Shuru
Apke Nagar Ki App…
@PappuKumar-ky6qb you tube my channel
More news from Sonbhadra and nearby areas
- यूपी: सोनभद्र पुलिस ने कफ सिरप तस्करी नेटवर्क का किया भंडाफोड़ कोलकाता से आरोपी जुबैर शेख गिरफ्तार1
- (दैनिक अयोध्या टाइम्स सोनभद्र) अमान खान ब्यूरो चीफ सोनभद्र। जनपद में ईद-उल-फितर का पर्व हर्षोल्लास और शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। सुरक्षा व्यवस्था को अभेद्य बनाने के लिए शनिवार को पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक वर्मा ने स्वयं मोर्चा संभाला और रॉबर्ट्सगंज क्षेत्र के विभिन्न नमाज स्थलों व प्रमुख चौराहों पर सुरक्षा व यातायात व्यवस्था का स्थलीय निरीक्षण किया। सुरक्षा व्यवस्था के मुख्य बिंदु: एसपी का औचक निरीक्षण: पुलिस अधीक्षक ने रॉबर्ट्सगंज में ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल को सतर्कता बरतने और यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के कड़े निर्देश दिए। अपर पुलिस अधीक्षक की मुस्तैदी: एएसपी श्री अनिल कुमार ने दुद्धी क्षेत्र का भ्रमण कर नमाज स्थलों की सुरक्षा परखी और अधीनस्थ कर्मचारियों को मुस्तैद रहने की हिदायत दी। सर्किल स्तर पर निगरानी: जनपद के सभी क्षेत्राधिकारियों (COs) ने अपने-अपने सर्किल में गश्त कर शांतिपूर्ण ढंग से नमाज संपन्न कराई। शांतिपूर्ण समापन: पुलिस प्रशासन की व्यापक तैयारियों के चलते पूरे जनपद में नमाज सकुशल और भाईचारे के वातावरण में संपन्न हुई। कहीं से भी किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली और कानून-व्यवस्था पूरी तरह सामान्य रही।4
- Post by @PappuKumar-ky6qb you tube my channel1
- सोनभद्र में मौसम का मिजाज शुक्रवार शाम से ही बदल गया शाम को ठंडी हवाओं ने ठंडक का एहसास कराया तो वही रात्रि 11 बजे के आसपास हुई धुआंधार बारिश से मौसम अचानक बदल गया, लगभग 15 मिनट तक धुआंधार बारिश हुई इससे मार्च के महीने में ही बढ़ते तापमान पर ब्रेक लग गया और तापमान लगभग 5 डिग्री नीचे पहुंच गया। लेकिन अचानक कोई इस बारिश को लेकर किसान परेशान हैं कई किसानों कहना है गेहूं की फसल खलिहान में है, और बहुत से किसानों की फसल तो अभी भी खेत में तैयार है ऐसे में बारिश के चलते गेहूं की फसल को नुकसान पहुंचाने का अंदेशा भी जताया जा रहा है बहरहाल बे मौसम हुई इस बरसात से जहां एक तरफ गर्मी पर ब्रेक लगा वहीं किसानों के लिये नुकसानदायक बताया जा रहा है।1
- सोनभद ओबरा नगर के भलुआ टोला स्थित ईदगाह में आज ईद-उल-फितर की नमाज बेहद अकीदत, शांति और अनुशासन के साथ अदा की गई। सुबह से ही नमाजियों का ईदगाह पहुंचना शुरू हो गया था और देखते ही देखते पूरा परिसर खचाखच भर गया। छोटे बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक हर कोई नए परिधानों में, चेहरे पर मुस्कान और दिल में खुशियां लिए ईदगाह की ओर बढ़ता नजर आया। नमाज के दौरान पूरा माहौल इबादत, भाईचारे और मोहब्बत से सराबोर दिखा। नमाज अदा होने के बाद लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी और खुशियां साझा कीं। ईदगाह परिसर में बच्चों की खिलखिलाहट, बड़ों की दुआएं और हर चेहरे पर सुकून देखने को मिला, जिसने माहौल को और भी खास बना दिया। इस आयोजन को सफल बनाने में इंतजामिया कमेटी की अहम भूमिका रही। कमेटी के सदर हुसैन वाहीदी, सेक्रेटरी राज अली अंसारी, नायब सदर मोहम्मद अली, नायब सेक्रेटरी अली शेर, हाजी सत्तार, हाजी इसरार अहमद, साकिब अंसारी, मोहम्मद मुलतजा सिद्दीकी, फिरोज अहमद, शब्बीर अहमद, अमजद, परवेज, आरीफ समेत बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग मौजूद रहे। वहीं आदर्श नगर पंचायत ओबरा का भी सराहनीय सहयोग देखने को मिला, जिससे नमाजियों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं हुई। इस अवसर पर लोगों ने देश में अमन, शांति और तरक्की के लिए दुआएं मांगीं और समाज में आपसी भाईचारा व एकता बनाए रखने का संदेश दिया। ईद का यह पर्व सिर्फ खुशियों का ही नहीं, बल्कि दिलों को जोड़ने और मोहब्बत बांटने का भी प्रतीक है—और ओबरा नगर में आज इसकी एक खूबसूरत झलक देखने को मिली।1
- जनपद सोनभद्र घोरावल तहसील के ग्राम भैसवार में धरनारत किसानों का धरना प्रदर्शन 306 दिन पहुचा इस धरना का नेतृत्व कर रहे हैं भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति के जिला अध्यक्ष बिरजू कुशवाहा इस धरने में जिला सचिव संजय कुमार यादव अवधेश कुमार मौर्य रामानंद मौर्य राजाराम गुंजन आदि ग्रामीण भारी संख्या में मौजूद रहे3
- Post by RISHI RAI1
- Post by @PappuKumar-ky6qb you tube my channel1