Shuru
Apke Nagar Ki App…
जालौन जिले से जनहित की खबर पर द न्यूज जालौन की मेहनत रंग लाई खास खबर है जालौन जिले के जालौन विकास खंड क्षेत्र से जुड़ी हुई जहां आज़ द न्यूज जालौन की खबर रंग लाई है द न्यूज जालौन ने दो दिन पहले एक खबर दिखाई थी जिसमें रोजगार सेवकों के मुद्दे को जोरदार ढंग से उठाया था इसे उच्चाधिकारियों ने संज्ञान लेते हुए निराकरण का आश्वासन दिया है देखें खास रिपोर्ट देवेश कुमार स्वर्णकार के साथ
Deves Swarnkar द न्यूज जालौन
जालौन जिले से जनहित की खबर पर द न्यूज जालौन की मेहनत रंग लाई खास खबर है जालौन जिले के जालौन विकास खंड क्षेत्र से जुड़ी हुई जहां आज़ द न्यूज जालौन की खबर रंग लाई है द न्यूज जालौन ने दो दिन पहले एक खबर दिखाई थी जिसमें रोजगार सेवकों के मुद्दे को जोरदार ढंग से उठाया था इसे उच्चाधिकारियों ने संज्ञान लेते हुए निराकरण का आश्वासन दिया है देखें खास रिपोर्ट देवेश कुमार स्वर्णकार के साथ
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- Post by Bheem rajawat 96288004581
- पॉक्सो एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार कोंच(जालौन)- पॉक्सो एक्ट में वांछित चल रहे अभियुक्त को थाना कैलिया पुलिस ने गिरफ्तार किया। मामले के मुताबिक बीते दिनों पूर्व थाना कैलिया में क्षेत्र के ग्राम ब्योनाराजा निवासी कलीम पुत्र अली मुहम्मद के विरुद्ध धारा 74 बीएनएस और 7/8 पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कराया गया था और तभी से उक्त अभियुक्त फरार चल रहा था। रविवार को थानाध्यक्ष अवनीश कुमार पटेल की अगुवाई में वरिष्ठ उप निरीक्षक जगमोहन सिंह एवं कांस्टेबल आत्माराम ने मुखबिर की सूचना पर कलीम को क्षेत्र के ग्राम बरहल की मोड़ से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस द्वारा अग्रिम कार्यवाही कर उसे जेल भेज दिया गया है।1
- 👉पीड़ित ने थाने में दिया प्रार्थना पत्र, मोबाइल में मौजूद है जातिवाद गलियों की रिकॉर्डिंग ✍️माधौगढ़ (जालौन)। थाना क्षेत्र के कस्बा में एक मजदूर के साथ मकान निर्माण के दौरान शटरिंग के नाम पर हजारों रुपये की ठगी और भुगतान मांगने पर जातिवाद गलियां देने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने थाना पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है और आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार कस्बा माधौगढ़ निवासी ध्रुवलाल दोहरे पुत्र बाबूराम दोहरे ने माधौगढ़ कस्बा इंचार्ज को दिए शिकायती पत्र में बताया कि वह मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता है और मकानों में शटरिंग लगाने का काम करता है। पीड़ित के अनुसार उसने कस्बे के ही भानु गुप्ता (बर्तन वाले) के मकान निर्माण में शटरिंग लगाने का कार्य किया था। पीड़ित का आरोप है कि काम पूरा होने के बाद हिसाब के अनुसार करीब 32 हजार रुपये बनते थे। जब उसने अपनी मजदूरी मांगी तो आरोपी ने केवल दो हजार रुपये देकर बाकी रकम बाद में देने की बात कहकर टाल दिया। इसके बाद जब भी पीड़ित अपने बकाया पैसे मांगने जाता, तो उसे बहाने बनाकर वापस लौटा दिया जाता रहा। आरोप है कि बीते दिनों जब पीड़ित ने दोबारा अपने पैसे मांगे तो भानु गुप्ता ने उसके साथ अभद्र व्यवहार करते जातिवाद गलियां देते हुए उसे अपने घर से भगा दिया । पीड़ित का कहना है कि आरोपी ने साफ शब्दों में कहा कि अगर दोबारा पैसे मांगने आया तो अंजाम अच्छा नहीं होगा। पीड़ित ने यह भी बताया कि आरोपी द्वारा दी गई जातिवाद गलियों की रिकॉर्डिंग उसके मोबाइल फोन में मौजूद है, जिसे वह पुलिस को साक्ष्य के रूप में देने को तैयार है। घटना से डरा सहमा पीड़ित अब न्याय की उम्मीद में पुलिस की शरण में पहुंचा है। पीड़ित मजदूर का कहना है कि मेहनत की कमाई हड़प ली गई है और ऊपर से धमकियां दी जा रही हैं। उसने पुलिस से मांग की है कि आरोपी के खिलाफ ठगी, धमकी और मजदूरी हड़पने के मामले में मुकदमा दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि उसे उसका बकाया पैसा मिल सके। अब देखना यह होगा कि माधौगढ़ पुलिस इस मामले में क्या कार्रवाई करती है और एक गरीब मजदूर को न्याय दिलाने के लिए क्या कदम उठाए जाते हैं।1
- भारतीय किसान यूनियन भानु ने किया धरना प्रदर्शन किसान क्रांति दल एक ही नारा एक ही नाम चकबंदी का चक्का जाम वैवाह चकबंदी में अनियमिताये व् शर्किल रेट पर मुयाब्जे किया मांग आपको वता दे किया खबर औरैया जनपद के बिधूना से हैं भारतीय किसान यूनियन भानु ने किया धरना प्रदर्शन धरना प्रदर्शन लगातार चलेगा जब तक मांग पूरी नहीं होगी जैसे औरैया घरौंनी कार्य में सुधार भ्रष्ट प्रधानों आय व्यो का व्योरा सार्वजनिक, किया जाये आलू के रेट लिए आंदोलन एवं किसानों कि आम समस्या1
- नहर में डूबा युवक दूसरे दिन शाम तक नही मिला SDRF तलाश में जुटी औरैया जिले के थाना बेला क्षेत्र के गांव डमरपुर स्थित रामगंगा नहर की झील के पास रविवार दोपहर करीब दो बजे नहाने के दौरान एक युवक के डूब जाने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तलाश अभियान शुरू किया गया, लेकिन देर शाम तक युवक का कोई पता नहीं चल सका। बताया गया है जनपद कानपुर देहात के थाना कस्बा रसूलाबाद के बंगाली कॉलोनी महेंद्र नगर निवासी विदान बंगाली पुत्र विमल सेन अपने दो दोस्तों विवेक पुत्र विमल सेन और शेखर पुत्र नारायण के साथ रविवार को नहर की झाल के पास घूमने आए थे। बताया गया कि तीनों पहले किनारे बैठकर शराब पार्टी कर रहे थे। इसके बाद तीनों नहर में नहाने के लिए उतर गए। कुछ देर बाद विवेक और शेखर तो सुरक्षित बाहर निकल आए, लेकिन विदान बंगाली नहर से बाहर नहीं निकल सका। इस बीच गांव के ही कुछ अन्य युवक भी वहां पहुंच गए। उनमें से निखिल मंडल ने करीब तीन बजे डायल 112 पर युवक के डूबने की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने थाना और चौकी पुलिस को सूचना दी। पहले दिन पुलिस और गोताखोरों ने नहर में तलाश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। सोमवार को दूसरे दिन जालौन उरई से एसडीआरएफ टीम उपनिरीक्षक कुमार सौरभ सिंह के नेतृत्व में 11 सदस्यीय दल के साथ मौके पर पहुंची। टीम ने स्टीमर की मदद से देर शाम तक खोजबीन की, लेकिन युवक का कोई सुराग नहीं मिला। थाना प्रभारी गंगादास गौतम ने बताया कि एसडीआरएफ टीम के साथ लगातार तलाश अभियान जारी है।1
- *ब्रेकिंग न्यूज़ औरैया -* औरैया- नो एंट्री में घुसे ट्रक ने गाय को मारी टक्कर, गाय गंभीर रूप से हुई घायल। कानपुर रोड पर देव होटल के सामने हुआ हादसा। टक्कर मारने के बाद ट्रक चालक मौके से वाहन लेकर फरार होने की सूचना। स्थानीय लोगों ने घायल गाय को सड़क से हटाकर किनारे कराया। नो एंट्री के बावजूद शहर में बड़े वाहनों की आवाजाही जारी। ट्रैफिक पुलिस की लापरवाही के चलते हुआ हादसा, लोगों में आक्रोश।3
- Post by Bheem rajawat 96288004581
- खास खबर है जालौन जिले के जालौन विकास खंड क्षेत्र से जुड़ी हुई जहां आज़ द न्यूज जालौन की खबर रंग लाई है द न्यूज जालौन ने दो दिन पहले एक खबर दिखाई थी जिसमें रोजगार सेवकों के मुद्दे को जोरदार ढंग से उठाया था इसे उच्चाधिकारियों ने संज्ञान लेते हुए निराकरण का आश्वासन दिया है देखें खास रिपोर्ट देवेश कुमार स्वर्णकार के साथ1
- विद्यालय में आयोजित 'सांस्कृतिक कार्यक्रम' में इस तरह की अश्लीलता की आवश्यकता क्या थी? मंच पर तौलिया डांस और विद्यालय के नाम का उल्लेख, यह वास्तव में एक गंभीर विषय है। जीवन ज्योति मॉडल स्कूल को अपने स्तर पर सुधार करना चाहिए और बच्चों को उचित शिक्षा प्रदान करनी चाहिए। विद्यालय का उद्देश्य होना चाहिए कि बच्चे संस्कार, अनुशासन और नैतिक मूल्यों की शिक्षा प्राप्त करें और ऐसे कार्यक्रमों से उन पर नकारात्मक प्रभाव न पड़े।1