Shuru
Apke Nagar Ki App…
बेटमा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने बंगाल जीत की खुशी में मनाया जश्न
प्रेस क्लब अध्यक्ष बेटमा रणजीत मंडलोई
बेटमा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने बंगाल जीत की खुशी में मनाया जश्न
More news from Indore and nearby areas
- Post by प्रेस क्लब अध्यक्ष बेटमा रणजीत मंडलोई1
- कबीर भजन गायक पद्मश्री कालूराम जी बामनिया के मुखारविंद से संत कबीर साहब की अमृतमयी वाणी श्रवण करने का अवसर मिला। उनके भजनों एवं आध्यात्मिक संदेशों ने वातावरण को भक्तिमय एवं आनंदमय बना दिया ll इस अवसर पर मुख्य रूप मंदसौर के लोकप्रिय सांसद श्री सुधीर गुप्ता, भाजपा जिला उपाध्यक्ष गौरव अग्रवाल, अनुसूचित जाति मोर्चा जिला अध्यक्ष राम अटेला, सावन मकवाना, गोविन्द मेहर, सुरेश मालवीय, सहित समाज के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे ll संत कबीर साहब के विचार समाज में प्रेम, समरसता, सद्भाव एवं मानवता का संदेश देते हैं। इस दिव्य संध्या में उपस्थित होकर आत्मिक शांति एवं अपार आनंद की अनुभूति हुई। इस अवसर पर सभी समाजजनों, आयोजन समिति एवं उपस्थित श्रद्धालुओं का मनोज परमार ने आत्मीय स्नेह एवं हृदय से आभार व्यक्त किया अखिल भारतीय बलाई महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज परमार ने संत कबीर साहब के विचार सदैव मानव समाज को सत्य, सद्भाव और एकता की राह दिखाते रहें4
- --- इंदौर, मध्यप्रदेश इंदौर शहर के भंवरकुआं थाना क्षेत्र से एक बेहद सनसनीखेज और दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जिसने रिश्तों की मर्यादा, महिलाओं की सुरक्षा और कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। यहां एक महिला ने अपने ही रिश्तेदार पर अश्लील फोटो-वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर लंबे समय तक यौन शोषण करने का आरोप लगाया है। पीड़िता सुषमा नावड़कर के अनुसार, आरोपी राम चालके उसे लंबे समय से आपत्तिजनक फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल कर रहा था। इस डर का फायदा उठाते हुए आरोपी ने महिला का बार-बार शारीरिक, मानसिक और यौन शोषण किया। हैरानी की बात यह है कि पीड़िता की शादी के बाद भी आरोपी का अत्याचार थमा नहीं, बल्कि और बढ़ता गया। {{ टूटी हिम्मत, उठाया खौफनाक कदम }} लगातार हो रहे उत्पीड़न और मानसिक दबाव से परेशान होकर पीड़िता ने आत्महत्या का प्रयास किया और कथित रूप से जहरीला पदार्थ खा लिया। गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां समय रहते इलाज मिलने से उसकी जान बच सकी। इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। {{ पुलिस की कार्रवाई: आरोपी गिरफ्तार }} इलाज के बाद पीड़िता ने हिम्मत दिखाते हुए परिवार के साथ भंवरकुआं थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी राम चालके के खिलाफ बलात्कार, ब्लैकमेलिंग और यौन शोषण की गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। मेडिकल जांच के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेजने की प्रक्रिया जारी है। {{ मामले में नया और खतरनाक मोड़ }} मामला तब और गंभीर हो गया जब पीड़िता के भाई अमित कदम ने आरोपी के परिजनों पर धमकी देने के आरोप लगाए। उनका कहना है कि आरोपी पक्ष लगातार समझौते के लिए दबाव बना रहा है और मना करने पर जान से मारने की धमकियां दी जा रही हैं। सूत्रों के मुताबिक, आरोपी के परिजनों द्वारा यह तक कहा गया कि “रेप केस में तो सजा होनी ही है, तो हत्या ही कर देते हैं।” इस बयान ने पूरे मामले को और भयावह बना दिया है। पीड़ित परिवार दहशत में है और उन्होंने अपनी जान को खतरा बताया है। --{{ सुरक्षा की मांग, प्रशासन पर दबाव }} पीड़िता के परिवार ने पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों से सुरक्षा की मांग की है। साथ ही आरोपी और उसके सहयोगियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की गई है। पुलिस प्रशासन ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच तेज कर दी है और सुरक्षा के पहलुओं पर भी विचार किया जा रहा है। {{ समाज के लिए चेतावनी }} यह घटना समाज के लिए एक बड़ा संदेश है कि रिश्तों की आड़ में होने वाले अपराध कितने खतरनाक हो सकते हैं। ब्लैकमेल और यौन शोषण के मामलों में पीड़ित अक्सर डर और शर्म के कारण चुप रहते हैं, लेकिन इस मामले में पीड़िता ने साहस दिखाकर आरोपी को कानून के शिकंजे तक पहुंचाया। इंदौर का यह मामला सिर्फ एक अपराध नहीं, बल्कि समाज के लिए चेतावनी है। अब सबकी नजर पुलिस और न्याय व्यवस्था पर है कि पीड़िता को कब और कैसे न्याय मिलता है, और क्या आरोपी को उसके अपराधों की सख्त सजा मिल पाती है।1
- मंदसौर दलोदा रेल खंड का दोहरीकरण के उपरांत सीआरएस निरीक्षण एवं गति परीक्षण इन्दौर रेलवे स्टेशन PRO ऑफिस रतलाम, 04 मई। पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के नीमच - रतलाम दोहरीकरण कार्य के अंतर्गत मंदसौर - दलोदा रेल खंड के किलोमीटर 291.205 से 304.367 के मध्य लगभग 14 किलोमीटर रेलपथ दोहरीकरण का कार्य पूर्ण हो चुका है। पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के जनसंपर्क अधिकारी श्री मुकेश कुमार द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, नवीन रेलपथ पर गति परीक्षण 06 मई 2026 से 08 मई 2026 तक निर्धारित समयावधि में किया जाएगा। इस दौरान किसी भी संभावित दुर्घटना से बचने के लिए मंदसौर - दलोदा रेल खंड के मध्य 06 मई 2026 से 08 मई 2026 तक रेलपथ से उचित दूरी बनाए रखें तथा न तो खुद रेलपथ के आस- पास जाएं और न ही अपने पशुधन को जाने दें। इस अवधि में आवागमन हेतु समपार फाटक या रोड ओवर ब्रिज/रोड अंडर ब्रिज का ही उपयोग करें। जनसंपर्क कार्यालय रतलाम मंडल इन्दौर1
- देपालपुर बन रहा साफ-सुथरा शहर, सफाई अभियान ने पकड़ी रफ्तार#Depalpur #SwachhBharat #CleanCity #IndoreDistrict #MPNews #CleanlinessDrive #PublicAwareness #SmartCity #BreakingNews1
- हिंदुओं को कमजोर समझने वालों जाग जाओ हिंदू सहनशील है डरपोक नहीं1
- धार का स्विमिंग पूल फिर विवादों में, सुरक्षा पर सवाल: कांग्रेस ने संचालक पर कार्रवाई की मांग की, आंदोलन की चेतावनी दी राहुल सेन मांडव मो 9669141814 धार न्यूज/धार शहर का तरणताल (स्विमिंग पूल) उद्घाटन के बाद से ही विवादों में बना हुआ है। अब सुरक्षा मानकों की अनदेखी और राजस्व प्रबंधन को लेकर नए आरोप सामने आए हैं। जिला कांग्रेस प्रवक्ता एवं अधिवक्ता अजय डॉ. मनोहर सिंह ठाकुर ने प्रशासन पर सवाल उठाते हुए संचालक के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है। ठाकुर ने कहा कि शहरवासियों की मांग पर बने इस तरणताल से बेहतर खेल सुविधाओं की उम्मीद थी, लेकिन शुरुआत से ही व्यवस्थाओं में खामियां सामने आती रही हैं। जमीन चयन, ठेका प्रक्रिया और प्रशिक्षित कोच की कमी जैसे मुद्दे पहले भी चर्चा में रहे हैं। क्लोरीन गैस रिसाव से बिगड़ी स्थिति 20 अप्रैल को पूल में एक गंभीर घटना सामने आई। रात करीब 8 बजे क्लोरीन गैस के पाइप से रिसाव शुरू हो गया। उस समय कई बच्चे तैराकी कर रहे थे। गैस फैलते ही बच्चों को सांस लेने में दिक्कत हुई और वे पानी में ही घबराने लगे। दो बच्चों की हालत बिगड़ी स्थिति बिगड़ते देख परिजनों और कोच ने बच्चों को तुरंत बाहर निकाला। बसंत विहार कॉलोनी की 4 वर्षीय प्रकृति और 7 वर्षीय हर्षित की हालत ज्यादा खराब हो गई। दोनों को निजी अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उन्हें खतरे से बाहर बताया, लेकिन एहतियातन 24 घंटे ऑब्जर्वेशन में रखा गया।सुरक्षा पर उठे गंभीर सवाल इस घटना ने पूल की सुरक्षा व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। ठाकुर का आरोप है कि इतनी गंभीर लापरवाही के बावजूद संचालक पर सख्त धाराएं नहीं लगाई गईं और मामूली कार्रवाई कर मामले को दबाने की कोशिश हुई। राजस्व को लेकर भी विवाद रहा ठाकुर ने यह भी आरोप लगाया कि जनता के टैक्स से बने इस पूल का किराया सरकारी खजाने में जमा नहीं हो रहा, बल्कि एक निजी क्लब को दिया जा रहा है। उन्होंने इसे सार्वजनिक संसाधनों के दुरुपयोग का मामला बताया। पहले भी हो चुका है विवाद गौरतलब है कि कुछ दिन पहले पूल में युवकों और कोच के बीच विवाद हुआ था, जिसमें मारपीट तक की नौबत आ गई थी। इसके बाद कोच ने काम छोड़ दिया था और नए कोच नियुक्त किए गए थे। कांग्रेस ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही संचालक पर कड़ी कार्रवाई नहीं की गई और राजस्व को सरकारी खाते में जमा करने की व्यवस्था नहीं की गई, तो इस मुद्दे को लेकर उग्र आंदोलन किया जाएगा।1
- Post by प्रेस क्लब अध्यक्ष बेटमा रणजीत मंडलोई1