logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बिजली पोल पर चढ़ते ही करंट की चपेट में आया मजदूर, कंपनी व बिजली विभाग की लापरवाही उजागर बोरदेही बैतूल जिले के आमला विकासखंड के बोरदेही थाना अंतर्गत लगभग सात दिन पूर्व पस्तलाई पंप फीडर लाइन पर कार्य के दौरान गंभीर हादसा सामने आया। R R प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में कार्यरत मजदूर केशव उईके को बिजली विभाग के लाइनमैन पवन लिलोरे द्वारा पोल पर चढ़ाया गया। बताया गया कि इसके लिए देवलवाड़ा सब स्टेशन से परमिट भी लिया गया था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जैसे ही केशव उईके पोल पर चढ़े, अचानकटी लाइन में करंट आ गया और वे बुरी तरह झुलस गए। घायल अवस्था में बोरदेही के हॉस्पिटल में लाया गया था जहां से उन्हें उपचार के लिए जिला चिकित्सालय बैतूल के लिए रेफर किया गया था लेकिन इन लोगों ने पुलिस को बिना सूचना दिए मामला पूजा करना हो इसलिए आनन फानन में मुलताई के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार किया गया। घटना के बाद जब मामले की जानकारी लेने के लिए बोरदेही क्षेत्र के जेई संतोष चंदेलकर से संपर्क किया गया, तो उन्होंने कथित तौर पर अभद्र भाषा का प्रयोग किया तथा झूठे आरोप लगाए जाने की बात सामने आई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि परमिट के बावजूद लाइन में करंट आना गंभीर लापरवाही को दर्शाता है। बिना पूरी सुरक्षा जांच के मजदूर को पोल पर चढ़ाना सीधे-सीधे जान जोखिम में डालने जैसा है। घटना होने के बाद इन लोगों द्वारा पुलिस को सूचना नहीं दी गई और मामले को दबाने की पुरी ताकत झोंक रहा है ताकि मामला स्थानीय छूटभैया नेता फोन लगाकर धमकियां देते हैं क्षेत्रीय विधायक प्रदेश अध्यक्ष को बोलकर मामले को रखा दफा करेंगे। सीसी अब सवाल यह उठ रहा है कि— परमिट होने के बाद भी लाइन चालू कैसे रही? सुरक्षा मानकों का पालन क्यों नहीं किया गया? हादसे की जिम्मेदारी कंपनी लेगी या बिजली विभाग? पीड़ित मजदूर के परिजनों व क्षेत्रवासियों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

22 hrs ago
user_जिला ब्यूरो बैतूल
जिला ब्यूरो बैतूल
Classified ads newspaper publisher बैतूल नगर, बैतूल, मध्य प्रदेश•
22 hrs ago
96f671e4-0cdf-4eb3-9ba7-9fcb6d27a0ea

बिजली पोल पर चढ़ते ही करंट की चपेट में आया मजदूर, कंपनी व बिजली विभाग की लापरवाही उजागर बोरदेही बैतूल जिले के आमला विकासखंड के बोरदेही थाना अंतर्गत लगभग सात दिन पूर्व पस्तलाई पंप फीडर लाइन पर कार्य के दौरान गंभीर हादसा सामने आया। R R प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में कार्यरत मजदूर केशव उईके को बिजली विभाग के लाइनमैन पवन लिलोरे द्वारा पोल पर चढ़ाया गया। बताया गया कि इसके लिए देवलवाड़ा सब स्टेशन से परमिट भी लिया गया था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जैसे ही केशव उईके पोल पर चढ़े, अचानकटी लाइन में करंट आ गया और वे बुरी तरह झुलस गए। घायल अवस्था में बोरदेही के हॉस्पिटल में लाया गया था जहां से उन्हें उपचार के लिए जिला चिकित्सालय बैतूल के लिए रेफर किया गया था लेकिन इन लोगों ने पुलिस को बिना सूचना दिए मामला पूजा करना हो इसलिए आनन फानन में मुलताई के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार किया गया। घटना के बाद जब मामले की जानकारी लेने के लिए बोरदेही क्षेत्र के जेई संतोष चंदेलकर से संपर्क किया गया, तो उन्होंने कथित तौर पर अभद्र भाषा का प्रयोग किया तथा झूठे आरोप लगाए जाने की बात सामने आई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि परमिट के बावजूद लाइन में करंट आना गंभीर लापरवाही को दर्शाता है। बिना पूरी सुरक्षा जांच के मजदूर को पोल पर चढ़ाना सीधे-सीधे जान जोखिम में डालने जैसा है। घटना होने के बाद इन लोगों द्वारा पुलिस को सूचना नहीं दी गई और मामले को दबाने की पुरी ताकत झोंक रहा है ताकि मामला स्थानीय छूटभैया नेता फोन लगाकर धमकियां देते हैं क्षेत्रीय विधायक प्रदेश अध्यक्ष को बोलकर मामले को रखा दफा करेंगे। सीसी अब सवाल यह उठ रहा है कि— परमिट होने के बाद भी लाइन चालू कैसे रही? सुरक्षा मानकों का पालन क्यों नहीं किया गया? हादसे की जिम्मेदारी कंपनी लेगी या बिजली विभाग? पीड़ित मजदूर के परिजनों व क्षेत्रवासियों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • WCL कर्मचारी की को कोयला परिवहन करने वाले ट्रक ने मारी टक्कर कर्मचारी की मौके पर मौत चालक फरार
    1
    WCL कर्मचारी की को कोयला परिवहन करने वाले ट्रक ने मारी टक्कर कर्मचारी की मौके पर मौत चालक फरार
    user_Namdev gujre Khabar bhart news
    Namdev gujre Khabar bhart news
    पत्रकार घोड़ा डोंगरी, बैतूल, मध्य प्रदेश•
    50 min ago
  • उप तहसील बोरदेही में निकली शिव बारात महाशिवरात्रि के पावन शादी जैसा का मंडप सजा नगर में खुशी का माहौल शिव पार्वती की झांकी रही आकर्षण का केंद्र बैतूल जिले के उप तहसील बोरदेही मे महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर बोरदेही नगर के शिवालयों में श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत माहौल देखने को मिला। सुबह ब्रह्ममुहूर्त से ही मंदिरों में श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग गईं। भक्त बेलपत्र, धतूरा, दूध और जल लेकर भगवान शिव का अभिषेक करने पहुंचे और विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि तथा क्षेत्र की खुशहाली की कामना की। मंदिर परिसर मे “हर-हर महादेव” और “बम-बम भोले” के जयघोष से गूंज उठा। कई स्थानों पर रुद्राभिषेक और विशेष आरती का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। नगर के प्रमुख शिवालयों को आकर्षक विद्युत सजावट और फूल-मालाओं से सजाया गया, जिससे पूरे शहर में उत्सव जैसा माहौल नजर आया। महाशिवरात्रि के अवसर पर शहरभर में जगह-जगह भंडारों का आयोजन भी किया गया, जहां श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया और सेवा कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। वहीं सुरक्षा व्यवस्था और यातायात को सुचारू बनाए रखने के लिए प्रशासन भी दिनभर सक्रिय और मुस्तैद नजर आया उप तहसील बोरदेही मे शाम के समय भक्तों के द्वारा शिव पार्वती बारात निकल गई महादेव पार्वती की विशेष झांकी आकर्षण का केंद्र रही ग्राम समिति के द्वारा ढोल नगाड़े डीजे की धुन के साथ नगर मैं शिव बारात निकाली गई बच्चे क्या बूढ़े भी इस बारात में नाश्ते झूमते नजर आए नगर मे जगह-जगह पर शिव पार्वती की झांकियां की पूजा अर्चना करती दिखी महिलाएं सी न्यूज़ भारत जिला संवाददाता संदीप वाईकर बैतूल
    4
    उप तहसील बोरदेही में निकली शिव बारात महाशिवरात्रि के पावन शादी जैसा का मंडप सजा नगर में खुशी का माहौल शिव पार्वती की झांकी रही आकर्षण का केंद्र 
बैतूल जिले के उप तहसील बोरदेही मे महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर बोरदेही नगर के शिवालयों में श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत माहौल देखने को मिला। सुबह ब्रह्ममुहूर्त से ही मंदिरों में श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग गईं। भक्त बेलपत्र, धतूरा, दूध और जल लेकर भगवान शिव का अभिषेक करने पहुंचे और विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि तथा क्षेत्र की खुशहाली की कामना की।
मंदिर परिसर मे “हर-हर महादेव” और “बम-बम भोले” के जयघोष से गूंज उठा। कई स्थानों पर रुद्राभिषेक और विशेष आरती का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। नगर के प्रमुख शिवालयों को आकर्षक विद्युत सजावट और फूल-मालाओं से सजाया गया, जिससे पूरे शहर में उत्सव जैसा माहौल नजर आया।
महाशिवरात्रि के अवसर पर शहरभर में जगह-जगह भंडारों का आयोजन भी किया गया, जहां श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया और सेवा कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। वहीं सुरक्षा व्यवस्था और यातायात को सुचारू बनाए रखने के लिए प्रशासन भी दिनभर सक्रिय और मुस्तैद नजर आया उप तहसील बोरदेही मे शाम के समय भक्तों के द्वारा शिव पार्वती बारात निकल गई महादेव पार्वती की विशेष झांकी आकर्षण का केंद्र रही ग्राम समिति के द्वारा ढोल नगाड़े डीजे की धुन के साथ नगर मैं शिव बारात निकाली गई बच्चे क्या बूढ़े भी इस बारात में नाश्ते झूमते  नजर आए नगर मे जगह-जगह पर शिव पार्वती की झांकियां की पूजा अर्चना करती दिखी महिलाएं 
सी न्यूज़ भारत जिला संवाददाता संदीप वाईकर बैतूल
    user_Sandeep waiker
    Sandeep waiker
    Mobile Phone Shop आमला, बैतूल, मध्य प्रदेश•
    19 hrs ago
  • आमला ब्लाक के लादी सारणी सड़क व तिरमूह गाँव में ग्रामीणों के द्वारा जन समस्या को लेकर चक्का जाम करने पर प्रशासन ने दर्ज की एफआई वापस लेने की मांग की कांग्रेस कार्यकर्त्ता ने किया प्रदर्शन
    1
    आमला ब्लाक के लादी सारणी सड़क व तिरमूह गाँव में ग्रामीणों के द्वारा जन समस्या को लेकर चक्का जाम करने पर प्रशासन ने दर्ज की एफआई वापस लेने की मांग की कांग्रेस कार्यकर्त्ता ने किया प्रदर्शन
    user_AMLA NEWS
    AMLA NEWS
    पत्रकार आमला, बैतूल, मध्य प्रदेश•
    21 hrs ago
  • नपा कर्मियों की टैक्स वसूली में अभद्रता एवं दुकाने सील  करने के विरोध में कांग्रेस नें सौंपा ज्ञापन। मुलताई। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी नें एसडीएम  राजीव कहार कों नपा अधिकारी एवं कर्मचारियों की कार्य प्रणाली के विरोध में ज्ञापन सौंपा,जिसमे बताया गया कि मुख्य नगर पालिका अधिकारी द्वारा तानाशाही एवं अभद्रतापूर्वक रवैया अपनाकर टैक्स वसूली का कार्य करते हुए अवैध रूप से दुकानों को सील किया गया है। मुलताई नगर के बस स्टेंड के काम्प्लेक्स की दुकानें जिसका कर (टैक्स) दुकानदारों द्वारा प्रति वित्तीय वर्ष (1 अप्रेल से 31 मार्च) प्रतिवर्ष अनुसार अधिरोपित किया जाता है। जिसे प्रतिवर्ष व्यापारी 31 मार्च तक कर (टैक्स) जमा करते है। मुख्य नगर पालिका अधिकारी द्वारा अवैध रूप से विगत दिनों में कुछ दुकानदारों को बिना नोटिस जारी किये एवं बिना पूर्व सूचना दिये दबंगतापूर्वक दुकानें सील कर दी गई है। जो कि मध्यप्रदेश नगर पालिका अधिनियम की धारा 164 एवं 166 का उल्लंघन है। नगर पालिका अधिनियम में यह प्रावधान है कि किसी दुकानदार से बकाया वसूली करने से पूर्व उसे नगर पालिका अधिनियम की धारा 164 के अंतर्गत बिल प्रदान किया जाना आवश्यक है एवं उसे उक्त राशि को जमा करने के लिये 15 दिनों का समय दिया जाना चाहिये था। इसी प्रकार मध्यप्रदेश नगर पालिका अधिनियम की धारा 166 के अनुसार यदि धारा 184 में प्रदान की गई उक्त समयावधि में भुगतान नहीं किया जाता है तो नगर पालिका द्वारा दुकानदारों को एक मांग सूचना पत्र दिया जाना अनिवार्य है परंतु वर्तमान में नगर पालिका द्वारा राज्य सरकार द्वारा बनाये गए कानूनों का उल्लंघन करते हुए मनमाने तरीके से दुर्भावनावश किरायेदारों से वसूली की जा रही है। जिससे कि व्यापारियों को मानसिक एवं आर्थिक रूप से नुकसान हुआ है जिसके कारण एक व्यापारियों का स्वास्थ्य खराब हो रहा है। यह कि पिछले वित्तीय वर्ष 2025 में दकानदारों द्वारा 31 मार्च 2025 तक का टैक्स किया गया है परंतु इस वित्तीय वर्ष में मुख्य नगर पालिका अधिकारी द्वारा तीन गुणा टेक्स) वसूला जा रहा है,जो कि अवैध है एवं न्यायसंगत नहीं है। कर (टैक्स) की रसीदें दुकानदारों को आफलाईन लिखित दी जा रही है। जो कि नगर पालिका द्वारा 24 घंटे के भीतर करदाताओं को कर (टैक्स) की आनलाईन रसीदें दी जानी चाहिये थी जो कि दुकानदारों को नहीं दी गई एवं यह नगर पालिका की वसूली की पारदर्शिता पर प्रश्न चिन्ह लगाता है।
    1
    नपा कर्मियों की टैक्स वसूली में अभद्रता एवं दुकाने सील 
करने के विरोध में कांग्रेस नें सौंपा ज्ञापन।
मुलताई। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी नें एसडीएम  राजीव कहार कों नपा अधिकारी एवं कर्मचारियों की कार्य प्रणाली के विरोध में ज्ञापन सौंपा,जिसमे बताया गया कि मुख्य नगर पालिका अधिकारी द्वारा तानाशाही एवं अभद्रतापूर्वक रवैया अपनाकर टैक्स वसूली का कार्य करते हुए अवैध रूप से दुकानों को सील किया गया है।
मुलताई नगर के बस स्टेंड के काम्प्लेक्स की दुकानें जिसका कर (टैक्स) दुकानदारों द्वारा प्रति वित्तीय वर्ष (1 अप्रेल से 31 मार्च) प्रतिवर्ष अनुसार अधिरोपित किया जाता है। जिसे प्रतिवर्ष व्यापारी 31 मार्च तक कर (टैक्स) जमा करते है। मुख्य नगर पालिका अधिकारी द्वारा अवैध रूप से विगत दिनों में कुछ दुकानदारों को बिना नोटिस जारी किये एवं बिना पूर्व सूचना दिये दबंगतापूर्वक दुकानें सील कर दी गई है। जो कि मध्यप्रदेश नगर पालिका अधिनियम की धारा 164 एवं 166 का उल्लंघन है। नगर पालिका अधिनियम में यह प्रावधान है कि किसी दुकानदार से बकाया वसूली करने से पूर्व उसे नगर पालिका अधिनियम की धारा 164 के अंतर्गत बिल प्रदान किया जाना आवश्यक है एवं उसे उक्त राशि को जमा करने के लिये 15 दिनों का समय दिया जाना चाहिये था।
इसी प्रकार मध्यप्रदेश नगर पालिका अधिनियम की धारा 166 के अनुसार यदि धारा 184 में प्रदान की गई उक्त समयावधि में भुगतान नहीं किया जाता है तो नगर पालिका द्वारा दुकानदारों को एक मांग सूचना पत्र दिया जाना अनिवार्य है परंतु वर्तमान में नगर पालिका द्वारा राज्य सरकार द्वारा बनाये गए कानूनों का उल्लंघन करते हुए मनमाने तरीके से दुर्भावनावश किरायेदारों से वसूली की जा रही है। जिससे कि व्यापारियों को मानसिक एवं आर्थिक रूप से नुकसान हुआ है जिसके कारण एक व्यापारियों का स्वास्थ्य खराब हो रहा है।
यह कि पिछले वित्तीय वर्ष 2025 में दकानदारों द्वारा 31 मार्च 2025 तक का टैक्स किया गया है परंतु इस वित्तीय वर्ष में मुख्य नगर पालिका अधिकारी द्वारा तीन गुणा टेक्स) वसूला जा रहा है,जो कि अवैध है एवं न्यायसंगत नहीं है।
कर (टैक्स) की रसीदें दुकानदारों को आफलाईन लिखित दी जा रही है। जो कि नगर पालिका द्वारा 24 घंटे के भीतर करदाताओं को कर (टैक्स) की आनलाईन रसीदें दी जानी चाहिये थी जो कि दुकानदारों को नहीं दी गई एवं यह नगर पालिका की वसूली की पारदर्शिता पर प्रश्न चिन्ह लगाता है।
    user_M. Afsar khan
    M. Afsar khan
    Local News Reporter मुलताई, बैतूल, मध्य प्रदेश•
    21 min ago
  • सफलतापूर्वक परीक्षा संपन्न कराने हेतु परीक्षा केंद्राध्यक्षों को आयोजित बैठक में दिये दिशा निर्देश भैंसदेही/मनीष राठौर भैंसदेही विकासखंड में आगामी 20 फरवरी से कक्षा पांचवी एवं आठवीं की वार्षिक परीक्षा संचालन हेतु विकासखंड के 28 परीक्षा केन्द्रों पर नियुक्त केंद्राध्यक्ष एवं सहायक केंद्राध्यक्ष की बैठक का आयोजन शनिवार को सांदीपनि विद्यालय भैंसदेही के सभा कक्ष में विकासखंड शिक्षा अधिकारी संदीप राठौर, विकासखंड स्त्रोत केंद्र समन्वयक सुखदेव धोटे,परीक्षा प्रभारी बीएसी श्रीराम भुस्कुटे की प्रमुख उपस्थिति में आयोजित की गई l बैठक में सभी को कक्षा पांचवी /आठवीं की वार्षिक परीक्षा- 2026 के संचालन के संबंध में राज्य शिक्षा केंद्र तथा जिला शिक्षा केंद्र से प्राप्त दिशा निर्देशों से अवगत कराकर उन्हें दिशा निर्देशों का पालन सुनिश्चित करते हुए समय सारणी अनुसार सफलतापूर्वक परीक्षा संपन्न कराए जाने हेतु मार्गदर्शन दिया गया l वार्षिक परीक्षा के संबंध में जनपद शिक्षा केंद्र के परीक्षा प्रभारी बीएसी श्रीराम भुस्कुटे ने बताया कि परीक्षा केंद्र के 100 मीटर के दायरे में किसी भी बाहरी व्यक्ति का प्रवेश वर्जित रहेगा तथा परीक्षा केंद्र पर केन्द्राध्यक्ष को छोड़कर परीक्षा कार्य में लगे सभी अन्य कर्मचारियो के लिए मोबाइल पूर्णतया प्रतिबंधित रहेगा l परीक्षा केंद्र पर परीक्षार्थियों हेतु समुचित बैठक व्यवस्था, स्वच्छता , पेयजल एवं शौचालय की समुचित व्यवस्था बनाए जाने के निर्देश दिए l केंद्र पर प्रश्न पत्रों की गोपनीयता एवं सुरक्षा हेतु समुचित व्यवस्था बनाए रखने एवं परीक्षा केंद्र पर राज्य शिक्षा केंद्र के निर्देशानुसार दिव्यांग परीक्षार्थीयों हेतु आवश्यक सुविधा दिए जाने हेतु निर्देशित किया गया l यदि कोई छात्र किसी कारणवश बिना प्रवेश पत्र के परीक्षा केंद्र पर उपस्थित होता है तो उस छात्र का परीक्षा केंद्राध्यक्ष द्वारा सत्यापन कर उसे परीक्षा में बैठने दिया जाएगा ऐसे परीक्षार्थियों हेतु केंद्राध्यक्ष अपने स्तर से प्रवेश पत्र जारी करेंगे ,परीक्षा केंद्र में दर्ज किसी भी छात्र को परीक्षा में बैठने से वंचित नही किया जाएगा l वार्षिक परीक्षा की जिला शिक्षा अधिकारी, सहायक आयुक्त, डीपीसी , एपीसी,बीईओ, संकुल प्राचार्य, बीआरसीसी, बीएसी ,सीएसी स्तर से सघन मॉनिटर की जाएगी l
    1
    सफलतापूर्वक परीक्षा संपन्न कराने हेतु परीक्षा केंद्राध्यक्षों को आयोजित बैठक में दिये दिशा निर्देश
भैंसदेही/मनीष राठौर
भैंसदेही विकासखंड में आगामी 20 फरवरी से कक्षा पांचवी एवं आठवीं की वार्षिक परीक्षा संचालन हेतु विकासखंड के 28 परीक्षा केन्द्रों पर नियुक्त केंद्राध्यक्ष एवं सहायक केंद्राध्यक्ष की बैठक का आयोजन शनिवार को सांदीपनि विद्यालय भैंसदेही के सभा कक्ष में विकासखंड शिक्षा अधिकारी संदीप राठौर, विकासखंड स्त्रोत केंद्र समन्वयक सुखदेव धोटे,परीक्षा प्रभारी बीएसी श्रीराम भुस्कुटे की प्रमुख उपस्थिति में आयोजित की गई l  बैठक में सभी को कक्षा पांचवी /आठवीं की वार्षिक परीक्षा- 2026 के संचालन के संबंध में राज्य शिक्षा केंद्र तथा जिला शिक्षा केंद्र से प्राप्त दिशा निर्देशों से अवगत कराकर उन्हें दिशा निर्देशों का पालन सुनिश्चित करते हुए  समय सारणी अनुसार सफलतापूर्वक परीक्षा संपन्न कराए जाने हेतु मार्गदर्शन दिया गया l वार्षिक परीक्षा के संबंध में जनपद शिक्षा केंद्र के परीक्षा प्रभारी बीएसी श्रीराम भुस्कुटे ने बताया कि परीक्षा केंद्र के 100 मीटर के दायरे में किसी भी बाहरी व्यक्ति का प्रवेश वर्जित रहेगा तथा परीक्षा केंद्र पर केन्द्राध्यक्ष को छोड़कर परीक्षा कार्य में लगे सभी अन्य कर्मचारियो के लिए मोबाइल पूर्णतया प्रतिबंधित रहेगा l  परीक्षा केंद्र पर परीक्षार्थियों हेतु समुचित बैठक व्यवस्था, स्वच्छता , पेयजल एवं शौचालय की समुचित व्यवस्था बनाए जाने के निर्देश दिए l केंद्र पर प्रश्न पत्रों की गोपनीयता एवं सुरक्षा हेतु समुचित व्यवस्था बनाए रखने एवं परीक्षा केंद्र पर राज्य शिक्षा केंद्र के निर्देशानुसार दिव्यांग परीक्षार्थीयों हेतु आवश्यक सुविधा दिए जाने हेतु निर्देशित किया गया l यदि कोई छात्र किसी कारणवश बिना प्रवेश पत्र के परीक्षा केंद्र पर उपस्थित होता है तो उस छात्र का परीक्षा केंद्राध्यक्ष द्वारा सत्यापन कर उसे परीक्षा में बैठने दिया जाएगा ऐसे परीक्षार्थियों हेतु केंद्राध्यक्ष अपने स्तर से प्रवेश पत्र जारी करेंगे ,परीक्षा केंद्र में दर्ज किसी भी छात्र को परीक्षा में बैठने से वंचित नही किया जाएगा l वार्षिक परीक्षा की जिला शिक्षा अधिकारी, सहायक आयुक्त, डीपीसी , एपीसी,बीईओ, संकुल प्राचार्य, बीआरसीसी, बीएसी ,सीएसी स्तर से सघन मॉनिटर की जाएगी l
    user_MANISH RATHORE mp news
    MANISH RATHORE mp news
    पत्रकार Bhainsdehi, Betul•
    2 hrs ago
  • नगर के फायर ब्रिगेड आफिस के समीप स्थित अम्बेडकर चौक के कायाकल्प के लिए समाज संगठन द्वारा आग्रह करने पर विधायक हेमन्त खण्डेलवाल ने पांच लाख रुपए की राशि स्वीकृत की जिसको लेकर नगर के जनप्रतिनिधियों द्वारा स्थल का भूमिपूजन किया गया जिसमें मुख्य रूप से पुर्व नगर परिषद अध्यक्ष सुरज राठौर, विधायक प्रतिनिधि मनोज जगताप, नगर परिषद उपाध्यक्ष विनय जितपुरे, कैलाश आजाद,विजय गायकवाड़, समिति अध्यक्ष रूपेश डोंगरे मारोति महाले सीएमओ सहित जनप्रतिनिधि अधिकारी उपस्थित रहे।
    1
    नगर के फायर ब्रिगेड आफिस के समीप स्थित अम्बेडकर चौक के कायाकल्प के लिए समाज संगठन द्वारा आग्रह करने पर विधायक हेमन्त खण्डेलवाल ने पांच लाख रुपए की राशि स्वीकृत की  जिसको लेकर नगर के जनप्रतिनिधियों द्वारा स्थल का भूमिपूजन किया गया जिसमें मुख्य रूप से पुर्व नगर परिषद अध्यक्ष सुरज राठौर, विधायक प्रतिनिधि मनोज जगताप, नगर परिषद उपाध्यक्ष विनय जितपुरे, कैलाश आजाद,विजय गायकवाड़, समिति अध्यक्ष रूपेश डोंगरे मारोति महाले सीएमओ सहित जनप्रतिनिधि अधिकारी उपस्थित रहे।
    user_Vinod Kanathe
    Vinod Kanathe
    पत्रकारिता आठनेर, बैतूल, मध्य प्रदेश•
    18 hrs ago
  • एआई कॉन्फ्रेंस में अनंत अंबानी ने मोदी जी को समझाया, मुख्यमंत्री बिष्ट शंकराचार्य को समझें-अखिलेश, किसानों की रोज़ी से कांग्रेस को समझौता मंजूर नहीं, डोटासरा मार देंगे घोटा, बीजेपी विधायक होने से दुखी विधायकजी और तीन अपराधी मंत्रियों को नहीं बोलने देंगे कांग्रेसी मप्र में.... देखिए देश दुनिया की छ बड़ी खबरें राजपथ न्यूज़ को....
    1
    एआई कॉन्फ्रेंस में अनंत अंबानी ने मोदी जी को समझाया, मुख्यमंत्री बिष्ट शंकराचार्य को समझें-अखिलेश, किसानों की रोज़ी से कांग्रेस को समझौता मंजूर नहीं, डोटासरा मार देंगे घोटा, बीजेपी विधायक होने से दुखी विधायकजी और तीन अपराधी मंत्रियों को नहीं बोलने देंगे कांग्रेसी मप्र में.... देखिए देश दुनिया की छ बड़ी खबरें राजपथ न्यूज़ को....
    user_Rajpath News
    Rajpath News
    पत्रकार Prabhatpattan, Betul•
    9 hrs ago
  • 🔷 ₹40 लाख के शासकीय गबन का पर्दाफाश 🔷 *₹10 हजार का ईनामी आरोपी गणेश उईके गिरफ्तार* 🔷 *जनजातीय छात्रावासों के बिजली बिल में फर्जीवाड़ा कर निजी खातों में ट्रांसफर की गई थी राशि* 🔹पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री वीरेन्द्र जैन के कुशल मार्गदर्शन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती कमला जोशी के निर्देशन में संपत्ति संबंधी अपराधों एवं वित्तीय धोखाधड़ी पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है l इसी तारतम्य में प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक सुश्री शैफा हाशमी की कुशल विवेचना के तहत कोतवाली पुलिस द्वारा जनजातीय कार्य विभाग अंतर्गत संचालित छात्रावासों के विद्युत देयकों में फर्जीवाड़ा कर लगभग *₹40,04,067/- (चालीस लाख चार हजार सड़सठ रुपये) के गबन* प्रकरण में *₹10,000 के ईनामी आरोपी गणेश उईके को गिरफ्तार* करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। 🔹इससे पूर्व प्रकरण में सहआरोपी धर्मेन्द्र वरकड़े को दिनांक 30.01.2026 को गिरफ्तार कर न्यायालय प्रस्तुत किया जा चुका है। एक अन्य आरोपी छत्रपाल मर्सकोले की तलाश जारी है। 🔹*प्रकरण का संक्षिप्त विवरण* दिनांक 05.01.2026 को कार्यालय जनपद पंचायत बैतूल से प्राप्त पत्र एवं जांच प्रतिवेदन के आधार पर थाना *कोतवाली बैतूल में अपराध क्रमांक 19/2026 पंजीबद्ध* किया गया। 🔹जांच में यह तथ्य सामने आया कि वर्ष 2021 से 2025 के मध्य जनजातीय कार्य विभाग के छात्रावासों के विद्युत बिलों का भुगतान करते समय IFMIS पोर्टल पर कियेटर एवं DDO लॉगिन का दुरुपयोग कर डमी/फर्जी वेंडर बनाए गए। इन फर्जी वेंडरों के माध्यम से विद्युत विभाग के नाम पर भुगतान दर्शाकर राशि निजी बैंक खातों में ट्रांसफर की गई। 🔹*जांच में यह भी पाया गया कि*— * एक बार वास्तविक विद्युत विभाग के खाते में भुगतान किया गया। * दूसरी बार फर्जी वेंडरों के माध्यम से निजी खातों में राशि स्थानांतरित की गई। * बैंक खातों एवं स्टेटमेंट विश्लेषण से स्पष्ट हुआ कि संबंधित खाते स्थानीय व्यक्तियों के थे। * खातों में प्राप्त राशि का लेन-देन आरोपी कम्प्यूटर ऑपरेटर से UPI माध्यम से जुड़ा पाया गया। जांच में *₹40,04,067/- के गबन की पुष्टि हुई है,* जिसमें से ₹5,24,182/- की राशि शासकीय चालान के माध्यम से जमा कराई जा चुकी है। 🔹 *वैधानिक कार्यवाही* प्रकरण में प्रारंभिक रूप से धारा 318(4), 316(5) बीएनएस के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध किया गया। 🔹विवेचना के दौरान प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर धारा 338, 336(3), 340(2) बीएनएस एवं 13(2) भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 का इजाफा किया गया है। 🔹साथ ही मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत बैतूल के आवेदन पर आरोपियों के विरुद्ध धारा 420, 409 भादवि के अंतर्गत भी अपराध दर्ज कर विवेचना की जा रही है। 🔹*फरार ईनामी आरोपी की गिरफ्तारी* फरार *आरोपी गणेश उईके एवं छत्रपाल मर्सकोले* की *गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक बैतूल द्वारा ₹10,000-₹10,000 के ईनाम की उद्घोषणा* की गई थी। लगातार तलाश, तकनीकी विश्लेषण एवं मुखबिर सूचना के आधार पर *आरोपी गणेश पिता लिप्पा उईके, उम्र 27 वर्ष, निवासी ग्राम कढ़ाई थाना कोतवाली बैतूल* को अभिरक्षा में लेकर गिरफ्तार किया गया। आरोपी को आज दिनांक 17.02.2026 को माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया जा रहा है। 👮 *पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका* इस महत्वपूर्ण कार्यवाही में— *अनुसंधान अधिकारी सुश्री शैफा हाशमी (प्रशिक्षु डीएसपी बैतूल)* थाना प्रभारी देवकरण डेहरिया, उनि बसंत अहके, प्र.आर. 64 तरुण पटेल, प्र.आर. 369 शिवकुमार, आर. 650 उज्ज्वल दुबे, आरक्षक 432 दुर्गेश वर्मा, साइबर सेल आर दीपेंद्र सिंह की विशेष भूमिका रही। 🚨 *पुलिस अधीक्षक बैतूल की अपील* पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री वीरेन्द्र जैन द्वारा आमजन एवं शासकीय अधिकारियों/कर्मचारियों से अपील की गई है कि— * शासकीय भुगतान एवं ऑनलाइन पोर्टल (IFMIS) के उपयोग में पूर्ण पारदर्शिता एवं नियमित ऑडिट सुनिश्चित करें। * लॉगिन आईडी एवं पासवर्ड की गोपनीयता बनाए रखें। * किसी भी प्रकार के फर्जी वेंडर, संदिग्ध खाते या दोहरे भुगतान की जानकारी तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों एवं पुलिस को दें। * वित्तीय अनियमितता या भ्रष्टाचार की सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी। 🔹*शासकीय धन जनता की अमानत है। इसके दुरुपयोग में संलिप्त किसी भी व्यक्ति के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।*
    1
    🔷 ₹40 लाख के शासकीय गबन का पर्दाफाश
🔷 *₹10 हजार का ईनामी आरोपी गणेश उईके गिरफ्तार* 
🔷 *जनजातीय छात्रावासों के बिजली बिल में फर्जीवाड़ा कर निजी खातों में ट्रांसफर की गई थी राशि* 
🔹पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री वीरेन्द्र जैन के कुशल मार्गदर्शन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती कमला जोशी के निर्देशन में संपत्ति संबंधी अपराधों एवं वित्तीय धोखाधड़ी पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है l इसी तारतम्य में प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक सुश्री शैफा हाशमी की कुशल विवेचना 
के तहत कोतवाली पुलिस द्वारा जनजातीय कार्य विभाग अंतर्गत संचालित छात्रावासों के विद्युत देयकों में फर्जीवाड़ा कर लगभग *₹40,04,067/- (चालीस लाख चार हजार सड़सठ रुपये) के गबन* प्रकरण में *₹10,000 के ईनामी आरोपी गणेश उईके को गिरफ्तार* करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।
🔹इससे पूर्व प्रकरण में सहआरोपी धर्मेन्द्र वरकड़े को दिनांक 30.01.2026 को गिरफ्तार कर न्यायालय प्रस्तुत किया जा चुका है। एक अन्य आरोपी छत्रपाल मर्सकोले की तलाश जारी है।
🔹*प्रकरण का संक्षिप्त विवरण* 
दिनांक 05.01.2026 को कार्यालय जनपद पंचायत बैतूल से प्राप्त पत्र एवं जांच प्रतिवेदन के आधार पर थाना *कोतवाली बैतूल में अपराध क्रमांक 19/2026 पंजीबद्ध* किया गया।
🔹जांच में यह तथ्य सामने आया कि वर्ष 2021 से 2025 के मध्य जनजातीय कार्य विभाग के छात्रावासों के विद्युत बिलों का भुगतान करते समय IFMIS पोर्टल पर कियेटर एवं DDO लॉगिन का दुरुपयोग कर डमी/फर्जी वेंडर बनाए गए।
इन फर्जी वेंडरों के माध्यम से विद्युत विभाग के नाम पर भुगतान दर्शाकर राशि निजी बैंक खातों में ट्रांसफर की गई।
🔹*जांच में यह भी पाया गया कि*—
* एक बार वास्तविक विद्युत विभाग के खाते में भुगतान किया गया।
* दूसरी बार फर्जी वेंडरों के माध्यम से निजी खातों में राशि स्थानांतरित की गई।
* बैंक खातों एवं स्टेटमेंट विश्लेषण से स्पष्ट हुआ कि संबंधित खाते स्थानीय व्यक्तियों के थे।
* खातों में प्राप्त राशि का लेन-देन आरोपी कम्प्यूटर ऑपरेटर से UPI माध्यम से जुड़ा पाया गया।
जांच में *₹40,04,067/- के गबन की पुष्टि हुई है,* जिसमें से ₹5,24,182/- की राशि शासकीय चालान के माध्यम से जमा कराई जा चुकी है।
🔹 *वैधानिक कार्यवाही* 
प्रकरण में प्रारंभिक रूप से धारा 318(4), 316(5) बीएनएस के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध किया गया।
🔹विवेचना के दौरान प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर धारा 338, 336(3), 340(2) बीएनएस एवं 13(2) भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 का इजाफा किया गया है।
🔹साथ ही मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत बैतूल के आवेदन पर आरोपियों के विरुद्ध धारा 420, 409 भादवि के अंतर्गत भी अपराध दर्ज कर विवेचना की जा रही है।
🔹*फरार ईनामी आरोपी की गिरफ्तारी* 
फरार *आरोपी गणेश उईके एवं छत्रपाल मर्सकोले* की *गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक बैतूल द्वारा ₹10,000-₹10,000 के ईनाम की उद्घोषणा* की गई थी। लगातार तलाश, तकनीकी विश्लेषण एवं मुखबिर सूचना के आधार पर *आरोपी गणेश पिता लिप्पा उईके, उम्र 27 वर्ष, निवासी ग्राम कढ़ाई थाना कोतवाली बैतूल* को अभिरक्षा में लेकर गिरफ्तार किया गया। 
आरोपी को आज दिनांक 17.02.2026 को माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया जा रहा है।
👮 *पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका* 
इस महत्वपूर्ण कार्यवाही में—
*अनुसंधान अधिकारी सुश्री शैफा हाशमी (प्रशिक्षु डीएसपी बैतूल)* 
थाना प्रभारी देवकरण डेहरिया, उनि बसंत अहके, प्र.आर. 64 तरुण पटेल, प्र.आर. 369 शिवकुमार, आर. 650 उज्ज्वल दुबे, आरक्षक 432 दुर्गेश वर्मा, साइबर सेल आर दीपेंद्र सिंह की विशेष भूमिका रही।
🚨 *पुलिस अधीक्षक बैतूल की अपील* 
पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री वीरेन्द्र जैन द्वारा आमजन एवं शासकीय अधिकारियों/कर्मचारियों से अपील की गई है कि—
* शासकीय भुगतान एवं ऑनलाइन पोर्टल (IFMIS) के उपयोग में पूर्ण पारदर्शिता एवं नियमित ऑडिट सुनिश्चित करें।
* लॉगिन आईडी एवं पासवर्ड की गोपनीयता बनाए रखें।
* किसी भी प्रकार के फर्जी वेंडर, संदिग्ध खाते या दोहरे भुगतान की जानकारी तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों एवं पुलिस को दें।
* वित्तीय अनियमितता या भ्रष्टाचार की सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।
🔹*शासकीय धन जनता की अमानत है। इसके दुरुपयोग में संलिप्त किसी भी व्यक्ति के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।*
    user_M. Afsar khan
    M. Afsar khan
    Local News Reporter मुलताई, बैतूल, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.