logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मेहंदीपुर बालाजी प्रेस क्लब 2026 की नई कार्यकारिणी का गठन मेहंदीपुर बालाजी प्रेस क्लब की वार्षिक कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन किया गया। गठन के दौरान वरिष्ठ पत्रकारों एवं सदस्यों की मौजूदगी में विभिन्न पदाधिकारियों की घोषणा की गई। नई कार्यकारिणी में सुरेश तिवाड़ी, राघवेंद्र सिंह एवं गिरधारीलाल को संरक्षक बनाया गया है। वहीं प्रदीप जैमन को क्लब का अध्यक्ष, राजेश शर्मा एवं भरत सिंह राजपूत को उपाध्यक्ष, अनंत शर्मा को महासचिव, सुमित शर्मा को कोषाध्यक्ष तथा राजेन्द्र सिंह राजपूत को संगठन मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई। इसके अलावा कार्यकारिणी सदस्य के रूप में राजेश भारद्वाज, प्रवेश भालपुर, चेतन गुर्जर, रितिक तिवाड़ी और सूरज पोषवाल को शामिल किया गया है। वहीं चुनाव प्रक्रिया पवनसिंह राजपूत की देखरेख में संपन्न हुई।बालाजी प्रेस क्लब की नवीन कार्यकारिणी का मौजूद सदस्यों ने माला और रामनामी पटका पहनाकर बालाजी महाराज की तस्वीर भेंट की।इस अवसर पर उपस्थित सदस्यों ने नवगठित कार्यकारिणी को शुभकामनाएं देते हुए निष्पक्ष, सकारात्मक एवं जनहित की पत्रकारिता को बढ़ावा देने का संकल्प व्यक्त किया। साथ ही प्रेस क्लब को और अधिक सक्रिय एवं संगठित बनाने के लिए सामूहिक रूप से कार्य करने का भरोसा दिलाया।

3 hrs ago
user_सुरज पोसवाल
सुरज पोसवाल
सिकराय, दौसा, राजस्थान•
3 hrs ago

मेहंदीपुर बालाजी प्रेस क्लब 2026 की नई कार्यकारिणी का गठन मेहंदीपुर बालाजी प्रेस क्लब की वार्षिक कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन किया गया। गठन के दौरान वरिष्ठ पत्रकारों एवं सदस्यों की मौजूदगी में विभिन्न पदाधिकारियों की घोषणा की गई। नई कार्यकारिणी में सुरेश तिवाड़ी, राघवेंद्र सिंह एवं गिरधारीलाल को संरक्षक बनाया गया है। वहीं प्रदीप जैमन को क्लब का अध्यक्ष, राजेश शर्मा एवं भरत सिंह राजपूत को उपाध्यक्ष, अनंत शर्मा को महासचिव, सुमित शर्मा को कोषाध्यक्ष तथा राजेन्द्र सिंह राजपूत को संगठन मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई। इसके अलावा कार्यकारिणी सदस्य के रूप में राजेश भारद्वाज, प्रवेश भालपुर, चेतन गुर्जर, रितिक तिवाड़ी और सूरज पोषवाल को शामिल किया गया है। वहीं चुनाव प्रक्रिया पवनसिंह राजपूत की देखरेख में संपन्न हुई।बालाजी प्रेस क्लब की नवीन कार्यकारिणी का मौजूद सदस्यों ने माला और रामनामी पटका पहनाकर बालाजी महाराज की तस्वीर भेंट की।इस अवसर पर उपस्थित सदस्यों ने नवगठित कार्यकारिणी को शुभकामनाएं देते हुए निष्पक्ष, सकारात्मक एवं जनहित की पत्रकारिता को बढ़ावा देने का संकल्प व्यक्त किया। साथ ही प्रेस क्लब को और अधिक सक्रिय एवं संगठित बनाने के लिए सामूहिक रूप से कार्य करने का भरोसा दिलाया।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • मेहंदीपुर बालाजी प्रेस क्लब 2026 की नई कार्यकारिणी का गठन मेहंदीपुर बालाजी प्रेस क्लब की वार्षिक कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन किया गया। गठन के दौरान वरिष्ठ पत्रकारों एवं सदस्यों की मौजूदगी में विभिन्न पदाधिकारियों की घोषणा की गई। नई कार्यकारिणी में सुरेश तिवाड़ी, राघवेंद्र सिंह एवं गिरधारीलाल को संरक्षक बनाया गया है। वहीं प्रदीप जैमन को क्लब का अध्यक्ष, राजेश शर्मा एवं भरत सिंह राजपूत को उपाध्यक्ष, अनंत शर्मा को महासचिव, सुमित शर्मा को कोषाध्यक्ष तथा राजेन्द्र सिंह राजपूत को संगठन मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई। इसके अलावा कार्यकारिणी सदस्य के रूप में राजेश भारद्वाज, प्रवेश भालपुर, चेतन गुर्जर, रितिक तिवाड़ी और सूरज पोषवाल को शामिल किया गया है। वहीं चुनाव प्रक्रिया पवनसिंह राजपूत की देखरेख में संपन्न हुई।बालाजी प्रेस क्लब की नवीन कार्यकारिणी का मौजूद सदस्यों ने माला और रामनामी पटका पहनाकर बालाजी महाराज की तस्वीर भेंट की।इस अवसर पर उपस्थित सदस्यों ने नवगठित कार्यकारिणी को शुभकामनाएं देते हुए निष्पक्ष, सकारात्मक एवं जनहित की पत्रकारिता को बढ़ावा देने का संकल्प व्यक्त किया। साथ ही प्रेस क्लब को और अधिक सक्रिय एवं संगठित बनाने के लिए सामूहिक रूप से कार्य करने का भरोसा दिलाया।
    1
    मेहंदीपुर बालाजी प्रेस क्लब 2026 की नई कार्यकारिणी का गठन
मेहंदीपुर बालाजी प्रेस क्लब की वार्षिक कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन किया गया। गठन के दौरान वरिष्ठ पत्रकारों एवं सदस्यों की मौजूदगी में विभिन्न पदाधिकारियों की घोषणा की गई। नई कार्यकारिणी में सुरेश तिवाड़ी, राघवेंद्र सिंह एवं गिरधारीलाल को संरक्षक बनाया गया है। वहीं प्रदीप जैमन को क्लब का अध्यक्ष, राजेश शर्मा एवं भरत सिंह राजपूत को उपाध्यक्ष, अनंत शर्मा को महासचिव, सुमित शर्मा को कोषाध्यक्ष तथा राजेन्द्र सिंह राजपूत को संगठन मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई। इसके अलावा कार्यकारिणी सदस्य के रूप में राजेश भारद्वाज, प्रवेश भालपुर, चेतन गुर्जर, रितिक तिवाड़ी और सूरज पोषवाल को शामिल किया गया है। वहीं चुनाव प्रक्रिया पवनसिंह राजपूत की देखरेख में संपन्न हुई।बालाजी प्रेस क्लब की नवीन कार्यकारिणी का मौजूद सदस्यों ने माला और रामनामी पटका पहनाकर बालाजी महाराज की तस्वीर भेंट की।इस अवसर पर उपस्थित सदस्यों ने नवगठित कार्यकारिणी को शुभकामनाएं देते हुए निष्पक्ष, सकारात्मक एवं जनहित की पत्रकारिता को बढ़ावा देने का संकल्प व्यक्त किया। साथ ही प्रेस क्लब को और अधिक सक्रिय एवं संगठित बनाने के लिए सामूहिक रूप से कार्य करने का भरोसा दिलाया।
    user_सुरज पोसवाल
    सुरज पोसवाल
    सिकराय, दौसा, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • हींगवा में नाथ संप्रदाय के आसन मंदिर पर शिव महापुराण कथा का आयोजन सिकराय | हींगवा में नाथ संप्रदाय के आसन मंदिर पर चल रही शिव महापुराण कथा में सोमवार को कथावाचक राकेश नाथा ने श्रद्धालुओं को दुःख व कष्ट दूर करने के लिए निष्काम भक्ति को एकमात्र उपाय बताया। उन्होंने कहा कि मनुष्य को अहंकार त्यागकर नियमित रूप से भगवान शिव की भक्ति करनी चाहिए। इससे सभी कष्टों से जल्द मुक्ति मिलती है। मंदिर महंत लक्ष्मण नाथ महाराज के सानिध्य में चल रही शिव महापुराण कथा का महत्व बताते हुए कथावाचक नाथा ने कहा कि विश्वास, समर्पण व निष्काम भाव की गई उपासना को मनुष्य के सभी दुखों व कष्टों को दूर करने का एकमात्र उपाय माना गया है
    1
    हींगवा में नाथ संप्रदाय के आसन मंदिर पर शिव महापुराण कथा का आयोजन

सिकराय | हींगवा में नाथ संप्रदाय के आसन मंदिर पर चल रही शिव महापुराण कथा में सोमवार को कथावाचक राकेश नाथा ने श्रद्धालुओं को दुःख व कष्ट दूर करने के लिए निष्काम भक्ति को एकमात्र उपाय बताया। उन्होंने कहा कि मनुष्य को अहंकार त्यागकर नियमित रूप से भगवान शिव की भक्ति करनी चाहिए। इससे सभी कष्टों से जल्द मुक्ति मिलती है।
मंदिर महंत लक्ष्मण नाथ महाराज के सानिध्य में चल रही शिव महापुराण कथा का महत्व बताते हुए कथावाचक नाथा ने कहा कि विश्वास, समर्पण व निष्काम भाव की गई उपासना को मनुष्य के सभी दुखों व कष्टों को दूर करने का एकमात्र उपाय माना गया है
    user_पुष्पेन्द्र घूमना
    पुष्पेन्द्र घूमना
    Sikrai, Dausa•
    4 hrs ago
  • Post by Ganesh Yogi
    1
    Post by Ganesh Yogi
    user_Ganesh Yogi
    Ganesh Yogi
    Local News Reporter दौसा, दौसा, राजस्थान•
    40 min ago
  • देवनारायण आवासीय विद्यालय अमरपुर में विद्या संबल योजना के तहत आवेदन आमंत्रित दौसा, 28 जुलाई। देवनारायण राजकीय बालिका आवासीय विद्यालय अमरपुर (महवा) में विद्या संबल योजना के अंतर्गत गेस्ट फैकल्टी के रूप में वरिष्ठ अध्यापक (संस्कृत) के रिक्त पद पर नियुक्ति के लिए पात्र अभ्यर्थियों से 3 अगस्त तक आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। प्रधानाचार्य ने बताया कि सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग तथा वित्त विभाग के निर्देशों की अनुपालना में यह नियुक्ति की जाएगी। आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास राजस्थान शिक्षा (राज्य एवं अधीनस्थ) सेवा नियम, 2021 के अनुसार निर्धारित शैक्षणिक योग्यता होना आवश्यक है। चयनित अभ्यर्थी को नियमानुसार अधिकतम 21 हजार रुपये प्रतिमाह मानदेय देय होगा। इच्छुक अभ्यर्थी अपने आवेदन पत्र आवश्यक प्रमाणित दस्तावेजों सहित 3 अगस्त को सायं 4 बजे तक विद्यालय कार्यालय में व्यक्तिगत रूप से अथवा रजिस्टर्ड डाक के माध्यम से जमा करा सकते हैं। आवेदन पत्र एवं नियुक्ति से संबंधित विस्तृत जानकारी विद्यालय कार्यालय से प्राप्त की जा सकती है।
    1
    देवनारायण आवासीय विद्यालय अमरपुर में विद्या संबल योजना के तहत आवेदन आमंत्रित
दौसा, 28 जुलाई। देवनारायण राजकीय बालिका आवासीय विद्यालय अमरपुर (महवा) में विद्या संबल योजना के अंतर्गत गेस्ट फैकल्टी के रूप में वरिष्ठ अध्यापक (संस्कृत) के रिक्त पद पर नियुक्ति के लिए पात्र अभ्यर्थियों से 3 अगस्त तक आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
प्रधानाचार्य ने बताया कि सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग तथा वित्त विभाग के निर्देशों की अनुपालना में यह नियुक्ति की जाएगी। आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास राजस्थान शिक्षा (राज्य एवं अधीनस्थ) सेवा नियम, 2021 के अनुसार निर्धारित शैक्षणिक योग्यता होना आवश्यक है। चयनित अभ्यर्थी को नियमानुसार अधिकतम 21 हजार रुपये प्रतिमाह मानदेय देय होगा।
इच्छुक अभ्यर्थी अपने आवेदन पत्र आवश्यक प्रमाणित दस्तावेजों सहित 3 अगस्त को सायं 4 बजे तक विद्यालय कार्यालय में व्यक्तिगत रूप से अथवा रजिस्टर्ड डाक के माध्यम से जमा करा सकते हैं। आवेदन पत्र एवं नियुक्ति से संबंधित विस्तृत जानकारी विद्यालय कार्यालय से प्राप्त की जा सकती है।
    user_पत्रकार दीपक सैनी
    पत्रकार दीपक सैनी
    Court reporter Dausa, Rajasthan•
    5 hrs ago
  • जाट की सराय स्थित कल्याण रायजी मंदिर में बुधवार को मनाया जाएगा गुरु पूर्णिमा महोत्सव.... हिंडौन सिटी। शहर के जाट की सराय स्थित प्राचीन कल्याण रायजी मंदिर में बुधवार को गुरु पूर्णिमा महोत्सव बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ आयोजित किया जाएगा। ​इस पावन अवसर पर मंदिर परिसर में विशेष धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा। महोत्सव के तहत प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित गणेश दत्त शास्त्री महाराज का भव्य चरण पूजन कार्यक्रम संपन्न होगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु भाग लेकर गुरुदेव का आशीर्वाद प्राप्त करेंगे। मंदिर ​श्री कल्याण रायजी चैरिटेबल ट्रस्ट के सचिव शिवकुमार सैनी ने बताया कि बुधवार सुबह से ही मंदिर में धार्मिक अनुष्ठानों का दौर शुरू हो जाएगा। सर्वप्रथम भगवान कल्याण रायजी का विशेष श्रृंगार कर महाआरती की जाएगी। इसके पश्चात पंडित गणेश दत्त शास्त्री के चरण पूजन और गुरु वंदना का कार्यक्रम आयोजित होगा। ​आयोजन को लेकर मंदिर प्रांगण में तैयारियाँ पूरी कर ली गई हैं तथा श्रद्धालुओं के लिए दर्शन व प्रसादी की विशेष व्यवस्था की गई है। ट्रस्ट ने सभी धर्मप्रेमी बंधुओं से इस धार्मिक महोत्सव में उपस्थित होकर पुण्य लाभ कमाने की अपील की है। इसी प्रकार मुख्य डाकघर के पास स्थित नंगेश्वर बाबा की धूनी पर गुरु पूर्णिमा महोत्सव आयोजित किया जाएगा। धूनी के भक्त केदार लाल जोशी ने बताया कि सर्वप्रथम ब्रह्मलीन संत नंगेश्वर बाबा की प्रतिमा का विशेष श्रृंगार कर महाआरती की जाएगी। इसके बाद मंदिर के मंहत संत त्रिवेणी दास महाराज के चरण पूजन और गुरु वंदना कार्यक्रम आयोजित होगा। इस पावन अवसर पर आश्रम की ओर से श्रद्धालुओं के लिए प्रसादी की व्यवस्था की गई है।
    1
    जाट की सराय स्थित कल्याण रायजी मंदिर में बुधवार को मनाया जाएगा गुरु पूर्णिमा महोत्सव....
हिंडौन सिटी। शहर के जाट की सराय स्थित प्राचीन कल्याण रायजी मंदिर में बुधवार को गुरु पूर्णिमा महोत्सव बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ आयोजित किया जाएगा। ​इस पावन अवसर पर मंदिर परिसर में विशेष धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा। महोत्सव के तहत प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित गणेश दत्त शास्त्री महाराज का भव्य चरण पूजन कार्यक्रम संपन्न होगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु भाग लेकर गुरुदेव का आशीर्वाद प्राप्त करेंगे। मंदिर ​श्री कल्याण रायजी चैरिटेबल ट्रस्ट के सचिव शिवकुमार सैनी ने बताया कि बुधवार सुबह से ही मंदिर में धार्मिक अनुष्ठानों का दौर शुरू हो जाएगा। सर्वप्रथम भगवान कल्याण रायजी का विशेष श्रृंगार कर महाआरती की जाएगी। इसके पश्चात पंडित गणेश दत्त शास्त्री के चरण पूजन और गुरु वंदना का कार्यक्रम आयोजित होगा। ​आयोजन को लेकर मंदिर प्रांगण में तैयारियाँ पूरी कर ली गई हैं तथा श्रद्धालुओं के लिए दर्शन व प्रसादी की विशेष व्यवस्था की गई है। ट्रस्ट ने सभी धर्मप्रेमी बंधुओं से इस धार्मिक महोत्सव में उपस्थित होकर पुण्य लाभ कमाने की अपील की है। इसी प्रकार मुख्य डाकघर के पास स्थित नंगेश्वर बाबा की धूनी पर गुरु पूर्णिमा महोत्सव आयोजित किया जाएगा। धूनी के भक्त केदार लाल जोशी ने बताया कि सर्वप्रथम ब्रह्मलीन संत नंगेश्वर बाबा की प्रतिमा का विशेष श्रृंगार कर महाआरती की जाएगी। इसके बाद मंदिर के मंहत संत त्रिवेणी दास महाराज के चरण पूजन और गुरु वंदना कार्यक्रम आयोजित होगा। इस पावन अवसर पर आश्रम की ओर से श्रद्धालुओं के लिए प्रसादी की व्यवस्था की गई है।
    user_Krishan murari rajora
    Krishan murari rajora
    हिंडौन, करौली, राजस्थान•
    5 hrs ago
  • दौसा-बांदीकुई यूआईटी की बैठक में विकास को मिली रफ्तार, हरियाली, सड़क और पेयजल से जुड़े अहम फैसले दौसा, 28 जुलाई। नगर विकास न्यास (यूआईटी) दौसा-बांदीकुई की बैठक मंगलवार को न्यास अध्यक्ष एवं जिला कलक्टर डॉ. सौम्या झा की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में क्षेत्र के समग्र विकास, आधारभूत सुविधाओं के विस्तार और जनहित से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। बैठक में 'हरियालो राजस्थान' अभियान के तहत फेज-2 में बांदीकुई तहसील की ढाणी चौलालान स्थित राजकीय भूमि पर मियावाकी पद्धति से 35 हजार पौधे लगाने के लिए प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति जारी करने का निर्णय लिया गया। इस पहल का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के साथ क्षेत्र में हरित आवरण बढ़ाना है। इसके अलावा दौसा, बांदीकुई और सिकराय विधानसभा क्षेत्रों में क्षतिग्रस्त तथा नई सड़कों के निर्माण संबंधी प्रस्तावों की, संबंधित विभागों से अनापत्ति प्रमाण-पत्र (एनओसी) प्राप्त होने की शर्त पर अभिशंसा करने का निर्णय लिया गया। बैठक में भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए न्यास क्षेत्र के प्रत्येक राजस्व ग्राम में राजकीय कार्यों के लिए 5 हेक्टेयर भूमि आरक्षित रखने का महत्वपूर्ण फैसला भी लिया गया। वहीं पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर आवासीय योजना तक पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग को ₹6.25 करोड़ उपलब्ध कराने की सहमति दी गई। शहरवासियों को बेहतर मनोरंजन और सार्वजनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से दौसा शहर में चौपाटी विकसित करने के लिए उपयुक्त स्थान का चयन कर प्रस्ताव अगली ट्रस्ट बैठक में प्रस्तुत करने के निर्देश भी दिए गए। बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिला कलक्टर डॉ. सौम्या झा ने अधिकारियों को विकास कार्यों में तेजी लाने, आधारभूत सुविधाओं का विस्तार करने और जनहित के कार्यों को प्राथमिकता से पूरा करने के निर्देश दिए, ताकि नागरिकों को बेहतर शहरी सुविधाओं का लाभ मिल सके। बैठक में यूआईटी सचिव गंगाधर मीना, तहसीलदार स्वाति, नगर परिषद आयुक्त कैलाश कुमार मीणा, विद्युत विभाग के अधीक्षण अभियंता, सार्वजनिक निर्माण विभाग एवं जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधिशाषी अभियंता सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
    3
    दौसा-बांदीकुई यूआईटी की बैठक में विकास को मिली रफ्तार, हरियाली, सड़क और पेयजल से जुड़े अहम फैसले
दौसा, 28 जुलाई। नगर विकास न्यास (यूआईटी) दौसा-बांदीकुई की बैठक मंगलवार को न्यास अध्यक्ष एवं जिला कलक्टर डॉ. सौम्या झा की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में क्षेत्र के समग्र विकास, आधारभूत सुविधाओं के विस्तार और जनहित से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी गई।
बैठक में 'हरियालो राजस्थान' अभियान के तहत फेज-2 में बांदीकुई तहसील की ढाणी चौलालान स्थित राजकीय भूमि पर मियावाकी पद्धति से 35 हजार पौधे लगाने के लिए प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति जारी करने का निर्णय लिया गया। इस पहल का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के साथ क्षेत्र में हरित आवरण बढ़ाना है।
इसके अलावा दौसा, बांदीकुई और सिकराय विधानसभा क्षेत्रों में क्षतिग्रस्त तथा नई सड़कों के निर्माण संबंधी प्रस्तावों की, संबंधित विभागों से अनापत्ति प्रमाण-पत्र (एनओसी) प्राप्त होने की शर्त पर अभिशंसा करने का निर्णय लिया गया।
बैठक में भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए न्यास क्षेत्र के प्रत्येक राजस्व ग्राम में राजकीय कार्यों के लिए 5 हेक्टेयर भूमि आरक्षित रखने का महत्वपूर्ण फैसला भी लिया गया। वहीं पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर आवासीय योजना तक पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग को ₹6.25 करोड़ उपलब्ध कराने की सहमति दी गई।
शहरवासियों को बेहतर मनोरंजन और सार्वजनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से दौसा शहर में चौपाटी विकसित करने के लिए उपयुक्त स्थान का चयन कर प्रस्ताव अगली ट्रस्ट बैठक में प्रस्तुत करने के निर्देश भी दिए गए।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिला कलक्टर डॉ. सौम्या झा ने अधिकारियों को विकास कार्यों में तेजी लाने, आधारभूत सुविधाओं का विस्तार करने और जनहित के कार्यों को प्राथमिकता से पूरा करने के निर्देश दिए, ताकि नागरिकों को बेहतर शहरी सुविधाओं का लाभ मिल सके।
बैठक में यूआईटी सचिव गंगाधर मीना, तहसीलदार स्वाति, नगर परिषद आयुक्त कैलाश कुमार मीणा, विद्युत विभाग के अधीक्षण अभियंता, सार्वजनिक निर्माण विभाग एवं जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधिशाषी अभियंता सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
    user_RIVENDRA KUMAR SHARMA
    RIVENDRA KUMAR SHARMA
    Local News Reporter बेजुपाड़ा, दौसा, राजस्थान•
    6 hrs ago
  • _नगर विकास न्यास दौसा-बांदीकुई की बैठक_ *हरियाली, सड़क और पेयजल समेत विकास के कई प्रस्ताव स्वीकृत* _नगर विकास न्यास दौसा-बांदीकुई की बैठक_ *हरियाली, सड़क और पेयजल समेत विकास के कई प्रस्ताव स्वीकृत* * ढाणी चौलालान में मियावाकी पद्धति से 35 हजार पौधे लगाए जाएंगे * क्षतिग्रस्त एवं नई सड़कों के निर्माण प्रस्तावों की अभिशंसा * राजकीय कार्यों के लिए प्रत्येक ग्राम में 5 हेक्टेयर भूमि आरक्षित रखने का निर्णय * यूआईटी आवासीय योजना तक पेयजल आपूर्ति के लिए 6.25 करोड़ रुपए उपलब्ध कराने की सहमति दी दौसा, 28 जुलाई। नगर विकास न्यास (यूआईटी) दौसा-बांदीकुई की बैठक मंगलवार को न्यास अध्यक्ष एवं जिला कलक्टर डॉ. सौम्या झा की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में न्यास क्षेत्र के समग्र विकास, आधारभूत सुविधाओं के विस्तार एवं जनहित से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों पर विस्तार से चर्चा करते हुए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। न्यास सचिव गंगाधर मीना ने बताया कि बैठक में 'हरियालो राजस्थान' अभियान के तहत यूआईटी दौसा-बांदीकुई क्षेत्र में फेज-2 के अंतर्गत बांदीकुई तहसील की ढाणी चौलालान स्थित राजकीय भूमि पर मियावाकी पद्धति से 35 हजार पौधे लगाए जाने के लिए प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति जारी करने का निर्णय लिया गया। इसके अलावा विधानसभा क्षेत्र बांदीकुई, दौसा एवं सिकराय में जनहित को ध्यान में रखते हुए क्षतिग्रस्त एवं नई सड़कों के निर्माण के प्रस्तावों पर संबंधित विभागों से अनापत्ति प्रमाण-पत्र (एनओसी) प्राप्त होने की शर्त पर अभिशंसा करने का निर्णय लिया गया। उन्होंने बताया कि बैठक में न्यास क्षेत्राधिकार के अंतर्गत आने वाले सभी राजस्व ग्रामों में भविष्य में राजकीय प्रयोजनों के लिए प्रत्येक ग्राम में 5 हेक्टेयर भूमि आरक्षित रखने का निर्णय भी लिया गया। पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर आवासीय योजना तक पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग को 6.25 करोड़ रुपए की राशि उपलब्ध कराने की सहमति भी प्रदान की गई। इसके साथ ही दौसा शहर में आमजन के लिए चौपाटी विकसित करने के उद्देश्य से उपयुक्त स्थल का चिह्निकरण कर प्रस्ताव आगामी ट्रस्ट बैठक में विचारार्थ प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए। बैठक में अध्यक्ष डॉ. सौम्या झा ने अधिकारियों को न्यास क्षेत्र में विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाते हुए आधारभूत सुविधाओं का विस्तार करने के निर्देश दिए, ताकि नागरिकों को बेहतर शहरी सुविधाएं उपलब्ध हो सकें। बैठक में न्यास तहसीलदार स्वाति, नगर परिषद आयुक्त कैलाश कुमार मीणा, विद्युत विभाग के अधीक्षण अभियंता, सार्वजनिक निर्माण विभाग एवं जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधिशाषी अभियंता सहित न्यास कार्यालय के अधिकारी एवं कार्मिक उपस्थित थे।
    1
    _नगर विकास न्यास दौसा-बांदीकुई की बैठक_

*हरियाली, सड़क और पेयजल समेत विकास के कई प्रस्ताव स्वीकृत*
_नगर विकास न्यास दौसा-बांदीकुई की बैठक_
*हरियाली, सड़क और पेयजल समेत विकास के कई प्रस्ताव स्वीकृत*
* ढाणी चौलालान में मियावाकी पद्धति से 35 हजार पौधे लगाए जाएंगे
* क्षतिग्रस्त एवं नई सड़कों के निर्माण प्रस्तावों की अभिशंसा
* राजकीय कार्यों के लिए प्रत्येक ग्राम में 5 हेक्टेयर भूमि आरक्षित रखने का निर्णय
* यूआईटी आवासीय योजना तक पेयजल आपूर्ति के लिए 6.25 करोड़ रुपए उपलब्ध कराने की सहमति दी
दौसा, 28 जुलाई। नगर विकास न्यास (यूआईटी) दौसा-बांदीकुई की बैठक मंगलवार को न्यास अध्यक्ष एवं जिला कलक्टर डॉ. सौम्या झा की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में न्यास क्षेत्र के समग्र विकास, आधारभूत सुविधाओं के विस्तार एवं जनहित से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों पर विस्तार से चर्चा करते हुए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।
न्यास सचिव गंगाधर मीना ने बताया कि बैठक में 'हरियालो राजस्थान' अभियान के तहत यूआईटी दौसा-बांदीकुई क्षेत्र में फेज-2 के अंतर्गत बांदीकुई तहसील की ढाणी चौलालान स्थित राजकीय भूमि पर मियावाकी पद्धति से 35 हजार पौधे लगाए जाने के लिए प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति जारी करने का निर्णय लिया गया। इसके अलावा विधानसभा क्षेत्र बांदीकुई, दौसा एवं सिकराय में जनहित को ध्यान में रखते हुए क्षतिग्रस्त एवं नई सड़कों के निर्माण के प्रस्तावों पर संबंधित विभागों से अनापत्ति प्रमाण-पत्र (एनओसी) प्राप्त होने की शर्त पर अभिशंसा करने का निर्णय लिया गया।
उन्होंने बताया कि बैठक में न्यास क्षेत्राधिकार के अंतर्गत आने वाले सभी राजस्व ग्रामों में भविष्य में राजकीय प्रयोजनों के लिए प्रत्येक ग्राम में 5 हेक्टेयर भूमि आरक्षित रखने का निर्णय भी लिया गया। पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर आवासीय योजना तक पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग को 6.25 करोड़ रुपए की राशि उपलब्ध कराने की सहमति भी प्रदान की गई। इसके साथ ही दौसा शहर में आमजन के लिए चौपाटी विकसित करने के उद्देश्य से उपयुक्त स्थल का चिह्निकरण कर प्रस्ताव आगामी ट्रस्ट बैठक में विचारार्थ प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए।
बैठक में अध्यक्ष डॉ. सौम्या झा ने अधिकारियों को न्यास क्षेत्र में विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाते हुए आधारभूत सुविधाओं का विस्तार करने के निर्देश दिए, ताकि नागरिकों को बेहतर शहरी सुविधाएं उपलब्ध हो सकें।
बैठक में न्यास तहसीलदार स्वाति, नगर परिषद आयुक्त कैलाश कुमार मीणा, विद्युत विभाग के अधीक्षण अभियंता, सार्वजनिक निर्माण विभाग एवं जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधिशाषी अभियंता सहित न्यास कार्यालय के अधिकारी एवं कार्मिक उपस्थित थे।
    user_पत्रकार दीपक सैनी
    पत्रकार दीपक सैनी
    Court reporter Dausa, Rajasthan•
    5 hrs ago
  • अलवर जिले की तहसील रैणी के ग्राम बैरेर में भारी बारिश के बाद हालात बेकाबू हो गए हैं। अलवर जिले की तहसील रैणी के ग्राम बैरेर में भारी बारिश के बाद हालात बेकाबू हो गए हैं। PWD की सड़क पर पानी निकासी की व्यवस्था नहीं होने से पूरी सड़क नदी में तब्दील हो चुकी है। सड़क पर 100 से 200 मीटर तक घुटने-घुटने पानी भर गया है। पानी घरों में घुसने से मकानों के गिरने का खतरा मंडरा रहा है। स्कूल की बसें और साइकिल सवार भी पानी में फंसकर रह गए हैं। छोटे बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग जान जोखिम में डालकर पानी से होकर गुजरने को मजबूर हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि प्रशासन ने सिर्फ मलबा पटक कर खानापूर्ति की, स्थायी समाधान नहीं किया। राजेन्द्र बैरेर का कहना है कि पैदल निकलना भी असंभव है, किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है। जनसेवक राजेंद्र बैरेर ने PWD और SDM से तुरंत मौके पर आकर निकासी की मांग की है फिलहाल बैरेर के ग्रामीण जलभराव और प्रशासन की अनदेखी के बीच जीने को मजबूर हैं।
    1
    अलवर जिले की तहसील रैणी के ग्राम बैरेर में भारी बारिश के बाद हालात बेकाबू हो गए हैं।  
अलवर जिले की तहसील रैणी के ग्राम बैरेर में भारी बारिश के बाद हालात बेकाबू हो गए हैं।  
PWD की सड़क पर पानी निकासी की व्यवस्था नहीं होने से पूरी सड़क नदी में तब्दील हो चुकी है। 
सड़क पर 100 से 200 मीटर तक घुटने-घुटने पानी भर गया है। 
पानी घरों में घुसने से मकानों के गिरने का खतरा मंडरा रहा है।  
स्कूल की बसें और साइकिल सवार भी पानी में फंसकर रह गए हैं।  
छोटे बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग जान जोखिम में डालकर पानी से होकर गुजरने को मजबूर हैं।  
ग्रामीणों का आरोप है कि प्रशासन ने सिर्फ मलबा पटक कर खानापूर्ति की, स्थायी समाधान नहीं किया।  
राजेन्द्र बैरेर का कहना है कि पैदल निकलना भी असंभव है, किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है। 
जनसेवक राजेंद्र बैरेर ने PWD और SDM से तुरंत मौके पर आकर निकासी की मांग की है  
फिलहाल बैरेर के ग्रामीण जलभराव और प्रशासन की अनदेखी के बीच जीने को मजबूर हैं।
    user_राजगढ़
    राजगढ़
    News Anchor राजगढ़, अलवर, राजस्थान•
    6 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.