इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है। उनका कहना है कि लाइन घरों के बिल्कुल पास और नीचे से गुजर रही है, जिससे हमेशा खतरा बना रहता है।
    user_Aajam Choudhary
    Aajam Choudhary
    Riportar रामगंज मंडी, कोटा, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • झालावाड़ पीपाधाम पर भारत के सुप्रसिद्ध सन्त पीपाजी महाराज की 703 वीं जयन्ती महोत्सव में मंगलवार को सन्त श्री पीपा जी महाराज के स्थल पीपाधाम पर भजन, कीर्तनों की गूंज से वातावरण धर्ममय हो गया। प्रातःकाल की बेला में सन्तों का स्वागत के बाद भक्तमाल का पाठ प्रारम्भ हुआ। सन्तों के प्रवचन में ओरछा धाम से पधारे संत श्रीकृष्ण कान्त ने भक्तमाल की महिमा बताते हुये कहा भक्तमाल की भक्ति के बिना कोई भी भक्त नहीं बन सकता है, भक्त भक्ति भगवत गुरू सकल नाम वपु एक। जिनके पत्र वन्दन किये नाशु विघ्न अनेक, भक्तमाल तीनों तापों और छहों विकारो को भी नष्ट करने की सुलभ साधना है। वृन्दावन के सन्त मुकन्ददास जी ने श्री पीपा जी महाराज की महिमा बताते हुए कहा कि ‘‘पीपा प्रताप जगत वासना नाहर को उपदेश दियो’ श्री पीपा जी महाराज की महिमा का बखान मानव जिह्वा के लिये उत्तम है। पीपाजी महाराज का इतना प्रभाव था कि उन्होंने भक्तों के साथ सिंह को भी भक्ति का उपदेश दिया। सन्त प्रवचन में अयोध्या धाम से आये सन्त रामदेवशरण जी ने पीपाजी के जीवन चरित्र की व्याख्या की। संत का स्वभाव होता है वह दूसरे का दुःख दर्द देखकर स्वयं दुःखी हो जाता है, पीपाजी महाराज इसके साक्षात् उदाहरण है। वृन्दावन से आयी रासलीला मण्डली ने रासलीला प्रस्तुत की। रासलीला में कई प्रेरक प्रसंगो पर भगवान के चरित्र का चित्रण किया, भजन प्रस्तुत किए, भगवान की आरती हुई भक्तों ने रासलीला का आनन्द उठाया। प्रवचन मंच पर श्री गोवर्धन धाम से आये अशोक नारायण दासजी, ध्रुवदास, ललित कृष्ण सौरव, आदि अनेक संतो ने प्रवचन में भाग लिया तथा इस आयोजन में अयोध्या जनकपुरी धाम, नेपाल, चित्रकूट, वृन्दावन, प्रयागराज आदि धामों से दर्जनों संत पधारकर पीपाजी महाराज की जयन्ती समारोह में भाग ले रहे है।
    2
    झालावाड़ पीपाधाम पर भारत के सुप्रसिद्ध सन्त पीपाजी महाराज की 703 वीं जयन्ती महोत्सव में मंगलवार को सन्त श्री पीपा जी महाराज के स्थल पीपाधाम पर भजन, कीर्तनों की गूंज से वातावरण धर्ममय हो गया। प्रातःकाल की बेला में सन्तों का स्वागत के बाद भक्तमाल का पाठ प्रारम्भ हुआ। सन्तों के प्रवचन में ओरछा धाम से पधारे संत श्रीकृष्ण कान्त ने भक्तमाल की महिमा बताते हुये कहा भक्तमाल की भक्ति के बिना कोई भी भक्त नहीं बन सकता है, भक्त भक्ति भगवत गुरू सकल नाम वपु एक। जिनके पत्र वन्दन किये नाशु विघ्न अनेक, भक्तमाल तीनों तापों और छहों विकारो को भी नष्ट करने की सुलभ साधना है। वृन्दावन के सन्त मुकन्ददास जी ने श्री पीपा जी महाराज की महिमा बताते हुए कहा कि ‘‘पीपा प्रताप जगत वासना नाहर को उपदेश दियो’ श्री पीपा जी महाराज की महिमा का बखान मानव जिह्वा के लिये उत्तम है। पीपाजी महाराज का इतना प्रभाव था कि उन्होंने भक्तों के साथ सिंह को भी भक्ति का उपदेश दिया। सन्त प्रवचन में अयोध्या धाम से आये सन्त रामदेवशरण जी ने पीपाजी के जीवन चरित्र की व्याख्या की। संत का स्वभाव होता है वह दूसरे का दुःख दर्द देखकर स्वयं दुःखी हो जाता है, पीपाजी महाराज इसके साक्षात् उदाहरण है। वृन्दावन से आयी रासलीला मण्डली ने रासलीला प्रस्तुत की। रासलीला में कई प्रेरक प्रसंगो पर भगवान के चरित्र का चित्रण किया, भजन प्रस्तुत किए, भगवान की आरती हुई भक्तों ने रासलीला का आनन्द उठाया। प्रवचन मंच पर श्री गोवर्धन धाम से आये अशोक नारायण दासजी, ध्रुवदास, ललित कृष्ण सौरव, आदि अनेक संतो ने प्रवचन में भाग लिया तथा इस आयोजन में अयोध्या जनकपुरी धाम, नेपाल, चित्रकूट, वृन्दावन, प्रयागराज आदि धामों से दर्जनों संत पधारकर पीपाजी महाराज की जयन्ती समारोह में भाग ले रहे है।
    user_HARI MOHAN CHUDAWAT
    HARI MOHAN CHUDAWAT
    Local News Reporter झालरापाटन, झालावाड़, राजस्थान•
    44 min ago
  • रायपुर क्षेत्र में मौसम के बदले मिजाज और तेज हवाओं के साथ हुई बेमौसम बारिश ने अन्नदाता की कमर तोड़ दी है, जो फसलें कुछ दिन पहले काट कर सुखा रखी फसलेऔर तैयार कर रखी फसले खलियान में भीग जाने से फसलों को हुए नुकसान ने किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें खींच दी हैं। बे मौसम बरसात के कारण किसानों को काफी नुकसान उठाना पड़ेगा।
    3
    रायपुर क्षेत्र में मौसम के बदले मिजाज और तेज हवाओं के साथ हुई बेमौसम बारिश ने अन्नदाता की कमर तोड़ दी है, जो फसलें कुछ दिन पहले काट कर सुखा रखी फसलेऔर तैयार कर रखी फसले खलियान में भीग जाने से  फसलों को हुए नुकसान ने किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें खींच दी हैं।
बे मौसम बरसात के कारण किसानों को काफी नुकसान उठाना पड़ेगा।
    user_Mukesh Mehar
    Mukesh Mehar
    रायपुर, झालावाड़, राजस्थान•
    1 day ago
  • रावतभाटा से भाजपा के पूर्व नगर प्रवक्ता शरद शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि रावतभाटा के वार्ड नंबर 11 में बड़ के पेड़ के पास लंबे समय से सड़क निर्माण के लिए मांग की जा रही थी। जिसके चलते रावतभाटा नगरपालिका द्वारा रविवार 29 मार्च से कार्य शुरू किया गया। सड़क निर्माण कार्य शुरू होने से वार्ड वासियों में खुशी की लहर दौड़ गई। वार्ड वासियों ने विधायक डॉ सुरेश धाकड़, रावतभाटा नगरपालिका व रावतभाटा नगरपालिका के पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष राजकुमार वाधवा सहित अन्य जनप्रतिनिधियों का जताया आभार। साथ ही आश्वासन दिया गया कि आगे भी वार्ड नंबर 11 में अधूरे काम जल्द पूरे करवाएं जाएंगे।
    1
    रावतभाटा से भाजपा के पूर्व नगर प्रवक्ता शरद शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि रावतभाटा के वार्ड नंबर 11 में बड़ के पेड़ के पास लंबे समय से सड़क निर्माण के लिए मांग की जा रही थी। जिसके चलते रावतभाटा नगरपालिका द्वारा रविवार 29 मार्च से कार्य शुरू किया गया। सड़क निर्माण कार्य शुरू होने से वार्ड वासियों में खुशी की लहर दौड़ गई। वार्ड वासियों ने विधायक डॉ सुरेश धाकड़, रावतभाटा नगरपालिका व रावतभाटा नगरपालिका के पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष राजकुमार वाधवा सहित अन्य जनप्रतिनिधियों का जताया आभार। साथ ही आश्वासन दिया गया कि आगे भी वार्ड नंबर 11 में अधूरे काम जल्द पूरे करवाएं जाएंगे।
    user_Pawan Mehar
    Pawan Mehar
    रिपोर्टर रावतभाटा, चित्तौड़गढ़, राजस्थान•
    11 hrs ago
  • मंदसौर खबर रामप्रसाद धनगर कि रिपोर्ट *कलेक्टर अदिति गर्ग ने पुस्तक मेले की तैयारियों को देखा, आवश्यक दिशा निर्देश दिए*
    1
    मंदसौर खबर 
रामप्रसाद धनगर कि रिपोर्ट 
*कलेक्टर अदिति गर्ग ने पुस्तक मेले की तैयारियों को देखा, आवश्यक दिशा निर्देश दिए*
    user_Ramprasad dhangar
    Ramprasad dhangar
    Photographer शामगढ़, मंदसौर, मध्य प्रदेश•
    50 min ago
  • बकानी :- महानिरीक्षक पुलिस कोटा द्वारा वांछित अपराधीयों की धरपकड़ हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत 4 लोग जिनमे 23 साल से फरार 2 स्थाई वारंटीयों सहित 2 अन्य वारंटीयों को किया गिरफ्तार  बकानी :- पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाये जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत एरिया डोमिनशन अभियान विशेष टीम गठित कर अपराधियो की धरपकड़ हेतु संभावित ठिकानो पर लगातार दबीशे दी गई जिसमे पुलिस द्वारा प्रभावी कार्यवाही करते हुए 2, 23साल से फरार स्थाई वारंटीसहित 2अन्य वारंटीयों को गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की
    1
    बकानी :- महानिरीक्षक पुलिस कोटा द्वारा वांछित अपराधीयों की धरपकड़ हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत 4 लोग जिनमे 23 साल से फरार 2 स्थाई वारंटीयों सहित 2 अन्य वारंटीयों को किया गिरफ्तार 
बकानी :- पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाये जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत एरिया डोमिनशन अभियान विशेष टीम गठित कर अपराधियो की धरपकड़ हेतु संभावित ठिकानो पर लगातार दबीशे दी गई जिसमे पुलिस द्वारा प्रभावी कार्यवाही करते हुए 2,  23साल से फरार स्थाई वारंटीसहित 2अन्य वारंटीयों को गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की
    user_Giriraj regar reporter
    Giriraj regar reporter
    Reporter बकानी, झालावाड़, राजस्थान•
    22 hrs ago
  • रामगंजमंडी के मारुति नगर बाईपास पर एक अज्ञात कार ने बाइक सवार तीन युवकों को टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि उसके दो साथियों को मामूली चोटें आई। अस्पताल प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार की बीती रात धरनावद गांव से तीन दोस्त बाइक पर सवार होकर रामगंजमंडी की ओर आ रहे थे। इसी दौरान मारूति नगर स्थित बाइपास रोड पर एक अज्ञात कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक पर सवार तीनों युवक सड़क किनारे जा गिरे। इस हादसे में यादव मोहल्ला निवासी महेश यादव के पैर में गंभीर चोट आई। वहीं उसके दो अन्य साथियों को मामूली चोटें आई हैं। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत घायलों को अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद महेश यादव की गंभीर हालत को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए झालावाड़ रेफर कर दिया।
    1
    रामगंजमंडी के मारुति नगर बाईपास पर  एक अज्ञात कार ने बाइक सवार तीन युवकों को टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि उसके दो साथियों को मामूली चोटें आई। अस्पताल प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार की बीती रात धरनावद गांव से तीन दोस्त बाइक पर सवार होकर रामगंजमंडी की ओर आ रहे थे। इसी दौरान मारूति नगर स्थित बाइपास रोड पर एक अज्ञात कार ने उनकी बाइक को  टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक पर सवार तीनों युवक सड़क किनारे जा गिरे। इस हादसे में यादव मोहल्ला निवासी महेश यादव के पैर में गंभीर चोट आई। वहीं उसके दो अन्य साथियों को मामूली चोटें आई हैं। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत घायलों को अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद महेश यादव की गंभीर हालत को देखते हुए उसे बेहतर  इलाज के लिए झालावाड़ रेफर कर दिया।
    user_Aajam Choudhary
    Aajam Choudhary
    Riportar रामगंज मंडी, कोटा, राजस्थान•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.