चेहल्लुम पर हुसैनाबाद में उमड़ा जनसैलाब, भाईचारे और एकता का लिया संकल्प शेखपुरा- अरियरी अंचल के हुसैनाबाद में चेहल्लुम के अवसर पर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के जिला सचिव प्रभात कुमार पांडेय अपने सहयोगियों अफजल गणी, जीशान रिजवी, कारू रविदास, सत्येंद्र महतो सहित अन्य लोगों के साथ कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान बांग्ला पर से मस्जिद तक पहुंचकर लोगों से मुलाकात की और चेहल्लुम के महत्व पर चर्चा की। सीपीआई जिला सचिव प्रभात कुमार पांडेय ने कहा कि चेहल्लुम हजरत इमाम हुसैन और कर्बला के शहीदों की कुर्बानी को याद करने का अवसर है। यह पर्व इंसानियत, प्रेम, त्याग और आपसी भाईचारे का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि इस मौके पर लोगों को एक-दूसरे के प्रति प्रेम और सद्भाव बनाए रखने का संकल्प लेना चाहिए। उन्होंने बताया कि चेहल्लुम के अवसर पर आढ़ा, कैथा, शेखपुरा शहर समेत दूर-दराज के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग हुसैनाबाद पहुंचते हैं। यहां हिंदू-मुस्लिम समुदाय के लोग मिलकर आपसी प्रेम, सौहार्द और भाईचारे की मिसाल पेश करते हैं।
चेहल्लुम पर हुसैनाबाद में उमड़ा जनसैलाब, भाईचारे और एकता का लिया संकल्प शेखपुरा- अरियरी अंचल के हुसैनाबाद में चेहल्लुम के अवसर पर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के जिला सचिव प्रभात कुमार पांडेय अपने सहयोगियों अफजल गणी, जीशान रिजवी, कारू रविदास, सत्येंद्र महतो सहित
अन्य लोगों के साथ कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान बांग्ला पर से मस्जिद तक पहुंचकर लोगों से मुलाकात की और चेहल्लुम के महत्व पर चर्चा की। सीपीआई जिला सचिव प्रभात कुमार पांडेय ने कहा कि चेहल्लुम हजरत इमाम हुसैन और कर्बला
के शहीदों की कुर्बानी को याद करने का अवसर है। यह पर्व इंसानियत, प्रेम, त्याग और आपसी भाईचारे का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि इस मौके पर लोगों को एक-दूसरे के प्रति प्रेम और सद्भाव बनाए रखने का संकल्प लेना
चाहिए। उन्होंने बताया कि चेहल्लुम के अवसर पर आढ़ा, कैथा, शेखपुरा शहर समेत दूर-दराज के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग हुसैनाबाद पहुंचते हैं। यहां हिंदू-मुस्लिम समुदाय के लोग मिलकर आपसी प्रेम, सौहार्द और भाईचारे की मिसाल पेश करते हैं।
- खाने की थाली बनी बवाल की वजह. इंजीनियरिंग कॉलेज में छात्रों का हंगामा, रसोइया हटाने पर अड़े शेखपुरा। जिले के इंजीनियरिंग कॉलेज में सोमवार को भोजन की गुणवत्ता को लेकर छात्रों का गुस्सा फूट पड़ा। खराब नाश्ता और भोजन मिलने का आरोप लगाते हुए बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने कॉलेज परिसर में प्रदर्शन किया और भोजन व्यवस्था में तत्काल सुधार की मांग उठाई। छात्रों का कहना था कि लगातार खराब गुणवत्ता का खाना परोसे जाने से उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। विद्यार्थियों ने खास तौर पर कॉलेज की रसोई व्यवस्था को लेकर नाराजगी जाहिर की। छात्रों का आरोप था कि भोजन तैयार करने में गुणवत्ता का ध्यान नहीं रखा जा रहा है। इसी वजह से उन्होंने संबंधित रसोइया को हटाने की मांग करते हुए अपनी आवाज बुलंद की। प्रदर्शन की सूचना मिलने पर जब पत्रकार कॉलेज परिसर में स्थिति का जायजा लेने पहुंचे तो वहां मौजूद अधिकारियों ने मामले पर बातचीत करने से परहेज किया। कॉलेज के मुख्य गेट पर तैनात गार्ड से अधिकारियों के बारे में जानकारी लेने पर उसने बताया कि कॉलेज के सभी अधिकारी छुट्टी पर गए हुए हैं। छात्रों ने कहा कि उन्हें नियमित रूप से बेहतर गुणवत्ता वाला नाश्ता और भोजन उपलब्ध कराया जाना चाहिए। उनका कहना था कि कॉलेज में पढ़ाई के साथ-साथ विद्यार्थियों के खान-पान की व्यवस्था भी बेहतर होना जरूरी है। भोजन की गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। हंगामे के बाद कॉलेज परिसर में मौजूद लोगों ने छात्रों को समझाने का प्रयास किया। काफी देर तक समझाने-बुझाने के बाद विद्यार्थी शांत हुए और अपने-अपने कमरों में चले गए। बाद में एक बार फिर छात्रों से बातचीत कर स्थिति को सामान्य किया गया। छात्रों ने चेतावनी दी कि यदि भोजन की गुणवत्ता में जल्द सुधार नहीं किया गया और उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया तो वे दोबारा आंदोलन करने को मजबूर होंगे। छात्रों के प्रदर्शन ने कॉलेज की भोजन व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।1
- लखीसराय। डीएम ने रेलवे अभियंताओं के साथ किऊल खगौर व स्टेशन रोड का किया निरीक्षण लखीसराय। लगातार हो रही बारिश के कारण जर्जर हो चुकी किऊल-खगौर रोड एवं किऊल स्टेशन रोड का जिला पदाधिकारी शैलेंद्र कुमार ने रेलवे अभियंताओं के साथ निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सड़क की वर्तमान स्थिति का जायजा लिया गया तथा आम लोगों के सुगम एवं सुरक्षित आवागमन को लेकर आवश्यक विचार-विमर्श किया गया। जिला पदाधिकारी ने रेलवे अभियंताओं के साथ सड़क की समस्याओं पर चर्चा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए संबंधित विभाग समन्वय बनाकर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करें।गौरतलब है कि लगातार हो रही वर्षा के कारण किऊल-खगौर रोड एवं किऊल स्टेशन रोड की स्थिति काफी दयनीय हो गई है। सड़क पर जलजमाव एवं गड्ढों के कारण स्थानीय लोगों और राहगीरों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने सड़क की मरम्मत एवं यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए आवश्यक बिंदुओं पर चर्चा की।1
- कुर्मीचक एफपीओ में 'दिव्य ज्योति पशु चारा' व्यवसाय का शुभारंभ, किसानों और पशुपालकों को मिलेगा लाभ1
- पटना जिले के बाढ़ अनुमंडल के मसत्थु गांव की समस्याओं को लेकर एक बार फिर सवाल उठ रहे हैं। गांव के मूल निवासी अजीत शर्मा का कहना है कि उन्होंने पिछले दो वर्षों में मुख्यमंत्री, जिलाधिकारी और कई प्रशासनिक अधिकारियों को लगातार आवेदन और ई-मेल भेजकर गांव की समस्याओं के समाधान की मांग की। उनके अनुसार, अब तक अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई है। 📌 आवेदन में उठाए गए प्रमुख मुद्दे: ✔️ अधूरा सड़क निर्माण कार्य ✔️ सरकारी गैर-मजरूआ भूमि पर कथित अतिक्रमण ✔️ शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं का अभाव ✔️ गांव का संयुक्त स्थलीय निरीक्षण कराने की मांग अब सवाल यह है—क्या मसत्थु गांव के लोगों को उनका अधिकार और विकास मिलेगा? 💬 आपकी क्या राय है? अपनी प्रतिक्रिया कमेंट में जरूर लिखें और इस मुद्दे को अधिक से अधिक लोगों तक पहुँचाने के लिए पोस्ट शेयर करें।1
- बाढ़ थाना अंतर्गत महिला को फोन कर अभद्र टिप्प्णी, थाना में चार दिन पहले आवेदन, पुलिस की उदासीनता से..1
- जिले के ऐतिहासिक एवं धार्मिक स्थल खांड पर पहाड़ स्थित श्री श्री 108 श्री रामाधुनी महायज्ञ समिति के तत्वावधान में मंगलवार को मनोकामना कलश यात्रा जिले के ऐतिहासिक एवं धार्मिक स्थल खांड पर पहाड़ स्थित श्री श्री 108 श्री रामाधुनी महायज्ञ समिति के तत्वावधान में मंगलवार को मनोकामना कलश यात्रा श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ संपन्न हुई। दोपहर करीब तीन बजे निकली इस भव्य यात्रा में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। भगवान श्रीराम के जयघोष, भजन-कीर्तन, गाजे-बाजे और ढोल-नगाड़ों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में डूब गया। कलश व्रतियों एवं श्रद्धालुओं ने "जय श्री राम" के उद्घोष के साथ नाचते-गाते यात्रा में भाग लिया। भीषण गर्मी के बावजूद श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। पूरी यात्रा अनुशासन और धार्मिक मर्यादा के साथ संपन्न हुई। आयोजन को सफल बनाने में समिति के सदस्यों ने स्वागत, सुरक्षा, जलपान, मार्गदर्शन एवं अन्य व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी सक्रियता से निभाई। समिति के अध्यक्ष रमेश महतो (लड्डू जी) ने जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन, नगर परिषद तथा सभी सहयोगियों, दानदाताओं और श्रद्धालुओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह आयोजन समाज की एकजुटता और प्रभु श्रीराम की कृपा का प्रतीक है। समिति के अनुसार बुधवार, 5 अगस्त 2026 को प्रातः 10 बजे वैदिक विधि-विधान से अग्निमंथन के साथ 48 घंटे के अखंड श्री रामधुनी महायज्ञ का शुभारंभ होगा। वहीं 6 अगस्त (गुरुवार) की संध्या 7 बजे शिव शक्ति संतोषी माता मंदिर प्रांगण में वाराणसी के विद्वान आचार्यों द्वारा भव्य गंगा महाआरती का आयोजन किया जाएगा। समिति ने जिले एवं आसपास के श्रद्धालुओं से परिवार सहित शामिल होकर धर्म लाभ प्राप्त करने की अपील की है।1
- बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत कुमार की जीत पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष गुरजीत सिंह ने जताई खुशी, सरकार पर साधा निशाना, पप्पू यादव पर हमले की कड़ी निंदा1
- बिहारशरीफ से शुरू हुआ "10 करोड़ नशा मुक्ति भारत अभियान", ब्रह्माकुमारी संस्थान ने लिया जनजागरण का संकल्प।1