logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

जिला अस्पताल में पार्किंग विवाद, गार्ड पर चाकू से हमलाः धार में घायल गार्ड ने पीछा किया, आरोपी गिरफ्तार, CCTV फुटेज सामने आया जिला अस्पताल में पार्किंग विवाद, गार्ड पर चाकू से हमलाः धार में घायल गार्ड ने पीछा किया, आरोपी गिरफ्तार, CCTV फुटेज सामने आया राहुल सेन मांडव मो 9669141814 धार न्यूज/धार जिला अस्पताल में सोमवार को बाइक पार्किंग को लेकर हुआ मामूली विवाद अचानक हिंसक झड़प में बदल गया। अस्पताल में परिचित से मिलने आए एक युवक ने गार्ड पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे गार्ड गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार, चिल्ड्रन वार्ड के बाहर तैनात गार्ड मनीष पाटीदार ने मनीष राठौर को बाइक निर्धारित पार्किंग में खड़ी करने के लिए कहा था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते विवाद में बदल गई।गार्ड के पेट में गहरा घाव हुआ गुस्से में आरोपी ने चाकू निकालकर गार्ड पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में गार्ड के पेट में गहरा घाव हुआ और काफी खून बह गया। मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल घायल को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। घटना के सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दे रहा है कि हमला करने के बाद आरोपी भागने लगा। इस दौरान घायल होने के बावजूद गार्ड ने साहस दिखाते हुए डंडा लेकर आरोपी का पीछा किया और उसे पकड़ने की कोशिश की।आरोपी पर हत्या की कोशिश का केस डॉक्टर दिलीप कुमार चौधरी के अनुसार, घायल के पेट में गहरा घाव है। प्राथमिक उपचार के बाद उसे आईसीयू में भर्ती किया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। कोतवाली थाना प्रभारी दीपक सिंह चौहान ने बताया कि आरोपी मनीष राठौर को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके खिलाफ धारा 307 (हत्या के प्रयास) के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार आरोपी आदतन अपराधी है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

10 hrs ago
user_राहुल सेन मांडव
राहुल सेन मांडव
Barber Dhar, Madhya Pradesh•
10 hrs ago

जिला अस्पताल में पार्किंग विवाद, गार्ड पर चाकू से हमलाः धार में घायल गार्ड ने पीछा किया, आरोपी गिरफ्तार, CCTV फुटेज सामने आया जिला अस्पताल में पार्किंग विवाद, गार्ड पर चाकू से हमलाः धार में घायल गार्ड ने पीछा किया, आरोपी गिरफ्तार, CCTV फुटेज सामने आया राहुल सेन मांडव मो 9669141814 धार न्यूज/धार जिला अस्पताल में सोमवार को बाइक पार्किंग को लेकर हुआ मामूली विवाद अचानक हिंसक झड़प में बदल गया। अस्पताल में परिचित से मिलने आए एक युवक ने गार्ड पर

3d71b9a6-9827-47f1-9929-b8ab85fb4d4f

चाकू से हमला कर दिया, जिससे गार्ड गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार, चिल्ड्रन वार्ड के बाहर तैनात गार्ड मनीष पाटीदार ने मनीष राठौर को बाइक निर्धारित पार्किंग में खड़ी करने के लिए कहा था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते विवाद में बदल गई।गार्ड के पेट में गहरा घाव हुआ गुस्से में आरोपी ने चाकू निकालकर गार्ड पर ताबड़तोड़ हमला कर

8df8bfeb-c267-40ec-b051-ef4efca68933

दिया। हमले में गार्ड के पेट में गहरा घाव हुआ और काफी खून बह गया। मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल घायल को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। घटना के सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दे रहा है कि हमला करने के बाद आरोपी भागने लगा। इस दौरान घायल होने के बावजूद गार्ड ने साहस दिखाते हुए डंडा लेकर आरोपी का पीछा किया और उसे पकड़ने की कोशिश की।आरोपी पर हत्या की कोशिश का केस

018e94d8-69e5-4543-aaf7-85eca76cf363

डॉक्टर दिलीप कुमार चौधरी के अनुसार, घायल के पेट में गहरा घाव है। प्राथमिक उपचार के बाद उसे आईसीयू में भर्ती किया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। कोतवाली थाना प्रभारी दीपक सिंह चौहान ने बताया कि आरोपी मनीष राठौर को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके खिलाफ धारा 307 (हत्या के प्रयास) के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार आरोपी आदतन अपराधी है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

More news from Indore and nearby areas
  • Post by प्रेस क्लब अध्यक्ष बेटमा रणजीत मंडलोई
    1
    Post by प्रेस क्लब अध्यक्ष बेटमा रणजीत मंडलोई
    user_प्रेस क्लब अध्यक्ष बेटमा रणजीत मंडलोई
    प्रेस क्लब अध्यक्ष बेटमा रणजीत मंडलोई
    खबर भारत360 न्यूज Live Depalpur, Indore•
    10 hrs ago
  • Post by Dinesh Chandra Rathore
    1
    Post by Dinesh Chandra Rathore
    user_Dinesh Chandra Rathore
    Dinesh Chandra Rathore
    Local News Reporter महू, इंदौर, मध्य प्रदेश•
    18 hrs ago
  • नगर पालिका निगम के राजेश गोड़ाले की टीम ने आज नार्थ मुसाखेड़ी नई बस्ती में सफाई अभियान चलाया गया एवं रोड किसफी कर रोड़ पर पड़ी मिट्टी एवं कचरा हटाया गया स्थानीय लोगों ने राजेश गोड़ाले और उनकी टीम का हृदय से धन्यवाद दिया नार्थ मुसाखेड़ी के लोगों ने सफाई मित्रों के कार्य की प्रशंसा की और कहा आप जैसे मेहनती सफाई मित्रों के कारण ही इन्दौर स्वछता का गुरु बन गया है
    1
    नगर पालिका निगम के राजेश गोड़ाले की टीम ने आज नार्थ मुसाखेड़ी नई बस्ती में सफाई अभियान चलाया गया एवं रोड किसफी कर रोड़ पर पड़ी मिट्टी एवं कचरा हटाया गया स्थानीय लोगों ने राजेश गोड़ाले और उनकी टीम का हृदय से धन्यवाद दिया नार्थ मुसाखेड़ी के लोगों ने सफाई मित्रों के कार्य की प्रशंसा की और कहा आप जैसे मेहनती सफाई मित्रों के कारण ही इन्दौर स्वछता का गुरु बन गया है
    user_नितिन चंदेल
    नितिन चंदेल
    इंदौर, इंदौर, मध्य प्रदेश•
    30 min ago
  • इंदौर संभाग में हीट स्ट्रोक लू क्लीनिक शुरू, अस्पतालों में विशेष इंतजामसंभागायुक्त डॉ. सुदाम खाड़े के निर्देश पर जिलों में त्वरित कार्रवाई इंदौर संभाग आयुक्त कार्यालय इंदौर, 04 मई 2026 बढ़ती गर्मी और लू के प्रकोप को देखते हुए इंदौर संभागायुक्त डॉ. सुदाम खाड़े द्वारा विगत दिवस आयोजित कलेक्टर कॉन्फ्रेंस में संभाग के सभी जिला कलेक्टर्स को जिला एवं सिविल अस्पतालों में हीट स्ट्रोक क्लीनिक प्रारंभ करने के निर्देश दिए गए थे। उक्त निर्देशों के परिपालन में इंदौर संभाग के विभिन्न जिलों में त्वरित कार्रवाई करते हुए स्वास्थ्य विभाग द्वारा विशेष व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। इंदौर संभाग के जिला अस्पतालों, सिविल अस्पतालों एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों में हीट स्ट्रोक एवं लू से प्रभावित मरीजों के उपचार हेतु विशेष बेड आरक्षित किए गए हैं। साथ ही आवश्यक दवाइयों, ओआरएस, कूलर, पंखे तथा अन्य चिकित्सा सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की गई है, ताकि आमजन को गर्मी के मौसम में त्वरित एवं बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें। बुरहानपुर जिले में जिला अस्पताल सहित शाहपुर, खकनार, नेपानगर एवं लालबाग स्थित स्वास्थ्य केन्द्रों में हीट स्ट्रोक क्लीनिक प्रारंभ किए गए हैं। यहां ओआरएस कॉर्नर, कूलर, पंखे एवं विशेष बेड की व्यवस्था की गई है। साथ ही लू अथवा तापघात से प्रभावित मरीजों के लिए 108 एम्बुलेंस की निःशुल्क सुविधा उपलब्ध कराई गई है। आलीराजपुर जिले में जिला अस्पताल के प्रत्येक वार्ड में दो-दो बेड आरक्षित किए गए हैं। यहां एचआई क्लीनिक स्थापित कर एमडी चिकित्सकों द्वारा मरीजों का उपचार किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग ने आवश्यक दवाइयों की उपलब्धता भी सुनिश्चित की है। झाबुआ जिले में जिला अस्पताल के एचआरआई वार्ड में हीट स्ट्रोक से प्रभावित मरीजों के उपचार हेतु 5 बेड आरक्षित किए गए हैं। उपचार के लिए आवश्यक दवाइयों एवं चिकित्सा संसाधनों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की गई है। खंडवा जिले में जिला अस्पताल के साथ-साथ सभी सिविल अस्पतालों एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों में अतिरिक्त बेड की व्यवस्था की गई है। सभी स्वास्थ्य संस्थाओं में लू एवं तापघात के उपचार हेतु आवश्यक दवाइयों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की गई है। संभाग के धार, बड़वानी, खरगोन, इंदौर में भी स्वास्थ्य विभाग द्वारा गर्मी एवं लू से बचाव के लिए व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। आमजन को स्वास्थ्य संबंधी सावधानियां अपनाने एवं समय पर उपचार लेने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी एडवाइजरी में बताया गया है कि अत्यधिक गर्मी के कारण सनबर्न, हीट क्रैम्प, हीट एक्सॉशन तथा हीट स्ट्रोक जैसी गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। लू के प्रमुख लक्षणों में तेज बुखार, सिरदर्द, चक्कर आना, कमजोरी, उल्टी, त्वचा का अत्यधिक गर्म एवं शुष्क होना, मांसपेशियों में ऐंठन तथा बेहोशी जैसी स्थिति शामिल हैं। लू से बचाव के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी, छाछ, ओआरएस, लस्सी एवं नींबू पानी जैसे तरल पदार्थों का सेवन करने की सलाह दी गई है। दोपहर 12 बजे से 3 बजे के बीच अनावश्यक रूप से धूप में निकलने से बचने, हल्के रंग के सूती वस्त्र पहनने तथा सिर को कपड़े, टोपी अथवा छाते से ढककर रखने की अपील की गई है। स्वास्थ्य विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि लू अथवा तापघात के लक्षण दिखाई देने पर प्रभावित व्यक्ति को तुरंत छायादार एवं ठंडे स्थान पर ले जाएं, ठंडे पानी से शरीर को पोंछें तथा आवश्यकता पड़ने पर तत्काल नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र अथवा 108 एम्बुलेंस सेवा से संपर्क करें। स्वास्थ्य विभाग ने आमजन से जारी एडवाइजरी का पालन करते हुए स्वयं एवं अपने परिवार को गर्मी और लू के दुष्प्रभावों से सुरक्षित रखने की अपील की है।
    1
    इंदौर संभाग में हीट स्ट्रोक लू क्लीनिक शुरू, अस्पतालों में विशेष इंतजामसंभागायुक्त डॉ. सुदाम खाड़े के निर्देश पर जिलों में त्वरित कार्रवाई
इंदौर संभाग आयुक्त कार्यालय                                                                           
इंदौर, 04 मई 2026
बढ़ती गर्मी और लू के प्रकोप को देखते हुए इंदौर संभागायुक्त डॉ. सुदाम खाड़े द्वारा विगत दिवस आयोजित कलेक्टर कॉन्फ्रेंस में संभाग के सभी जिला कलेक्टर्स को जिला एवं सिविल अस्पतालों में हीट स्ट्रोक क्लीनिक प्रारंभ करने के निर्देश दिए गए थे। उक्त निर्देशों के परिपालन में इंदौर संभाग के विभिन्न जिलों में त्वरित कार्रवाई करते हुए स्वास्थ्य विभाग द्वारा विशेष व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं।
इंदौर संभाग के जिला अस्पतालों, सिविल अस्पतालों एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों में हीट स्ट्रोक एवं लू से प्रभावित मरीजों के उपचार हेतु विशेष बेड आरक्षित किए गए हैं। साथ ही आवश्यक दवाइयों, ओआरएस, कूलर, पंखे तथा अन्य चिकित्सा सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की गई है, ताकि आमजन को गर्मी के मौसम में त्वरित एवं बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें।
बुरहानपुर जिले में जिला अस्पताल सहित शाहपुर, खकनार, नेपानगर एवं लालबाग स्थित स्वास्थ्य केन्द्रों में हीट स्ट्रोक क्लीनिक प्रारंभ किए गए हैं। यहां ओआरएस कॉर्नर, कूलर, पंखे एवं विशेष बेड की व्यवस्था की गई है। साथ ही लू अथवा तापघात से प्रभावित मरीजों के लिए 108 एम्बुलेंस की निःशुल्क सुविधा उपलब्ध कराई गई है।
आलीराजपुर जिले में जिला अस्पताल के प्रत्येक वार्ड में दो-दो बेड आरक्षित किए गए हैं। यहां एचआई क्लीनिक स्थापित कर एमडी चिकित्सकों द्वारा मरीजों का उपचार किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग ने आवश्यक दवाइयों की उपलब्धता भी सुनिश्चित की है।
झाबुआ जिले में जिला अस्पताल के एचआरआई वार्ड में हीट स्ट्रोक से प्रभावित मरीजों के उपचार हेतु 5 बेड आरक्षित किए गए हैं। उपचार के लिए आवश्यक दवाइयों एवं चिकित्सा संसाधनों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की गई है।
खंडवा जिले में जिला अस्पताल के साथ-साथ सभी सिविल अस्पतालों एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों में अतिरिक्त बेड की व्यवस्था की गई है। सभी स्वास्थ्य संस्थाओं में लू एवं तापघात के उपचार हेतु आवश्यक दवाइयों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की गई है।
संभाग के धार, बड़वानी, खरगोन, इंदौर में भी स्वास्थ्य विभाग द्वारा गर्मी एवं लू से बचाव के लिए व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। आमजन को स्वास्थ्य संबंधी सावधानियां अपनाने एवं समय पर उपचार लेने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी एडवाइजरी में बताया गया है कि अत्यधिक गर्मी के कारण सनबर्न, हीट क्रैम्प, हीट एक्सॉशन तथा हीट स्ट्रोक जैसी गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। लू के प्रमुख लक्षणों में तेज बुखार, सिरदर्द, चक्कर आना, कमजोरी, उल्टी, त्वचा का अत्यधिक गर्म एवं शुष्क होना, मांसपेशियों में ऐंठन तथा बेहोशी जैसी स्थिति शामिल हैं।
लू से बचाव के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी, छाछ, ओआरएस, लस्सी एवं नींबू पानी जैसे तरल पदार्थों का सेवन करने की सलाह दी गई है। दोपहर 12 बजे से 3 बजे के बीच अनावश्यक रूप से धूप में निकलने से बचने, हल्के रंग के सूती वस्त्र पहनने तथा सिर को कपड़े, टोपी अथवा छाते से ढककर रखने की अपील की गई है।
स्वास्थ्य विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि लू अथवा तापघात के लक्षण दिखाई देने पर प्रभावित व्यक्ति को तुरंत छायादार एवं ठंडे स्थान पर ले जाएं, ठंडे पानी से शरीर को पोंछें तथा आवश्यकता पड़ने पर तत्काल नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र अथवा 108 एम्बुलेंस सेवा से संपर्क करें। स्वास्थ्य विभाग ने आमजन से जारी एडवाइजरी का पालन करते हुए स्वयं एवं अपने परिवार को गर्मी और लू के दुष्प्रभावों से सुरक्षित रखने की अपील की है।
    user_Naseem Khan
    Naseem Khan
    इंदौर, इंदौर, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटाया, प्रशासन की बड़ी कार्रवाई#Indore #Encroachment #BulldozerAction #MunicipalCorporation #MPNews #BreakingNews #IndoreNews #GovernmentLand #Action #CleanDrive
    1
    सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटाया, प्रशासन की बड़ी कार्रवाई#Indore #Encroachment #BulldozerAction #MunicipalCorporation #MPNews #BreakingNews #IndoreNews #GovernmentLand #Action #CleanDrive
    user_SUNDARAM EXPRESS NEWS
    SUNDARAM EXPRESS NEWS
    Media company मल्हारगंज, इंदौर, मध्य प्रदेश•
    8 hrs ago
  • Post by Vishal Jadhav
    1
    Post by Vishal Jadhav
    user_Vishal Jadhav
    Vishal Jadhav
    पत्रकार NCR समाचार इंदौर, इंदौर, मध्य प्रदेश•
    10 hrs ago
  • Post by Dinesh Chandra Rathore
    1
    Post by Dinesh Chandra Rathore
    user_Dinesh Chandra Rathore
    Dinesh Chandra Rathore
    Local News Reporter महू, इंदौर, मध्य प्रदेश•
    18 hrs ago
  • नितिन चंदेल की रिपोर्ट *कुशल चिड़ार ने अमेरिकन इंस्टिट्यूट ऑफ़ इंग्लिश प्राइवेट लिमिटेड द्वारा आयोजित zigyasa 2.0 (Competitive examination ) mr./ miss vidisha genius कॉम्पीटिशन मे विदिशा मे प्राइस जीत कर रचा इतिहास* विदिशा जिले के चिड़ार समाज के कुशल चिड़ार पिता भगवान सिंह चिड़ार को अमेरिकन इंस्टिट्यूट ऑफ़ इंग्लिश प्राइवेट लिमिटेड द्वारा आयोजित zigyasa 2.0 (Competitive examination ) mr./ miss vidisha genius कॉम्पीटिशन मे विदिशा मे 2nd प्राइज माननीय विधायक मुकेश टंडन के द्वारा और श्याम सुन्दर शर्मा, डॉ शुभम वर्मा, नगर पालिका अध्यक्ष राकेश शर्मा और अन्य शिक्षकगणों की उपस्थिती मे प्राप्त हुआ यह देखकर सम्पूर्ण चिड़ार समाज में खुशी की लहर दौड़ गई पूरे भारत से चिड़ार समाज के भगवान सिंह चिड़ार को कॉल पर बधाईयां दी जा रही है यह चिड़ार समाज के लिए बहुत बड़ा गौरव का पल है कुशल चिड़ार के पिता भगवान सिंह चिड़ार बताया कि कुशल चिड़ार ने 6th क्लास में भी 99% बनाए है होनहरी के साथ पढ़ाई में भी अव्वल दर्जा प्राप्त किया है कुशल चिड़ार ने जिससे दुगनी खुशी परिवार में आई है इन्दौर जिला समिति के सभी सदस्यों ने खुशी जाहिर करते हुए कुशल चिड़ार को बधाई एवं शुभकामनाएं दी जिला अध्यक्ष जितेंद्र सेरा,जिला सचिव नितिन चंदेल और कोषाध्यक्ष धर्मेंद्र हांडे ने कुशल चिड़ार के उज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा आप ऐसे ही श्री चिड़ार समाज का नाम रोशन करो और जल्द प्रथम विजेता बनो
    9
    नितिन चंदेल की रिपोर्ट 
*कुशल चिड़ार ने अमेरिकन इंस्टिट्यूट ऑफ़ इंग्लिश प्राइवेट लिमिटेड  द्वारा आयोजित zigyasa 2.0 (Competitive  examination ) mr./ miss vidisha genius कॉम्पीटिशन मे विदिशा मे प्राइस जीत कर रचा इतिहास*
विदिशा जिले के चिड़ार समाज के कुशल चिड़ार पिता भगवान सिंह चिड़ार को अमेरिकन इंस्टिट्यूट ऑफ़ इंग्लिश प्राइवेट लिमिटेड  द्वारा आयोजित zigyasa 2.0 (Competitive  examination ) mr./ miss vidisha genius कॉम्पीटिशन मे विदिशा मे 2nd प्राइज माननीय विधायक मुकेश टंडन के द्वारा और श्याम सुन्दर शर्मा, डॉ शुभम वर्मा, नगर पालिका अध्यक्ष राकेश शर्मा और अन्य शिक्षकगणों की उपस्थिती मे प्राप्त हुआ यह देखकर सम्पूर्ण चिड़ार समाज में खुशी की लहर दौड़ गई पूरे भारत से चिड़ार समाज के भगवान सिंह चिड़ार को कॉल पर बधाईयां दी जा रही है यह चिड़ार समाज के लिए बहुत बड़ा गौरव का पल है कुशल चिड़ार के पिता भगवान सिंह चिड़ार बताया कि कुशल चिड़ार ने 
6th क्लास में भी 99% बनाए है होनहरी के साथ पढ़ाई में भी अव्वल दर्जा प्राप्त किया है कुशल चिड़ार ने जिससे दुगनी खुशी परिवार में आई है 
इन्दौर जिला समिति के सभी सदस्यों ने खुशी जाहिर करते हुए कुशल चिड़ार को बधाई एवं शुभकामनाएं दी जिला अध्यक्ष जितेंद्र सेरा,जिला सचिव नितिन चंदेल और कोषाध्यक्ष धर्मेंद्र हांडे ने कुशल चिड़ार के उज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा आप ऐसे ही श्री चिड़ार समाज का नाम रोशन करो और जल्द प्रथम विजेता बनो
    user_नितिन चंदेल
    नितिन चंदेल
    इंदौर, इंदौर, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • इंदौर में चोरों ने मंदिर में की चोरी सीसीटीवी में कैद हुई हरक़त पुलिस तलाश में जुटी जैन मंदिर में घुसे ,हथियारबंद नकाबपोशों ने चुराईं चांदी व अष्टधातु की प्रतिमाएं सीसीटीवी में कैद हुए 5 बदमाश, फोरेंसिक टीम जांच में जुटी संभवतः रेकी करने के बाद चोरी की वारदात की गई है चोरों को मंदिर की पूरी जानकारी थी 9 प्रतिमाओं को निशाना बनाया है। एकर ​इन्दौर एरोड्रम थाना क्षेत्र में चोरी की एक बड़ी वारदात सामने आई है। एयरपोर्ट रोड स्थित ग्रेटर बाबा परिसर के नवग्रह जिनालय जैन मंदिर में चोरों ने धावा बोला मंदिर समिति की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। वीओ पुलिस को मिले सीसीटीवी फुटेज के अनुसार, चोरी की यह वारदात रात करीब 1:30 बजे से 2:30 बजे के बीच हुई पांच नकाबपोश बदमाश, जो हथियारों से लैस थे, मंदिर के पीछे लगे चैनल गेट का ताला तोड़कर भीतर दाखिल हुए। बदमाश करीब एक घंटे तक मंदिर परिसर के भीतर रहे और इत्मीनान से चोरी की घटना को अंजाम दिया।बदमाशों ने मंदिर से भारी मात्रा में कीमती सामान समेट लिया, जिसमें ​अष्टधातु की 4 प्रतिमाएं,​कलश और छत्र​दान पेटी का ताला तोड़कर उसमें रखी नकदी चुरा ली।चोरी की भनक आज सुबह 5 बजे लगी जब मंदिर के द्वार खुले। सूचना मिलते ही एरोड्रम थाना पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। जांच के लिए फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया, जिसने घटनास्थल से फिंगरप्रिंट्स और अन्य साक्ष्य जुटाए हैं।पुलिस ने मंदिर और आसपास के रास्तों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले हैं। फुटेज में पांचों बदमाश वारदात को अंजाम देते हुए साफ नजर आ रहे हैं। पुलिस अब उन रास्तों की मैपिंग कर रही है जिनसे बदमाश आए थे और चोरी के बाद फरार हुए बाइट अमरेंद्र सिंह एडिशनल डीसीपी इंदौर
    1
    इंदौर में चोरों ने मंदिर में की चोरी सीसीटीवी में कैद हुई हरक़त पुलिस तलाश में जुटी
जैन मंदिर में घुसे ,हथियारबंद नकाबपोशों ने चुराईं चांदी व अष्टधातु की प्रतिमाएं
सीसीटीवी में कैद हुए 5 बदमाश, फोरेंसिक टीम जांच में जुटी
संभवतः रेकी करने के बाद चोरी की वारदात की गई है
चोरों को मंदिर की पूरी जानकारी थी
9 प्रतिमाओं को निशाना बनाया है।
एकर ​इन्दौर एरोड्रम थाना क्षेत्र में चोरी की एक बड़ी वारदात सामने आई है। एयरपोर्ट रोड स्थित ग्रेटर बाबा परिसर के नवग्रह जिनालय जैन मंदिर में चोरों ने धावा बोला मंदिर समिति की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
वीओ पुलिस को मिले सीसीटीवी फुटेज के अनुसार, चोरी की यह वारदात रात करीब 1:30 बजे से 2:30 बजे के बीच हुई पांच नकाबपोश बदमाश, जो हथियारों से लैस थे, मंदिर के पीछे लगे चैनल गेट का ताला तोड़कर भीतर दाखिल हुए। बदमाश करीब एक घंटे तक मंदिर परिसर के भीतर रहे और इत्मीनान से चोरी की घटना को अंजाम दिया।बदमाशों ने मंदिर से भारी मात्रा में कीमती सामान समेट लिया, जिसमें ​अष्टधातु की 4 प्रतिमाएं,​कलश और छत्र​दान पेटी का ताला तोड़कर उसमें रखी नकदी चुरा ली।चोरी की भनक आज सुबह 5 बजे लगी जब मंदिर के द्वार खुले। सूचना मिलते ही एरोड्रम थाना पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। जांच के लिए फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया, जिसने घटनास्थल से फिंगरप्रिंट्स और अन्य साक्ष्य जुटाए हैं।पुलिस ने मंदिर और आसपास के रास्तों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले हैं। फुटेज में पांचों बदमाश वारदात को अंजाम देते हुए साफ नजर आ रहे हैं। पुलिस अब उन रास्तों की मैपिंग कर रही है जिनसे बदमाश आए थे और चोरी के बाद फरार हुए
बाइट अमरेंद्र सिंह एडिशनल डीसीपी इंदौर
    user_SUNDARAM EXPRESS NEWS
    SUNDARAM EXPRESS NEWS
    Media company मल्हारगंज, इंदौर, मध्य प्रदेश•
    8 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.