logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

रक्षाबंधन के मद्देनजर खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच, मिठाई-दूध सहित विभिन्न खाद्य पदार्थों के नमूने लिए बालाघाट, 27 अगस्त 2026- रक्षाबंधन पर्व को ध्यान में रखते हुए जिले में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए खाद्य सुरक्षा प्रशासन द्वारा लगातार जांच एवं निरीक्षण की कार्रवाई की जा रही है। अभियान के तहत दूध, पनीर, दही, खोवा, मिठाई एवं अन्य खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की जांच के लिए विभिन्न प्रतिष्ठानों से नमूने लिए जा रहे हैं। खाद्य सुरक्षा प्रशासन की टीम ने मोती नगर स्थित कृष्णा डेयरी का निरीक्षण कर खोवा एवं मिश्रित दूध के नमूने जांच के लिए लिए। इसी प्रकार भटेरा चौकी स्थित सीताराम स्वीट्स एंड डेली नीड्स की जांच के दौरान खोवा का नमूना लिया गया। टीम द्वारा गर्रा स्थित परमात्मा स्वीट्स का निरीक्षण कर रसगुल्ला एवं गुलाब जामुन के नमूने जांच के लिए लिए गए। वहीं मोम्स बेकरी के निरीक्षण के दौरान पेड़ा एवं मिल्क केक के नमूने लिए गए। जांच के दौरान मोम्स बेकरी का खाद्य पंजीयन एक्सपायर पाया गया, जिस पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत धारा 58 के अंतर्गत प्रकरण बनाया गया। खाद्य सुरक्षा प्रशासन द्वारा लिए गए सभी खाद्य पदार्थों के नमूने जांच के लिए खाद्य प्रयोगशाला, भोपाल भेजे गए हैं। प्रयोगशाला से प्राप्त जांच रिपोर्ट के आधार पर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण के दौरान खाद्य प्रतिष्ठानों के संचालकों को खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता बनाए रखने के साथ-साथ प्रतिष्ठानों में साफ-सफाई एवं स्वच्छता का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए गए। होटल एवं रेस्टोरेंट संचालकों को भी खाद्य सामग्री के सुरक्षित भंडारण और स्वच्छता मानकों का पालन सुनिश्चित करने के लिए समझाइश दी गई। खाद्य सुरक्षा प्रशासन ने बताया कि रक्षाबंधन पर्व के दौरान उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण एवं सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जांच एवं नमूना लेने की कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी। कार्रवाई के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी योगेश डोंगरे एवं गीता टांडेकर उपस्थित रहे।

1 hr ago
user_ASHISH NEWARE Journalist
ASHISH NEWARE Journalist
बालाघाट, बालाघाट, मध्य प्रदेश•
1 hr ago
267e4ed6-d754-465f-9f40-7b1c71b64359

रक्षाबंधन के मद्देनजर खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच, मिठाई-दूध सहित विभिन्न खाद्य पदार्थों के नमूने लिए बालाघाट, 27 अगस्त 2026- रक्षाबंधन पर्व को ध्यान में रखते हुए जिले में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए खाद्य सुरक्षा प्रशासन द्वारा लगातार जांच एवं निरीक्षण की कार्रवाई की जा रही है। अभियान के तहत दूध, पनीर, दही, खोवा, मिठाई एवं अन्य खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की जांच के लिए विभिन्न प्रतिष्ठानों से नमूने लिए जा रहे हैं। खाद्य सुरक्षा प्रशासन की टीम ने मोती नगर स्थित कृष्णा डेयरी का निरीक्षण कर खोवा एवं मिश्रित दूध के नमूने जांच के लिए लिए। इसी प्रकार भटेरा चौकी

13d68292-387b-4b91-9b35-77e11c668300

स्थित सीताराम स्वीट्स एंड डेली नीड्स की जांच के दौरान खोवा का नमूना लिया गया। टीम द्वारा गर्रा स्थित परमात्मा स्वीट्स का निरीक्षण कर रसगुल्ला एवं गुलाब जामुन के नमूने जांच के लिए लिए गए। वहीं मोम्स बेकरी के निरीक्षण के दौरान पेड़ा एवं मिल्क केक के नमूने लिए गए। जांच के दौरान मोम्स बेकरी का खाद्य पंजीयन एक्सपायर पाया गया, जिस पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत धारा 58 के अंतर्गत प्रकरण बनाया गया। खाद्य सुरक्षा प्रशासन द्वारा लिए गए सभी खाद्य पदार्थों के नमूने जांच के लिए खाद्य प्रयोगशाला, भोपाल भेजे गए हैं। प्रयोगशाला से प्राप्त जांच रिपोर्ट के आधार

4d5d1d58-c116-4d47-abc1-cbbdcced9db5

पर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण के दौरान खाद्य प्रतिष्ठानों के संचालकों को खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता बनाए रखने के साथ-साथ प्रतिष्ठानों में साफ-सफाई एवं स्वच्छता का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए गए। होटल एवं रेस्टोरेंट संचालकों को भी खाद्य सामग्री के सुरक्षित भंडारण और स्वच्छता मानकों का पालन सुनिश्चित करने के लिए समझाइश दी गई। खाद्य सुरक्षा प्रशासन ने बताया कि रक्षाबंधन पर्व के दौरान उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण एवं सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जांच एवं नमूना लेने की कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी। कार्रवाई के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी योगेश डोंगरे एवं गीता टांडेकर उपस्थित रहे।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • कामठी सरपंच-सचिव पर FIR: अधूरी नाली में गिरकर 6 साल की बच्ची घायल, मां की शिकायत पर पुलिस ने किया मामला दर्ज
    1
    कामठी सरपंच-सचिव पर FIR: अधूरी नाली में गिरकर 6 साल की बच्ची घायल, मां की शिकायत पर पुलिस ने किया मामला दर्ज
    user_Dev Anand
    Dev Anand
    कटंगी, बालाघाट, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • शक्कर के दाम से बिजली बिल तक… महंगाई पर कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन शक्कर के दाम से बिजली बिल तक… महंगाई पर कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी महंगाई की मार से जनता बेहाल! बादलपार में कांग्रेस ने शक्कर बांटकर जताया विरोध
    1
    शक्कर के दाम से बिजली बिल तक… महंगाई पर कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन
शक्कर के दाम से बिजली बिल तक… महंगाई पर कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी
महंगाई की मार से जनता बेहाल! बादलपार में कांग्रेस ने शक्कर बांटकर जताया विरोध
    user_सरवन वर्मा पत्रकार
    सरवन वर्मा पत्रकार
    Journalist कुरई, सिवनी, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • बढ़ती महंगाई के विरोध में बादलपार में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सुकतरा के तत्वावधान में गुरुवार 27 अगस्त को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दैनिक उपयोग की वस्तुओं की बढ़ती कीमतों, पेट्रोल में एथेनॉल मिश्रण और बढ़ते बिजली बिलों को लेकर विरोध जताया। कार्यकर्ताओं ने बिजली ऑफिस, बंजारी मंदिर और पेट्रोल पंप के पास धरना देकर सरकार का ध्यान आम जनता की समस्याओं की ओर आकर्षित कराया।
    2
    बढ़ती महंगाई के विरोध में बादलपार में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन।
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सुकतरा के तत्वावधान में गुरुवार 27 अगस्त को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दैनिक उपयोग की वस्तुओं की बढ़ती कीमतों, पेट्रोल में एथेनॉल मिश्रण और बढ़ते बिजली बिलों को लेकर विरोध जताया।
कार्यकर्ताओं ने बिजली ऑफिस, बंजारी मंदिर और पेट्रोल पंप के पास धरना देकर सरकार का ध्यान आम जनता की समस्याओं की ओर आकर्षित कराया।
    user_Ramkumar Prajapati
    Ramkumar Prajapati
    Classified ads newspaper publisher कुरई, सिवनी, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
  • बादलपार *कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बढती महंगाई के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया* *जनता को शक्कर बांटकर शक्कर, गैस , बिजली, पेट्रोल , व बडती महंगाई को लेकर आज भाजपा सरकार को जमकर कोसा*
    2
    बादलपार 
*कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बढती महंगाई के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया*
*जनता को शक्कर बांटकर  शक्कर, गैस , बिजली, पेट्रोल , व बडती महंगाई को लेकर आज भाजपा सरकार को जमकर कोसा*
    user_बिहारीलाल सोनी
    बिहारीलाल सोनी
    पत्रकार कुरई, सिवनी, मध्य प्रदेश•
    8 hrs ago
  • Seoni News: हादसे के बाद मची अफरा-तफरी, घायल बच्ची अस्पताल में भर्ती
    1
    Seoni News: हादसे के बाद मची अफरा-तफरी, घायल बच्ची अस्पताल में भर्ती
    user_BS News Network
    BS News Network
    Local News Reporter सिवनी, सिवनी, मध्य प्रदेश•
    26 min ago
  • हाथी की शिफ्टिंग और किसानों के मुआवजे को लेकर विधायक ने अधिकारियों से की चर्चा खेतों में फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हाथी को सुरक्षित पकड़कर शिफ्ट करने और प्रभावित किसानों को मुआवजा दिलाने के लिए विधायक दिनेश राय मुनमुन ने अधिकारियों से चर्चा की। गुरुवार को पायलीखुर्द एवं उमरिया के समीप खेतों में हाथी की मौजूदगी की सूचना पर विधायक मौके पर पहुंचे और किसानों से जानकारी ली। उन्होंने वन विभाग के मुख्य वन संरक्षक, डीएफओ और राजस्व अधिकारियों से चर्चा कर हाथी को जल्द रेस्क्यू कराने की बात कही। साथ ही प्रभावित खेतों का तत्काल सर्वे कर नियमानुसार मुआवजा दिलाने के निर्देश दिए।
    1
    हाथी की शिफ्टिंग और किसानों के मुआवजे को लेकर विधायक ने अधिकारियों से की चर्चा
खेतों में फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हाथी को सुरक्षित पकड़कर शिफ्ट करने और प्रभावित किसानों को मुआवजा दिलाने के लिए विधायक दिनेश राय मुनमुन ने अधिकारियों से चर्चा की। गुरुवार को पायलीखुर्द एवं उमरिया के समीप खेतों में हाथी की मौजूदगी की सूचना पर विधायक मौके पर पहुंचे और किसानों से जानकारी ली। उन्होंने वन विभाग के मुख्य वन संरक्षक, डीएफओ और राजस्व अधिकारियों से चर्चा कर हाथी को जल्द रेस्क्यू कराने की बात कही। साथ ही प्रभावित खेतों का तत्काल सर्वे कर नियमानुसार मुआवजा दिलाने के निर्देश दिए।
    user_BRMG SEONI
    BRMG SEONI
    सिवनी, सिवनी, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मोहगांव में बढ़ती मंहगाई को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन आपको बता दें कि अभी हाल ही में बड़ी तेजी से चीनी गुड़ दुग्ध तेल की बढ़ गई है और पहले से पेट्रोल डीजल की दम भी बढ़ गई सभी चीज के दम बढ़ गई है इसी के विरोध में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मोहगांव द्वारा आज दिनांक 27 2026 को प्रदर्शन कर मंहगाई कम करने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा गया है
    1
    ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मोहगांव में बढ़ती मंहगाई को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन आपको बता दें कि अभी हाल ही में बड़ी तेजी से चीनी गुड़ दुग्ध तेल की बढ़ गई है और पहले से पेट्रोल डीजल की दम भी बढ़ गई सभी चीज के दम बढ़ गई है इसी के विरोध में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मोहगांव द्वारा आज दिनांक 27 2026 को प्रदर्शन कर मंहगाई कम करने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा गया है
    user_Rajju Bhartiya
    Rajju Bhartiya
    मंडला, मंडला, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • तिरोड़ी के खांदीटोला मोक्षधाम का ग्रामीणों ने खुद किया कायाकल्प, वर्षों से फैली झाड़ियों को किया साफ, जनप्रतिनिधियों पर उठे सवाल
    1
    तिरोड़ी के खांदीटोला मोक्षधाम का ग्रामीणों ने खुद किया कायाकल्प, वर्षों से फैली झाड़ियों को किया साफ, जनप्रतिनिधियों पर उठे सवाल
    user_Dev Anand
    Dev Anand
    कटंगी, बालाघाट, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.