logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

अरियरी प्रखंड के हुसैनाबाद गांव में मंगलवार को चेहल्लुम के अवसर पर धार्मिक आस्था और गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल देखने को मिली अरियरी प्रखंड के हुसैनाबाद गांव में मंगलवार को चेहल्लुम के अवसर पर धार्मिक आस्था और गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल देखने को मिली। बांग्ला स्थल से मस्जिद तक निकाले गए कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अकीदतमंद शामिल हुए। इस अवसर पर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीआई) के शेखपुरा जिला सचिव प्रभात कुमार पांडेय, अफजल गणी, जीशान रिजवी, कारू रविदास, सत्येंद्र महतो सहित अन्य सहयोगी भी कार्यक्रम में शामिल हुए और लोगों से मुलाकात की। सीपीआई जिला सचिव प्रभात कुमार पांडेय ने कहा कि चेहल्लुम के अवसर पर हज़रत इमाम हुसैन और कर्बला के सभी शहीदों को श्रद्धापूर्वक याद किया जाता है। उन्होंने कहा कि यह अवसर हमें सत्य, न्याय, त्याग और इंसानियत के मूल्यों पर चलने की प्रेरणा देता है। साथ ही, आपसी प्रेम, भाईचारा और सामाजिक सौहार्द को मजबूत करने का संकल्प भी दिलाता है। उन्होंने बताया कि चेहल्लुम के मौके पर हुसैनाबाद में आढ़ा, कैथा, शेखपुरा शहर समेत आसपास के क्षेत्रों और दूर-दराज से भी बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं। यहां हिंदू और मुस्लिम समुदाय के लोग मिलकर आपसी प्रेम, सद्भाव और भाईचारे का संदेश देते हैं, जो सामाजिक एकता की मिसाल है। मंगलवार दोपहर करीब 3 बजे तक कार्यक्रम में श्रद्धालुओं की अच्छी-खासी भीड़ देखी गई। पूरे आयोजन के दौरान शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल बना रहा।

6 hrs ago
user_Sunil Kumar
Sunil Kumar
Local News Reporter शेखपुरा, शेखपुरा, बिहार•
6 hrs ago

अरियरी प्रखंड के हुसैनाबाद गांव में मंगलवार को चेहल्लुम के अवसर पर धार्मिक आस्था और गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल देखने को मिली अरियरी प्रखंड के हुसैनाबाद गांव में मंगलवार को चेहल्लुम के अवसर पर धार्मिक आस्था और गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल देखने को मिली। बांग्ला स्थल से मस्जिद तक निकाले गए कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अकीदतमंद शामिल हुए। इस अवसर पर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीआई) के शेखपुरा जिला सचिव प्रभात कुमार पांडेय, अफजल गणी, जीशान रिजवी, कारू रविदास, सत्येंद्र महतो सहित अन्य सहयोगी भी कार्यक्रम में शामिल हुए और लोगों से मुलाकात की। सीपीआई जिला सचिव प्रभात कुमार पांडेय ने कहा कि चेहल्लुम के अवसर पर हज़रत इमाम हुसैन और कर्बला के सभी शहीदों को श्रद्धापूर्वक याद किया जाता है। उन्होंने कहा कि यह अवसर हमें सत्य, न्याय, त्याग और इंसानियत के मूल्यों पर चलने की प्रेरणा देता है। साथ ही, आपसी प्रेम, भाईचारा और सामाजिक सौहार्द को मजबूत करने का संकल्प भी दिलाता है। उन्होंने बताया कि चेहल्लुम के मौके पर हुसैनाबाद में आढ़ा, कैथा, शेखपुरा शहर समेत आसपास के क्षेत्रों और दूर-दराज से भी बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं। यहां हिंदू और मुस्लिम समुदाय के लोग मिलकर आपसी प्रेम, सद्भाव और भाईचारे का संदेश देते हैं, जो सामाजिक एकता की मिसाल है। मंगलवार दोपहर करीब 3 बजे तक कार्यक्रम में श्रद्धालुओं की अच्छी-खासी भीड़ देखी गई। पूरे आयोजन के दौरान शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल बना रहा।

More news from Bihar and nearby areas
  • खाने की थाली बनी बवाल की वजह. इंजीनियरिंग कॉलेज में छात्रों का हंगामा, रसोइया हटाने पर अड़े शेखपुरा। जिले के इंजीनियरिंग कॉलेज में सोमवार को भोजन की गुणवत्ता को लेकर छात्रों का गुस्सा फूट पड़ा। खराब नाश्ता और भोजन मिलने का आरोप लगाते हुए बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने कॉलेज परिसर में प्रदर्शन किया और भोजन व्यवस्था में तत्काल सुधार की मांग उठाई। छात्रों का कहना था कि लगातार खराब गुणवत्ता का खाना परोसे जाने से उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। विद्यार्थियों ने खास तौर पर कॉलेज की रसोई व्यवस्था को लेकर नाराजगी जाहिर की। छात्रों का आरोप था कि भोजन तैयार करने में गुणवत्ता का ध्यान नहीं रखा जा रहा है। इसी वजह से उन्होंने संबंधित रसोइया को हटाने की मांग करते हुए अपनी आवाज बुलंद की। प्रदर्शन की सूचना मिलने पर जब पत्रकार कॉलेज परिसर में स्थिति का जायजा लेने पहुंचे तो वहां मौजूद अधिकारियों ने मामले पर बातचीत करने से परहेज किया। कॉलेज के मुख्य गेट पर तैनात गार्ड से अधिकारियों के बारे में जानकारी लेने पर उसने बताया कि कॉलेज के सभी अधिकारी छुट्टी पर गए हुए हैं। छात्रों ने कहा कि उन्हें नियमित रूप से बेहतर गुणवत्ता वाला नाश्ता और भोजन उपलब्ध कराया जाना चाहिए। उनका कहना था कि कॉलेज में पढ़ाई के साथ-साथ विद्यार्थियों के खान-पान की व्यवस्था भी बेहतर होना जरूरी है। भोजन की गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। हंगामे के बाद कॉलेज परिसर में मौजूद लोगों ने छात्रों को समझाने का प्रयास किया। काफी देर तक समझाने-बुझाने के बाद विद्यार्थी शांत हुए और अपने-अपने कमरों में चले गए। बाद में एक बार फिर छात्रों से बातचीत कर स्थिति को सामान्य किया गया। छात्रों ने चेतावनी दी कि यदि भोजन की गुणवत्ता में जल्द सुधार नहीं किया गया और उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया तो वे दोबारा आंदोलन करने को मजबूर होंगे। छात्रों के प्रदर्शन ने कॉलेज की भोजन व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
    1
    खाने की थाली बनी बवाल की वजह. इंजीनियरिंग कॉलेज में छात्रों का हंगामा, रसोइया हटाने पर अड़े
शेखपुरा। जिले के इंजीनियरिंग कॉलेज में सोमवार को भोजन की गुणवत्ता को लेकर छात्रों का गुस्सा फूट पड़ा। खराब नाश्ता और भोजन मिलने का आरोप लगाते हुए बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने कॉलेज परिसर में प्रदर्शन किया और भोजन व्यवस्था में तत्काल सुधार की मांग उठाई। छात्रों का कहना था कि लगातार खराब गुणवत्ता का खाना परोसे जाने से उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विद्यार्थियों ने खास तौर पर कॉलेज की रसोई व्यवस्था को लेकर नाराजगी जाहिर की। छात्रों का आरोप था कि भोजन तैयार करने में गुणवत्ता का ध्यान नहीं रखा जा रहा है। इसी वजह से उन्होंने संबंधित रसोइया को हटाने की मांग करते हुए अपनी आवाज बुलंद की।
प्रदर्शन की सूचना मिलने पर जब पत्रकार कॉलेज परिसर में स्थिति का जायजा लेने पहुंचे तो वहां मौजूद अधिकारियों ने मामले पर बातचीत करने से परहेज किया। कॉलेज के मुख्य गेट पर तैनात गार्ड से अधिकारियों के बारे में जानकारी लेने पर उसने बताया कि कॉलेज के सभी अधिकारी छुट्टी पर गए हुए हैं।
छात्रों ने कहा कि उन्हें नियमित रूप से बेहतर गुणवत्ता वाला नाश्ता और भोजन उपलब्ध कराया जाना चाहिए। उनका कहना था कि कॉलेज में पढ़ाई के साथ-साथ विद्यार्थियों के खान-पान की व्यवस्था भी बेहतर होना जरूरी है। भोजन की गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा।
हंगामे के बाद कॉलेज परिसर में मौजूद लोगों ने छात्रों को समझाने का प्रयास किया। काफी देर तक समझाने-बुझाने के बाद विद्यार्थी शांत हुए और अपने-अपने कमरों में चले गए। बाद में एक बार फिर छात्रों से बातचीत कर स्थिति को सामान्य किया गया।
छात्रों ने चेतावनी दी कि यदि भोजन की गुणवत्ता में जल्द सुधार नहीं किया गया और उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया तो वे दोबारा आंदोलन करने को मजबूर होंगे। छात्रों के प्रदर्शन ने कॉलेज की भोजन व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
    user_कुमार सुबिद
    कुमार सुबिद
    पत्रकार Sheikhpura, Bihar•
    15 hrs ago
  • लखीसराय। डीएम ने रेलवे अभियंताओं के साथ किऊल खगौर व स्टेशन रोड का किया निरीक्षण लखीसराय। लगातार हो रही बारिश के कारण जर्जर हो चुकी किऊल-खगौर रोड एवं किऊल स्टेशन रोड का जिला पदाधिकारी शैलेंद्र कुमार ने रेलवे अभियंताओं के साथ निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सड़क की वर्तमान स्थिति का जायजा लिया गया तथा आम लोगों के सुगम एवं सुरक्षित आवागमन को लेकर आवश्यक विचार-विमर्श किया गया। जिला पदाधिकारी ने रेलवे अभियंताओं के साथ सड़क की समस्याओं पर चर्चा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए संबंधित विभाग समन्वय बनाकर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करें।गौरतलब है कि लगातार हो रही वर्षा के कारण किऊल-खगौर रोड एवं किऊल स्टेशन रोड की स्थिति काफी दयनीय हो गई है। सड़क पर जलजमाव एवं गड्ढों के कारण स्थानीय लोगों और राहगीरों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने सड़क की मरम्मत एवं यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए आवश्यक बिंदुओं पर चर्चा की।
    1
    लखीसराय। डीएम ने रेलवे अभियंताओं के साथ किऊल खगौर व स्टेशन रोड का किया निरीक्षण
लखीसराय। लगातार हो रही बारिश के कारण जर्जर हो चुकी किऊल-खगौर रोड एवं किऊल स्टेशन रोड का जिला पदाधिकारी शैलेंद्र कुमार ने रेलवे अभियंताओं के साथ निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सड़क की वर्तमान स्थिति का जायजा लिया गया तथा आम लोगों के सुगम एवं सुरक्षित आवागमन को लेकर आवश्यक विचार-विमर्श किया गया।
जिला पदाधिकारी ने रेलवे अभियंताओं के साथ सड़क की समस्याओं पर चर्चा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए संबंधित विभाग समन्वय बनाकर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करें।गौरतलब है कि लगातार हो रही वर्षा के कारण किऊल-खगौर रोड एवं किऊल स्टेशन रोड की स्थिति काफी दयनीय हो गई है। सड़क पर जलजमाव एवं गड्ढों के कारण स्थानीय लोगों और राहगीरों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने सड़क की मरम्मत एवं यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए आवश्यक बिंदुओं पर चर्चा की।
    user_Atmanand Singh
    Atmanand Singh
    पत्रकार लखीसराय, लखीसराय, बिहार•
    17 hrs ago
  • बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत कुमार की जीत पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष गुरजीत सिंह ने जताई खुशी, सरकार पर साधा निशाना, पप्पू यादव पर हमले की कड़ी निंदा
    1
    बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत कुमार की जीत पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष गुरजीत सिंह ने जताई खुशी, सरकार पर साधा निशाना, पप्पू यादव पर हमले की कड़ी निंदा
    user_JMBNEWS
    JMBNEWS
    पत्रकार बाढ़, पटना, बिहार•
    11 hrs ago
  • पटना जिले के बाढ़ अनुमंडल के मसत्थु गांव की समस्याओं को लेकर एक बार फिर सवाल उठ रहे हैं। गांव के मूल निवासी अजीत शर्मा का कहना है कि उन्होंने पिछले दो वर्षों में मुख्यमंत्री, जिलाधिकारी और कई प्रशासनिक अधिकारियों को लगातार आवेदन और ई-मेल भेजकर गांव की समस्याओं के समाधान की मांग की। उनके अनुसार, अब तक अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई है। 📌 आवेदन में उठाए गए प्रमुख मुद्दे: ✔️ अधूरा सड़क निर्माण कार्य ✔️ सरकारी गैर-मजरूआ भूमि पर कथित अतिक्रमण ✔️ शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं का अभाव ✔️ गांव का संयुक्त स्थलीय निरीक्षण कराने की मांग अब सवाल यह है—क्या मसत्थु गांव के लोगों को उनका अधिकार और विकास मिलेगा? 💬 आपकी क्या राय है? अपनी प्रतिक्रिया कमेंट में जरूर लिखें और इस मुद्दे को अधिक से अधिक लोगों तक पहुँचाने के लिए पोस्ट शेयर करें।
    1
    पटना जिले के बाढ़ अनुमंडल के मसत्थु गांव की समस्याओं को लेकर एक बार फिर सवाल उठ रहे हैं।
गांव के मूल निवासी अजीत शर्मा का कहना है कि उन्होंने पिछले दो वर्षों में मुख्यमंत्री, जिलाधिकारी और कई प्रशासनिक अधिकारियों को लगातार आवेदन और ई-मेल भेजकर गांव की समस्याओं के समाधान की मांग की। उनके अनुसार, अब तक अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई है।
📌 आवेदन में उठाए गए प्रमुख मुद्दे: ✔️ अधूरा सड़क निर्माण कार्य
✔️ सरकारी गैर-मजरूआ भूमि पर कथित अतिक्रमण
✔️ शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं का अभाव
✔️ गांव का संयुक्त स्थलीय निरीक्षण कराने की मांग
अब सवाल यह है—क्या मसत्थु गांव के लोगों को उनका अधिकार और विकास मिलेगा?
💬 आपकी क्या राय है? अपनी प्रतिक्रिया कमेंट में जरूर लिखें और इस मुद्दे को अधिक से अधिक लोगों तक पहुँचाने के लिए पोस्ट शेयर करें।
    user_RUBY JOURNALIST
    RUBY JOURNALIST
    Court reporter बाढ़, पटना, बिहार•
    11 hrs ago
  • बाढ़ थाना अंतर्गत महिला को फोन कर अभद्र टिप्प्णी, थाना में चार दिन पहले आवेदन, पुलिस की उदासीनता से..
    1
    बाढ़ थाना अंतर्गत महिला को फोन कर अभद्र टिप्प्णी, थाना में चार दिन पहले आवेदन, पुलिस की उदासीनता से..
    user_GOVIND KUMAR
    GOVIND KUMAR
    Local News Reporter बाढ़, पटना, बिहार•
    11 hrs ago
  • जिले के ऐतिहासिक एवं धार्मिक स्थल खांड पर पहाड़ स्थित श्री श्री 108 श्री रामाधुनी महायज्ञ समिति के तत्वावधान में मंगलवार को मनोकामना कलश यात्रा जिले के ऐतिहासिक एवं धार्मिक स्थल खांड पर पहाड़ स्थित श्री श्री 108 श्री रामाधुनी महायज्ञ समिति के तत्वावधान में मंगलवार को मनोकामना कलश यात्रा श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ संपन्न हुई। दोपहर करीब तीन बजे निकली इस भव्य यात्रा में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। भगवान श्रीराम के जयघोष, भजन-कीर्तन, गाजे-बाजे और ढोल-नगाड़ों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में डूब गया। कलश व्रतियों एवं श्रद्धालुओं ने "जय श्री राम" के उद्घोष के साथ नाचते-गाते यात्रा में भाग लिया। भीषण गर्मी के बावजूद श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। पूरी यात्रा अनुशासन और धार्मिक मर्यादा के साथ संपन्न हुई। आयोजन को सफल बनाने में समिति के सदस्यों ने स्वागत, सुरक्षा, जलपान, मार्गदर्शन एवं अन्य व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी सक्रियता से निभाई। समिति के अध्यक्ष रमेश महतो (लड्डू जी) ने जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन, नगर परिषद तथा सभी सहयोगियों, दानदाताओं और श्रद्धालुओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह आयोजन समाज की एकजुटता और प्रभु श्रीराम की कृपा का प्रतीक है। समिति के अनुसार बुधवार, 5 अगस्त 2026 को प्रातः 10 बजे वैदिक विधि-विधान से अग्निमंथन के साथ 48 घंटे के अखंड श्री रामधुनी महायज्ञ का शुभारंभ होगा। वहीं 6 अगस्त (गुरुवार) की संध्या 7 बजे शिव शक्ति संतोषी माता मंदिर प्रांगण में वाराणसी के विद्वान आचार्यों द्वारा भव्य गंगा महाआरती का आयोजन किया जाएगा। समिति ने जिले एवं आसपास के श्रद्धालुओं से परिवार सहित शामिल होकर धर्म लाभ प्राप्त करने की अपील की है।
    1
    जिले के ऐतिहासिक एवं धार्मिक स्थल खांड पर पहाड़ स्थित श्री श्री 108 श्री रामाधुनी महायज्ञ समिति के तत्वावधान में मंगलवार को मनोकामना कलश यात्रा
जिले के ऐतिहासिक एवं धार्मिक स्थल खांड पर पहाड़ स्थित श्री श्री 108 श्री रामाधुनी महायज्ञ समिति के तत्वावधान में मंगलवार को मनोकामना कलश यात्रा श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ संपन्न हुई। दोपहर करीब तीन बजे निकली इस भव्य यात्रा में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। भगवान श्रीराम के जयघोष, भजन-कीर्तन, गाजे-बाजे और ढोल-नगाड़ों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में डूब गया।
कलश व्रतियों एवं श्रद्धालुओं ने "जय श्री राम" के उद्घोष के साथ नाचते-गाते यात्रा में भाग लिया। भीषण गर्मी के बावजूद श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। पूरी यात्रा अनुशासन और धार्मिक मर्यादा के साथ संपन्न हुई। आयोजन को सफल बनाने में समिति के सदस्यों ने स्वागत, सुरक्षा, जलपान, मार्गदर्शन एवं अन्य व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी सक्रियता से निभाई।
समिति के अध्यक्ष रमेश महतो (लड्डू जी) ने जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन, नगर परिषद तथा सभी सहयोगियों, दानदाताओं और श्रद्धालुओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह आयोजन समाज की एकजुटता और प्रभु श्रीराम की कृपा का प्रतीक है।
समिति के अनुसार बुधवार, 5 अगस्त 2026 को प्रातः 10 बजे वैदिक विधि-विधान से अग्निमंथन के साथ 48 घंटे के अखंड श्री रामधुनी महायज्ञ का शुभारंभ होगा। वहीं 6 अगस्त (गुरुवार) की संध्या 7 बजे शिव शक्ति संतोषी माता मंदिर प्रांगण में वाराणसी के विद्वान आचार्यों द्वारा भव्य गंगा महाआरती का आयोजन किया जाएगा। समिति ने जिले एवं आसपास के श्रद्धालुओं से परिवार सहित शामिल होकर धर्म लाभ प्राप्त करने की अपील की है।
    user_Sunil Kumar
    Sunil Kumar
    Local News Reporter शेखपुरा, शेखपुरा, बिहार•
    6 hrs ago
  • बीएसएफ इंस्पेक्टर के बंद घर से बीस हजार रुपए नगद और सोने चांदी के गहने की चोरी, सुबह घर की सफाई करने गई महिला ने गेट का ताला टूटा देखा बाढ़ अनुमंडल के बख्तियारपुर थाना अंतर्गत रानीसराय महमदपुर वार्ड नंबर 27 में बीएसएफ इंस्पेक्टर संजय सिंह के बंद घर से बीती रात्रि अज्ञात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया। घर से बीस हजार रुपए नगद और सोने चांदी के गहने की चोरी की गई है। वही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुटी है। रीता देवी ने बताया कि वह जब घर आई, तो देखा कि आगे का ताला टूटा हुआ है और जब हुआ साफ सफाई करने लगी तो देखा कि घर के अंदर कमरे के गेट का ताला टूटा हुआ है। वह कमरे के अंदर गई तो सामान बिखरा हुआ देखा। इसके बाद वह जब घर से बाहर आई तो आसपास के लोगों ने उन्हें बताया कि कोई घर के अंदर आया था और उसने घर में कुछ देर रहने के बाद फिर लौट गया है। वह प्रतिदिन मंदिर में पूजा करने के बाद यहां आती है और देख रेख, साफ सफाई कर चली जाती हैं। घर के मालिक का कोई भी परिवार यहां नहीं रहता है। घर से बीस हजार रुपए नगद और सोने चांदी के गहने की चोरी हुई है लेकिन कितने रुपए के गहने की चोरी हुई है यह मकान मालिक के आने के बाद स्पष्ट होगा। वहीं थाना अध्यक्ष देवानंद शर्मा ने बताया कि जल्द ही चोरी की घटना को अंजाम देने वाले चोर को पकड़ा जाएगा। मामले की जांच की जा रही है और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है।
    1
    बीएसएफ इंस्पेक्टर के बंद घर से बीस हजार रुपए नगद और सोने चांदी के गहने की चोरी, सुबह घर की सफाई करने गई महिला ने गेट का ताला टूटा देखा
बाढ़ अनुमंडल के बख्तियारपुर थाना अंतर्गत रानीसराय महमदपुर वार्ड नंबर 27 में बीएसएफ इंस्पेक्टर संजय सिंह के बंद घर से बीती रात्रि अज्ञात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया। घर से बीस हजार रुपए नगद और सोने चांदी के गहने की चोरी की गई है। वही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुटी है।
रीता देवी ने बताया कि वह जब घर आई, तो देखा कि आगे का ताला टूटा हुआ है और जब हुआ साफ सफाई करने लगी तो देखा कि घर के अंदर कमरे के गेट का ताला टूटा हुआ है। वह कमरे के अंदर गई तो सामान बिखरा हुआ देखा। इसके बाद वह जब घर से बाहर आई तो आसपास के लोगों ने उन्हें बताया कि कोई घर के अंदर आया था और उसने घर में कुछ देर रहने के बाद फिर लौट गया है। वह प्रतिदिन मंदिर में पूजा करने के बाद यहां आती है और देख रेख, साफ सफाई कर चली जाती हैं। घर के मालिक का कोई भी परिवार यहां नहीं रहता है। घर से बीस हजार रुपए नगद और सोने चांदी के गहने की चोरी हुई है लेकिन कितने रुपए के गहने की चोरी हुई है यह मकान मालिक के आने के बाद स्पष्ट होगा।
वहीं थाना अध्यक्ष देवानंद शर्मा ने बताया कि जल्द ही चोरी की घटना को अंजाम देने वाले चोर को पकड़ा जाएगा। मामले की जांच की जा रही है और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है।
    user_GOVIND KUMAR
    GOVIND KUMAR
    Local News Reporter बाढ़, पटना, बिहार•
    16 hrs ago
  • बिहारशरीफ से शुरू हुआ "10 करोड़ नशा मुक्ति भारत अभियान", ब्रह्माकुमारी संस्थान ने लिया जनजागरण का संकल्प।
    1
    बिहारशरीफ से शुरू हुआ "10 करोड़ नशा मुक्ति भारत अभियान", ब्रह्माकुमारी संस्थान ने लिया जनजागरण का संकल्प।
    user_VN News Bihar
    VN News Bihar
    Bihar Sharif, Nalanda•
    14 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.