Shuru
Apke Nagar Ki App…
निकाय चुनावों को लेकर आज से भरे जाएंगे नामांकन, वार्डवार निर्धारित स्थानों पर लिए जाएंगे नामांकन, सुबह 10:30 बजे से अपराह्न 3 बजे तक लिए जाएंगे #Sawai Madhopur: नगर निकाय चुनाव - 2026 निकाय चुनावों को लेकर आज से भरे जाएंगे नामांकन, वार्डवार निर्धारित स्थानों पर लिए जाएंगे नामांकन, सुबह 10:30 बजे से अपराह्न 3 बजे तक लिए जाएंगे आवेदन, नगर परिषद सवाई माधोपुर के वार्ड 1 से 20 के नामांकन रिटर्निंग अधिकारी सवाई माधोपुर द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर के कमरा नम्बर 30 में लिए जाएंगे, वार्ड 21 से 40 के लिए नामांकन कमरा नम्बर 32 में सहायक रिटर्निंग अधिकारी द्वारा लिए जाएंगे, वार्ड 41 से 60 के नामांकन जिला सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग के अटल सेवा केन्द्र कलेक्ट्रेट परिसर में सहायक रिटर्निंग अधिकारी द्वारा लिए जाएंगे
Rakesh Agarwal
निकाय चुनावों को लेकर आज से भरे जाएंगे नामांकन, वार्डवार निर्धारित स्थानों पर लिए जाएंगे नामांकन, सुबह 10:30 बजे से अपराह्न 3 बजे तक लिए जाएंगे #Sawai Madhopur: नगर निकाय चुनाव - 2026 निकाय चुनावों को लेकर आज से भरे जाएंगे नामांकन, वार्डवार निर्धारित स्थानों पर लिए जाएंगे नामांकन, सुबह 10:30 बजे से अपराह्न 3 बजे तक लिए जाएंगे आवेदन, नगर परिषद सवाई माधोपुर के वार्ड 1 से 20 के नामांकन रिटर्निंग अधिकारी सवाई माधोपुर द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर के कमरा नम्बर 30 में लिए जाएंगे, वार्ड 21 से 40 के लिए नामांकन कमरा नम्बर 32 में सहायक रिटर्निंग अधिकारी द्वारा लिए जाएंगे, वार्ड 41 से 60 के नामांकन जिला सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग के अटल सेवा केन्द्र कलेक्ट्रेट परिसर में सहायक रिटर्निंग अधिकारी द्वारा लिए जाएंगे
More news from Rajasthan and nearby areas
- रेलवे स्टेशन तांगा स्टैंड आबकारी विभाग के यहां कई सदियों से यह रास्ता यात्रियों के लिए अस्थाई रूप से रेलवे स्टेशन पर आने जाने के लिए बना हुआ था । यात्रियों का समय भी बचता था। सवाई माधोपुर रेलवे स्टेशन तांगा स्टैंड आबकारी विभाग के यहां कई सदियों से यह रास्ता यात्रियों के लिए अस्थाई रूप से रेलवे स्टेशन पर आने जाने के लिए बना हुआ था । यात्रियों का समय भी बचता था। लेकिन रेलवे विभाग के अधिकारी रेलवे के अंदर गाय,पशु आदि का हवाला देकर रास्ते के अंदर घुस जाते हैं। जिसको लेकर इस दरवाजे को बंद करने की काव्यत चल रही है । लेकिन वहीं दूसरी ओर रेलवे स्टेशन से आने जाने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। *वही रेलवे प्रबंधक लोकेंद्र मीणा का कहना है कि* इस रास्ते को हमेशा के लिए बंद नहीं किया जा रहा रेलवे स्टेशन से आने जाने वाले यात्रियों के लिए यह आम रास्ता चालू रहेगा। आगामी आने वाले त्योहार गणेश जी मेला, राखी आदि त्यौहारों को लेकर भी यह रास्ता चालू रहेगा।4
- सीवर लाइन ब्लॉक रिजर्व पुलिस लाईन एरिया में पिछले दो महिनों से सीवर लाइन ब्लॉक पडी हुई है कार्यवाही के नाम पर केवल आश्वासन दिया जा रहा है।पुलिस लाईन एरिया के सरकारी आवासों मे सीवर का अपशिष्ट बैक आ रहा है जिसकी वीडियो संलग्न कर रहा हूँ।1
- ईद मिलादुन्नबी पर निकली सद्भावना रैली, दिया भाईचारे का संदेश चौथ का बरवाड़ा.कस्बे में ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर बुधवार को मुस्लिम समाज की ओर से सद्भावना रैली निकाली गई। इस अवसर पर रैली में बड़ी संख्या में बच्चे हाथों में इस्लामिक झंडे लेकर शामिल हुए और लोगों को प्रेम, भाईचारे व सौहार्द का संदेश दिया। सद्भावना रैली की शुरुआत ईदगाह मैदान से समाजसेवी बसंती लाल सैनी द्वारा बच्चों को झंडे सौंपकर की गई। इसके बाद रैली मुख्य बाजार से होते हुए उस्मानिया मस्जिद के सामने से कलंदरी मस्जिद पहुंची। रास्ते में जगह-जगह लोगों ने रैली का स्वागत किया और बच्चों को सम्मानित किया। इस दौरान समाजसेवी ने कहा कि मोहम्मद साहब ने पूरी मानवता को प्रेम, भाईचारे और शांति का संदेश दिया था। वर्तमान समय में उनके बताए मार्ग पर चलने की आवश्यकता है। उन्होंने सभी समाजों से आपसी प्रेम और सद्भाव के साथ रहने की अपील की।रैली में शामिल बच्चों ने हाथों में झंडे लेकर अमन, शांति और भाईचारे का संदेश दिया। रैली के समापन पर कलंदरी मस्जिद में देश में अमन-चैन, खुशहाली और आपसी भाईचारे की दुआ की गई।1
- कुएं में गिरे नंदी महाराज को ग्रामीणों ने सुरक्षित बाहर निकाला सारसोप। कस्बे के मीणा मोहल्ले में बुधवार को एक नंदी महाराज अचानक कुएं में गिर गया। नंदी के कुएं में गिरने की जानकारी मिलते ही मोहल्लेवासियों और ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। मौके पर बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए नंदी महाराज को कुएं से सुरक्षित बाहर निकालने के लिए प्रयास शुरू किए। काफी मशक्कत के बाद मोहल्लेवासियों और गांव के लोगों ने मिलकर नंदी महाराज को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। इस दौरान मौके पर लोगों की भीड़ जमा रही और सभी नंदी महाराज को बचाने में जुटे रहे। सुरक्षित बाहर निकलने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली। ग्रामीणों की तत्परता और सामूहिक प्रयास से नंदी महाराज की जान बच गई। घटना के बाद ग्रामीणों ने कुएं के आसपास सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की आवश्यकता जताई, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।1
- श्योपुर जिले के कराहल विकासखंड के धावा प्राथमिक विद्यालय में नशे की हालात में स्कूल पहुंचे शिक्षक, सत्ता का पाठ पढ़ाया...बोले कुछ नहीं बिगड़ेगा मेरा..1
- स्लग : रिमझिम बारिश के बीच ईद मिलादुन्नबी का जुलूस हेडलाइन : रिमझिम बारिश के बीच हर्षोल्लास से निकला ईद मिलादुन्नबी का जुलूस, तीन स्थानों से निकला जुलूस श्योपुर। शहर में बुधवार को ईद मिलादुन्नबी का पर्व हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर रिमझिम बारिश के बीच शहर में तीन अलग-अलग स्थानों से जुलूस निकाले गए। बारिश के बावजूद समाजजनों का उत्साह कम नहीं हुआ और बड़ी संख्या में लोग जुलूस में शामिल हुए। जुलूस के दौरान पूरे शहर में धार्मिक और सौहार्दपूर्ण माहौल नजर आया। ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर पहला जुलूस वार्ड क्रमांक 22 स्थित करबला रोड के मदरसा फारुकिया पीर मजार से निकाला गया। दूसरा जुलूस वार्ड क्रमांक एक स्थित मदरसा फदनपुरा से और तीसरा जुलूस गांधी नगर स्थित मदरसे से निकाला गया। तीनों जुलूस अपने निर्धारित मार्ग से आगे बढ़े। करबला रोड और फदनपुरा से निकले दोनों जुलूस छारबाग, टीला मोहल्ला, बोहरा बाजार, सुबात चौराहा और मुख्य बाजार होते हुए पटेल चौक पहुंचे। इस दौरान गांधी नगर से निकला जुलूस भी पटेल चौक पहुंचकर इन जुलूसों में शामिल हो गया। इसके बाद जुलूस जय स्तंभ होते हुए गांधी चौक पहुंचा। यहां से गांधी नगर वाला जुलूस वापस अपने स्थान की ओर रवाना हो गया, जबकि दोनों अन्य जुलूस मुख्य बाजार से होते हुए अपने-अपने निर्धारित स्थानों पर लौट गए। जुलूस में ऊंट और घोड़े आकर्षण का केंद्र रहे। ऊंट और घोड़ों पर पारंपरिक वेशभूषा में सजे छोटे बच्चे लोगों का ध्यान खींच रहे थे। रिमझिम बारिश के बीच भी बच्चे और समाजजन पूरे उत्साह के साथ जुलूस में शामिल रहे। जुलूस के मार्ग में लोगों की मौजूदगी रही और कई स्थानों पर जुलूस का स्वागत भी किया गया। जुलूस के समापन के बाद शहर के विभिन्न मदरसों में सीरतुन्नबी कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रमों में पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जीवन, उनके संदेश, भाईचारे, मानवता और आपसी सद्भाव पर प्रकाश डाला गया। मदरसों में बच्चों सहित बड़ी संख्या में समाजजन मौजूद रहे। ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर शहर में सुरक्षा व्यवस्था भी बनाए रखी गई। रिमझिम बारिश के बावजूद जुलूस शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुए और पूरे आयोजन के दौरान हर्षोल्लास के साथ आपसी भाईचारे और सौहार्द का संदेश देखने को मिला। स्लग : रिमझिम बारिश के बीच ईद मिलादुन्नबी का जुलूस हेडलाइन : रिमझिम बारिश के बीच हर्षोल्लास से निकला ईद मिलादुन्नबी का जुलूस, तीन स्थानों से निकला जुलूस श्योपुर। शहर में बुधवार को ईद मिलादुन्नबी का पर्व हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर रिमझिम बारिश के बीच शहर में तीन अलग-अलग स्थानों से जुलूस निकाले गए। बारिश के बावजूद समाजजनों का उत्साह कम नहीं हुआ और बड़ी संख्या में लोग जुलूस में शामिल हुए। जुलूस के दौरान पूरे शहर में धार्मिक और सौहार्दपूर्ण माहौल नजर आया। ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर पहला जुलूस वार्ड क्रमांक 22 स्थित करबला रोड के मदरसा फारुकिया पीर मजार से निकाला गया। दूसरा जुलूस वार्ड क्रमांक एक स्थित मदरसा फदनपुरा से और तीसरा जुलूस गांधी नगर स्थित मदरसे से निकाला गया। तीनों जुलूस अपने निर्धारित मार्ग से आगे बढ़े। करबला रोड और फदनपुरा से निकले दोनों जुलूस छारबाग, टीला मोहल्ला, बोहरा बाजार, सुबात चौराहा और मुख्य बाजार होते हुए पटेल चौक पहुंचे। इस दौरान गांधी नगर से निकला जुलूस भी पटेल चौक पहुंचकर इन जुलूसों में शामिल हो गया। इसके बाद जुलूस जय स्तंभ होते हुए गांधी चौक पहुंचा। यहां से गांधी नगर वाला जुलूस वापस अपने स्थान की ओर रवाना हो गया, जबकि दोनों अन्य जुलूस मुख्य बाजार से होते हुए अपने-अपने निर्धारित स्थानों पर लौट गए। जुलूस में ऊंट और घोड़े आकर्षण का केंद्र रहे। ऊंट और घोड़ों पर पारंपरिक वेशभूषा में सजे छोटे बच्चे लोगों का ध्यान खींच रहे थे। रिमझिम बारिश के बीच भी बच्चे और समाजजन पूरे उत्साह के साथ जुलूस में शामिल रहे। जुलूस के मार्ग में लोगों की मौजूदगी रही और कई स्थानों पर जुलूस का स्वागत भी किया गया। जुलूस के समापन के बाद शहर के विभिन्न मदरसों में सीरतुन्नबी कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रमों में पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जीवन, उनके संदेश, भाईचारे, मानवता और आपसी सद्भाव पर प्रकाश डाला गया। मदरसों में बच्चों सहित बड़ी संख्या में समाजजन मौजूद रहे। ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर शहर में सुरक्षा व्यवस्था भी बनाए रखी गई। रिमझिम बारिश के बावजूद जुलूस शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुए और पूरे आयोजन के दौरान हर्षोल्लास के साथ आपसी भाईचारे और सौहार्द का संदेश देखने को मिला।3
- चारभुजा नाथ मंदिर में रुद्राभिषेक भक्तों को कराया भोजन सारसोप। कस्बे के श्री चारभुजा नाथ मंदिर में बुधवार को पांचाल परिवार की ओर से भगवान शिव का रुद्राभिषेक श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ किया गया। सुबह 8 बजे से शुरू हुए रुद्राभिषेक में भगवान शिव का जल, दूध सहित विभिन्न पूजन सामग्री से अभिषेक किया गया। इस दौरान मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं ने भगवान शिव की पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। रुद्राभिषेक के दौरान हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारों से मंदिर परिसर भक्तिमय हो गया। पांचाल परिवार के सदस्यों सहित धर्मप्रेमी लोगों ने कार्यक्रम में भाग लिया। श्रद्धालुओं ने भगवान चारभुजा नाथ के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। आयोजन के दौरान धार्मिक वातावरण बना रहा। पांचाल परिवार की ओर से श्रद्धालुओं का स्वागत किया गया तथा प्रसाद वितरण किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर भगवान शिव की आराधना की।2
- प्रलयंकारी जलप्रलय: तिब्बत से टूटी महा-विभीषिका, नेपाल में मची हाहाकार! प्रलयंकारी जलप्रलय: तिब्बत से टूटी महा-विभीषिका, नेपाल में मची हाहाकार! "आसमान से बरसी आफत, जमीन लील गई बस्तियां: 160 जिंदगियां तबाह, 800 से ज्यादा लापता!" प्रकृति का विकराल तांडव: तिब्बत की तरफ से आए भीषण सैलाब और ग्लेशियर टूटने से नेपाल में इतिहास की सबसे खौफनाक तबाही देखने को मिली है। पलक झपकते ही पूरा इलाका मलबे और पानी के समंदर में तब्दील हो गया। मौत का खौफनाक आंकड़ा: अब तक 160 से अधिक मौतों की पुष्टि हो चुकी है। लापता लोगों की संख्या 800 के पार पहुंच चुकी है, जिनमें 133 भारतीय नागरिक भी शामिल हैं। संकटमोचक बना भारत: महाविनाश की इस घड़ी में भारत ने दरियादिली दिखाते हुए तुरंत बड़े पैमाने पर राहत सामग्री और सहायता की खेप रवाना कर दी है। 🏆 2. खेल जगत में महाक्रांति: PM मोदी भरेंगे युवाओं में नया जोश! ⚡ 'खेलो इंडिया डायलॉग' से गूंजेगा देश का कोना-कोना सीधा महा-संवाद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज देश के भविष्य यानी युवा एथलीटों के साथ ऐतिहासिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग करने जा रहे हैं। हर जिले में हलचल: देश के प्रत्येक जिले के 2-2 चुनिंदा कॉलेजों के होनहार खिलाड़ियों से सीधे रूबरू होकर खेल और फिटनेस का नया विजन साझा करेंगे। 🛑 3. पंजाब में आर-पार की जंग: सरकारी कर्मचारियों की महाहड़ताल से थमी रफ्तार! ✊ 200 से ज्यादा संगठनों ने भरी हुंकार, सड़कों पर उतरा जनसैलाब कामकाज पूरी तरह ठप: अपनी लंबित मांगों को लेकर राज्यभर के सरकारी कर्मचारियों ने आज आर-पार की लड़ाई का ऐलान कर दिया है। सरकार पर भारी दबाव: 200 से अधिक कर्मचारी संगठनों के एकजुट विरोध प्रदर्शन से पूरे राज्य का प्रशासनिक ढांचा चरमरा गया है। सीएम आवास पर नजरें: हालात की गंभीरता को देखते हुए मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ आज आपातकालीन बैठक होने की संभावना है।1