logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

कब्रिस्तान में तंत्र क्रिया का वायरल वीडियो, ताराकृत रेखाएं और जलती मोमबत्ती सहित नींबू-चाकू देख सहमे वार्डवासी… सरगुजा जिले के लखनपुर नगर पंचायत अंतर्गत वार्ड क्रमांक 06 स्थित बोहिता तालाब कब्रिस्तान में तंत्र-मंत्र किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसने स्थानीय लोगों के बीच हड़कंप मचा दिया है। कब्रिस्तान के भीतर जमीन पर बनाई गई ताराकृत रेखाओं के बीच कटे हुए नींबू, चाकू, जली हुई मोमबत्ती सहित अन्य तांत्रिक सामग्री बिखरी हुई पाई गई है। सुबह जब स्थानीय लोगों ने यह नजारा देखा तो पूरे इलाके में भय और असुरक्षा का माहौल व्याप्त हो गया। ​इस घटना के बाद से यह मामला पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। वीडियो वायरल होने के बाद लोग तरह-तरह की आशंकाएं जता रहे हैं। सरगुजा जिले के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में तंत्र-मंत्र का प्रचलन आज भी देखा जा रहा है, जिससे यह स्पष्ट होता है कि समाज का एक बड़ा हिस्सा अब भी अंधविश्वास के दायरे से मुक्त नहीं हो सका है। झाड़-फूंक और टोना-टोटका जैसी घटनाएं अक्सर सुनने को मिलती रहती हैं, और तंत्र-मंत्र में विश्वास रखने वाले लोग इस तरह की तांत्रिक क्रियाओं को अंजाम देकर आम जनमानस में डर पैदा कर रहे हैं। ​स्थानीय निवासियों ने इस घटना पर गहरी चिंता व्यक्त की है. लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि ऐसे असामाजिक तत्वों की पहचान की जाए जो रात के अंधेरे में इस तरह की गतिविधियों को अंजाम दे रहे हैं, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।

1 hr ago
user_Jarif Khan
Jarif Khan
अंबिकापुर, सरगुजा, छत्तीसगढ़•
1 hr ago

कब्रिस्तान में तंत्र क्रिया का वायरल वीडियो, ताराकृत रेखाएं और जलती मोमबत्ती सहित नींबू-चाकू देख सहमे वार्डवासी… सरगुजा जिले के लखनपुर नगर पंचायत अंतर्गत वार्ड क्रमांक 06 स्थित बोहिता तालाब कब्रिस्तान में तंत्र-मंत्र किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसने स्थानीय लोगों के बीच हड़कंप मचा दिया है। कब्रिस्तान के भीतर जमीन पर बनाई गई ताराकृत रेखाओं के बीच कटे हुए नींबू, चाकू, जली हुई मोमबत्ती सहित अन्य तांत्रिक सामग्री बिखरी हुई पाई गई है। सुबह जब स्थानीय लोगों ने यह नजारा देखा तो पूरे इलाके में भय और असुरक्षा का माहौल व्याप्त हो गया। ​इस घटना के बाद से यह मामला पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। वीडियो वायरल होने के बाद लोग तरह-तरह की आशंकाएं जता रहे हैं। सरगुजा जिले के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में तंत्र-मंत्र का प्रचलन आज भी देखा जा रहा है, जिससे यह स्पष्ट होता है कि समाज का एक बड़ा हिस्सा अब भी अंधविश्वास के दायरे से मुक्त नहीं हो सका है। झाड़-फूंक और टोना-टोटका जैसी घटनाएं अक्सर सुनने को मिलती रहती हैं, और तंत्र-मंत्र में विश्वास रखने वाले लोग इस तरह की तांत्रिक क्रियाओं को अंजाम देकर आम जनमानस में डर पैदा कर रहे हैं। ​स्थानीय निवासियों ने इस घटना पर गहरी चिंता व्यक्त की है. लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि ऐसे असामाजिक तत्वों की पहचान की जाए जो रात के अंधेरे में इस तरह की गतिविधियों को अंजाम दे रहे हैं, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।

More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
  • सीतापुर आदिवासी नाबालिक बच्चियों के साथ हुआ सामूहिक दुष्कर्म शादी से घर लौटने के दौरान आरोपियों ने बच्चियों के साथ वारदात को दिया अंजाम घर के लगे पास की बस्ती मे शादी समारोह मे शामिल होने गई थी बच्चियां पिछड़ी जनजाति मांझी समुदाय से आती है पीड़िता 24 अप्रैल की देर रात की है वारदात पुलिस ने नामजद 3 आरोपी सहित अन्य के खिलाफ अपराध दर्ज किया पीड़ित परिवार के मुताबिक 8 से 9 युवकों ने दिया वारदात को अंजाम सीतापुर थाना की घटना
    1
    सीतापुर आदिवासी नाबालिक बच्चियों के साथ हुआ सामूहिक दुष्कर्म शादी से घर लौटने के दौरान आरोपियों ने बच्चियों के साथ वारदात को दिया अंजाम घर के लगे पास की बस्ती मे शादी समारोह मे शामिल होने गई थी बच्चियां 
पिछड़ी जनजाति मांझी समुदाय से आती है पीड़िता 24 अप्रैल की देर रात की है वारदात पुलिस ने नामजद 3 आरोपी सहित अन्य के खिलाफ अपराध दर्ज किया पीड़ित परिवार के मुताबिक 8 से 9 युवकों ने दिया वारदात को अंजाम सीतापुर थाना की घटना
    user_Jarif Khan
    Jarif Khan
    अंबिकापुर, सरगुजा, छत्तीसगढ़•
    13 hrs ago
  • कोरिया जिले में पांडुलिपि विरासत संरक्षण को लेकर चल रहा ‘ज्ञान भारतम राष्ट्रीय पांडुलिपि सर्वेक्षण’ अभियान तेज गति से आगे बढ़ रहा है। अब तक जिले में 93 प्राचीन पांडुलिपियों की पहचान की जा चुकी है, जो क्षेत्र की समृद्ध सांस्कृतिक और ऐतिहासिक धरोहर को दर्शाती हैं। कलेक्टर ने जिले के नागरिकों से इस महत्वपूर्ण अभियान में सक्रिय भागीदारी की अपील की है। उन्होंने कहा कि जिन परिवारों या व्यक्तियों के पास 70 वर्ष या उससे अधिक पुरानी हस्तलिखित पांडुलिपियां उपलब्ध हैं, वे इसकी जानकारी प्रशासन को अवश्य दें, ताकि इन अमूल्य धरोहरों का संरक्षण और दस्तावेजीकरण किया जा सके। कलेक्टर ने यह भी बताया कि सर्वेक्षण कार्य को सुचारु और व्यवस्थित रूप से संचालित करने के लिए प्रशासन द्वारा व्यापक स्तर पर तैयारियां की गई हैं। इस पहल के माध्यम से न केवल ऐतिहासिक धरोहरों को संरक्षित किया जा सकेगा, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए ज्ञान का अमूल्य भंडार भी सुरक्षित रहेगा। जिला प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि वे अपनी पारंपरिक विरासत को संरक्षित करने में सहयोग करें और इस अभियान को सफल बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं।
    1
    कोरिया जिले में पांडुलिपि विरासत संरक्षण को लेकर चल रहा ‘ज्ञान भारतम राष्ट्रीय पांडुलिपि सर्वेक्षण’ अभियान तेज गति से आगे बढ़ रहा है। अब तक जिले में 93 प्राचीन पांडुलिपियों की पहचान की जा चुकी है, जो क्षेत्र की समृद्ध सांस्कृतिक और ऐतिहासिक धरोहर को दर्शाती हैं।
कलेक्टर ने जिले के नागरिकों से इस महत्वपूर्ण अभियान में सक्रिय भागीदारी की अपील की है। उन्होंने कहा कि जिन परिवारों या व्यक्तियों के पास 70 वर्ष या उससे अधिक पुरानी हस्तलिखित पांडुलिपियां उपलब्ध हैं, वे इसकी जानकारी प्रशासन को अवश्य दें, ताकि इन अमूल्य धरोहरों का संरक्षण और दस्तावेजीकरण किया जा सके।
कलेक्टर ने यह भी बताया कि सर्वेक्षण कार्य को सुचारु और व्यवस्थित रूप से संचालित करने के लिए प्रशासन द्वारा व्यापक स्तर पर तैयारियां की गई हैं। इस पहल के माध्यम से न केवल ऐतिहासिक धरोहरों को संरक्षित किया जा सकेगा, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए ज्ञान का अमूल्य भंडार भी सुरक्षित रहेगा।
जिला प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि वे अपनी पारंपरिक विरासत को संरक्षित करने में सहयोग करें और इस अभियान को सफल बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं।
    user_स्पेशल रिपोर्टर छत्तीसगढ़
    स्पेशल रिपोर्टर छत्तीसगढ़
    Farmer सोनहत, कोरिया, छत्तीसगढ़•
    10 hrs ago
  • एमसीबी जिले में ग्रीष्मकालीन पेयजल संकट से निपटने के लिए प्रशासन ने जिला व उपखंड स्तर पर पेयजल नियंत्रण प्रकोष्ठ गठित किया है, जो 30 जून 2026 तक प्रतिदिन सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक सक्रिय रहेगा। इस प्रकोष्ठ के माध्यम से शिकायतों का पंजीकरण, त्वरित निराकरण और निगरानी सुनिश्चित की जाएगी। विभिन्न विकासखंडों में तकनीकी दलों की तैनाती कर हैंडपंप मरम्मत व जल आपूर्ति बनाए रखने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। आमजन के लिए शिकायत पंजी व संपर्क नंबर भी उपलब्ध कराए गए हैं। प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि पेयजल समस्याओं की सूचना तुरंत दें, ताकि समय पर समाधान हो सके।
    1
    एमसीबी जिले में ग्रीष्मकालीन पेयजल संकट से निपटने के लिए प्रशासन ने जिला व उपखंड स्तर पर पेयजल नियंत्रण प्रकोष्ठ गठित किया है, जो 30 जून 2026 तक प्रतिदिन सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक सक्रिय रहेगा। इस प्रकोष्ठ के माध्यम से शिकायतों का पंजीकरण, त्वरित निराकरण और निगरानी सुनिश्चित की जाएगी। विभिन्न विकासखंडों में तकनीकी दलों की तैनाती कर हैंडपंप मरम्मत व जल आपूर्ति बनाए रखने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। आमजन के लिए शिकायत पंजी व संपर्क नंबर भी उपलब्ध कराए गए हैं। प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि पेयजल समस्याओं की सूचना तुरंत दें, ताकि समय पर समाधान हो सके।
    user_Ashok Shrivastava Khabar Fast
    Ashok Shrivastava Khabar Fast
    Local News Reporter Manendragarh, Manendragarh Chirimiri Bharatpur•
    6 hrs ago
  • Post by Dhananajy jangde
    1
    Post by Dhananajy jangde
    user_Dhananajy jangde
    Dhananajy jangde
    Advertising agency करतला, कोरबा, छत्तीसगढ़•
    7 hrs ago
  • Post by Om shreevas
    1
    Post by Om shreevas
    user_Om shreevas
    Om shreevas
    Security Guard कोरबा, कोरबा, छत्तीसगढ़•
    8 hrs ago
  • आज तक आपने आग लगने की कई घटनाओं के किस्से सुने और देखे होंगे. लेकिन आज हम आपको एक ऐसी घटना के बारे में बताने जा रहे जिसके बारे में जानकर आप भी दंग रह जायेंगे. बांगो थाना क्षेत्र के पचरा गांव में शमशान में जल रही चिता की चिंगारी से एक घर जलकर स्वाहा हो गया. तेज हवा और भीषण हवा के कारण आग ने विकराल रूप ले लिया और देखते ही देखते कच्चा मकान मलबे में तब्दील हो गया जिससे एक ग्रामीण का पूरा परिवार घर से बेघर हो गया.घटना के वक्त घर पर पिता और दो बच्चे थे जिन्होंने भागकर अपनी जान बचाई. इस घटना में घर पर रखा सारा राशन जलकर नष्ट हो गया. ग्रामीणों ने पास के कुएँ से पानी लाकर आग पर काबू पाया.
    1
    आज तक आपने आग लगने की कई घटनाओं के किस्से सुने और देखे होंगे. लेकिन आज हम आपको एक ऐसी घटना के बारे में बताने जा रहे जिसके बारे में जानकर आप भी दंग रह जायेंगे. बांगो थाना क्षेत्र के पचरा गांव में शमशान में जल रही चिता की चिंगारी से एक घर जलकर स्वाहा हो गया. तेज हवा और भीषण हवा के कारण आग ने विकराल रूप ले लिया और देखते ही देखते कच्चा मकान मलबे में तब्दील हो गया जिससे एक ग्रामीण का पूरा परिवार घर से बेघर हो गया.घटना के वक्त घर पर पिता और दो बच्चे थे जिन्होंने भागकर अपनी जान बचाई. इस घटना में घर पर रखा सारा राशन जलकर नष्ट हो गया. ग्रामीणों ने पास के कुएँ से पानी लाकर आग पर काबू पाया.
    user_Manoj kumar dinkar
    Manoj kumar dinkar
    Journalist कोरबा, कोरबा, छत्तीसगढ़•
    23 hrs ago
  • PM नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में गूंजा नारा – महिलाओं को 33% आरक्षण कब?
    1
    PM नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में गूंजा नारा – महिलाओं को 33% आरक्षण कब?
    user_Pradesh Khabar
    Pradesh Khabar
    Media company अंबिकापुर, सरगुजा, छत्तीसगढ़•
    12 hrs ago
  • किशोरी बालिकाओं को सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से बचाने के लिए जिले में ह्यूमन पैपिलोमावायरस (HPV) वैक्सीनेशन अभियान चलाया जा रहा है। कलेक्टर ने अभिभावकों और आमजन से अपील की है कि वे भ्रामक खबरों और अफवाहों पर ध्यान न दें तथा अपनी बेटियों को समय पर वैक्सीन अवश्य लगवाएं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार HPV संक्रमण सर्वाइकल कैंसर का मुख्य कारण है, जिससे बचाव के लिए यह वैक्सीन बेहद प्रभावी और सुरक्षित मानी जाती है। सरकार द्वारा 14 वर्ष तक की किशोरी बालिकाओं को यह टीका निःशुल्क लगाया जा रहा है। कलेक्टर ने कहा कि कुछ स्थानों पर सोशल मीडिया के माध्यम से गलत जानकारी फैल रही है, जिससे लोगों में भ्रम की स्थिति बन रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित है और देशभर में स्वास्थ्य विशेषज्ञों द्वारा इसकी अनुशंसा की गई है। अभियान के तहत स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में टीकाकरण किया जा रहा है। स्वास्थ्य अमला घर-घर जाकर भी जागरूकता फैला रहा है, ताकि अधिक से अधिक बालिकाएं इस सुविधा का लाभ उठा सकें। जिला प्रशासन ने अभिभावकों से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि वे अपनी बेटियों के बेहतर स्वास्थ्य और सुरक्षित भविष्य के लिए इस पहल में सक्रिय भागीदारी निभाएं।
    1
    किशोरी बालिकाओं को सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से बचाने के लिए जिले में ह्यूमन पैपिलोमावायरस (HPV) वैक्सीनेशन अभियान चलाया जा रहा है। कलेक्टर ने अभिभावकों और आमजन से अपील की है कि वे भ्रामक खबरों और अफवाहों पर ध्यान न दें तथा अपनी बेटियों को समय पर वैक्सीन अवश्य लगवाएं।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार HPV संक्रमण सर्वाइकल कैंसर का मुख्य कारण है, जिससे बचाव के लिए यह वैक्सीन बेहद प्रभावी और सुरक्षित मानी जाती है। सरकार द्वारा 14 वर्ष तक की किशोरी बालिकाओं को यह टीका निःशुल्क लगाया जा रहा है।
कलेक्टर ने कहा कि कुछ स्थानों पर सोशल मीडिया के माध्यम से गलत जानकारी फैल रही है, जिससे लोगों में भ्रम की स्थिति बन रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित है और देशभर में स्वास्थ्य विशेषज्ञों द्वारा इसकी अनुशंसा की गई है।
अभियान के तहत स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में टीकाकरण किया जा रहा है। स्वास्थ्य अमला घर-घर जाकर भी जागरूकता फैला रहा है, ताकि अधिक से अधिक बालिकाएं इस सुविधा का लाभ उठा सकें।
जिला प्रशासन ने अभिभावकों से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि वे अपनी बेटियों के बेहतर स्वास्थ्य और सुरक्षित भविष्य के लिए इस पहल में सक्रिय भागीदारी निभाएं।
    user_स्पेशल रिपोर्टर छत्तीसगढ़
    स्पेशल रिपोर्टर छत्तीसगढ़
    Farmer सोनहत, कोरिया, छत्तीसगढ़•
    10 hrs ago
  • कोरबा की कटघोरा पुलिस ने नेशनल हाईवे पर संचालित कंचन ढाबा को सील कर दिया। यह कार्रवाई अवैध शराबखोरी की लगातार मिल रही शिकायतों और पुलिस निर्देशों की अनदेखी के बाद राजस्व विभाग के निर्देश पर की गई। दो दिन पहले ही इस ढाबे से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब जब्त की गई थी।इन शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए, कटघोरा पुलिस ने दो दिन पहले ढाबे पर छापा मारा था। छापेमारी के दौरान, ढाबे से बड़ी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद की गई। पुलिस ने मौके से शराब जब्त कर आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया था। इसके बावजूद, ढाबा संचालक द्वारा पुलिस के निर्देशों का पालन नहीं किया जा रहा था।नियमों की लगातार अवहेलना और अवैध गतिविधियों को देखते हुए, पुलिस ने राजस्व विभाग को एक रिपोर्ट भेजी। राजस्व विभाग के निर्देश पर, कटघोरा पुलिस ने ढाबे को सील करने की कार्रवाई की। इस दौरान, भूमि स्वामी सुरेंद्र सिंह ने पुलिस की मौजूदगी में स्वयं ढाबे पर ताला लगाया। कटघोरा थाना क्षेत्र के तानाखार स्थित नेशनल हाईवे-130 पर कंचन ढाबा में लंबे समय से अवैध रूप से शराब परोसने की शिकायतें मिल रही थीं। स्थानीय निवासियों और राहगीरों ने कई बार पुलिस को सूचित किया था कि ढाबे में खुलेआम शराब पिलाई जा रही है, जिससे हाईवे पर अक्सर विवाद और हंगामे की स्थिति बनती थी।
    1
    कोरबा की कटघोरा पुलिस ने नेशनल हाईवे पर संचालित कंचन ढाबा को सील कर दिया। यह कार्रवाई अवैध शराबखोरी की लगातार मिल रही शिकायतों और पुलिस निर्देशों की अनदेखी के बाद राजस्व विभाग के निर्देश पर की गई। दो दिन पहले ही इस ढाबे से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब जब्त की गई थी।इन शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए, कटघोरा पुलिस ने दो दिन पहले ढाबे पर छापा मारा था। छापेमारी के दौरान, ढाबे से बड़ी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद की गई। पुलिस ने मौके से शराब जब्त कर आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया था। इसके बावजूद, ढाबा संचालक द्वारा पुलिस के निर्देशों का पालन नहीं किया जा रहा था।नियमों की लगातार अवहेलना और अवैध गतिविधियों को देखते हुए, पुलिस ने राजस्व विभाग को एक रिपोर्ट भेजी। राजस्व विभाग के निर्देश पर, कटघोरा पुलिस ने ढाबे को सील करने की कार्रवाई की। इस दौरान, भूमि स्वामी सुरेंद्र सिंह ने पुलिस की मौजूदगी में स्वयं ढाबे पर ताला लगाया।
कटघोरा थाना क्षेत्र के तानाखार स्थित नेशनल हाईवे-130 पर कंचन ढाबा में लंबे समय से अवैध रूप से शराब परोसने की शिकायतें मिल रही थीं। स्थानीय निवासियों और राहगीरों ने कई बार पुलिस को सूचित किया था कि ढाबे में खुलेआम शराब पिलाई जा रही है, जिससे हाईवे पर अक्सर विवाद और हंगामे की स्थिति बनती थी।
    user_Manoj kumar dinkar
    Manoj kumar dinkar
    Journalist कोरबा, कोरबा, छत्तीसगढ़•
    23 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.