Shuru
Apke Nagar Ki App…
@PappuKumar-ky6qb you tube my channel
More news from Sonbhadra and nearby areas
- जनपद मथुरा में चंद्रशेखर उर्फ फरसा वाले बाबा की सड़क दुर्घटना में दुखद मृत्यु की घटना के सम्बन्ध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मथुरा श्री श्लोक कुमार का वक्तव्य थाना कोसी में दिनांक 21-03-2026 की रात्रि में लगभग 03:00 से 04:00 बजे के बीच में चंद्रशेखर उर्फ फरसा बाबा के द्वारा एक वाहन को संदिग्ध मान करके रोका गया था, उसी समय घना कोहरा होने के कारण पीछे से एक अन्य ट्रक जो कि राजस्थान नंबर का था, उसके द्वारा आकर बाबा को हिट किया गया जिसमें कि इनकी मृत्यु हो गई। जो कंटेनर बाबा के द्वारा रोका गया था उसमें किराने का सामान पाया गया और जिस ट्रक ने पीछे से टक्कर मारी वह राजस्थान नंबर का था, जिसमें तार लदे हुए थे। ट्रक के चालक और परिचालक दोनों अलवर, राजस्थान के रहने वाले हैं। दुर्घटना में ट्रक भी दुर्घटनाग्रस्त हो गया है और चालक भी चोटिल हुआ है जो कि उपचाररत है। प्रकरण में गोतस्करी की किसी प्रकार की बात नहीं आई है। जो कुछ लोग इस घटना को लेकर के इकट्ठे हुए थे और उनके द्वारा थाना छाता क्षेत्र में जाम लगाया गया व पथराव किया गया था, आवश्यक बल प्रयोग करके जाम खुलवा दिया गया है। प्रकरण में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।1
- सोनभद्र। शक्तिनगर थाना क्षेत्र में देर रात हुए एक भीषण सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। जानकारी के अनुसार, यह हादसा एनसीएल खड़िया-दूधीचुआ के बीच रेलवे क्रॉसिंग के पास हुआ, जहां ओवरलोड कोयला लदे ट्रक से अचानक एक भारी कोयले का टुकड़ा सड़क पर गिर गया। इसी दौरान वहां से गुजर रहे बाइक सवार दो युवक उसकी चपेट में आ गए। हादसा इतना भयावह था कि एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसका इलाज अस्पताल में जारी है। घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर घंटों प्रदर्शन किया। स्थानीय लोगों का आरोप है कि क्षेत्र में ओवरलोड कोयला वाहनों की वजह से लगातार हादसे हो रहे हैं लेकिन प्रशासन इस पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर रहा। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद हालात को नियंत्रित किया। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और पुलिस मामले की जांच में जुटी है।1
- मऊ । शनिवार को ईद-उल-फितर त्यौहार के अवसर पर पुलिस अधीक्षक मऊ इलामारन जी द्वारा पुलिस बल के साथ जनपद मऊ नगर क्षेत्र के विभिन्न ईदगाहों व मस्जिदो तथा मुख्य मार्गों/आवागमन के रास्तों पर भ्रमणशील रहकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया एवं ड्यूटी में लगे अधिकारी/कर्मचारीगणों को शांति व सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत लगातार सतर्क/मुस्तैद रहकर ड्यूटी सम्पादित करने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।4
- सोनभद्र के ओबरा नगर से आज एक बेहद खूबसूरत, दिल को छू लेने वाली और भाईचारे का संदेश देने वाली तस्वीर सामने आई है। भलुआ टोला स्थित ईदगाह में आज ईद-उल-फितर की नमाज बड़े ही अकीदत, शांति और पूरे अनुशासन के साथ अदा की गई। सुबह होते ही ईदगाह परिसर में नमाजियों का पहुंचना शुरू हो गया था। छोटे बच्चे हों, नौजवान हों या बुजुर्ग—हर कोई नए कपड़ों में, चेहरे पर मुस्कान और दिल में खुशियों का सैलाब लिए ईदगाह की ओर बढ़ता नजर आया। जैसे-जैसे वक्त आगे बढ़ा, वैसे-वैसे पूरा ईदगाह नमाजियों से खचाखच भर गया और हर तरफ सिर्फ एक ही माहौल देखने को मिला—इबादत, भाईचारा और मोहब्बत का। इस पूरे आयोजन को सफल बनाने में इंतजामिया कमेटी ने अहम भूमिका निभाई। कमेटी के नेतृत्व में सभी व्यवस्थाएं बेहद सुव्यवस्थित तरीके से की गईं। वहीं आदर्श नगर पंचायत ओबरा का भी सराहनीय सहयोग देखने को मिला, जिससे नमाज अदा करने में किसी को कोई असुविधा न हो। इस मौके पर इंतजामिया कमेटी के सदर हुसैन वाहीदी, सेक्रेटरी राज अली अंसारी, नायब सदर मोहम्मद अली, नायब सेक्रेटरी अली शेर, हाजी सत्तार, हाजी इसरार अहमद, साकिब अंसारी, मोहम्मद मुलतजा सिद्दीकी, फिरोज अहमद, शब्बीर अहमद, अमजद, परवेज, आरीफ सहित बड़ी संख्या में मुस्लिम भाई मौजूद रहे। नमाज अदा करने के बाद ईदगाह का नजारा और भी खास हो गया। लोग एक-दूसरे से गले मिलते नजर आए, ईद की मुबारकबाद देते रहे और हर तरफ खुशियों की गूंज सुनाई दी। बच्चों की हंसी, बड़ों की दुआएं और हर चेहरे पर सुकून—ये नजारा अपने आप में बेहद खास और दिल को सुकून देने वाला था। इस मौके पर लोगों ने देश में अमन, शांति और तरक्की के लिए दुआएं भी मांगी। साथ ही समाज में आपसी भाईचारा और एकता बनाए रखने का संदेश दिया गया। वाकई, ईद का यह त्योहार सिर्फ खुशियां मनाने का ही नहीं, बल्कि एक-दूसरे के करीब आने, दिलों को जोड़ने और मोहब्बत फैलाने का भी मौका होता है—और ओबरा नगर में आज यही खूबसूरत तस्वीर देखने को मिली।1
- Post by आजाद जमावादी1
- संपूर्ण राम चरित मानस पाठ दुर्गा मंदिर गुरुद्वारा के पास गायक आशुतोष पांडेय1
- Post by @PappuKumar-ky6qb you tube my channel1
- Post by RISHI RAI1
- Post by आजाद जमावादी1