डूंगरपुर प्रशासन अलर्ट: सड़क हादसों पर लगेगी लगाम, अपराधियों और नशे के कारोबारियों की खेर नही होगी कड़ी कार्रवाई डूंगरपुर प्रशासन अलर्ट: सड़क हादसों पर लगेगी लगाम, अपराधियों और नशे के कारोबारियों की खेर नही होगी कड़ी कार्रवाई ब्यूरो रिपोर्ट राकेश कलाल कुआं हर खबर वागड़ कुआं / डूंगरपुर। सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने, कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने तथा अवैध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए डूंगरपुर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट हो गया है। मंगलवार को जिला कलक्टर देशलदान की अध्यक्षता और जिला पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार की मौजूदगी में जिला परिषद के ईडीपी सभागार में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में सड़क सुरक्षा से लेकर अतिक्रमण, यातायात नियमों की पालना, अवैध खेती और अपराधी प्रवृत्ति के लोगों पर निगरानी जैसे कई गंभीर मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। जिला कलक्टर ने सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए चिन्हित ब्लैक स्पॉट पर किए गए सुधार कार्यों की समीक्षा की और शेष कार्यों को प्राथमिकता के साथ पूरा करने के निर्देश दिए। राष्ट्रीय राजमार्गों और प्रमुख सड़कों पर अतिक्रमण हटाने, झाड़ियों की कटाई और सड़क सुरक्षा के जरूरी इंतजामों को भी तेज करने के निर्देश दिए गए। यातायात नियमों को लेकर भी प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालान, जुर्माना और लंबित मामलों की समीक्षा करते हुए जिला कलक्टर ने कहा कि सड़क सुरक्षा के मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निजी स्कूलों में चलने वाली बाल वाहिनियों की सुरक्षा पर भी विशेष जोर दिया गया। औचक निरीक्षण कर नियमों का उल्लंघन मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। वहीं, बिछीवाड़ा और सागवाड़ा क्षेत्र में सड़क किनारे अतिक्रमण हटाने के लिए संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। बैठक का सबसे अहम संदेश रहा—अवैध गतिविधियों और अपराधी प्रवृत्ति के लोगों पर कड़ी निगरानी। जिला कलक्टर श्री देशलदान ने अवैध खेती पर विशेष नजर रखने और संवेदनशील क्षेत्रों में सतर्कता बढ़ाने के निर्देश दिए। आगामी नगर निकाय और पंचायती राज चुनावों को देखते हुए अपराधी प्रवृत्ति के लोगों को चिन्हित कर उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करने के भी निर्देश दिए गए। इसी दौरान जिला पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार ने मादक एवं नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने साफ कहा कि नशे की खेती, उत्पादन, खरीद-फरोख्त, सेवन और भंडारण जैसी अवैध गतिविधियों पर प्रभावी कार्रवाई की जाए। नाकाबंदी और चेकिंग के दौरान संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष नजर रखी जाए और नशीले पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई में किसी भी तरह की लापरवाही नहीं हो। संदेश साफ है—सड़क सुरक्षा हो, कानून व्यवस्था हो या फिर नशे और अपराध के खिलाफ कार्रवाई, डूंगरपुर प्रशासन अब पूरी सख्ती के मूड में है। हर खबर वागड़ न्यूज़ | डूंगरपुर खबरों को फॉलो करें, लाइक करें और अपनी राय कमेंट में जरूर बताएं।
डूंगरपुर प्रशासन अलर्ट: सड़क हादसों पर लगेगी लगाम, अपराधियों और नशे के कारोबारियों की खेर नही होगी कड़ी कार्रवाई डूंगरपुर प्रशासन अलर्ट: सड़क हादसों पर लगेगी लगाम, अपराधियों और नशे के कारोबारियों की खेर नही होगी कड़ी कार्रवाई ब्यूरो रिपोर्ट राकेश कलाल कुआं हर खबर वागड़ कुआं / डूंगरपुर। सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने, कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने तथा अवैध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए डूंगरपुर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट हो गया है। मंगलवार को जिला कलक्टर देशलदान की अध्यक्षता और जिला पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार की मौजूदगी में जिला परिषद के ईडीपी सभागार में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में सड़क सुरक्षा से लेकर अतिक्रमण, यातायात नियमों की पालना, अवैध खेती और अपराधी प्रवृत्ति के लोगों पर निगरानी जैसे कई गंभीर मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। जिला कलक्टर ने सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए चिन्हित ब्लैक स्पॉट पर किए गए सुधार कार्यों की समीक्षा की और शेष कार्यों को प्राथमिकता के साथ पूरा करने के निर्देश दिए। राष्ट्रीय राजमार्गों और प्रमुख सड़कों पर अतिक्रमण हटाने, झाड़ियों की कटाई और सड़क सुरक्षा के जरूरी इंतजामों को भी तेज करने के निर्देश दिए गए। यातायात नियमों को लेकर भी प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालान, जुर्माना और लंबित मामलों की समीक्षा करते हुए जिला कलक्टर ने कहा कि सड़क सुरक्षा के मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निजी स्कूलों में चलने वाली बाल वाहिनियों की सुरक्षा पर भी विशेष जोर दिया गया। औचक निरीक्षण कर नियमों का उल्लंघन मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। वहीं, बिछीवाड़ा और सागवाड़ा क्षेत्र में सड़क किनारे अतिक्रमण हटाने के लिए संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। बैठक का सबसे अहम संदेश रहा—अवैध गतिविधियों और अपराधी प्रवृत्ति के लोगों पर कड़ी निगरानी। जिला कलक्टर श्री देशलदान ने अवैध खेती पर विशेष नजर रखने और संवेदनशील क्षेत्रों में सतर्कता बढ़ाने के निर्देश दिए। आगामी नगर निकाय और पंचायती राज चुनावों को देखते हुए अपराधी प्रवृत्ति के लोगों को चिन्हित कर उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करने के भी निर्देश दिए गए। इसी दौरान जिला पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार ने मादक एवं नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने साफ कहा कि नशे की खेती, उत्पादन, खरीद-फरोख्त, सेवन और भंडारण जैसी अवैध गतिविधियों पर प्रभावी कार्रवाई की जाए। नाकाबंदी और चेकिंग के दौरान संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष नजर रखी जाए और नशीले पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई में किसी भी तरह की लापरवाही नहीं हो। संदेश साफ है—सड़क सुरक्षा हो, कानून व्यवस्था हो या फिर नशे और अपराध के खिलाफ कार्रवाई, डूंगरपुर प्रशासन अब पूरी सख्ती के मूड में है। हर खबर वागड़ न्यूज़ | डूंगरपुर खबरों को फॉलो करें, लाइक करें और अपनी राय कमेंट में जरूर बताएं।
- बेनेश्वर धाम के महंत अच्युतानंदजी महाराज पहुंचे कुआं, शोक संतप्त परिवार को बंधाया ढांढस बेनेश्वर धाम के महंत अच्युतानंदजी महाराज पहुंचे कुआं, शोक संतप्त परिवार को बंधाया ढांढस हर खबर वागड़ कुआं/ डूंगरपुर। कुआं गांव निवासी प्राची पुत्री अशोक कुमार कलाल का महज 18 वर्ष की उम्र में 17 अगस्त को निधन हो गया। युवा अवस्था में हुए इस असामयिक निधन से कुआं गांव सहित कलाल समाज में शोक की लहर है। परिवार के साथ समाजजन भी इस दुखद घटना से गमगीन हैं। निधन की सूचना पर बेनेश्वर धाम के महंत अच्युतानंदजी महाराज कुआं पहुंचे और शोक संतप्त परिवार से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया। महंतजी ने परिजनों को इस कठिन घड़ी में धैर्य रखने तथा दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। इस दौरान उन्होंने परिवार के सदस्यों को सांत्वना देते हुए कहा कि असमय किसी अपने को खोने का दुख बेहद पीड़ादायक होता है। ऐसे समय में समाज और परिजनों का साथ ही सबसे बड़ा संबल होता है। 18 वर्षीय प्राची के निधन से गांव और समाज में शोक का माहौल है। ग्रामीणों एवं समाजजनों ने भी परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।1
- गौरीशंकर लबाना की स्मृति में पौधरोपण, विद्यार्थियों को बांटे बैग राजकीय प्राथमिक विद्यालय बांकड़ा में आदर्श शिक्षक एवं समाजसेवी स्व. गौरीशंकर लबाना की प्रथम पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि एवं स्मृति कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत स्व. लबाना के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देने के साथ हुई। उपस्थितजनों ने उनके शिक्षा के प्रति समर्पण, संस्कारों और समाजसेवा में योगदान को याद किया। कार्यक्रम में सहायक मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी हमराज सिंह, डॉ. अशोक राव, पूर्व प्रधानाचार्य कांतिलाल, सुल्तान सिंह चौहान, प्रवीण लबाना, सुखराम लबाना, स्थानीय प्रधानाचार्य महेंद्र लबाना, जयंतीलाल कलाल, चंदूभाई लबाना, पूर्व गिरदावर अमरसिंह लबाना, मनीलाल डामोर, पूर्व सरपंच लक्ष्मणभाई लबाना, कोमेंद्र सिंह, रामसोर के प्रधानाचार्य जसवंत लबाना, भारत विकास परिषद अध्यक्ष महेंद्र देचिया, डॉ. निखिल जैन एवं विद्यालय प्रधानाचार्य रमेश डामोर सहित कई गणमान्यजन मौजूद रहे। डॉ. प्रफुल्ल लबाना ने अतिथियों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि स्व. गौरीशंकर लबाना के आदर्श और शिक्षा के प्रति समर्पण सदैव समाज के लिए प्रेरणास्रोत रहेंगे। श्रद्धांजलि सभा के बाद विद्यालय परिसर में पौधरोपण किया गया। विद्यार्थियों को पाठ्य सामग्री एवं स्कूल बैग के स्थान पर विद्यालयी बस्ते भी वितरित किए गए। परिवार की ओर से विद्यालय के सभी विद्यार्थियों को सामूहिक भोज करवाया गया। कार्यक्रम का संचालन पोपट लबाना ने किया, जबकि अनेरी ने आभार जताया। परिवारजनों एवं ग्रामीणों ने शिक्षा, संस्कार, पर्यावरण संरक्षण और समाजसेवा के कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। परिवार की ओर से बताया गया कि स्व. गौरीशंकर लबाना की स्मृति में सेवा कार्य आगे भी जारी रहेंगे।4
- 🚨 डूंगरपुर में बड़ा स्कूल हादसा, गनीमत रही टला बड़ा नुकसान! राजस्थान के डूंगरपुर जिले के सन्तु देवकी स्थित अपर प्राथमिक स्कूल में 24 अगस्त को जर्जर कमरे की छत अचानक गिर गई। हादसे के समय स्कूल में करीब 120 बच्चे पढ़ रहे थे। राहत की बात यह रही कि जिस कमरे की छत गिरी, वह करीब एक साल से बंद था, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। सवाल यह है कि जब सरकारी स्कूलों की इमारतें जर्जर हालत में हैं, तो शिक्षा विभाग और प्रशासन समय रहते इनकी मरम्मत क्यों नहीं करवाता? बच्चों की सुरक्षा से बढ़कर कुछ नहीं। जिम्मेदार विभाग को जिले के सभी जर्जर स्कूल भवनों का तत्काल निरीक्षण करवाकर आवश्यक मरम्मत एवं पुनर्निर्माण करवाना चाहिए। 📢 सरकार से मांग है कि स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए और जर्जर भवनों पर तत्काल कार्रवाई हो। #Dungarpur #Rajasthan #SchoolAccident #SchoolSafety हमारे न्यूज चैनल को शैयर करें साथ ही सस्काइबर करना ना भूलें 👇1
- सीमलवाड़ा में फीनो फाइनेंस ई मित्र संचालक ने व्यक्ति की मारपीट की1
- *नटखट कान्हा ओर राधा के साथ झूमे नाव मनोरथी* गीतेश पंड्या *नटखट कान्हा ओर राधा के साथ झूमे नाव मनोरथी* गीतेश पंड्या संवाददाता डूंगरपुर। डूंगरपुर। नया महादेव मंदिर परिसर में श्रावण मास में चल रहे नाव मनोरथ कार्यक्रम में प्रतिदिन शहर निवासी ओर सनातनी भक्तों द्वारा लड्डू गोपाल की नौका विहार यात्रा का सुमधुर भजनों ओर रास गरबा नृत्य के साथ आनंद लिया जा रहा है। इसी क्रम में कल के नाव मनोरथ कार्यक्रम में सौम्या भट्ट ओर द्विशा झा द्वारा नटखट कान्हा ओर राधा की वेश भूषा में नाव मनोरथ कार्यक्रम किया गया। अंजली जोशी और मोहित भंडारी द्वारा भी नाव मनोरथ कार्यक्रम में युगल जोड़ी के तौर पर अपनी भूमिका निभाई। हियान जोशी ने भी अपनी बाल भूमिका प्रस्तुत की। नाव मनोरथ कार्यक्रम में बड़ी संख्या में उपस्थित श्रद्धालुओं द्वारा दोनों ही जोड़ी को बहुत भक्ति भावना के साथ प्यार सम्मान दिया गया। पूरे उत्साह उमंग के साथ भक्ति गीत पर रास गरबा नृत्य के उत्सव का आनंद प्राप्त किया।3
- डूंगरपुर में सूने मकान में लाखो की चोरी का खुलासा, दो शातिर चोर गिरफ्तार, एक आरोपी पर पूर्व में दर्ज है 20 प्रकरण एंकर इंट्रो- डूंगरपुर जिले की धम्बोला थाना पुलिस ने चूण्डावाडा गांव में सूने मकान में हुई लाखो की चोरी की वारदात का पर्दाफाश करते हुए दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद कर ली है, वहीं चोरी गए सोने-चांदी के आभूषणों और नकदी की बरामदगी के प्रयास तेज कर दिए गए हैं। गिरफ्तार एक आरोपी के खिलाफ राजस्थान के कई जिलो में 20 मामले दर्ज है | बॉडी- डूंगरपुर जिले के धम्बोला थाने के सीआई चंद्रशेखर किलाणिया ने बताया कि चूण्डावाडा निवासी अमरसिंह चुण्डावत ने थाना धम्बोला में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 16 अगस्त 2026 को वे अपने परिवार सहित किसी आवश्यक कार्य से घर में ताला लगाकर बाहर गए थे। 17 अगस्त की सुबह जब उनकी पत्नी घर लौटीं, तो मुख्य दरवाजे का नकतोसा टूटा हुआ था और कमरे में रखी तिजोरी खुली पड़ी थी। चोर तिजोरी में रखे सोने की चैन, अंगूठी, कान की बाली, पेंडल, करीब 500 ग्राम चांदी, 50,000 रुपये नकद और एक मोबाइल फोन चुराकर फरार हो गए थे। रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। टीम ने तकनीकी साक्ष्यों, मुखबिर तंत्र और पुराने अपराधियों की गतिविधियों पर नजर रखते हुए लोकेश कटारा और गंगाराम परमार को चिन्हित किया। मुखबिर की सूचना पर धम्बोला पावरहाउस तिराहे के पास नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने बाइक से भागने का प्रयास कर रहे दोनों आरोपियों को धर दबोचा। पूछताछ करने पर दोनों आरोपियों ने चूण्डावाडा गांव में चोरी की वारदात को अंजाम देना स्वीकार कर लिया। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी लोकेश और गंगाराम की मुलाकात अहमदाबाद (गुजरात) में मजदूरी के दौरान हुई थी। दोनों के बीच गहरी दोस्ती हो गई और उन्होंने आगामी त्योहारों से पहले अच्छा पैसा इकट्ठा करने के लिए चोरी की साजिश रची थी | पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी गंगाराम पुत्र लक्ष्मण परमार शातिर एवं आदतन अपराधी (हिस्ट्रीशीटर) है। इसके खिलाफ जिला राजसमंद, उदयपुर और डूंगरपुर के विभिन्न थानों में हत्या, हत्या का प्रयास, चोरी, नकबजनी, लूट और मारपीट जैसी गंभीर धाराओं में कुल 20 मामले दर्ज हैं। फिलहाल धम्बोला थाना पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से चोरी गए माल-मशरूका की बरामदगी के लिए गहनता से पूछताछ कर रही है।1
- कुशलगढ, मुस्लिम समाज ने निकाला बारावफात पर जुलुस ढोल की थाप पर थिरके युवाओं के कदम (ईद-ए-मिलाद-उन-नबी ﷺ) - रहमत का दिन* प्राइम न्यूज राजस्थान ब्यूरो रिपोर्ट धर्मेन्द्र कुमार सोनी इस्लामी कैलेंडर का तीसरा महीना रबी-उल-अव्वल इस्लाम में बहुत बरकत वाला माना जाता है। इसी महीने की 12 तारीख को पूरी दुनिया में *बारावफात* का त्योहार बड़े ही अदब और एहतराम के साथ मनाया जाता है। इसे *ईद-ए-मिलाद-उन-नबी* भी कहा जाता है। "बारा" का मतलब बारह होता है और "वफात" का मतलब दुनिया से पर्दा फरमाना होता है। इस्लामी तारीख के मुताबिक 12 रबी-उल-अव्वल को पैगंबर-ए-इस्लाम हजरत मोहम्मद ﷺ की पैदाइश हुई और इसी तारीख को आपने दुनिया से पर्दा भी किया, इसलिए इस दिन को बारावफात कहा जाता है। आपका जन्म सन 570 ईस्वी में अरब के मक्का शहर में हुआ था। आपके वालिद का नाम हजरत अब्दुल्ला और वालिदा का नाम हजरत आमना था। *बारावफात क्यों मनाई जाती है?* पैगंबर हजरत मोहम्मद ﷺ को इस्लाम में अल्लाह के आखिरी पैगंबर माना जाता है। आपने 63 साल की जिंदगी में पूरी इंसानियत को एक नया रास्ता दिखाया। जब दुनिया में अंधेरा था, बेटियों को जिंदा दफन किया जाता था, गरीबों पर जुल्म होता था, तब आपने अमन, इंसाफ और बराबरी का पैगाम दिया। आपने फरमाया कि सभी इंसान एक ही माँ-बाप की औलाद हैं, कोई छोटा-बड़ा नहीं। औरतों को इज्जत दो, यतीमों के सर पर हाथ रखो, पड़ोसियों का ख्याल रखो चाहे वो किसी भी मजहब का हो। बारावफात उसी रहमत और इंसानियत के पैगाम को याद करने का दिन है। *कैसे मनाते हैं बारावफात?* *1. जुलूस-ए-मोहम्मदी:* बारावफात की सबसे बड़ी पहचान है जुलूस। सुबह फजर की नमाज के बाद से ही बच्चे, जवान और बुजुर्ग हरे झंडे, सफेद टोपी और नए कपड़े पहनकर घरों से निकलते हैं। "आका की आमद मरहबा, सरकार की आमद मरहबा" और "लब्बैक या रसूल अल्लाह" के नारों से पूरा माहौल गूंज उठता है। डूंगरपुर, बांसवाड़ा, सागवाड़ा, उदयपुर, जयपुर, अजमेर में बहुत बड़े जुलूस निकलते हैं। *2. सजावट और चिरागां:* इस मुबारक मौके पर मस्जिदों, दरगाहों, खानकाहों और घरों को फूलों, झंडियों और रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया जाता है। रात के वक्त चिरागां होता है, जो देखने में बहुत खूबसूरत लगता है। *3. मिलाद शरीफ और सीरत बयान:* मस्जिदों और घरों में मिलाद की महफिलें सजती हैं। उलेमा-ए-कराम पैगंबर साहब की जिंदगी जिसे सीरत-ए-पाक कहा जाता है, पर बयान करते हैं। नात-ख्वां हजरत की शान में नातें पढ़ते हैं और लोग बड़ी खामोशी से सुनते हैं। *4. लंगर, शरबत और खैरात:* इस दिन को रहमत का दिन समझा जाता है। जगह-जगह लंगर लगते हैं। शरबत, मिठाई, बिरयानी और फल बांटे जाते हैं। लोग गरीबों को कपड़े देते हैं, खाना खिलाते हैं और अल्लाह की राह में खर्च करते हैं। मान्यता है कि इस दिन किया गया नेक काम कई गुना सवाब देता है। *बारावफात का असली पैगाम क्या है?* बारावफात सिर्फ झंडे लगाने और जुलूस निकालने का नाम नहीं है। इसका असली मकसद है पैगंबर साहब की बताई हुई बातों पर अमल करना। आज दुनिया में नफरत, झूठ और धोखा बढ़ रहा है। ऐसे में आप ﷺ का पैगाम और भी जरूरी हो जाता है। आपने कहा - "तुम में से बेहतरीन वो है जिसका अखलाक सबसे अच्छा है।" अगर हम सच में आपसे मोहब्बत करते हैं तो हमें सच बोलना होगा, वादा निभाना होगा, किसी का दिल नहीं दुखाना होगा। *वागड़ में गंगा-जमुनी तहजीब* डूंगरपुर और बांसवाड़ा के वागड़ क्षेत्र में बारावफात पर एक खूबसूरत नजारा देखने को मिलता है। जुलूस जब निकलता है तो कई जगह हिंदू भाई भी पानी और शरबत की सबील लगाते हैं। यह हमारे देश की गंगा-जमुनी तहजीब और भाईचारे की सबसे बड़ी मिसाल है। अंत में यही कहना है कि बारावफात हमें इंसानियत का पाठ पढ़ाती है। आओ इस दिन हम यह अहद करें कि हम नफरत को मिटाकर मोहब्बत फैलाएंगे। बारावफात के जुलूस में कुशलगढ़ थानाधिकारी प्रवीण सिंह मय जाप्ता तैनात रहा वहीं पुरे कुशलगढ़ कस्बे में शांतिपूर्ण तरीके से जुलूस निकाला गया4
- डूंगरपुर प्रशासन अलर्ट: सड़क हादसों पर लगेगी लगाम, अपराधियों और नशे के कारोबारियों की खेर नही होगी कड़ी कार्रवाई डूंगरपुर प्रशासन अलर्ट: सड़क हादसों पर लगेगी लगाम, अपराधियों और नशे के कारोबारियों की खेर नही होगी कड़ी कार्रवाई ब्यूरो रिपोर्ट राकेश कलाल कुआं हर खबर वागड़ कुआं / डूंगरपुर। सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने, कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने तथा अवैध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए डूंगरपुर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट हो गया है। मंगलवार को जिला कलक्टर देशलदान की अध्यक्षता और जिला पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार की मौजूदगी में जिला परिषद के ईडीपी सभागार में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में सड़क सुरक्षा से लेकर अतिक्रमण, यातायात नियमों की पालना, अवैध खेती और अपराधी प्रवृत्ति के लोगों पर निगरानी जैसे कई गंभीर मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। जिला कलक्टर ने सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए चिन्हित ब्लैक स्पॉट पर किए गए सुधार कार्यों की समीक्षा की और शेष कार्यों को प्राथमिकता के साथ पूरा करने के निर्देश दिए। राष्ट्रीय राजमार्गों और प्रमुख सड़कों पर अतिक्रमण हटाने, झाड़ियों की कटाई और सड़क सुरक्षा के जरूरी इंतजामों को भी तेज करने के निर्देश दिए गए। यातायात नियमों को लेकर भी प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालान, जुर्माना और लंबित मामलों की समीक्षा करते हुए जिला कलक्टर ने कहा कि सड़क सुरक्षा के मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निजी स्कूलों में चलने वाली बाल वाहिनियों की सुरक्षा पर भी विशेष जोर दिया गया। औचक निरीक्षण कर नियमों का उल्लंघन मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। वहीं, बिछीवाड़ा और सागवाड़ा क्षेत्र में सड़क किनारे अतिक्रमण हटाने के लिए संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। बैठक का सबसे अहम संदेश रहा—अवैध गतिविधियों और अपराधी प्रवृत्ति के लोगों पर कड़ी निगरानी। जिला कलक्टर श्री देशलदान ने अवैध खेती पर विशेष नजर रखने और संवेदनशील क्षेत्रों में सतर्कता बढ़ाने के निर्देश दिए। आगामी नगर निकाय और पंचायती राज चुनावों को देखते हुए अपराधी प्रवृत्ति के लोगों को चिन्हित कर उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करने के भी निर्देश दिए गए। इसी दौरान जिला पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार ने मादक एवं नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने साफ कहा कि नशे की खेती, उत्पादन, खरीद-फरोख्त, सेवन और भंडारण जैसी अवैध गतिविधियों पर प्रभावी कार्रवाई की जाए। नाकाबंदी और चेकिंग के दौरान संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष नजर रखी जाए और नशीले पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई में किसी भी तरह की लापरवाही नहीं हो। संदेश साफ है—सड़क सुरक्षा हो, कानून व्यवस्था हो या फिर नशे और अपराध के खिलाफ कार्रवाई, डूंगरपुर प्रशासन अब पूरी सख्ती के मूड में है। हर खबर वागड़ न्यूज़ | डूंगरपुर खबरों को फॉलो करें, लाइक करें और अपनी राय कमेंट में जरूर बताएं।1