Shuru
Apke Nagar Ki App…
जय श्री राम बगतला स्थित संकट मोचन हनुमान मंदिर में हर मंगलवार की तरह इस सप्ताह भी संगीतमय महाआरती का शुभारंभ हो गया है। आज 28 अप्रैल, मंगलवार को रात्रि 7:30 बजे हनुमान जी महाराज की भव्य महाआरती श्रद्धा और भक्ति के साथ प्रारंभ हुई। इस अवसर पर महाआरती के यजमान श्री दीनू छिरा जी रहे, जिनके सान्निध्य में भक्तजन बड़ी संख्या में उपस्थित होकर आरती में शामिल हुए। मंदिर परिसर में भक्ति, संगीत और जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। 🙏 धन्यवाद संकटमोचन हनुमान मंदिर मंगलवार आरती महोत्सव सेवा समिति, गोटेगांव
Kailash gupta tv 24
जय श्री राम बगतला स्थित संकट मोचन हनुमान मंदिर में हर मंगलवार की तरह इस सप्ताह भी संगीतमय महाआरती का शुभारंभ हो गया है। आज 28 अप्रैल, मंगलवार को रात्रि 7:30 बजे हनुमान जी महाराज की भव्य महाआरती श्रद्धा और भक्ति के साथ प्रारंभ हुई। इस अवसर पर महाआरती के यजमान श्री दीनू छिरा जी रहे, जिनके सान्निध्य में भक्तजन बड़ी संख्या में उपस्थित होकर आरती में शामिल हुए। मंदिर परिसर में भक्ति, संगीत और जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। 🙏 धन्यवाद संकटमोचन हनुमान मंदिर मंगलवार आरती महोत्सव सेवा समिति, गोटेगांव
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- ग्राम भड़री में गांव के पास अचानक लगी आग से मचा हडकंप, दमकल एवं ग्रामीणो कि मदद से आग पर पाया गया काबू2
- Post by Shrikant Dubay पत्रकार1
- डॉ. मोना कौरव ने गाडरवारा विधानसभा क्षेत्र में NTPC राखड़ डंपरों की लापरवाही से हो रही लगातार दुर्घटनाओं को लेकर मृत आत्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित की तथा एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर सख्त कार्रवाई की मांग की। इस दौरान पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी, महिला नेतृत्व, युवा कार्यकर्ता एवं मीडिया साथी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि जनता से जुड़े मुद्दों पर कांग्रेस हमेशा सड़क पर उतरकर संघर्ष करने के लिए तैयार है।2
- Post by पंकज गुप्ता "पत्रकार"1
- Post by Satish Vishwakarma1
- रेलवे हॉस्पिटल नरसिंहपुर में 'टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत स्वास्थ्य जागरूकता शिविर आयोजित नरसिंहपुर: भारत सरकार के 'टीबी मुक्त भारत' के संकल्प को साकार करने की दिशा में, आज 29 अप्रैल 2026 को रेलवे हॉस्पिटल नरसिंहपुर में एक विशेष जागरूकता एवं स्क्रीनिंग स्वास्थ्य कैंप का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के दौरान रेलवे चिकित्सक डॉ. आर. आर. कुर्रे ने टीबी (तपेदिक) के लक्षण, बचाव, जांच और उसके संपूर्ण इलाज के बारे में विस्तार से जानकारी दी। डॉ. कुर्रे ने जोर देकर कहा कि टीबी एक लाइलाज बीमारी नहीं है, बशर्ते इसका सही समय पर पता चल जाए और इलाज पूरा किया जाए। उन्होंने आगाह किया कि यदि टीबी का सही समय पर उपचार नहीं कराया जाता है, तो यह 'एमडीआर' (MDR-TB) में परिवर्तित हो सकता है, जो स्वास्थ्य के लिए अधिक घातक है।1
- सड़क की बदहाली बनी खतरा | गाडरवारा–करेली से जबलपुर मार्ग पर सफर मुश्किल गाडरवारा–करेली से जबलपुर जाने वाला मुख्य मार्ग इन दिनों बेहद खराब हालत में पहुंच चुका है। दादा महाराज से लेकर गोटेगांव तक सड़क पर जगह-जगह बड़े गड्ढे और उखड़ी हुई परतें साफ देखी जा सकती हैं, जिससे वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस मार्ग पर रोजाना सैकड़ों छोटे-बड़े वाहन गुजरते हैं, लेकिन सड़क की जर्जर स्थिति के कारण दुर्घटनाओं का खतरा लगातार बना हुआ है। खासकर दोपहिया वाहन चालकों के लिए यह रास्ता जानलेवा साबित हो सकता है। कई जगहों पर सड़क इतनी क्षतिग्रस्त है कि वाहन चालकों को अचानक ब्रेक लगाना पड़ता है या रास्ता बदलकर निकलना पड़ता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस सड़क की मरम्मत लंबे समय से नहीं हुई है, जिससे स्थिति दिन-ब-दिन बिगड़ती जा रही है। ग्रामीणों और राहगीरों ने संबंधित विभाग से जल्द से जल्द सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है। 👉 जिम्मेदारों पर सवाल: क्षेत्रवासियों का आरोप है कि कई बार शिकायतों के बावजूद शासन-प्रशासन द्वारा इस ओर गंभीरता नहीं दिखाई गई है। यदि जल्द सुधार कार्य शुरू नहीं किया गया, तो यह लापरवाही किसी बड़े हादसे का कारण बन सकती है। 👉 प्रशासन से मांग: इस महत्वपूर्ण मार्ग की तत्काल मरम्मत करवाई जाए ताकि लोगों को सुरक्षित और सुगम यात्रा मिल सके।2
- आओ करें खुशियों से दोस्ती राजयोग शिविर का शुभारंभ गोटेगांव में मुख्य अतिथि नगर पालिका उपाध्यक्ष श्रीमती श्रद्धा चौकसे समाज सेविका निशा बरडिया इंजीनियर राहुल साहू ब्रह्माकुमारी मीना बहन जी एवं जबलपुर से पधारी पूजा दीदी द्वारा कार्यक्रम का दीप जलाकर शुभारंभ किया आदरणीय पूजा दीदी ने बताया आज चारों तरफ दुख अशांति परेशानियां बढ़ती जा रही है हर कोई हर किसी से परेशान है कोई बच्चों से परेशान तो कोई धन से परेशान तो कोई शरीर से परेशान नौकरी से परेशान हर कोई हर किसी से परेशान है देखा जाए खुशी गम हो चुकी है चारों तरफ टेंशन तनाव का बोलबाला उन्होंने बताया डिप्रेशन क्या है डिप्रेशन का मतलब है मन का थक जाना जब कोई बात या परिस्थिति हमें गहराई से परेशान करती है हम उसे बार-बार नकारात्मक तरीके से सोचते तो वह सोच धीरे-धीरे हमें मन पर हावी हो जाती है डर और चिंता हमारे मन में बैठ जाती है जिससे हम खुद पर दबाव महसूस करने लगते हैं ऐसे में मन अशांत हो जाता है लगातार सोचने से थकान कमजोरी और मानसिक ऊर्जा की कमी हो जाती है छोटी-छोटी बातों में उलझने से घबराहट बेचैनी और अकेलापन महसूस होने लगता है ध्यान भटकने लगता है और व्यवहार भी बदलने लगता है डिप्रेशन शारीरिक बीमारी नहीं बल्कि मानसिक स्थिति है यह समझना बेहतर जरूरी है कि डिप्रेशन कोई शारीरिक बीमारी नही एक मानसिक स्थिति है जो हमारी सोच और भावनाओं से जुड़ी होती है जरूरी नहीं है कि इसका इलाज दवाइयां से ही हो बल्कि इसे सोचने के तरीके से और जीवन के प्रति दृष्टिकोण बदलने से ठीक किया जा सकता है हम अपनी समस्याओं को समझना और उसके समाधान की दिशा में कदम बढ़ाते हैं तो हमारा मन खुद व खुद शांत होने लगता है इसके लिए हमें अपने मन को पॉजिटिव बनाना होगा हर किसी के प्रति शुभ सोचा होगा अच्छी सोच ही हमारे जीवन को बदल सकती है जीवन में खुशियां कहीं नहीं है खुशियां हमारे अंदर ही है हमें सिर्फ देना सीखना है खुशी देना सम्मान देना प्यार देना मीठे बोल बोलना जब हम किसी को अपने गुणो का दान करते हैं तो हमें खुद ब खुद खुशी प्राप्त होती है उन्होंने बताया मेडिटेशन के बारे में नियमित ध्यान से मन शांत होता है और अंदर से ऊर्जा मिलती है इसके लिए सात दिवसीय मेडिटेशन कोर्स सीखें ब्रह्माकुमारी संस्था में आत्मज्ञान और राजयोग मेडिटेशन के माध्यम से डिप्रेशन का प्रभावी समाधान प्रस्तुत किया जाता है ।1