Shuru
Apke Nagar Ki App…
दलाही चेक डैम का खौफनाक सच: क्या यह मस्ती है या मौत को बुलावा? #SafetyFirst #PublicAwareness #DalahiCheckDam दुमका जिला के मसलिया प्रखण्ड अंतर्गत दलाही चेकडैम में स्कूली बच्चे मजा कर रहे है।उन्हें अंदाजा तक नही कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा
The KB Live
दलाही चेक डैम का खौफनाक सच: क्या यह मस्ती है या मौत को बुलावा? #SafetyFirst #PublicAwareness #DalahiCheckDam दुमका जिला के मसलिया प्रखण्ड अंतर्गत दलाही चेकडैम में स्कूली बच्चे मजा कर रहे है।उन्हें अंदाजा तक नही कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा
More news from झारखंड and nearby areas
- राष्ट्रीय जनता दल पार्टी के रानेश्वर प्रखंड अध्यक्ष पर हुए केस का आज है जजमेंट रानेश्वर दुमका1
- जामताड़ा के सरकारी स्कूलों में जल्द शुरू होगी विशेष ऑनलाइन क्लास, डीसी ने शिक्षकों को किया ब्रीफ जामताड़ा। जिले के सरकारी विद्यालयों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने की दिशा में जिला प्रशासन ने एक अनूठी और महत्वाकांक्षी पहल शुरू की है। उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आलोक कुमार की पहल पर ऑनलाइन शिक्षा एवं कौशल विकास अभियान-2026 के तहत विशेष ऑनलाइन क्लास कार्यक्रम जल्द शुरू किया जाएगा। कार्यक्रम की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। सोमवार को समाहरणालय स्थित एसजीएसवाई प्रशिक्षण भवन सभागार में उपायुक्त आलोक कुमार ने जिले के विभिन्न उच्च विद्यालयों के शिक्षकों, प्रधानाध्यापकों और आईसीटी इंस्ट्रक्टरों को अभियान के संबंध में विस्तृत ब्रीफिंग दी। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन की प्राथमिकता सरकारी विद्यालयों में अध्ययनरत बच्चों को बेहतर और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना है। उपायुक्त ने बताया कि ऑनलाइन क्लास का मुख्य उद्देश्य जिले के सुदूरवर्ती क्षेत्रों में स्थित विद्यालयों के बच्चों तक डिजिटल माध्यम से उच्च स्तरीय शिक्षा पहुंचाना है। इससे कक्षा 10वीं और 12वीं के विद्यार्थियों को बेहतर तैयारी में मदद मिलेगी और उनके परीक्षा परिणाम में सुधार के साथ राज्य स्तर की मेधा सूची में स्थान हासिल करने का अवसर मिलेगा। अभियान के तहत पारंपरिक पढ़ाई के साथ बच्चों को प्रतियोगी परीक्षाओं और भविष्य के रोजगार के लिए तैयार करने पर भी जोर दिया जाएगा। इसके लिए गणित, भौतिकी, रसायन, जीव विज्ञान और अर्थशास्त्र जैसे करियर ओरिएंटेड विषयों को शामिल किया गया है। तीन घंटे होगी ऑनलाइन पढ़ाई कार्यक्रम के तहत प्रत्येक दिन कुल तीन घंटे ऑनलाइन कक्षाएं संचालित होंगी। इन्हें एक-एक घंटे के तीन स्लॉट में बांटा गया है। कक्षा 10वीं के विज्ञान विषय के तीनों अंगों के लिए अलग-अलग स्लॉट निर्धारित किए जाएंगे। वहीं कक्षा 11वीं और 12वीं के सभी कोर विषयों को पूरे सप्ताह में संतुलित तरीके से वितरित किया जाएगा। स्कूल स्तर पर तय होगी जिम्मेदारी अभियान के प्रभावी संचालन के लिए उपायुक्त के मार्गदर्शन में मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) तैयार की गई है। इसके तहत प्रत्येक विद्यालय में नोडल अधिकारी की जिम्मेदारी, विषय शिक्षकों और आईसीटी इंस्ट्रक्टरों की भूमिका, दैनिक समय-सारणी, शिक्षक विहीन विद्यालयों के लिए विशेष व्यवस्था तथा आईसीटी लैब और प्रोजेक्टर के अनिवार्य उपयोग का प्रावधान किया गया है। ऑनलाइन कक्षाओं के लिए अलग उपस्थिति रजिस्टर का संधारण किया जाएगा और विस्तृत साप्ताहिक समय-सारणी के अनुसार कक्षाएं संचालित होंगी। उपायुक्त ने सभी शिक्षकों और आईसीटी इंस्ट्रक्टरों से अभियान को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की। उन्होंने स्पष्ट किया कि कार्यक्रम की नियमित और गहन मॉनिटरिंग की जाएगी तथा किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मौके पर जिला शिक्षा पदाधिकारी चार्ल्स हेंब्रम, जिला शिक्षा अधीक्षक विकेश कुणाल प्रजापति सहित विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक, प्रधानाध्यापक और आईसीटी इंस्ट्रक्टर मौजूद थे।4
- डकाय दुबे बाबा के वार्षिक पूजन में उमड़ा आस्था का सैलाब। देवघर जिले के सोनारायठाड़ी प्रखंड़ के अंतर्गत डकाय गांव में स्थित श्री श्री 108 दुबे भयहरण बाबा का वार्षिक पूजन समारोह आज पूरे विधि-विधान और श्रद्धा के साथ आयोजित किया जा रहा है। सोमवार की सुबह से ही बाबा के दरबार में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। झारखंड के देवघर, दुमका, धनबाद, गिरिडीह, जामताड़ा, साहिबगंज, पाकुड़ और बोकारो समेत कई जिलों से श्रद्धालु बाबा के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे हैं। वीओ: श्रद्धालु बाबा को दूध, जल, फूल, बेलपत्र, अक्षत और चंदन अर्पित कर रहे हैं। सच्ची हृदय से बाबा से जो भक्त मनोकामना मांगते हैं उसे बाबा अवश्य पूरा करते हैं बाबा पर अटूट विश्वास रखने वाले भक्तों की सारी मनोकामनाएं पूर्ण होती है।मनोकामना पूर्ण होने पर कई श्रद्धालु दंडवत करते हुए बाबा के दरबार तक पहुंच रहे हैं। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह मुस्तैद है। बारिश कम होने के कारण तालाब में पानी कम है, जिससे श्रद्धालुओं को स्नान कर पूजा करने में परेशानी हो रही थी। हालांकि सुबह करीब 9 बजे हुई हल्की बारिश से मौसम सुहाना हो गया और उमस भरी गर्मी से भक्तों को राहत मिली। बता दें कि दोपहर करीब एक बजे बाबा का वार्षिक महोत्सव विधि-विधान से शुरू हुआ। इस दौरान कुछ समय के लिए बाबा का दर्शन बंद कर दिया गया। पूजा-अर्चना के बाद मंदिर में आए ब्राह्मणों को खीर का महाभोग कराया जाएगा। इसके बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया जाएगा। स्थानीय मान्यता के अनुसार, वार्षिक पूजा के दिन क्षेत्र के लोग अपने घरों में दूध नहीं रखते, सभी समुदाय के लोग दूध बाबा को समर्पित करते हैं। इसी दूध से बाबा का अभिषेक और धार्मिक अनुष्ठान किया जाता है। वहीं, मनोकामना पूर्ण होने पर श्रद्धालुओं द्वारा बकरे की बलि देने की भी परंपरा है। आज बड़ी संख्या में श्रद्धालु अपनी मनोकामना पूर्ण होने के बाद बाबा के दरबार में पहुंचे हैं। फिलहाल शांतिपूर्ण माहौल में पूजा-अर्चना जारी है।1
- अह वीडियो देवघर का है बिना हेलमेट के घूम रहे पुलिस वाला आम पब्लिक के लिए कानून बना है पुलिस प्रशासन के लिए नहीं आप लोग कमेंट राय बताए1
- मुगमा एरिया में मजदूरों का अनशन दूसरे दिन भी जारी, मांगों के समर्थन में BCKU/CITU ने बुलंद की आवाज निरसा। मुगमा एरिया के समीप BCKU/CITU के झंडे तले मजदूरों की जायज़ मांगों और समस्याओं के समाधान को लेकर चल रहा अनशन लगातार दूसरे दिन भी जारी रहा। अनशन पर बैठे मजदूरों ने प्रबंधन के खिलाफ अपनी मांगों को लेकर शांतिपूर्ण तरीके से आवाज बुलंद की। आंदोलनरत मजदूरों का कहना है कि उनकी मांगें किसी व्यक्तिगत लाभ के लिए नहीं, बल्कि मजदूरों के अधिकार, सम्मान, रोजगार और उनकी वास्तविक समस्याओं के समाधान से जुड़ी हैं। मजदूरों ने कहा कि लंबे समय से चली आ रही समस्याओं के समाधान के लिए प्रबंधन को गंभीरता से पहल करनी चाहिए। अनशन पर बैठे मजदूरों ने कहा कि वे अपनी मांगों को लेकर पूरी मजबूती और एकजुटता के साथ संघर्ष कर रहे हैं। उनका शांतिपूर्ण आंदोलन तब तक जारी रहेगा, जब तक मजदूरों की जायज़ मांगों पर सकारात्मक पहल करते हुए उचित समाधान नहीं निकाला जाता। आंदोलनकारियों ने सभी मजदूर साथियों से एकजुट रहने, अनुशासन बनाए रखने और शांतिपूर्ण आंदोलन में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि मजदूरों की एकता ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है और सामूहिक प्रयास से ही उनकी समस्याओं का स्थायी समाधान संभव है। BCKU/CITU नेताओं एवं आंदोलनरत मजदूरों ने प्रबंधन से मांग की कि मामले को गंभीरता से लेते हुए जल्द वार्ता कर मजदूरों की समस्याओं का समाधान किया जाए, ताकि आंदोलन को समाप्त किया जा सके। मजदूरों ने स्पष्ट किया कि मांगें पूरी होने तक संघर्ष जारी रहेगा।3
- शिव भक्त के सेवा में आपका भाई कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता प्रदेश कोऑर्डिनेटर जिला प्रभारी देवघर रत्न से सम्मानित अवधेश कुमार प्रजापति।1
- कॉलेज के काम से निकले बिपुल घर वापस नहीं लौटे... BBM कॉलेज के पास दर्दनाक हादसा! #DhanbadNews #AccidentNews1
- दलाही चेक डैम का खौफनाक सच: क्या यह मस्ती है या मौत को बुलावा? #SafetyFirst #PublicAwareness #DalahiCheckDam दुमका जिला के मसलिया प्रखण्ड अंतर्गत दलाही चेकडैम में स्कूली बच्चे मजा कर रहे है।उन्हें अंदाजा तक नही कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा1