राजकीय कृषि बीज भंडार का टास्क फोर्स अधिकारी ने किया औचक निरीक्षण* __किसानों को नियमानुसार बीज वितरण का दिया निर्देश_ *राजकीय कृषि बीज भंडार का टास्क फोर्स अधिकारी ने किया औचक निरीक्षण* __किसानों को नियमानुसार बीज वितरण का दिया निर्देश_ वाराणसी। आराजी लाइन विकासखंड क्षेत्र के जंसा स्थित राजकीय कृषि बीज भंडार केंद्र का शुक्रवार को शासन द्वारा वाराणसी मंडल हेतु नामित टास्क फोर्स अधिकारी सुरेंद्र चंद्र चौधरी, संयुक्त कृषि निदेशक आजमगढ़ मंडल ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ संयुक्त कृषि निदेशक वाराणसी मंडल शैलेंद्र कुमार, उप कृषि निदेशक अमित जायसवाल एवं जिला कृषि अधिकारी संगम सिंह मौजूद रहे। निरीक्षण के समय मौके पर गोदाम प्रभारी अमरजीत पटेल, टीएसी राजकुमार सहित बीज लेने आए किसान धनुषधारी, विकास चंद्र वर्मा, कुंती देवी, राकेश पाल, चंद्रबली यादव आदि उपस्थित थे और गोदाम पर बीज वितरण का कार्य चल रहा था। टास्क फोर्स अधिकारी द्वारा जिला कृषि अधिकारी वाराणसी को निर्देशित किया गया कि जिन किसानों ने बीज की बुकिंग की है उन्हें नियमानुसार निर्धारित दर पर बीज दिया जाए तथा बीज प्राप्ति की रसीद किसानों को अवश्य उपलब्ध कराई जाए। साथ ही जिन किसान भाइयों द्वारा दलहनी फसल में चना, मटर, मसूर तथा तिलहनी फसल में सरसों की बुकिंग की गई है और ई-लॉटरी के माध्यम से चयन हुआ है, उन्हें क्षेत्रीय कर्मचारियों के माध्यम से सूचित करते हुए यथाशीघ्र बीज वितरण सुनिश्चित किया जाए। जिला कृषि अधिकारी संगम सिंह ने बताया कि कृषि विभाग द्वारा गेहूं, चना, मटर, मसूर एवं सरसों के उच्च गुणवत्ता के बीज अनुदान पर राजकीय कृषि बीज भंडारों के माध्यम से उपलब्ध कराए जा रहे हैं। वर्तमान में गेहूं बीज की बुकिंग हेतु पोर्ट खुला है। उन्होंने किसानों से अपील की कि पोर्टल पर बुकिंग कर योजनाओं का लाभ उठाएं। साथ ही बताया कि पिछले दो दिनों से हो रही बारिश से जिन बीमित किसानों की धान की फसल को नुकसान हुआ है, वे 72 घंटे के भीतर व्हाट्सएप नंबर 7065514447, क्रॉप इंश्योरेंस ऐप, PMFBY वेबसाइट या जिला कृषि अधिकारी कार्यालय में शिकायत दर्ज कराएं।

- सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार तीन साल से लापता महिला को पुलिस ने परिजनों को सौंपा न्यूज टू इंडिया से सम्पादक हाजी हफीजुल्ला वारसी की खास रिपोर्ट चौबेपुर स्थानीय ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर स्थानीय पुलिस सब इंस्पेक्टर पूजा गुप्ता वे सब इंस्पेक्टर दुर्गोश मिश्रा की टीम मौके पर पहुंचे तीन साल से लापता महिला को परिजनों बुला कर सौंपा सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई पूरी कर महिला को परिजनों के सुपुर्द किया।1
- कल काशी के रुद्राक्ष इंटरनेशनल सेंटर में अमर कथाकार एवं पद्मश्री स्व. श्री मनु शर्मा जी की पुनर्प्रकाशित पुस्तकों के कल काशी के रुद्राक्ष इंटरनेशनल सेंटर में अमर कथाकार एवं पद्मश्री स्व. श्री मनु शर्मा जी की पुनर्प्रकाशित पुस्तकों के लोकार्पण एवं सारस्वत समारोह में सम्मिलित होकर गौरवान्वित महसूस किया। मनु शर्मा जी का साहित्य भारतीय संस्कृति, इतिहास और मानवीय मूल्यों की अमूल्य धरोहर है, जो आने वाली पीढ़ियों को सदैव प्रेरित करता रहेगा। इस भव्य आयोजन हेतु ‘हमारे मनु न्यास’ एवं ‘प्रभात प्रकाशन’ का हार्दिक आभार।1
- कलम के तेज धार से पीएम किसान की 24वीं किश्त जारी, अयोध्या के 3,93,011 किसानों के खाते में पहुंचे 78.60 करोड़ - उप कृषि निदेशक पीके कनौजिया ने दी जानकारी कृषि विज्ञान केन्द्र मसौधा में पीएम किसान उत्सव दिवस का आयोजन, बनासकांठा से प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का हुआ सजीव प्रसारण रबी बुवाई और पीएम किसान की समस्याओं पर उप कृषि निदेशक ने किसानों को किया जागरूक अयोध्या। बनासकांठा, गुजरात में प्रधानमंत्री द्वारा पीएम किसान सम्मान निधि की 24वीं किश्त जारी होने के अवसर पर कृषि विज्ञान केन्द्र मसौधा में पीएम किसान उत्सव दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. ए.के. मिश्र, संयुक्त कृषि निदेशक अयोध्या मण्डल ने की, जबकि पूरे कार्यक्रम की अगुवाई और किसानों को महत्वपूर्ण जानकारी देने में उप कृषि निदेशक अयोध्या डॉ. पी.के. कनौजिया की प्रमुख भूमिका रही। कृषि विज्ञान केन्द्र मसौधा में आयोजित इस कार्यक्रम में बनासकांठा से प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण कराया गया, जिसे किसानों ने बड़ी उत्सुकता से देखा। कार्यक्रम में डॉ. पी.के. कनौजिया उप कृषि निदेशक, अयोध्या, डॉ. सौरभ वर्मा जिला कृषि अधिकारी, डॉ. बी.पी. शाही वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं विशेषज्ञ कृषि विज्ञान केन्द्र मसौधा, केवीके के वैज्ञानिक, विकासखण्ड मसौधा के कृषि विभाग के कर्मचारी और जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से आए सैकड़ों प्रगतिशील किसान उपस्थित रहे। पीके कनौजिया ने बताया अयोध्या के किसानों को मिला 78.60 करोड़ का लाभ कार्यक्रम में किसानों को संबोधित करते हुए उप कृषि निदेशक डॉ. पी.के. कनौजिया ने कहा कि पीएम किसान सम्मान निधि में आने वाली समस्याओं जैसे - आधार लिंकिंग, ई-केवाईसी, भू-लेख अंकन आदि के निदान के बारे में बिंदुवार जानकारी दी। उन्होंने किसानों की शंकाओं का समाधान किया। डॉ. कनौजिया ने महत्वपूर्ण जानकारी देते हुए बताया कि आज जनपद अयोध्या के 3,93,011 किसानों के खाते में 24वीं किश्त के रूप में 2000 रुपये प्रति किसान के हिसाब से कुल 78.60 करोड़ रुपये डीबीटी के माध्यम से हस्तांतरित किए गए हैं। इस जानकारी से किसानों में खुशी की लहर दौड़ गई। वहीं डॉ. बी.पी. शाही ने वर्तमान रबी बुवाई में प्रजातियों के चयन और बुवाई की समय-सीमा पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता पर बल दिया। कार्यक्रम के दौरान विकासखण्ड मसौधा के कृषक श्री जगरूराम को मटर मिनीकिट एवं श्री अजीत प्रताप सिंह बिरौली को चना मिनीकिट, जिनका चयन बुकिंग के पश्चात ई-लॉटरी से हुआ था, का वितरण संयुक्त कृषि निदेशक डॉ. ए.के. मिश्र द्वारा किया गया। अंत में डॉ. पी.के. कनौजिया ने उपस्थित सभी अधिकारियों, कर्मचारियों और किसानों का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।4
- भारी बारिश से किसानों की मेहनत पर फिरा पानी, उमरहा-बरबसपुर क्षेत्र में धान की फसल प्रभावित; मुआवजे की मांग जनता न्यूज टीवी संवाददाता हरिचंद्र पटेल वाराणसी1
- चन्द्रावती प्राथमिक विद्यालय में बच्चों ने सीखा गीले-सूखे कचरे को अलग रखने का तरीका लईक आफ़ताब1
- वाराणसी, यूपी: MLC चुनाव नतीजों पर PM मोदी के ट्वीट को लेकर कांग्रेस नेता अजय राय ने कहा, "मैं बताना चाहूंगा कि कांग्रेस पार्टी ने यूपी में चुनाव लड़ा ही नहीं। वाराणसी, यूपी: MLC चुनाव नतीजों पर PM मोदी के ट्वीट को लेकर कांग्रेस नेता अजय राय ने कहा, "मैं बताना चाहूंगा कि कांग्रेस पार्टी ने यूपी में चुनाव लड़ा ही नहीं। पीएम मोदी घबराए हुए हैं। अब भाजपा और PM मोदी का पूरी तरह से सफाया होने वाला है।" वाराणसी जिले के पिंडरा विधानसभा क्षेत्र में 2027 के यूपी विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर उन्होंने कहा, "मैं पूरी तरह से पिंडरा पर ध्यान दे रहा हूं। वहां के लोग मेरे परिवार की तरह हैं... मुझे हर जाति और समाज के हर वर्ग के लोगों का आशीर्वाद और प्यार मिला है। मैंने वहां निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर भी चुनाव जीता है उसके बाद कांग्रेस से भी जीता। जनता का भरपूर प्यार, जनता का पूरा आर्शीवाद हमारे साथ खड़ा है..."1
- चक्रवाती तूफान अर्नब के असर से लगातार बारिश, खेतों में गिरी धान की फसल जनजीवन अस्त-व्यस्त, चक्रवाती तूफान अर्नब के असर से लगातार बारिश, खेतों में गिरी धान की फसल जनजीवन अस्त-व्यस्त, वाराणसी में चक्रवाती तूफान अर्नब के प्रभाव से क्षेत्र में पिछले 24 घंटे से लगातार हो रही बारिश ने ग्रामीण जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। वही सेवापुरी विकास खंड के बहरा, भटौली, हरिहरपुर, बरेमा, जगापट्टी, मनियारीपुर और हाथी बाजार सहित आसपास के गांवों में बारिश के कारण खेतों में खड़ी धान की फसल भीगने के साथ कई जगह गिर गई है। इससे किसानों की चिंता बढ़ गई है। वहीं, मजदूरों की रोजी-रोटी पर संकट मंडराने लगा है और पशुपालकों के सामने चारे की व्यवस्था करना मुश्किल हो गया है। धान की फसल पकने के कगार पर है। ऐसे समय में लगातार बारिश होने से कटाई, मड़ाई और अन्य कृषि कार्य प्रभावित हो रहे हैं। खेतों में पानी भरने और फसल गिरने से किसानों को उत्पादन में कमी तथा धान की गुणवत्ता खराब होने की आशंका सता रही है। किसानों का कहना है कि यदि बारिश का सिलसिला जारी रहा तो उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है। दूसरी ओर, बारिश के कारण खेतों और अन्य स्थानों पर मजदूरी करने वाले दिहाड़ी श्रमिकों का कामकाज ठप हो गया है। इससे उनके सामने परिवार का भरण-पोषण करने की समस्या उत्पन्न होने लगी है। रोज कमाकर खाने वाले मजदूरों की आमदनी प्रभावित होने से उनकी मुश्किलें बढ़ गई हैं। पशुपालकों को भी पशुओं के लिए हरा चारा काटने और उसे सुरक्षित स्थान तक पहुंचाने में परेशानी हो रही है। लगातार बारिश से ग्रामीण क्षेत्रों में सामान्य गतिविधियां प्रभावित हैं। किसान और मजदूर मौसम साफ होने का इंतजार कर रहे हैं, ताकि खेती-किसानी और रोजमर्रा के कामकाज दोबारा शुरू हो सकें।1
- नेशन फर्स्ट, पार्टी नेक्स्ट, सेल्फ लास्ट... भारतीय जनता पार्टी (BJP) सिर्फ एक राजनीतिक दल नहीं, यह 'राष्ट्र निर्माण' के नेशन फर्स्ट, पार्टी नेक्स्ट, सेल्फ लास्ट... भारतीय जनता पार्टी (BJP) सिर्फ एक राजनीतिक दल नहीं, यह 'राष्ट्र निर्माण' के महायज्ञ में समर्पित करोड़ों कार्यकर्ताओं का एक विशाल परिवार है। अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति का उत्थान और भारत माता को परम वैभव पर ले जाना हमारा ध्येय है। इसी ध्येय पथ पर चलते हुए आज लखनऊ स्थित डॉ. राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव आंबेडकर प्रेक्षागृह में माननीय केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री Amit Shah जी की अध्यक्षता में आयोजित 'भाजपा उत्तर प्रदेश कार्यसमिति' की बैठक में सहभागिता की। बैठक में भाजपा के माननीय राष्ट्रीय महासचिव व प्रदेश प्रभारी श्री Vinod Tawde जी, माननीय प्रदेश अध्यक्ष श्री Pankaj Chaudhary जी, माननीय मुख्यमंत्री श्री MYogiAdityanath जी सहित पार्टी के वरिष्ठ मंत्रीगणों, सम्मानित जनप्रतिनिधियों और ऊर्जावान पदाधिकारियों की उपस्थिति रही। बैठक में भाजपा की संगठनात्मक शक्ति को और सुदृढ़ करने, कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी को बढ़ाने तथा जनसेवा के संकल्प को धरातल पर और अधिक प्रभावी बनाने पर विस्तार से चर्चा हुई। साथ ही, संगठन की आगामी कार्ययोजनाओं पर मंथन हुआ। इस दौरान आदरणीय गृह मंत्री श्री अमित शाह जी का मिला अमूल्य मार्गदर्शन हम सभी कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार करने वाला है। हम सब मिलकर 'सबका साथ, सबका विकास' के संकल्प को सिद्ध करने के लिए निरंतर गतिमान रहेंगे। जय हिंद, जय भाजपा! BJP Uttar Pradesh Bharatiya Janata Party (BJP) #AmitShahInUP1