Shuru
Apke Nagar Ki App…
15 August ki hardik shubhkamnaen yah Hai Hamari temporary company Bikkane biryani Gurgaon gurugram Jharsa sector 39 Chhoti Mata Mandir
Vikash Babu
15 August ki hardik shubhkamnaen yah Hai Hamari temporary company Bikkane biryani Gurgaon gurugram Jharsa sector 39 Chhoti Mata Mandir
More news from Gurugram and nearby areas
- Gurgaon gurugram jharsa Sector 39 Vijali Vibhag and Road Vibhag se Hamara nivedan Hai is latthe aur Gali per Dhyan de 🙏1
- मांडीखेड़ा अस्पताल में शव रखने के लिए फ्रीजर नहीं, स्वास्थ्य मंत्री से निष्पक्ष जांच और व्यवस्था की मांग नूंह के गांव बलई निवासी एवं पंचायत समिति सदस्य जुनैद खान ने हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री को पत्र भेजकर मांडीखेड़ा स्थित अल-आफिया अस्पताल में शव रखने के लिए फ्रीजर की व्यवस्था कराने और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। उन्होंने आरोप लगाया कि अस्पताल में फ्रीजर नहीं होने के कारण कई बार मृतकों के परिजनों को स्वयं व्यवस्था करनी पड़ती है। पत्र में उन्होंने फ्रीजर कब तक उपलब्ध होगा, उसकी कंपनी, क्षमता और कितने शव रखे जा सकेंगे, इसकी जानकारी भी मांगी है। साथ ही दोषी पाए जाने पर जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है।1
- स्वतंत्रता दिवस से पहले नूंह के तीन गांवों और एक शिक्षण संस्थान में रातभर चला सघन तलाशी अभियान करीब पांच जिलों की पुलिस और एस टी एफ हरियाणा की संयुक्त कार्रवाई इस तलाशी अभियान पर चुप्पी साधे हुए हैं पुलिस अधिकारी एवं शिक्षण संस्थान प्रबंधन संवाददाता लियाकत अली नूँह मेवात स्वतंत्रता दिवस से पहले शुक्रवार - शनिवार की रात नूंह जिले के थाना रोजकामेव नूँह एवं गुरुग्राम जिले के सोहना क्षेत्र के तीन गांवों और एक शिक्षण संस्थान में चार जिलों की पुलिस ने सघन तलाशी अभियान चलाया। इस अभियान से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों से लेकर शिक्षण संस्थान प्रबंधन भी अभी तक समझ नहीं पा रहा आख़िरकार इतनी बड़ी संख्या में पुलिस अभी तक भी इस इलाके में क्यों डेरा डाला हुआ है। पुलिस सूत्रों और ग्रामीणों के अनुसार यह कार्रवाई सिलानी, करनकी और भीरावटी गांव के साथ - साथ वर्ल्ड इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी नामक प्रसिद्ध शिक्षण संस्थान में की गई। बताया जा रहा है कि एक विदेशी आपराधिक गैंग के मुखिया के संपर्क में कुछ युवकों के होने के शक के आधार पर यह तलाशी ली गई। अभियान में गुरुग्राम एसटीएफ, फरीदाबाद पुलिस, पलवल पुलिस और नूंह पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी शामिल रहे। रात करीब 3 बजे तक चले इस अभियान के दौरान गांवों में चप्पे - चप्पे पर पुलिस बल तैनात किया गया। भारी हथियारों से लैस एसटीएफ और सीआईए की टीमों ने घर - घर जाकर तलाशी ली। आने - जाने वाले वाहनों की भी नाकाबंदी कर जांच की गई। शिक्षण संस्थान परिसर की भी गहनता से तलाशी ली गई और वहां अभी भी पुलिस बल तैनात है।1
- गांव रजोलका के रहने वाले अंतरराष्ट्रीय बीन वादक हवा सिंह नाथ को 96 साल की उम्र में प्रतिष्ठित संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार-2024 से सम्मानित किया गया है। दिल्ली राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उनको पुरस्कार देकर सम्मानित किया। हरियाणा के सीएम नायब सैनी ने भी ट्वीट कर बधाई दी है। इससे पहले भी राज्य स्तर पर उनको कई पुरस्कार मिले है। पलवल लोक कलाकार हवा सिंह नाथ ने बताया कि उनका परिवार घुमन्तू आदिवासी समुदाय के गरीब सपेरा परिवार में हुआ। उन्होंने कहा कि बीन बजाना सपेरा समुदाय की लोक कला है। परिवार के लोग बीन बजाकर परिवार का पालन पोषण करते थे। उन्होंने भी बचपन से ही बीन बजाने की इस कला को सीख लिया और इस लोक कला और संस्कृति के विकास के लिए कार्य करने लगे। पूरे सपेरा समाज में उनकी बीन बजाने के चर्चे होने लगे। गांव के लोग उनकी बीन की धुन सुनकर मोहित हो जाते थे और कई कई घंटों तक बीन की धुन सुनते रहते थे। आसपास के क्षेत्रों में त्यौहार या उत्सव मनाया जाता था तो हवा सिंह नाथ की धुनें सुनने के लिए उन्हें बुलाने लगे। उन्होंने बताया कि बढ़ती लोकप्रियता के चलते आकाशवाणी रोहतक में बीन की प्रस्तुति देने लगे। उसके बाद 1986 में दिल्ली में आयोजित अपना उत्सव कार्यक्रम में देशभर से आए लोक कलाकारों में हिस्सा लिया। इसके बाद मुंबई और दुबई शॉपिंग फेस्टिवल में भी शानदार प्रस्तुति दी। उन्होंने बताया कि गणतंत्र दिवस समारोह,सूरजकुंड हस्तशिल्प मेला सहित देशभर के राज्यों में बीन बजाने की लोक कला को प्रस्तुत किया। हवा सिंह नाथ ने बताया कि 96 वर्ष की उम्र में भी अपनी कला के क्षेत्र में सक्रिय है और आज भी कई घंटों तक बीज बजा लेते है। उन्होंने कहा कि अपने बच्चों को भी बीन बजाने की लोक कला को सिखाया है ताकि यह लोक कला कभी भी विलुप्त ना हो। उन्होंने कहा कि माननीय राष्ट्रपति द्वारा जो सम्मान दिया गया है,उसे प्राप्त कर बेहद खुश है। बाइट : हवा सिंह नाथ सपेरा लोक कलाकार पलवल फाइल नं 5 हवा सिंह का गांव रजोलका में एक बड़ा परिवार है। उनके 5 बेटे है जो गांव में ही उनके साथ रहते है। हवा सिंह के 10 पोते ( बेटे के बच्चे) और 3 पोतियां है। लेकिन उनके बेटों के बाद कोई भी इस कला से जुड़ाना नही चाहता है। जिसका सबसे बड़ा कारण यही है कि इस कला के साथ परिवार चलाना बेहद मुशकिल है। इसलिए वो बच्चों को पढ़ा रहे है। उनके कई पोते नौकरी भी कर रहे है।4
- बहीन निवासी भगवत रावत ने मुस्लिम परिवार को बचाकर पेश की भाईचारे की मिसाल हथीन/माथुर : बहीन निवासी भगवत रावत ने एक मुस्लिम परिवार को आक्रोशित जनता से बचाकर हिन्दू-मुस्लिम भाईचारे की मिसाल पेश की। प्राप्त जानकारी के अनुसार हरियाली तीज के मौके पर उपतहसील बहीन में ग्रामीणों द्वारा तीज का त्यौहार मनाया जा रहा था जिसमें भारी संख्या में गांव की लड़कियां व बच्चे व महिलाएं शामिल थी,जब यह कार्यक्रम समाप्त हुआ तो शाम के करीब 6 बजे कुछ महिलाएं अपने छोटे बच्चों के साथ सड़क पार कर रही थी तभी खटेला सराय निवासी हारून खान अपनी मोटरसाइकिल पर अपनी पत्नी व दो बच्चों सहित वहां से नूंह की तरह जा रहा था तभी हारून की मोटरसाइकिल की चपेट में एक छोटा बच्चा आ गया, और बुरी तरह जख्मी हो गया,जिसे देखकर भीड़ इक्कट्ठा हो गई और हारून अपनी मारपीट के डर से वहां से भाग निकला लेकिन उसके पीछे गांव के ही कुछ युवा मोटरसाइकिल से उसका पीछे करने लगे इस दौरान गांव के ही भगवत रावत व शेर सिंह मोड़ा ने उन्हें गौशाला बहीन के पास रोक लिया व वहां से हारून को सुरक्षित निकालकर थाना बहीन पहुंचा दिया जहां घायल बच्चे के दादा प्रहलाद फौजी को बुला लिया गया और उनसे पूछकर हारून को सुरक्षित गांव से बाहर छोड़ दिया गया। इसके बाद हारून व उसके परिवार ने भगवत रावत का धन्यवाद किया और वहां से चले गए।1
- रोटरी ब्लड सेंटर गुरुग्राम में देशभक्ति के जोश के साथ मनाया गया भारत का 80वां स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त 2026 को रोटरी ब्लड सेंटर गुरुग्राम में भारत का 80वां स्वतंत्रता दिवस बड़े जोश और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रीय ध्वज फहराने और राष्ट्रगान के साथ हुई, जिससे माहौल देशभक्ति और गर्व की भावना से भर गया। शहनाई वादन ने इस मौके को पारंपरिक और शुभ बना दिया। उन बहादुर स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई, जिनके साहस, बलिदान और अटूट संकल्प ने भारत की आज़ादी की नींव रखी। लोगों ने उनके अमूल्य योगदान को याद किया और एक मज़बूत, दयालु और प्रगतिशील राष्ट्र बनाने की हर नागरिक की ज़िम्मेदारी पर विचार किया। रोटेरियन मुकेश शर्मा का संबोधन रोटरी ब्लड सेंटर गुरुग्राम के प्रेसिडेंट, रोटेरियन मुकेश शर्मा ने लोगों को संबोधित किया और उन सभी स्वतंत्रता सेनानियों को दिल से श्रद्धांजलि दी जिन्होंने ब्रिटिश शासन से अपनी मातृभूमि को आज़ाद कराने के लिए अपना पूरा जीवन बलिदान कर दिया। स्टाफ सदस्यों का हौसला बढ़ाते हुए, रोटेरियन मुकेश शर्मा ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस मनाने का सबसे अच्छा तरीका है कि समाज के हर वर्ग की निस्वार्थ भाव से सेवा करते हुए रोटरी के नेक काम के लिए दिन-रात मेहनत की जाए। उन्होंने सभी से मानवीय सेवा के लिए खुद को समर्पित करने और यह सुनिश्चित करने का आग्रह किया कि रोटरी के चैरिटेबल प्रोजेक्ट्स का लाभ उन लोगों तक पहुँचे जिन्हें इसकी सबसे ज़्यादा ज़रूरत है। उन्होंने बताया कि रोटरी क्लब ऑफ़ गुड़गांव साउथ सिटी कम्युनिटी सर्विसेज़ सोसाइटी ने ज़रूरतमंदों और समाज के सबसे गरीब वर्गों की सेवा के मुख्य उद्देश्य के साथ अपने कई हेल्थकेयर और मानवीय प्रोजेक्ट्स शुरू किए हैं। इसी संकल्प को ध्यान में रखते हुए, उन्होंने बताया कि रोटरी प्रोजेक्ट्स में सभी सेवाएँ BPL कार्ड धारकों को पूरी तरह से मुफ़्त दी जाती हैं। रोटेरियन मुकेश शर्मा ने खास तौर पर रोटरी थैलेसीमिया सेंटर गुरुग्राम के काम का ज़िक्र किया और कहा कि यह सेंटर यहाँ रजिस्टर्ड सभी थैलेसीमिया मरीज़ों को पूरी तरह से मुफ़्त इलाज देना जारी रखेगा। उन्होंने लोगों को बताया कि यह सेंटर अभी 167 रजिस्टर्ड थैलेसीमिया मरीज़ों को इलाज और सहायता प्रदान कर रहा है। उन्होंने गुरुग्राम के रोटरी डायलिसिस सेंटर के योगदान पर भी ज़ोर दिया, जो गुरुग्राम में किसी भी स्टैंडअलोन डायलिसिस सेंटर के मुकाबले सबसे कम कीमत पर डायलिसिस का इलाज दे रहा है, जिससे आर्थिक रूप से कमज़ोर मरीज़ों के लिए जीवन बचाने वाला यह इलाज ज़्यादा सुलभ हो गया है। डॉ. मुकेश शर्मा ने बताया कि 14/08/2026 को होंडा इंडिया फ़ाउंडेशन की ओर से 6 काउच वाली एक नई इको-फ़्रेंडली ब्लड डोनेशन बस दान में दी गई थी। उन्होंने यह भी घोषणा की कि जल्द ही होंडा सामाजिक विकास केंद्र, नौरंगपुर, सेक्टर 80, गुरुग्राम में एक नया रोटरी डायलिसिस सेंटर शुरू किया जाएगा, जहाँ हीमोडायलिसिस पूरी तरह से मुफ़्त में किया जाएगा। सीनियर रोटेरियन कंवल सिंह यादव ने घोषणा की कि जल्द ही कैंसर के इलाज पर खास ध्यान देते हुए 'रोटरी इंस्टीट्यूट ऑफ़ मेडिकल साइंसेज' की स्थापना की जाएगी। स्टाफ़ सदस्यों और रोटेरियन्स द्वारा पेश किए गए मनोरंजक और प्रेरणादायक सांस्कृतिक कार्यक्रम ने समारोह में और जान डाल दी। उनकी उत्साहपूर्ण भागीदारी ने एकता, भाईचारे और देशभक्ति की उस भावना को दर्शाया जो रोटरी आंदोलन की पहचान है। रोटेरियन्स की भागीदारी इस समारोह में बड़ी संख्या में रोटेरियन्स शामिल हुए, जिनमें डॉ. मुकेश शर्मा (अध्यक्ष) और उनकी पत्नी श्रीमती ममता शर्मा, सीनियर रोटेरियन कंवल सिंह यादव और उनकी पत्नी श्रीमती बिमल यादव, डॉ. मुनीश खुल्लर (महासचिव), पवन सपरा (संयुक्त सचिव), ऋषि मुनि भारद्वाज, संजय मल्होत्रा, तुलसी दास सलूजा, एडवोकेट जे.एस. मरहट्टा, गजेंद्र गुप्ता, सतीश सिंगला, दीन दयाल सैनी, उप्पल, धर्मेंद्र वर्मा और विकास फलसवाल शामिल थे। उनकी मौजूदगी ने स्वतंत्रता दिवस समारोह के उत्साह और महत्व को बढ़ाया और रोटरी के मानवीय मिशन के प्रति उनकी निरंतर प्रतिबद्धता को दर्शाया। सम्मान और भाईचारा उनके समर्पण और प्रतिबद्धता के विशेष सम्मान के रूप में, रोटरी ब्लड सेंटर गुरुग्राम के बेहतरीन कर्मचारियों को उनके शानदार प्रदर्शन और सेंटर की मानवीय सेवाओं में बहुमूल्य योगदान के लिए पुरस्कार दिए गए। समारोह का समापन मिठाइयाँ बाँटने और उसके बाद ब्रंच (देर सुबह का भोजन) के साथ बहुत ही गर्मजोशी और खुशी के माहौल में हुआ, जिससे रोटेरियन्स और स्टाफ़ सदस्य भाईचारे और एकजुटता के माहौल में एक साथ आए। इस महत्वपूर्ण अवसर पर, वहाँ मौजूद सभी लोगों ने सेवा, त्याग और मानवता के आदर्शों को बनाए रखते हुए, पूरी लगन, करुणा और प्रतिबद्धता के साथ मानवता की सेवा जारी रखने का सामूहिक संकल्प लिया। यह जश्न सिर्फ़ भारत की आज़ादी का उत्सव नहीं था, बल्कि रोटरी के "स्वयं से ऊपर सेवा" (Service Above Self) के संकल्प और लोगों, खासकर समाज के ज़रूरतमंद और वंचित वर्गों के जीवन में सार्थक बदलाव लाने की प्रतिबद्धता को फिर से दोहराने का भी एक मौका था।3
- उत्तर प्रदेश के औरैया में एक महिला का सुबह से ही गोलगप्पे खाने का मन था। पति से बोलीं – मुझे गोलगप्पे खाने हैं। पति ने नहीं सुना। फिर मैडम खुद बाजार पहुंच गईं उत्तर प्रदेश के औरैया में एक महिला का सुबह से ही गोलगप्पे खाने का मन था। पति से बोलीं – मुझे गोलगप्पे खाने हैं। पति ने नहीं सुना। फिर मैडम खुद बाजार पहुंच गईं। गोलगप्पे वाले से बोलीं – भैया, बड़े-बड़े गोलगप्पे खिलाना। छोटे देखकर खुद बड़े-बड़े छांट लिए और बोलीं – अब ये वाला खिलाओ। करीब 10 बड़े गोलगप्पे आराम से खा लिए। आखिरी वाले बड़े गोलगप्पे ने पूरा खेल पलट दिया। जैसे ही मुंह में गया, जबड़ा खुला का खुला रह गया। मुंह बंद ही नहीं हो रहा था। आसपास के लोग हैरान हो गए। पति को फोन किया। वे आए और अस्पताल ले गए। डॉक्टरों ने भी काफी कोशिश की, लेकिन जबड़ा सेट नहीं हुआ। आखिरकार बड़े अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।1
- 15 August ki hardik shubhkamnaen yah Hai Hamari temporary company Bikkane biryani Gurgaon gurugram Jharsa sector 39 Chhoti Mata Mandir1