लखीसराय। डीएम ने रेलवे अभियंताओं के साथ किऊल खगौर व स्टेशन रोड का किया निरीक्षण लखीसराय। लगातार हो रही बारिश के कारण जर्जर हो चुकी किऊल-खगौर रोड एवं किऊल स्टेशन रोड का जिला पदाधिकारी शैलेंद्र कुमार ने रेलवे अभियंताओं के साथ निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सड़क की वर्तमान स्थिति का जायजा लिया गया तथा आम लोगों के सुगम एवं सुरक्षित आवागमन को लेकर आवश्यक विचार-विमर्श किया गया। जिला पदाधिकारी ने रेलवे अभियंताओं के साथ सड़क की समस्याओं पर चर्चा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए संबंधित विभाग समन्वय बनाकर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करें।गौरतलब है कि लगातार हो रही वर्षा के कारण किऊल-खगौर रोड एवं किऊल स्टेशन रोड की स्थिति काफी दयनीय हो गई है। सड़क पर जलजमाव एवं गड्ढों के कारण स्थानीय लोगों और राहगीरों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने सड़क की मरम्मत एवं यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए आवश्यक बिंदुओं पर चर्चा की।
लखीसराय। डीएम ने रेलवे अभियंताओं के साथ किऊल खगौर व स्टेशन रोड का किया निरीक्षण लखीसराय। लगातार हो रही बारिश के कारण जर्जर हो चुकी किऊल-खगौर रोड एवं किऊल स्टेशन रोड का जिला पदाधिकारी शैलेंद्र कुमार ने रेलवे अभियंताओं के साथ निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सड़क की वर्तमान स्थिति का जायजा लिया गया तथा आम लोगों के सुगम एवं सुरक्षित आवागमन को लेकर आवश्यक विचार-विमर्श किया गया। जिला पदाधिकारी ने रेलवे अभियंताओं के साथ सड़क की समस्याओं पर चर्चा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए संबंधित विभाग समन्वय बनाकर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करें।गौरतलब है कि लगातार हो रही वर्षा के कारण किऊल-खगौर रोड एवं किऊल स्टेशन रोड की स्थिति काफी दयनीय हो गई है। सड़क पर जलजमाव एवं गड्ढों के कारण स्थानीय लोगों और राहगीरों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने सड़क की मरम्मत एवं यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए आवश्यक बिंदुओं पर चर्चा की।
- अरियरी प्रखंड के हुसैनाबाद गांव में मंगलवार को चेहल्लुम के अवसर पर धार्मिक आस्था और गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल देखने को मिली अरियरी प्रखंड के हुसैनाबाद गांव में मंगलवार को चेहल्लुम के अवसर पर धार्मिक आस्था और गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल देखने को मिली। बांग्ला स्थल से मस्जिद तक निकाले गए कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अकीदतमंद शामिल हुए। इस अवसर पर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीआई) के शेखपुरा जिला सचिव प्रभात कुमार पांडेय, अफजल गणी, जीशान रिजवी, कारू रविदास, सत्येंद्र महतो सहित अन्य सहयोगी भी कार्यक्रम में शामिल हुए और लोगों से मुलाकात की। सीपीआई जिला सचिव प्रभात कुमार पांडेय ने कहा कि चेहल्लुम के अवसर पर हज़रत इमाम हुसैन और कर्बला के सभी शहीदों को श्रद्धापूर्वक याद किया जाता है। उन्होंने कहा कि यह अवसर हमें सत्य, न्याय, त्याग और इंसानियत के मूल्यों पर चलने की प्रेरणा देता है। साथ ही, आपसी प्रेम, भाईचारा और सामाजिक सौहार्द को मजबूत करने का संकल्प भी दिलाता है। उन्होंने बताया कि चेहल्लुम के मौके पर हुसैनाबाद में आढ़ा, कैथा, शेखपुरा शहर समेत आसपास के क्षेत्रों और दूर-दराज से भी बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं। यहां हिंदू और मुस्लिम समुदाय के लोग मिलकर आपसी प्रेम, सद्भाव और भाईचारे का संदेश देते हैं, जो सामाजिक एकता की मिसाल है। मंगलवार दोपहर करीब 3 बजे तक कार्यक्रम में श्रद्धालुओं की अच्छी-खासी भीड़ देखी गई। पूरे आयोजन के दौरान शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल बना रहा।1
- पारस पीपल: चर्मरोग व शराब का नशा छुड़ाने में उपयोगी। पारस पीपल: चर्मरोग व शराब का नशा छुड़ाने में उपयोगी। पारस पीपल: चर्मरोग व शराब का नशा छुड़ाने में उपयोगी।1
- बेगूसराय के सांसद और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बांकीपुर विधानसभा चुनाव हार पर भाजपा के हार पर महागठबंधन और प्रशांत किशोर पर हमला किया...1
- चेहल्लुम पर हुसैनाबाद में उमड़ा जनसैलाब, भाईचारे और एकता का लिया संकल्प शेखपुरा- अरियरी अंचल के हुसैनाबाद में चेहल्लुम के अवसर पर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के जिला सचिव प्रभात कुमार पांडेय अपने सहयोगियों अफजल गणी, जीशान रिजवी, कारू रविदास, सत्येंद्र महतो सहित अन्य लोगों के साथ कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान बांग्ला पर से मस्जिद तक पहुंचकर लोगों से मुलाकात की और चेहल्लुम के महत्व पर चर्चा की। सीपीआई जिला सचिव प्रभात कुमार पांडेय ने कहा कि चेहल्लुम हजरत इमाम हुसैन और कर्बला के शहीदों की कुर्बानी को याद करने का अवसर है। यह पर्व इंसानियत, प्रेम, त्याग और आपसी भाईचारे का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि इस मौके पर लोगों को एक-दूसरे के प्रति प्रेम और सद्भाव बनाए रखने का संकल्प लेना चाहिए। उन्होंने बताया कि चेहल्लुम के अवसर पर आढ़ा, कैथा, शेखपुरा शहर समेत दूर-दराज के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग हुसैनाबाद पहुंचते हैं। यहां हिंदू-मुस्लिम समुदाय के लोग मिलकर आपसी प्रेम, सौहार्द और भाईचारे की मिसाल पेश करते हैं।4
- देवघर रंगा मोड के सदानंद चौक पर करणी सेना शिविर मे बैठे नेतृत्व कर्ता प्रेम कुमार हुई बातचीत में कहा - मानव सेवा ही हमारा मोटो था और रहेगा': न्याय और धर्म के मार्ग पर करणी सेना का संकल्प" देवघर रंगा मोड के सदानंद चौक पर करणी सेना शिविर मे बैठे नेतृत्व कर्ता प्रेम कुमार हुई बातचीत में कहा - मानव सेवा ही हमारा मोटो था और रहेगा': न्याय और धर्म के मार्ग पर करणी सेना का संकल्प"1
- बांकीपुर उपचुनाव: Prashant Kishor की बंपर जीत का दावा, Neeraj Kumar के बयान से मची सियासी हलचल!1
- जिले के ऐतिहासिक एवं धार्मिक स्थल खांड पर पहाड़ स्थित श्री श्री 108 श्री रामाधुनी महायज्ञ समिति के तत्वावधान में मंगलवार को मनोकामना कलश यात्रा जिले के ऐतिहासिक एवं धार्मिक स्थल खांड पर पहाड़ स्थित श्री श्री 108 श्री रामाधुनी महायज्ञ समिति के तत्वावधान में मंगलवार को मनोकामना कलश यात्रा श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ संपन्न हुई। दोपहर करीब तीन बजे निकली इस भव्य यात्रा में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। भगवान श्रीराम के जयघोष, भजन-कीर्तन, गाजे-बाजे और ढोल-नगाड़ों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में डूब गया। कलश व्रतियों एवं श्रद्धालुओं ने "जय श्री राम" के उद्घोष के साथ नाचते-गाते यात्रा में भाग लिया। भीषण गर्मी के बावजूद श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। पूरी यात्रा अनुशासन और धार्मिक मर्यादा के साथ संपन्न हुई। आयोजन को सफल बनाने में समिति के सदस्यों ने स्वागत, सुरक्षा, जलपान, मार्गदर्शन एवं अन्य व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी सक्रियता से निभाई। समिति के अध्यक्ष रमेश महतो (लड्डू जी) ने जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन, नगर परिषद तथा सभी सहयोगियों, दानदाताओं और श्रद्धालुओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह आयोजन समाज की एकजुटता और प्रभु श्रीराम की कृपा का प्रतीक है। समिति के अनुसार बुधवार, 5 अगस्त 2026 को प्रातः 10 बजे वैदिक विधि-विधान से अग्निमंथन के साथ 48 घंटे के अखंड श्री रामधुनी महायज्ञ का शुभारंभ होगा। वहीं 6 अगस्त (गुरुवार) की संध्या 7 बजे शिव शक्ति संतोषी माता मंदिर प्रांगण में वाराणसी के विद्वान आचार्यों द्वारा भव्य गंगा महाआरती का आयोजन किया जाएगा। समिति ने जिले एवं आसपास के श्रद्धालुओं से परिवार सहित शामिल होकर धर्म लाभ प्राप्त करने की अपील की है।1
- बेगूसराय.. होटल KDM माननीय मंत्री बिहार सरकार खनन एवम् भूतत्व सह युवा एवं कला संस्कृति विकास विभाग जी का संबोधन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि बिहार में सम्राट चौधरी की सरकार है यहां कार्रवाई होती है..3
- 🌿 यह लाल शकरकंद का पौधा प्राकृतिक रूप से उगाया गया है। 🌿 यह लाल शकरकंद का पौधा प्राकृतिक रूप से उगाया गया है।1