logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

पटाखा बाजार में खरीदारों की भीड़ उमड़ी: सीओ आयुषी सिंह ने पुलिस बल के साथ संभाली सुरक्षा व्यवस्था, ग्रीन पटाखे अपनाने की अपील जसवंतनगर में दीपावली के लिए लगे पटाखा बाजार में रविवार को खरीदारों की भीड़ उमड़ी। बाजार मैदानी रामलीला मैदान के सामने हनुमान द्वार के पास स्थित मैदान में लगा है। पुलिस क्षेत्राधिकारी आयुषी सिंह ने पुलिस बल के साथ बाजार का निरीक्षण किया। सीओ आयुषी सिंह ने दुकानदारों को सुरक्षा नियमों का पालन करने के निर्देश दिए। उन्होंने दुकानों पर अग्निशमन उपकरण रखने, पटाखों का सुरक्षित भंडारण करने और तय नियमों के अनुसार बिक्री करने को कहा। उन्होंने पटाखे खरीदने आए लोगों से सावधानी बरतने और पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए ग्रीन पटाखे खरीदने की अपील की। बच्चों के पटाखे जलाते समय उन पर नजर रखने, खुले और सुरक्षित स्थान पर पटाखे जलाने और ज्वलनशील चीजों के पास आतिशबाजी न करने की सलाह दी। पुलिस ने बाजार में भीड़ पर नजर रखी, ताकि खरीदारी के दौरान अव्यवस्था न हो और लोग सुरक्षित रहें। इस दौरान कस्बा इंचार्ज हेमंत सिंह पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।

1 hr ago
user_M. Janib -Jaswant Nagar
M. Janib -Jaswant Nagar
पत्रकार जसवंतनगर, इटावा, उत्तर प्रदेश•
1 hr ago

पटाखा बाजार में खरीदारों की भीड़ उमड़ी: सीओ आयुषी सिंह ने पुलिस बल के साथ संभाली सुरक्षा व्यवस्था, ग्रीन पटाखे अपनाने की अपील जसवंतनगर में दीपावली के लिए लगे पटाखा बाजार में रविवार को खरीदारों की भीड़ उमड़ी। बाजार मैदानी रामलीला मैदान के सामने हनुमान द्वार के पास स्थित मैदान में लगा है। पुलिस क्षेत्राधिकारी आयुषी सिंह ने पुलिस बल के साथ बाजार का निरीक्षण किया। सीओ आयुषी सिंह ने दुकानदारों को सुरक्षा नियमों का पालन करने के निर्देश दिए। उन्होंने दुकानों पर अग्निशमन उपकरण रखने, पटाखों का सुरक्षित भंडारण करने और तय नियमों के अनुसार बिक्री करने को कहा। उन्होंने पटाखे खरीदने आए लोगों से सावधानी बरतने और पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए ग्रीन पटाखे खरीदने की अपील की। बच्चों के पटाखे जलाते समय उन पर नजर रखने, खुले और सुरक्षित स्थान पर पटाखे जलाने और ज्वलनशील चीजों के पास आतिशबाजी न करने की सलाह दी। पुलिस ने बाजार में भीड़ पर नजर रखी, ताकि खरीदारी के दौरान अव्यवस्था न हो और लोग सुरक्षित रहें। इस दौरान कस्बा इंचार्ज हेमंत सिंह पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • पटाखा बाजार में खरीदारों की भीड़ उमड़ी: सीओ आयुषी सिंह ने पुलिस बल के साथ संभाली सुरक्षा व्यवस्था, ग्रीन पटाखे अपनाने की अपील जसवंतनगर में दीपावली के लिए लगे पटाखा बाजार में रविवार को खरीदारों की भीड़ उमड़ी। बाजार मैदानी रामलीला मैदान के सामने हनुमान द्वार के पास स्थित मैदान में लगा है। पुलिस क्षेत्राधिकारी आयुषी सिंह ने पुलिस बल के साथ बाजार का निरीक्षण किया। सीओ आयुषी सिंह ने दुकानदारों को सुरक्षा नियमों का पालन करने के निर्देश दिए। उन्होंने दुकानों पर अग्निशमन उपकरण रखने, पटाखों का सुरक्षित भंडारण करने और तय नियमों के अनुसार बिक्री करने को कहा। उन्होंने पटाखे खरीदने आए लोगों से सावधानी बरतने और पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए ग्रीन पटाखे खरीदने की अपील की। बच्चों के पटाखे जलाते समय उन पर नजर रखने, खुले और सुरक्षित स्थान पर पटाखे जलाने और ज्वलनशील चीजों के पास आतिशबाजी न करने की सलाह दी। पुलिस ने बाजार में भीड़ पर नजर रखी, ताकि खरीदारी के दौरान अव्यवस्था न हो और लोग सुरक्षित रहें। इस दौरान कस्बा इंचार्ज हेमंत सिंह पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।
    1
    पटाखा बाजार में खरीदारों की भीड़ उमड़ी: सीओ आयुषी सिंह ने पुलिस बल के साथ संभाली सुरक्षा व्यवस्था, ग्रीन पटाखे अपनाने की अपील
जसवंतनगर में दीपावली के लिए लगे पटाखा बाजार में रविवार को खरीदारों की भीड़ उमड़ी। बाजार मैदानी रामलीला मैदान के सामने हनुमान द्वार के पास स्थित मैदान में लगा है। पुलिस क्षेत्राधिकारी आयुषी सिंह ने पुलिस बल के साथ बाजार का निरीक्षण किया।
सीओ आयुषी सिंह ने दुकानदारों को सुरक्षा नियमों का पालन करने के निर्देश दिए। उन्होंने दुकानों पर अग्निशमन उपकरण रखने, पटाखों का सुरक्षित भंडारण करने और तय नियमों के अनुसार बिक्री करने को कहा।
उन्होंने पटाखे खरीदने आए लोगों से सावधानी बरतने और पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए ग्रीन पटाखे खरीदने की अपील की। बच्चों के पटाखे जलाते समय उन पर नजर रखने, खुले और सुरक्षित स्थान पर पटाखे जलाने और ज्वलनशील चीजों के पास आतिशबाजी न करने की सलाह दी।
पुलिस ने बाजार में भीड़ पर नजर रखी, ताकि खरीदारी के दौरान अव्यवस्था न हो और लोग सुरक्षित रहें। इस दौरान कस्बा इंचार्ज हेमंत सिंह पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।
    user_M. Janib -Jaswant Nagar
    M. Janib -Jaswant Nagar
    पत्रकार जसवंतनगर, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • 🚨 जसवंतनगर में सीओ आयुषी सिंह का एक्शन, पटाखों की दुकानों का किया औचक निरीक्षण! जसवंतनगर/इटावा। दीपावली पर्व के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। इसी क्रम में सीओ जसवंतनगर आयुषी सिंह ने पटाखों की दुकानों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने दुकानदारों से सुरक्षा मानकों का पालन करने, अग्निशमन उपकरणों की व्यवस्था रखने तथा निर्धारित नियमों के अनुसार ही पटाखों की बिक्री करने के निर्देश दिए। साथ ही किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने की हिदायत दी। पुलिस प्रशासन का उद्देश्य त्योहार के दौरान आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करना और किसी भी अप्रिय घटना को रोकना है। देश दुनियाँ 24 न्यूज़ | सच वही जो होगा सही
    1
    🚨 जसवंतनगर में सीओ आयुषी सिंह का एक्शन, पटाखों की दुकानों का किया औचक निरीक्षण!
जसवंतनगर/इटावा। दीपावली पर्व के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। इसी क्रम में सीओ जसवंतनगर आयुषी सिंह ने पटाखों की दुकानों का औचक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने दुकानदारों से सुरक्षा मानकों का पालन करने, अग्निशमन उपकरणों की व्यवस्था रखने तथा निर्धारित नियमों के अनुसार ही पटाखों की बिक्री करने के निर्देश दिए। साथ ही किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने की हिदायत दी।
पुलिस प्रशासन का उद्देश्य त्योहार के दौरान आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करना और किसी भी अप्रिय घटना को रोकना है।
देश दुनियाँ 24 न्यूज़ | सच वही जो होगा सही
    user_सुशील कान्त चौधरी
    सुशील कान्त चौधरी
    Local News Reporter जसवंतनगर, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • इटावा पुलिस ने 40 हजार के अवैध पटाखे किये बरामद, एक गिरफ्तार इटावा। दीपावली पर सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए इटावा पुलिस अवैध पटाखों के भंडारण और बिक्री के खिलाफ अभियान चला रही है। इसी अभियान के तहत ऊसराहार थाना पुलिस ने गांव ताखा में कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को 16 किलोग्राम अवैध आतिशबाजी और पटाखों के साथ गिरफ्तार किया है। बरामद पटाखों की अनुमानित कीमत करीब 40 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस के अनुसार, 7 नवंबर 2026 को पुलिस टीम ने गांव ताखा निवासी प्रमोद कुमार (40) पुत्र गुलाब सिंह को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक कार्टून और एक प्लास्टिक की बोरी में रखे बारूद से निर्मित पटाखे बरामद हुए। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने पटाखों का भंडारण किया था और उन्हें बेचकर मुनाफा कमाना चाहता था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना ऊसराहार में मुकदमा अपराध संख्या 203/2026 के तहत विस्फोटक पदार्थ अधिनियम 1884 की धारा 5/9(ख)1(ख) में मुकदमा दर्ज किया है। यह कार्रवाई एसएसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में की गई। पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र कुमार मिश्रा सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे। पुलिस ने बताया कि अवैध पटाखों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।
    3
    इटावा पुलिस ने 40 हजार के अवैध पटाखे किये बरामद, एक गिरफ्तार
इटावा। दीपावली पर सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए इटावा पुलिस अवैध पटाखों के भंडारण और बिक्री के खिलाफ अभियान चला रही है। इसी अभियान के तहत ऊसराहार थाना पुलिस ने गांव ताखा में कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को 16 किलोग्राम अवैध आतिशबाजी और पटाखों के साथ गिरफ्तार किया है। बरामद पटाखों की अनुमानित कीमत करीब 40 हजार रुपये बताई गई है।
पुलिस के अनुसार, 7 नवंबर 2026 को पुलिस टीम ने गांव ताखा निवासी प्रमोद कुमार (40) पुत्र गुलाब सिंह को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक कार्टून और एक प्लास्टिक की बोरी में रखे बारूद से निर्मित पटाखे बरामद हुए।
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने पटाखों का भंडारण किया था और उन्हें बेचकर मुनाफा कमाना चाहता था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना ऊसराहार में मुकदमा अपराध संख्या 203/2026 के तहत विस्फोटक पदार्थ अधिनियम 1884 की धारा 5/9(ख)1(ख) में मुकदमा दर्ज किया है।
यह कार्रवाई एसएसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में की गई। पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र कुमार मिश्रा सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे। पुलिस ने बताया कि अवैध पटाखों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।
    user_Ashraf Ansari
    Ashraf Ansari
    Journalist इटावा, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • *वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में थाना ऊसराहार प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र कुमार मिश्रा की टीम की बड़ी कार्रवाई, 72.500 किलोग्राम अवैध आतिशबाजी व पटाखों के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार, 1.25 लाख रुपये की सामग्री बरामद*।
    1
    *वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में थाना ऊसराहार प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र कुमार मिश्रा की टीम की बड़ी कार्रवाई, 72.500 किलोग्राम अवैध आतिशबाजी व पटाखों के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार, 1.25 लाख रुपये की सामग्री बरामद*।
    user_देवेन्द्र सिंह
    देवेन्द्र सिंह
    इटावा, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • उत्तर प्रदेश में रोडवेज बसों का समय सारिणी का कुछ भी पता नहीं बस कब अपने स्टॉप पर पहुंचेगी ऊपर से परिचालक की दबंगई
    1
    उत्तर प्रदेश में रोडवेज बसों का समय सारिणी का कुछ भी पता नहीं बस कब अपने स्टॉप पर पहुंचेगी ऊपर से परिचालक की दबंगई
    user_Ramnibas Kashyap
    Ramnibas Kashyap
    Local News Reporter करहल, मैनपुरी, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • 🪔 हर घर खुशहाली, हर घर दीवाली 🪔 दीपावली की खुशियाँ हर चेहरे पर मुस्कान बनकर खिलें, इसी उद्देश्य के साथ हमारी टीम द्वारा एक छोटा सा सेवा प्रयास किया गया। इस पहल के अंतर्गत जरूरतमंद परिवारों के बीच मिठाई एवं दीपावली किट का वितरण कर उनके साथ खुशियों के इस पावन पर्व को मनाने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। हमारा मानना है कि त्योहारों की असली खुशी तभी है, जब हमारी खुशियों में दूसरों की मुस्कान भी शामिल हो। ❤️ यह प्रयास भले ही छोटा हो, लेकिन हमारी भावना यही है कि कोई भी परिवार दीपावली की खुशियों से वंचित न रहे। आइए, मिलकर खुशियाँ बाँटें और हर घर में दीपावली का उजाला पहुँचाएँ। 🙏 एक छोटा सा प्रयास, अपनों के चेहरों पर बड़ी सी मुस्कान। #हर_घर_खुशहाली_हर_घर_दीवाली #सेवा_ही_संकल्प #खुशियाँ_बाँटें #दीपावली 🪔 हर घर खुशहाली, हर घर दीवाली 🪔 दीपावली की खुशियाँ हर चेहरे पर मुस्कान बनकर खिलें, इसी उद्देश्य के साथ हमारी टीम द्वारा एक छोटा सा सेवा प्रयास किया गया। इस पहल के अंतर्गत जरूरतमंद परिवारों के बीच मिठाई एवं दीपावली किट का वितरण कर उनके साथ खुशियों के इस पावन पर्व को मनाने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। हमारा मानना है कि त्योहारों की असली खुशी तभी है, जब हमारी खुशियों में दूसरों की मुस्कान भी शामिल हो। ❤️ यह प्रयास भले ही छोटा हो, लेकिन हमारी भावना यही है कि कोई भी परिवार दीपावली की खुशियों से वंचित न रहे। आइए, मिलकर खुशियाँ बाँटें और हर घर में दीपावली का उजाला पहुँचाएँ। 🙏 एक छोटा सा प्रयास, अपनों के चेहरों पर बड़ी सी मुस्कान। #हर_घर_खुशहाली_हर_घर_दीवाली #सेवा_ही_संकल्प #खुशियाँ_बाँटें #दीपावली
    1
    🪔 हर घर खुशहाली, हर घर दीवाली 🪔
दीपावली की खुशियाँ हर चेहरे पर मुस्कान बनकर खिलें, इसी उद्देश्य के साथ हमारी टीम द्वारा एक छोटा सा सेवा प्रयास किया गया।
इस पहल के अंतर्गत जरूरतमंद परिवारों के बीच मिठाई एवं दीपावली किट का वितरण कर उनके साथ खुशियों के इस पावन पर्व को मनाने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
हमारा मानना है कि त्योहारों की असली खुशी तभी है, जब हमारी खुशियों में दूसरों की मुस्कान भी शामिल हो। ❤️
यह प्रयास भले ही छोटा हो, लेकिन हमारी भावना यही है कि कोई भी परिवार दीपावली की खुशियों से वंचित न रहे।
आइए, मिलकर खुशियाँ बाँटें और हर घर में दीपावली का उजाला पहुँचाएँ।
🙏 एक छोटा सा प्रयास, अपनों के चेहरों पर बड़ी सी मुस्कान।
#हर_घर_खुशहाली_हर_घर_दीवाली
#सेवा_ही_संकल्प #खुशियाँ_बाँटें #दीपावली
🪔 हर घर खुशहाली, हर घर दीवाली 🪔
दीपावली की खुशियाँ हर चेहरे पर मुस्कान बनकर खिलें, इसी उद्देश्य के साथ हमारी टीम द्वारा एक छोटा सा सेवा प्रयास किया गया।
इस पहल के अंतर्गत जरूरतमंद परिवारों के बीच मिठाई एवं दीपावली किट का वितरण कर उनके साथ खुशियों के इस पावन पर्व को मनाने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
हमारा मानना है कि त्योहारों की असली खुशी तभी है, जब हमारी खुशियों में दूसरों की मुस्कान भी शामिल हो। ❤️
यह प्रयास भले ही छोटा हो, लेकिन हमारी भावना यही है कि कोई भी परिवार दीपावली की खुशियों से वंचित न रहे।
आइए, मिलकर खुशियाँ बाँटें और हर घर में दीपावली का उजाला पहुँचाएँ।
🙏 एक छोटा सा प्रयास, अपनों के चेहरों पर बड़ी सी मुस्कान।
#हर_घर_खुशहाली_हर_घर_दीवाली
#सेवा_ही_संकल्प #खुशियाँ_बाँटें #दीपावली
    user_शिवा ठाकुर जिला अध्यक्ष
    शिवा ठाकुर जिला अध्यक्ष
    Animal rescue service इटावा, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • *छोटी दीपावली पर इटावा में गूंजे शनिदेव के जयकारे, भव्य शोभायात्रा में शामिल हुईं दर्जनों आकर्षक झांकियां* छोटी दीपावली के पावन अवसर पर धर्मनगरी इटावा में भगवान शनिदेव की भव्य शोभायात्रा श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ निकाली गई। शनि मंदिर के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में प्रत्येक वर्ष की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए इस बार भी शहर के रामलीला मैदान से कालीवाहन के निकट स्थित शनि मंदिर तक भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। शोभायात्रा में दर्जनों आकर्षक एवं मनमोहक झांकियां शामिल रहीं, जो श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बनी रहीं। यात्रा के दौरान भगवान शनिदेव के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया। छोटी दीपावली के चलते शहर के बाजारों में पहले से ही खरीदारी करने वालों की भारी भीड़ उमड़ी हुई थी। ऐसे में व्यस्त बाजारों और प्रमुख मार्गों से शोभायात्रा को सकुशल निकालना पुलिस प्रशासन के लिए चुनौतीपूर्ण रहा। यातायात एवं सुरक्षा व्यवस्था संभालने के लिए पुलिसकर्मियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। इस धार्मिक आयोजन में व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष आलोक दीक्षित सहित बड़ी संख्या में व्यापारी एवं श्रद्धालु शामिल हुए। व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष आलोक दीक्षित सहित अन्य व्यापारियों ने भगवान शनिदेव के स्वरूप का माल्यार्पण कर श्रद्धापूर्वक स्वागत एवं पूजन किया। पूरी शोभायात्रा के दौरान श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला और शहर का माहौल भक्तिमय बना रहा। रजत यादव पत्रकार जन नीति 24 इटावा मो.7417197064
    3
    *छोटी दीपावली पर इटावा में गूंजे शनिदेव के जयकारे, भव्य शोभायात्रा में शामिल हुईं दर्जनों आकर्षक झांकियां*
छोटी दीपावली के पावन अवसर पर धर्मनगरी इटावा में भगवान शनिदेव की भव्य शोभायात्रा श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ निकाली गई। शनि मंदिर के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में प्रत्येक वर्ष की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए इस बार भी शहर के रामलीला मैदान से कालीवाहन के निकट स्थित शनि मंदिर तक भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया।
शोभायात्रा में दर्जनों आकर्षक एवं मनमोहक झांकियां शामिल रहीं, जो श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बनी रहीं। यात्रा के दौरान भगवान शनिदेव के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया। छोटी दीपावली के चलते शहर के बाजारों में पहले से ही खरीदारी करने वालों की भारी भीड़ उमड़ी हुई थी। ऐसे में व्यस्त बाजारों और प्रमुख मार्गों से शोभायात्रा को सकुशल निकालना पुलिस प्रशासन के लिए चुनौतीपूर्ण रहा। यातायात एवं सुरक्षा व्यवस्था संभालने के लिए पुलिसकर्मियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी।
इस धार्मिक आयोजन में व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष आलोक दीक्षित सहित बड़ी संख्या में व्यापारी एवं श्रद्धालु शामिल हुए। व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष आलोक दीक्षित सहित अन्य व्यापारियों ने भगवान शनिदेव के स्वरूप का माल्यार्पण कर श्रद्धापूर्वक स्वागत एवं पूजन किया। पूरी शोभायात्रा के दौरान श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला और शहर का माहौल भक्तिमय बना रहा।
रजत यादव पत्रकार 
जन नीति 24 इटावा 
मो.7417197064
    user_रजत यादव
    रजत यादव
    Voice of people इटावा, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
  • बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के प्रति अभद्र भाषा का मामला, इटावा पुलिस से कार्रवाई की मांग! जनपद इटावा के थाना चौबिया क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे एक व्यक्ति का वीडियो सामने आया है, जिसमें वह भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के प्रति कथित रूप से अपमानजनक एवं अभद्र भाषा का प्रयोग करता दिखाई दे रहा है। ऐसी भाषा सामाजिक सौहार्द और आपसी सम्मान के लिए उचित नहीं है। बाबा साहब का अपमान किसी भी सूरत में स्वीकार्य नहीं होना चाहिए। इटावा पुलिस से विनम्र निवेदन है कि मामले का तत्काल संज्ञान लेकर वीडियो की सत्यता एवं संबंधित व्यक्ति की पहचान की जांच कराएं और यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो संबंधित धाराओं में कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करें। प्रशासन से अपेक्षा है कि इस मामले में निष्पक्ष जांच कर उचित कार्रवाई की जाए। 🙏 बाबा साहब का सम्मान, देश का सम्मान। देश दुनियाँ 24 न्यूज़ | सच वही जो होगा सही
    1
    बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के प्रति अभद्र भाषा का मामला, इटावा पुलिस से कार्रवाई की मांग!
जनपद इटावा के थाना चौबिया क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे एक व्यक्ति का वीडियो सामने आया है, जिसमें वह भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के प्रति कथित रूप से अपमानजनक एवं अभद्र भाषा का प्रयोग करता दिखाई दे रहा है।
ऐसी भाषा सामाजिक सौहार्द और आपसी सम्मान के लिए उचित नहीं है। बाबा साहब का अपमान किसी भी सूरत में स्वीकार्य नहीं होना चाहिए।
इटावा पुलिस से विनम्र निवेदन है कि मामले का तत्काल संज्ञान लेकर वीडियो की सत्यता एवं संबंधित व्यक्ति की पहचान की जांच कराएं और यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो संबंधित धाराओं में कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करें।
प्रशासन से अपेक्षा है कि इस मामले में निष्पक्ष जांच कर उचित कार्रवाई की जाए।
🙏 बाबा साहब का सम्मान, देश का सम्मान।
देश दुनियाँ 24 न्यूज़ | सच वही जो होगा सही
    user_सुशील कान्त चौधरी
    सुशील कान्त चौधरी
    Local News Reporter जसवंतनगर, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.