खनियाधाना पुलिस द्वारा हत्या, लूट एवं अपहरण के आरोपी महेन्द्र सिंह यादव जो दो साल से पैरोल जम्प से फरार को 315 बोर का कट्टा व दो जिन्दा राउण्ट 315 बोर के गिरफ्तार किया गया।* यांगचेन डोलकर भूटिया पुलिस अधीक्षक शिवपुरी के निर्देशन में स्थाई एव गिरफ्तारी वारण्टीयो की धड पकड कर गिरफ्तार करने के निर्देश दिये गये थे । श्री प्रशांत शर्मा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस अनुभाग पिछोर जिला शिवपुरी के मार्गदर्शन में दिनाक 08-09.05.2026 को काम्विग गस्त के दौरान मुखविर द्वारा सूचना मिली की तीन हत्या, लूट , अपहरण का आरोपी पैरोल जम्प से फरार महेन्द्र सिंह यादव निवासी ग्राम सिनावलखुर्द का अपने घर पर आया है, जो कट्टा लिये है मुखवीर की सूचना पर विश्वास कर हमराही फोर्स को अवगत कराकर ग्राम सिनावल खुर्द पहुचे तो एक व्यक्ति पुलिस को देख कर भाग ने लगा जिसे हमराही फोर्स की मदद से घेरा बन्दी कर के पकडा तलाशी लि गई तो एक 315 बोर का कट्टा व दो 315 बोर के जिन्दा राउण्ट मिले । नाम पता पुछा तो अपना नाम महेद्र सिंह यादव पुत्र बहोरन सिंह यादव उम्र 56 साल निवासी ग्राम सिनावल खुर्द को मौके पर पचानो के समक्ष विधिवत गिरफ्तार किया गया। आरोपी महेद्र सिंह यादव निवासी ग्राम सिनावल खुर्द पर थाना खनियाधाना एवं अन्य जिला व अन्य राज्यो मे कुल 21 अपराध पंजीबद्ध है। वर्तमान मे थाना बहोडापुर ग्वालियर के अपराध क्र. 516/2024 धारा 262 बीएनएस मे दो साल से फरार है। आरोपी महेन्द्र सिंह यादव को माननीय न्यायालय खनियाधाना पेश किया गया जेल वारंट प्राप्त होने पर उपजेल पिछोर दाखिल किया गया।

- शिवपुरी जिले के सिरसौद गांव में एक दर्दनाक हादसा हुआ, जहां एक बच्चे के पैर पर ट्रैक्टर चढ़ गया। इस घटना में बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया है और उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया।1
- मध्य प्रदेश के शिवपुरी में देर रात नकाबपोश बदमाशों ने एक महिला को फिल्मी स्टाइल में उसके घर से उठा लिया। घटना का वीडियो वायरल हो रहा है, और सूत्रों के अनुसार यह मामला पति-पत्नी से जुड़ा हो सकता है।1
- वीरता और स्वाभिमान का प्रतीक: महाराणा प्रताप जयंती पर नगर में निकली भव्य रैली नगर में वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाई गई। इस अवसर पर शहर में भव्य रैली निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में युवाओं, समाजसेवियों एवं विभिन्न संगठनों के लोगों ने भाग लिया। रैली का शुभारंभ महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इसके बाद बैंड-बाजों, भगवा ध्वज और देशभक्ति नारों के साथ रैली नगर के प्रमुख मार्गों से होकर निकली। जगह-जगह लोगों ने पुष्पवर्षा कर रैली का स्वागत किया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने महाराणा प्रताप के शौर्य, त्याग और राष्ट्रभक्ति को याद करते हुए युवाओं से उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान किया। रैली में शामिल युवाओं ने “महाराणा प्रताप अमर रहें” और “भारत माता की जय” जैसे नारों से माहौल को देशभक्ति से ओत-प्रोत कर दिया। आयोजन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस बल भी तैनात रहा। अंत में सभी प्रतिभागियों को प्रसाद वितरण किया गया।1
- कटरा बाजार में अनियंत्रित होकर पलटी बैटरी वाली टमटम गाड़ी, चालक घायल खबर मगरौनी कटरा बाजार, जिला शिवपुरी (मध्य प्रदेश) से जितेन्द्र शाक्य की रिपोर्ट कटरा बाजार में अनियंत्रित होकर पलटी बैटरी वाली टमटम गाड़ी, चालक घायल मगरौनी के कटरा बाजार क्षेत्र में आज एक बैटरी संचालित टमटम गाड़ी अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे ब्रेकर के पास पलट गई। बताया जा रहा है कि गाड़ी में जरूरत से ज्यादा सामान भरा हुआ था, जिसके कारण वाहन का संतुलन बिगड़ गया और टमटम पलट गई। हादसे में चालक को हल्की-फुल्की चोटें आई हैं। घटना के तुरंत बाद आसपास मौजूद लोगों ने मौके पर पहुंचकर चालक की मदद की। स्थानीय निवासी दीपक गोयल ने मानवता का परिचय देते हुए घायल चालक की देखरेख की तथा उसे पानी और ग्लूकोज पिलाकर प्राथमिक सहायता दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टमटम गाड़ी तेज रफ्तार में थी और ब्रेकर के पास पहुंचते ही अनबैलेंस होकर पलट गई। घटना के बाद कुछ समय के लिए बाजार क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया, हालांकि राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई बड़ी जनहानि नहीं हुई। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से ओवरलोड वाहनों पर सख्ती से कार्रवाई करने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।1
- शिवपुरी,सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो जिसमें कुछ आरोपी एक महिला एवं बच्ची को उसके घर से जबरदस्ती ले जा रहे है। उक्त वीडियो को तत्काल संज्ञान में लिया जाकर थाना कोतवाली पर अपराध पंजीबद्ध कराया गया। प्रकरण के मुख्य आरोपी पुष्पेंद्र चौहान को आज दिनांक 09.08.2026 को गिरफ्तार किया जाकर अपहृता एवं उसकी 03 माह की बच्ची को सकुशल दस्तयाब किया गया है।2
- कलेक्टर साहब ध्यान दीजिये: कोर्ट रोड कन्या स्कूल की प्राचार्य डेढ़ घंटे लेट, 50 अतिथि शिक्षक करते रहे इंतजार शिवपुरी। शासकीय कन्या उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोर्ट रोड में अतिथि शिक्षक सत्यापन प्रक्रिया के दौरान अव्यवस्था सामने आई। सत्यापन का समय दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक निर्धारित था, लेकिन आरोप है कि विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती प्रेमलता गुप्ता दोपहर करीब 1:30 बजे तक स्कूल नहीं पहुंचीं। इस दौरान 40 से 50 अतिथि शिक्षक विद्यालय परिसर में इंतजार करते रहे। अतिथि शिक्षकों का कहना है कि निर्धारित समय पर पहुंचने के बावजूद सत्यापन कार्य शुरू नहीं हो सका, जिससे उन्हें भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। दूर-दराज क्षेत्रों से आए कई अभ्यर्थियों ने नाराजगी जताई। मामला उस समय और गरमा गया जब मीडिया ने प्राचार्य से देरी को लेकर सवाल पूछे। आरोप है कि सवालों पर प्राचार्य भड़क गईं। घटना के बाद शिक्षकों में शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली को लेकर नाराजगी देखी गई। कलेक्टर साहब ध्यान दीजिये: कोर्ट रोड कन्या स्कूल की प्राचार्य डेढ़ घंटे लेट, 50 अतिथि शिक्षक करते रहे इंतजार शिवपुरी। शासकीय कन्या उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोर्ट रोड में अतिथि शिक्षक सत्यापन प्रक्रिया के दौरान अव्यवस्था सामने आई। सत्यापन का समय दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक निर्धारित था, लेकिन आरोप है कि विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती प्रेमलता गुप्ता दोपहर करीब 1:30 बजे तक स्कूल नहीं पहुंचीं। इस दौरान 40 से 50 अतिथि शिक्षक विद्यालय परिसर में इंतजार करते रहे। अतिथि शिक्षकों का कहना है कि निर्धारित समय पर पहुंचने के बावजूद सत्यापन कार्य शुरू नहीं हो सका, जिससे उन्हें भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। दूर-दराज क्षेत्रों से आए कई अभ्यर्थियों ने नाराजगी जताई। मामला उस समय और गरमा गया जब मीडिया ने प्राचार्य से देरी को लेकर सवाल पूछे। आरोप है कि सवालों पर प्राचार्य भड़क गईं। घटना के बाद शिक्षकों में शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली को लेकर नाराजगी देखी गई।1
- कोलारस में ₹2 करोड़ से अधिक की बेशकीमती सरकारी ज़मीन को अवैध कब्जे से मुक्त कराया गया है। तहसीलदार न्यायालय के आदेश के बावजूद यहाँ खेती व अवैध संरचनाएँ बनी हुई थीं, जिसके बाद प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की। शिवपुरी कलेक्टर के निर्देशों पर यह अभियान चला, जिसमें अतिक्रमणकारियों के खिलाफ सख्त कदम उठाए गए।1
- हत्या के मामले में फरार 4 आरोपी गिरफ्तार, मगरौनी चौकी पुलिस की बड़ी कार्रवाई खबर मगरौनी/नरवर, जिला शिवपुरी (मध्य प्रदेश) सेजितेन्द्र शाक्य की रिपोर्ट थाना नरवर अंतर्गत पुलिस चौकी मगरौनी ने हत्या के मामले में फरार चल रहे 4 आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्रीमती यांगचेन डोलकर भुटिया के निर्देशन में की। जानकारी के अनुसार फरियादी रामेश्वर रावत डोंगरपुर निवासी ने थाना नरवर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 3 मई 2026 की शाम करीब 7 बजे पुरानी रंजिश के चलते गांव के ही विकेंद्र रावत, रामकिशन रावत, संतोष रावत, देवीसिंह रावत एवं गयावती रावत ने उसके परिवार के सदस्यों के साथ लाठी-डंडों एवं लात-घूसों से मारपीट की। इस घटना में उसके पिता करन सिंह रावत की मौके पर ही मृत्यु हो गई थी। पुलिस ने मामले में अपराध क्रमांक 82/26 धारा 103(1), 296(a), 115(2), 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की। वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में गठित टीम ने घटना स्थल का बारीकी से निरीक्षण कर आरोपियों की तलाश शुरू की। दिनांक 08 मई 2026 को पुलिस ने आरोपी रामकिशन रावत, संतोष रावत, देवीसिंह रावत एवं विकेंद्र रावत निवासी डोंगरपुर को गिरफ्तार कर लिया। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी नरवर निरीक्षक विनय यादव, चौकी प्रभारी मगरौनी उनि. अभिमन्यु सिंह राजावत, सउनि. दिनेश यादव सहित पुलिस टीम की विशेष भूमिका रही।1
- शिवपुरी जिले के कोलारस में प्रशासन ने ₹2 करोड़ से अधिक की बेशकीमती सरकारी भूमि से अवैध कब्जा हटाया। यह भूमि तहसील और एसडीएम कार्यालय के पास थी, जिस पर अवैध खेती और कुछ संरचनाएं बना ली गई थीं। अतिक्रमणकारियों ने एक चबूतरा बनाकर 'शंकरजी' की पिंडी जैसी आकृति भी स्थापित कर दी थी, जिसे सम्मानपूर्वक हटाया गया।1