logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

गिरी गांव में भगवान के पोस्टर के साथ लगी समाजसेवी की फोटो फाड़ी, घटना सीसीटीवी में कैद गुरुवार दोपहर 1,बजे मिली जानकारी अनुसार रायपुर उपखंड क्षेत्र के गिरी गांव में माँ चामुंडा के पावन चित्र, हिंदू नववर्ष की शुभकामनाओं और एक समाजसेवी की फोटो से सजे पोस्टर को अज्ञात तत्वों द्वारा फाड़ने का मामला सामने आया है। पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसके आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है। जानकारी के अनुसार, पोस्टर में भगवान के चित्र के साथ गांव के एक समाजसेवी की फोटो भी लगी हुई थी, जिसे असामाजिक तत्वों ने नुकसान पहुंचाया। इस घटना के बाद ग्रामीणों में रोष व्याप्त है और इसे धार्मिक आस्था व सामाजिक एकता पर सीधा प्रहार बताया जा रहा है। घटना के विरोध में संबंधित समाजसेवी ने सोशल मीडिया पर कड़ा संदेश जारी करते हुए कहा कि यह केवल पोस्टर फाड़ने की घटना नहीं, बल्कि गांववासियों की आस्था, संस्कार और भावनाओं को ठेस पहुंचाने का प्रयास है। उन्होंने कहा कि गिरी गांव की वर्षों पुरानी शांति, भाईचारे और प्रेम की परंपरा को बिगाड़ने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा, “हम गिरी गांववासी शांतिप्रिय जरूर हैं, लेकिन कमजोर नहीं हैं। आज पोस्टर फाड़े गए हैं, कल किसी व्यक्ति पर हमला भी हो सकता है।” साथ ही उन्होंने न्यायपालिका पर भरोसा जताते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

4 hrs ago
user_जगदीश माली पत्रका र
जगदीश माली पत्रका र
रायपुर, पाली, राजस्थान•
4 hrs ago

गिरी गांव में भगवान के पोस्टर के साथ लगी समाजसेवी की फोटो फाड़ी, घटना सीसीटीवी में कैद गुरुवार दोपहर 1,बजे मिली जानकारी अनुसार रायपुर उपखंड क्षेत्र के गिरी गांव में माँ चामुंडा के पावन चित्र, हिंदू नववर्ष की शुभकामनाओं और एक समाजसेवी की फोटो से सजे पोस्टर को अज्ञात तत्वों द्वारा फाड़ने का मामला सामने आया है। पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसके आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है। जानकारी के अनुसार, पोस्टर में भगवान के चित्र के साथ गांव के एक समाजसेवी की फोटो भी लगी हुई थी, जिसे असामाजिक तत्वों ने नुकसान पहुंचाया। इस घटना के बाद ग्रामीणों में रोष व्याप्त है और इसे धार्मिक आस्था व सामाजिक एकता पर सीधा प्रहार बताया जा रहा है। घटना के विरोध में संबंधित समाजसेवी ने सोशल मीडिया पर कड़ा संदेश जारी करते हुए कहा कि यह केवल पोस्टर फाड़ने की घटना नहीं, बल्कि गांववासियों की आस्था, संस्कार और भावनाओं को ठेस पहुंचाने का प्रयास है। उन्होंने कहा कि गिरी गांव की वर्षों पुरानी शांति, भाईचारे और प्रेम की परंपरा को बिगाड़ने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा, “हम गिरी गांववासी शांतिप्रिय जरूर हैं, लेकिन कमजोर नहीं हैं। आज पोस्टर फाड़े गए हैं, कल किसी व्यक्ति पर हमला भी हो सकता है।” साथ ही उन्होंने न्यायपालिका पर भरोसा जताते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • जैतारण के पास चलती वैन में लगी भीषण आग, रात में मची अफरा-तफरी गुरुवार सुबह 10 बजे मिली जानकारी अनुसार जैतारण थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग पर बुधवार और गुरुवार की मध्य रात्रि एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जब एक चलती हुई वैन गाड़ी में अचानक आग लग गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोगों में दहशत फैल गई। सूचना मिलते ही जैतारण थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। वहीं, आग की गंभीरता को देखते हुए जैतारण नगर पालिका से दमकल की गाड़ी भी मौके पर बुलाई गई। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, हालांकि वैन गाड़ी को काफी नुकसान पहुंचा है। आग लगने के कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल पाया है,
    1
    जैतारण के पास चलती वैन में लगी भीषण आग, रात में मची अफरा-तफरी
गुरुवार सुबह 10 बजे मिली जानकारी अनुसार
जैतारण थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग पर बुधवार और गुरुवार की मध्य रात्रि एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जब एक चलती हुई वैन गाड़ी में अचानक आग लग गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोगों में दहशत फैल गई।
सूचना मिलते ही जैतारण थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। वहीं, आग की गंभीरता को देखते हुए जैतारण नगर पालिका से दमकल की गाड़ी भी मौके पर बुलाई गई। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, हालांकि वैन गाड़ी को काफी नुकसान पहुंचा है। आग लगने के कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल पाया है,
    user_जगदीश माली पत्रका र
    जगदीश माली पत्रका र
    रायपुर, पाली, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • केकड़ी में बढ़ती महंगाई, गैस सिलेंडर की कीमतों में उछाल और जिले का दर्जा समाप्त किए जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन का नेतृत्व पूर्व चिकित्सा मंत्री डॉ. रघु शर्मा और देहात जिलाध्यक्ष विकास चौधरी ने किया। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और पुतला दहन कर अपना विरोध जताया। इसके बाद पटेल मैदान स्थित कांग्रेस कार्यालय में सभा का आयोजन किया गया, जहां नेताओं ने सरकार पर तीखा हमला बोला। सभा को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री डॉ. रघु शर्मा ने कहा कि लाखों लोगों के संघर्ष और हस्ताक्षरों के बाद बने जिले को समाप्त करना जनता के साथ बड़ा अन्याय है। उन्होंने सरकार पर जनादेश का अपमान करने का आरोप लगाया और कहा कि यदि मापदंडों में कमी थी, तो उन्हें दूर किया जाना चाहिए था, न कि पूरे जिले को ही समाप्त कर देना चाहिए था। डॉ. रघु शर्मा ने यह भी आरोप लगाया कि विपक्ष की आवाज को दबाने और कार्यकर्ताओं को झूठे मुकदमों में फंसाने की कोशिश की जा रही है। साथ ही उन्होंने अजगरा चरागाह प्रकरण और शिलालेख विवाद पर कहा कि यदि भ्रष्टाचार के आरोप हैं तो निष्पक्ष जांच करवाई जाए, जिससे सच सामने आ सके। वहीं देहात जिलाध्यक्ष विकास चौधरी ने केंद्र सरकार की नीतियों पर निशाना साधते हुए कहा कि जो नेता पहले पेट्रोल-डीजल और गैस की कीमतों पर हंगामा करते थे, वे आज सत्ता में बैठकर चुप्पी साधे हुए हैं। उन्होंने स्थानीय प्रशासन और विधायक पर बजरी माफियाओं से मिलीभगत और भ्रष्टाचार के आरोप भी लगाए। सभा के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पटेल मैदान से अतिरिक्त जिला कलक्टर कार्यालय तक शव यात्रा निकाली और पुतला दहन कर विरोध दर्ज कराया। इस दौरान कई वरिष्ठ कांग्रेस नेता और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    1
    केकड़ी में बढ़ती महंगाई, गैस सिलेंडर की कीमतों में उछाल और जिले का दर्जा समाप्त किए जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया।
इस प्रदर्शन का नेतृत्व पूर्व चिकित्सा मंत्री डॉ. रघु शर्मा और देहात जिलाध्यक्ष विकास चौधरी ने किया।
प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और पुतला दहन कर अपना विरोध जताया।
इसके बाद पटेल मैदान स्थित कांग्रेस कार्यालय में सभा का आयोजन किया गया, जहां नेताओं ने सरकार पर तीखा हमला बोला।
सभा को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री डॉ. रघु शर्मा ने कहा कि लाखों लोगों के संघर्ष और हस्ताक्षरों के बाद बने जिले को समाप्त करना जनता के साथ बड़ा अन्याय है।
उन्होंने सरकार पर जनादेश का अपमान करने का आरोप लगाया और कहा कि यदि मापदंडों में कमी थी, तो उन्हें दूर किया जाना चाहिए था, न कि पूरे जिले को ही समाप्त कर देना चाहिए था।
डॉ. रघु शर्मा ने यह भी आरोप लगाया कि विपक्ष की आवाज को दबाने और कार्यकर्ताओं को झूठे मुकदमों में फंसाने की कोशिश की जा रही है।
साथ ही उन्होंने अजगरा चरागाह प्रकरण और शिलालेख विवाद पर कहा कि यदि भ्रष्टाचार के आरोप हैं तो निष्पक्ष जांच करवाई जाए, जिससे सच सामने आ सके।
वहीं देहात जिलाध्यक्ष विकास चौधरी ने केंद्र सरकार की नीतियों पर निशाना साधते हुए कहा कि जो नेता पहले पेट्रोल-डीजल और गैस की कीमतों पर हंगामा करते थे, वे आज सत्ता में बैठकर चुप्पी साधे हुए हैं।
उन्होंने स्थानीय प्रशासन और विधायक पर बजरी माफियाओं से मिलीभगत और भ्रष्टाचार के आरोप भी लगाए।
सभा के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पटेल मैदान से अतिरिक्त जिला कलक्टर कार्यालय तक शव यात्रा निकाली और पुतला दहन कर विरोध दर्ज कराया।
इस दौरान कई वरिष्ठ कांग्रेस नेता और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    user_Atma Ram Saini
    Atma Ram Saini
    Journalist Raipur, Pali•
    4 hrs ago
  • ICU में भर्ती मरीज (ब्यावर निवासी) बेड से गिरा सिर में चोट के बाद मौत; परिजनों ने अस्पताल पर लगाए गंभीर आरोप
    1
    ICU में भर्ती मरीज (ब्यावर निवासी) बेड से गिरा
सिर में चोट के बाद मौत; परिजनों ने अस्पताल पर लगाए गंभीर आरोप
    user_Super News
    Super News
    Media company ब्यावर, अजमेर, राजस्थान•
    1 hr ago
  • 🟥 राजू आपकी आवाज़ लोकल न्यूज़ – ब्यावर न्यूज़ कोड: AVA/RJ/BAR/260221/01 --- 🔴 गिरी गांव में पोस्टर फाड़ने की घटना CCTV में कैद 📍 ब्यावर जिला | जैतारण विधानसभा क्षेत्र के निकट, गिरी गांव गिरी गांव में धार्मिक पोस्टर फाड़ने की घटना अब CCTV फुटेज में सामने आई है। देर रात कुछ युवक हाथों में डंडे लिए घूमते हुए दिखाई दिए, जिन पर पोस्टर फाड़ने का संदेह जताया जा रहा है। 📸 सामने आए फुटेज में युवक संदिग्ध गतिविधियों के साथ गली में आते-जाते नजर आ रहे हैं, जिससे ग्रामीणों में आक्रोश और भी बढ़ गया है। --- ⚠️ ग्रामीणों में रोष गांववासियों का कहना है कि यह केवल पोस्टर फाड़ने की घटना नहीं, बल्कि उनकी आस्था और सामाजिक सौहार्द पर सीधा हमला है। --- 👮 जांच की मांग ग्रामीणों ने पुलिस से CCTV फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर सख्त कार्रवाई की मांग की है। --- 📢 गिरी गांव में शांति बनाए रखने और दोषियों को जल्द पकड़ने की मांग तेज --- #Beawar #Jaitaran #RajasthanNews #CCTVFootage #BreakingNews #LocalNews #CrimeNews #VillageNews #PublicReaction #NewsUpdate
    1
    🟥 राजू आपकी आवाज़ लोकल न्यूज़ – ब्यावर
न्यूज़ कोड: AVA/RJ/BAR/260221/01
---
🔴 गिरी गांव में पोस्टर फाड़ने की घटना CCTV में कैद
📍 ब्यावर जिला | जैतारण विधानसभा क्षेत्र के निकट, गिरी गांव
गिरी गांव में धार्मिक पोस्टर फाड़ने की घटना अब CCTV फुटेज में सामने आई है। देर रात कुछ युवक हाथों में डंडे लिए घूमते हुए दिखाई दिए, जिन पर पोस्टर फाड़ने का संदेह जताया जा रहा है।
📸 सामने आए फुटेज में युवक संदिग्ध गतिविधियों के साथ गली में आते-जाते नजर आ रहे हैं, जिससे ग्रामीणों में आक्रोश और भी बढ़ गया है।
---
⚠️ ग्रामीणों में रोष
गांववासियों का कहना है कि यह केवल पोस्टर फाड़ने की घटना नहीं, बल्कि उनकी आस्था और सामाजिक सौहार्द पर सीधा हमला है।
---
👮 जांच की मांग
ग्रामीणों ने पुलिस से CCTV फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर सख्त कार्रवाई की मांग की है।
---
📢 गिरी गांव में शांति बनाए रखने और दोषियों को जल्द पकड़ने की मांग तेज
---
#Beawar #Jaitaran #RajasthanNews #CCTVFootage #BreakingNews
#LocalNews #CrimeNews #VillageNews #PublicReaction #NewsUpdate
    user_राजू आपकी आवाज ✅👑
    राजू आपकी आवाज ✅👑
    Voice of people ब्यावर, अजमेर, राजस्थान•
    7 hrs ago
  • *राजस्थान दिवस समारोह* *पाली के 100 विद्यालयी बच्चों ने देखा आऊवा, पैनोरमा दुर्ग का किया भ्रमण गौरवमयी इतिहास से हुये रूबरू* मारवाड़ जंक्शन पाली, राजस्थान दिवस समारोह के आयोजन के अन्तर्गत राज्य सरकार व जिला प्रशासन के निर्देशानुसार राजस्थान को जाने कार्यक्रम के तहत शिक्षा विभाग द्वारा आज गुरूवार को 100 बालक बालिका दो बस द्वारा बालिया स्कूल और बांगड़ स्कूल से आउवा में स्थापित ठाकुर खुशाल सिंह के पेरोमीना के शैक्षिक भ्रमण के लिए प्रातः शिक्षकों के साथ रवाना हुआ। इस अवसर पर बच्चों ने आऊवा पैनोरमा व दुर्ग का भ्रमण किया और इससे जुडे गौरवमयी इतिहास से रूबरू हुये जिसे देखकर बच्चे उत्साहित नजर आये। इस अवसर पर दल के साथ शिक्षक / शिक्षिका और मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी ओम प्रकाश मीणा और अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी प्रवीण जांगिड़ व बच्चे मौजूद रहे।
    3
    *राजस्थान दिवस समारोह* 
*पाली के 100 विद्यालयी बच्चों ने देखा आऊवा, पैनोरमा दुर्ग का किया भ्रमण गौरवमयी इतिहास से हुये रूबरू* 
मारवाड़ जंक्शन पाली,
राजस्थान दिवस समारोह के आयोजन के अन्तर्गत राज्य सरकार व जिला प्रशासन के निर्देशानुसार राजस्थान को जाने कार्यक्रम के तहत शिक्षा विभाग द्वारा आज गुरूवार को 100 बालक बालिका दो बस द्वारा बालिया स्कूल और बांगड़ स्कूल से आउवा में स्थापित ठाकुर खुशाल सिंह के पेरोमीना के शैक्षिक भ्रमण के लिए प्रातः शिक्षकों के साथ रवाना हुआ। इस अवसर पर बच्चों ने आऊवा पैनोरमा व दुर्ग का भ्रमण किया और इससे जुडे गौरवमयी इतिहास से रूबरू हुये जिसे देखकर बच्चे उत्साहित नजर आये। 
इस अवसर पर दल के साथ शिक्षक / शिक्षिका और मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी ओम प्रकाश मीणा और अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी प्रवीण जांगिड़ व बच्चे मौजूद रहे।
    user_Dilip singh
    Dilip singh
    मारवाड़ जंक्शन, पाली, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • गांव घाटी तहसील देवगढ़ जिला राजसमंद
    1
    गांव घाटी तहसील देवगढ़ जिला राजसमंद
    user_Tulsiram gurjar
    Tulsiram gurjar
    देवगढ़, राजसमंद, राजस्थान•
    9 hrs ago
  • जोधपुर के बनाड़ क्षेत्र की हनुमान वाटिका में आगामी 21 से 27 मार्च तक श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम के पोस्टर का विमोचन गुरुवार को संत चैन दास महाराज, संत हीरा दास महाराज और बालाजी के पुजारी राजूराम महाराज के नेतृत्व में पब्लिक स्कूल में किया गया । कथा में संत रामनिवास महाराज शास्त्री (मेड़ता धाम ) भागवत कथा का वाचन करेंगे। वहीं शाम के सत्र में भक्तमाल कथा वाचक संत श्रवण राम महाराज द्वारा भक्तों को कथा का रसपान कराया जाएगा । पोस्टर विमोचन के दौरान सरपंच प्रतिनिधि चौथाराम तांडी, चौथाराम धुधावाल, धर्माराम थाकण, पन्नालाल छबरवाल, श्याम दास, राजेन्द्र छबरवाल, बनाड़ रामसा, राकेश, दिनेश, प्रकाश शर्मा, लक्ष्मण गुर्जर, भूराराम गुर्जर, श्रवण देदड़, भागीरथ सांगवा, जीतू मेघवाल, राजू प्रजापत सहित समस्त ग्रामवासी उपस्थित रहे।
    2
    जोधपुर के बनाड़ क्षेत्र की हनुमान वाटिका में आगामी 21 से 27 मार्च तक श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम के पोस्टर का विमोचन गुरुवार को संत चैन दास महाराज, संत हीरा दास महाराज और बालाजी के पुजारी राजूराम महाराज के नेतृत्व में पब्लिक स्कूल में किया गया । कथा में संत रामनिवास महाराज शास्त्री (मेड़ता धाम ) भागवत कथा का वाचन करेंगे। वहीं शाम के सत्र में भक्तमाल कथा वाचक संत श्रवण राम महाराज द्वारा भक्तों को कथा का रसपान कराया जाएगा ।
पोस्टर विमोचन के दौरान सरपंच प्रतिनिधि चौथाराम तांडी, चौथाराम धुधावाल, धर्माराम थाकण, पन्नालाल छबरवाल, श्याम दास, राजेन्द्र छबरवाल, बनाड़ रामसा, राकेश, दिनेश, प्रकाश शर्मा, लक्ष्मण गुर्जर, भूराराम गुर्जर, श्रवण देदड़, भागीरथ सांगवा, जीतू मेघवाल, राजू प्रजापत सहित समस्त ग्रामवासी उपस्थित रहे।
    user_Gajendra Singh
    Gajendra Singh
    Local News Reporter पीपर शहर, जोधपुर, राजस्थान•
    53 min ago
  • गिरी गांव में भगवान के पोस्टर के साथ लगी समाजसेवी की फोटो फाड़ी, घटना सीसीटीवी में कैद गुरुवार दोपहर 1,बजे मिली जानकारी अनुसार रायपुर उपखंड क्षेत्र के गिरी गांव में माँ चामुंडा के पावन चित्र, हिंदू नववर्ष की शुभकामनाओं और एक समाजसेवी की फोटो से सजे पोस्टर को अज्ञात तत्वों द्वारा फाड़ने का मामला सामने आया है। पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसके आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है। जानकारी के अनुसार, पोस्टर में भगवान के चित्र के साथ गांव के एक समाजसेवी की फोटो भी लगी हुई थी, जिसे असामाजिक तत्वों ने नुकसान पहुंचाया। इस घटना के बाद ग्रामीणों में रोष व्याप्त है और इसे धार्मिक आस्था व सामाजिक एकता पर सीधा प्रहार बताया जा रहा है। घटना के विरोध में संबंधित समाजसेवी ने सोशल मीडिया पर कड़ा संदेश जारी करते हुए कहा कि यह केवल पोस्टर फाड़ने की घटना नहीं, बल्कि गांववासियों की आस्था, संस्कार और भावनाओं को ठेस पहुंचाने का प्रयास है। उन्होंने कहा कि गिरी गांव की वर्षों पुरानी शांति, भाईचारे और प्रेम की परंपरा को बिगाड़ने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा, “हम गिरी गांववासी शांतिप्रिय जरूर हैं, लेकिन कमजोर नहीं हैं। आज पोस्टर फाड़े गए हैं, कल किसी व्यक्ति पर हमला भी हो सकता है।” साथ ही उन्होंने न्यायपालिका पर भरोसा जताते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
    1
    गिरी गांव में भगवान के पोस्टर के साथ लगी समाजसेवी की फोटो फाड़ी, घटना सीसीटीवी में कैद
गुरुवार दोपहर 1,बजे मिली जानकारी अनुसार
रायपुर उपखंड क्षेत्र के गिरी गांव में माँ चामुंडा के पावन चित्र, हिंदू नववर्ष की शुभकामनाओं और एक समाजसेवी की फोटो से सजे पोस्टर को अज्ञात तत्वों द्वारा फाड़ने का मामला सामने आया है। पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसके आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है।
जानकारी के अनुसार, पोस्टर में भगवान के चित्र के साथ गांव के एक समाजसेवी की फोटो भी लगी हुई थी, जिसे असामाजिक तत्वों ने नुकसान पहुंचाया। इस घटना के बाद ग्रामीणों में रोष व्याप्त है और इसे धार्मिक आस्था व सामाजिक एकता पर सीधा प्रहार बताया जा रहा है।
घटना के विरोध में संबंधित समाजसेवी ने सोशल मीडिया पर कड़ा संदेश जारी करते हुए कहा कि यह केवल पोस्टर फाड़ने की घटना नहीं, बल्कि गांववासियों की आस्था, संस्कार और भावनाओं को ठेस पहुंचाने का प्रयास है। उन्होंने कहा कि गिरी गांव की वर्षों पुरानी शांति, भाईचारे और प्रेम की परंपरा को बिगाड़ने की कोशिश की जा रही है।
उन्होंने कहा, “हम गिरी गांववासी शांतिप्रिय जरूर हैं, लेकिन कमजोर नहीं हैं। आज पोस्टर फाड़े गए हैं, कल किसी व्यक्ति पर हमला भी हो सकता है।” साथ ही उन्होंने न्यायपालिका पर भरोसा जताते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
    user_जगदीश माली पत्रका र
    जगदीश माली पत्रका र
    रायपुर, पाली, राजस्थान•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.