Shuru
Apke Nagar Ki App…
देवघर रंगा मोड के सदानंद चौक पर करणी सेना शिविर मे बैठे नेतृत्व कर्ता प्रेम कुमार हुई बातचीत में कहा - मानव सेवा ही हमारा मोटो था और रहेगा': न्याय और धर्म के मार्ग पर करणी सेना का संकल्प" देवघर रंगा मोड के सदानंद चौक पर करणी सेना शिविर मे बैठे नेतृत्व कर्ता प्रेम कुमार हुई बातचीत में कहा - मानव सेवा ही हमारा मोटो था और रहेगा': न्याय और धर्म के मार्ग पर करणी सेना का संकल्प"
Reaction Bihar News
देवघर रंगा मोड के सदानंद चौक पर करणी सेना शिविर मे बैठे नेतृत्व कर्ता प्रेम कुमार हुई बातचीत में कहा - मानव सेवा ही हमारा मोटो था और रहेगा': न्याय और धर्म के मार्ग पर करणी सेना का संकल्प" देवघर रंगा मोड के सदानंद चौक पर करणी सेना शिविर मे बैठे नेतृत्व कर्ता प्रेम कुमार हुई बातचीत में कहा - मानव सेवा ही हमारा मोटो था और रहेगा': न्याय और धर्म के मार्ग पर करणी सेना का संकल्प"
More news from बिहार and nearby areas
- बांकीपुर उपचुनाव: Prashant Kishor की बंपर जीत का दावा, Neeraj Kumar के बयान से मची सियासी हलचल!1
- 🌿 यह लाल शकरकंद का पौधा प्राकृतिक रूप से उगाया गया है। 🌿 यह लाल शकरकंद का पौधा प्राकृतिक रूप से उगाया गया है।1
- लखीसराय। डीएम ने रेलवे अभियंताओं के साथ किऊल खगौर व स्टेशन रोड का किया निरीक्षण लखीसराय। लगातार हो रही बारिश के कारण जर्जर हो चुकी किऊल-खगौर रोड एवं किऊल स्टेशन रोड का जिला पदाधिकारी शैलेंद्र कुमार ने रेलवे अभियंताओं के साथ निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सड़क की वर्तमान स्थिति का जायजा लिया गया तथा आम लोगों के सुगम एवं सुरक्षित आवागमन को लेकर आवश्यक विचार-विमर्श किया गया। जिला पदाधिकारी ने रेलवे अभियंताओं के साथ सड़क की समस्याओं पर चर्चा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए संबंधित विभाग समन्वय बनाकर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करें।गौरतलब है कि लगातार हो रही वर्षा के कारण किऊल-खगौर रोड एवं किऊल स्टेशन रोड की स्थिति काफी दयनीय हो गई है। सड़क पर जलजमाव एवं गड्ढों के कारण स्थानीय लोगों और राहगीरों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने सड़क की मरम्मत एवं यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए आवश्यक बिंदुओं पर चर्चा की।1
- शेखपुरा स्थित सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज में मंगलवार को मेस में परोसे जा रहे भोजन की गुणवत्ता को लेकर छात्रों ने जमकर विरोध-प्रदर्शन किया। शेखपुरा स्थित सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज में मंगलवार को मेस में परोसे जा रहे भोजन की गुणवत्ता को लेकर छात्रों ने जमकर विरोध-प्रदर्शन किया। छात्रों ने आरोप लगाया कि कई दिनों से उन्हें घटिया एवं मानकों के अनुरूप नहीं होने वाला भोजन दिया जा रहा है, जिससे उनके स्वास्थ्य पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका है। आक्रोशित छात्र कॉलेज परिसर में एकत्र होकर मेस प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी करने लगे और भोजन की गुणवत्ता में तत्काल सुधार की मांग की। छात्रों का कहना था कि उन्होंने इस समस्या की शिकायत कई बार कॉलेज प्रशासन से की, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। लगातार उपेक्षा के कारण उन्हें प्रदर्शन का रास्ता अपनाना पड़ा। प्रदर्शन की सूचना मिलते ही कॉलेज प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और छात्रों से बातचीत कर उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना। प्रशासन ने मेस के भोजन की गुणवत्ता की जांच कराने, आवश्यक सुधार करने तथा छात्रों की सभी शिकायतों का शीघ्र समाधान सुनिश्चित करने का भरोसा दिया। प्रशासन के आश्वासन के बाद छात्रों ने मंगलवार को 12 बजे तक अपना प्रदर्शन समाप्त कर दिया। कॉलेज प्रबंधन ने बताया कि मेस व्यवस्था की समीक्षा कर भोजन की गुणवत्ता में सुधार के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे, ताकि भविष्य में छात्रों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े।1
- दरियापुर पंचायत के गरीब, लाचार दिव्यांग व्यक्ति पर मुखिया कोई ध्यान नहीं1
- चेहल्लुम पर हुसैनाबाद में उमड़ा जनसैलाब, भाईचारे और एकता का लिया संकल्प शेखपुरा- अरियरी अंचल के हुसैनाबाद में चेहल्लुम के अवसर पर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के जिला सचिव प्रभात कुमार पांडेय अपने सहयोगियों अफजल गणी, जीशान रिजवी, कारू रविदास, सत्येंद्र महतो सहित अन्य लोगों के साथ कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान बांग्ला पर से मस्जिद तक पहुंचकर लोगों से मुलाकात की और चेहल्लुम के महत्व पर चर्चा की। सीपीआई जिला सचिव प्रभात कुमार पांडेय ने कहा कि चेहल्लुम हजरत इमाम हुसैन और कर्बला के शहीदों की कुर्बानी को याद करने का अवसर है। यह पर्व इंसानियत, प्रेम, त्याग और आपसी भाईचारे का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि इस मौके पर लोगों को एक-दूसरे के प्रति प्रेम और सद्भाव बनाए रखने का संकल्प लेना चाहिए। उन्होंने बताया कि चेहल्लुम के अवसर पर आढ़ा, कैथा, शेखपुरा शहर समेत दूर-दराज के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग हुसैनाबाद पहुंचते हैं। यहां हिंदू-मुस्लिम समुदाय के लोग मिलकर आपसी प्रेम, सौहार्द और भाईचारे की मिसाल पेश करते हैं।4
- अरियरी प्रखंड के हुसैनाबाद गांव में मंगलवार को चेहल्लुम के अवसर पर धार्मिक आस्था और गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल देखने को मिली अरियरी प्रखंड के हुसैनाबाद गांव में मंगलवार को चेहल्लुम के अवसर पर धार्मिक आस्था और गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल देखने को मिली। बांग्ला स्थल से मस्जिद तक निकाले गए कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अकीदतमंद शामिल हुए। इस अवसर पर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीआई) के शेखपुरा जिला सचिव प्रभात कुमार पांडेय, अफजल गणी, जीशान रिजवी, कारू रविदास, सत्येंद्र महतो सहित अन्य सहयोगी भी कार्यक्रम में शामिल हुए और लोगों से मुलाकात की। सीपीआई जिला सचिव प्रभात कुमार पांडेय ने कहा कि चेहल्लुम के अवसर पर हज़रत इमाम हुसैन और कर्बला के सभी शहीदों को श्रद्धापूर्वक याद किया जाता है। उन्होंने कहा कि यह अवसर हमें सत्य, न्याय, त्याग और इंसानियत के मूल्यों पर चलने की प्रेरणा देता है। साथ ही, आपसी प्रेम, भाईचारा और सामाजिक सौहार्द को मजबूत करने का संकल्प भी दिलाता है। उन्होंने बताया कि चेहल्लुम के मौके पर हुसैनाबाद में आढ़ा, कैथा, शेखपुरा शहर समेत आसपास के क्षेत्रों और दूर-दराज से भी बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं। यहां हिंदू और मुस्लिम समुदाय के लोग मिलकर आपसी प्रेम, सद्भाव और भाईचारे का संदेश देते हैं, जो सामाजिक एकता की मिसाल है। मंगलवार दोपहर करीब 3 बजे तक कार्यक्रम में श्रद्धालुओं की अच्छी-खासी भीड़ देखी गई। पूरे आयोजन के दौरान शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल बना रहा।1
- बिहार में एक युवक मगरमच्छ को कंधे पर टांग कर ले गया थाने, देखने वालों की लग गई भीड़।1
- खाने की थाली बनी बवाल की वजह. इंजीनियरिंग कॉलेज में छात्रों का हंगामा, रसोइया हटाने पर अड़े शेखपुरा। जिले के इंजीनियरिंग कॉलेज में सोमवार को भोजन की गुणवत्ता को लेकर छात्रों का गुस्सा फूट पड़ा। खराब नाश्ता और भोजन मिलने का आरोप लगाते हुए बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने कॉलेज परिसर में प्रदर्शन किया और भोजन व्यवस्था में तत्काल सुधार की मांग उठाई। छात्रों का कहना था कि लगातार खराब गुणवत्ता का खाना परोसे जाने से उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। विद्यार्थियों ने खास तौर पर कॉलेज की रसोई व्यवस्था को लेकर नाराजगी जाहिर की। छात्रों का आरोप था कि भोजन तैयार करने में गुणवत्ता का ध्यान नहीं रखा जा रहा है। इसी वजह से उन्होंने संबंधित रसोइया को हटाने की मांग करते हुए अपनी आवाज बुलंद की। प्रदर्शन की सूचना मिलने पर जब पत्रकार कॉलेज परिसर में स्थिति का जायजा लेने पहुंचे तो वहां मौजूद अधिकारियों ने मामले पर बातचीत करने से परहेज किया। कॉलेज के मुख्य गेट पर तैनात गार्ड से अधिकारियों के बारे में जानकारी लेने पर उसने बताया कि कॉलेज के सभी अधिकारी छुट्टी पर गए हुए हैं। छात्रों ने कहा कि उन्हें नियमित रूप से बेहतर गुणवत्ता वाला नाश्ता और भोजन उपलब्ध कराया जाना चाहिए। उनका कहना था कि कॉलेज में पढ़ाई के साथ-साथ विद्यार्थियों के खान-पान की व्यवस्था भी बेहतर होना जरूरी है। भोजन की गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। हंगामे के बाद कॉलेज परिसर में मौजूद लोगों ने छात्रों को समझाने का प्रयास किया। काफी देर तक समझाने-बुझाने के बाद विद्यार्थी शांत हुए और अपने-अपने कमरों में चले गए। बाद में एक बार फिर छात्रों से बातचीत कर स्थिति को सामान्य किया गया। छात्रों ने चेतावनी दी कि यदि भोजन की गुणवत्ता में जल्द सुधार नहीं किया गया और उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया तो वे दोबारा आंदोलन करने को मजबूर होंगे। छात्रों के प्रदर्शन ने कॉलेज की भोजन व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।1