Shuru
Apke Nagar Ki App…
बकानी :- महानिरीक्षक पुलिस कोटा द्वारा वांछित अपराधीयों की धरपकड़ हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत 4 लोग जिनमे 23 साल से फरार 2 स्थाई वारंटीयों सहित 2 अन्य वारंटीयों को किया गिरफ्तार बकानी :- महानिरीक्षक पुलिस कोटा द्वारा वांछित अपराधीयों की धरपकड़ हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत 4 लोग जिनमे 23 साल से फरार 2 स्थाई वारंटीयों सहित 2 अन्य वारंटीयों को किया गिरफ्तार बकानी :- पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाये जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत एरिया डोमिनशन अभियान विशेष टीम गठित कर अपराधियो की धरपकड़ हेतु संभावित ठिकानो पर लगातार दबीशे दी गई जिसमे पुलिस द्वारा प्रभावी कार्यवाही करते हुए 2, 23साल से फरार स्थाई वारंटीसहित 2अन्य वारंटीयों को गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की
Giriraj regar reporter
बकानी :- महानिरीक्षक पुलिस कोटा द्वारा वांछित अपराधीयों की धरपकड़ हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत 4 लोग जिनमे 23 साल से फरार 2 स्थाई वारंटीयों सहित 2 अन्य वारंटीयों को किया गिरफ्तार बकानी :- महानिरीक्षक पुलिस कोटा द्वारा वांछित अपराधीयों की धरपकड़ हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत 4 लोग जिनमे 23 साल से फरार 2 स्थाई वारंटीयों सहित 2 अन्य वारंटीयों को किया गिरफ्तार बकानी :- पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाये जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत एरिया डोमिनशन अभियान विशेष टीम गठित कर अपराधियो की धरपकड़ हेतु संभावित ठिकानो पर लगातार दबीशे दी गई जिसमे पुलिस द्वारा प्रभावी कार्यवाही करते हुए 2, 23साल से फरार स्थाई वारंटीसहित 2अन्य वारंटीयों को गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की
More news from राजस्थान and nearby areas
- बकानी :- महानिरीक्षक पुलिस कोटा द्वारा वांछित अपराधीयों की धरपकड़ हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत 4 लोग जिनमे 23 साल से फरार 2 स्थाई वारंटीयों सहित 2 अन्य वारंटीयों को किया गिरफ्तार बकानी :- पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाये जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत एरिया डोमिनशन अभियान विशेष टीम गठित कर अपराधियो की धरपकड़ हेतु संभावित ठिकानो पर लगातार दबीशे दी गई जिसमे पुलिस द्वारा प्रभावी कार्यवाही करते हुए 2, 23साल से फरार स्थाई वारंटीसहित 2अन्य वारंटीयों को गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की1
- रायपुर क्षेत्र में मौसम के बदले मिजाज और तेज हवाओं के साथ हुई बेमौसम बारिश ने अन्नदाता की कमर तोड़ दी है, जो फसलें कुछ दिन पहले काट कर सुखा रखी फसलेऔर तैयार कर रखी फसले खलियान में भीग जाने से फसलों को हुए नुकसान ने किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें खींच दी हैं। बे मौसम बरसात के कारण किसानों को काफी नुकसान उठाना पड़ेगा।3
- ** अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष हमीद खान मेवाती का झालावाड़ पधारने पर वार्ड 31 के पूर्व पार्षद इनाम जफर के नेतृत्व मे वार्ड वासियों ने स्वागत किया , इस मोके पर स्थानीय लोगो ने माला पहनाकर उनका इस्तक़बाल किया उनके साथ , जंग बहादुर पठान, विकार खान, इरशाद हुसैन, बूथ अध्यक्ष राहुल सुमन, निरंजन प्रजापति, नकुल प्रजापति, कन्हैया कश्यप, अहमद बेग, अरमान खान, अबरार मंसूरी, सहित वार्ड वासी मौजूद रहे,1
- एंकर इंट्रो-झालावाड़ जिले में भी जैन धर्म के अनुयाई गत पांच दिनों से इस महोत्सव को सेलिब्रेट कर रहे हैं इसी के तहत शहर में आज एक शोभा यात्रा का आयोजन किया गया जिसमें जैन धर्म की महिलाओं ने अमेरिका व इराक के बीच जारी युद्ध में दोनों देशों को संयम बरतने की अपील की है महिलाओं का कहना है कि जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर महावीर स्वामी ने जियो और जीने का सिद्धांत दिया था विश्व में जारी इराक व अमेरिका इजरायल युद्ध से कहीं ना कहीं विश्व में अशांति का माहौल है व तीसरे विश्व युद्ध की आहट सुनाई दे रही है ऐसे में इस महासंग्राम से कहीं ना कहीं पूरे विश्व की शांति पर संकट मंडरा रहा है उन्होंने दोनों देशों से संयम बरतने ने की अपील की है शोभा यात्रा में शामिल रश्मि ने बताया कि गत 5 दिनों से जैन धर्म के अनुयायी भगवान महावीर स्वामी का जन्म कल्याण महोत्सव मना रहे हैं जिसमें मंदिर में बधाई गीत गाए गए हैं व भगवान का अभिषेक किया गया है आज शहर में शोभायात्रा का आयोजन किया गया है महावीर स्वामी के द्वारा अहिंसा परमो धर्म का संदेश दिया गया था ऐसे में अमेरिका व ईरान जैसे देशों को शांति बनाए रखनी चाहिए वही निलेश जैन का कहना कि वह भारत की ओर से ईरान व अमेरिका को संदेश देना चाहती हैं कि दोनों देश अपने मुद्दों को शांति से सुलझाएं उन्होंने बताया कि शोभा यात्रा के बाद सामूहिक भोज का आयोजन किया जाएगा वही जरूरतमंदों को भोजन वितरण, गरीबों को वस्त्र दान करने का कार्यक्रम है इस दौरान समाज के लोगो को पर्यावरण संरक्षण और जीव दया के प्रति भी जागरूक किया जाएगा गौरतलब है कि महावीर जयंती जैन समुदाय के प्रमुख त्योहारों में से एक है, जिसे हर वर्ष प्रदेश भर में हर्षोल्लास मनाया जाता है इस अवसर पर मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना, अभिषेक और प्रवचनों का आयोजन किया जाता है। सुबह से ही श्रद्धालु जैन मंदिरों में पहुंचकर भगवान महावीर का जलाभिषेक करते नजर आए वही इस मोंके पर शहर के जैन मंदिरों को आकर्षक फूलों और रोशनी से सजाया गया बाद में शहर के प्रमुख चौराहों से शोभायात्रा निकाली गई जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं बच्चों तथा पुरुष की भागीदारी रही , शोभा यात्रा में महावीर की झांकियां, भजन-कीर्तन और धार्मिक संदेशों के साथ समाज के लोग शामिल हुए शोभायात्रा के दौरान महावीर स्वामी द्वारा दिए गए संदेश अहिंसा, सत्य और अपरिग्रह को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया गया धार्मिक सभाओं में वक्ताओं ने भगवान महावीर के जीवन और उनके उपदेशों पर प्रकाश डाला जिसमें महावीर स्वामी द्वारा अहिंसा, सत्य, अस्तेय, ब्रह्मचर्य और अपरिग्रह के सिद्धांतों के माध्यम से मानव जीवन को सरल और शुद्ध बनाने का मार्ग दिखाया गया।3
- छापीहेड़ा नगर परिषद पर गंभीर सवाल: विवादित एजेंडे से भड़का जनप्रतिनिधियों का आक्रोश छापीहेड़ा/राजगढ़: छापीहेड़ा नगर परिषद एक बार फिर अपनी कार्यप्रणाली को लेकर कठघरे में खड़ी नजर आ रही है। सोमवार को प्रस्तावित विशेष सम्मेलन न केवल निरस्त हुआ, बल्कि इसने परिषद की नीयत, पारदर्शिता और प्रशासनिक क्षमता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। सबसे बड़ा सवाल उस 11वें एजेंडा बिंदु को लेकर उठ रहा है, जिसमें अतिक्रमण से जुड़े एक ऐसे विवादित भूमि मामले को शामिल किया गया, जिस पर स्वयं नगर परिषद पहले ही लिखित रूप से यह स्वीकार कर चुकी है कि उक्त भूमि उसके अधिकार क्षेत्र में नहीं आती। इसके बावजूद उसी विषय को बैठक के एजेंडे में शामिल करना सीधे-सीधे परिषद की कार्यशैली पर संदेह उत्पन्न करता है। वार्ड पार्षदों का सामूहिक बहिष्कार कोई सामान्य घटना नहीं है, बल्कि यह इस बात का स्पष्ट संकेत है कि परिषद के भीतर ही निर्णय प्रक्रिया को लेकर गहरी असहमति और अविश्वास व्याप्त है। 14 पार्षदों का एकजुट होकर बैठक से दूरी बनाना यह दर्शाता है कि मामला केवल एक बिंदु का नहीं, बल्कि पूरे प्रशासनिक रवैये का है। सबसे चिंताजनक पहलू यह है कि जिस विषय पर पहले से ही मुख्यमंत्री हेल्प लाइन 181 हेल्पलाइन पर शिकायतें दर्ज हैं, और परिषद खुद उसे अपने अधिकार क्षेत्र से बाहर बता चुकी है, उसी पर निर्णय लेने का प्रयास क्यों किया गया? क्या यह महज प्रशासनिक लापरवाही है, या फिर इसके पीछे किसी प्रकार का दबाव, पक्षपात या व्यक्तिगत स्वार्थ छिपा हुआ है? यदि नगर परिषद को यह ज्ञात था कि भूमि अन्य विभाग की है, तो फिर इस प्रकार का एजेंडा तैयार करना न केवल गैर-जिम्मेदाराना है, बल्कि यह जनप्रतिनिधियों को अनावश्यक कानूनी जोखिम में डालने का प्रयास भी प्रतीत होता है। पार्षदों की यह आशंका पूरी तरह वाजिब है कि भविष्य में किसी भी विवाद की स्थिति में जवाबदेही उन्हीं पर थोपी जा सकती थी। इस पूरे घटनाक्रम ने यह भी उजागर कर दिया है कि नगर परिषद में निर्णय लेने की प्रक्रिया कितनी असंगठित और अपारदर्शी हो चुकी है। बिना स्पष्ट अधिकार और तथ्यों के आधार पर ऐसे गंभीर मुद्दों को एजेंडे में शामिल करना प्रशासनिक अक्षमता का प्रमाण है। वहीं, बैठक में क्षेत्रीय विधायक की मौजूदगी के बावजूद पार्षदों का बहिष्कार करना यह दर्शाता है कि स्थिति कितनी गंभीर और असहज हो चुकी है। यह केवल एक बैठक का बहिष्कार नहीं, बल्कि परिषद के खिलाफ खुला विरोध और अविश्वास का संकेत है। अब सबसे बड़ा प्रश्न यह है कि आखिर नगर परिषद इस प्रकार के निर्णय किसके इशारे पर ले रही है? क्या किसी व्यक्ति विशेष को लाभ पहुंचाने के लिए नियमों को दरकिनार किया जा रहा है? या फिर परिषद प्रशासन पूरी तरह से नियंत्रण और जवाबदेही से बाहर हो चुका है? यदि समय रहते इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच नहीं की गई, तो यह केवल प्रशासनिक विफलता नहीं, बल्कि जनता के विश्वास के साथ सीधा विश्वासघात माना जाएगा। नगर परिषद को अब स्पष्ट जवाब देना होगा कि आखिर किस आधार पर इस विवादित विषय को एजेंडे में शामिल किया गया और इसके पीछे जिम्मेदार कौन है। वही मुख्य नगर पालिका अधिकारी हरिओम शर्मा का कहना हे कोरम पूरा नहीं होने के कारण बैठक नहीं हुई काफी समय तक पार्षदों का इंतजार करना पड़ा अगली बैठक की सूचना पृथक से जारी की जावेगी2
- Post by दशरथसीह राजपूत ठि बनी⚔️🇮🇳⚔️4
- रामगंजमंडी में चेचट के सोहनपुरा में अंडरपास के समीप स्थित शिव मंदिर में अज्ञात व्यक्ति द्वारा तोड़फोड़ करने का मामला सामने आया है। ग्रामीणों के अनुसार अज्ञात ने सरिये की मदद से मंदिर में स्थापित शिवलिंग को उखाड़ने का प्रयास किया, जिससे शिवलिंग अपने मूल स्थान से हट गया।1
- रामगंजमंडी क्षेत्र के अमरपुरा चौराहे पर स्थित बिजली ट्रांसफार्मर में अचानक भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग की लपटें तेज होने के कारण आसपास के लोगों में डर का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलते ही फायर प्रभारी हरिओम मेघवाल के निर्देश पर रामगंजमंडी दमकल टीम तुरंत मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।1