दो दिनों से गड्ढे में फंसा बैल, ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत से सुरक्षित निकाला शिवपुर/बहराइच। ब्लॉक शिवपुर क्षेत्र के रामपुर धोबिया हार गांव में दो दिनों से करीब छह फीट गहरे गड्ढे में फंसे एक बैल को ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद सुरक्षित बाहर निकाल लिया। बैल के बाहर निकलने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। ग्रामीणों के मुताबिक, दो दिन पहले रात के अंधेरे में बैल अचानक गड्ढे में गिर गया होगा। गड्ढा काफी गहरा होने के कारण वह बाहर नहीं निकल सका। शुक्रवार सुबह कुछ युवकों की नजर गड्ढे में फंसे बैल पर पड़ी। इसकी जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। इसके बाद ग्रामीणों ने रस्सियों और अन्य साधनों की मदद से काफी प्रयास किया और बैल को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। ग्रामीणों ने बताया कि गड्ढे की गहराई करीब छह फीट है और बैल इतनी गहराई में करीब दो दिनों तक फंसा रहा। घटना की तस्वीर भी ग्रामीणों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है।
दो दिनों से गड्ढे में फंसा बैल, ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत से सुरक्षित निकाला शिवपुर/बहराइच। ब्लॉक शिवपुर क्षेत्र के रामपुर धोबिया हार गांव में दो दिनों से करीब छह फीट गहरे गड्ढे में फंसे एक बैल को ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद सुरक्षित बाहर निकाल लिया। बैल के बाहर निकलने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। ग्रामीणों के मुताबिक, दो दिन पहले रात के अंधेरे में बैल अचानक गड्ढे में गिर गया होगा। गड्ढा काफी गहरा होने के कारण वह बाहर नहीं निकल सका। शुक्रवार सुबह कुछ युवकों की नजर गड्ढे में फंसे बैल पर पड़ी। इसकी जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। इसके बाद ग्रामीणों ने रस्सियों और अन्य साधनों की मदद से काफी प्रयास किया और बैल को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। ग्रामीणों ने बताया कि गड्ढे की गहराई करीब छह फीट है और बैल इतनी गहराई में करीब दो दिनों तक फंसा रहा। घटना की तस्वीर भी ग्रामीणों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है।
- बहराइच जिले में प्रधानों ने बकाया धन मनरेगा को लेकर किया मांग प्रदेश सरकार सरकार से ब्यूरो रिपोर्ट शकील अहमद उत्तर प्रदेश बहराइच1
- गाजे-बाजे के साथ निकली राधा-कृष्ण की भव्य शोभायात्रा, बौंडी घाट पर हुआ विसर्जन बहराइच। शिवपुर ब्लॉक क्षेत्र के बरदहा, नकहा, नकही, पाठकपुरवा, अलीनगर समेत दर्जनों गांवों से शुक्रवार शाम करीब पांच बजे भगवान राधा-कृष्ण की भव्य झांकियों के साथ शोभायात्रा निकाली गई। ट्रैक्टर-ट्रालियों पर सजी आकर्षक झांकियों के साथ बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और डीजे की धुन पर झूमते हुए आगे बढ़े। शोभायात्रा विभिन्न चौक-चौराहों, कस्बों और गांवों से होते हुए बौंडी घाट स्थित सरयू नदी के तट पर पहुंची। यहां श्रद्धालुओं ने भव्य आरती व पूजन किया, जिसके बाद विधि-विधान से झांकियों का विसर्जन किया गया। शोभायात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम रहे। कांस्टेबल नेयाज अहमद, प्रशांत सिंह, सनत कुमार सिंह और कमलेंद्र श्रीवास्तव ने सुरक्षा की कमान संभाली और शोभायात्रा को सुरक्षित गंतव्य तक पहुंचाने के साथ विसर्जन संपन्न कराया। ज्ञात हो कि श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के अवसर पर क्षेत्र के विभिन्न गांवों में भगवान श्रीकृष्ण की झांकियां सजाई गई थीं। इसी क्रम में शुक्रवार को सामूहिक शोभायात्रा निकालकर उनका विसर्जन किया गया।4
- किसानों की समस्याओं को लेकर भाकियू अराजनैतिक की मासिक पंचायत, तहसीलदार को सौंपा 17 सूत्रीय ज्ञापन बिजली, सड़क, जलभराव, नाली, भूमि विवाद और किसान उत्पीड़न के मुद्दे उठे; अधिकारियों से शीघ्र निस्तारण की मांग नानपारा, बहराइच। भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) तहसील इकाई नानपारा की मासिक पंचायत शुक्रवार 11 सितंबर 2026 को तहसील नानपारा परिसर में आयोजित की गई। पंचायत की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष साधुशरण वर्मा ने की। इस दौरान क्षेत्र के किसानों एवं ग्रामीणों की विभिन्न समस्याओं को प्रमुखता से उठाते हुए अधिकारियों को 17 सूत्रीय ज्ञापन सौंपकर समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की गई। पंचायत के दौरान मंडल अध्यक्ष साधुशरण वर्मा एवं मंडल उपाध्यक्ष अंबर लाल वर्मा का तहसील अध्यक्ष सियाराम भार्गव ने स्वागत किया। किसान नेताओं ने कहा कि गांवों में बिजली, सड़क, जलनिकासी, सरकारी भूमि, सिंचाई और राजस्व संबंधी समस्याओं को लेकर किसान लंबे समय से परेशान हैं। कई मामलों में शिकायतों के बावजूद अपेक्षित कार्रवाई नहीं हो पा रही है। ज्ञापन में ग्राम सभा बेलामक सहित विभिन्न गांवों में बिजली के तारों एवं पोल की स्थिति ठीक कराने, जर्जर अथवा नीचे लटक रहे तारों को दुरुस्त कराने की मांग प्रमुखता से उठाई गई। किसानों ने बताया कि बिजली व्यवस्था की खामियों के कारण ग्रामीणों को परेशानी के साथ दुर्घटना का खतरा भी बना रहता है। इसी तरह ग्रामीण संपर्क मार्गों की बदहाली का मुद्दा भी पंचायत में जोरदार ढंग से उठाया गया। कई गांवों में रास्तों पर जलभराव, कीचड़ और नाली की समस्या से आवागमन प्रभावित होने की बात कही गई। ज्ञापन में संबंधित गांवों के रास्तों की मरम्मत, खड़ंजा एवं जलनिकासी की व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की गई है। किसानों ने ग्राम सभाओं में पेयजल एवं की जलनिकासी से जुड़ी समस्याओं को भी उठाया। ग्रामीणों का कहना है कि कुछ स्थानों पर नाली का पानी घरों तक पहुंच रहा है, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पंचायत में नालियों की सफाई और जलनिकासी की स्थायी व्यवस्था कराने की मांग की गई। इसके अलावा पंचायत में भूमि विवाद, कथित कब्जे, राजस्व अभिलेखों से जुड़े मामलों और किसानों की जमीन संबंधी शिकायतों को भी ज्ञापन में शामिल किया गया। कुछ मामलों में किसानों से धनराशि मांगने तथा उत्पीड़न के आरोपों की जांच कर कार्रवाई की मांग की गई। संगठन ने स्पष्ट कहा कि किसानों की शिकायतों की निष्पक्ष जांच कर उन्हें न्याय दिलाया जाए। पंचायत में संगठन पदाधिकारियों ने अधिकारियों से मांग की कि ज्ञापन में दर्ज प्रत्येक समस्या का मौके पर सत्यापन कराकर समयबद्ध तरीके से समाधान कराया जाए। किसान नेताओं ने कहा कि किसानों की समस्याओं की अनदेखी होने पर संगठन लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन के लिए मजबूर होगा। इस अवसर पर सलमान जिला मीडिया प्रभारी, युवा जिला महासचिव, युवा जिला अध्यक्ष धनीराम वर्मा, जिला उपाध्यक्ष शंकर लाल वर्मा, नवाबगंज ब्लॉक अध्यक्ष रामनरेश वर्मा, बलहा ब्लॉक अध्यक्ष राधेश्याम चौहान, जिला उपाध्यक्ष रवि मिश्रा समेत बड़ी संख्या में किसान पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। पंचायत में किसानों ने एकजुट होकर कहा—किसानों की समस्याओं का समाधान ही संगठन की प्राथमिकता है। जय जवान, जय किसान।4
- ब्रेकिंग न्यूज़ ग्राम पंचायत बंजरिया से सफाई न करवाने की शिकायत देने के बावजूद सफाई नहीं कराई गई फिर भी गलत तरीके से रिपोर्ट लगाई गई जिसमें ग्राम प्रधान अब्दुल अजीज वह मंत्री रविंदर यादव की अगवाई में गलत तरीके से रिपोर्ट लगाएंगे ग्राम पंचायत बंजरिया के अंतर्गत सफाई न करने पर एप्लीकेशन देने के बावजूद सफाई नहीं कराई जा रही है ग्राम असारफ मै4
- दो दिनों से गड्ढे में फंसा बैल, ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत से सुरक्षित निकाला शिवपुर/बहराइच। ब्लॉक शिवपुर क्षेत्र के रामपुर धोबिया हार गांव में दो दिनों से करीब छह फीट गहरे गड्ढे में फंसे एक बैल को ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद सुरक्षित बाहर निकाल लिया। बैल के बाहर निकलने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। ग्रामीणों के मुताबिक, दो दिन पहले रात के अंधेरे में बैल अचानक गड्ढे में गिर गया होगा। गड्ढा काफी गहरा होने के कारण वह बाहर नहीं निकल सका। शुक्रवार सुबह कुछ युवकों की नजर गड्ढे में फंसे बैल पर पड़ी। इसकी जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। इसके बाद ग्रामीणों ने रस्सियों और अन्य साधनों की मदद से काफी प्रयास किया और बैल को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। ग्रामीणों ने बताया कि गड्ढे की गहराई करीब छह फीट है और बैल इतनी गहराई में करीब दो दिनों तक फंसा रहा। घटना की तस्वीर भी ग्रामीणों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है।1
- बहराइच थाना खैरीघाट तहसील महसी ग्राम पंचायत थैलियां में रास्ता बंद कर दिया गया है1
- *मनरेगा बकाया भुगतान सहित विभिन्न मांगों को लेकर प्रधानों का प्रदर्शन दूसरे दिन भी रहा जारी* *शुक्रवार सायं प्रभारी मंत्री के आश्वासन के बाद धरना हुआ समाप्त* *जिलाधिकारी कार्यालय के सामने जमकर की नारेबाजी* बहराइच। अपने बकाया सहित विभिन्न मांगों को लेकर पंचायत विकास मंच के बैनर तले जिले के प्रधानों का अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन वृहस्पतिवार से कलेक्टेªट स्थित धरना स्थल पर दूसरे दिन भी जारी रहा। हालाकि शुक्रवार देर सायं जिले के प्रभारी मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने प्रधानों की बात सुनी। प्रधानों की प्रमुख मांग में सीडीओ का स्थानान्तरण भी शामिल था। जिस पर प्रभारी मंत्री ने खुद मंच पर पहुंचकर प्रधानों की मांगे पूरी करने का आश्वासन देकर धरना समाप्त कराया। इस दौरान पयागपुर विधायक सुभाष त्रिपाठी व भाजपा जिलाध्यक्ष बृजेश पाण्डेय भी मंच पर पहुंचे। प्रधान अपनी नौ सूत्रीय मांगों को लेकर आन्दोलनरत है। शुक्रवार दूसरे दिन भी प्रधान कलेक्टेªट स्थित धरना स्थल पर डटे रहे तथा जिलाधिकारी कार्यालय के मुख्य गेट पर जबरदस्त प्रदर्शन कर अपनी आवाज बुलंद की। वृहस्पतिवार रात को भी प्रधान धरना स्थल पर डटे रहे। प्रधानों ने चेतावनी दी है कि लिखित आन्दोलन न मिलने तक उनका आन्दोलन जारी रहेगा। मंच की प्रमुख मांगों में वर्ष 2024 से लम्बित मनरेगा भुगतान का तत्काल निस्तारण किया जाये। जीरामजी योजना का तत्काल तकनीकी समस्याओं का समाधान किया जाये। विकास कार्यों की फाइलों के अनुमोदन की समय सीमा निर्धारित की जाये। ग्राम पंचायतों को जीरामजी योजना में डोगल का अधिकार दिया जायें तथा प्रशासक की अवधि में प्रधानों को मानदेय दिया जाये। इसके अलावा सम्मानजनक मानदेय, भत्ते व पेंशन तथा पंचायत प्रतिनिधियों व उसके आश्रितों को कैसलेस चिकित्सा सुविधा, पात्र प्रतिनि बकाया मनरेगा को लेकर प्रधान ने किया प्रदर्शन संयोजक सूरज शुक्ला, सह संयोजक डा.श्याम चौधरी, प्रधान प्रतिनिधि बृजेन्द्र सिंह अप्पू, ज्ञानेन्द्र सिंह, पप्पू सिंह, रंजीतदास बाबा, धर्मेन्द्र सिंह, किशोर सिंह सहित जिले के तमाम प्रधान व उन2
- नवाबगंज देवरा सागर कुटी में श्री कृष्ण जन्माष्टमी के दौरान गहरे तालाब में डूबा युवक *श्रीकृष्ण मूर्ति विसर्जन के दौरान हादसा, तालाब में डूब रहे युवक को बचाया* चर्दा। श्रीकृष्ण की मूर्ति विसर्जन के दौरान देवरा क्षेत्र के सागर तालाब में उस समय हादसा हो गया, जब विसर्जन कर रहा एक युवक गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। मौके पर मौजूद लोगों ने सतर्कता दिखाते हुए डूब रहे अतुल वर्मा (24) पुत्र रमेश वर्मा, निवासी नवागांव को तालाब से बाहर निकाला। मौके मौजूद रुपईडीहा पुलिस ने पुलिस वाहन से घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चरदा पहुंचाया। सीएचसी चरदा में चिकित्सक डॉ. रहमान ने प्राथमिक उपचार के बाद अतुल वर्मा की हालत को देखते हुए उसे जिला अस्पताल बहराइच रेफर कर दिया। मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी रुपईडीहा हमरेंद्र कुमार मिश्रा ने भी स्थिति का जायजा लिया और पुलिस वाहन से युवक को जिला अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था कराई।1