Shuru
Apke Nagar Ki App…
रायगढ़ में बजरंग दल ने फूंका सांसद पप्पू यादव का पुतला,संसद परिसर में हुई घटना पर जताया विरोध।
Raigarh Chhattisgarh
रायगढ़ में बजरंग दल ने फूंका सांसद पप्पू यादव का पुतला,संसद परिसर में हुई घटना पर जताया विरोध।
More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
- रायगढ़ में बजरंग दल ने फूंका सांसद पप्पू यादव का पुतला,संसद परिसर में हुई घटना पर जताया विरोध।1
- अवैध प्रवासी,मुसाफिर,फेरीवाले, किरायदारों का नाम पता आदि लिखकर रखने और पुलिस थाना में सूचित करने कोटवारों को निर्देश दिया गया। अवैध प्रवासी,मुसाफिर,फेरीवाले, किरायदारों का नाम पता आदि लिखकर रखने और पुलिस थाना में सूचित करने कोटवारों को निर्देश दिया गया।1
- माधोपाली चिखली मे रेस्क्यू के दौरान अचानक दो : गोताखोरो की 2 बोट पलटी,,,, सभी सुरक्षित || देखिए कुछ उस समय की तस्वीर सारंगढ़ के माधो पाली चिखली मे चल रहा था रेस्क्यू उसी बिच अचानक गोता खोरो की 2 बोट पलट गई और सभी पानी मे निचे गिर गए उसके बाद किसी तरह सभी अपने आप को सुरक्षित संभाल लिए देखिए उस समय की स्थितिया1
- हसौद थाना परिसर में क्षेत्र के ग्राम कोटवारों की बैठक आयोजित, बाहरी व्यक्तियों की जानकारी दर्ज करने दिए निर्देश, हसौद थाना परिसर में क्षेत्र के ग्राम कोटवारों की बैठक आयोजित, बाहरी व्यक्तियों की जानकारी दर्ज करने दिए निर्देश, पुलिस अधीक्षक के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक तथा अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) चंद्रपुर के मार्गदर्शन में 2 अगस्त 2026 को थाना प्रभारी हसौद द्वारा थाना परिसर में हसौद थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सभी ग्राम कोटवारों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में थाना प्रभारी ने सभी ग्राम कोटवारों को क्षेत्र में आने वाले बाहरी व्यक्तियों, अवैध प्रवासियों, मुसाफिरों, फेरीवालों एवं किरायेदारों की जानकारी व्यवस्थित रूप से संधारित करने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कोटवारों को निर्देशित किया गया कि गांव में आने वाले ऐसे व्यक्तियों का नाम, पता, मोबाइल नंबर, आधार नंबर, पैन कार्ड नंबर, स्थाई पता, आने की तिथि एवं समय, जाने की तिथि एवं समय, पहचान कराने वाले व्यक्ति का नाम-पता, फोटो एवं हस्ताक्षर सहित पूरी जानकारी एक रजिस्टर में दर्ज करें। बैठक में थाना प्रभारी ने कहा कि किसी भी व्यक्ति की गतिविधि संदिग्ध पाए जाने पर तत्काल इसकी सूचना थाना हसौद को दी जाए, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके। इस दौरान सभी ग्राम कोटवारों को जानकारी दर्ज करने के लिए कॉपी एवं पेन का वितरण भी किया गया। पुलिस ने क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत बनाए रखने और बाहरी व्यक्तियों की निगरानी में ग्राम कोटवारों की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया।1
- कोरबा के अदानी पावर पर स्थानीय बेरोजगारों के उपेक्षा का आरोप1
- छत्तीसगढ ़ माटी लाल अनिमेष कुजूर नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड 100 मीटर दौड़ मात्र 10.5 सेकेंड में कॉमनवेल्थ गेम्स किया क्वालीफाई1
- पंडरीपानी घर के सोफे में छुपा बैठा था विशालकाय कोबरा,स्नेक रेस्क्यू फाउंडेशन ने किया सुरक्षित रेस्क्यू।1
- अभियान ‘संवेदना’ के तहत गुम बालिका की दस्तयाब, नाबालिग को भगा ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार कोतवाली पुलिस ने आरोपित को दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट में गिरफ्तार कर भेजा जेल रायगढ़।जिले में महिला एवं नाबालिग बालिकाओं की सुरक्षा हेतु संचालित “अभियान संवेदना” के अंतर्गत थाना कोतवाली पुलिस ने 16 वर्षीय बालिका को दस्तयाब कर उसे बहला-फुसलाकर ले जाने वाले 23 वर्षीय आरोपी युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। जानकारी के अनुसार, 27 जुलाई 2026 को बालिका घर से स्कूल जाने की बात कहकर निकली थी, लेकिन शाम तक वापस नहीं लौटी। परिजनों द्वारा आसपास तलाश करने के बाद भी उसका पता नहीं चलने पर थाना कोतवाली में अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध अपराध क्रमांक 408/2026, धारा 137(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। बालिका की तलाश के दौरान 1 अगस्त 2026 को पुलिस ने बालिका को केलो डेम के पास आरोपी विनय केरकेट्टा (23 वर्ष) के साथ बरामद किया। पूछताछ में बालिका ने बताया कि आरोपी ने उसे विवाह का प्रलोभन देकर मोटरसाइकिल पर अपने साथ पत्थलगांव ले गया और अपने परिचितों के घर रखकर शारीरिक संबंध बनाए।पीड़िता का चिकित्सीय परीक्षण कराया गया। बालिका के कथन एवं मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर प्रकरण में धारा 87, 65(1) बीएनएस तथा पॉक्सो अधिनियम की धारा 4 एवं 6 जोड़ी गईं। आरोपी से पूछताछ में अपराध स्वीकार करने पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त पैशन प्रो मोटरसाइकिल क्रमांक CG 13 AG 0302 तथा एक मोबाइल फोन जब्त किया है। आरोपी विनय केरकेट्टा, निवासी कृष्णापुर, थाना कोतरारोड, जिला रायगढ़, के विरुद्ध पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर उसे न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन एवं एडिशनल एसपी श्री अनिल सोनी के कुशल मार्गदर्शन पर महिला एवं बाल अपराधों के प्रति संवेदनशीलता और त्वरित पुलिस कार्रवाई के उद्देश्य से चलाए जा रहे ‘अभियान संवेदना’ के तहत की गई इस कार्रवाई में नव पदस्थ थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक अमित तिवारी, उप निरीक्षक ऐनु देवांगन, प्रशिक्षु उपनिरीक्षक प्रिया साहू, आरक्षक कोमल तिवारी, कमलेश यादव एवं हमराह स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही। एसएसपी शशि मोहन सिंह का संदेश "महिला एवं बाल अपराधों के मामलों में रायगढ़ पुलिस की नीति स्पष्ट है—महिला संबंधी शिकायत पर तत्काल, संवेदनशील कानूनसम्मत कार्रवाई और अपराधियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित करना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।"1