Shuru
Apke Nagar Ki App…
15 अगस्त को कांग्रेस मुख्यालय में स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम के दौरान ‘वंदे मातरम्’ के पूरे संस्करण के गायन को लेकर राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया। कार्यक्रम में ‘वंदे मातरम्’ पूरा गाया जा रहा था। इसी दौरान एक वीडियो सामने आया, जिसे भाजपा ने आधार बनाकर आरोप लगाया कि सोनिया गांधी और राहुल गांधी ने गायन रोकने या इसे लेकर आपत्ति जताने का इशारा किया। भाजपा नेताओं ने इसे राष्ट्रगीत के प्रति कांग्रेस के रवैये से जोड़ते हुए निशाना साधा। 1 मिनट 33 सेकेंड के बाद जो कुछ हुआ, उसी पर विवाद खड़ा हो गया है
माथुर पत्रकार
15 अगस्त को कांग्रेस मुख्यालय में स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम के दौरान ‘वंदे मातरम्’ के पूरे संस्करण के गायन को लेकर राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया। कार्यक्रम में ‘वंदे मातरम्’ पूरा गाया जा रहा था। इसी दौरान एक वीडियो सामने आया, जिसे भाजपा ने आधार बनाकर आरोप लगाया कि सोनिया गांधी और राहुल गांधी ने गायन रोकने या इसे लेकर आपत्ति जताने का इशारा किया। भाजपा नेताओं ने इसे राष्ट्रगीत के प्रति कांग्रेस के रवैये से जोड़ते हुए निशाना साधा। 1 मिनट 33 सेकेंड के बाद जो कुछ हुआ, उसी पर विवाद खड़ा हो गया है
- Vipin jain"vipin"शाहबाद, बारां, राजस्थानइनको क्या लेना देना राष्ट्रभक्ति से6 hrs ago
More news from हरियाणा and nearby areas
- भाजपा की नूंह जिला संगठनात्मक बैठक में संगठन मजबूत करने पर जोर, दीपक मंगला ने दिए दिशा-निर्देश नूंह स्थित भाजपा जिला कार्यालय में जिला प्रभारी दीपक मंगला की अध्यक्षता में पहली संगठनात्मक बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह ने की, जबकि पूर्व जिला प्रभारी समय सिंह भाटी भी मौजूद रहे। इस दौरान भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। बैठक में संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने को लेकर कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।1
- 15 August ki hardik shubhkamnaen yah Hai Hamari temporary company Bikkane biryani Gurgaon gurugram Jharsa sector 39 Chhoti Mata Mandir1
- शहादत को एक साल, फिर भी नहीं मिला सम्मान: कुर्थला के शहीद अग्निवीर समय सिंह के परिजन स्कूल के नामकरण का इंतजार कर रहे संवाददाता लियाकत अली नूँह मेवात नूंह जिले के गांव कुर्थला के शहीद अग्निवीर समय सिंह को देश की सेवा करते हुए बीते साल 5 अगस्त को शहादत मिली थी, लेकिन उनके परिवार की मांग आज भी पूरी नहीं हो सकी है। 19 वर्षीय समय सिंह राजपूताना राइफल्स में अग्निवीर थे। उत्तराखंड के हर्षिल में बादल फटने के बाद राहत एवं बचाव कार्य के दौरान वह शहीद हो गए थे। उनका शव 65 दिन बाद गत 11 अक्टूबर 2025 को मिला था और राजकीय सम्मान के साथ पैतृक गांव कुर्थला में अंतिम संस्कार किया गया था। शहीद की शहादत के बाद परिवार और ग्रामीणों ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कुर्थला का नामकरण अग्निवीर समय सिंह के नाम पर करने की मांग की थी। साथ ही शहीद की बहनों की आर्थिक मदद की भी गुहार लगाई गई थी। जिला प्रशासन और सरकार की ओर से उस समय आश्वासन दिया गया था। मुख्यमंत्री से भी मुलाकात कर दस्तावेज सौंपे गए। लेकिन एक साल बीत जाने के बाद भी न तो स्कूल का नामकरण हुआ और न ही आर्थिक मदद मिली। इस कारण शहीद के परिजनों और ग्रामीणों में रोष है। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शहीद को याद करते हुए उनके पैतृक गांव में तिरंगा यात्रा भी निकाली गई। इस मौके पर शहीद के पिता ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि वे किसी बड़ी आर्थिक मांग के लिए नहीं लड़ रहे। उनकी एकमात्र मांग है कि उनके बेटे के नाम पर गांव के बड़े स्कूल का नामकरण हो, ताकि उसे सम्मान मिले। पिता खुद भी 17 - 18 साल तक सेना में रहकर देश की सेवा कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि उनके इकलौते बेटे ने 19 साल की उम्र में देश के लिए सर्वोच्च बलिदान दे दिया। ट्रेनिंग दिल्ली में हुई थी और पहली पोस्टिंग उत्तराखंड में मिली थी, जहां यह हादसा हुआ।1
- रावली गांव में बुचड़ खाना का गंदा पानी नहरी नाला में डाला जा रहा था, उसे सिंचाई विभाग ने जेसीबी के माध्यम से कटवा दिया है। रावली गांव में बुचड़ खाना का गंदा पानी नहरी नाला में डाला जा रहा था, उसे सिंचाई विभाग ने जेसीबी के माध्यम से कटवा दिया है।1
- वृंदावन में गाड़ी एंट्री को लेकर भाजपा विधायक और डीएसपी आमने-सामने, बहस का वीडियो वायरल मथुरा जनपद की वृंदावन में हरियाली तीज पर्व के दौरान वृंदावन में यातायात व्यवस्था को लेकर लगाए गए प्रतिबंध के बीच भाजपा विधायक और ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारी के बीच तीखी नोकझोंक का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जानकारी के अनुसार, अलीगढ़ की कोल विधानसभा सीट से भाजपा विधायक अनिल पाराशर का काफिला वृंदावन के सौ शैया तिराहे से गुजर रहा था। यहां हरियाली तीज पर्व पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस ने यातायात व्यवस्था को सख्त कर रखा था। सिकंदराराऊ सर्कल में तैनात डीएसपी अमित पाठक की यहां ड्यूटी लगाई गई थी। बताया जा रहा है कि विधायक के काफिले की गाड़ियों को लेकर पुलिस अधिकारी ने एंट्री मैसेज और वाहनों की संख्या के संबंध में जानकारी मांगी। इसी बात को लेकर विधायक और डीएसपी के बीच कहासुनी शुरू हो गई। वायरल वीडियो में विधायक पुलिस अधिकारी से नाराजगी जताते हुए जनप्रतिनिधि के साथ इस तरह व्यवहार किए जाने पर सवाल उठाते नजर आ रहे हैं। वहीं, डीएसपी की ओर से काफिले में शामिल गाड़ियों की संख्या और पहले से दी गई सूचना को लेकर स्पष्टीकरण दिया जाता दिखाई दे रहा है। बहस के दौरान विधायक की ओर से पुलिस अधिकारी से वर्दी के सम्मान की बात भी कही गई। मामला बढ़ता देख मौके पर मौजूद एक अन्य पुलिस अधिकारी ने बीच-बचाव कर दोनों पक्षों को शांत कराया। इसके बाद विधायक अपने वाहन में बैठकर वहां से रवाना हो गए। करीब 1 मिनट 13 सेकंड का वीडियो रविवार को सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद यह मामला चर्चा में आ गया है। हरियाली तीज पर लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ के चलते वृंदावन में पुलिस ने सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के लिए कई स्थानों पर वाहनों की आवाजाही को नियंत्रित किया था। फिलहाल वायरल वीडियो को लेकर पुलिस या विधायक पक्ष की ओर से कोई विस्तृत आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।1
- aur sath hi main tumhen अलग-अलग tarike ki jankari bhi deta rahunga hamare channel se Jude Rahe dhanyvad1
- किसान नेता अबरार अहमद का आरोप— मेवात में अवैध बूचड़खाने पर नेता चुप, बिजली आपूर्ति को लेकर भी उठाए सवाल भारतीय किसान यूनियन के नूंह मंडल अध्यक्ष अबरार अहमद ने आरोप लगाया कि नूंह विधानसभा क्षेत्र में एक कथित अवैध बूचड़खाने के मुद्दे पर जनप्रतिनिधि चुप्पी साधे हुए हैं। उन्होंने दावा किया कि अन्य स्थानों पर भूमि खरीदकर बूचड़खाने बनाए गए, जबकि एक स्थान पर कथित रूप से अवैध संचालन हो रहा है। अबरार अहमद ने यह भी आरोप लगाया कि रात के समय गांवों की बिजली काटकर बूचड़खानों को बिजली उपलब्ध कराई जाती है। उन्होंने इन मामलों की जांच और कार्रवाई की मांग की।1
- मेवात में देशभक्ति के रंग में सजा स्वतंत्रता दिवस समारोह संवाददाता लियाकत अली नूंह मेवात : हरियाणा के मेवात जिले में 79वां स्वतंत्रता दिवस पूरे उत्साह, गरिमा और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया जा रहा है। जिला मुख्यालय स्थित पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में आयोजित जिला स्तरीय समारोह में राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। उन्होंने सबसे पहले शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित कर देश के वीर शहीदों को नमन किया। इसके बाद समारोह स्थल पर पहुंचकर राष्ट्रीय ध्वज फहराया और भव्य परेड की सलामी ली। स्वतंत्रता दिवस समारोह में प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, पुलिस अधिकारियों, विभिन्न विभागों के कर्मचारियों, विद्यार्थियों और बड़ी संख्या में आम नागरिकों की मौजूदगी ने माहौल को देशभक्ति के रंग में रंग दिया। जिला प्रशासन की ओर से समारोह की सभी तैयारियां पहले ही पूरी कर ली गई थीं। उपायुक्त अखिल पिलानी के निर्देश पर सभी अधिकारी एवं कर्मचारी समय से समारोह स्थल पर पहुंचे।1
- गरीब आदमी हमेशा गरीब क्यों रहता है? असली sach aaiye jante hai गरीब आदमी हमेशा गरीब क्यों रहता है? असली सच! #FinancialLiteracy #GaribiKaKaran #SocialAwareness #Education1