logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

लालसोट में संस्था प्रधानों की मासिक बैठक, शिक्षा योजनाओं व नामांकन वृद्धि पर जोर पीएम श्री अशोक शर्मा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में आयोजित ब्लॉक स्तरीय मासिक बैठक में उपखंड अधिकारी विजेंद्र कुमार मीणा ने शिक्षा विभाग की योजनाओं के समयबद्ध क्रियान्वयन के निर्देश दिए। मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी शीला मीणा ने नामांकन वृद्धि एवं जर्जर विद्यालय भवनों को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में एमडीएम, नई शिक्षा नीति-2020, शाला दर्पण अपडेट, ब्लॉक रैंकिंग सुधार एवं मिशन पढ़ो राजस्थान के तहत रीडिंग कैंपेन पर भी विस्तार से चर्चा की गई।

4 hrs ago
user_Girdhari lal Sahu
Girdhari lal Sahu
लालसोट, दौसा, राजस्थान•
4 hrs ago
208f4583-0b14-4133-aa53-98ab8cfede9d
099691bd-df72-4e1c-aba5-6c8dd9883523

लालसोट में संस्था प्रधानों की मासिक बैठक, शिक्षा योजनाओं व नामांकन वृद्धि पर जोर पीएम श्री अशोक शर्मा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में आयोजित ब्लॉक स्तरीय मासिक बैठक में उपखंड अधिकारी विजेंद्र कुमार मीणा ने शिक्षा विभाग की योजनाओं के समयबद्ध क्रियान्वयन के निर्देश दिए। मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी शीला मीणा ने नामांकन वृद्धि एवं जर्जर विद्यालय भवनों को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में एमडीएम, नई शिक्षा नीति-2020, शाला दर्पण अपडेट, ब्लॉक रैंकिंग सुधार एवं मिशन पढ़ो राजस्थान के तहत रीडिंग कैंपेन पर भी विस्तार से चर्चा की गई।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • लालसोट में संस्था प्रधानों की मासिक बैठक, शिक्षा योजनाओं व नामांकन वृद्धि पर जोर पीएम श्री अशोक शर्मा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में आयोजित ब्लॉक स्तरीय मासिक बैठक में उपखंड अधिकारी विजेंद्र कुमार मीणा ने शिक्षा विभाग की योजनाओं के समयबद्ध क्रियान्वयन के निर्देश दिए। मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी शीला मीणा ने नामांकन वृद्धि एवं जर्जर विद्यालय भवनों को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में एमडीएम, नई शिक्षा नीति-2020, शाला दर्पण अपडेट, ब्लॉक रैंकिंग सुधार एवं मिशन पढ़ो राजस्थान के तहत रीडिंग कैंपेन पर भी विस्तार से चर्चा की गई।
    3
    लालसोट में संस्था प्रधानों की मासिक बैठक, शिक्षा योजनाओं व नामांकन वृद्धि पर जोर
पीएम श्री अशोक शर्मा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में आयोजित ब्लॉक स्तरीय मासिक बैठक में उपखंड अधिकारी विजेंद्र कुमार मीणा ने शिक्षा विभाग की योजनाओं के समयबद्ध क्रियान्वयन के निर्देश दिए।
मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी शीला मीणा ने नामांकन वृद्धि एवं जर्जर विद्यालय भवनों को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। 
बैठक में एमडीएम, नई शिक्षा नीति-2020, शाला दर्पण अपडेट, ब्लॉक रैंकिंग सुधार एवं मिशन पढ़ो राजस्थान के तहत रीडिंग कैंपेन पर भी विस्तार से चर्चा की गई।
    user_Girdhari lal Sahu
    Girdhari lal Sahu
    लालसोट, दौसा, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • लालसोट ब्लॉक के समस्त उच्च माध्यमिक संस्था प्रधानों की ब्लॉक निष्पादन मासिक बैठक आयोजित लालसोट ब्लॉक के समस्त उच्च माध्यमिक संस्था प्रधानों की ब्लॉक निष्पादन मासिक बैठक पीएम श्री श्री अशोक शर्मा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय लालसोट के सभागार में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता विजेंद्र कुमार मीणा उपखंड अधिकारी लालसोट द्वारा की गई । जिसमें उपखंड अधिकारी द्वारा शिक्षा विभाग में योजनाओं के समयबद्ध रूप से सुचारु करने एवं अन्य विभागीय कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने हेतु सहयोग की अपेक्षा की । शीला मीणा मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी द्वारा नामांकन वृद्धि एवं मानसून के चलते जर्जर भवन जमींदोज पर विशेष निर्देश प्रदान किए गए ।अशोक शर्मा अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी प्रथम द्वारा एमडीएम एवं राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के विषय में विस्तार पूर्वक उद्बोधन दिया गया। अमित बडाया अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी द्वितीय द्वारा शाला दर्पण अपडेशन एवं ब्लॉक रैंकिंग में सुधार हेतु प्रयत्नों के विषय में विशेष चर्चा की। आलोक भारद्वाज आर पी द्वारा प्रबल कार्यक्रम की विस्तृत विवेचना करते हुए सभी को संबोधित किया। अंत में मुकेश मीणा आरपी द्वारा राज्य सरकार की विभिन्न फ्लैगशिप योजनाओं एवं मिशन पढो राजस्थान के अंतर्गत रीडिंग कैंपेन प्रमोशन के विषय में जानकारी प्रदान की । मंच संचालन मदन पारीक प्रधानाचार्य द्वारा किया गया। बैठक में ब्लॉक के समस्त प्रधानाचार्य सहित मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कार्यालय के सुनील जैन, राजीव गौतम, वीरेंद्र जैन , मयंक शर्मा उपस्थित रहे।
    4
    लालसोट ब्लॉक के समस्त उच्च माध्यमिक संस्था प्रधानों की ब्लॉक निष्पादन मासिक बैठक आयोजित
लालसोट ब्लॉक के समस्त उच्च माध्यमिक संस्था प्रधानों की ब्लॉक निष्पादन मासिक  बैठक पीएम श्री श्री अशोक शर्मा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय लालसोट  के सभागार में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता  विजेंद्र कुमार मीणा उपखंड अधिकारी लालसोट द्वारा की गई । जिसमें उपखंड अधिकारी द्वारा शिक्षा विभाग में योजनाओं के समयबद्ध रूप से सुचारु करने एवं अन्य विभागीय कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने हेतु सहयोग की अपेक्षा की । शीला मीणा मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी द्वारा नामांकन वृद्धि एवं मानसून के चलते जर्जर भवन जमींदोज पर विशेष निर्देश प्रदान किए गए ।अशोक शर्मा अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी प्रथम द्वारा एमडीएम  एवं राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के विषय में विस्तार पूर्वक उद्बोधन दिया गया। अमित बडाया अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी द्वितीय द्वारा शाला दर्पण अपडेशन एवं ब्लॉक रैंकिंग में सुधार हेतु प्रयत्नों के विषय में विशेष चर्चा की।  आलोक भारद्वाज आर पी द्वारा प्रबल कार्यक्रम की विस्तृत विवेचना करते हुए सभी को संबोधित किया। अंत में  मुकेश मीणा आरपी द्वारा राज्य सरकार की विभिन्न फ्लैगशिप योजनाओं एवं मिशन पढो राजस्थान के अंतर्गत रीडिंग कैंपेन प्रमोशन के विषय में जानकारी प्रदान की । मंच संचालन मदन पारीक प्रधानाचार्य द्वारा किया गया। बैठक में ब्लॉक के समस्त प्रधानाचार्य सहित मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कार्यालय के सुनील जैन, राजीव गौतम, वीरेंद्र जैन , मयंक शर्मा उपस्थित रहे।
    user_पत्रकार  : ‌ प्रकाश सैनी
    पत्रकार : ‌ प्रकाश सैनी
    Advertising agency लालसोट, दौसा, राजस्थान•
    6 hrs ago
  • rasta nhi bnare
    1
    rasta nhi bnare
    user_Vinod kumar
    Vinod kumar
    बरनाला, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
    16 hrs ago
  • Post by Ganesh Yogi
    1
    Post by Ganesh Yogi
    user_Ganesh Yogi
    Ganesh Yogi
    Local News Reporter दौसा, दौसा, राजस्थान•
    23 min ago
  • देवनारायण आवासीय विद्यालय अमरपुर में विद्या संबल योजना के तहत आवेदन आमंत्रित दौसा, 28 जुलाई। देवनारायण राजकीय बालिका आवासीय विद्यालय अमरपुर (महवा) में विद्या संबल योजना के अंतर्गत गेस्ट फैकल्टी के रूप में वरिष्ठ अध्यापक (संस्कृत) के रिक्त पद पर नियुक्ति के लिए पात्र अभ्यर्थियों से 3 अगस्त तक आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। प्रधानाचार्य ने बताया कि सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग तथा वित्त विभाग के निर्देशों की अनुपालना में यह नियुक्ति की जाएगी। आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास राजस्थान शिक्षा (राज्य एवं अधीनस्थ) सेवा नियम, 2021 के अनुसार निर्धारित शैक्षणिक योग्यता होना आवश्यक है। चयनित अभ्यर्थी को नियमानुसार अधिकतम 21 हजार रुपये प्रतिमाह मानदेय देय होगा। इच्छुक अभ्यर्थी अपने आवेदन पत्र आवश्यक प्रमाणित दस्तावेजों सहित 3 अगस्त को सायं 4 बजे तक विद्यालय कार्यालय में व्यक्तिगत रूप से अथवा रजिस्टर्ड डाक के माध्यम से जमा करा सकते हैं। आवेदन पत्र एवं नियुक्ति से संबंधित विस्तृत जानकारी विद्यालय कार्यालय से प्राप्त की जा सकती है।
    1
    देवनारायण आवासीय विद्यालय अमरपुर में विद्या संबल योजना के तहत आवेदन आमंत्रित
दौसा, 28 जुलाई। देवनारायण राजकीय बालिका आवासीय विद्यालय अमरपुर (महवा) में विद्या संबल योजना के अंतर्गत गेस्ट फैकल्टी के रूप में वरिष्ठ अध्यापक (संस्कृत) के रिक्त पद पर नियुक्ति के लिए पात्र अभ्यर्थियों से 3 अगस्त तक आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
प्रधानाचार्य ने बताया कि सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग तथा वित्त विभाग के निर्देशों की अनुपालना में यह नियुक्ति की जाएगी। आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास राजस्थान शिक्षा (राज्य एवं अधीनस्थ) सेवा नियम, 2021 के अनुसार निर्धारित शैक्षणिक योग्यता होना आवश्यक है। चयनित अभ्यर्थी को नियमानुसार अधिकतम 21 हजार रुपये प्रतिमाह मानदेय देय होगा।
इच्छुक अभ्यर्थी अपने आवेदन पत्र आवश्यक प्रमाणित दस्तावेजों सहित 3 अगस्त को सायं 4 बजे तक विद्यालय कार्यालय में व्यक्तिगत रूप से अथवा रजिस्टर्ड डाक के माध्यम से जमा करा सकते हैं। आवेदन पत्र एवं नियुक्ति से संबंधित विस्तृत जानकारी विद्यालय कार्यालय से प्राप्त की जा सकती है।
    user_पत्रकार दीपक सैनी
    पत्रकार दीपक सैनी
    Court reporter Dausa, Rajasthan•
    5 hrs ago
  • दौसा-बांदीकुई यूआईटी की बैठक में विकास को मिली रफ्तार, हरियाली, सड़क और पेयजल से जुड़े अहम फैसले दौसा, 28 जुलाई। नगर विकास न्यास (यूआईटी) दौसा-बांदीकुई की बैठक मंगलवार को न्यास अध्यक्ष एवं जिला कलक्टर डॉ. सौम्या झा की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में क्षेत्र के समग्र विकास, आधारभूत सुविधाओं के विस्तार और जनहित से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। बैठक में 'हरियालो राजस्थान' अभियान के तहत फेज-2 में बांदीकुई तहसील की ढाणी चौलालान स्थित राजकीय भूमि पर मियावाकी पद्धति से 35 हजार पौधे लगाने के लिए प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति जारी करने का निर्णय लिया गया। इस पहल का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के साथ क्षेत्र में हरित आवरण बढ़ाना है। इसके अलावा दौसा, बांदीकुई और सिकराय विधानसभा क्षेत्रों में क्षतिग्रस्त तथा नई सड़कों के निर्माण संबंधी प्रस्तावों की, संबंधित विभागों से अनापत्ति प्रमाण-पत्र (एनओसी) प्राप्त होने की शर्त पर अभिशंसा करने का निर्णय लिया गया। बैठक में भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए न्यास क्षेत्र के प्रत्येक राजस्व ग्राम में राजकीय कार्यों के लिए 5 हेक्टेयर भूमि आरक्षित रखने का महत्वपूर्ण फैसला भी लिया गया। वहीं पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर आवासीय योजना तक पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग को ₹6.25 करोड़ उपलब्ध कराने की सहमति दी गई। शहरवासियों को बेहतर मनोरंजन और सार्वजनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से दौसा शहर में चौपाटी विकसित करने के लिए उपयुक्त स्थान का चयन कर प्रस्ताव अगली ट्रस्ट बैठक में प्रस्तुत करने के निर्देश भी दिए गए। बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिला कलक्टर डॉ. सौम्या झा ने अधिकारियों को विकास कार्यों में तेजी लाने, आधारभूत सुविधाओं का विस्तार करने और जनहित के कार्यों को प्राथमिकता से पूरा करने के निर्देश दिए, ताकि नागरिकों को बेहतर शहरी सुविधाओं का लाभ मिल सके। बैठक में यूआईटी सचिव गंगाधर मीना, तहसीलदार स्वाति, नगर परिषद आयुक्त कैलाश कुमार मीणा, विद्युत विभाग के अधीक्षण अभियंता, सार्वजनिक निर्माण विभाग एवं जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधिशाषी अभियंता सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
    3
    दौसा-बांदीकुई यूआईटी की बैठक में विकास को मिली रफ्तार, हरियाली, सड़क और पेयजल से जुड़े अहम फैसले
दौसा, 28 जुलाई। नगर विकास न्यास (यूआईटी) दौसा-बांदीकुई की बैठक मंगलवार को न्यास अध्यक्ष एवं जिला कलक्टर डॉ. सौम्या झा की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में क्षेत्र के समग्र विकास, आधारभूत सुविधाओं के विस्तार और जनहित से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी गई।
बैठक में 'हरियालो राजस्थान' अभियान के तहत फेज-2 में बांदीकुई तहसील की ढाणी चौलालान स्थित राजकीय भूमि पर मियावाकी पद्धति से 35 हजार पौधे लगाने के लिए प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति जारी करने का निर्णय लिया गया। इस पहल का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के साथ क्षेत्र में हरित आवरण बढ़ाना है।
इसके अलावा दौसा, बांदीकुई और सिकराय विधानसभा क्षेत्रों में क्षतिग्रस्त तथा नई सड़कों के निर्माण संबंधी प्रस्तावों की, संबंधित विभागों से अनापत्ति प्रमाण-पत्र (एनओसी) प्राप्त होने की शर्त पर अभिशंसा करने का निर्णय लिया गया।
बैठक में भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए न्यास क्षेत्र के प्रत्येक राजस्व ग्राम में राजकीय कार्यों के लिए 5 हेक्टेयर भूमि आरक्षित रखने का महत्वपूर्ण फैसला भी लिया गया। वहीं पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर आवासीय योजना तक पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग को ₹6.25 करोड़ उपलब्ध कराने की सहमति दी गई।
शहरवासियों को बेहतर मनोरंजन और सार्वजनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से दौसा शहर में चौपाटी विकसित करने के लिए उपयुक्त स्थान का चयन कर प्रस्ताव अगली ट्रस्ट बैठक में प्रस्तुत करने के निर्देश भी दिए गए।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिला कलक्टर डॉ. सौम्या झा ने अधिकारियों को विकास कार्यों में तेजी लाने, आधारभूत सुविधाओं का विस्तार करने और जनहित के कार्यों को प्राथमिकता से पूरा करने के निर्देश दिए, ताकि नागरिकों को बेहतर शहरी सुविधाओं का लाभ मिल सके।
बैठक में यूआईटी सचिव गंगाधर मीना, तहसीलदार स्वाति, नगर परिषद आयुक्त कैलाश कुमार मीणा, विद्युत विभाग के अधीक्षण अभियंता, सार्वजनिक निर्माण विभाग एवं जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधिशाषी अभियंता सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
    user_RIVENDRA KUMAR SHARMA
    RIVENDRA KUMAR SHARMA
    Local News Reporter बेजुपाड़ा, दौसा, राजस्थान•
    6 hrs ago
  • सवाई माधोपुर में मोशन इंस्टीट्यूट के डायरेक्टर एवं जॉइंट डायरेक्टर ने शहर पुलिस उपाधीक्षक राजेंद्र मीना का किया अभिनंदन नई जिम्मेदारी के लिए दी शुभकामनाएं, कानून व्यवस्था को लेकर जताया विश्वास सवाई माधोपुर। शहर के प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थान मोशन इंस्टीट्यूट के डायरेक्टर राजवीर सिंह एवं जॉइंट डायरेक्टर सुबह सिंह सैमाड़ा ने नवपदस्थापित शहर पुलिस उपाधीक्षक श्री राजेंद्र मीना का पुष्पगुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस अवसर पर डायरेक्टर राजवीर सिंह ने कहा कि श्री राजेंद्र मीना अपनी ईमानदार, निष्पक्ष एवं कर्तव्यनिष्ठ कार्यशैली के लिए जाने जाते हैं। उनके नेतृत्व में सवाई माधोपुर शहर की कानून व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होगी तथा आमजन में सुरक्षा का विश्वास और मजबूत होगा। वहीं जॉइंट डायरेक्टर सुबह सिंह सैमाड़ा ने कहा कि पुलिस प्रशासन और समाज के बीच बेहतर समन्वय से सुरक्षित एवं सकारात्मक वातावरण का निर्माण होता है। उन्होंने श्री मीना को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए सफल एवं जनहितकारी कार्यकाल की कामना की। इस दौरान सौहार्दपूर्ण वातावरण में विभिन्न सामाजिक एवं शैक्षणिक विषयों पर भी चर्चा हुई। अंत में मोशन इंस्टीट्यूट परिवार ने शहर पुलिस उपाधीक्षक राजेंद्र मीना को नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
    2
    सवाई माधोपुर में मोशन इंस्टीट्यूट के डायरेक्टर एवं जॉइंट डायरेक्टर ने शहर पुलिस उपाधीक्षक राजेंद्र मीना का किया अभिनंदन
नई जिम्मेदारी के लिए दी शुभकामनाएं, कानून व्यवस्था को लेकर जताया विश्वास
सवाई माधोपुर। शहर के प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थान मोशन इंस्टीट्यूट के डायरेक्टर राजवीर सिंह एवं जॉइंट डायरेक्टर सुबह सिंह सैमाड़ा ने नवपदस्थापित शहर पुलिस उपाधीक्षक श्री राजेंद्र मीना का पुष्पगुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया।
इस अवसर पर डायरेक्टर राजवीर सिंह ने कहा कि श्री राजेंद्र मीना अपनी ईमानदार, निष्पक्ष एवं कर्तव्यनिष्ठ कार्यशैली के लिए जाने जाते हैं। उनके नेतृत्व में सवाई माधोपुर शहर की कानून व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होगी तथा आमजन में सुरक्षा का विश्वास और मजबूत होगा।
वहीं जॉइंट डायरेक्टर सुबह सिंह सैमाड़ा ने कहा कि पुलिस प्रशासन और समाज के बीच बेहतर समन्वय से सुरक्षित एवं सकारात्मक वातावरण का निर्माण होता है। उन्होंने श्री मीना को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए सफल एवं जनहितकारी कार्यकाल की कामना की।
इस दौरान सौहार्दपूर्ण वातावरण में विभिन्न सामाजिक एवं शैक्षणिक विषयों पर भी चर्चा हुई। अंत में मोशन इंस्टीट्यूट परिवार ने शहर पुलिस उपाधीक्षक राजेंद्र मीना को नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
    user_Anil Kumar journalist
    Anil Kumar journalist
    Rajasthan TV news buro chief Gangapur, Sawai Madhopur•
    5 hrs ago
  • भारतीय संस्कृति और गुरु-शिष्य परंपरा को समर्पित 'गुरु वंदन' कार्यक्रम आयोजित लालसोट: गुरु पूर्णिमा के अवसर पर अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ (विद्यालय शिक्षा) खंड लालसोट द्वारा 'गुरु वंदन' कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य वक्ता बसराम माली (जिला सहकार्यवाह, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, दौसा) ने गुरु-शिष्य परंपरा, राष्ट्र निर्माण में शिक्षकों की भूमिका एवं भारतीय संस्कृति के महत्व पर विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में सीबीईओ शीला मीना सहित अनेक शिक्षक एवं संगठन पदाधिकारी उपस्थित रहे।
    3
    भारतीय संस्कृति और गुरु-शिष्य परंपरा को समर्पित 'गुरु वंदन' कार्यक्रम आयोजित
लालसोट: गुरु पूर्णिमा के अवसर पर अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ (विद्यालय शिक्षा) खंड लालसोट द्वारा 'गुरु वंदन' कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य वक्ता बसराम माली (जिला सहकार्यवाह, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, दौसा) ने गुरु-शिष्य परंपरा, राष्ट्र निर्माण में शिक्षकों की भूमिका एवं भारतीय संस्कृति के महत्व पर विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में सीबीईओ शीला मीना सहित अनेक शिक्षक एवं संगठन पदाधिकारी उपस्थित रहे।
    user_Girdhari lal Sahu
    Girdhari lal Sahu
    लालसोट, दौसा, राजस्थान•
    8 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.