Shuru
Apke Nagar Ki App…
नगर विकास न्यास दौसा–बांदीकुई की अष्टम ट्रस्ट बैठक न्यास अध्यक्ष एवं जिला कलक्टर डॉ. सौम्या झा की अध्यक्षता में न्यास की कार्यप्रणाली, विकास कार्यों की प्रगति तथा विभिन्न एजेंडा बिंदुओं पर चर्चा न्यास सचिव गंगाधर मीणा सहित ट्रस्ट के सदस्य एवं संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित नगर विकास न्यास दौसा–बांदीकुई की अष्टम ट्रस्ट बैठक न्यास अध्यक्ष एवं जिला कलक्टर डॉ. सौम्या झा की अध्यक्षता में न्यास की कार्यप्रणाली, विकास कार्यों की प्रगति तथा विभिन्न एजेंडा बिंदुओं पर चर्चा न्यास सचिव गंगाधर मीणा सहित ट्रस्ट के सदस्य एवं संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित
RIVENDRA KUMAR SHARMA
नगर विकास न्यास दौसा–बांदीकुई की अष्टम ट्रस्ट बैठक न्यास अध्यक्ष एवं जिला कलक्टर डॉ. सौम्या झा की अध्यक्षता में न्यास की कार्यप्रणाली, विकास कार्यों की प्रगति तथा विभिन्न एजेंडा बिंदुओं पर चर्चा न्यास सचिव गंगाधर मीणा सहित ट्रस्ट के सदस्य एवं संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित नगर विकास न्यास दौसा–बांदीकुई की अष्टम ट्रस्ट बैठक न्यास अध्यक्ष एवं जिला कलक्टर डॉ. सौम्या झा की अध्यक्षता में न्यास की कार्यप्रणाली, विकास कार्यों की प्रगति तथा विभिन्न एजेंडा बिंदुओं पर चर्चा न्यास सचिव गंगाधर मीणा सहित ट्रस्ट के सदस्य एवं संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित
More news from राजस्थान and nearby areas
- Post by Ganesh Yogi1
- देवनारायण आवासीय विद्यालय अमरपुर में विद्या संबल योजना के तहत आवेदन आमंत्रित दौसा, 28 जुलाई। देवनारायण राजकीय बालिका आवासीय विद्यालय अमरपुर (महवा) में विद्या संबल योजना के अंतर्गत गेस्ट फैकल्टी के रूप में वरिष्ठ अध्यापक (संस्कृत) के रिक्त पद पर नियुक्ति के लिए पात्र अभ्यर्थियों से 3 अगस्त तक आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। प्रधानाचार्य ने बताया कि सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग तथा वित्त विभाग के निर्देशों की अनुपालना में यह नियुक्ति की जाएगी। आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास राजस्थान शिक्षा (राज्य एवं अधीनस्थ) सेवा नियम, 2021 के अनुसार निर्धारित शैक्षणिक योग्यता होना आवश्यक है। चयनित अभ्यर्थी को नियमानुसार अधिकतम 21 हजार रुपये प्रतिमाह मानदेय देय होगा। इच्छुक अभ्यर्थी अपने आवेदन पत्र आवश्यक प्रमाणित दस्तावेजों सहित 3 अगस्त को सायं 4 बजे तक विद्यालय कार्यालय में व्यक्तिगत रूप से अथवा रजिस्टर्ड डाक के माध्यम से जमा करा सकते हैं। आवेदन पत्र एवं नियुक्ति से संबंधित विस्तृत जानकारी विद्यालय कार्यालय से प्राप्त की जा सकती है।1
- दौसा-बांदीकुई यूआईटी की बैठक में विकास को मिली रफ्तार, हरियाली, सड़क और पेयजल से जुड़े अहम फैसले दौसा, 28 जुलाई। नगर विकास न्यास (यूआईटी) दौसा-बांदीकुई की बैठक मंगलवार को न्यास अध्यक्ष एवं जिला कलक्टर डॉ. सौम्या झा की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में क्षेत्र के समग्र विकास, आधारभूत सुविधाओं के विस्तार और जनहित से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। बैठक में 'हरियालो राजस्थान' अभियान के तहत फेज-2 में बांदीकुई तहसील की ढाणी चौलालान स्थित राजकीय भूमि पर मियावाकी पद्धति से 35 हजार पौधे लगाने के लिए प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति जारी करने का निर्णय लिया गया। इस पहल का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के साथ क्षेत्र में हरित आवरण बढ़ाना है। इसके अलावा दौसा, बांदीकुई और सिकराय विधानसभा क्षेत्रों में क्षतिग्रस्त तथा नई सड़कों के निर्माण संबंधी प्रस्तावों की, संबंधित विभागों से अनापत्ति प्रमाण-पत्र (एनओसी) प्राप्त होने की शर्त पर अभिशंसा करने का निर्णय लिया गया। बैठक में भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए न्यास क्षेत्र के प्रत्येक राजस्व ग्राम में राजकीय कार्यों के लिए 5 हेक्टेयर भूमि आरक्षित रखने का महत्वपूर्ण फैसला भी लिया गया। वहीं पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर आवासीय योजना तक पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग को ₹6.25 करोड़ उपलब्ध कराने की सहमति दी गई। शहरवासियों को बेहतर मनोरंजन और सार्वजनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से दौसा शहर में चौपाटी विकसित करने के लिए उपयुक्त स्थान का चयन कर प्रस्ताव अगली ट्रस्ट बैठक में प्रस्तुत करने के निर्देश भी दिए गए। बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिला कलक्टर डॉ. सौम्या झा ने अधिकारियों को विकास कार्यों में तेजी लाने, आधारभूत सुविधाओं का विस्तार करने और जनहित के कार्यों को प्राथमिकता से पूरा करने के निर्देश दिए, ताकि नागरिकों को बेहतर शहरी सुविधाओं का लाभ मिल सके। बैठक में यूआईटी सचिव गंगाधर मीना, तहसीलदार स्वाति, नगर परिषद आयुक्त कैलाश कुमार मीणा, विद्युत विभाग के अधीक्षण अभियंता, सार्वजनिक निर्माण विभाग एवं जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधिशाषी अभियंता सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।3
- मेहंदीपुर बालाजी प्रेस क्लब 2026 की नई कार्यकारिणी का गठन मेहंदीपुर बालाजी प्रेस क्लब की वार्षिक कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन किया गया। गठन के दौरान वरिष्ठ पत्रकारों एवं सदस्यों की मौजूदगी में विभिन्न पदाधिकारियों की घोषणा की गई। नई कार्यकारिणी में सुरेश तिवाड़ी, राघवेंद्र सिंह एवं गिरधारीलाल को संरक्षक बनाया गया है। वहीं प्रदीप जैमन को क्लब का अध्यक्ष, राजेश शर्मा एवं भरत सिंह राजपूत को उपाध्यक्ष, अनंत शर्मा को महासचिव, सुमित शर्मा को कोषाध्यक्ष तथा राजेन्द्र सिंह राजपूत को संगठन मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई। इसके अलावा कार्यकारिणी सदस्य के रूप में राजेश भारद्वाज, प्रवेश भालपुर, चेतन गुर्जर, रितिक तिवाड़ी और सूरज पोषवाल को शामिल किया गया है। वहीं चुनाव प्रक्रिया पवनसिंह राजपूत की देखरेख में संपन्न हुई।बालाजी प्रेस क्लब की नवीन कार्यकारिणी का मौजूद सदस्यों ने माला और रामनामी पटका पहनाकर बालाजी महाराज की तस्वीर भेंट की।इस अवसर पर उपस्थित सदस्यों ने नवगठित कार्यकारिणी को शुभकामनाएं देते हुए निष्पक्ष, सकारात्मक एवं जनहित की पत्रकारिता को बढ़ावा देने का संकल्प व्यक्त किया। साथ ही प्रेस क्लब को और अधिक सक्रिय एवं संगठित बनाने के लिए सामूहिक रूप से कार्य करने का भरोसा दिलाया।1
- हींगवा में नाथ संप्रदाय के आसन मंदिर पर शिव महापुराण कथा का आयोजन सिकराय | हींगवा में नाथ संप्रदाय के आसन मंदिर पर चल रही शिव महापुराण कथा में सोमवार को कथावाचक राकेश नाथा ने श्रद्धालुओं को दुःख व कष्ट दूर करने के लिए निष्काम भक्ति को एकमात्र उपाय बताया। उन्होंने कहा कि मनुष्य को अहंकार त्यागकर नियमित रूप से भगवान शिव की भक्ति करनी चाहिए। इससे सभी कष्टों से जल्द मुक्ति मिलती है। मंदिर महंत लक्ष्मण नाथ महाराज के सानिध्य में चल रही शिव महापुराण कथा का महत्व बताते हुए कथावाचक नाथा ने कहा कि विश्वास, समर्पण व निष्काम भाव की गई उपासना को मनुष्य के सभी दुखों व कष्टों को दूर करने का एकमात्र उपाय माना गया है1
- लालसोट में संस्था प्रधानों की मासिक बैठक, शिक्षा योजनाओं व नामांकन वृद्धि पर जोर पीएम श्री अशोक शर्मा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में आयोजित ब्लॉक स्तरीय मासिक बैठक में उपखंड अधिकारी विजेंद्र कुमार मीणा ने शिक्षा विभाग की योजनाओं के समयबद्ध क्रियान्वयन के निर्देश दिए। मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी शीला मीणा ने नामांकन वृद्धि एवं जर्जर विद्यालय भवनों को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में एमडीएम, नई शिक्षा नीति-2020, शाला दर्पण अपडेट, ब्लॉक रैंकिंग सुधार एवं मिशन पढ़ो राजस्थान के तहत रीडिंग कैंपेन पर भी विस्तार से चर्चा की गई।3
- लालसोट ब्लॉक के समस्त उच्च माध्यमिक संस्था प्रधानों की ब्लॉक निष्पादन मासिक बैठक आयोजित लालसोट ब्लॉक के समस्त उच्च माध्यमिक संस्था प्रधानों की ब्लॉक निष्पादन मासिक बैठक पीएम श्री श्री अशोक शर्मा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय लालसोट के सभागार में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता विजेंद्र कुमार मीणा उपखंड अधिकारी लालसोट द्वारा की गई । जिसमें उपखंड अधिकारी द्वारा शिक्षा विभाग में योजनाओं के समयबद्ध रूप से सुचारु करने एवं अन्य विभागीय कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने हेतु सहयोग की अपेक्षा की । शीला मीणा मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी द्वारा नामांकन वृद्धि एवं मानसून के चलते जर्जर भवन जमींदोज पर विशेष निर्देश प्रदान किए गए ।अशोक शर्मा अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी प्रथम द्वारा एमडीएम एवं राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के विषय में विस्तार पूर्वक उद्बोधन दिया गया। अमित बडाया अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी द्वितीय द्वारा शाला दर्पण अपडेशन एवं ब्लॉक रैंकिंग में सुधार हेतु प्रयत्नों के विषय में विशेष चर्चा की। आलोक भारद्वाज आर पी द्वारा प्रबल कार्यक्रम की विस्तृत विवेचना करते हुए सभी को संबोधित किया। अंत में मुकेश मीणा आरपी द्वारा राज्य सरकार की विभिन्न फ्लैगशिप योजनाओं एवं मिशन पढो राजस्थान के अंतर्गत रीडिंग कैंपेन प्रमोशन के विषय में जानकारी प्रदान की । मंच संचालन मदन पारीक प्रधानाचार्य द्वारा किया गया। बैठक में ब्लॉक के समस्त प्रधानाचार्य सहित मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कार्यालय के सुनील जैन, राजीव गौतम, वीरेंद्र जैन , मयंक शर्मा उपस्थित रहे।4
- _नगर विकास न्यास दौसा-बांदीकुई की बैठक_ *हरियाली, सड़क और पेयजल समेत विकास के कई प्रस्ताव स्वीकृत* _नगर विकास न्यास दौसा-बांदीकुई की बैठक_ *हरियाली, सड़क और पेयजल समेत विकास के कई प्रस्ताव स्वीकृत* * ढाणी चौलालान में मियावाकी पद्धति से 35 हजार पौधे लगाए जाएंगे * क्षतिग्रस्त एवं नई सड़कों के निर्माण प्रस्तावों की अभिशंसा * राजकीय कार्यों के लिए प्रत्येक ग्राम में 5 हेक्टेयर भूमि आरक्षित रखने का निर्णय * यूआईटी आवासीय योजना तक पेयजल आपूर्ति के लिए 6.25 करोड़ रुपए उपलब्ध कराने की सहमति दी दौसा, 28 जुलाई। नगर विकास न्यास (यूआईटी) दौसा-बांदीकुई की बैठक मंगलवार को न्यास अध्यक्ष एवं जिला कलक्टर डॉ. सौम्या झा की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में न्यास क्षेत्र के समग्र विकास, आधारभूत सुविधाओं के विस्तार एवं जनहित से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों पर विस्तार से चर्चा करते हुए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। न्यास सचिव गंगाधर मीना ने बताया कि बैठक में 'हरियालो राजस्थान' अभियान के तहत यूआईटी दौसा-बांदीकुई क्षेत्र में फेज-2 के अंतर्गत बांदीकुई तहसील की ढाणी चौलालान स्थित राजकीय भूमि पर मियावाकी पद्धति से 35 हजार पौधे लगाए जाने के लिए प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति जारी करने का निर्णय लिया गया। इसके अलावा विधानसभा क्षेत्र बांदीकुई, दौसा एवं सिकराय में जनहित को ध्यान में रखते हुए क्षतिग्रस्त एवं नई सड़कों के निर्माण के प्रस्तावों पर संबंधित विभागों से अनापत्ति प्रमाण-पत्र (एनओसी) प्राप्त होने की शर्त पर अभिशंसा करने का निर्णय लिया गया। उन्होंने बताया कि बैठक में न्यास क्षेत्राधिकार के अंतर्गत आने वाले सभी राजस्व ग्रामों में भविष्य में राजकीय प्रयोजनों के लिए प्रत्येक ग्राम में 5 हेक्टेयर भूमि आरक्षित रखने का निर्णय भी लिया गया। पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर आवासीय योजना तक पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग को 6.25 करोड़ रुपए की राशि उपलब्ध कराने की सहमति भी प्रदान की गई। इसके साथ ही दौसा शहर में आमजन के लिए चौपाटी विकसित करने के उद्देश्य से उपयुक्त स्थल का चिह्निकरण कर प्रस्ताव आगामी ट्रस्ट बैठक में विचारार्थ प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए। बैठक में अध्यक्ष डॉ. सौम्या झा ने अधिकारियों को न्यास क्षेत्र में विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाते हुए आधारभूत सुविधाओं का विस्तार करने के निर्देश दिए, ताकि नागरिकों को बेहतर शहरी सुविधाएं उपलब्ध हो सकें। बैठक में न्यास तहसीलदार स्वाति, नगर परिषद आयुक्त कैलाश कुमार मीणा, विद्युत विभाग के अधीक्षण अभियंता, सार्वजनिक निर्माण विभाग एवं जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधिशाषी अभियंता सहित न्यास कार्यालय के अधिकारी एवं कार्मिक उपस्थित थे।1