दौसा-बांदीकुई यूआईटी की बैठक में विकास को मिली रफ्तार, हरियाली, सड़क और पेयजल से जुड़े अहम फैसले दौसा, 28 जुलाई। नगर विकास न्यास (यूआईटी) दौसा-बांदीकुई की बैठक मंगलवार को न्यास अध्यक्ष एवं जिला कलक्टर डॉ. सौम्या झा की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में क्षेत्र के समग्र विकास, आधारभूत सुविधाओं के विस्तार और जनहित से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। बैठक में 'हरियालो राजस्थान' अभियान के तहत फेज-2 में बांदीकुई तहसील की ढाणी चौलालान स्थित राजकीय भूमि पर मियावाकी पद्धति से 35 हजार पौधे लगाने के लिए प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति जारी करने का निर्णय लिया गया। इस पहल का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के साथ क्षेत्र में हरित आवरण बढ़ाना है। इसके अलावा दौसा, बांदीकुई और सिकराय विधानसभा क्षेत्रों में क्षतिग्रस्त तथा नई सड़कों के निर्माण संबंधी प्रस्तावों की, संबंधित विभागों से अनापत्ति प्रमाण-पत्र (एनओसी) प्राप्त होने की शर्त पर अभिशंसा करने का निर्णय लिया गया। बैठक में भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए न्यास क्षेत्र के प्रत्येक राजस्व ग्राम में राजकीय कार्यों के लिए 5 हेक्टेयर भूमि आरक्षित रखने का महत्वपूर्ण फैसला भी लिया गया। वहीं पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर आवासीय योजना तक पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग को ₹6.25 करोड़ उपलब्ध कराने की सहमति दी गई। शहरवासियों को बेहतर मनोरंजन और सार्वजनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से दौसा शहर में चौपाटी विकसित करने के लिए उपयुक्त स्थान का चयन कर प्रस्ताव अगली ट्रस्ट बैठक में प्रस्तुत करने के निर्देश भी दिए गए। बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिला कलक्टर डॉ. सौम्या झा ने अधिकारियों को विकास कार्यों में तेजी लाने, आधारभूत सुविधाओं का विस्तार करने और जनहित के कार्यों को प्राथमिकता से पूरा करने के निर्देश दिए, ताकि नागरिकों को बेहतर शहरी सुविधाओं का लाभ मिल सके। बैठक में यूआईटी सचिव गंगाधर मीना, तहसीलदार स्वाति, नगर परिषद आयुक्त कैलाश कुमार मीणा, विद्युत विभाग के अधीक्षण अभियंता, सार्वजनिक निर्माण विभाग एवं जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधिशाषी अभियंता सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
दौसा-बांदीकुई यूआईटी की बैठक में विकास को मिली रफ्तार, हरियाली, सड़क और पेयजल से जुड़े अहम फैसले दौसा, 28 जुलाई। नगर विकास न्यास (यूआईटी) दौसा-बांदीकुई की बैठक मंगलवार को न्यास अध्यक्ष एवं जिला कलक्टर डॉ. सौम्या झा की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में क्षेत्र के समग्र विकास, आधारभूत सुविधाओं के विस्तार और जनहित से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। बैठक में 'हरियालो राजस्थान' अभियान के तहत फेज-2 में बांदीकुई तहसील की ढाणी चौलालान स्थित राजकीय भूमि पर मियावाकी पद्धति से 35 हजार पौधे लगाने के लिए प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति जारी करने का निर्णय लिया गया। इस पहल का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के साथ क्षेत्र
में हरित आवरण बढ़ाना है। इसके अलावा दौसा, बांदीकुई और सिकराय विधानसभा क्षेत्रों में क्षतिग्रस्त तथा नई सड़कों के निर्माण संबंधी प्रस्तावों की, संबंधित विभागों से अनापत्ति प्रमाण-पत्र (एनओसी) प्राप्त होने की शर्त पर अभिशंसा करने का निर्णय लिया गया। बैठक में भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए न्यास क्षेत्र के प्रत्येक राजस्व ग्राम में राजकीय कार्यों के लिए 5 हेक्टेयर भूमि आरक्षित रखने का महत्वपूर्ण फैसला भी लिया गया। वहीं पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर आवासीय योजना तक पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग को ₹6.25 करोड़ उपलब्ध कराने की सहमति दी गई। शहरवासियों को बेहतर मनोरंजन और सार्वजनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य
से दौसा शहर में चौपाटी विकसित करने के लिए उपयुक्त स्थान का चयन कर प्रस्ताव अगली ट्रस्ट बैठक में प्रस्तुत करने के निर्देश भी दिए गए। बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिला कलक्टर डॉ. सौम्या झा ने अधिकारियों को विकास कार्यों में तेजी लाने, आधारभूत सुविधाओं का विस्तार करने और जनहित के कार्यों को प्राथमिकता से पूरा करने के निर्देश दिए, ताकि नागरिकों को बेहतर शहरी सुविधाओं का लाभ मिल सके। बैठक में यूआईटी सचिव गंगाधर मीना, तहसीलदार स्वाति, नगर परिषद आयुक्त कैलाश कुमार मीणा, विद्युत विभाग के अधीक्षण अभियंता, सार्वजनिक निर्माण विभाग एवं जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधिशाषी अभियंता सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
- नगर विकास न्यास दौसा–बांदीकुई की अष्टम ट्रस्ट बैठक न्यास अध्यक्ष एवं जिला कलक्टर डॉ. सौम्या झा की अध्यक्षता में न्यास की कार्यप्रणाली, विकास कार्यों की प्रगति तथा विभिन्न एजेंडा बिंदुओं पर चर्चा न्यास सचिव गंगाधर मीणा सहित ट्रस्ट के सदस्य एवं संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित नगर विकास न्यास दौसा–बांदीकुई की अष्टम ट्रस्ट बैठक न्यास अध्यक्ष एवं जिला कलक्टर डॉ. सौम्या झा की अध्यक्षता में न्यास की कार्यप्रणाली, विकास कार्यों की प्रगति तथा विभिन्न एजेंडा बिंदुओं पर चर्चा न्यास सचिव गंगाधर मीणा सहित ट्रस्ट के सदस्य एवं संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित1
- Post by Ganesh Yogi1
- भारतीय संस्कृति और गुरु-शिष्य परंपरा को समर्पित 'गुरु वंदन' कार्यक्रम आयोजित लालसोट: गुरु पूर्णिमा के अवसर पर अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ (विद्यालय शिक्षा) खंड लालसोट द्वारा 'गुरु वंदन' कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य वक्ता बसराम माली (जिला सहकार्यवाह, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, दौसा) ने गुरु-शिष्य परंपरा, राष्ट्र निर्माण में शिक्षकों की भूमिका एवं भारतीय संस्कृति के महत्व पर विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में सीबीईओ शीला मीना सहित अनेक शिक्षक एवं संगठन पदाधिकारी उपस्थित रहे।3
- जय राधे जय राधे जय राम जय कृष्णा जय श्री राधे कृष्णा लाइव जय श्री राधे कृष्णा जस्ट जयपुर लाइव1
- CJP के राष्ट्रीय प्रवक्ता भाई आशुतोष रांका जी और छात्र नेता शुभम रेवाड़ ने... #CJP #CockroachJanataParty #AshutoshRanka #ShubhamRewad #CityCablenews1
- 🚨 BREAKING NEWS | जस्ट जयपुर लाइव 24×7 🚨 🌧️ VIP प्रोटोकॉल के बीच इंसानियत पर सवाल! जयपुर के JLN मार्ग पर बारिश से बचने के लिए बस शेल्टर के नीचे खड़े बाइक सवार और पैदल राहगीरों को कथित तौर पर VIP ड्यूटी पर तैनात एक पुलिसकर्मी ने वहां से हटने के लिए कहा। ❓क्या बारिश से बचना भी अपराध है? VIP सुरक्षा व्यवस्था आवश्यक है, लेकिन क्या आम नागरिक की सुरक्षा, सुविधा और सम्मान भी उतना ही महत्वपूर्ण नहीं है? 🎤 सबसे बड़ा सवाल... क्या पुलिस की ड्यूटी केवल VIP प्रोटोकॉल तक सीमित है, या जनता की परेशानी को समझते हुए मानवीय व्यवहार करना भी उसकी जिम्मेदारी है? यदि यह घटना हुई है, तो संबंधित अधिकारियों को इसकी निष्पक्ष जांच कर उचित कार्रवाई करनी चाहिए। 🗣️ आपकी क्या राय है? कमेंट करके जरूर बताएं। — जस्ट जयपुर लाइव 24×71
- फ़तेहपुर में छात्रों का प्रदर्शनः पानी-बिजली की कमी और प्रिंसिपल के व्यवहार के खिलाफ़ उठाई आवाज़ फ़तेहपुर (उत्तर प्रदेश): उत्तर प्रदेश के फ़तेहपुर जिले में स्कूली छात्रों ने विद्यालय में पानी और बिजली जैसी बुनियादी सुविधाओं के अभाव तथा प्रिंसिपल पर दुर्व्यवहार के आरोपों को लेकर शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान कई छात्र हाथों में भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर की तस्वीर लिए नजर आए। छात्रों का कहना है कि वे बेहतर शैक्षणिक माहौल और अपनी मूलभूत सुविधाओं की मांग कर रहे हैं। उनका आरोप है कि लंबे समय से समस्याओं के बावजूद समाधान नहीं किया गया। यह विरोध प्रदर्शन इस बात का संकेत माना जा रहा है कि नई पीढ़ी अपने अधिकारों और जिम्मेदारियों के प्रति अधिक जागरूक हो रही है। छात्रों ने शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांगें रखते हुए संबंधित अधिकारियों से जल्द कार्रवाई की मांग की।1
- जयपुर एयरपोर्ट पर तीन दिन पहले उतरा यह मेहमान कोई आम पक्षी नहीं था, बल्कि विलुप्ति के खतरे से जूझ रही इंडियन गिद्ध प्रजाति का एक युवा सदस्य था। मौसम की मार और लंबी उड़ान ने इसे रास्ता भटका दिया था। विशेषज्ञों की निगरानी और देखभाल के बाद अब इसने फिर से आसमान का रुख कर लिया। यह सिर्फ एक रेस्क्यू नहीं, बल्कि जैव विविधता संरक्षण की एक छोटी लेकिन अहम जीत है।1
- अलवर जिले की तहसील रैणी के ग्राम बैरेर में भारी बारिश के बाद हालात बेकाबू हो गए हैं। अलवर जिले की तहसील रैणी के ग्राम बैरेर में भारी बारिश के बाद हालात बेकाबू हो गए हैं। PWD की सड़क पर पानी निकासी की व्यवस्था नहीं होने से पूरी सड़क नदी में तब्दील हो चुकी है। सड़क पर 100 से 200 मीटर तक घुटने-घुटने पानी भर गया है। पानी घरों में घुसने से मकानों के गिरने का खतरा मंडरा रहा है। स्कूल की बसें और साइकिल सवार भी पानी में फंसकर रह गए हैं। छोटे बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग जान जोखिम में डालकर पानी से होकर गुजरने को मजबूर हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि प्रशासन ने सिर्फ मलबा पटक कर खानापूर्ति की, स्थायी समाधान नहीं किया। राजेन्द्र बैरेर का कहना है कि पैदल निकलना भी असंभव है, किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है। जनसेवक राजेंद्र बैरेर ने PWD और SDM से तुरंत मौके पर आकर निकासी की मांग की है फिलहाल बैरेर के ग्रामीण जलभराव और प्रशासन की अनदेखी के बीच जीने को मजबूर हैं।1