राष्ट्रीय अनुसूचित जनजातीय आयोग के निदेशक एवं सलाहकार ने किया बीमारी से प्रभावित ग्रामों का भ्रमण बालाघाट, 27 अगस्त 2026। राष्ट्रीय अनुसूचित जनजातीय आयोग के निदेशक श्री पुर्णेंदु कांत एवं आयोग के वरिष्ठ सलाहकार श्री प्रकाश उके ने बुधवार को बिरसा विकासखंड के बीमारी से प्रभावित ग्रामों का भ्रमण कर ग्रामीणों से चर्चा की तथा क्षेत्र में उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली। आयोग के अधिकारियों ने मछुरदा, सालेटेकरी, गठिया, कुंडेकसा, कोरका एवं सोनगुड्डा ग्रामों का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से स्वास्थ्य संबंधी स्थिति, उपचार व्यवस्था एवं उपलब्ध सुविधाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। भ्रमण के दौरान श्री पुर्णेंदु कांत एवं श्री प्रकाश उके ने कुंडेकसा में बनाए गए अस्थायी अस्पताल का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इसके साथ ही सोनगुड्डा स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का भी निरीक्षण किया गया। उन्होंने मछुरदा एवं गठिया के छात्रावासों एवं आश्रम शालाओ का भी निरीक्षण किया। सोनगुड्डा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को बताया गया कि पिछले छह माह के दौरान यहां 45 प्रसव कराए गए हैं। आयोग के अधिकारियों ने स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता और ग्रामीण क्षेत्रों में चिकित्सा सुविधाओं की स्थिति की जानकारी लेते हुए संबंधित व्यवस्थाओं का अवलोकन किया।
राष्ट्रीय अनुसूचित जनजातीय आयोग के निदेशक एवं सलाहकार ने किया बीमारी से प्रभावित ग्रामों का भ्रमण बालाघाट, 27 अगस्त 2026। राष्ट्रीय अनुसूचित जनजातीय आयोग के निदेशक श्री पुर्णेंदु कांत एवं आयोग के वरिष्ठ सलाहकार श्री प्रकाश उके ने बुधवार को बिरसा विकासखंड के बीमारी से प्रभावित ग्रामों का भ्रमण कर
ग्रामीणों से चर्चा की तथा क्षेत्र में उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली। आयोग के अधिकारियों ने मछुरदा, सालेटेकरी, गठिया, कुंडेकसा, कोरका एवं सोनगुड्डा ग्रामों का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से स्वास्थ्य संबंधी स्थिति, उपचार व्यवस्था एवं उपलब्ध सुविधाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। भ्रमण के दौरान
श्री पुर्णेंदु कांत एवं श्री प्रकाश उके ने कुंडेकसा में बनाए गए अस्थायी अस्पताल का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इसके साथ ही सोनगुड्डा स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का भी निरीक्षण किया गया। उन्होंने मछुरदा एवं गठिया के छात्रावासों एवं आश्रम शालाओ का भी निरीक्षण किया। सोनगुड्डा
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को बताया गया कि पिछले छह माह के दौरान यहां 45 प्रसव कराए गए हैं। आयोग के अधिकारियों ने स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता और ग्रामीण क्षेत्रों में चिकित्सा सुविधाओं की स्थिति की जानकारी लेते हुए संबंधित व्यवस्थाओं का अवलोकन किया।
- कामठी सरपंच-सचिव पर FIR: अधूरी नाली में गिरकर 6 साल की बच्ची घायल, मां की शिकायत पर पुलिस ने किया मामला दर्ज1
- शक्कर के दाम से बिजली बिल तक… महंगाई पर कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन शक्कर के दाम से बिजली बिल तक… महंगाई पर कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी महंगाई की मार से जनता बेहाल! बादलपार में कांग्रेस ने शक्कर बांटकर जताया विरोध1
- बढ़ती महंगाई के विरोध में बादलपार में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सुकतरा के तत्वावधान में गुरुवार 27 अगस्त को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दैनिक उपयोग की वस्तुओं की बढ़ती कीमतों, पेट्रोल में एथेनॉल मिश्रण और बढ़ते बिजली बिलों को लेकर विरोध जताया। कार्यकर्ताओं ने बिजली ऑफिस, बंजारी मंदिर और पेट्रोल पंप के पास धरना देकर सरकार का ध्यान आम जनता की समस्याओं की ओर आकर्षित कराया।2
- बादलपार *कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बढती महंगाई के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया* *जनता को शक्कर बांटकर शक्कर, गैस , बिजली, पेट्रोल , व बडती महंगाई को लेकर आज भाजपा सरकार को जमकर कोसा*2
- Seoni News: हादसे के बाद मची अफरा-तफरी, घायल बच्ची अस्पताल में भर्ती1
- हाथी की शिफ्टिंग और किसानों के मुआवजे को लेकर विधायक ने अधिकारियों से की चर्चा खेतों में फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हाथी को सुरक्षित पकड़कर शिफ्ट करने और प्रभावित किसानों को मुआवजा दिलाने के लिए विधायक दिनेश राय मुनमुन ने अधिकारियों से चर्चा की। गुरुवार को पायलीखुर्द एवं उमरिया के समीप खेतों में हाथी की मौजूदगी की सूचना पर विधायक मौके पर पहुंचे और किसानों से जानकारी ली। उन्होंने वन विभाग के मुख्य वन संरक्षक, डीएफओ और राजस्व अधिकारियों से चर्चा कर हाथी को जल्द रेस्क्यू कराने की बात कही। साथ ही प्रभावित खेतों का तत्काल सर्वे कर नियमानुसार मुआवजा दिलाने के निर्देश दिए।1
- ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मोहगांव में बढ़ती मंहगाई को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन आपको बता दें कि अभी हाल ही में बड़ी तेजी से चीनी गुड़ दुग्ध तेल की बढ़ गई है और पहले से पेट्रोल डीजल की दम भी बढ़ गई सभी चीज के दम बढ़ गई है इसी के विरोध में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मोहगांव द्वारा आज दिनांक 27 2026 को प्रदर्शन कर मंहगाई कम करने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा गया है1
- तिरोड़ी के खांदीटोला मोक्षधाम का ग्रामीणों ने खुद किया कायाकल्प, वर्षों से फैली झाड़ियों को किया साफ, जनप्रतिनिधियों पर उठे सवाल1