logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

ओवरलोड कोयला ट्रक बना काल, एक युवक की दर्दनाक मौत सोनभद्र। शक्तिनगर थाना क्षेत्र में देर रात हुए एक भीषण सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। जानकारी के अनुसार, यह हादसा एनसीएल खड़िया-दूधीचुआ के बीच रेलवे क्रॉसिंग के पास हुआ, जहां ओवरलोड कोयला लदे ट्रक से अचानक एक भारी कोयले का टुकड़ा सड़क पर गिर गया। इसी दौरान वहां से गुजर रहे बाइक सवार दो युवक उसकी चपेट में आ गए। हादसा इतना भयावह था कि एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसका इलाज अस्पताल में जारी है। घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर घंटों प्रदर्शन किया। स्थानीय लोगों का आरोप है कि क्षेत्र में ओवरलोड कोयला वाहनों की वजह से लगातार हादसे हो रहे हैं लेकिन प्रशासन इस पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर रहा। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद हालात को नियंत्रित किया। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

10 hrs ago
user_पत्रकार किरण गौड़ (ब्यूरो चीफ)
पत्रकार किरण गौड़ (ब्यूरो चीफ)
Media company ओबरा, सोनभद्र, उत्तर प्रदेश•
10 hrs ago

ओवरलोड कोयला ट्रक बना काल, एक युवक की दर्दनाक मौत सोनभद्र। शक्तिनगर थाना क्षेत्र में देर रात हुए एक भीषण सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। जानकारी के अनुसार, यह हादसा एनसीएल खड़िया-दूधीचुआ के बीच रेलवे क्रॉसिंग के पास हुआ, जहां ओवरलोड कोयला लदे ट्रक से अचानक एक भारी कोयले का टुकड़ा सड़क पर गिर गया। इसी दौरान वहां से गुजर रहे बाइक सवार दो युवक उसकी चपेट में आ गए। हादसा इतना भयावह था कि एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसका इलाज अस्पताल में जारी है। घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर घंटों प्रदर्शन किया। स्थानीय लोगों का आरोप है कि क्षेत्र में ओवरलोड कोयला वाहनों की वजह से लगातार हादसे हो रहे हैं लेकिन प्रशासन इस पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर रहा। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद हालात को नियंत्रित किया। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

More news from Sonbhadra and nearby areas
  • मऊ । शनिवार को ईद-उल-फितर त्यौहार के अवसर पर पुलिस अधीक्षक मऊ इलामारन जी द्वारा पुलिस बल के साथ जनपद मऊ नगर क्षेत्र के विभिन्न ईदगाहों व मस्जिदो तथा मुख्य मार्गों/आवागमन के रास्तों पर भ्रमणशील रहकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया एवं ड्यूटी में लगे अधिकारी/कर्मचारीगणों को शांति व सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत लगातार सतर्क/मुस्तैद रहकर ड्यूटी सम्पादित करने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
    4
    मऊ । शनिवार  को ईद-उल-फितर त्यौहार के अवसर पर पुलिस अधीक्षक मऊ इलामारन जी द्वारा पुलिस बल के साथ जनपद मऊ नगर क्षेत्र के विभिन्न ईदगाहों व मस्जिदो तथा मुख्य मार्गों/आवागमन के रास्तों पर भ्रमणशील रहकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया एवं ड्यूटी में लगे अधिकारी/कर्मचारीगणों को शांति व सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत लगातार सतर्क/मुस्तैद रहकर ड्यूटी सम्पादित करने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
    user_RISHI RAI
    RISHI RAI
    Obra, Sonbhadra•
    10 hrs ago
  • Post by @PappuKumar-ky6qb you tube my channel
    1
    Post by @PappuKumar-ky6qb you tube my channel
    user_@PappuKumar-ky6qb you tube my channel
    @PappuKumar-ky6qb you tube my channel
    Farmer Robertsganj, Sonbhadra•
    4 hrs ago
  • जनपद मथुरा में चंद्रशेखर उर्फ फरसा वाले बाबा की सड़क दुर्घटना में दुखद मृत्यु की घटना के सम्बन्ध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मथुरा श्री श्लोक कुमार का वक्तव्य थाना कोसी में दिनांक 21-03-2026 की रात्रि में लगभग 03:00 से 04:00 बजे के बीच में चंद्रशेखर उर्फ फरसा बाबा के द्वारा एक वाहन को संदिग्ध मान करके रोका गया था, उसी समय घना कोहरा होने के कारण पीछे से एक अन्य ट्रक जो कि राजस्थान नंबर का था, उसके द्वारा आकर बाबा को हिट किया गया जिसमें कि इनकी मृत्यु हो गई। ​जो कंटेनर बाबा के द्वारा रोका गया था उसमें किराने का सामान पाया गया और जिस ट्रक ने पीछे से टक्कर मारी वह राजस्थान नंबर का था, जिसमें तार लदे हुए थे। ट्रक के चालक और परिचालक दोनों अलवर, राजस्थान के रहने वाले हैं। दुर्घटना में ट्रक भी दुर्घटनाग्रस्त हो गया है और चालक भी चोटिल हुआ है जो कि उपचाररत है। प्रकरण ​में गोतस्करी की किसी प्रकार की बात नहीं आई है। जो कुछ लोग इस घटना को लेकर के इकट्ठे हुए थे और उनके द्वारा थाना छाता क्षेत्र में जाम लगाया गया व पथराव किया गया था, आवश्यक बल प्रयोग करके जाम खुलवा दिया गया है। प्रकरण में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
    1
    जनपद मथुरा में चंद्रशेखर उर्फ फरसा वाले बाबा की सड़क दुर्घटना में दुखद मृत्यु की घटना के सम्बन्ध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मथुरा श्री श्लोक कुमार का वक्तव्य
थाना कोसी में दिनांक 21-03-2026 की रात्रि में लगभग 03:00 से 04:00 बजे के बीच में चंद्रशेखर उर्फ फरसा बाबा के द्वारा एक वाहन को संदिग्ध मान करके रोका गया था, उसी समय घना कोहरा होने के कारण पीछे से एक अन्य ट्रक जो कि राजस्थान नंबर का था, उसके द्वारा आकर बाबा को हिट किया गया जिसमें कि इनकी मृत्यु हो गई।
​जो कंटेनर बाबा के द्वारा रोका गया था उसमें किराने का सामान पाया गया और जिस ट्रक ने पीछे से टक्कर मारी वह राजस्थान नंबर का था, जिसमें तार लदे हुए थे। ट्रक के चालक और परिचालक दोनों अलवर, राजस्थान के रहने वाले हैं। दुर्घटना में ट्रक भी दुर्घटनाग्रस्त हो गया है और चालक भी चोटिल हुआ है जो कि उपचाररत है।
प्रकरण ​में गोतस्करी की किसी प्रकार की बात नहीं आई है। जो कुछ लोग इस घटना को लेकर के इकट्ठे हुए थे और उनके द्वारा थाना छाता क्षेत्र में जाम लगाया गया व पथराव किया गया था, आवश्यक बल प्रयोग करके जाम खुलवा दिया गया है। प्रकरण में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
    user_Bharat kumar bharat
    Bharat kumar bharat
    पत्रकार Robertsganj, Sonbhadra•
    5 hrs ago
  • संपूर्ण राम चरित मानस पाठ दुर्गा मंदिर गुरुद्वारा के पास गायक आशुतोष पांडेय
    1
    संपूर्ण राम चरित मानस पाठ दुर्गा मंदिर गुरुद्वारा के पास गायक आशुतोष पांडेय
    user_संजय श्रीवास्तव ( ब्यूरो चीफ)
    संजय श्रीवास्तव ( ब्यूरो चीफ)
    पत्रकार Dudhi, Sonbhadra•
    23 hrs ago
  • Post by Singrauli Madhya Pradesh
    1
    Post by Singrauli Madhya Pradesh
    user_Singrauli Madhya Pradesh
    Singrauli Madhya Pradesh
    सिंगरौली नगर, सिंगरौली, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
  • Singrauli सरई बना स्वास्थ्य सेवा का केंद्र, एक ही जगह मिली मल्टीस्पेशियलिटी सुविधाएं..
    1
    Singrauli सरई बना स्वास्थ्य सेवा का केंद्र, एक ही जगह मिली मल्टीस्पेशियलिटी सुविधाएं..
    user_Journalist Manu Kumar shah
    Journalist Manu Kumar shah
    News Anchor सिंगरौली नगर, सिंगरौली, मध्य प्रदेश•
    8 hrs ago
  • Post by RISHI RAI
    1
    Post by RISHI RAI
    user_RISHI RAI
    RISHI RAI
    Obra, Sonbhadra•
    15 hrs ago
  • Post by @PappuKumar-ky6qb you tube my channel
    1
    Post by @PappuKumar-ky6qb you tube my channel
    user_@PappuKumar-ky6qb you tube my channel
    @PappuKumar-ky6qb you tube my channel
    Farmer Robertsganj, Sonbhadra•
    4 hrs ago
  • Post by Singrauli Madhya Pradesh
    1
    Post by Singrauli Madhya Pradesh
    user_Singrauli Madhya Pradesh
    Singrauli Madhya Pradesh
    सिंगरौली नगर, सिंगरौली, मध्य प्रदेश•
    11 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.