logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

नहर में डूबा युवक दूसरे दिन शाम तक नही मिला SDRF तलाश में जुटी नहर में डूबा युवक दूसरे दिन शाम तक नही मिला SDRF तलाश में जुटी औरैया जिले के थाना बेला क्षेत्र के गांव डमरपुर स्थित रामगंगा नहर की झील के पास रविवार दोपहर करीब दो बजे नहाने के दौरान एक युवक के डूब जाने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तलाश अभियान शुरू किया गया, लेकिन देर शाम तक युवक का कोई पता नहीं चल सका। बताया गया है जनपद कानपुर देहात के थाना कस्बा रसूलाबाद के बंगाली कॉलोनी महेंद्र नगर निवासी विदान बंगाली पुत्र विमल सेन अपने दो दोस्तों विवेक पुत्र विमल सेन और शेखर पुत्र नारायण के साथ रविवार को नहर की झाल के पास घूमने आए थे। बताया गया कि तीनों पहले किनारे बैठकर शराब पार्टी कर रहे थे। इसके बाद तीनों नहर में नहाने के लिए उतर गए। कुछ देर बाद विवेक और शेखर तो सुरक्षित बाहर निकल आए, लेकिन विदान बंगाली नहर से बाहर नहीं निकल सका। इस बीच गांव के ही कुछ अन्य युवक भी वहां पहुंच गए। उनमें से निखिल मंडल ने करीब तीन बजे डायल 112 पर युवक के डूबने की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने थाना और चौकी पुलिस को सूचना दी। पहले दिन पुलिस और गोताखोरों ने नहर में तलाश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। सोमवार को दूसरे दिन जालौन उरई से एसडीआरएफ टीम उपनिरीक्षक कुमार सौरभ सिंह के नेतृत्व में 11 सदस्यीय दल के साथ मौके पर पहुंची। टीम ने स्टीमर की मदद से देर शाम तक खोजबीन की, लेकिन युवक का कोई सुराग नहीं मिला। थाना प्रभारी गंगादास गौतम ने बताया कि एसडीआरएफ टीम के साथ लगातार तलाश अभियान जारी है।

2 hrs ago
user_M.K.SHUKLA
M.K.SHUKLA
Reporter Auraiya, Uttar Pradesh•
2 hrs ago

नहर में डूबा युवक दूसरे दिन शाम तक नही मिला SDRF तलाश में जुटी नहर में डूबा युवक दूसरे दिन शाम तक नही मिला SDRF तलाश में जुटी औरैया जिले के थाना बेला क्षेत्र के गांव डमरपुर स्थित रामगंगा नहर की झील के पास रविवार दोपहर करीब दो बजे नहाने के दौरान एक युवक के डूब जाने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तलाश अभियान शुरू किया गया, लेकिन देर शाम तक युवक का कोई पता नहीं चल सका। बताया गया है जनपद कानपुर देहात के थाना कस्बा रसूलाबाद के बंगाली कॉलोनी महेंद्र नगर निवासी विदान बंगाली पुत्र विमल सेन अपने दो दोस्तों विवेक पुत्र विमल सेन और शेखर पुत्र नारायण के साथ रविवार को नहर की झाल के पास घूमने आए थे। बताया गया कि तीनों पहले किनारे बैठकर शराब पार्टी कर रहे थे। इसके बाद तीनों नहर में नहाने के लिए उतर गए। कुछ देर बाद विवेक और शेखर तो सुरक्षित बाहर निकल आए, लेकिन विदान बंगाली नहर से बाहर नहीं निकल सका। इस बीच गांव के ही कुछ अन्य युवक भी वहां पहुंच गए। उनमें से निखिल मंडल ने करीब तीन बजे डायल 112 पर युवक के डूबने की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने थाना और चौकी पुलिस को सूचना दी। पहले दिन पुलिस और गोताखोरों ने नहर में तलाश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। सोमवार को दूसरे दिन जालौन उरई से एसडीआरएफ टीम उपनिरीक्षक कुमार सौरभ सिंह के नेतृत्व में 11 सदस्यीय दल के साथ मौके पर पहुंची। टीम ने स्टीमर की मदद से देर शाम तक खोजबीन की, लेकिन युवक का कोई सुराग नहीं मिला। थाना प्रभारी गंगादास गौतम ने बताया कि एसडीआरएफ टीम के साथ लगातार तलाश अभियान जारी है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • औरैया बिधूना तहसील में भारतीय किसान यूनियन "भानु" के पदाधिकारियों ने किसानों की समस्याओं को लेकर धरना प्रदर्शन किया, जहाँ पर पदाधिकारियों ने तहसीलदार को ज्ञापन देते हुये धरना पर्दशन को अनिश्चित कालीन धरना में तब्दील कर दिया गया, भारतीय किसान यूनियन "भानु" के पदाधिकारियों ने कहा कि यदि समस्याओं का निस्तारण नहीं हुआ उग्र प्रदर्शन होगा
    2
    औरैया बिधूना तहसील में भारतीय किसान यूनियन "भानु" के पदाधिकारियों ने किसानों की समस्याओं को लेकर धरना प्रदर्शन किया, जहाँ पर पदाधिकारियों ने तहसीलदार को ज्ञापन देते हुये धरना पर्दशन को अनिश्चित कालीन धरना में तब्दील कर दिया गया, भारतीय किसान यूनियन "भानु" के पदाधिकारियों ने कहा कि यदि समस्याओं का निस्तारण नहीं हुआ उग्र प्रदर्शन होगा
    user_MRU INDIA TV
    MRU INDIA TV
    Social Media Manager औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • औरैया शहर में यातायात नियमों की खुलेआम अनदेखी का मामला सामने आया है। कानपुर रोड स्थित इंडियन ऑयल चौकी के समीप नो एंट्री क्षेत्र में घुसे एक तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क पर खड़ी एक गाय को रौंद दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सोमवार को शाम करीब 6 बजे कानपुर रोड पर स्थित इंडियन ऑयल चौकी के समीप अचानक एक बड़ा ट्रक नो एंट्री क्षेत्र में घुस आया। इसी दौरान सड़क पर खड़ी एक गाय ट्रक की चपेट में आ गई। ट्रक के पहियों के नीचे आने से गाय बुरी तरह घायल होकर सड़क पर गिर पड़ी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोग तुरंत वहां पहुंच गए। स्थानीय लोगों ने घायल गाय को सड़क के बीच से हटाकर किनारे किया, ताकि यातायात बाधित न हो। वहीं घटना के बाद भी ट्रक चालक मौके पर नहीं रुका और ट्रक लेकर फरार हो गया। लोगों में इस घटना को लेकर काफी आक्रोश देखा गया। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि शहर में नो एंट्री के बावजूद बड़े वाहनों की आवाजाही लगातार जारी है। ट्रैफिक पुलिस की मौजूदगी में भी कई ट्रक और भारी वाहन बिना रोकटोक शहर के अंदर प्रवेश कर रहे हैं। जबकि शहर में भारी वाहनों के प्रवेश और निकास के लिए समय निर्धारित किया गया है। लोगों ने मांग की है कि यातायात पुलिस इस मामले को गंभीरता से लेते हुए नियमों का सख्ती से पालन कराए और नो एंट्री में घुसने वाले वाहनों पर कार्रवाई करे, ताकि भविष्य में ऐसे हादसों को रोका जा सके।
    1
    औरैया शहर में यातायात नियमों की खुलेआम अनदेखी का मामला सामने आया है। कानपुर रोड स्थित इंडियन ऑयल चौकी के समीप नो एंट्री क्षेत्र में घुसे एक तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क पर खड़ी एक गाय को रौंद दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सोमवार को शाम करीब 6 बजे कानपुर रोड पर स्थित इंडियन ऑयल चौकी के समीप अचानक एक बड़ा ट्रक नो एंट्री क्षेत्र में घुस आया। इसी दौरान सड़क पर खड़ी एक गाय ट्रक की चपेट में आ गई। ट्रक के पहियों के नीचे आने से गाय बुरी तरह घायल होकर सड़क पर गिर पड़ी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोग तुरंत वहां पहुंच गए। स्थानीय लोगों ने घायल गाय को सड़क के बीच से हटाकर किनारे किया, ताकि यातायात बाधित न हो। वहीं घटना के बाद भी ट्रक चालक मौके पर नहीं रुका और ट्रक लेकर फरार हो गया। लोगों में इस घटना को लेकर काफी आक्रोश देखा गया। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि शहर में नो एंट्री के बावजूद बड़े वाहनों की आवाजाही लगातार जारी है। ट्रैफिक पुलिस की मौजूदगी में भी कई ट्रक और भारी वाहन बिना रोकटोक शहर के अंदर प्रवेश कर रहे हैं। जबकि शहर में भारी वाहनों के प्रवेश और निकास के लिए समय निर्धारित किया गया है। लोगों ने मांग की है कि यातायात पुलिस इस मामले को गंभीरता से लेते हुए नियमों का सख्ती से पालन कराए और नो एंट्री में घुसने वाले वाहनों पर कार्रवाई करे, ताकि भविष्य में ऐसे हादसों को रोका जा सके।
    user_P Chaturvedi
    P Chaturvedi
    रिपोर्टर औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • औरैया के परवाह गांव ने दिखाई आत्मनिर्भरता की मिसाल, करीब 30 गोबर गैस प्लांट से जल रहे चूल्हे। एलपीजी संकट से दूर ग्रामीण, गोबर गैस से बन रहा भोजन और खेतों को मिल रही जैविक खाद।,भाग्यनगर ब्लॉक का परवाह गांव बना ऊर्जा आत्मनिर्भरता का मॉडल। करीब 60 परिवारों में से 30 घरों में गोबर गैस प्लांट, रसोई का काम गैस से, अवशेष से खेती को मिल रही खाद,एलपीजी की कतारों से दूर औरैया का परवाह गांव, 10 साल पहले शुरू हुआ गोबर गैस प्रयोग। अब 30 प्लांट से जल रहे चूल्हे, ग्रामीणों को सस्ती और स्वच्छ ऊर्जा मिल रही।औरैया के परवाह गांव में गोबर गैस से जल रहे चूल्हे, ग्रामीणों ने बनाया खुद का ऊर्जा मॉडल। गोबर से गैस और अवशेष से खाद, रसोई और खेती दोनों को मिल रहा फायदा।
    1
    औरैया के परवाह गांव ने दिखाई आत्मनिर्भरता की मिसाल, करीब 30 गोबर गैस प्लांट से जल रहे चूल्हे। एलपीजी संकट से दूर ग्रामीण, गोबर गैस से बन रहा भोजन और खेतों को मिल रही जैविक खाद।,भाग्यनगर ब्लॉक का परवाह गांव बना ऊर्जा आत्मनिर्भरता का मॉडल। करीब 60 परिवारों में से 30 घरों में गोबर गैस प्लांट, रसोई का काम गैस से, अवशेष से खेती को मिल रही खाद,एलपीजी की कतारों से दूर औरैया का परवाह गांव, 10 साल पहले शुरू हुआ गोबर गैस प्रयोग। अब 30 प्लांट से जल रहे चूल्हे, ग्रामीणों को सस्ती और स्वच्छ ऊर्जा मिल रही।औरैया के परवाह गांव में गोबर गैस से जल रहे चूल्हे, ग्रामीणों ने बनाया खुद का ऊर्जा मॉडल। गोबर से गैस और अवशेष से खाद, रसोई और खेती दोनों को मिल रहा फायदा।
    user_आकाश उर्फ अक्की भईया पत्रकार
    आकाश उर्फ अक्की भईया पत्रकार
    Local News Reporter औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • *अपडेट ब्रेकिंग न्यूज़ औरैया -* फलों के ठेले पर पेशाब करने के वायरल वीडियो मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई। दिबियापुर पुलिस ने फल विक्रेता को हिरासत में लिया। वीडियो, CCTV फुटेज व अन्य साक्ष्य के आधार पर जांच जारी। पुलिस के अनुसार क्षेत्र में शांति व्यवस्था सामान्य।
    1
    *अपडेट ब्रेकिंग न्यूज़ औरैया -*
फलों के ठेले पर पेशाब करने के वायरल वीडियो मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई।
दिबियापुर पुलिस ने फल विक्रेता को हिरासत में लिया।
वीडियो, CCTV फुटेज व अन्य साक्ष्य के आधार पर जांच जारी।
पुलिस के अनुसार क्षेत्र में शांति व्यवस्था सामान्य।
    user_दीपेंद्र सिंह
    दीपेंद्र सिंह
    पत्रकार औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • प्रशिक्षण में महिलाओं को आत्मनिर्भरता,समूह संचालन व आजीविका संवर्धन की दी गई विस्तृत जानकारी औरैया जिले के विकासखंड अजीतमल क्षेत्र अंतर्गत राधा स्वामी सत्संग भवन गढ़ा में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत समूह सखी मॉड्यूल-2 का चार दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण के अंतिम दिन रविवार को कार्यक्रम का शुभारंभ डी.के. सचान, प्राचार्य आरआईआरडी बकेवर ने दीप प्रज्वलित कर किया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में लगभग 120 महिलाओं ने भाग लेकर चार दिनों तक विभिन्न विषयों पर प्रशिक्षण प्राप्त किया। प्रशिक्षण के दौरान महिलाओं को बैग, फोटोग्राफ, प्रमाण पत्र, पेन-पैड सहित अन्य आवश्यक सामग्री भी प्रदान की गई। प्रशिक्षण में ट्रैनर के रूप में सीएमसीबी विद्या सेंगर, रिंकी देवी और दीपक कुशवाह ने महिलाओं को समूह संचालन, आजीविका संवर्धन और आत्मनिर्भरता से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी दी। इस अवसर पर समूह सखियों में चांदनी, सुधा सेंगर, लक्ष्मी, निर्मला दोहरे, राधा चौबे, सुमन शर्मा, ज्ञानमती और कृष्णा शुक्ला सहित कई महिलाएं मौजूद रहीं। कार्यक्रम के माध्यम से महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया।
    1
    प्रशिक्षण में महिलाओं को आत्मनिर्भरता,समूह संचालन व आजीविका संवर्धन की दी गई विस्तृत जानकारी
औरैया जिले के विकासखंड अजीतमल क्षेत्र अंतर्गत राधा स्वामी सत्संग भवन गढ़ा में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत समूह सखी मॉड्यूल-2 का चार दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण के अंतिम दिन रविवार को कार्यक्रम का शुभारंभ डी.के. सचान, प्राचार्य आरआईआरडी बकेवर ने दीप प्रज्वलित कर किया।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में लगभग 120 महिलाओं ने भाग लेकर चार दिनों तक विभिन्न विषयों पर प्रशिक्षण प्राप्त किया। प्रशिक्षण के दौरान महिलाओं को बैग, फोटोग्राफ, प्रमाण पत्र, पेन-पैड सहित अन्य आवश्यक सामग्री भी प्रदान की गई।
प्रशिक्षण में ट्रैनर के रूप में सीएमसीबी विद्या सेंगर, रिंकी देवी और दीपक कुशवाह ने महिलाओं को समूह संचालन, आजीविका संवर्धन और आत्मनिर्भरता से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी दी।
इस अवसर पर समूह सखियों में चांदनी, सुधा सेंगर, लक्ष्मी, निर्मला दोहरे, राधा चौबे, सुमन शर्मा, ज्ञानमती और कृष्णा शुक्ला सहित कई महिलाएं मौजूद रहीं। कार्यक्रम के माध्यम से महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया।
    user_M.K.SHUKLA
    M.K.SHUKLA
    Reporter Auraiya, Uttar Pradesh•
    10 hrs ago
  • औरैया के सदर कोतवाली क्षेत्र स्थित आवास विकास में सड़क पर लड़ रहे आवारा सांडों का खौफनाक वीडियो वायरल हो रहा है। सांडों की लड़ाई के बीच दो साइकिल सवार फंस गए, जिन्होंने समय रहते साइकिल से कूदकर अपनी जान बचा ली। इस दौरान उनकी साइकिलें भी सांडों की टक्कर से क्षतिग्रस्त हो गईं। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
    1
    औरैया के सदर कोतवाली क्षेत्र स्थित आवास विकास में सड़क पर लड़ रहे आवारा सांडों का खौफनाक वीडियो वायरल हो रहा है। सांडों की लड़ाई के बीच दो साइकिल सवार फंस गए, जिन्होंने समय रहते साइकिल से कूदकर अपनी जान बचा ली। इस दौरान उनकी साइकिलें भी सांडों की टक्कर से क्षतिग्रस्त हो गईं। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
    user_दीपांशु सावरन
    दीपांशु सावरन
    Media Consultant औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • औरैया। दिबियापुर थाना क्षेत्र के फफूंद चौराहे के पास फलों का ठेला लगाने वाले विक्रेता का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हुआ है, जिसमें वह सार्वजनिक रूप से पेशाब करता दिख रहा है। फुटेज सामने आने के बाद जनपद में चर्चा और नाराज़गी का माहौल है—लोग स्वच्छता की अनदेखी और धार्मिक दृष्टि से फलों की पवित्रता पर सवाल उठा रहे हैं। नवरात्र जैसे पर्वों में व्रत-पूजा के लिए फल ख़रीदने को लेकर ग्राहकों में खासा संकोच दिख रहा है। पुलिस-प्रशासन ने वीडियो की सत्यता व स्थान की जाँच शुरू की है। खाद्य सुरक्षा व स्वच्छता नियमों के उल्लंघन पर नियमानुसार कार्रवाई की बात कही गई है।
    1
    औरैया। दिबियापुर थाना क्षेत्र के फफूंद चौराहे के पास फलों का ठेला लगाने वाले विक्रेता का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हुआ है, जिसमें वह सार्वजनिक रूप से पेशाब करता दिख रहा है। फुटेज सामने आने के बाद जनपद में चर्चा और नाराज़गी का माहौल है—लोग स्वच्छता की अनदेखी और धार्मिक दृष्टि से फलों की पवित्रता पर सवाल उठा रहे हैं। नवरात्र जैसे पर्वों में व्रत-पूजा के लिए फल ख़रीदने को लेकर ग्राहकों में खासा संकोच दिख रहा है। पुलिस-प्रशासन ने वीडियो की सत्यता व स्थान की जाँच शुरू की है। खाद्य सुरक्षा व स्वच्छता नियमों के उल्लंघन पर नियमानुसार कार्रवाई की बात कही गई है।
    user_रवि वर्मा
    रवि वर्मा
    औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • एलपीजी गैस सिलेंडर की किल्लत के बीच उत्तर प्रदेश के औरैया जिले का एक गांव आत्मनिर्भरता की मिसाल बनकर सामने आया है। यहां कई घरों में पिछले कई वर्षों से गोबर गैस संयंत्र के जरिए चूल्हे जल रहे हैं। हालांकि अब उपकरणों की कमी के कारण ग्रामीणों को कुछ परेशानियों का सामना भी करना पड़ रहा है। भाग्यनगर ब्लॉक का परवाहा गांव इन दिनों चर्चा में है। गांव के कई परिवार पिछले करीब दस वर्षों से गोबर गैस संयंत्र के जरिए अपने घरों की रसोई चला रहे हैं। करीब 60 परिवारों वाले इस गांव में लगभग कई घरों में गोबर गैस संयंत्र लगे हुए हैं। ग्रामीण मवेशियों के गोबर से गैस तैयार कर उसी से भोजन बनाते हैं। इससे जहां रसोई गैस का खर्च बच रहा है। वहीं संयंत्र से निकलने वाला अवशेष गोबर खेतों के लिए जैविक खाद के रूप में भी इस्तेमाल हो रहा है। ग्रामीण विश्वनाथ ने सोमवार को शाम 4 बजे बताया कि गांव में कई साल पहले गोबर गैस संयंत्र लगाए गए थे। इससे लोगों को काफी फायदा मिला लेकिन अब कई संयंत्र खराब हो गए हैं। गोबर गैस से जुड़े उपकरण आसानी से नहीं मिलते जिससे उन्हें ठीक कराने में काफी परेशानी हो रही है। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से मांग की है कि गांव में लगे गोबर गैस संयंत्रों की मरम्मत कराई जाए और जरूरी उपकरण उपलब्ध कराए जाएं ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग इस वैकल्पिक और सस्ती ऊर्जा का लाभ उठा सकें।
    1
    एलपीजी गैस सिलेंडर की किल्लत के बीच उत्तर प्रदेश के औरैया जिले का एक गांव आत्मनिर्भरता की मिसाल बनकर सामने आया है। यहां कई घरों में पिछले कई वर्षों से गोबर गैस संयंत्र के जरिए चूल्हे जल रहे हैं। हालांकि अब उपकरणों की कमी के कारण ग्रामीणों को कुछ परेशानियों का सामना भी करना पड़ रहा है। भाग्यनगर ब्लॉक का परवाहा गांव इन दिनों चर्चा में है। गांव के कई परिवार पिछले करीब दस वर्षों से गोबर गैस संयंत्र के जरिए अपने घरों की रसोई चला रहे हैं। करीब 60 परिवारों वाले इस गांव में लगभग कई घरों में गोबर गैस संयंत्र लगे हुए हैं। ग्रामीण मवेशियों के गोबर से गैस तैयार कर उसी से भोजन बनाते हैं। इससे जहां रसोई गैस का खर्च बच रहा है। वहीं संयंत्र से निकलने वाला अवशेष गोबर खेतों के लिए जैविक खाद के रूप में भी इस्तेमाल हो रहा है। ग्रामीण विश्वनाथ ने सोमवार को शाम 4 बजे बताया कि गांव में कई साल पहले गोबर गैस संयंत्र लगाए गए थे। इससे लोगों को काफी फायदा मिला लेकिन अब कई संयंत्र खराब हो गए हैं। गोबर गैस से जुड़े उपकरण आसानी से नहीं मिलते जिससे उन्हें ठीक कराने में काफी परेशानी हो रही है। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से मांग की है कि गांव में लगे गोबर गैस संयंत्रों की मरम्मत कराई जाए और जरूरी उपकरण उपलब्ध कराए जाएं ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग इस वैकल्पिक और सस्ती ऊर्जा का लाभ उठा सकें।
    user_P Chaturvedi
    P Chaturvedi
    रिपोर्टर औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • औरैया के प्राथमिक विद्यालय नगला चिंताई में बड़ी लापरवाही सामने आई है। तैनात शिक्षिका द्वारा समय पर स्कूल न खोलने से गुस्साए अभिभावकों ने जमकर नाराजगी जताई। ग्रामीण राजेश कुमार के अनुसार, स्कूल अक्सर देरी से खुलता है, जिससे बच्चों को भारी परेशानी होती है। सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीरों में बच्चे स्कूल गेट पर बैग टांगकर बाहर इंतजार करते दिखे। अभिभावकों का आरोप है कि इस लापरवाही से बच्चों का भविष्य चौपट हो रहा है। ग्रामीणों ने शिक्षा विभाग से मामले की जांच कर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
    1
    औरैया के प्राथमिक विद्यालय नगला चिंताई में बड़ी लापरवाही सामने आई है। तैनात शिक्षिका द्वारा समय पर स्कूल न खोलने से गुस्साए अभिभावकों ने जमकर नाराजगी जताई। ग्रामीण राजेश कुमार के अनुसार, स्कूल अक्सर देरी से खुलता है, जिससे बच्चों को भारी परेशानी होती है।
सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीरों में बच्चे स्कूल गेट पर बैग टांगकर बाहर इंतजार करते दिखे। अभिभावकों का आरोप है कि इस लापरवाही से बच्चों का भविष्य चौपट हो रहा है। ग्रामीणों ने शिक्षा विभाग से मामले की जांच कर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
    user_आकाश उर्फ अक्की भईया पत्रकार
    आकाश उर्फ अक्की भईया पत्रकार
    Local News Reporter औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.