logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

जयपुर एयरपोर्ट पर तीन दिन पहले उतरा यह मेहमान कोई आम पक्षी नहीं था, बल्कि विलुप्ति के खतरे से जूझ रही इंडियन गिद्ध प्रजाति का एक युवा सदस्य था। मौसम की मार और लंबी उड़ान ने इसे रास्ता भटका दिया था। विशेषज्ञों की निगरानी और देखभाल के बाद अब इसने फिर से आसमान का रुख कर लिया। यह सिर्फ एक रेस्क्यू नहीं, बल्कि जैव विविधता संरक्षण की एक छोटी लेकिन अहम जीत है।

7 hrs ago
user_पुरुषोत्तम तिवाड़ी
पुरुषोत्तम तिवाड़ी
रिपोर्टर जयपुर, जयपुर, राजस्थान•
7 hrs ago

जयपुर एयरपोर्ट पर तीन दिन पहले उतरा यह मेहमान कोई आम पक्षी नहीं था, बल्कि विलुप्ति के खतरे से जूझ रही इंडियन गिद्ध प्रजाति का एक युवा सदस्य था। मौसम की मार और लंबी उड़ान ने इसे रास्ता भटका दिया था। विशेषज्ञों की निगरानी और देखभाल के बाद अब इसने फिर से आसमान का रुख कर लिया। यह सिर्फ एक रेस्क्यू नहीं, बल्कि जैव विविधता संरक्षण की एक छोटी लेकिन अहम जीत है।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • जयपुर: शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने प्रेस वार्ता में कहा कि संयुक्त कर्मचारी महासंघ के साथ हुई आज की वार्ता सकारात्मक रही। उन्होंने कहा कि सरकारी स्कूलों के शिक्षक अच्छा कार्य कर रहे हैं और वे हमेशा शिक्षकों का सम्मान करते हैं #Jaipur #MadanDilawar #EducationMinister #Rajasthan #RajasthanNews Education
    1
    जयपुर: शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने प्रेस वार्ता में कहा कि संयुक्त कर्मचारी महासंघ के साथ हुई आज की वार्ता सकारात्मक रही। उन्होंने कहा कि सरकारी स्कूलों के शिक्षक अच्छा कार्य कर रहे हैं और वे हमेशा शिक्षकों का सम्मान करते हैं #Jaipur #MadanDilawar #EducationMinister #Rajasthan #RajasthanNews Education
    user_Pawan sharma
    Pawan sharma
    Court reporter जयपुर, जयपुर, राजस्थान•
    8 hrs ago
  • 'चिता आंदोलन' - क्यों चर्चा में है? यह सिर्फ धरना नहीं, बल्कि विस्थापन के खिलाफ प्रतीकात्मक विरोध है। 8 अप्रैल: आदिवासी महिलाओं ने 'चिता आंदोलन' शुरू किया मिट्टी सत्याग्रह और जल सत्याग्रह भी हुए आश्वासन के बाद आंदोलन रुका जुलाई 2026 में "न्याय दो या मार दो" के नारे के साथ फिर शुरू हुआ आखिर विवाद क्या है? Ken-Betwa Link Project के तहत पन्ना में Daudhan Dam और 221 किमी लंबी नहर बनाई जाएगी, जिससे Ken का पानी Betwa तक पहुंचेगा। सरकार का दावा: 10.62 लाख हेक्टेयर सिंचाई 62 लाख लोगों को पेयजल बुंदेलखंड के 13 जिलों को फायदा विवादः Daudhan Dam से 22 गांव प्रभावित होंगे, जिससे पुनर्वास और भूमि अधिग्रहण को लेकर विरोध तेज हो गया। पर्यावरण और वन्यजीव पर असरपन्ना टाइगर रिजर्व का लगभग 6,000 हेक्टेयर क्षेत्र डूब क्षेत्र में आ जाएगा।बाघों, गिद्धों और अन्य जंगली जीवों का प्राकृतिक घर और गलियारा नष्ट हो जाएगा।घने जंगलों के कटने से जैव विविधता पर बहुत बुरा प्रभाव पड़ेगा।विस्थापन और पुनर्वासदौधन बांध के कारण कुल 22 गांव सीधे तौर पर प्रभावित होंगे।हजारों ग्रामीणों की उपजाऊ जमीन और मकान डूब जाएंगे।सरकार द्वारा दिए जा रहे मुआवजे और नए स्थान पर बसाहट को लेकर स्थानीय लोगों में भारी असंतोष है।
    3
    'चिता आंदोलन'
- क्यों चर्चा में है?
यह सिर्फ धरना नहीं, बल्कि विस्थापन के खिलाफ प्रतीकात्मक विरोध है।
8 अप्रैल: आदिवासी महिलाओं ने 'चिता आंदोलन' शुरू किया
मिट्टी सत्याग्रह और जल सत्याग्रह भी हुए
आश्वासन के बाद आंदोलन रुका
जुलाई 2026 में "न्याय दो या मार दो" के नारे के साथ फिर शुरू हुआ
आखिर विवाद क्या है?
Ken-Betwa Link Project के तहत पन्ना में Daudhan Dam और 221 किमी लंबी नहर बनाई जाएगी, जिससे Ken का पानी Betwa तक पहुंचेगा।
सरकार का दावा:
10.62 लाख हेक्टेयर सिंचाई
62 लाख लोगों को पेयजल
बुंदेलखंड के 13 जिलों को फायदा
विवादः
Daudhan Dam से 22 गांव प्रभावित होंगे, जिससे पुनर्वास और भूमि अधिग्रहण को लेकर विरोध तेज हो गया।
पर्यावरण और वन्यजीव पर असरपन्ना टाइगर रिजर्व का लगभग 6,000 हेक्टेयर क्षेत्र डूब क्षेत्र में आ जाएगा।बाघों, गिद्धों और अन्य जंगली जीवों का प्राकृतिक घर और गलियारा नष्ट हो जाएगा।घने जंगलों के कटने से जैव विविधता पर बहुत बुरा प्रभाव पड़ेगा।विस्थापन और पुनर्वासदौधन बांध के कारण कुल 22 गांव सीधे तौर पर प्रभावित होंगे।हजारों ग्रामीणों की उपजाऊ जमीन और मकान डूब जाएंगे।सरकार द्वारा दिए जा रहे मुआवजे और नए स्थान पर बसाहट को लेकर स्थानीय लोगों में भारी असंतोष है।
    user_Karan Ginwariya
    Karan Ginwariya
    Jaipur, Rajasthan•
    14 hrs ago
  • देवनारायण आवासीय विद्यालय अमरपुर में विद्या संबल योजना के तहत आवेदन आमंत्रित दौसा, 28 जुलाई। देवनारायण राजकीय बालिका आवासीय विद्यालय अमरपुर (महवा) में विद्या संबल योजना के अंतर्गत गेस्ट फैकल्टी के रूप में वरिष्ठ अध्यापक (संस्कृत) के रिक्त पद पर नियुक्ति के लिए पात्र अभ्यर्थियों से 3 अगस्त तक आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। प्रधानाचार्य ने बताया कि सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग तथा वित्त विभाग के निर्देशों की अनुपालना में यह नियुक्ति की जाएगी। आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास राजस्थान शिक्षा (राज्य एवं अधीनस्थ) सेवा नियम, 2021 के अनुसार निर्धारित शैक्षणिक योग्यता होना आवश्यक है। चयनित अभ्यर्थी को नियमानुसार अधिकतम 21 हजार रुपये प्रतिमाह मानदेय देय होगा। इच्छुक अभ्यर्थी अपने आवेदन पत्र आवश्यक प्रमाणित दस्तावेजों सहित 3 अगस्त को सायं 4 बजे तक विद्यालय कार्यालय में व्यक्तिगत रूप से अथवा रजिस्टर्ड डाक के माध्यम से जमा करा सकते हैं। आवेदन पत्र एवं नियुक्ति से संबंधित विस्तृत जानकारी विद्यालय कार्यालय से प्राप्त की जा सकती है।
    1
    देवनारायण आवासीय विद्यालय अमरपुर में विद्या संबल योजना के तहत आवेदन आमंत्रित
दौसा, 28 जुलाई। देवनारायण राजकीय बालिका आवासीय विद्यालय अमरपुर (महवा) में विद्या संबल योजना के अंतर्गत गेस्ट फैकल्टी के रूप में वरिष्ठ अध्यापक (संस्कृत) के रिक्त पद पर नियुक्ति के लिए पात्र अभ्यर्थियों से 3 अगस्त तक आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
प्रधानाचार्य ने बताया कि सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग तथा वित्त विभाग के निर्देशों की अनुपालना में यह नियुक्ति की जाएगी। आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास राजस्थान शिक्षा (राज्य एवं अधीनस्थ) सेवा नियम, 2021 के अनुसार निर्धारित शैक्षणिक योग्यता होना आवश्यक है। चयनित अभ्यर्थी को नियमानुसार अधिकतम 21 हजार रुपये प्रतिमाह मानदेय देय होगा।
इच्छुक अभ्यर्थी अपने आवेदन पत्र आवश्यक प्रमाणित दस्तावेजों सहित 3 अगस्त को सायं 4 बजे तक विद्यालय कार्यालय में व्यक्तिगत रूप से अथवा रजिस्टर्ड डाक के माध्यम से जमा करा सकते हैं। आवेदन पत्र एवं नियुक्ति से संबंधित विस्तृत जानकारी विद्यालय कार्यालय से प्राप्त की जा सकती है।
    user_पत्रकार दीपक सैनी
    पत्रकार दीपक सैनी
    Court reporter Dausa, Rajasthan•
    8 hrs ago
  • दौसा-बांदीकुई यूआईटी की बैठक में विकास को मिली रफ्तार, हरियाली, सड़क और पेयजल से जुड़े अहम फैसले दौसा, 28 जुलाई। नगर विकास न्यास (यूआईटी) दौसा-बांदीकुई की बैठक मंगलवार को न्यास अध्यक्ष एवं जिला कलक्टर डॉ. सौम्या झा की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में क्षेत्र के समग्र विकास, आधारभूत सुविधाओं के विस्तार और जनहित से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। बैठक में 'हरियालो राजस्थान' अभियान के तहत फेज-2 में बांदीकुई तहसील की ढाणी चौलालान स्थित राजकीय भूमि पर मियावाकी पद्धति से 35 हजार पौधे लगाने के लिए प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति जारी करने का निर्णय लिया गया। इस पहल का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के साथ क्षेत्र में हरित आवरण बढ़ाना है। इसके अलावा दौसा, बांदीकुई और सिकराय विधानसभा क्षेत्रों में क्षतिग्रस्त तथा नई सड़कों के निर्माण संबंधी प्रस्तावों की, संबंधित विभागों से अनापत्ति प्रमाण-पत्र (एनओसी) प्राप्त होने की शर्त पर अभिशंसा करने का निर्णय लिया गया। बैठक में भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए न्यास क्षेत्र के प्रत्येक राजस्व ग्राम में राजकीय कार्यों के लिए 5 हेक्टेयर भूमि आरक्षित रखने का महत्वपूर्ण फैसला भी लिया गया। वहीं पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर आवासीय योजना तक पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग को ₹6.25 करोड़ उपलब्ध कराने की सहमति दी गई। शहरवासियों को बेहतर मनोरंजन और सार्वजनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से दौसा शहर में चौपाटी विकसित करने के लिए उपयुक्त स्थान का चयन कर प्रस्ताव अगली ट्रस्ट बैठक में प्रस्तुत करने के निर्देश भी दिए गए। बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिला कलक्टर डॉ. सौम्या झा ने अधिकारियों को विकास कार्यों में तेजी लाने, आधारभूत सुविधाओं का विस्तार करने और जनहित के कार्यों को प्राथमिकता से पूरा करने के निर्देश दिए, ताकि नागरिकों को बेहतर शहरी सुविधाओं का लाभ मिल सके। बैठक में यूआईटी सचिव गंगाधर मीना, तहसीलदार स्वाति, नगर परिषद आयुक्त कैलाश कुमार मीणा, विद्युत विभाग के अधीक्षण अभियंता, सार्वजनिक निर्माण विभाग एवं जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधिशाषी अभियंता सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
    3
    दौसा-बांदीकुई यूआईटी की बैठक में विकास को मिली रफ्तार, हरियाली, सड़क और पेयजल से जुड़े अहम फैसले
दौसा, 28 जुलाई। नगर विकास न्यास (यूआईटी) दौसा-बांदीकुई की बैठक मंगलवार को न्यास अध्यक्ष एवं जिला कलक्टर डॉ. सौम्या झा की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में क्षेत्र के समग्र विकास, आधारभूत सुविधाओं के विस्तार और जनहित से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी गई।
बैठक में 'हरियालो राजस्थान' अभियान के तहत फेज-2 में बांदीकुई तहसील की ढाणी चौलालान स्थित राजकीय भूमि पर मियावाकी पद्धति से 35 हजार पौधे लगाने के लिए प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति जारी करने का निर्णय लिया गया। इस पहल का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के साथ क्षेत्र में हरित आवरण बढ़ाना है।
इसके अलावा दौसा, बांदीकुई और सिकराय विधानसभा क्षेत्रों में क्षतिग्रस्त तथा नई सड़कों के निर्माण संबंधी प्रस्तावों की, संबंधित विभागों से अनापत्ति प्रमाण-पत्र (एनओसी) प्राप्त होने की शर्त पर अभिशंसा करने का निर्णय लिया गया।
बैठक में भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए न्यास क्षेत्र के प्रत्येक राजस्व ग्राम में राजकीय कार्यों के लिए 5 हेक्टेयर भूमि आरक्षित रखने का महत्वपूर्ण फैसला भी लिया गया। वहीं पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर आवासीय योजना तक पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग को ₹6.25 करोड़ उपलब्ध कराने की सहमति दी गई।
शहरवासियों को बेहतर मनोरंजन और सार्वजनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से दौसा शहर में चौपाटी विकसित करने के लिए उपयुक्त स्थान का चयन कर प्रस्ताव अगली ट्रस्ट बैठक में प्रस्तुत करने के निर्देश भी दिए गए।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिला कलक्टर डॉ. सौम्या झा ने अधिकारियों को विकास कार्यों में तेजी लाने, आधारभूत सुविधाओं का विस्तार करने और जनहित के कार्यों को प्राथमिकता से पूरा करने के निर्देश दिए, ताकि नागरिकों को बेहतर शहरी सुविधाओं का लाभ मिल सके।
बैठक में यूआईटी सचिव गंगाधर मीना, तहसीलदार स्वाति, नगर परिषद आयुक्त कैलाश कुमार मीणा, विद्युत विभाग के अधीक्षण अभियंता, सार्वजनिक निर्माण विभाग एवं जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधिशाषी अभियंता सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
    user_RIVENDRA KUMAR SHARMA
    RIVENDRA KUMAR SHARMA
    Local News Reporter बेजुपाड़ा, दौसा, राजस्थान•
    8 hrs ago
  • हरमाड़ा में बीती रात चोरों ने एक दुकान और मकान को बनाया निशाना, लाखों का सामान चोरी जयपुर के हरमाड़ा में एक ही रात में मकान और दुकान में चोरी का मामला आज सामने आया है। बदमाश ताला तोड़कर सोने-चांदी के जेवरात, ड्राई फ्रूट और अन्य सामान चोरी कर मौके से फरार हो गए। वहीं पुलिस ने दोनों घटना स्थलों पर पहुंचकर सबूत साक्ष्य जुटाए और आस-पास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला। पुलिस के अनुसार- शांति नगर कॉलोनी में देर रात एक सूने मकान को निशाया बनाया। मकान मालिक घर पर नहीं थे। इसका फायदा उठाकर ताला तोड़कर चोर अंदर घुसे और सोने-चांदी के जेवरात व नकदी चोरी कर मौके से फरार हो गया। दूसरी घटना बैनाड रोड स्थित एक किराना दुकान की है। जहां बदमाश दुकान में घुसकर ड्राई फ्रूट सहित अन्य सामान चोरी कर ले गए। दुकानदार ने सुबह दुकान खोली, तब चोरी का पता चला। हरमाड़ा थाना पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर संदिग्धों की पहचान की कोशिश की जा रही है। आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी की वारदातों का खुलासा किया जाएगा। गातार हो रही चोरी की घटनाओं से क्षेत्रवासियों में डर और असुरक्षा का माहौल है। वहीं पुलिस ने कहा कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
    1
    हरमाड़ा में बीती रात चोरों ने एक दुकान और मकान को बनाया निशाना, लाखों का सामान चोरी
जयपुर के हरमाड़ा में एक ही रात में मकान और दुकान में चोरी का मामला आज सामने आया है। बदमाश ताला तोड़कर सोने-चांदी के जेवरात, ड्राई फ्रूट और अन्य सामान चोरी कर मौके से फरार हो गए। वहीं पुलिस ने दोनों घटना स्थलों पर पहुंचकर सबूत साक्ष्य जुटाए और आस-पास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला। पुलिस के अनुसार- शांति नगर कॉलोनी में देर रात एक सूने मकान को निशाया बनाया। मकान मालिक घर पर नहीं थे। इसका फायदा उठाकर ताला तोड़कर चोर अंदर घुसे और सोने-चांदी के जेवरात व नकदी चोरी कर मौके से फरार हो गया। दूसरी घटना बैनाड रोड स्थित एक किराना दुकान की है। जहां बदमाश दुकान में घुसकर ड्राई फ्रूट सहित अन्य सामान चोरी कर ले गए। दुकानदार ने सुबह दुकान खोली, तब चोरी का पता चला। हरमाड़ा थाना पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर संदिग्धों की पहचान की कोशिश की जा रही है। आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी की वारदातों का खुलासा किया जाएगा। गातार हो रही चोरी की घटनाओं से क्षेत्रवासियों में डर और असुरक्षा का माहौल है। वहीं पुलिस ने कहा कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
    user_SUNIL KUMAWAT
    SUNIL KUMAWAT
    Local News Reporter Phulera (Hq.Sambhar), Jaipur•
    9 hrs ago
  • लालसोट में संस्था प्रधानों की मासिक बैठक, शिक्षा योजनाओं व नामांकन वृद्धि पर जोर पीएम श्री अशोक शर्मा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में आयोजित ब्लॉक स्तरीय मासिक बैठक में उपखंड अधिकारी विजेंद्र कुमार मीणा ने शिक्षा विभाग की योजनाओं के समयबद्ध क्रियान्वयन के निर्देश दिए। मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी शीला मीणा ने नामांकन वृद्धि एवं जर्जर विद्यालय भवनों को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में एमडीएम, नई शिक्षा नीति-2020, शाला दर्पण अपडेट, ब्लॉक रैंकिंग सुधार एवं मिशन पढ़ो राजस्थान के तहत रीडिंग कैंपेन पर भी विस्तार से चर्चा की गई।
    3
    लालसोट में संस्था प्रधानों की मासिक बैठक, शिक्षा योजनाओं व नामांकन वृद्धि पर जोर
पीएम श्री अशोक शर्मा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में आयोजित ब्लॉक स्तरीय मासिक बैठक में उपखंड अधिकारी विजेंद्र कुमार मीणा ने शिक्षा विभाग की योजनाओं के समयबद्ध क्रियान्वयन के निर्देश दिए।
मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी शीला मीणा ने नामांकन वृद्धि एवं जर्जर विद्यालय भवनों को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। 
बैठक में एमडीएम, नई शिक्षा नीति-2020, शाला दर्पण अपडेट, ब्लॉक रैंकिंग सुधार एवं मिशन पढ़ो राजस्थान के तहत रीडिंग कैंपेन पर भी विस्तार से चर्चा की गई।
    user_Girdhari lal Sahu
    Girdhari lal Sahu
    लालसोट, दौसा, राजस्थान•
    7 hrs ago
  • सबसे खतरनाक काला जादू कहां होता है जस्ट जयपुर लाइव के द्वारा देखिए
    1
    सबसे खतरनाक काला जादू कहां होता है जस्ट जयपुर लाइव के द्वारा देखिए
    user_Just Jaipur Live
    Just Jaipur Live
    Journalist जयपुर, जयपुर, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • राजस्थान यूनिवर्सिटी में छात्र नेता शुभम रेवाड़ का धरना लगातार छठे दिन भी जारी है। रेवाड़ ने कहा कि छात्रसंघ चुनाव को लेकर राज्य सरकार को गंभीरता से प्रयास करने चाहिए।
    1
    राजस्थान यूनिवर्सिटी में छात्र नेता शुभम रेवाड़ का धरना लगातार छठे दिन भी जारी है। रेवाड़ ने कहा कि छात्रसंघ चुनाव को लेकर राज्य सरकार को गंभीरता से प्रयास करने चाहिए।
    user_Pawan sharma
    Pawan sharma
    Court reporter जयपुर, जयपुर, राजस्थान•
    11 hrs ago
  • _नगर विकास न्यास दौसा-बांदीकुई की बैठक_ *हरियाली, सड़क और पेयजल समेत विकास के कई प्रस्ताव स्वीकृत* _नगर विकास न्यास दौसा-बांदीकुई की बैठक_ *हरियाली, सड़क और पेयजल समेत विकास के कई प्रस्ताव स्वीकृत* * ढाणी चौलालान में मियावाकी पद्धति से 35 हजार पौधे लगाए जाएंगे * क्षतिग्रस्त एवं नई सड़कों के निर्माण प्रस्तावों की अभिशंसा * राजकीय कार्यों के लिए प्रत्येक ग्राम में 5 हेक्टेयर भूमि आरक्षित रखने का निर्णय * यूआईटी आवासीय योजना तक पेयजल आपूर्ति के लिए 6.25 करोड़ रुपए उपलब्ध कराने की सहमति दी दौसा, 28 जुलाई। नगर विकास न्यास (यूआईटी) दौसा-बांदीकुई की बैठक मंगलवार को न्यास अध्यक्ष एवं जिला कलक्टर डॉ. सौम्या झा की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में न्यास क्षेत्र के समग्र विकास, आधारभूत सुविधाओं के विस्तार एवं जनहित से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों पर विस्तार से चर्चा करते हुए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। न्यास सचिव गंगाधर मीना ने बताया कि बैठक में 'हरियालो राजस्थान' अभियान के तहत यूआईटी दौसा-बांदीकुई क्षेत्र में फेज-2 के अंतर्गत बांदीकुई तहसील की ढाणी चौलालान स्थित राजकीय भूमि पर मियावाकी पद्धति से 35 हजार पौधे लगाए जाने के लिए प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति जारी करने का निर्णय लिया गया। इसके अलावा विधानसभा क्षेत्र बांदीकुई, दौसा एवं सिकराय में जनहित को ध्यान में रखते हुए क्षतिग्रस्त एवं नई सड़कों के निर्माण के प्रस्तावों पर संबंधित विभागों से अनापत्ति प्रमाण-पत्र (एनओसी) प्राप्त होने की शर्त पर अभिशंसा करने का निर्णय लिया गया। उन्होंने बताया कि बैठक में न्यास क्षेत्राधिकार के अंतर्गत आने वाले सभी राजस्व ग्रामों में भविष्य में राजकीय प्रयोजनों के लिए प्रत्येक ग्राम में 5 हेक्टेयर भूमि आरक्षित रखने का निर्णय भी लिया गया। पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर आवासीय योजना तक पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग को 6.25 करोड़ रुपए की राशि उपलब्ध कराने की सहमति भी प्रदान की गई। इसके साथ ही दौसा शहर में आमजन के लिए चौपाटी विकसित करने के उद्देश्य से उपयुक्त स्थल का चिह्निकरण कर प्रस्ताव आगामी ट्रस्ट बैठक में विचारार्थ प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए। बैठक में अध्यक्ष डॉ. सौम्या झा ने अधिकारियों को न्यास क्षेत्र में विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाते हुए आधारभूत सुविधाओं का विस्तार करने के निर्देश दिए, ताकि नागरिकों को बेहतर शहरी सुविधाएं उपलब्ध हो सकें। बैठक में न्यास तहसीलदार स्वाति, नगर परिषद आयुक्त कैलाश कुमार मीणा, विद्युत विभाग के अधीक्षण अभियंता, सार्वजनिक निर्माण विभाग एवं जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधिशाषी अभियंता सहित न्यास कार्यालय के अधिकारी एवं कार्मिक उपस्थित थे।
    1
    _नगर विकास न्यास दौसा-बांदीकुई की बैठक_

*हरियाली, सड़क और पेयजल समेत विकास के कई प्रस्ताव स्वीकृत*
_नगर विकास न्यास दौसा-बांदीकुई की बैठक_
*हरियाली, सड़क और पेयजल समेत विकास के कई प्रस्ताव स्वीकृत*
* ढाणी चौलालान में मियावाकी पद्धति से 35 हजार पौधे लगाए जाएंगे
* क्षतिग्रस्त एवं नई सड़कों के निर्माण प्रस्तावों की अभिशंसा
* राजकीय कार्यों के लिए प्रत्येक ग्राम में 5 हेक्टेयर भूमि आरक्षित रखने का निर्णय
* यूआईटी आवासीय योजना तक पेयजल आपूर्ति के लिए 6.25 करोड़ रुपए उपलब्ध कराने की सहमति दी
दौसा, 28 जुलाई। नगर विकास न्यास (यूआईटी) दौसा-बांदीकुई की बैठक मंगलवार को न्यास अध्यक्ष एवं जिला कलक्टर डॉ. सौम्या झा की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में न्यास क्षेत्र के समग्र विकास, आधारभूत सुविधाओं के विस्तार एवं जनहित से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों पर विस्तार से चर्चा करते हुए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।
न्यास सचिव गंगाधर मीना ने बताया कि बैठक में 'हरियालो राजस्थान' अभियान के तहत यूआईटी दौसा-बांदीकुई क्षेत्र में फेज-2 के अंतर्गत बांदीकुई तहसील की ढाणी चौलालान स्थित राजकीय भूमि पर मियावाकी पद्धति से 35 हजार पौधे लगाए जाने के लिए प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति जारी करने का निर्णय लिया गया। इसके अलावा विधानसभा क्षेत्र बांदीकुई, दौसा एवं सिकराय में जनहित को ध्यान में रखते हुए क्षतिग्रस्त एवं नई सड़कों के निर्माण के प्रस्तावों पर संबंधित विभागों से अनापत्ति प्रमाण-पत्र (एनओसी) प्राप्त होने की शर्त पर अभिशंसा करने का निर्णय लिया गया।
उन्होंने बताया कि बैठक में न्यास क्षेत्राधिकार के अंतर्गत आने वाले सभी राजस्व ग्रामों में भविष्य में राजकीय प्रयोजनों के लिए प्रत्येक ग्राम में 5 हेक्टेयर भूमि आरक्षित रखने का निर्णय भी लिया गया। पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर आवासीय योजना तक पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग को 6.25 करोड़ रुपए की राशि उपलब्ध कराने की सहमति भी प्रदान की गई। इसके साथ ही दौसा शहर में आमजन के लिए चौपाटी विकसित करने के उद्देश्य से उपयुक्त स्थल का चिह्निकरण कर प्रस्ताव आगामी ट्रस्ट बैठक में विचारार्थ प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए।
बैठक में अध्यक्ष डॉ. सौम्या झा ने अधिकारियों को न्यास क्षेत्र में विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाते हुए आधारभूत सुविधाओं का विस्तार करने के निर्देश दिए, ताकि नागरिकों को बेहतर शहरी सुविधाएं उपलब्ध हो सकें।
बैठक में न्यास तहसीलदार स्वाति, नगर परिषद आयुक्त कैलाश कुमार मीणा, विद्युत विभाग के अधीक्षण अभियंता, सार्वजनिक निर्माण विभाग एवं जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधिशाषी अभियंता सहित न्यास कार्यालय के अधिकारी एवं कार्मिक उपस्थित थे।
    user_पत्रकार दीपक सैनी
    पत्रकार दीपक सैनी
    Court reporter Dausa, Rajasthan•
    8 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.