logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

धार का स्विमिंग पूल फिर विवादों में, सुरक्षा पर सवाल: कांग्रेस ने संचालक पर कार्रवाई की मांग की, आंदोलन की चेतावनी दी धार का स्विमिंग पूल फिर विवादों में, सुरक्षा पर सवाल: कांग्रेस ने संचालक पर कार्रवाई की मांग की, आंदोलन की चेतावनी दी राहुल सेन मांडव मो 9669141814 धार न्यूज/धार शहर का तरणताल (स्विमिंग पूल) उद्घाटन के बाद से ही विवादों में बना हुआ है। अब सुरक्षा मानकों की अनदेखी और राजस्व प्रबंधन को लेकर नए आरोप सामने आए हैं। जिला कांग्रेस प्रवक्ता एवं अधिवक्ता अजय डॉ. मनोहर सिंह ठाकुर ने प्रशासन पर सवाल उठाते हुए संचालक के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है। ठाकुर ने कहा कि शहरवासियों की मांग पर बने इस तरणताल से बेहतर खेल सुविधाओं की उम्मीद थी, लेकिन शुरुआत से ही व्यवस्थाओं में खामियां सामने आती रही हैं। जमीन चयन, ठेका प्रक्रिया और प्रशिक्षित कोच की कमी जैसे मुद्दे पहले भी चर्चा में रहे हैं। क्लोरीन गैस रिसाव से बिगड़ी स्थिति 20 अप्रैल को पूल में एक गंभीर घटना सामने आई। रात करीब 8 बजे क्लोरीन गैस के पाइप से रिसाव शुरू हो गया। उस समय कई बच्चे तैराकी कर रहे थे। गैस फैलते ही बच्चों को सांस लेने में दिक्कत हुई और वे पानी में ही घबराने लगे। दो बच्चों की हालत बिगड़ी स्थिति बिगड़ते देख परिजनों और कोच ने बच्चों को तुरंत बाहर निकाला। बसंत विहार कॉलोनी की 4 वर्षीय प्रकृति और 7 वर्षीय हर्षित की हालत ज्यादा खराब हो गई। दोनों को निजी अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उन्हें खतरे से बाहर बताया, लेकिन एहतियातन 24 घंटे ऑब्जर्वेशन में रखा गया।सुरक्षा पर उठे गंभीर सवाल इस घटना ने पूल की सुरक्षा व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। ठाकुर का आरोप है कि इतनी गंभीर लापरवाही के बावजूद संचालक पर सख्त धाराएं नहीं लगाई गईं और मामूली कार्रवाई कर मामले को दबाने की कोशिश हुई। राजस्व को लेकर भी विवाद रहा ठाकुर ने यह भी आरोप लगाया कि जनता के टैक्स से बने इस पूल का किराया सरकारी खजाने में जमा नहीं हो रहा, बल्कि एक निजी क्लब को दिया जा रहा है। उन्होंने इसे सार्वजनिक संसाधनों के दुरुपयोग का मामला बताया। पहले भी हो चुका है विवाद गौरतलब है कि कुछ दिन पहले पूल में युवकों और कोच के बीच विवाद हुआ था, जिसमें मारपीट तक की नौबत आ गई थी। इसके बाद कोच ने काम छोड़ दिया था और नए कोच नियुक्त किए गए थे। कांग्रेस ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही संचालक पर कड़ी कार्रवाई नहीं की गई और राजस्व को सरकारी खाते में जमा करने की व्यवस्था नहीं की गई, तो इस मुद्दे को लेकर उग्र आंदोलन किया जाएगा।

8 hrs ago
user_राहुल सेन मांडव
राहुल सेन मांडव
Barber Dhar, Madhya Pradesh•
8 hrs ago

धार का स्विमिंग पूल फिर विवादों में, सुरक्षा पर सवाल: कांग्रेस ने संचालक पर कार्रवाई की मांग की, आंदोलन की चेतावनी दी धार का स्विमिंग पूल फिर विवादों में, सुरक्षा पर सवाल: कांग्रेस ने संचालक पर कार्रवाई की मांग की, आंदोलन की चेतावनी दी राहुल सेन मांडव मो 9669141814 धार न्यूज/धार शहर का तरणताल (स्विमिंग पूल) उद्घाटन के बाद से ही विवादों में बना हुआ है। अब सुरक्षा मानकों की अनदेखी और राजस्व प्रबंधन को लेकर नए आरोप सामने आए हैं। जिला कांग्रेस प्रवक्ता एवं अधिवक्ता अजय डॉ. मनोहर सिंह ठाकुर ने प्रशासन पर सवाल उठाते हुए संचालक के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है। ठाकुर ने कहा कि शहरवासियों की मांग पर बने इस तरणताल से बेहतर खेल सुविधाओं की उम्मीद थी, लेकिन शुरुआत से ही व्यवस्थाओं में खामियां सामने आती रही हैं। जमीन चयन, ठेका प्रक्रिया और प्रशिक्षित कोच की कमी जैसे मुद्दे पहले भी चर्चा में रहे हैं। क्लोरीन गैस रिसाव से बिगड़ी स्थिति 20 अप्रैल को पूल में एक गंभीर घटना सामने आई। रात करीब 8 बजे क्लोरीन गैस के पाइप से रिसाव शुरू हो गया। उस समय कई बच्चे तैराकी कर रहे थे। गैस फैलते ही बच्चों को सांस लेने में दिक्कत हुई और वे पानी में ही घबराने लगे। दो बच्चों की हालत बिगड़ी स्थिति बिगड़ते देख परिजनों और कोच ने बच्चों को तुरंत बाहर निकाला। बसंत विहार कॉलोनी की 4 वर्षीय प्रकृति और 7 वर्षीय हर्षित की हालत ज्यादा खराब हो गई। दोनों को निजी अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उन्हें खतरे से बाहर बताया, लेकिन एहतियातन 24 घंटे ऑब्जर्वेशन में रखा गया।सुरक्षा पर उठे गंभीर सवाल इस घटना ने पूल की सुरक्षा व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। ठाकुर का आरोप है कि इतनी गंभीर लापरवाही के बावजूद संचालक पर सख्त धाराएं नहीं लगाई गईं और मामूली कार्रवाई कर मामले को दबाने की कोशिश हुई। राजस्व को लेकर भी विवाद रहा ठाकुर ने यह भी आरोप लगाया कि जनता के टैक्स से बने इस पूल का किराया सरकारी खजाने में जमा नहीं हो रहा, बल्कि एक निजी क्लब को दिया जा रहा है। उन्होंने इसे सार्वजनिक संसाधनों के दुरुपयोग का मामला बताया। पहले भी हो चुका है विवाद गौरतलब है कि कुछ दिन पहले पूल में युवकों और कोच के बीच विवाद हुआ था, जिसमें मारपीट तक की नौबत आ गई थी। इसके बाद कोच ने काम छोड़ दिया था और नए कोच नियुक्त किए गए थे। कांग्रेस ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही संचालक पर कड़ी कार्रवाई नहीं की गई और राजस्व को सरकारी खाते में जमा करने की व्यवस्था नहीं की गई, तो इस मुद्दे को लेकर उग्र आंदोलन किया जाएगा।

More news from Madhya Pradesh and nearby areas
  • धार का स्विमिंग पूल फिर विवादों में, सुरक्षा पर सवाल: कांग्रेस ने संचालक पर कार्रवाई की मांग की, आंदोलन की चेतावनी दी राहुल सेन मांडव मो 9669141814 धार न्यूज/धार शहर का तरणताल (स्विमिंग पूल) उद्घाटन के बाद से ही विवादों में बना हुआ है। अब सुरक्षा मानकों की अनदेखी और राजस्व प्रबंधन को लेकर नए आरोप सामने आए हैं। जिला कांग्रेस प्रवक्ता एवं अधिवक्ता अजय डॉ. मनोहर सिंह ठाकुर ने प्रशासन पर सवाल उठाते हुए संचालक के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है। ठाकुर ने कहा कि शहरवासियों की मांग पर बने इस तरणताल से बेहतर खेल सुविधाओं की उम्मीद थी, लेकिन शुरुआत से ही व्यवस्थाओं में खामियां सामने आती रही हैं। जमीन चयन, ठेका प्रक्रिया और प्रशिक्षित कोच की कमी जैसे मुद्दे पहले भी चर्चा में रहे हैं। क्लोरीन गैस रिसाव से बिगड़ी स्थिति 20 अप्रैल को पूल में एक गंभीर घटना सामने आई। रात करीब 8 बजे क्लोरीन गैस के पाइप से रिसाव शुरू हो गया। उस समय कई बच्चे तैराकी कर रहे थे। गैस फैलते ही बच्चों को सांस लेने में दिक्कत हुई और वे पानी में ही घबराने लगे। दो बच्चों की हालत बिगड़ी स्थिति बिगड़ते देख परिजनों और कोच ने बच्चों को तुरंत बाहर निकाला। बसंत विहार कॉलोनी की 4 वर्षीय प्रकृति और 7 वर्षीय हर्षित की हालत ज्यादा खराब हो गई। दोनों को निजी अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उन्हें खतरे से बाहर बताया, लेकिन एहतियातन 24 घंटे ऑब्जर्वेशन में रखा गया।सुरक्षा पर उठे गंभीर सवाल इस घटना ने पूल की सुरक्षा व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। ठाकुर का आरोप है कि इतनी गंभीर लापरवाही के बावजूद संचालक पर सख्त धाराएं नहीं लगाई गईं और मामूली कार्रवाई कर मामले को दबाने की कोशिश हुई। राजस्व को लेकर भी विवाद रहा ठाकुर ने यह भी आरोप लगाया कि जनता के टैक्स से बने इस पूल का किराया सरकारी खजाने में जमा नहीं हो रहा, बल्कि एक निजी क्लब को दिया जा रहा है। उन्होंने इसे सार्वजनिक संसाधनों के दुरुपयोग का मामला बताया। पहले भी हो चुका है विवाद गौरतलब है कि कुछ दिन पहले पूल में युवकों और कोच के बीच विवाद हुआ था, जिसमें मारपीट तक की नौबत आ गई थी। इसके बाद कोच ने काम छोड़ दिया था और नए कोच नियुक्त किए गए थे। कांग्रेस ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही संचालक पर कड़ी कार्रवाई नहीं की गई और राजस्व को सरकारी खाते में जमा करने की व्यवस्था नहीं की गई, तो इस मुद्दे को लेकर उग्र आंदोलन किया जाएगा।
    1
    धार का स्विमिंग पूल फिर विवादों में, सुरक्षा पर सवाल: कांग्रेस ने संचालक पर कार्रवाई की मांग की, आंदोलन की चेतावनी दी
राहुल सेन मांडव 
मो 9669141814
धार न्यूज/धार शहर का तरणताल (स्विमिंग पूल) उद्घाटन के बाद से ही विवादों में बना हुआ है। अब सुरक्षा मानकों की अनदेखी और राजस्व प्रबंधन को लेकर नए आरोप सामने आए हैं। जिला कांग्रेस प्रवक्ता एवं अधिवक्ता अजय डॉ. मनोहर सिंह ठाकुर ने प्रशासन पर सवाल उठाते हुए संचालक के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
ठाकुर ने कहा कि शहरवासियों की मांग पर बने इस तरणताल से बेहतर खेल सुविधाओं की उम्मीद थी, लेकिन शुरुआत से ही व्यवस्थाओं में खामियां सामने आती रही हैं। जमीन चयन, ठेका प्रक्रिया और प्रशिक्षित कोच की कमी जैसे मुद्दे पहले भी चर्चा में रहे हैं।
क्लोरीन गैस रिसाव से बिगड़ी स्थिति
20 अप्रैल को पूल में एक गंभीर घटना सामने आई। रात करीब 8 बजे क्लोरीन गैस के पाइप से रिसाव शुरू हो गया। उस समय कई बच्चे तैराकी कर रहे थे। गैस फैलते ही बच्चों को सांस लेने में दिक्कत हुई और वे पानी में ही घबराने लगे।
दो बच्चों की हालत बिगड़ी
स्थिति बिगड़ते देख परिजनों और कोच ने बच्चों को तुरंत बाहर निकाला। बसंत विहार कॉलोनी की 4 वर्षीय प्रकृति और 7 वर्षीय हर्षित की हालत ज्यादा खराब हो गई। दोनों को निजी अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उन्हें खतरे से बाहर बताया, लेकिन एहतियातन 24 घंटे ऑब्जर्वेशन में रखा गया।सुरक्षा पर उठे गंभीर सवाल
इस घटना ने पूल की सुरक्षा व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। ठाकुर का आरोप है कि इतनी गंभीर लापरवाही के बावजूद संचालक पर सख्त धाराएं नहीं लगाई गईं और मामूली कार्रवाई कर मामले को दबाने की कोशिश हुई।
राजस्व को लेकर भी विवाद रहा
ठाकुर ने यह भी आरोप लगाया कि जनता के टैक्स से बने इस पूल का किराया सरकारी खजाने में जमा नहीं हो रहा, बल्कि एक निजी क्लब को दिया जा रहा है। उन्होंने इसे सार्वजनिक संसाधनों के दुरुपयोग का मामला बताया।
पहले भी हो चुका है विवाद
गौरतलब है कि कुछ दिन पहले पूल में युवकों और कोच के बीच विवाद हुआ था, जिसमें मारपीट तक की नौबत आ गई थी। इसके बाद कोच ने काम छोड़ दिया था और नए कोच नियुक्त किए गए थे।
कांग्रेस ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही संचालक पर कड़ी कार्रवाई नहीं की गई और राजस्व को सरकारी खाते में जमा करने की व्यवस्था नहीं की गई, तो इस मुद्दे को लेकर उग्र आंदोलन किया जाएगा।
    user_राहुल सेन मांडव
    राहुल सेन मांडव
    Barber Dhar, Madhya Pradesh•
    8 hrs ago
  • Post by प्रेस क्लब अध्यक्ष बेटमा रणजीत मंडलोई
    1
    Post by प्रेस क्लब अध्यक्ष बेटमा रणजीत मंडलोई
    user_प्रेस क्लब अध्यक्ष बेटमा रणजीत मंडलोई
    प्रेस क्लब अध्यक्ष बेटमा रणजीत मंडलोई
    खबर भारत360 न्यूज Live Depalpur, Indore•
    8 hrs ago
  • Post by Dinesh Chandra Rathore
    1
    Post by Dinesh Chandra Rathore
    user_Dinesh Chandra Rathore
    Dinesh Chandra Rathore
    Local News Reporter महू, इंदौर, मध्य प्रदेश•
    15 hrs ago
  • इंदौर संभाग में हीट स्ट्रोक लू क्लीनिक शुरू, अस्पतालों में विशेष इंतजामसंभागायुक्त डॉ. सुदाम खाड़े के निर्देश पर जिलों में त्वरित कार्रवाई इंदौर संभाग आयुक्त कार्यालय इंदौर, 04 मई 2026 बढ़ती गर्मी और लू के प्रकोप को देखते हुए इंदौर संभागायुक्त डॉ. सुदाम खाड़े द्वारा विगत दिवस आयोजित कलेक्टर कॉन्फ्रेंस में संभाग के सभी जिला कलेक्टर्स को जिला एवं सिविल अस्पतालों में हीट स्ट्रोक क्लीनिक प्रारंभ करने के निर्देश दिए गए थे। उक्त निर्देशों के परिपालन में इंदौर संभाग के विभिन्न जिलों में त्वरित कार्रवाई करते हुए स्वास्थ्य विभाग द्वारा विशेष व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। इंदौर संभाग के जिला अस्पतालों, सिविल अस्पतालों एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों में हीट स्ट्रोक एवं लू से प्रभावित मरीजों के उपचार हेतु विशेष बेड आरक्षित किए गए हैं। साथ ही आवश्यक दवाइयों, ओआरएस, कूलर, पंखे तथा अन्य चिकित्सा सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की गई है, ताकि आमजन को गर्मी के मौसम में त्वरित एवं बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें। बुरहानपुर जिले में जिला अस्पताल सहित शाहपुर, खकनार, नेपानगर एवं लालबाग स्थित स्वास्थ्य केन्द्रों में हीट स्ट्रोक क्लीनिक प्रारंभ किए गए हैं। यहां ओआरएस कॉर्नर, कूलर, पंखे एवं विशेष बेड की व्यवस्था की गई है। साथ ही लू अथवा तापघात से प्रभावित मरीजों के लिए 108 एम्बुलेंस की निःशुल्क सुविधा उपलब्ध कराई गई है। आलीराजपुर जिले में जिला अस्पताल के प्रत्येक वार्ड में दो-दो बेड आरक्षित किए गए हैं। यहां एचआई क्लीनिक स्थापित कर एमडी चिकित्सकों द्वारा मरीजों का उपचार किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग ने आवश्यक दवाइयों की उपलब्धता भी सुनिश्चित की है। झाबुआ जिले में जिला अस्पताल के एचआरआई वार्ड में हीट स्ट्रोक से प्रभावित मरीजों के उपचार हेतु 5 बेड आरक्षित किए गए हैं। उपचार के लिए आवश्यक दवाइयों एवं चिकित्सा संसाधनों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की गई है। खंडवा जिले में जिला अस्पताल के साथ-साथ सभी सिविल अस्पतालों एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों में अतिरिक्त बेड की व्यवस्था की गई है। सभी स्वास्थ्य संस्थाओं में लू एवं तापघात के उपचार हेतु आवश्यक दवाइयों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की गई है। संभाग के धार, बड़वानी, खरगोन, इंदौर में भी स्वास्थ्य विभाग द्वारा गर्मी एवं लू से बचाव के लिए व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। आमजन को स्वास्थ्य संबंधी सावधानियां अपनाने एवं समय पर उपचार लेने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी एडवाइजरी में बताया गया है कि अत्यधिक गर्मी के कारण सनबर्न, हीट क्रैम्प, हीट एक्सॉशन तथा हीट स्ट्रोक जैसी गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। लू के प्रमुख लक्षणों में तेज बुखार, सिरदर्द, चक्कर आना, कमजोरी, उल्टी, त्वचा का अत्यधिक गर्म एवं शुष्क होना, मांसपेशियों में ऐंठन तथा बेहोशी जैसी स्थिति शामिल हैं। लू से बचाव के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी, छाछ, ओआरएस, लस्सी एवं नींबू पानी जैसे तरल पदार्थों का सेवन करने की सलाह दी गई है। दोपहर 12 बजे से 3 बजे के बीच अनावश्यक रूप से धूप में निकलने से बचने, हल्के रंग के सूती वस्त्र पहनने तथा सिर को कपड़े, टोपी अथवा छाते से ढककर रखने की अपील की गई है। स्वास्थ्य विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि लू अथवा तापघात के लक्षण दिखाई देने पर प्रभावित व्यक्ति को तुरंत छायादार एवं ठंडे स्थान पर ले जाएं, ठंडे पानी से शरीर को पोंछें तथा आवश्यकता पड़ने पर तत्काल नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र अथवा 108 एम्बुलेंस सेवा से संपर्क करें। स्वास्थ्य विभाग ने आमजन से जारी एडवाइजरी का पालन करते हुए स्वयं एवं अपने परिवार को गर्मी और लू के दुष्प्रभावों से सुरक्षित रखने की अपील की है।
    1
    इंदौर संभाग में हीट स्ट्रोक लू क्लीनिक शुरू, अस्पतालों में विशेष इंतजामसंभागायुक्त डॉ. सुदाम खाड़े के निर्देश पर जिलों में त्वरित कार्रवाई
इंदौर संभाग आयुक्त कार्यालय                                                                           
इंदौर, 04 मई 2026
बढ़ती गर्मी और लू के प्रकोप को देखते हुए इंदौर संभागायुक्त डॉ. सुदाम खाड़े द्वारा विगत दिवस आयोजित कलेक्टर कॉन्फ्रेंस में संभाग के सभी जिला कलेक्टर्स को जिला एवं सिविल अस्पतालों में हीट स्ट्रोक क्लीनिक प्रारंभ करने के निर्देश दिए गए थे। उक्त निर्देशों के परिपालन में इंदौर संभाग के विभिन्न जिलों में त्वरित कार्रवाई करते हुए स्वास्थ्य विभाग द्वारा विशेष व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं।
इंदौर संभाग के जिला अस्पतालों, सिविल अस्पतालों एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों में हीट स्ट्रोक एवं लू से प्रभावित मरीजों के उपचार हेतु विशेष बेड आरक्षित किए गए हैं। साथ ही आवश्यक दवाइयों, ओआरएस, कूलर, पंखे तथा अन्य चिकित्सा सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की गई है, ताकि आमजन को गर्मी के मौसम में त्वरित एवं बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें।
बुरहानपुर जिले में जिला अस्पताल सहित शाहपुर, खकनार, नेपानगर एवं लालबाग स्थित स्वास्थ्य केन्द्रों में हीट स्ट्रोक क्लीनिक प्रारंभ किए गए हैं। यहां ओआरएस कॉर्नर, कूलर, पंखे एवं विशेष बेड की व्यवस्था की गई है। साथ ही लू अथवा तापघात से प्रभावित मरीजों के लिए 108 एम्बुलेंस की निःशुल्क सुविधा उपलब्ध कराई गई है।
आलीराजपुर जिले में जिला अस्पताल के प्रत्येक वार्ड में दो-दो बेड आरक्षित किए गए हैं। यहां एचआई क्लीनिक स्थापित कर एमडी चिकित्सकों द्वारा मरीजों का उपचार किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग ने आवश्यक दवाइयों की उपलब्धता भी सुनिश्चित की है।
झाबुआ जिले में जिला अस्पताल के एचआरआई वार्ड में हीट स्ट्रोक से प्रभावित मरीजों के उपचार हेतु 5 बेड आरक्षित किए गए हैं। उपचार के लिए आवश्यक दवाइयों एवं चिकित्सा संसाधनों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की गई है।
खंडवा जिले में जिला अस्पताल के साथ-साथ सभी सिविल अस्पतालों एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों में अतिरिक्त बेड की व्यवस्था की गई है। सभी स्वास्थ्य संस्थाओं में लू एवं तापघात के उपचार हेतु आवश्यक दवाइयों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की गई है।
संभाग के धार, बड़वानी, खरगोन, इंदौर में भी स्वास्थ्य विभाग द्वारा गर्मी एवं लू से बचाव के लिए व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। आमजन को स्वास्थ्य संबंधी सावधानियां अपनाने एवं समय पर उपचार लेने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी एडवाइजरी में बताया गया है कि अत्यधिक गर्मी के कारण सनबर्न, हीट क्रैम्प, हीट एक्सॉशन तथा हीट स्ट्रोक जैसी गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। लू के प्रमुख लक्षणों में तेज बुखार, सिरदर्द, चक्कर आना, कमजोरी, उल्टी, त्वचा का अत्यधिक गर्म एवं शुष्क होना, मांसपेशियों में ऐंठन तथा बेहोशी जैसी स्थिति शामिल हैं।
लू से बचाव के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी, छाछ, ओआरएस, लस्सी एवं नींबू पानी जैसे तरल पदार्थों का सेवन करने की सलाह दी गई है। दोपहर 12 बजे से 3 बजे के बीच अनावश्यक रूप से धूप में निकलने से बचने, हल्के रंग के सूती वस्त्र पहनने तथा सिर को कपड़े, टोपी अथवा छाते से ढककर रखने की अपील की गई है।
स्वास्थ्य विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि लू अथवा तापघात के लक्षण दिखाई देने पर प्रभावित व्यक्ति को तुरंत छायादार एवं ठंडे स्थान पर ले जाएं, ठंडे पानी से शरीर को पोंछें तथा आवश्यकता पड़ने पर तत्काल नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र अथवा 108 एम्बुलेंस सेवा से संपर्क करें। स्वास्थ्य विभाग ने आमजन से जारी एडवाइजरी का पालन करते हुए स्वयं एवं अपने परिवार को गर्मी और लू के दुष्प्रभावों से सुरक्षित रखने की अपील की है।
    user_Naseem Khan
    Naseem Khan
    इंदौर, इंदौर, मध्य प्रदेश•
    25 min ago
  • देपालपुर बन रहा साफ-सुथरा शहर, सफाई अभियान ने पकड़ी रफ्तार#Depalpur #SwachhBharat #CleanCity #IndoreDistrict #MPNews #CleanlinessDrive #PublicAwareness #SmartCity #BreakingNews
    1
    देपालपुर बन रहा साफ-सुथरा शहर, सफाई अभियान ने पकड़ी रफ्तार#Depalpur #SwachhBharat #CleanCity #IndoreDistrict #MPNews #CleanlinessDrive #PublicAwareness #SmartCity #BreakingNews
    user_SUNDARAM EXPRESS NEWS
    SUNDARAM EXPRESS NEWS
    Media company मल्हारगंज, इंदौर, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
  • हिंदुओं को कमजोर समझने वालों जाग जाओ हिंदू सहनशील है डरपोक नहीं
    1
    हिंदुओं को कमजोर समझने वालों जाग जाओ हिंदू सहनशील है डरपोक नहीं
    user_प्रदेश खुलासा न्यूज
    प्रदेश खुलासा न्यूज
    Media company इंदौर, इंदौर, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
  • Post by Vishal Jadhav
    1
    Post by Vishal Jadhav
    user_Vishal Jadhav
    Vishal Jadhav
    पत्रकार NCR समाचार इंदौर, इंदौर, मध्य प्रदेश•
    8 hrs ago
  • जिला अस्पताल में पार्किंग विवाद, गार्ड पर चाकू से हमलाः धार में घायल गार्ड ने पीछा किया, आरोपी गिरफ्तार, CCTV फुटेज सामने आया राहुल सेन मांडव मो 9669141814 धार न्यूज/धार जिला अस्पताल में सोमवार को बाइक पार्किंग को लेकर हुआ मामूली विवाद अचानक हिंसक झड़प में बदल गया। अस्पताल में परिचित से मिलने आए एक युवक ने गार्ड पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे गार्ड गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार, चिल्ड्रन वार्ड के बाहर तैनात गार्ड मनीष पाटीदार ने मनीष राठौर को बाइक निर्धारित पार्किंग में खड़ी करने के लिए कहा था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते विवाद में बदल गई।गार्ड के पेट में गहरा घाव हुआ गुस्से में आरोपी ने चाकू निकालकर गार्ड पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में गार्ड के पेट में गहरा घाव हुआ और काफी खून बह गया। मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल घायल को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। घटना के सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दे रहा है कि हमला करने के बाद आरोपी भागने लगा। इस दौरान घायल होने के बावजूद गार्ड ने साहस दिखाते हुए डंडा लेकर आरोपी का पीछा किया और उसे पकड़ने की कोशिश की।आरोपी पर हत्या की कोशिश का केस डॉक्टर दिलीप कुमार चौधरी के अनुसार, घायल के पेट में गहरा घाव है। प्राथमिक उपचार के बाद उसे आईसीयू में भर्ती किया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। कोतवाली थाना प्रभारी दीपक सिंह चौहान ने बताया कि आरोपी मनीष राठौर को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके खिलाफ धारा 307 (हत्या के प्रयास) के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार आरोपी आदतन अपराधी है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।
    4
    जिला अस्पताल में पार्किंग विवाद, गार्ड पर चाकू से हमलाः धार में घायल गार्ड ने पीछा किया, आरोपी गिरफ्तार, CCTV फुटेज सामने आया
राहुल सेन मांडव 
मो 9669141814
धार न्यूज/धार जिला अस्पताल में सोमवार को बाइक पार्किंग को लेकर हुआ मामूली विवाद अचानक हिंसक झड़प में बदल गया। अस्पताल में परिचित से मिलने आए एक युवक ने गार्ड पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे गार्ड गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी मच गई।
जानकारी के अनुसार, चिल्ड्रन वार्ड के बाहर तैनात गार्ड मनीष पाटीदार ने मनीष राठौर को बाइक निर्धारित पार्किंग में खड़ी करने के लिए कहा था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते विवाद में बदल गई।गार्ड के पेट में गहरा घाव हुआ
गुस्से में आरोपी ने चाकू निकालकर गार्ड पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में गार्ड के पेट में गहरा घाव हुआ और काफी खून बह गया। मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल घायल को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
घटना के सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दे रहा है कि हमला करने के बाद आरोपी भागने लगा। इस दौरान घायल होने के बावजूद गार्ड ने साहस दिखाते हुए डंडा लेकर आरोपी का पीछा किया और उसे पकड़ने की कोशिश की।आरोपी पर हत्या की कोशिश का केस डॉक्टर दिलीप कुमार चौधरी के अनुसार, घायल के पेट में गहरा घाव है। प्राथमिक उपचार के बाद उसे आईसीयू में भर्ती किया गया है, जहां उसका इलाज जारी है।
कोतवाली थाना प्रभारी दीपक सिंह चौहान ने बताया कि आरोपी मनीष राठौर को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके खिलाफ धारा 307 (हत्या के प्रयास) के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार आरोपी आदतन अपराधी है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।
    user_राहुल सेन मांडव
    राहुल सेन मांडव
    Barber Dhar, Madhya Pradesh•
    8 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.